Kishkindha Kanda
Sarga 24: Sugriva blames himself for his action -- praises Vali for his virtues -- seeks Rama's permission to immolate himself -- Rama consoles -- Tara pleads with Rama to slay her.
किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 24
43 shlokas
ShlokaShloka 1
तां चाश्रुवेगेन दुरासदेन
त्वभिप्लुतां शोकमहार्णवेन।
पश्यंस्तदा वाल्यनुजस्तरस्वी
भ्रातुर्वधेनाप्रतिमेन तेपे4.24.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। उनका मन खिन्न हो गया और वे भीतर-ही-भीतर कष्ट का अनुभव करते हुए अपने भृत्यों के साथ धीरे-धीरे श्रीरामचन्द्रजी के पास गये
Show English TranslationEnglish Translation
Sugriva, the unassailable younger brother of Vali, perceiving Tara overwhelmed in the ocean of grief felt agonized for the killing of his brother of incomparable power.
ShlokaShloka 2
स बाष्पपूर्णेन मुखेन वीक्ष्य
क्षणेन निर्विण्णमना मनस्वी।
जगाम रामस्य शनैस्समीपं
भृत्यैर्वृतसम्परिदूयमानः4.24.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। उनका मन खिन्न हो गया और वे भीतर-ही-भीतर कष्ट का अनुभव करते हुए अपने भृत्यों के साथ धीरे-धीरे श्रीरामचन्द्रजी के पास गये
Show English TranslationEnglish Translation
Face drenched with tears, highly sensitive Sugriva glanced at Tara for a moment. Pained and depressed at heart, and surrounded by attendants, he slowly approached Rama.
ShlokaShloka 3
स तं समासाद्य गृहीतचाप
मुदात्तमाशीविषतुल्यबाणम्।
यशस्विनं लक्षणलक्षिताङ्ग
मवस्थितं राघव मित्युवाच4.24.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जिन्होंने धनुष ले रखा था, जिनमें धीरोदात्त नायक का स्वभाव विद्यमान था, जिनके बाण विषधर सर्प के समान भयंकर थे, जिनका प्रत्येक अङ्ग सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उत्तम लक्षणों से लक्षित था तथा जो परम यशस्वी थे, वहाँ खड़े हुए उन श्रीरघुनाथजी के पास जाकर सुग्रीव इस प्रकार बोले –
Show English TranslationEnglish Translation
Duly approaching the illustrious Rama, endowed with auspicious signs, who stood with his bow and serpentlike arrows, Sugriva thus submitted:
ShlokaShloka 4
यथा प्रतिज्ञातमिदं नरेन्द्र
कृतं त्वया दृष्टफलं च कर्म।
ममाद्य भोगेषु नरेन्द्रपुत्र
मनो निवृत्तं सहजीवितेन4.24.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरेन्द्र! आपने जैसी प्रतिज्ञा की थी, उसके अनुसार यह काम कर दिखाया। इस कर्म का राज्यलाभ रूप फल भी प्रत्यक्ष ही है। किंतु राजकुमार! इससे मेरा जीवन निन्दनीय हो गया है। अतः अब मेरा मन सभी भोगों से निवृत्त हो गया
Show English TranslationEnglish Translation
'Your majesty you have struck down Vali as promised and the consequences of your action are seen now. O prince, however, my mind is not interested in the enjoyment of pleasures. I have no interest in life.
ShlokaShloka 5
अस्यां महिष्यां तु भृशं रुदन्त्या
पुरे च विक्रोशति दुःखतप्ते।
हतेऽग्रजे संशयितेऽङ्गदे च
न राम राज्ये रमते मनो मे4.24.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘श्रीराम! राजा वाली के मारे जाने से ये महारानी तारा अत्यन्त विलाप कर रही हैं। सारा नगर दुःख से संतप्त होकर चीख रहा है तथा कुमार अङ्गद का जीवन भी संशयमें पड़ गया है। इन सब कारणों से अब राज्य में मेरा मन नहीं लगता है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama when the queen (Tara) is weeping, plunged in deep sorrow, the entire city is lamenting in agony, my elder brother is dead and the survival of Angada is uncertain, my mind no longer longs for the enjoyment of the kingdom.
