Kishkindha Kanda

Sarga 28: Rama describes the beauty of the rainy season to Lakshmana.

किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 28

66 shlokas

ShlokaShloka 1
स तदा वालिनं हत्वा सुग्रीवमभिषिच्य च। वसन्माल्यवतः पृष्ठे रामो लक्ष्मणमब्रवीत्4.28.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार वाली का वध और सुग्रीव का राज्याभिषेक करने के अनन्तर माल्यवान् पर्वत के पृष्ठभाग में निवास करते हुए श्रीरामचन्द्रजी लक्ष्मण से कहने लगे—
Show English Translation
After the killing of Vali and installation of Sugriva as king, Rama arrived at mountain Malyavan to reside.He said to Lakshmana:
ShlokaShloka 2
अयं स कालस्सम्प्राप्तस्समयोऽद्य जलागमः। सम्पश्य त्वं नभो मेघैस्संवृतं गिरिसन्निभैः4.28.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! अब यह जल की प्राप्ति कराने वाला वह प्रसिद्ध वर्षाकाल आ गया। देखो, पर्वत के समान प्रतीत होने वाले मेघों से आकाशमण्डल आच्छन्न हो गया है
Show English Translation
'Now that the rainy season has started, see the sky covered with mountainlike (huge) clouds.
ShlokaShloka 3
���वमासधृतं गर्भं भास्करस्य गभस्तिभिः। पीत्वा रसं समुद्राणां द्���ौः प्रसूते रसायनम्4.28.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह आकाशस्वरूपा तरुणी सूर्य की किरणों द्वारा समुद्रों का रस पीकर कार्तिक आदि नौ मासों तक धारण किये हुए गर्भ के रूप में जलरूपी रसायन को जन्म दे रही है
Show English Translation
'The sky has drained the water from the oceans through the Sun's rays and has borne it for nine months (from Kartika to Asarha) in its womb. It delivers water which is the base for all juices.
ShlokaShloka 4
शक्यमम्बरमारुह्य मेघसोपानपङ्क्तिभिः। कुटजार्जुनमालाभिरलङ्कर्तुं दिवाकरम्4.28.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस समय मेघरूपी सोपानपंक्तियों (सीढ़ियों) द्वारा आकाश में चढ़कर गिरिमल्लिका और अर्जुनपुष्प की मालाओं से सूर्यदेव को अलंकृत करना सरल-सा हो गया है
Show English Translation
'It is possible to climb up to the sky on the stairs formed by the clouds and decorate the Sungod with garlands made of kutaja and arjuna flowers.
ShlokaShloka 5
सन्ध्यारागोत्थितैस्ताम्रैरन्तेष्वधिक पाण्डरैः। स्निग्धैरभ्रपटच्छेदैर्बद्धव्रणमिवाम्बरम्4.28.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘संध्याकाल की लाली प्रकट होने से बीच में लाल तथा किनारे के भागों में श्वेत एवं स्निग्ध प्रतीत होने वाले मेघखण्डों से आच्छादित हुआ आकाश ऐसा जान पड़ता है, मानो उसने अपने घाव में रक्तरञ्जित सफेद कपड़ों की पट्टी बाँध रखी हो
Show English Translation
'The sky looks as though its wounds are dressed with pale white moistureladen bandage cloths of clouds, red in the border, tinged as they are with the glow of twilight.
ShlokaShloka 6
मन्दमारुत निश्वासं सन्ध्याचन्दनरञ्जितम्। आपाण्डुजलदं भाति कामातुरमिवाम्बरम्4.28.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मन्द-मन्द हवा निःश्वास-सी प्रतीत होती है, संध्याकाल की लाली लाल चन्दन बनकर ललाट आदि अङ्गों को अनुरञ्जित कर रही है तथा मेघरूपी कपोल कुछ-कुछ पाण्डुवर्ण का प्रतीत होता है। इस तरह यह आकाश कामातुर पुरुष के समान जान पड़ता है
Show English Translation
'The sky with its gentle winds as its sighs, its ash coloured clouds (suggestive of a pale face) painted with red sandalpaste in the form of glow of twilight appears like a passionate lover.
ShlokaShloka 7
एषा घर्मपरिक्लिष्टा नववारिपरिप्लुता। सीतेव शोकसन्तप्ता मही बाष्पं विमुञ्चति4.28.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो ग्रीष्म-ऋतु में घाम से तप गयी थी, वह पृथ्वी वर्षाकाल में नूतन जल से भीगकर (सूर्य-किरणों से तपी और आँसुओं से भीगी हुई) शोकसंतप्त सीता की भाँति बाष्प विमोचन (उष्णता का त्याग अथवा अश्रुपात) कर रही है
Show English Translation
'This earth scorched by the heat and then flooded with fresh rain water, radiating heat, appears like my Sita shedding tears burning with grief.
ShlokaShloka 8
मेघोदरविनिर्मुक्ताः कह्लारसुखशीतलाः। शक्यमञ्जलिभिः पातुं वाताः केतकिगन्धिनः4.28.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह पर्वत, जिस पर अर्जुन के वृक्ष खिले हुए हैं तथा जो केवड़ों से सुवासित हो रहा है, शान्त हुए शत्रुवाले सुग्रीव की भाँति जल की धाराओं से अभिषिक्त हो रहा है
Show English Translation
'The winds released from the wombs of clouds, cool as the delicate touch of white lotuses,charged with the fragrance of ketaka flowers can be inhaled through the hollow of one's palms.
ShlokaShloka 9
एष फुल्लार्जुनश्शैलः केतकैरधिवासितः। सुग्रीव इव शान्तारिर्धाराभिरभिषिच्यते4.28.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह पर्वत, जिस पर अर्जुन के वृक्ष खिले हुए हैं तथा जो केवड़ों से सुवासित हो रहा है, शान्त हुए शत्रुवाले सुग्रीव की भाँति जल की धाराओं से अभिषिक्त हो रहा है
Show English Translation
'This mountain scented by the fragrance of arjuna and ketaka flowers is bathed in rain water just as Sugriva, tranquilled by the destruction of the enemy is consecrated in streams of (sacred) waters.
