Kishkindha Kanda

Sarga 34: Lakshmana meets Sugriva -- reminds him of his promise to Rama.

किष्किन्धाकाण्डम् · सर्ग 34

18 shlokas

ShlokaShloka 1
तमप्रतिहतं क्रुद्धं प्रविष्टं पुरुषर्षभम्। सुग्रीवो लक्ष्मणं दृष्ट्वा बभूव व्यथितेन्द्रियः।।4.34.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण बेरोक-टोक भीतर घुस आये थे। उन पुरुषशिरोमणि को क्रोध से भरा देख सुग्रीव की सारी इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं
Show English Translation
On seeing the angry Lakshmana, a bull among men, who could not be obstructed, enter in, Sugriva was disturbed.
ShlokaShloka 2
क्रुद्धं निश्श्वसमानं तं प्रदीप्तमिव तेजसा। भ्रातुर्व्यसनसन्तप्तं दृष्ट्वा दशरथात्मजम्।।4.34.2।। उत्पपात हरिश्रेष्ठो हित्वा सौवर्णमासनम्। महान्महेन्द्रस्य यथा स्वलङ्कृत इव ध्वजः।।4.34.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथ पुत्र लक्ष्मण रोषपूर्वक लंबी साँस खींच रहे थे और तेज से प्रज्वलित-से जान पड़ते थे। अपने । भाई के कष्ट से उनके मन में बड़ा संताप था। उन्हें सामने आया देख वानरश्रेष्ठ सुग्रीव सुवर्ण का सिंहासन छोड़कर कूद पड़े, मानो देवराज इन्द्र का भलीभाँति सजाया हुआ महान् ध्वज आकाश से पृथ्वी पर उतर आया हो
Show English Translation
Seeing enraged Lakshmana, son of Dasaratha, sighing heavily, glowing like bright fire burning with the sorrow of Rama, Sugriva jumped out of his seat quitting the decorated golden throne just as Indra's decorated banner is raised up suddenly.
ShlokaShloka 3
उत्पतन्तमनूत्पेतू रुमाप्रभृतयः स्त्रियः। सुग्रीवं गगने पूर्णचन्द्रं तारागणा इव।।4.34.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथ पुत्र लक्ष्मण रोषपूर्वक लंबी साँस खींच रहे थे और तेज से प्रज्वलित-से जान पड़ते थे। अपने । भाई के कष्ट से उनके मन में बड़ा संताप था। उन्हें सामने आया देख वानरश्रेष्ठ सुग्रीव सुवर्ण का सिंहासन छोड़कर कूद पड़े, मानो देवराज इन्द्र का भलीभाँति सजाया हुआ महान् ध्वज आकाश से पृथ्वी पर उतर आया हो
Show English Translation
As soon as Sugriva jumped up ,Ruma and other womenfolk rose to their feet like the clusters of stars around the fullMoon in the sky.
ShlokaShloka 4
संरक्तनयनः श्रीमान्विचचाल कृताञ्जलिः। बभूवावस्थितस्तत्र कल्पवृक्षो महानिव।।4.34.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव के उतरते ही रुमा आदि स्त्रियाँ भी उनके पीछे उस सिंहासन से उतरकर खड़ी हो गयीं। जैसे आकाश में पूर्ण चन्द्रमा का उदय होने पर तारों के समुदाय भी उदित हो गये हों
Show English Translation
With eyes red as blood through drunkenness,prosperous Sugriva was shaken like the Kalpa tree.He stood there and offered salutations(to Lakshmana) with folded hands.
ShlokaShloka 5
रुमाद्वितीयं सुग्रीवं नारीमध्यगतं स्थितम्। अब्रवील्लक्ष्मणः क्रुद्धस्सतारं शशिनं यथा।।4.34.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव के साथ उनकी पत्नी रुमा भी थी। वे स्त्रियों के बीच में खड़े होकर तारिकाओं से घिरे हुए चन्द्रमा की भाँति शोभा पाते थे। उन्हें देखकर लक्ष्मण ने क्रोधपूर्वक कहा-
Show English Translation
Looking at Sugriva surrounded by Ruma and other women like the Moon among stars, infuriated Lakshmana said
ShlokaShloka 6
सत्त्वाभिजनसम्पन्नस्सानुक्रोशो जितेन्द्रियः। कृतज्ञस्सत्यवादी च राजा लोके महीयते।।4.34.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव के साथ उनकी पत्नी रुमा भी थी। वे स्त्रियों के बीच में खड़े होकर तारिकाओं से घिरे हुए चन्द्रमा की भाँति शोभा पाते थे। उन्हें देखकर लक्ष्मण ने क्रोधपूर्वक कहा-
Show English Translation
'Only a king who is an heir to a noble family, compassionate, and selfcontrolled, grateful and truthful excels in the world.