ShlokaShloka 6
क्रोधादमर्षादतिविप्रधर्षा
द्भ्रातुर्वधो मेऽनुमतः पुरस्तात्।
हते त्विदानीं हरियूथपेऽस्मिन्
सुतीव्रमिक्ष्वाकुकुमार तप्स्ये।।4.24.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इक्ष्वाकुकुल के गौरव श्रीरघुनाथजी! भाईने मेरा बहुत अधिक तिरस्कार किया था, इसलिये क्रोध और अमर्ष के कारण पहले मैंने उसके वध के लिये अनुमति दे दी थी; परंतु अब वानर-यूथपति वाली के मारे जाने पर मुझे बड़ा संताप हो रहा है। सम्भवतः जीवन भर यह संताप बना ही रहेगा
Show English TranslationEnglish Translation
'O prince of the Ikshvaku family, the anger due to my exilement and my intolerance of his harsh words, had made the killing of my brother agreeable to me earlier. Now that the leader of the monkey clan is killed I am intensely hurt.
ShlokaShloka 7
श्रेयोऽद्य मन्ये मम शैलमुख्ये
तस्मिन्निवासश्चिरमृश्यमूके।
यथा तथा वर्तयतस्स्ववृत्त्या
नेमं निहत्य त्रिदिवस्य लाभः4.24.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अपनी जातीय वृत्ति के अनुसार जैसे-तैसे जीवननिर्वाह करते हुए उस श्रेष्ठ पर्वत ऋष्यमूक पर चिरकाल तक रहना ही आज मैं अपने लिये कल्याणकारी समझता हूँ; किंतु अपने इस भाई का वध कराकर अब मुझे स्वर्ग का भी राज्य मिल जाय तो मैं उसे अपने लिये श्रेयस्कर नहीं मानता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
'I now feel dwelling long on the great mountain Rishyamuka as usual and somehow eking out a livelihood is preferable to attaining heaven as a sequel to the death of my brother.
ShlokaShloka 8
न त्वां जिघांसामि चरेति यन्मा
मयं महात्मा मतिमानुवाच।
तस्यैव तद्राम वचोऽनुरूप
मिदं पुनः कर्म च मेऽनुरूपम्4.24.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बुद्धिमान् महात्मा वाली ने युद्ध के समय मुझसे कहा था कि ‘तुम चले जाओ, मैं तुम्हारे प्राण लेना नहीं चाहता’। श्रीराम! उनकी यह बात उन्हीं के योग्य थी और मैंने जो आपसे कहकर उनका वध कराया, मेरा वह क्रूरतापूर्ण वचन और कर्म मेरे ही अनुरूप है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama when the wise, highsouled Vali said to me, 'I do not like to kill you in this place be gone from here', his words reflected his nobility. This action of mine (killing of Vali) is, on the other hand, in consonance with my nature.
ShlokaShloka 9
भ्राता कथं नाम महागुणस्य
भ्रातुर्वधं राघव रोचयेत।
राज्यस्य दुःखस्य च वीर सारं
विचिन्तयन्कामपुरस्कृतऽस्सन्4.24.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर रघुनन्दन! कोई कितना ही स्वार्थी क्यों न हो? यदि राज्य के सुख तथा भ्रातृ-वध से होने वाले दुःख की प्रबलता पर विचार करेगा तो वह भाई होकर अपने महान् गुणवान् भाई का वध कैसे अच्छा समझेगा?
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama prompted by passion, without thinking of the difference between obtaining the kingdom to satisfy one's desire and the consequent grief, which brother would be willing to kill his virtuous elder brother?
ShlokaShloka 10
वधो हि मे मतो नासीत्स्वमाहात्म्याव्यतिक्रमात्।
ममाऽसीद्बुद्धिदौरात्म्यात्प्राणहारी व्यतिक्रमः4.24.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वाली के मन में मेरे वध का विचार नहीं था, क्योंकि इससे उन्हें अपनी मान-प्रतिष्ठा में बट्टा लगने का डर था। मेरी ही बुद्धि में दुष्टता भरी थी, जिसके कारण मैंने अपने भाई के प्रति ऐसा अपराध कर डाला, जो उनके लिये घातक सिद्ध हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
'The idea of killing me was not acceptable to his noble nature, while my wicked thought caused his death.
ShlokaShloka 11
द्रुमशाखावभग्नोऽहं मुहुर्तं परिनिष्टनन्।
सान्त्वयित्वा त्वनेनोक्तो न पुनः कर्तुमर्हसि4.24.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब वाली ने मुझे एक वृक्ष की शाखा से घायल कर दिया और मैं दो घड़ी तक कराहता रहा, तब उन्होंने मुझे सान्त्वना देकर कहा—’जाओ, फिर मेरे साथ युद्ध करने की इच्छा न करना’
Show English TranslationEnglish Translation
'When my brother hit me with the branch of a tree I screamed for a while. But he pacified me and said it was improper and he would not repeat it.