ShlokaShloka 10
मेघकृष्णाजिनधरा: धारायज्ञोपवीतिनः। मारुतापूरितगुहाः प्राधीता इव पर्वताः4.28.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
मेघरूपी काले मृगचर्म तथा वर्षा की धारारूप यज्ञोपवीत धारण किये वायु से पूरित गुफा (या हृदय) वाले ये पर्वत ब्रह्मचारियों की भाँति मानो वेदाध्ययन आरम्भ कर रहे हैं
Show English Translation
'The mountains are covered with dark clouds which appear like the hide of the antelope. Streams of rain water flowing are like the sacred threads hanging down the shoulder and the sounds of wind filling the caves resemble the recitation of Vedas by priests. (These mountains are comparable to the brahmacharins engaged in the recitation of Vedas wearing antelopeskin and sacred threads).
ShlokaShloka 11
कशाभिरिव हैमीभिर्विद्युद्भिरिवताडितम्। अन्तस्त्सतनिर्घोषं सवेदनमिवाम्बरम्4.28.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये बिजलियाँ सोने के बने हुए कोड़ों के समान जान पड़ती हैं। इनकी मार खाकर मानो व्यथित हुआ आकाश अपने भीतर व्यक्त हुई मेघों की गम्भीर गर्जना के रूप में आर्तनाद-सा कर रहा है
Show English Translation
'The sky lashed with lightnings with whips of gold and emitting groans in the form of peals of thunder, appears as though crying in severe pain.
ShlokaShloka 12
नीलमेघाश्रिता विद्युत्स्फुरन्ती प्रतिभाति मा। स्फुरन्ती रावणस्याङ्के वैदेहीव तपस्विनी4.28.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नील मेघ का आश्रय लेकर प्रकाशित होती हुई यह विद्युत् मुझे रावण के अङ्क में छटपटाती हुई तपस्विनी सीता के समान प्रतीत होती है
Show English Translation
'The triggering of lightning in the dark clouds appears to me like austere Vaidehi struggling helplessly to get free from the lap of Ravana.
ShlokaShloka 13
इमास्ता मन्मथवतां हिताः प्रतिहता दिशः। अनुलिप्ता इव घनैर्नष्टग्रहनिशाकराः4.28.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बादलों का लेप लग जाने से जिनमें ग्रह, नक्षत्र और चन्द्रमा अदृश्य हो गये हैं, अतएव जो नष्ट-सी हो गयी है जिनके पूर्व, पश्चिम आदि भेदों का विवेक लुप्त-सा हो गया है, वे दिशाएँ, उन कामियों को, जिन्हें प्रेयसी का संयोगसुख सुलभ है, हितकर प्रतीत होती हैं
Show English Translation
'Smeared as it were with dense clouds and therefore blocked the directions in which planets including the Moon cease to appear are favourable to lovers. The Moon is said to accenuate the pangs of separation from one's ladylove. Hence the quarters in which the Moon and the stars are hidden by clouds, have been favourable to the lovelorn.
ShlokaShloka 14
चिद्बाष्पाभिसंरुद्धान् वर्षागमसमुत्सुकान्। कुटजान्पश्य सौमित्रे पुष्पितान्गिरिसानुषु4.28.14।। मम शोकाभिभूतस्य कामसन्दीपनान् स्थितान्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन ! देखो, इस पर्वत के शिखरों पर खिले हुए कुटज कैसी शोभा पाते हैं? कहीं तो पहली बार वर्षा होने पर भूमि से निकले हुए भाप से ये व्याप्त हो रहे हैं और कहीं वर्षा के आगमन से अत्यन्त उत्सुक (हर्षोत्फुल्ल) दिखायी देते हैं। मैं तो प्रिया-विरह के शोक से पीड़ित हूँ और ये कुटज पुष्प मेरी प्रेमाग्नि को उद्दीप्त कर रहे हैं
Show English Translation
'O Saumitri look at the kutaja flowers standing on the mountain slopes withered by the heat. They welcome the fresh showers of rain and rekindle passion in me even though my heart is overwhelmed with grief.
ShlokaShloka 15
रजः प्रशान्तं सहिमोऽद्य वायु र्निदाघदोषप्रसराः प्रशान्ताः। स्थिता हि यात्रा वसुधाधिपानां प्रवासिनो यान्ति नरास्स्वदेशान्4.28.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धरती की धूल शान्त हो गयी। अब वायु में शीतलता आ गयी। गर्मी के दोषों का प्रसार बंद हो गया। भूपालों की युद्ध यात्रा रुक गयी और परदेशी मनुष्य अपने-अपने देश को लौट रहे हैं
Show English Translation
'Now the dust has settled and the wind carrying mist is cool. The torments of summer have ceased. The expeditions of kings have come to a stop and the travellers return to their native land.
ShlokaShloka 16
सम्प्रस्थिता मानसवासल��ब्धाः प्रियान्विताः सम्प्रति चक्रवाकाः। अभीक्ष्णवर्षोदकविक्षत���षु यानानि मार्गेषु न सम्पतन्ति4.28.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मानसरोवर में निवास के लोभी हंस वहाँ के लिये प्रस्थित हो गये। इस समय चकवे अपनी प्रियाओं से मिल रहे हैं। निरन्तर होने वाली वर्षा के जल से मार्ग टूट-फूट गये हैं, इसलिये उन पर रथ आदि नहीं चल रहे हैं
Show English Translation
'Desirous of living in Manasa lake swans have set out on their journey and the chakravaka birds are now united with their mates. The carts move not on the roads damaged by heavy rains.