ShlokaShloka 7
यस्तु राजा स्थितोऽधर्मे मित्राणामुपकारिणाम्। मिथ्या प्रतिज्ञां कुरुते को नृशंसतरस्ततः।।4.34.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो राजा अधर् ममें स्थित होकर उपकारी मित्रों के सामने की हुई अपनी प्रतिज्ञा को झूठी कर देता है, उससे बढ़कर अत्यन्त क्रूर कौन होगा?
Show English Translation
'Which king can be more malicious than the one who makes false promises and adopts an unrighteous path towards those who helped him?
ShlokaShloka 8
शतमश्वानृते हन्ति सहस्रं तु गवानृते। आत्मानं स्वजनं हन्ति पुरुषः पुरुषानृते।।4.34.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो राजा अधर् ममें स्थित होकर उपकारी मित्रों के सामने की हुई अपनी प्रतिज्ञा को झूठी कर देता है, उससे बढ़कर अत्यन्त क्रूर कौन होगा?
Show English Translation
'If a man tells a lie about a horse, he commits the sin of killing a hundred horses. If one tells a lie about a cow, he shares the sin of killing a thousand cows. If one tells a lie about a man, it is equal to the sin of killing oneself and his own people.
ShlokaShloka 9
पूर्वं कृतार्थो मित्राणां न तत्प्रतिकरोति यः। कृतघ्नस्सर्वभूतानां स वध्यः प्लवगेश्वर।।4.34.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अश्वदान की प्रतिज्ञा करके उसकी पूर्ति न करने पर ‘अश्वानृत’ (अश्वविषयक असत्य) नामक पाप होता है। यह पाप बन जाने पर मनुष्य सौ अश्वों की हत्या के पाप का भागी होता है। इसी प्रकार गोदानविषयक प्रतिज्ञा को मिथ्या कर देने पर सहस्र गौओं के वध का पाप लगता है तथा किसी पुरुष के समक्ष उसका कार्य पूर्ण कर देने की प्रतिज्ञा करके जो उसकी पूर्ति नहीं करता है, वह पुरुष आत्मघात और स्वजन-वध के पाप का भागी होता है (फिर जो परम पुरुष श्रीराम के समक्ष की हुई प्रतिज्ञा को मिथ्या करता है, उसके पाप की कोई इयत्ता नहीं हो सकती)
Show English Translation
'O lord of monkeys he who, having accomplished his task first with the help of his friend, does not return the help is ungrateful. Such a person deserves to be killed.It applies to all beings.
ShlokaShloka 10
गीतोऽयं ब्रह्मणा श्लोक स्सर्वलोकनमस्कृतः। दृष्ट्वा कृतघ्नं क्रुद्धेन तन्निबोध प्लवङ्गम।।4.34.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरराज! जो पहले मित्रों के द्वारा अपना कार्य सिद्ध करके बदले में उन मित्रों का कोई उपकार नहीं करता है, वह कृतघ्न एवं सब प्राणियों के लिये वध्य है।
Show English Translation
'O lord of the monkeys here is a verse worthy of appreciation by all the worlds, sung by a brahmin, when he saw an ungrateful person. Listen:
ShlokaShloka 11
ब्रह्मघ्ने च सुरापे च चोरे भग्नव्रते तथा। निष्कृतिर्विहिता सद्भि: कृतघ्ने नास्ति निष्कृतिः।।4.34.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपिराज! किसी कृतघ्न को देखकर कुपित हुए ब्रह्माजी ने सब लोगों के लिये आदरणीय यह एक श्लोक कहा है, इसे सुनो—
Show English Translation
'There is expiation for one who kills a brahmin, a drunkard, a thief and a violator of sacred vows. But there is no atonement for an ungrateful man.'
ShlokaShloka 12
अनार्यस्त्वं कृतघ्नश्च मिथ्यावादी च वानर। पूर्वं कृतार्थो रामस्य न तत्प्रतिकरोषि यत्।।4.34.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर! तुम अनार्य, कृतघ्न और मिथ्यावादी हो; क्योंकि श्रीरामचन्द्रजी की सहायता से तुमने पहले अपना काम तो बना लिया, किंतु जब उनके लिये सहायता करने का अवसर आया, तब तुम कुछ नहीं करते
Show English Translation
'O monkey you have already achieved your objective (with the help of Rama) but have not helped Rama in return. You are surely an ignoble and ungrateful liar.