ShlokaShloka 12
भ्रातृत्वमार्यभावश्च धर्मश्चानेन रक्षितः।
मया क्रोधश्च कामश्च कपित्वं च प्रदर्शितम्4.24.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उन्होंने भ्रातृभाव, आर्यभाव और धर्म की भी रक्षा की है; परंतु मैंने केवल काम, क्रोध और वानरोचित चपलता का ही परिचय दिया है
Show English TranslationEnglish Translation
'Thus while nobility, a feeling of respect,brotherliness and duty was shown to me by my brother, I exhibited wrath, passion and frivolity, the nature of the monkey.
ShlokaShloka 13
अचिन्तनीयं परिवर्जनीय
मनीप्सनीयं स्वनवेक्षणीयम्।
प्राप्तोऽस्मि पाप्मानमिमं नरेन्द्र
भ्रातुर्वधात्त्वाष्ट्रवधादिवेन्द्र:4.24.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मित्र! जैसे वृत्रासुर का वध करने से इन्द्र पाप के भागी हुए थे, उसी प्रकार मैं भाई का वध कराकर ऐसे पाप का भागी हुआ हूँ, जिसको करना तो दूर रहा, सोचना भी अनुचित है। श्रेष्ठ पुरुषों के लिये जो सर्वथा त्याज्य, अवाञ्छनीय तथा देखने के भी अयोग्य है
Show English TranslationEnglish Translation
'O king just as Indra committed sin by killing Tvashta, I have reaped the sin by killing my brorther which is unthinkable, avoidable, undesirable and ignoble.
ShlokaShloka 14
पाप्मानमिन्द्रस्य मही जलं च
वृक्षाश्च कामं जगृहुः स्त्रियश्च।
को नाम पाप्मानमिमं क्षमेत
शाखामृगस्य प्रतिपत्तुमिच्छेत्।।4.24.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इन्द्र के पाप को तो पृथ्वी, जल, वृक्ष और स्त्रियों ने स्वेच्छा से ग्रहण कर लिया था; परंतु मुझ-जैसे वानर के इस पाप को कौन लेना चाहेगा? अथवा कौन ले सकेगा?
Show English TranslationEnglish Translation
'Trees owned the sin of Indra and it was shared by the earth, water and women voluntarily.But who is there to pardon a monkey and own the sin?
ShlokaShloka 15
नार्हामि सम्मानमिमं प्रजानां
न यौवराज्यं कुत एव राज्यम्।
अधर्मयुक्तं कुलनाशयुक्त
मेवंविधं राघव कर्म कृत्वा4.24.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनाथजी! अपने कुल का नाश करने वाला ऐसा पापपूर्ण कर्म करके मैं प्रजा के सम्मान का पात्र नहीं रहा। राज्य पाना तो दूर की बात है, मुझमें युवराज होने की भी योग्यता नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama having acted in an unrighteous manner, which destroys the clan, I am not fit to accept the respect of people nor the status of a prince regent, what to speak of kingship?
ShlokaShloka 16
पापस्य कर्ताऽस्मि विगर्हितस्य
क्षुद्रस्य लोकापकृतस्य चैव।
शोको महान्मामभिवर्ततेऽयं
वृष्टेर्यथा निम्नमिवाम्बुवेगः4.24.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैंने वह लोकनिन्दित पापकर्म किया है, जो नीच पुरुषों के योग्य तथा सम्पूर्ण जगत् को हानि पहुँचाने वाला है। जैसे वर्षा के जल का वेग नीची भूमि की ओर जाता है, उसी प्रकार यह भ्रातृवधजनित महान् शोक सब ओर से मुझ पर ही आक्रमण कर रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
'I have committed a sin which is condemned by the world. This intense grief has engulfed me just as the flow of rain water inundates the lowlying area when it rains.
