Kishkindha Kanda

Sarga 19: Tara arrives -- her lamentations.

किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 19

28 shlokas

ShlokaShloka 1
स वानरमहाराजश्शयानश्शरविक्षतः। प्रत्युक्तो हेतुमद्वाक्यैर्नोत्तरं प्रत्यपद्यत4.19.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानरों का महाराज वाली बाण से पीड़ित होकर भूमि पर पड़ा था। श्रीरामचन्द्रजी के युक्तियुक्त वचनों द्वारा अपनी बात का उत्तर पाकर उसे फिर कोई जवाब न सूझा
Show English Translation
The king of monkeys lying on the ground struck by the arrow did not offer to reply after listening to Rama's appropriate answers (to his objections).
ShlokaShloka 2
अश्मभिः प्रविभिन्नाङ्गः पादपैराहतो भृशम्। रामबाणेन चाक्रान्तो जीवितान्ते मुमोह सः4.19.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
पत्थरों की मार पड़ने से उसके अङ्ग टूट-फूट गये थे। वृक्षों के आघात से भी वह बहुत घायल हो गया था और श्रीराम के बाण से आक्रान्त होकर तो वह जीवन के अन्तकाल में ही पहुँच गया था। उस समय वह मूर्च्छित हो गया
Show English Translation
Severely battered by stones, hit by trees and pierced by Rama's arrow, Vali lost consciousness as the end of his life was nearing.
ShlokaShloka 3
तं भार्या बाणमोक्षेण रामदत्तेन संयुगे��� हतं प्लवगशार्दूलं तारा शुश्राव वालिनम्4.19.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसकी पत्नी तारा ने सुना कि युद्धस्थल में वानरश्रेष्ठ वाली श्रीराम के चलाये हुए बाण से मारे गये
Show English Translation
Tara, wife of Vali, heard that her husband, tiger among monkeys, was killed in the battle by the arrow discharged by Rama.
ShlokaShloka 4
सा सपुत्राप्रियं श्रुत्वा वधं भर्तुस्सुदारुणम्। निष्पपात भृशं तस्माद्विविधा गिरिगह्वरात्4.19.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने स्वामी के वध का अत्यन्त भयंकर एवं अप्रिय समाचार सुनकर वह बहुत उद्विग्न हो उठी और अपने पुत्र अङ्गद को साथ ले उस पर्वत की कन्दरा से बाहर निकली
Show English Translation
Hearing the terrible, unhappy news of her husband's death, Tara anxiously rushed along with her son out of the mountain cave.
ShlokaShloka 5
ये त्वङ्गदपरीवारा वानरा भीमविक्रमाः। ते सकार्मुकमालोक्य रामं त्रस्ताः प्रदुद्रुवुः4.19.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
अङ्गद को चारों ओर से घेरकर उनकी रक्षा करने वाले जो महाबली वानर थे, वे श्रीरामचन्द्रजी को धनुष लिये देख भयभीत होकर भाग चले
Show English Translation
Alarmed at the sight of Rama holding the bow, the terribly courageous monkeys who followed Angada as his bodyguards ran in different directions.
ShlokaShloka 6
सा ददर्श ततस्त्रस्तान्हरीनापततो भृशम्। यूथादिव परिभ्रष्टान्मृगान्निहतयूथपान्4.19.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
तारा ने वेग से भागकर आते हुए उन भयभीत वानरों को देखा। वे जिनके यूथपति मारे गये हों, उन यूथभ्रष्ट मृगों के समान जान पड़ते थे
Show English Translation
Tara saw the terrorstricken monkeys running helterskelter, like the herd of deer whose leader who had strayed had been killed.
