Kishkindha Kanda

Sarga 64: Angada discusses with the monkeys the strategies to cross the ocean.

किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 64

22 shlokas

ShlokaShloka 1
आख्याता गृध्रराजेन समुत्प्लुत्य प्लवङ्गमाः। सङ्गताः प्रीतिसंयुक्ता विनेदुर्भीमविक्रमाः।।4.64.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
गृध्रराज सम्पाति के इस प्रकार कहने पर सिंह के समान पराक्रमी सभी वानर बड़े प्रसन्न हुए और परस्पर मिलकर उछल-उछलकर गर्जने लगे
Show English Translation
Hearing the words spoken by the king of vultures, the highly courageous monkeys assembled together and leaped with joyscreaming.
ShlokaShloka 2
सम्पातेर्वचनं श्रुत्वा हरयो रावणक्षयम्। हृष्टास्सागरमाजग्मुस्सीतादर्शनकाङ्क्षिणः।।4.64.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
सम्पाति की बातों से रावण के निवास स्थान तथा उसके भावी विनाश की सूचना मिली थी। उन्हें सुनकर हर्ष से भरे हुए वे सभी वानर सीताजी के दर्शन की इच्छा मन में लिये समुद्र के तटपर आये
Show English Translation
On hearing the words of Sampati, the monkeys felt glad and, eager to see Sita, reached the ocean, the passage to the abode of Ravana.
ShlokaShloka 3
अभिक्रम्य तु तं ��ेशं ददृशुर्भीमविक्रमाः। कृत्स्नं लोकस्य महतः प्रतिबिम्बमिव स्थितम्।।4.64.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन भयंकर पराक्रमी वानरों ने उस देश में पहुंचकर समुद्र को देखा, जो इस विराट् विश्व के सम्पूर्ण प्रतिबिम्ब की भाँति स्थित था
Show English Translation
Having reached the ocean, the monkeys, endowed with frightening courage, stood looking at the vast ocean which appeared like an image of the whole world.
ShlokaShloka 4
दक्षिणस्य समुद्रस्य समासाद्योत्तरां दिशम्। सन्निवेशं ततश्चक्रुर्हरिवीरा महाबलाः।।4.64.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
दक्षिण समुद्र के उत्तर तट पर जाकर उन महाबली वानर वीरों ने डेरा डाला
Show English Translation
Powerful and heroic monkeys assembled at the northern end of the southern ocean.
ShlokaShloka 5
सत्त्वैर्महद्भिर्विकृतैः क्रीडद्भिर्विविधैर्जले। व्यात्तास्यैस्सुमहाकायैरूर्मिभिश्च समाकुलम्।।4.64.5।। प्रसुप्तमिव चान्यत्र क्रीडन्तमिव चान्यतः। क्वचित्पर्वतमात्रैश्च जलराशिभिरावृतम्।।4.64.6।। सङ्कुलं दानवेन्द्रैश्च पातालतलवासिभिः। रोमहर्षकरं दृष्ट्वा विषेदु: कपिकुञ्जराः।।4.64.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह समुद्र कहीं तो तरङ्गहीन एवं शान्त होने के कारण सोया हुआ-सा जान पड़ता था। अन्यत्र जहाँ थोड़ी-थोड़ी लहरें उठ रही थीं, वहाँ वह क्रीडा करता-सा प्रतीत होता था और दूसरे स्थलों में जहाँ उत्ताल तरङ्ग उठती थीं, वहाँ पर्वत के बराबर जलराशियों से आवृत दिखायी देता था
Show English Translation
The ocean was of terrifying form filled with various violent species of grotesque creatures of huge bodies playing in the water. Full of violent tides, it appeared asleep at one place and apparently sporting in another. In some places it was rising as high as a mountain with huge volumes of water. It was as if roaring with the demon chiefs residing in the underworld. The great monkeys were worried seeing the huge ocean which created horripilation in them.