ShlokaShloka 17
सोदर्यघातापरगात्रवालः
सन्तापहस्ताक्षिशिरोविषाणः।
एनोमयो मामभिहन्ति हस्ती
दृप्तो नदीकूलमिव प्रवृद्धः।।4.24.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भाई का वध ही जिसके शरीर का पिछला भाग और पुच्छ है तथा उससे होने वाला संताप ही जिसकी लँड, नेत्र, मस्तक और दाँत हैं, वह पापरूपी महान् मदमत्त गजराज नदीतट की भाँति मुझ पर ही आघात कर रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
'The elephant of sin (hanging heavily on me) has a tail of treacherous killing of one's own brother, which has resulted in deep sorrow in the form of a trunk, eyes, head and tusks.This elephant is striking at me as he would strike the bank of a river when he grows strong and gets puffed up with the pride of energy. (The idea of a proud elephant striking at the target is superimposed on the sin committed by Sugriva.The animal's tail is the killing of a brother. Sugriva's remorse spreads all over the body trunk, eyes, head and tusks of the animal. As a proud elephant strikes at the river bank the sin is striking at Sugriva to destroy him. The Rupaka here is perfect and total).
ShlokaShloka 18
अंहो बतेदं नृवराविषह्यं
निवर्तते मे हृदि साधुवृत्तम्।
विवर्णमग्नौ परितप्यमानं
किट्टं यथा राघव जातरूपम्4.24.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरेश्वर ! रघुनन्दन ! मैंने जो दुःसह पाप किया है, यह मेरे हृदयस्थित सदाचार को भी नष्ट कर रहा है। ठीक उसी तरह, जैसे आग में तपाया जाने वाला मलिन सुवर्ण अपने भीतर के मल को नष्ट कर देता है
Show English TranslationEnglish Translation
'O distinguished Rama this anxiety is unbearable for me. My good behaviour is relegated to the back of my heart unable to bear the sin, just like the dirt surfaces pushing the bright colour of gold when burnt in fire.
ShlokaShloka 19
महाबलानां हरियूथपाना
मिदं कुलं राघव मन्निमित्तम्।
अस्याङ्गदप्यापि च शोकतापा
दर्धस्थितप्राणमितीव मन्ये।।4.24.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनाथजी! मेरे ही कारण वाली का वध हुआ, जिससे इस अङ्गद का भी शोक-संताप बढ़ गया और इसीलिये इन महाबली वानर-यूथपतियों का समुदाय अधमरा-सा जान पड़ता है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama this race of mighty monkey chiefs is as though reduced to a halfdead state because of my action and the grief of Angada.
ShlokaShloka 20
सुतस्सुलभ्यस्सुजनस्सुवश्यः
कुतस्तु पुत्रस्सदृशोऽङ्गदेन।
न चापि विद्येत स वीर देशो
यस्मिन्भवेत्सोदरसन्निकर्षः4.24.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीरवर! सुजन और वश में रहने वाला पुत्र तो मिल सकता है, परंतु अङ्गद के समान बेटा कहाँ मिलेगा? तथा ऐसा कोई देश नहीं है, जहाँ मुझे अपने भाई का सामीप्य मिल सके
Show English TranslationEnglish Translation
'One can find easily a son who is controllable and accessible in need but it is difficult to find a good son like Angada, who is virtuous and mighty and who is respectful to parents. O warrior (Rama), there is no place where I can get a brother like Vali. (A brother cannot be made. His relationship is natural. Rama stresses the same subhashita in Yuddhakanda when Lakshmana swooned).
ShlokaShloka 21
यद्यङ्गदो वीरवरार्ह जीवेत्
जीवेच्छ माता परिपालनार्थम्।
विना तु पुत्रं परितापदीना
तारा न जीवेदिति निश्चितं मे4.24.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अब वीरवर अङ्गद भी जीवित नहीं रह सकता। यदि जी सकता तो उसकी रक्षा के लिये उसकी माता भी जीवन धारण करती। वह बेचारी तो यों ही संताप से दीन हो रही है, यदि पुत्र भी न रहा तो उसके जीवन का अन्त हो जायगा-यह बिलकुल निश्चित बात है
Show English TranslationEnglish Translation
ShlokaShloka 22
सोऽहं प्रवेक्ष्याम्यतिदीप्तमग्निं
भ्रात्रा च पुत्रेण च सख्यमिच्छन्।
इमे विचेष्यन्ति हरिप्रवीरा
स्सीतां निदेशे तव वर्तमानाः4.24.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजकुमार ! मेरी मृत्यु हो जाने पर भी आपका सारा कार्य सिद्ध हो जायगा। मैं कुल की हत्या करने वाला और अपराधी हूँ। अतः संसार में जीवन धारण करने के योग्य नहीं हूँ। इसलिये श्रीराम! मुझे प्राण त्याग करने की आज्ञा दीजिये’
Show English TranslationEnglish Translation
'I am a sinner. I desire to enter the blazing fire (for atonement) in order to maintain friendship with my brother and son. At your command these vanara leaders will go round and search for Sita.