ShlokaShloka 17
क्वचित्प्रकाशं क्वचिदप्रकाशं नभः प्रकीर्णाम्बुधरं विभाति। क्वचित्क्वचित्पर्वतसन्निरुद्धं रूपं यथा शान्तमहार्णवस्य4.28.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आकाश में सब ओर बादल छिटके हुए हैं। कहीं तो उन बादलों से ढक जाने के कारण आकाश दिखायी नहीं देता है और कहीं उनके फट जाने पर वह स्पष्ट दिखायी देने लगता है। ठीक उसी तरह जैसे जिसकी तरङ्गमालाएँ शान्त हो गयी हों, उस महासागर का रूप कहीं तो पर्वतमालाओं से छिप जाने के कारण नहीं दिखायी देता है और कहीं पर्वतों का आवरण न होने से दिखायी देता है
Show English Translation
'The sky which is visible here is not visible there due to clouds scattered. It looks bright (blue) here and dull there. It appears like an unruffled ocean interspersed with hills here and there.
ShlokaShloka 18
व्यामिश्रितं सार्जकदम्बपुष्पै र्नवं जलं पर्वतधातुताम्रम्। मयूरकेकाभिरनुप्रयातं शैलापगाश्शीघ्रतरं वहन्ति4.28.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस समय पहाड़ी नदियाँ वर्षा के नूतन जल को बड़े वेग से बहा रही हैं। वह जल सर्ज और कदम्ब के फूलों से मिश्रित है, पर्वत के गेरू आदि धातुओं से लाल रंग का हो गया है तथा मयूरों की केका ध्वनि उस जल के कलकलनाद का अनुसरण कर रही है
Show English Translation
'The mountainstreams of rainwater mingled with sarja and kadamba flowers carry fresh water swiftly to the ocean along with the deposits of red mineral rocks of the mountain. Hark, the peacock cries.
ShlokaShloka 19
र���ाकुलं षट्पदसन्निकाशं प्रभुज्यते जम्बुफलं प्रकामम्। अनेकवर्णं पवनावधूतं भूमौ पतत्याम्रफलं विपक्वम्4.28.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘काले-काले भौंरों के समान प्रतीत होने वाले जामुन के सरस फल आजकल लोग जी भरकर खाते हैं और हवा के वेग से हिले हुए आम के पके हुए बहुरंगी फल पृथ्वी पर गिरते रहते है
Show English Translation
'The black bees like jambu fruits full of sweet juice. People share them to their hearts content, while the mango fruits which take multiple colours on getting ripened drop on the ground shaken by the wind.
ShlokaShloka 20
विद्युत्पताकास्सबलाकमालाः शैलेन्द्रकूटाकृतिसन्निकाशाः। गर्जन्ति मेघाः समुदीर्णनादाः मत्ता गजेन्द्रा इव संयुगस्थाः4.28.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बक-पंक्तियों से सुशोभित ये जलधर मेघ जल का अधिक भार ढोते और गर्जते हुए बड़े-बड़े पर्वत शिखरों पर मानो विश्राम ले-लेकर आगे बढ़ते हैं।
Show English Translation
The clouds that resemble high mountain peaks, having their banners of lightning with rows of herons as garlands give out loud peals of thunder like elephants in rut trumpet in battlearray.
ShlokaShloka 21
वर्षोदकाप्यायितशाद्वलानि प्रवृत्तनृत्तोत्सवबर्हिणानि। वनानि निर्वृष्टवलाहकानि पश्यापराह्णेष्वधिकं विभान्ति4.28.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बक-पंक्तियों से सुशोभित ये जलधर मेघ जल का अधिक भार ढोते और गर्जते हुए बड़े-बड़े पर्वत शिखरों पर मानो विश्राम ले-लेकर आगे बढ़ते हैं।
Show English Translation
'The tender green grass of the forest is shining with rainwater, the peacocks are having dance festival and the forests look more enchanting in the afternoon.
ShlokaShloka 22
समुद्वहन्त स्सलिलातिभारं बलाकिनो वारिधरा नदन्तः। महत्सु शृङ्गेषु महीधराणां विश्रम्य विश्रम्य पुनः प्रयान्ति4.28.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बक-पंक्तियों से सुशोभित ये जलधर मेघ जल का अधिक भार ढोते और गर्जते हुए बड़े-बड़े पर्वत शिखरों पर मानो विश्राम ले-लेकर आगे बढ़ते हैं।
Show English Translation
'The huge rumbling clouds on the high mountain peaks carry heavy load of water. Now they rest and now resume their journey accompanied by herons.
ShlokaShloka 23
मेघाभिकामा परिसम्पतन्ती सम्मोदिता भाति बलाकपङ्क्तिः। वातावधूता वरपौण्डरीकी लम्बेव माला रचिताम्बरस्य4.28.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘गर्भ धारण के लिये मेघों की कामना रखकर आकाश में उड़ती हुई आनन्दमग्न बलाकाओं की पंक्ति ऐसी जान पड़ती है, मानो आकाश के गले में हवा से हिलती हुई श्वेत कमलों की सुन्दर माला लटक रही हो
Show English Translation
'The happy rows of herons flying in the sky to meet the clouds, appear like a long garland of choice white lotuses strung together hanging in the sky.
ShlokaShloka 24
बालेन्द्रगोपान्तरचित्रितेन विभाति भूमिर्नवशाद्वलेन। गात्रानुपृक्तेन शुकप्रभेण नारीव लाक्षोक्षितकम्बलेन4.28.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘चौमासे के इस आरम्भकाल में निद्रा धीरे-धीरे भगवान् केशव के समीप जा रही है। नदी तीव्र वेगसेसमुद्र के निकट पहुँच रही है। हर्षभरी बला का उड़कर मेघ की ओर जा रही है और प्रियतमा कामभाव से अपने प्रियतम की सेवा में उपस्थित हो रही है
Show English Translation
'The earth shines with freshgrown, tender grass speckled here and there with small Indragopa insects. It appears like a woman wearing a parrotgreen veil sprinkled with red lac dye.