ShlokaShloka 6
आकाशमिव दुष्पारं सागरं प्रेक्षय वानराः। विषेदु स्सहसासर्वे कथं कार्यमिति ब्रुवन्।।4.64.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह सारा समुद्र पातालनिवासी दानवराजों से व्याप्त था। उस रोमाञ्चकारी महासागर को देखकर वे समस्त श्रेष्ठ वानर बड़े विषाद में पड़ गये
Show English Translation
All the monkeys were worried when they suddenly saw the ocean which looked impassable like the sky. They wondered if they can at all accomplish the task (of finding Sita)
ShlokaShloka 7
विषण्णां वाहिनीं दृष्ट्वा सागरस्य निरीक्षणात्। आश्वासयामास हरीन्भयार्तान् हरिसत्तमः।।4.64.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
आकाश के समान दुर्लङ्घय समुद्र पर दृष्टिपात करके वे सब वानर ‘अब कैसे करना चाहिये’ ऐसा कहते हुए एक साथ बैठकर चिन्ता करने लगे
Show English Translation
Angada, the best among the monkeys saw the worried army despondent gazing at the ocean, and comforted the frightened troops.
ShlokaShloka 8
तान्विषादेन महता विषण्णान्वानरर्षभान्। उवाच मतिमान्काले वालिसूनुर्महाबलः।।4.64.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस महासागर का दर्शन करके सारी वानर-सेना को विषाद में डूबी हुई देख कपिश्रेष्ठ अङ्गद उन भयातुर वानरों को आश्वासन देते हुए बोले-
Show English Translation
Angada,the strong and wise son of Vali, spoke thus to the tensed vanaras in the right time:
ShlokaShloka 9
न विषादे मनः कार्यं विषादो दोषवत्तमः। विषादो हन्ति पुरुषं बालं क्रुद्ध इवोरगः।।4.64.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीरो! तुम्हें अपने मन को विषाद में नहीं डालना चाहिये; क्योंकि विषाद में बहुत बड़ा दोष है। जैसे क्रोध में भरा हुआ साँप अपने पास आये हुए बालक को काट खाता है, उसी प्रकार विषाद पुरुष का नाश कर डालता है
Show English Translation
'Do not be despondent. It is the biggest flaw. It destroys a person like an angry serpent killing a young child.
ShlokaShloka 10
यो विषादं प्रसहते विक्रमे पर्युपस्थिते। तेजसा तस्य हीनस्य पुरुषार्थो न सिध्यति।।4.64.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो पराक्रमका अवसर आने पर विषादग्रस्त हो जाता है, उसके तेज का नाश होता है। उस तेजोहीन पुरुष का पुरुषार्थ नहीं सिद्ध होता है’
Show English Translation
'If one succumbs to despondency while he has to exhibit his valour, his brilliance gets diminished and he does not succeed in his manly pursuits'.
ShlokaShloka 11
तस्यां रात्र्यां व्यतीतायामङ्गदो वानरैस्सह। हरिवृद्धैस्समागम्य पुनर्मन्त्रममन्त्रयत्।।4.64.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस रात्रि के बीत जाने पर बड़े-बड़े वानरों के साथ मिलकर अङ्गद ने पुनः विचार आरम्भ किया।
Show English Translation
With the night over, Angada joined the older monkeys again and sought their counsel.
ShlokaShloka 12
सा वानराणां ध्वजिनी परिवार्याङ्गदं बभौ। वासवं परिवार्येव मरुतां वाहिनी स्थिता।।4.64.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय अङ्गद को घेरकर बैठी हुई वानरों की वह सेना इन्द्र को घेरकर स्थित हुई देवताओं की विशाल वाहिनी के समान शोभा पाती थी
Show English Translation
The army of monkeys encircled Angada like the army of Maruts surrounding Indra.
ShlokaShloka 13
कोऽन्यस्तां वानरीं सेनां शक्त:स्तम्भयितुं भवेत्। अन्यत्र वालितनयादन्यत्र च हनूमतः।।4.64.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
वालिपुत्र अङ्गद तथा पवनकुमार हनुमान जी को छोड़कर दूसरा कौन वीर उस वानरसेनाको सुस्थिर रख सकता था
Show English Translation
Who else other than the son of Vali and Hanuman can resist and pacify the monkeyarmy?
ShlokaShloka 14
ततस्तान्हरिवृद्धांश्च तच्च सैन्यमरिन्दमः। अनुमान्याङ्गदश्श्रीमान्वाक्यमर्थवदब्रवीत्।।4.64.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुवीरों का दमन करने वाले श्रीमान् अङ्गद ने उन बड़े-बूढ़े वानरों का सम्मान करके उनसे यह अर्थयुक्त बात कही—
Show English Translation
Then the illustrious Angada, subduer of foes took the counsel of elderly monkeys and the army into confidence and thus addressed them all in meaningful words:
ShlokaShloka 15
क इदानीं महातेजा लङ्घयिष्यति सागरम्। कः करिष्यति सुग्रीवं सत्यसन्धमरिन्दमम्।।4.64.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सज्जनो! तुमलोगोंमें कौन ऐसा महातेजस्वी वीर है जो इस समय समुद्रको लाँघ जायगा और शत्रुदमन सुग्रीवको सत्यप्रतिज्ञ बनायेगा
Show English Translation
'Now which mighty monkey will cross the ocean? Who will prove Sugriva, subduer of enemies, true to his promise?