ShlokaShloka 7
तानुवाच समासाद्य दुःखितान्दुखिता सती। रामवित्रासितान्सर्वाननुबद्धानिवेषुभिः4.19.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सब वानर श्रीराम से इस प्रकार डरे हुए थे, मानो उनके बाण इनके पीछे आ रहे हों। उन दुःखी वानरों के पास पहुँचकर सती-साध्वी तारा और भी दुःखी हो गयी तथा उनसे इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Sorrowful Tara, the wife of Vali, duly approaching the monkeys stricken with grief and running as if chased by the arrows of Rama at their back, said to them:
ShlokaShloka 8
वानराः राजसिंहस्य यस्य यूयं पुरस्सराः। तं विहाय सुसन्त्रस्ताः कस्माद्द्रवथ दुर्गताः4.19.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरो! तुम तो उन राजसिंह वाली के आगे-आगे चलने वाले थे। अब उन्हें छोड़कर अत्यन्त भयभीत हो दुर्गति में पड़कर क्यों भागे जा रहे हो?
Show English Translation
'O monkeys deserting the lion among kings,whose servants you are ? What should you be frightened for ? Why run away in distress?
ShlokaShloka 9
राज्यहेतोस्स चेद्भ्राता भ्रात्रा रौद्रेण पातितः। रामेण प्रहितैरौद्रैर्मार्गणैर्दूरपातिभिः4.19.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि राज्य के लोभ से उस क्रूर भाई सुग्रीव ने श्रीराम को प्रेरित करके उनके द्वारा दूर से चलाये हुएऔर दूर तक जाने वाले बाणों द्वारा अपने भाई को मरवा दिया है तो तुमलोग क्यों भागे जा रहे हो?’
Show English Translation
'If the (elder) brother is struck down by his (younger) brother in anger for the sake of kingship using farreaching arrows discharged by Rama, why are you running?'
ShlokaShloka 10
कपिपत्न्या वचश्श्रुत्वा कपयः कामरूपिणः। प्राप्तकालमविक्लिष्टमूच��र्वचनमङ्गनाम्4.19.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
वाली की पत्नीका वह वचन सुनकर इच्छानुसार रूप धारण करने वाले उन वानरों ने कल्याणमयी तारा देवी को सम्बोधित करके सर्वसम्मति से स्पष्ट शब्दों में यह समयोचित बात कही—
Show English Translation
On hearing Tara, the wife of Vali, the monkeys who could assume any form at their will replied with clear words appropriate to the occasion:
ShlokaShloka 11
जीवपुत्रे निवर्तस्व पुत्रं रक्षस्व चाङ्गदम्। अन्तको रामरूपेण हत्वा नयति वालिनम्4.19.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वाली के चलाये हुए वृक्षों और बड़ी-बड़ी शिलाओं को अपने वज्रतुल्य बाणों से विदीर्ण करके श्रीराम ने वाली को मार गिराया है। मानो वज्रधारी इन्द्र ने अपने वज्र के द्वारा किसी महान् पर्वत को धराशायी कर दिया हो
Show English Translation
'O mother, your son is still alive. Go back and protect your son Angada. Lord of death in the form of Rama has come and killed Vali and is carrying him away.
ShlokaShloka 12
क्षिप्तान् वृक्षान्समाविध्य विपुलाश्च शिलास्तथा। वाली वज्रसमैर्बाणै रामेण विनिपातितः4.19.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वाली के चलाये हुए वृक्षों और बड़ी-बड़ी शिलाओं को अपने वज्रतुल्य बाणों से विदीर्ण करके श्रीराम ने वाली को मार गिराया है। मानो वज्रधारी इन्द्र ने अपने वज्र के द्वारा किसी महान् पर्वत को धराशायी कर दिया हो
Show English Translation
'Rama smashed the trees and stones Vali hurled at him and then struck him down with thunderboltlike arrows.