ShlokaShloka 25
निद्रा शनैः केशवमभ्युपैति द्रुतं नदी सागरमभ्युपैति। हृष्टा बलाका घनमभ्युपैति कान्ता सकामा प्रियमभ्युपैति4.28.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘चौमासे के इस आरम्भकाल में निद्रा धीरे-धीरे भगवान् केशव के समीप जा रही है। नदी तीव्र वेगसेसमुद्र के निकट पहुँच रही है। हर्षभरी बला का उड़कर मेघ की ओर जा रही है और प्रियतमा कामभाव से अपने प्रियतम की सेवा में उपस्थित हो रही है
Show English Translation
'Sleep steals over Lord Visnu. The rivers run swiftly to the sea, the female herons fly to catch the clouds joyfully. The young bride eagerly approaches her dear lord. (It is believed that Lord Visnu goes to sleep during chaturmasya, ie. from Asarh to Kartik)
ShlokaShloka 26
जाता वनान्ताश्शिखिसम्प्रनृत्ता जाताः कदम्बाः सकदम्बशाखाः। जाता वृषा गोषु समानकामा जाता मही सस्यवनाभिरामा4.28.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वनप्रान्त मोरों के सुन्दर नृत्य से सुशोभित हो गये हैं। कदम्बवृक्ष फूलों और शाखाओं से सम्पन्न हो गये हैं। साँड़ गौओं के प्रति उन्हीं के समान कामभाव से आसक्त हैं और पृथ्वी हरी-हरी खेती तथा हरे-भरे वनों से अत्यन्त रमणीय प्रतीत होने लगी है
Show English Translation
'Peacocks dance in the forest. The branches of the kadamba trees get filled with flowers. Bulls long for union with the cows. The earth looks beautiful with green crops and trees.
ShlokaShloka 27
वहन्ति वर्षन्ति नदन्ति भान्ति ध्यायन्ति नृत्यन्ति समाश्वसन्ति। नद्यो घना मत्तगजा वनान्ताः प्रियाविहीनाश्शिखिनः प्लवङ्गमाः4.28.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नदियाँ बह रही हैं, बादल पानी बरसा रहे हैं, मतवाले हाथी चिग्घाड़ रहे हैं, वनप्रान्त शोभा पा रहे हैं, प्रियतमा के संयोग से वञ्चित हुए वियोगी प्राणीचिन्तामग्न हो रहे हैं, मोर नाच रहे हैं और वानर निश्चिन्त एवं सुखी हो रहे हैं
Show English Translation
'The clouds are raining. The rivers are flowing. Proud elephants are trumpeting. Those separated from their loved ones are brooding. The monkeys are quiet and the peacocks are dancing.
ShlokaShloka 28
प्रहर्षिताः केतकपुष्पगन्ध माघ्राय हृष्टा वननिर्झरेषु। प्रपातशब्दाकुलिता गजेन्द्रा स्सार्धं मयूरै स्समदा नदन्ति4.28.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में अट्ठाईसवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English Translation
'The lordly elephants get intoxicated with the fragrance of ketaki flowers, the noise of waterfalls and the cackle of peacocks and they give out a shrill trumpet.
ShlokaShloka 29
धारानिपातैरभिहन्यमानाः कदम्बशाखासु विलम्बमानाः। क्षणार्जितं पुष्परसावगाढं शनैर्मदं षट्चरणास्त्यजन्ति4.28.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोयलों की चूर्णराशि के समान काले और प्रचुर रस से भरे हुए बड़े-बड़े फलों से लदी हुई जामुनवृक्ष की शाखाएँ ऐसी जान पड़ती हैं, मानो भ्रमरों के समुदाय उनमें सटकर उनके रस पी रहे हैं
Show English Translation
'Having sucked honey from the flowercups filled with honey, the bees are shedding their drunkenness slowly and hanging on the branches of kadamba trees, smitten with showers.
ShlokaShloka 30
अङ्गारचूर्णोत्करसन्निकाशैः फलैस्सुपर्याप्तरसैस्समृद्धैः। जम्बूद्रुमाणां प्रविभान्ति शाखाः निलीयमाना इव षट्पदौघैः4.28.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोयलों की चूर्णराशि के समान काले और प्रचुर रस से भरे हुए बड़े-बड़े फलों से लदी हुई जामुनवृक्ष की शाखाएँ ऐसी जान पड़ती हैं, मानो भ्रमरों के समुदाय उनमें सटकर उनके रस पी रहे हैं
Show English Translation
'The branches of jambu trees profusely filled with fruits appear like piled up balls of charcoal, while swarms of bees rest on the branches on the jambu trees.
ShlokaShloka 31
तटित्पताकाभिरलङ्कृताना मुदीर्णगम्भीरमहारवाणाम्। विभान्ति रूपाणि बलाहकानां रणोद्यतानामिव वानरणानाम्4.28.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पर्वतीय वनों में विचरण करने वाला तथा अपने प्रतिद्वन्द्वी के साथ युद्ध की इच्छा रखने वाला मदमत्तगजराज, जो अपने मार्ग का अनुसरण करके आगे बढ़ा जा रहा था, पीछे से मेघ की गर्जना सुनकर प्रतिपक्षी हाथी के गर्जने की आशङ्का करके सहसा पीछे को लौट पड़ा
Show English Translation
'The rainclouds decorated with banners of lightning and giving out peals of thunder shine like elephants in rut trumpeting, eager to fight in battle.
ShlokaShloka 32
मार्गानुगश्शैलवनानुसारी सम्प्रस्थितो मेघरवं निशम्य। युद्धाभिकामः प्रतिनादशङ्की मत्तो गजेन्द्रः प्रतिसन्निवृत्तः4.28.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पर्वतीय वनों में विचरण करने वाला तथा अपने प्रतिद्वन्द्वी के साथ युद्ध की इच्छा रखने वाला मदमत्तगजराज, जो अपने मार्ग का अनुसरण करके आगे बढ़ा जा रहा था, पीछे से मेघ की गर्जना सुनकर प्रतिपक्षी हाथी के गर्जने की आशङ्का करके सहसा पीछे को लौट पड़ा
Show English Translation
'Intoxicated elephants on their march along the mountain in the forest, hear the thundering sounds of clouds and suspecting it to be the call of proud elephants to fight turn back.