ShlokaShloka 23
कृत्स्नं तु ते सेत्स्यति कार्यमेत
न्मय्यप्रतीते मनुजेन्द्रपुत्र
कुलस्य हन्तारमजीवनार्हं
रामानुजानीहि कृतागसं माम्4.24.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजकुमार ! मेरी मृत्यु हो जाने पर भी आपका सारा कार्य सिद्ध हो जायगा। मैं कुल की हत्या करने वाला और अपराधी हूँ। अतः संसार में जीवन धारण करने के योग्य नहीं हूँ। इसलिये श्रीराम! मुझे प्राण त्याग करने की आज्ञा दीजिये’
Show English TranslationEnglish Translation
'O prince Rama even if I am dead the entire task of yours, will be accomplished by the vanara race. I have ruined the whole race. I am sinful and not fit to live. Permit me (to enter fire).
ShlokaShloka 24
इत्येवमार्तस्य रघुप्रवीरः
श्रुत्वा वचो वाल्यनुजस्य तस्य।
सञ्जातबाष्पः परवीरहन्ता
रामो मुहूर्तं विमना बभूव4.24.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के किष्किन्धाकाण्ड में चौबीसवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, the hero of the Raghu dynasty, a destroyer of the enemy heroes, was moved to tears. He lost composure for a moment when he heard Sugriva's lament.
ShlokaShloka 25
तस्मिन् क्षणेऽभीक्ष्णमवेक्ष्यमाणः
क्षितिक्षमावान्भुवनस्य गोप्ता।
रामो रुदन्तीं व्यसने निमग्नां
समुत्सुकः सोऽथ ददर्श ताराम्4.24.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरघुनाथजी पृथ्वी के समान क्षमाशील और सम्पूर्ण जगत् की रक्षा करने वाले हैं। उन्होंने उस समय अधिक उत्सुक होकर जब इधर-उधर बारंबार दृष्टि दौड़ायी, तब शोकमग्ना तारा उन्हें दिखायी दी, जो अपने स्वामी के लिये रो रही थी
Show English TranslationEnglish Translation
In that moment, Rama,the protector of the world, tolerant like the earth, beheld Tara plunged in grief, looking at him again and again and weeping.
ShlokaShloka 26
तां चारुनेत्रां कपिसिंहनाथां
पतिं समाश्लिष्य तदा शयानाम्।
उत्थापयामासुरदीनसत्त्वां
मन्त्रिप्रधानाः कपिवीरपत्नीम्4.24.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तारा जब पति के समीप से हटायी जाने लगी, तब बारंबार उसका आलिङ्गन करती हुई वह अपने को छुड़ाने और छटपटाने लगी। इतने ही में उसने अपने सामने धनुष-बाण धारण किये श्रीराम को खड़ा देखा, जो अपने तेज से सूर्यदेव के समान प्रकाशित हो रहे थे
Show English TranslationEnglish Translation
The foremost ministers of Vali lifted up the beautifuleyed, noble Tara, wife of the monkey hero clinging to the body of her husband, a lion among monkeys.
ShlokaShloka 27
सा विस्फुरन्ती परिरभ्यमाणा
भर्तुस्सकाशादपनीयमाना।
ददर्श रामं शरचापपाणिं
स्वतेजसा सूर्यमिव ज्वलन्तम्4.24.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तारा जब पति के समीप से हटायी जाने लगी, तब बारंबार उसका आलिङ्गन करती हुई वह अपने को छुड़ाने और छटपटाने लगी। इतने ही में उसने अपने सामने धनुष-बाण धारण किये श्रीराम को खड़ा देखा, जो अपने तेज से सूर्यदेव के समान प्रकाशित हो रहे थे
Show English TranslationEnglish Translation
While Tara was clinging to her husband and struggling, and was being removed from there, she saw effulgent Rama holding bow and arrows glittering like the Sun.