ShlokaShloka 13
अभिद्रुतमिदं सर्वं विद्रुतं प्रसृतं बलम्। अस्मिन् प्लवगशार्दूले हते शक्रसमप्रभे4.19.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्र के समान तेजस्वी इन वानरश्रेष्ठ वाली के मारे जाने पर यह सारी वानर-सेना श्रीराम से पराजित-सी होकर भाग खड़ी हुई है
Show English Translation
'When Vali who was equal to Indra in strength, a tiger among monkeys, was killed, the army of monkeys got terrified and ran away here and there, scattered in different directions.
ShlokaShloka 14
रक्ष्यतां नगरद्वारमङ्गदश्चाभिषिच्यताम्। पदस्थं वालिनः पुत्रं भजिष्यन्ति प्लवङ्गमाः4.19.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम शूरवीरों द्वारा इस नगरी की रक्षा करो। कुमार अङ्गद का किष्किन्धा के राज्यपर अभिषेक कर दो। राजसिंहासन पर बैठे हुए वालिकुमार अङ्गद की सभी वानर सेवा करेंगे
Show English Translation
'Let the gate of the city be shut and Vali's son be consecrated as king. All the monkeys will serve him when he assumes power.
ShlokaShloka 15
अथवाऽरुचितं स्थानमिह ते रुचिरानने। आविशन्ति हि दुर्गाणि क्षिप्रमन्यानि वानराः4.19.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा सुमुखि! अब इस नगर में तुम्हारा रहना हमें अच्छा नहीं जान पड़ता; क्योंकि किष्किन्धा के दुर्गम स्थानों में अभी सुग्रीवपक्षीय वानर शीघ्र प्रवेश करेंगे। यहाँ बहुत-से ऐसे वनचारी वानर हैं, जिनमें से कुछ तो अपनी स्त्रियों के साथ हैं और कुछ स्त्रियों से बिछुड़े हुए हैं। उनमें राज्यविषयक लोभ पैदा हो गया है और पहले हमलोगों के द्वारा राज्य-सुख से वञ्चित किये गये हैं। अतः इस समय उन सबसे हमलोगों को महान् भय प्राप्त हो सकता है
Show English Translation
'O lovely Tara, this very day other monkeys will soon occupy our citadels.
ShlokaShloka 16
अभार्याश्च सभार्याश्च सन्त्यत्र वनचारिणः। लुब्धेभ्यो विप्रयुक्तेभ्यस्तेभ्यो नस्तुमुलं भयम्4.19.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा सुमुखि! अब इस नगर में तुम्हारा रहना हमें अच्छा नहीं जान पड़ता; क्योंकि किष्किन्धा के दुर्गम स्थानों में अभी सुग्रीवपक्षीय वानर शीघ्र प्रवेश करेंगे। यहाँ बहुत-से ऐसे वनचारी वानर हैं, जिनमें से कुछ तो अपनी स्त्रियों के साथ हैं और कुछ स्त्रियों से बिछुड़े हुए हैं। उनमें राज्यविषयक लोभ पैदा हो गया है और पहले हमलोगों के द्वारा राज्य-सुख से वञ्चित किये गये हैं। अतः इस समय उन सबसे हमलोगों को महान् भय प्राप्त हो सकता है
Show English Translation
'There are monkeys wandering in the forest (sent away by Vali). Some of them have made others' wives their own and some have been separated from their wives. They are a great cause of fear.'
ShlokaShloka 17
अल्पान्तरगतानां तु श्रुत्वा वचनमङ्गना। आत्मनः प्रतिरूपं सा बभाषे चारुहासिनी4.19.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
अभी थोड़ी ही दूर तक आये हुए उन वानरों की यह बात सुनकर मनोहर हासवाली कल्याणी तारा ने उन्हें अपने अनुरूप उत्तर दिया-
Show English Translation
Hearing the words of the pettyminded monkeys, Tara spoke to them in her own way with a gentle smile:
ShlokaShloka 18
पुत्रेण मम किं कार्यं राज्येनच किमात्मना। कपिसिंहे महाभागे तस्मिन्भर्तरि नश्यति4.19.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरो! जब मेरे महाभाग पतिदेव कपिसिंह वाली ही नष्ट हो रहे हैं, तब मुझे पुत्र से, राज्य से तथा अपने इस जीवन से भी क्या प्रयोजन है ?