ShlokaShloka 33
क्वचित्प्रगीता इव षट्पदौघैः क्वचित्प्रनृत्ता इव नीलकण्ठैः। क्वचित्प्रमत्ता इव वारणेन्द्रै र्विभान्त्यनेकाश्रयिणो वनान्ताः4.28.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कहीं भ्रमरों के समूह गीत गा रहे हैं, कहीं मोर नाच रहे हैं और कहीं गजराज मदमत्त होकर विचर रहे हैं। इस प्रकार ये वनप्रान्त अनेक भावों के आश्रय बनकर शोभा पा रहे हैं
Show English Translation
'Swarms of bees hum here. Peacocks dance there. Intoxicated elephants sport in water in other places. (Thus) the forest shows its many features.
ShlokaShloka 34
कदम्बसर्जार्जुनकन्दलाढ्या वनान्तभूमिर्नववारिपूर्णा। मयूरमत्ताभिरुतप्रनृत्तै रापानभूमिप्रतिमा विभाति4.28.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आकाश से गिरता हुआ मोती के समान स्वच्छ एवं निर्मल जल पत्तों के दोनों में संचित हुआ देख प्यासे पक्षी पपीहे हर्ष से भरकर देवराज इन्द्र के दिये हुए उस जल को पीते हैं। वर्षा से भीग जाने के कारण उनकी पाँखें विविध रंग की दिखायी देती हैं
Show English Translation
'The forest region with its various types of trees like kadamba, sarja and arjuna trees and full of fresh water shines like a tavern where girls in the form of peahens dance in excitement.
ShlokaShloka 35
मुक्तासकाशं सलिलं पतद्वै सुनिर्मलं पत्रपुटेषु लग्नम्। हृष्टा विवर्णच्छदना विहङ्गा स्सुरेन्द्रदत्तं तृषिताः पिबन्ति4.28.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आकाश से गिरता हुआ मोती के समान स्वच्छ एवं निर्मल जल पत्तों के दोनों में संचित हुआ देख प्यासे पक्षी पपीहे हर्ष से भरकर देवराज इन्द्र के दिये हुए उस जल को पीते हैं। वर्षा से भीग जाने के कारण उनकी पाँखें विविध रंग की दिखायी देती हैं
Show English Translation
'Thirsty birds rejoice drinking exceedingly pure water held in leafcups offered by Indra (in the form of rain), which looks like pearls collected in the leafcups. As the drops fall on them the hue of their wings seems to change (fade).
ShlokaShloka 36
षट्पादतन्त्रीमधुराभिधानं प्लवङ्गमोदीरितकण्ठतालम्। आविष्कृतं मेघमृदङ्गनादै र्वनेषु सङ्गीतमिव प्रवृत्तम्4.28.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भ्रमररूप वीणा की मधुर झंकार हो रही है। मेढकों की आवाज कण्ठताल-सी जान पड़ती है। मेघों की गर्जना के रूप में मृदङ्ग बज रहे हैं। इस प्रकार वनों में संगीतोत्सव का आरम्भ-सा हो रहा है
Show English Translation
'The sweet humming of bees like the music of string instruments (Vina), the croaking of frogs, the rumbling of clouds sounding like the beating of drums make it appear as if a musical concert has started in the forest.
ShlokaShloka 37
क्वचित्प्रनृत्तै: क्वचिदुन्नदद्भिः क्वचिच्च वृक्षाग्रनिषण्णकायैः। व्यालम्बबर्हाभरणैर्मयूरै र्वनेषु सङ्गीतमिव प्रवृत्तम्4.28.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेघों की गर्जना सुनकर चिरकाल से रोकी हुई निद्रा को त्यागकर जागे हुए अनेक प्रकार के रूप, आकार, वर्ण और बोली वाले मेढक नूतन जल की धारा से अभिहत होकर जोर-जोरसे बोल रहे हैं
Show English Translation
'Here the peacocks are dancing and there they are singing. Elsewhere they are reclining on treetops with their big plumage hanging down. It appears as though the peacocks have started a musical concert in the forest.
ShlokaShloka 38
स्वनैर्घनानां प्लवगाः प्रबुद्धाः विहाय निद्रां चिरसन्निरुद्धाम्। अनेकरूपाकृतिवर्णनादाः नवाम्बुधाराभिहता नदन्ति4.28.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेघों की गर्जना सुनकर चिरकाल से रोकी हुई निद्रा को त्यागकर जागे हुए अनेक प्रकार के रूप, आकार, वर्ण और बोली वाले मेढक नूतन जल की धारा से अभिहत होकर जोर-जोरसे बोल रहे हैं
Show English Translation
'Frogs of different forms, colours and sounds are croaking, awakened from their long sleep by the thunders of clouds and flow of fresh rainwater.
ShlokaShloka 39
नद्यस्समुद्वाहितचक्रवाका स्तटानि शीर्णान्यप��ाहयित्वा। दृप्ता नवप्राभृतपूर्णभोगाः द्रुतं स्वभर्तारमुपोपयान्ति4.28.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
(कामातुर युवतियों की भाँति) दर्पभरी नदियाँ अपने वक्ष पर (उरोजों के स्थान में) चक्रवाकों को वहन करती हैं और मर्यादा में रखने वाले जीर्ण-शीर्ण कूलकगारों को तोड़-फोड़ एवं दूर बहाकर नूतन पुष्प आदि के उपहार से पूर्ण भोग के लिये सादर स्वीकृत अपने स्वामी समुद्र के समीप वेगपूर्वक चली जा रही हैं
Show English Translation
'Washing away their broken banks which obstruct their way to the sea, the bloated rivers like proud young ladies with chakravaka birds borne on their surface ,which look like protruberant breasts, rush swiftly to meet their lord, the sea, chosen for full enjoyment with the gifts of flowers.