ShlokaShloka 28
सुसंवृतं पार्थिपलक्षणैश्च
तं चारुनेत्रं मृगशाबनेत्रा।
अदृष्टपूर्वं पुरुषप्रधान
मयं स काकुत्स्थ इति प्रजज्ञे4.24.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय घोर संकट में पड़ी हुई शोकपीड़ित आर्या तारा अत्यन्त विह्वल हो गिरती-पड़ती तीव्र गति से महेन्द्रतुल्य दुर्जय वीर महानुभाव भगवान् श्रीराम के समीप गयी
Show English TranslationEnglish Translation
The fawneyed Tara saw the magnificent man of Kakutstha family endowed with all royal marks and beautiful eyes, whom she had never seen before and knew he was Rama.
ShlokaShloka 29
तस्येन्द्रकल्पस्य दुरासदस्य
महानुभावस्य समीपमार्या।
आर्ताऽतितूर्णं व्यसनाभिपन्ना
जगाम तारा परिविह्वलन्ती4.24.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय घोर संकट में पड़ी हुई शोकपीड़ित आर्या तारा अत्यन्त विह्वल हो गिरती-पड़ती तीव्र गति से महेन्द्रतुल्य दुर्जय वीर महानुभाव भगवान् श्रीराम के समीप गयी
Show English TranslationEnglish Translation
The noble Tara, desperate, agonised, totally shaken up quickly went near the magnanimous Rama, who was like Indraunapproachable.
ShlokaShloka 30
सा तं समासाद्य विशुद्धसत्त्वा
शोकेन सम्भ्रान्तशरीरभावा।
मनस्विनी वाक्यमुवाच तारा
रामं रणोत्कर्षणलब्धलक्षम्4.24.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शोक के कारण वह अपने शरीर की भी सुध-बुध खो बैठी थी। भगवान् श्रीराम विशुद्ध अन्तःकरण वाले तथा युद्धस्थल में सबसे अधिक निपुणता के कारण लक्ष्य बेधने में अचूक थे, उनके पास पहुँचकर वह मनस्विनी तारा इस प्रकार बोली-
Show English TranslationEnglish Translation
Wise Tara, baffled out of grief and agitated, with pure consciousness, approached Rama, eminent in warfare who could hit the target. And spoke:
ShlokaShloka 31
त्वमप्रमेयश्च दुरासदश्च
जितेन्द्रियश्चोत्तमधार्मिकश्च।
अक्षय्यकीर्तिश्च विचक्षणश्च
क्षितिक्षमावान्क्षतजोपमाक्षः4.24.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! आप अप्रमेय (देश, काल और वस्तुकी सीमासे रहित) हैं। आपको पाना बहुत कठिन है। आप जितेन्द्रिय तथा उत्तम धर्म का पालन करने वाले हैं। आपकी कीर्ति कभी नष्ट नहीं होती। आप दूरदर्शी एवं पृथ्वी के समान क्षमाशील हैं। आपकी आँखें कुछ-कुछ लाल हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'You are immeasurable, unassailable, self controlled, and best among the righteous. Your fame never diminishes. You have great sense of discrimination. You are known to possess forbearance like the mother earth. Your eyes are redcornered (which is a sign of valour).
ShlokaShloka 32
त्वमात्तबाणासनबाणपाणि
र्महाबलस्संहननोपपन्नः।
मनुष्यदेहाभ्युदयं विहाय
दिव्येन देहाभ्युदयेन युक्तः।।4.24.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
(‘अतः मैं प्रार्थना करती हूँ कि) आपने जिस बाण से मेरे प्रियतम पति का वध किया है, उसी बाण से आप मुझे भी मार डालिये। मैं मरकर उनके समीप चली जाऊँगी। वीर! मेरे बिना वाली कहीं भी सुखी नहीं रह सकेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
'You are wielding bow and arrows. You possess mighty human limbs that have the power to destroy the enemy .You have assumed a divine human body.
ShlokaShloka 33
येनैक बाणेन हतः प्रियो मे
तेनैव मां त्वं जहि सायकेन।
हता गमिष्यामि समीपमस्य
न मामृते राम रमेत वाली4.24.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीरवर! स्वर्ग में भी वाली मेरे बिना शोक का अनुभव करेंगे और उनके शरीर की कान्ति फीकी पड़ जायगी। वे उसी तरह दुःखी रहेंगे जैसे गिरिराज ऋष्यमूक के सुरम्य तट-प्रान्त में विदेहनन्दिनी सीता के बिना आप कष्ट का अनुभव करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'O warrior kill me by the same single arrow with which you killed my beloved lord,Vali. I will join him after death as he will not be happy without me.