Show English Translation
'Now that the glorious Vali, a lion among monkeys, my husband is dying, of what purpose is the son, or the kingdom or my own life?
ShlokaShloka 19
पादमूलं गमिष्यामि तस्यैवाहं महात्मनः। योऽसौ रामप्रयुक्तेन शरेण विनिपातितः4.19.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के कष्किन्धाकाण्ड में उन्नीसवाँ सर्ग पूराहुआ
Show English Translation
'I will seek the soles of the feet of the great soul who has been killed by the arrow discharged by Rama.'
ShlokaShloka 20
एवमुक्त्वा प्रदुद्राव रुदन्ती शोककर्शिता। शिरश्चोरश्च बाहुभ्यां दुःखेन समभिध्नती4.19.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर शोक से व्याकुल हुई तारा रोती और अपने दोनों हाथों से दुःखपूर्वक सिर एवं छाती पीटती हुई बड़े जोर से दौड़ी
Show English Translation
So saying, the griefstricken, weeping Tara hastened, sadly beating with both hands her head and her chest.
ShlokaShloka 21
आव्रजन्ती ददर्शाथ पतिं निपतितं भुवि। हन्तारं दानवेन्द्राणां समरेष्वनिवर्तिनम्4.19.21।।
Show English Translation
As she was nearing (the spot) she saw her husband, a great conqueror of monkeys who never retreated from the battle, mortally hit and fallen on the ground.
ShlokaShloka 22
क्षेप्तारं पर्वतेन्द्राणां वज्राणामिव वासवम्। महावातसमाविष्टं महामेघौघनिस्स्वनम्4.19.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
वज्र चलाने वाले इन्द्र के समान जो रणभूमि में बड़े बड़े पर्वतों को उठाकर फेंकते थे, जिनके वेग में प्रचण्ड आँधी का समावेश था, जिनका सिंहनाद महान् मेघों की गम्भीर गर्जना को भी तिरस्कृत कर देता था तथा जो इन्द्र के तुल्य पराक्रमी थे, वे ही इस समय वर्षा करके शान्त हुए बादल के समान चेष्टा से विरत हो गये हैं। जो स्वयं गर्जना करके गर्जने वाले वीरों के मन में भय उत्पन्न कर देते थे, वे शूरवीर वाली एक दूसरे शूरवीर के द्वारा मार गिराये गये हैं। जैसे मांस के लिये एक सिंह ने दूसरे सिंह को मार डाला हो, उसी प्रकार राज्य के लिये अपने भाई के द्वारा ही इनका वध किया गया है
Show English Translation
Vali who used to hurl huge mountains like Indra discharges thunderbolts, who had the speed of wind of high velocity, who would roar like huge thundering clouds,
ShlokaShloka 23
क्रतुल्यपराक्रान्तं वृष्टवेवोपरतं घनम्। नर्दन्तं नर्दतां भीमं शूरं शूरेण पातितम्4.19.23।। शार्दूलेनामिषस्यार्थे मृगराजं यथाहतम्।
हिन्दी अर्थ देखें
वज्र चलाने वाले इन्द्र के समान जो रणभूमि में बड़े बड़े पर्वतों को उठाकर फेंकते थे, जिनके वेग में प्रचण्ड आँधी का समावेश था, जिनका सिंहनाद महान् मेघों की गम्भीर गर्जना को भी तिरस्कृत कर देता था तथा जो इन्द्र के तुल्य पराक्रमी थे, वे ही इस समय वर्षा करके शान्त हुए बादल के समान चेष्टा से विरत हो गये हैं। जो स्वयं गर्जना करके गर्जने वाले वीरों के मन में भय उत्पन्न कर देते थे, वे शूरवीर वाली एक दूसरे शूरवीर के द्वारा मार गिराये गये हैं। जैसे मांस के लिये एक सिंह ने दूसरे सिंह को मार डाला हो, उसी प्रकार राज्य के लिये अपने भाई के द्वारा ही इनका वध किया गया है
Show English Translation