ShlokaShloka 40
नीलेषु नीला: प्रविभान्ति सक्ताः मेघेषु मेघा नववारिपूर्णाः। दवाग्निदग्धेषु दवाग्निदग्धा श्शैलेषु शैला इव बद्धमूलाः4.28.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नीले मेघों में सटे हुए नूतन जल से परिपूर्ण नील मेघ ऐसे प्रतीत होते हैं, मानो दावानल से जले हुए पर्वतों में दावानल से दग्ध हुए दूसरे पर्वत बद्धमूल होकर सट गये हों
Show English Translation
'Dark clouds filled with fresh water, leaning on dark clouds appear like boulders of rock, scorched with wild fire with their bases yet firmly rooted shining.
ShlokaShloka 41
प्रहृष्टसन्नादितबर्हिणानि सशक्रगोपाकुलशाद्वलानि। चरन्ति नीपार्जुनवासितानि गजास्सुरम्याणि वनान्तराणि4.28.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जहाँ मतवाले मोर कलनाद कर रहे हैं, जहाँ की हरी-हरी घासें वीरबहूटियों के समुदाय से व्याप्त हो रही हैं तथा जो नीप और अर्जुन-वृक्षों के फूलों की सुगन्ध से सुवासित हैं, उन परम रमणीय वनप्रान्तों में बहुत-से हाथी विचरा करते हैं
Show English Translation
'Elephants roam the forestland inhabited by peacocks making noise out of joy, where the grassy land is filled with crawling Indragopa insects and the fragrance of kadamba and arjuna blossoms.
ShlokaShloka 42
नवाम्बुधाराहतकेसराणि द्रुतं परित्यज्य सरोरुहाणि। कदम्बपुष्पाणि सकेसराणि नवानि हृष्टा भ्रमराः पतन्तिः4.28.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मनुष्य जल के कलशों से नरेशों का अभिषेक करते हैं, उसी प्रकार इन्द्र के दिये और वायुदेव के द्वारा लाये गये मेघरूपी जल-कलशों से जिनका अभिषेक हो रहा है, वे पर्वतराज अपने निर्मल रूप तथा शोभा सम्पत्ति का दर्शन-सा करा रहे हैं
Show English Translation
'The bees have quit the lotus filaments destroyed by the rain and happily move quickly towards fresh filaments of kadamba flowers.
ShlokaShloka 43
मत्ता गजेन्द्रा मुदिता गवेन्द्रा वनेषु विश्रान्ततरा मृगेन्द्रा। रम्या नगेन्द्रा निभृता नरेन्द्राः प्रक्रीडितो वारिधरैस्सुरेन्द्रः4.28.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मनुष्य जल के कलशों से नरेशों का अभिषेक करते हैं, उसी प्रकार इन्द्र के दिये और वायुदेव के द्वारा लाये गये मेघरूपी जल-कलशों से जिनका अभिषेक हो रहा है, वे पर्वतराज अपने निर्मल रूप तथा शोभा सम्पत्ति का दर्शन-सा करा रहे हैं
Show English Translation
'Intoxicated elephants roam the forest. Mighty bulls rejoice. Kings of beasts (lions) lounge. Mountains look beautiful. Kings relax. While Indra, lord of the gods, sports with clouds.
ShlokaShloka 44
मेघास्समुद्धूतसमुद्रनादाः महाजलौघैर्गगनावलम्बाः। नदीस्तटाकानि सरांसि वापी र्महीं च कृत्स्नामपवाहयन्ति4.28.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मनुष्य जल के कलशों से नरेशों का अभिषेक करते हैं, उसी प्रकार इन्द्र के दिये और वायुदेव के द्वारा लाये गये मेघरूपी जल-कलशों से जिनका अभिषेक हो रहा है, वे पर्वतराज अपने निर्मल रूप तथा शोभा सम्पत्ति का दर्शन-सा करा रहे हैं
Show English Translation
'With their big torrents, clouds hanging over the sky, drowning the roar of the sea, make the rivers, ponds, lakes and tanks overflow and flood the entire earth.
ShlokaShloka 45
वर्षप्रवेगा विपुलाः पतन्ति प्रवान्ति वातास्समुदीर्णघोषाः। प्रणष्टकूलाः प्रवहन्ति शीघ्रं नद्योजलैर्विप्रतिपन्नमार्गाः4.28.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मनुष्य जल के कलशों से नरेशों का अभिषेक करते हैं, उसी प्रकार इन्द्र के दिये और वायुदेव के द्वारा लाये गये मेघरूपी जल-कलशों से जिनका अभिषेक हो रहा है, वे पर्वतराज अपने निर्मल रूप तथा शोभा सम्पत्ति का दर्शन-सा करा रहे हैं
Show English Translation
'Torrents of rain pour at great speed. Winds roar. Rivers flow swiftly changing their direction due to breach in the banks
ShlokaShloka 46
नरैर्नरेन्द्रा इव पर्वतेन्द्रा स्सुरेन्द्रदत्तै: पवनोपनीतैः। घनाम्बुकुम्भैरभिषिच्यमाना रूपं श्रियं स्वामिव दर्शयन्ति4.28.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मनुष्य जल के कलशों से नरेशों का अभिषेक करते हैं, उसी प्रकार इन्द्र के दिये और वायुदेव के द्वारा लाये गये मेघरूपी जल-कलशों से जिनका अभिषेक हो रहा है, वे पर्वतराज अपने निर्मल रूप तथा शोभा सम्पत्ति का दर्शन-सा करा रहे हैं
Show English Translation
'The mountains are consecrated with waterpitchers of clouds brought by the winds, offered by Lord Indra. Just as kings, consecrated by men, display their majesty, the mountains exhibit their form and glory. (Clouds are compared with water pots)
ShlokaShloka 47
घनोपगूढं गगनं सतारं न भास्करो दर्शनमभ्युपैति। नवैर्जलौघैर्धरणी विसृप्ता तमो विलिप्ता न दिशः प्रकाशाः4.28.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेघों की घटा से समस्त आकाश आच्छादित हो गया है। न रात में तारे दिखायी देते हैं, न दिन में सूर्य नूतन जलराशि पाकर पृथ्वी पूर्ण तृप्त हो गयी है। दिशाएँ अन्धकार से आच्छन्न हो रही हैं, अतएव प्रकाशित नहीं होती हैं उनका स्पष्ट ज्ञान नहीं हो पाता है
Show English Translation
'Ennveloped by clouds, the Sun and stars are not visible. The earth glides with the flow of fresh waters. The directions are not clear, covered by darkness.
