Kishkindha Kanda
Sarga 36: Lakshmana gets pacified -- Sugriva praises Rama's valour -- Lakshmana tenders apology for his harsh words
किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 36
20 shlokas
ShlokaShloka 1
इत्युक्तस्तारया वाक्यं प्रश्रितं धर्मसंहितम्।
मृदुस्वभावस्सौमित्रिः प्रतिजग्राह तद्वचः।।4.36.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके द्वारा तारा की बात मान ली जाने पर वानरयूथपति सुग्रीव ने लक्ष्मण से प्राप्त होने वाले महान् भय को भीगे हुए वस्त्र की भाँति त्याग दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Thus the gentlenatured Saumitri accepted Tara's courteous words sanctioned by dharma.
ShlokaShloka 2
तस्मिन्प्रतिगृहीते तु वाक्ये हरिगणेश्वरः।
लक्ष्मणात्सुमहत्त्रासं वस्त्रं क्लिन्नमिवात्यजत्।।4.36.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके द्वारा तारा की बात मान ली जाने पर वानरयूथपति सुग्रीव ने लक्ष्मण से प्राप्त होने वाले महान् भय को भीगे हुए वस्त्र की भाँति त्याग दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Sugriva, king of the vanara clan, cast aside his great fear when Lakshmana accepted the words of Tara just as one discards a wet garment from the body.
ShlokaShloka 3
ततः कण्ठगतं माल्यं चित्रं बहुगुणं महत्।
चिच्छेद विमदश्चासीत्सुग्रीवो वानरेश्वरः।।4.36.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर वानरराज सुग्रीव ने अपने कण्ठ में पड़ी हुई फूलों की विचित्र, विशाल एवं बहुगुणसम्पन्न माला तोड़ डाली और वे मद से रहित हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
Thereupon Sugriva, relieved from his drunken state tore off the great, colourful valuable garland worn on his neck.
ShlokaShloka 4
स लक्ष्मणं भीमबलं सर्ववानरसत्तमः।
अब्रवीत्प्रश्रितं वाक्यं सुग्रीव स्सम्प्रहर्षयन्।।4.36.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
फिर समस्त वानरों में शिरोमणि सुग्रीव ने भयंकर बलशाली लक्ष्मण का हर्ष बढ़ाते हुए उनसे यह विनययुक्त बात कही—
Show English TranslationEnglish Translation
Sugriva, the noblest of all monkeys, spoke these polite words in a pleasing manner to Lakshmana of terrific strength:
ShlokaShloka 5
प्रणष्टा श्रीश्च कीर्तिश्च कपिराज्यं च शाश्वतम्।
रामप्रसादात्सौमित्रे पुन: प्राप्तमिदं मया।।4.36.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुमित्राकुमार! मेरी श्री, कीर्ति तथा सदा से चला आता हुआ वानरों का राज्य–ये सब नष्ट हो चुके थे। भगवान् श्रीराम की कृपा से ही मुझे पुनः इन सबकी प्राप्ति हुई है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Saumitri my prosperity, fame and the permanent sovereignty of vanaras had been lost. It was regained by the grace of Rama.
ShlokaShloka 6
कश्शक्तस्तस्य देवस्य ख्यातस्य स्वेन कर्मणा।
तादृशं विक्रमं वीर प्रतिकर्तुमरिन्दम।।4.36.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजकुमार! वे भगवान् श्रीराम अपने कर्मों से ही सर्वत्र विख्यात हैं। उनके उपकार का वैसा ही बदला अंशमात्र से भी कौन चुका सकता है ?
Show English TranslationEnglish Translation
'O crusher of enemies how is it possible to repay the famous lord Rama's valour (in killing Vali)?
ShlokaShloka 7
सीतां प्राप्स्यति धर्मात्मा वधिष्यति च रावणम्।
सहायमात्रेण मया राघव स्स्वेन तेजसा।।4.36.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘धर्मात्मा श्रीराम अपने ही तेज से रावण का वध करेंगे और सीता को प्राप्त कर लेंगे। मैं तो उनका एक तुच्छ सहायकमात्र रहूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
'Righteous Rama can merely restore Sita with my assistance. By his own fiery energy he will kill Ravana.
ShlokaShloka 8
सहायकृत्यं किं तस्य येन सप्त महाद्रुमाः।
शैलश्च वसुधा चैव बाणेनैकेन दारिताः।।4.36.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिन्होंने एक ही बाण से सात बड़े-बड़े ताल वृक्ष, पर्वत, पृथ्वी, पाताल और वहाँ रहने वाले दैत्यों को भी विदीर्ण कर दिया था, उनको दूसरे किसी सहायक की आवश्यकता भी क्या है ?
Show English TranslationEnglish Translation
'Rama shattered seven huge trees, a mountain and earth with a single arrow. What assistance does he need?
ShlokaShloka 9
धनुर्विष्फारयानस्य यस्य शब्देन लक्ष्मण।
सशैला कम्पिता भूमिस्सहायै: किन्नु तस्य वै।।4.36.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लक्ष्मण! जिनके धनुष खींचते समय उसकी टंकार से पर्वतोंसहित पृथ्वी काँप उठी थी, उन्हें सहायकों से क्या लेना है ?
Show English TranslationEnglish Translation
'O Lakshmana the twang of his bow shook even the mountains and the earth. What assistance does he need?
ShlokaShloka 10
अनुयात्रां नरेन्द्रस्य करिष्येऽहं नरर्षभ।
गच्छतो रावणं हन्तुं वैरिणं सपुरस्सरम्।।4.36.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! मैं तो वैरी रावण का वध करने के लिये अग्रगामी सैनिकों सहित यात्रा करने वाले महाराज श्रीराम के पीछे-पीछे चलूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
'O Lakshmana, bull among men I shall only join him along with others when he leads the army to kill Ravana.