(Vali) who was equal to Indra in prowess looked like a huge monsoon cloud that had calmed down after pouring all water, a roaring warrior who could frighten others, struck down by another warrior, appeared like a lion killed by a tiger for the sake of meat
ShlokaShloka 24
अर्चितं सर्वलोकस्य सपताकं सवेदिकम्4.19.24।। नागहेतोस्सुपर्णेन चैत्यमुन्मथितं यथा।
हिन्दी अर्थ देखें
आगे जाने पर उसने देखा, अपने तेजस्वी धनुष को धरती पर टेककर उसके सहारे श्रीरामचन्द्रजी खड़े हैं। साथ ही उनके छोटे भाई लक्ष्मण हैं और वहीं पति के छोटे भाई सुग्रीव भी मौजूद हैं
Show English Translation
Vali looked like a chaitya (a tree of worship) having a banner and altar and reverentially worshipped by the entire world, but destroyed by Garuda on account of a serpent (hidden in it). (Here Rama is Garuda, Sugriva, serpent and Vali a sacred Chaitya)
ShlokaShloka 25
अवष्टभ्य च तिष्ठन्तं ददर्श धनुरुत्तम्4.19.25।। रामं रामानुजं चैव भर्तुश्चैवानुजं शुभा।
हिन्दी अर्थ देखें
आगे जाने पर उसने देखा, अपने तेजस्वी धनुष को धरती पर टेककर उसके सहारे श्रीरामचन्द्रजी खड़े हैं। साथ ही उनके छोटे भाई लक्ष्मण हैं और वहीं पति के छोटे भाई सुग्रीव भी मौजूद हैं
Show English Translation
The auspicious lady Tara beheld Rama standing there firmly with his brother and Sugriva, leaning on the best of bows.
ShlokaShloka 26
तावतीत्य समासाद्य भर्तारं निहतं रणे4.19.26।। समीक्ष्य व्यथिता भूमौ सम्भ्रान्ता निपपात ह।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबको पार करके वह रणभूमि में घायल पड़े हुए अपने पति के पास पहुँची। उन्हें देखकर उसके मन में बड़ी व्यथा हुई और वह अत्यन्त व्याकुल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ी
Show English Translation
Passing Rama and Lakshmana, she went near her husband killed in the combat. She was full of agony to see him. Deeply agitated in the mind, she fell down on the ground.
ShlokaShloka 27
सुप्त्वेव पुनरुत्थाय आर्यपुत्रेति शोचती4.19.27।। रुरोद सा पतिं दृष्ट्वा संवीतं मृत्युदामभिः।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर मानो वह सोकर उठी हो, इस प्रकार ‘हा आर्यपुत्र!’ कहकर मृत्युपाश से बँधे हुए पति की ओर देखती हुई रोने लगी
Show English Translation
Tara got up again, as if she woke up from sleep and addressing her husband garlanded with death, lamented.
ShlokaShloka 28
तामवेक्ष्य तु सुग्रीवः क्रोशन्तीं कुररीमिव। विषादमगमत्कष्टं दृष्ट्वा चाङ्गदमागतम्4.19.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय कुररी के समान करुण क्रन्दन करती हुई तारा तथा उसके साथ आये हुए अङ्गद को देखकर सुग्रीव को बड़ा कष्ट हुआ वे विषाद में डूब गये
Show English Translation
Seeing Tara crying like a female osprey and Angada following her in despair, Sugriva felt pain (at heart). इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे एकोनविंशस्सर्गः।। Thus ends the nineteenth sarga of Kishkindakanda of the Holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.