ShlokaShloka 13
ननु नाम कृतार्थेन त्वया रामस्य वानर। सीताया मार्गणे यत्नः कर्तव्यः कृतमिच्छता।।4.34.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर! तुम अनार्य, कृतघ्न और मिथ्यावादी हो; क्योंकि श्रीरामचन्द्रजी की सहायता से तुमने पहले अपना काम तो बना लिया, किंतु जब उनके लिये सहायता करने का अवसर आया, तब तुम कुछ नहीं करते
Show English Translation
'O monkey, if you are grateful to Rama you should wish to search for Sita. Indeed, you should make efforts to take it up.
ShlokaShloka 14
स त्वं ग्राम्येषु भोगेषु सक्तो मिथ्याप्रतिश्रवः। न त्वां रामो विजानीते सर्पं मण्डूकराविणम्।।4.34.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर ! तुम्हारा मनोरथ सिद्ध हो चुका है; अतः अब तुम्हें प्रत्युपकार की इच्छा से श्रीराम की पत्नी सीता की खोज के लिये प्रयत्न करना चाहिये
Show English Translation
'You have failed to keep your word. You are engaged in worldly pleasures. Rama did not know that you are a serpent croaking like a frog.
ShlokaShloka 15
महाभागेन रामेण पापः करुणवेदिना। हरीणां प्रापितो राज्यं त्वं दुरात्मा महात्मना।।4.34.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु तुम्हारी दशा यह है कि अपनी प्रतिज्ञा को झूठी करके ग्राम्यभोगों में आसक्त हो रहे हो। श्रीरामचन्द्रजी यह नहीं जानते हैं कि तुम मेढक की सी बोली बोलने वाले सर्प हो (जैसे साँप अपने मुँह में किसी मेढक को जब दबा लेता है, तब केवल मेढक ही बोलता है, दूरके लोग उसे मेढक ही समझते हैं; परंतु वह वास्तव में सर्प होता है। वही दशा तुम्हारी है। तुम्हारी बातें कुछ और हैं और स्वरूप कुछ और)
Show English Translation
'Rama is illustrious, compassionate and great. He has granted the kingdom to you, to one who is a sinner and an evilminded person.
ShlokaShloka 16
कृतं चेन्नाभिजानीषे रामस्याक्लिष्टकर्मणः। सद्यस्त्वं निशितैर्भावार्हतो द्रक्ष्यसि वालिनम्।।4.34.17।।
Show English Translation
'If you do not recognise the help of Rama who can accomplish any deed with ease, you will be killed with my sharp arrows and meet Vali (in heaven).
ShlokaShloka 17
न च सङ्कुचितः पन्था येन वाली हतो गतः। समये तिष्ठ सुग्रीव मा वालिपथमन्वगाः।।4.34.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि तुम महात्मा रघुनाथजी के किये हुए उपकार को नहीं समझोगे तो शीघ्र ही उनके तीखे बाणों से मारे जाकर वाली का दर्शन करोगे
Show English Translation
'O Sugriva the path by which Vali went is not closed.I wish you do not follow him. You stand by the promise made.
ShlokaShloka 18
न नूनमिक्ष्वाकुवरस्य कार्मुक च्युतान् शरान्पश्यसि वज्र सन्निभान्। तत स्सुखं नाम निषेवसे सुखी। न रामकार्यं मनसाऽप्यवेक्षसे।।4.34.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इक्ष्वाकुवंशशिरोमणि श्रीरामचन्द्रजी के धनुष से छूटे हुए उन वज्रतुल्य बाणों की ओर निश्चय ही तुम्हारी दृष्टि नहीं जा रही है। इसीलिये तुम ग्राम्य सुख का सेवन कर रहे हो और उसी में सुख मानकर श्रीरामचन्द्रजी के कार्य का मन से भी विचार नहीं करते हो’
Show English Translation
'You have not seen the thunderboltlike arrows released from the bow of Rama, the renowned prince of the Ikshvaku race. Therefore you are resorting to enjoyment without any fear and have not given thought to Rama's work.' इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे चतुस्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyfourth sarga in Kishkindakanda of the first epic, the Holy Ramayana composed by sage Valmiki.