ShlokaShloka 34
स्वर्गेऽपि पद्मामलपत्रनेत्र
स्समेत्य सम्प्रेक्ष्य च मामपश्यन्।
न ह्येष उच्चावचताम्रचूडा
विचित्रवेषाप्सरसोऽभजिष्यत्।।4.24.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीरवर! स्वर्ग में भी वाली मेरे बिना शोक का अनुभव करेंगे और उनके शरीर की कान्ति फीकी पड़ जायगी। वे उसी तरह दुःखी रहेंगे जैसे गिरिराज ऋष्यमूक के सुरम्य तट-प्रान्त में विदेहनन्दिनी सीता के बिना आप कष्ट का अनुभव करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'If Vali with eyes of clear petals of a lotus does not see me in heaven, he may not join the wonderfully dressed apsarasas adorned with different kinds of red flowers in their hair.
ShlokaShloka 35
स्वर्गेऽपि शोकं च विवर्णतां च
मया विना प्राप्प्यति वीर वाली।
रम्ये नगेन्द्रस्य तटावकाशे
विदेहकन्यारहितो यथा त्वम्4.24.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीरवर! स्वर्ग में भी वाली मेरे बिना शोक का अनुभव करेंगे और उनके शरीर की कान्ति फीकी पड़ जायगी। वे उसी तरह दुःखी रहेंगे जैसे गिरिराज ऋष्यमूक के सुरम्य तट-प्रान्त में विदेहनन्दिनी सीता के बिना आप कष्ट का अनुभव करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'O Rama Vali will experience sorrow and become pale bereft of me even in heaven just as you are filled with sorrow even on a delightful mountain slope bereft of princess of Videha.
ShlokaShloka 36
त्वं वेत्थ यावद्वनिताविहीनः
प्राप्नोति दुःखं पुरुषः कुमारः।
तत्त्वं प्रजानन् जहि मां न वाली
दुःखं ममादर्शनजं भजेत4.24.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘स्त्री के बिना युवा पुरुष को जो दुःख उठाना पड़ता है, उसे आप अच्छी तरह जानते हैं। इस तत्त्व को समझकर आप मेरा वध करिये, जिससे वाली को मेरे विरह का दुःख न भोगना पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
'You are aware of the grief of a young man separated from his wife. Kill me so that I can go to Vali. Let not Vali experience the sorrow of not seeing me.
ShlokaShloka 37
यच्चापि मन्येत भवान्महात्मा
स्त्रीघातदोषो न भवेत्तु मह्यम्।
आत्मेयमस्येति च मां जहि त्वं
न स्त्रीवधस्स्यान्मनुजेन्द्रपुत्र।।4.24.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराजकुमार! आप महात्मा हैं, इसलिये यदि ऐसा चाहते हों कि मुझे स्त्री-हत्या का पाप न लगे तो ‘यह वाली की आत्मा है’ ऐसा समझकर मेरा वध कीजिये। इससे आपको स्त्री-हत्या का पाप नहीं लगेगा
Show English TranslationEnglish Translation
'O prince as you are great, you might think of the blemish of killing a woman. Since Tara is Vali's soul, you may kill me. It will not amount to killing a woman.(You will only be killing the soul of Vali by killing Tara).
ShlokaShloka 38
शास्त्रप्रयोगाद्विविधाच्च वेदा
दात्माह्यनन्यः पुरुषस्य दाराः।
दाराप्रदानान्नहि दानमन्य
त्प्रदृश्यते ज्ञानवतां हि लोके4.24.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शास्त्रोक्त यज्ञ-यागादि कर्मों में पति और पत्नी दोनों का संयुक्त अधिकार होता है—पत्नी को साथ लिये बिना पुरुष यज्ञकर्म का अनुष्ठान नहीं कर सकता। इसके सिवा नाना प्रकार की वैदिक श्रुतियाँ भी पत्नी को पति का आधा शरीर बतलाती हैं। दूसरे स्त्रियों का अपने पति से अभिन्न होना सिद्ध होता है। (अतः मुझे मारने से आपको स्त्रीवध का दोष नहीं लग सकता और वाली को स्त्री की प्राप्ति हो जायगी; क्योंकि) संसार में ज्ञानी पुरुषों की दृष्टि में स्त्रीदान से बढ़कर दूसरा कोई दान नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'The sacred texts as well as Vedic statements declare that wife is an inseparable part of the husband's soul. To the learned, there is no greater offering in the world than restoring the wife to her husband. You will not beget any sin by killing me.