ShlokaShloka 16
को वीरो योजनशतं लङ्घयेत प्लवङ्गमाः। इमांश्च य��थपान् सर्वान्मोक्षयेत्को महाभयात्।।4.64.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कौन वीर वानर सौ योजन समुद्र को लाँघ सकेगा? और कौन इन समस्त यूथपतियों को महान् भय से मुक्त कर देगा?
Show English Translation
'O monkeys which one can leap a hundred yojanas and liberate the monkey leaders from the great fear of Sugriva?
ShlokaShloka 17
कस्य प्रभावाद्धारांश्च पुत्रांश्चैव गृहाणि च। इतो निवृत्ताः पश्येम सिद्धार्थास्सुखिनो वयम्।।4.64.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
किसके प्रसाद से हमलोग सफल मनोरथ एवं सुखी होकर यहाँ से लौटेंगे और घर-द्वार तथा स्त्री पुत्रों का मुँह देख सकेंगे
Show English Translation
'By whose effort can we be successful and return home happily from here to meet wives and sons?
ShlokaShloka 18
कस्य प्रसादाद्रामं च लक्ष्मणं च महाबलम्। अभिगच्छेम संहृष्टास्सुग्रीवं च वनौकसम्।।4.64.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘किसके प्रसाद से हमलोग हर्षोत्फुल्ल होकर श्रीराम, महाबली लक्ष्मण तथा वानरवीर सुग्रीव के पास चल सकेंगे
Show English Translation
'By whose grace shall we approach Rama and Lakshmana and even the monkey king Sugriva happily?
ShlokaShloka 19
यदि कश्चित्समर्थो वस्सागरप्लवने हरिः। स ददा त्विह न शशीघ्रं पुण्यामभयदक्षिणाम्।।4.64.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि तुमलोगों में से कोई वानरवीर समुद्र को लाँघ जाने में समर्थ हो तो वह शीघ्र ही हमें यहाँ परम पवित्र अभय दान दे’
Show English Translation
'If there is any one among you who is capable of leaping across the ocean he will be giving all of us the sacred gift of life quickly?'
ShlokaShloka 20
अङ्गदस्य वच श्श���त्वा न कश्चित् किञ्चिदब्रवीत्। स्तिमिते वा भवत्सर्वा सा तत्र हरिवाहिनी।।4.64.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
अङ्गद की यह बात सुनकर कोई कुछ नहीं बोला। वह सारी वानर-सेना वहाँ जडवत् स्थिर रही
Show English Translation
After hearing Angada, no one spoke a word. The entire army of monkeys became still and motionless.
ShlokaShloka 21
पुनरेवाङ्गदः प्राह तान्हरीन्हरिसत्तमः। सर्वे बलवतां श्रेष्ठा भवन्तो दृढविक्रमाः।।4.64.23।। व्यपदेश्य कुले जाताः पूजिताश्चाप्यभीक्ष्णशः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रेष्ठ वानरो! तुमलोगों में कभी किसी की भी गति कहीं नहीं रुकती। इसलिये समुद्र को लाँघने में जिसकी जितनी शक्ति हो, वह उसे बतावे’
Show English Translation
Angada, the best of the monkeys again addressed them saying, 'you are all mighty, eminent and courageous, born in renowned families and have been honoured again and again(for your actions).
ShlokaShloka 22
न हि वो गमने सङ्गः कदाचित्कस्यचित्क्वचित्। ब्रुवध्वं यस्य या शक्तिः प्लवने प्लवगर्षभाः।।4.64.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रेष्ठ वानरो! तुमलोगों में कभी किसी की भी गति कहीं नहीं रुकती। इसलिये समुद्र को लाँघने में जिसकी जितनी शक्ति हो, वह उसे बतावे’
Show English Translation
'None of you at any time have faced any obstruction in doing your deeds. You are efficient in leaping. O bulls among monkeys now speak out, who among you can fly and how far? इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुष्षष्टितमस्सर्गः।। Thus ends the sixtyfourth sarga in Kishkindakanda of the first epic, the Holy Ramayana composed by sage Valmiki.