ShlokaShloka 48
महान्ति कूटानि महीधराणां धाराभिधौतान्यधिकं विभान्ति। महाप्रमाणैर्विपुलैः प्रपातै र्मुक्ताकलापैरिव लम्बमानैः4.28.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पर्वतीय प्रस्तरखण्डों पर गिरने से जिनका वेग टूट गया है, वे श्रेष्ठ पर्वतों के बहुतेरे झरने मयूरों की बोली से गूंजती हुई गुफाओं में टूटकर बिखरते हुए मोतियों के हारों के समान प्रतीत होते हैं
Show English Translation
'The huge mountain peaks are washed by the heavy downpour of rain which look like long strings of pearls hanging.
ShlokaShloka 49
शैलोपलप्रस्खलमानवेगा श्शैलोत्तमानां विपुलाः प्रपाताः। गुहासु सन्नादितबर्हिणासु हारा विकीर्यन्त इवावभान्ति4.28.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पर्वतीय प्रस्तरखण्डों पर गिरने से जिनका वेग टूट गया है, वे श्रेष्ठ पर्वतों के बहुतेरे झरने मयूरों की बोली से गूंजती हुई गुफाओं में टूटकर बिखरते हुए मोतियों के हारों के समान प्रतीत होते हैं
Show English Translation
'The waterfalls rushing down the rocks on the huge mountains and flowing through caves, and peacocks singing create an image of broken and scattered chains of pearls.
ShlokaShloka 50
शीघ्रप्रवेगा विपुलाः प्रपाताः निर्धौतशृङ्गोपतला गिरीणाम्। मुक्ताकलापप्रतिमाः पतन्तो महागुहोत्सङ्गतलैर्ध्रियन्ते4.28.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पक्षी अपने घोसलों में छिप रहे हैं, कमल संकुचित हो रहे हैं और मालती खिलने लगी है; इससे जान पड़ता है कि सूर्यदेव अस्त हो गये
Show English Translation
'The fast flow of waterfalls spread over vast areas completely wash the surroundings of the mountain peaks. It appears like chains of pearls collected in the lap of huge caves.
ShlokaShloka 51
सुरतामर्दविच्छिन्नास्स्वर्गस्त्रीहारमौक्तिकाः। पतन्ति चातुला दिक्षु तोयधारास्समन्तत:4.28.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पक्षी अपने घोसलों में छिप रहे हैं, कमल संकुचित हो रहे हैं और मालती खिलने लगी है; इससे जान पड़ता है कि सूर्यदेव अस्त हो गये
Show English Translation
'The strings of incomparable waterfalls all over the mountain appear as though pearls from the chains of sexually indulgent celestial women are dropping down from heaven, broken through physical friction.
ShlokaShloka 52
निलीयमानैर्विहगैर्निमीलद्भिश्च पङ्कजैः। विकसन्त्या च मालत्या गतोऽस्तं ज्ञायते रविः4.28.52।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पक्षी अपने घोसलों में छिप रहे हैं, कमल संकुचित हो रहे हैं और मालती खिलने लगी है; इससे जान पड़ता है कि सूर्यदेव अस्त हो गये
Show English Translation
'The time of the setting Sun (as he remains invisible the whole day) is known only by the birds reaching out to their dwellings for rest, and by the closing of lotuses and blossoming jasmines.
ShlokaShloka 53
वृत्ता यात्रा नरेन्द्राणां सेना प्रतिनिवर्तते। वैराणि चैव मार्गाश्च सलिलेन समीकृताः4.28.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजाओं की युद्ध-यात्रा रुक गयी। प्रस्थित हुई सेना भी रास्ते में ही पड़ाव डाले पड़ी है। वर्षा के जलने राजाओं के वैर शान्त कर दिये हैं और मार्ग भी रोक दिये हैं। इस प्रकार वैर और मार्ग दोनों की एक-सी अवस्था कर दी है
Show English Translation
'Expeditions by kings come to a stop. The army returns. The flow of water blocks the roads. It suspends enmity (between states).
ShlokaShloka 54
मासि प्रोष्ठपदे ब्रह्म ब्राह्मणानां विवक्षताम्। अयमध्यायसमयस्सामगानामुपस्थितः4.28.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोसलदेश के राजा भरत ने चार महीने के लिये आवश्यक वस्तुओं का संग्रह करके गत आषाढ की पूर्णिमा को निश्चय ही किसी उत्तम व्रत की दीक्षा ली होगी
Show English Translation
'The month of Bhadrapada meant for the recitation of the Vedas by brahmins and for those desirous of singing Sama Veda has started.
ShlokaShloka 55
निवृत्तकर्मायतनो नूनं सञ्चितसञ्चयः। आषाढीमभ्युपगतो भरतः कोसलाधिपः4.28.55।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोसलदेश के राजा भरत ने चार महीने के लिये आवश्यक वस्तुओं का संग्रह करके गत आषाढ की पूर्णिमा को निश्चय ही किसी उत्तम व्रत की दीक्षा ली होगी
Show English Translation
'Surely Bharata, king of Kosala, would have completed the collection of all his requirement before the commencement of the month of Asarh.