ShlokaShloka 11
यदि किञ्चिदतिक्रान्तं विश्वासात्प्रणयेन वा।
प्रेष्यस्य क्षमितव्यं मे न कश्चिन्नापराध्यति।।4.36.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विश्वास अथवा प्रेम के कारण यदि कोई अपराध बन गया हो तो मुझ दास के उस अपराध को क्षमा कर देना चाहिये; क्योंकि ऐसा कोई सेवक नहीं है, जिससे कभी कोई अपराध होता ही न हो’
Show English TranslationEnglish Translation
'If I have committed even a little transgression in my faith in Rama or affection for him and exceeded the time limit, my mistakes are to be excused as one would pardons a servant. No one is flawless in the world.'
ShlokaShloka 12
ति तस्य ब्रुवाणस्य सुग्रीवस्य महात्मनः।
अभवल्लक्ष्मणः प्रीतः प्रेम्णा चैवमुवाच ह।।4.36.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महात्मा सुग्रीव के ऐसा कहने पर लक्ष्मण प्रसन्न हो गये और बड़े प्रेम से इस प्रकार बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Lakshmana who was happy to hear great Sugriva replied affectionately:
ShlokaShloka 13
सर्वथा हि मम भ्राता सनाथो वानरेश्वर।
त्वया नाथेन सुग्रीव प्रश्रितेन विशेषतः।।4.36.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुग्रीव! तुम्हें सहायक के रूप में पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमि में अपने शत्रुओं का शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Sugriva, king of monkeys when you are extending due courtesy to my brother,he has a guardian in you by all means.
ShlokaShloka 14
यस्ते प्रभाव स्सुग्रीव यच्च ते शौचमार्जवम्।
अर्हस्त्वं कपिराज्यस्य श्रियं भोक्तुमनुत्तमाम्।।4.36.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुग्रीव! तुम्हें सहायक के रूप में पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमि में अपने शत्रुओं का शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'You are powerful and straightforward by nature.You are humble and noble. Therefore, you deserve the high prosperity of the kingdom of the monkeys.
ShlokaShloka 15
सहायेन तु सुग्रीव त्वया रामः प्रतापवान्।
वधिष्यति रणे शत्रूनचिरान्नात्र संशयः।।4.36.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुग्रीव! तुम्हें सहायक के रूप में पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमि में अपने शत्रुओं का शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Sugriva with you as associate, valiant hero Rama will kill his enemies in war very soon. There is no doubt about it.
ShlokaShloka 16
धर्मज्ञस्य कृतज्ञस्य सङ्ग्रामेष्वनिवर्तिनः।
उपपन्नं च युक्तं च सुग्रीव तव भाषितम्।।4.36.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुग्रीव! तुम धर्मज्ञ, कृतज्ञ तथा युद्ध में कभी पीठ न दिखाने वाले हो। तुम्हारा यह भाषण सर्वथा युक्तिसंगत और उचित है
Show English TranslationEnglish Translation
'O Sugriva you know dharma.You are grateful and will not turn back from the battle. So your words are true and befitting.
ShlokaShloka 17
दोषज्ञस्सति सामर्थ्ये कोऽन्यो भाषितुमर्हति।
वर्जयित्वा मम ज्येष्ठं त्वां च वानरसत्तम।।4.36.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वानरशिरोमणे! तुमको और मेरे बड़े भाई को छोड़कर दूसरा कौन ऐसा विद्वान् है, जो अपने में सामर्थ्य होते हुए भी ऐसा नम्रतापूर्ण वचन कह सके
Show English TranslationEnglish Translation
'O best of monkeys barring you and my elder brother, who else would be capable of speaking this way about themselves even when you are aware of other's faults?
ShlokaShloka 18
सदृशश्चासि रामस्य विक्रमेण बलेन च।
सहायो दैवतैर्दत्तश्चिराय हरिपुङ्गव।।4.36.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कपिराज! तुम बल और पराक्रम में भगवान् श्रीराम के बराबर हो। देवताओं ने ही हमें दीर्घकाल के लिये तुम-जैसा सहायक प्रदान किया है।
Show English TranslationEnglish Translation
'You who are equal to Rama in valour and strength, will continue to be the gift of gods to us for long.
ShlokaShloka 19
किं तु शीघ्रमितो वीर निष्क्रम त्वं मया सह।
सान्त्वयस्व वयस्यं च त्वं भार्याहरणकर्शितम्।।4.36.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘किंतु वीर! अब तुम शीघ्र ही मेरे साथ इस पुरी से बाहर निकलो। तुम्हारे मित्र अपनी पत्नी के अपहरण से बहुत दुःखी हैं। उन्हें चलकर सान्त्वना दो
Show English TranslationEnglish Translation
'Nevertheless I want you to proceed from here with me at once and reassure your friend who is agrieved due to the abduction of his wife.
ShlokaShloka 20
यच्च शोकाभिभूतस्य श्रुत्वा रामस्य भाषितम्।
मया त्वं परुषाण्युक्तस्तच्चत्वं क्षन्तु मर्हसि।।4.36.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सखे! शोकमग्न श्रीराम के वचनों को सुनकर जो मैंने तुम्हारे प्रति कठोर बातें कह दी हैं, उनके लिये मुझे क्षमा करो’
Show English TranslationEnglish Translation
इत्यार्षे श्रीमद्रामयणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षट्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtysix sarga of Kishkindakanda of the Holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.