ShlokaShloka 39
त्वं चापि मां तस्य मम प्रियस्य
प्रदास्य से धर्ममवेक्ष्य वीर
अनेन दानेन न लप्स्यसे त्व
मधर्मयोगं मम वीर घातात्4.24.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीरशिरोमणे! यदि धर्म की ओर दृष्टि रखते हुए आप भी मुझे मेरे प्रियतम वाली को समर्पित कर देंगे तो इस दान के प्रभाव से मेरी हत्या करने पर भी आपको पाप नहीं लगेगा
Show English TranslationEnglish Translation
'O gallant prince if you give me away to my dear lord, carefully considering dharma, you will not be committing any adharma by killing me since it will be an offering.
ShlokaShloka 40
आर्तामनाथामपनीयमाना
मेवं विधामर्हसि मां निहन्तुम्।
अहं हि मातङ्गविलासगामिना
प्लवङ्गमानामृषभेण धीमता4.24.40।।
विना वरार्होत्तमहेममालिना
चिरं न शक्ष्यामि नरेन्द्र जीवितुम्।
इत्येवमुक्तस्तु विभुर्महात्मा
तारां समाश्वास्य हितं बभाषे4.24.41।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं दुःखिनी और अनाथा हूँ। पति से दूर कर दी गयी हूँ। ऐसी दशा में मुझे जीवित छोड़ना आपके लिये उचित नहीं है। नरेन्द्र! मैं सुन्दर एवं बहुमूल्य श्रेष्ठ सुवर्णमाला से अलंकृत तथा गजराज के समान विलासयुक्त गति से चलने वाले बुद्धिमान् वानरश्रेष्ठ वाली के बिना अधिक काल तक जीवित नहीं रह सकूँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
'O king it is proper on your part to kill me as I am in great distress. I am a helpless orphan torn away from her husband.O king I will not live long without the wise leader of monkeys who walked majestically like an elephant and wore the choicest golden necklace'. Implored by Tara this way, the great soul, Rama, lord of the earth said to Tara these words of consolation:
ShlokaShloka 41
मा वीरभार्ये विमतिं कुरुष्व
लोको हि सर्वो विहितो विधात्रा।
तं चैव सर्वं सुखदुःखयोगं
लोकोऽब्रवीत्तेन कृतं विधात्रा।।4.24.42।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विधाता ने ही इस सारे जगत् को सुख-दुःख से संयुक्त किया है। यह बात साधारण लोग भी कहते और जानते हैं। तीनों लोकों के प्राणी विधाता के विधान का उल्लङ्घन नहीं कर सकते; क्योंकि सभी उसके अधीन हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'O wife of a valiant warrior Do not lose heart. The entire world is controlled by the creator. People maintain that joy and sorrow are foreordained.
ShlokaShloka 42
त्रयोऽहि लोका विहितं विधानं
नातिक्रमन्ते वशगा हि तस्य।
प्रीतिं परां प्राप्स्यसि तां तथैव
पुत्रस्तु ते प्राप्स्यति यौवराज्यम्।
धात्रा विधानं विहितं तथैव
न शूरपत्नयः परिदेवयन्ति4.24.43।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विधाता ने ही इस सारे जगत् को सुख-दुःख से संयुक्त किया है। यह बात साधारण लोग भी कहते और जानते हैं। तीनों लोकों के प्राणी विधाता के विधान का उल्लङ्घन नहीं कर सकते; क्योंकि सभी उसके अधीन हैं
Show English TranslationEnglish Translation
ShlokaShloka 43
आश्वासिता तेन तु राघवेण
प्रभावयुक्तेन परन्तपेन।
सा वीरपत्नी ध्वनता मुखेन
सुवेषरूपा विरराम तारा4.24.44।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शत्रुओं को संताप देने वाले परम प्रभावशाली महात्मा श्रीराम के इस प्रकार सान्त्वना देने पर सुन्दर वेश और रूपवाली वीरपत्नी तारा, जिसके मुख से विलाप की ध्वनि निकलती रहती थी, चुप हो गयी— उसने रोना-धोना छोड़ दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Consoled by the influential Rama, scorcher of enemies, Tara the charming wife of a warrior, stopped wailing aloud. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुर्विंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyfourth sarga in Kishkindakanda of the Holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.