ShlokaShloka 56
नूनमापूर्यमाणायास्सर्वव्या वर्धते रयः। मां समीक्ष्य समायान्तमयोध्याया इव स्वनः4.28.56।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुझे वन की ओर आते देख जिस प्रकार अयोध्यापुरी के लोगों का आर्तनाद बढ़ गया था, उसी प्रकार इस समय वर्षा के जल से परिपूर्ण होती हुई सरयू नदी का वेग अवश्य ही बढ़ रहा होगा
Show English Translation
'Just as the cheerful voices of people of Ayodhya rise as soon as they see me returning, certainly the speed of river Sarayu is rising, filled with rain water.
ShlokaShloka 57
इमास्फीतगुणा वर्षास्सुग्रीवस्सुखमश्नुते। विजितारिः सदारश्च राज्ये महति च स्थितः4.28.57।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह वर्षा अनेक गुणों से सम्पन्न है। इस समय सुग्रीव अपने शत्रु को परास्त करके विशाल वानर राज्य पर प्रतिष्ठित हैं और अपनी स्त्री के साथ रहकर सुख भोग रहे हैं
Show English Translation
'Having defeated his enemy, Sugriva with his wife during the rainy season is wellestablished in the kingdom, abounding in merits.
ShlokaShloka 58
अहं तु हृतदारश��च राज्याच्य महतश्च्युतः। नदीकूलमिव क्लिन्नमवसीदामि लक्ष्मण।।4.28.58।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरा शोक बढ़ गया है। मेरे लिये वर्षा के दिनों को बिताना अत्यन्त कठिन हो गया है और मेरा महान् शत्रु रावण भी मुझे अजेय-सा प्रतीत होता है
Show English Translation
'O Lakshmana I have lost my wife. I have been dethroned from the mighty kingdom. I am sinking like a river bank overflowed.
ShlokaShloka 59
शोकश्च मम विस्तीर्णो वर्षाश्च भृशदुर्गमाः। रावणश्च महान् शत्रुरपारं प्रतिभाति मे4.28.59।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरा शोक बढ़ गया है। मेरे लिये वर्षा के दिनों को बिताना अत्यन्त कठिन हो गया है और मेरा महान् शत्रु रावण भी मुझे अजेय-सा प्रतीत होता है
Show English Translation
'My sorrow which increases, the rains which make it hard to cover distances and Ravana the great enemyall these appear difficult to conquer.
ShlokaShloka 60
अयात्रां चैव दृष्ट्वेमां मार्गांश्च भृशदुर्गमान्। प्रणते चैव सुग्रीवे न मया किञ्चिदीरितम्4.28.60।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘एक तो यह यात्राका समय नहीं है, दूसरे मार्ग भी अत्यन्त दुर्गम है। इसलिये सुग्रीव के नतमस्तक होने पर भी मैंने उनसे कुछ कहा नहीं है
Show English Translation
ShlokaShloka 61
अपि चातिपरिक्लिष्टं चिराद्दारैस्समागतम्। आत्मकार्यगरीयस्त्वाद्वक्तुं नेच्छामि वानरम्4.28.61।।
Show English Translation
'Since Sugriva has gone through great difficulties and is reunited with his wives after a long time and since our task is great, I did not desire to speak to him now.
ShlokaShloka 62
स्वयमेव हि विश्रम्य ज्ञात्वा कालमुपागतम्। उपकारं च सुग्रीवो वेत्स्यते नात्र संशयः4.28.62।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुछ दिनों तक विश्राम करके उपयुक्त समय आया हुआ जान वे स्वयं ही मेरे उपकार को समझेंगे; इसमें संशय नहीं है
Show English Translation
ShlokaShloka 63
तस्मात्कालप्रतीक्षोऽहं स्थितोऽस्मि शुभलक्षण। सुग्रीवस्य नदीनां च प्रसादममनुपालयन्4.28.63।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः शुभलक्षण लक्ष्मण! मैं सुग्रीव की प्रसन्नता और नदियों के जल की स्वच्छता चाहता हुआ शरत्काल की प्रतीक्षा में चुपचाप बैठा हुआ हूँ
Show English Translation
'O Lakshmana of auspicious qualities I will wait for the proper time to appease Sugriva as well as the rivers.
ShlokaShloka 64
उपकारेण वीरस्तु प्रतीकारेण युज्यते। अकृतज्ञोऽप्रतिकृतो हन्ति सत्त्ववतां मनः4.28.64।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो वीर पुरुष किसी के उपकार से उपकृत होता है, वह प्रत्युपकार करके उसका बदला अवश्य चुकाता है; किंतु यदि कोई उपकार को न मानकर या भुलाकर प्रत्युपकार से मुँह मोड़ लेता है, वह शक्तिशाली श्रेष्ठ पुरुषों के मन को ठेस पहुँचाता है’
Show English Translation
A hero should in return help whoever has helped him. An ungrateful person hurts the heart of the virtuous by not returning the assistance.'
ShlokaShloka 65
अथैवमुक्तः प्रणिधाय लक्ष्मणः कृताञ्जलिस्तत्प्रतिपूज्य भाषितम्। उवाच रामं स्���भिरामदर्शनं प्रदर्शयन्दर्शनमात्मनश्शुभम्4.28.65।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर लक्ष्मण ने सोचविचारकर उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और दोनों हाथ जोड़कर अपनी शुभ दृष्टि का परिचय देते हुए वे नयनाभिराम श्रीराम से इस प्रकार बोले
Show English Translation
Having heard this, Lakshmana expressed his considered opinion with due respect to handsome Rama:
ShlokaShloka 66
यथोक्तमेतत्तव सर्वमीप्सितं नरेन्द्र कर्ता नचिराद्धरीश्वरः। शरत्प्रतीक्षः क्षमतामिमं भवान् जलप्रपातं रिपुनिग्रहे धृतः4.28.66।।
Show English Translation
'O Rama come Autumn, Sugriva will soon do all that you desire. Bear with the rains. Stay steadfast (in your determination) to destroy the enemy. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किंधाकाण्डे अष्टाविंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyeighth sarga of Kishkindakanda of the Holy Ramayana, the first epic, composed by sage Valmiki.