Aranya Kanda

Sarga 18: Rama directs Surpanakha to Lakshmana-- Surpanakha approaches Lakshmana to marry her -- Lakshmana cuts her nose and ears-- Surpanakha narrates the event to Khara.

अरण्यकाण्डम् · सर्ग 18

26 shlokas

ShlokaShloka 1
ततश्शूर्पणखां रामः कामपाशावपाशिताम्। स्वच्छया श्लक्ष्णया वाचा स्मितपूर्वमथाब्रवीत्।।3.18.1।।
Show English Translation
To Surpanakha bound by the noose of passion Rama with a smile replied in a clear, lucid manner:
ShlokaShloka 2
कृतदारोऽस्मि भवति भार्येयं दयिता मम। त्वद्विधानां तु नारीणां सुदुःखा ससपत्नता।।3.18.2।।
Show English Translation
O lady I am married and here is my wife who is dear to me. To be a cowife to some one is indeed painful for people like you.
ShlokaShloka 3
अनुजस्त्वेष मे भ्राता शीलवान्प्रियदर्शनः। श्रीमानकृतदारश्च लक्ष्मणो नाम वीर्यवान्।।3.18.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये मेरे छोटे भाई श्रीमान् लक्ष्मण बड़े शीलवान्, देखने में प्रिय लगने वाले और बल-पराक्रम से सम्पन्न हैं। इनके साथ स्त्री नहीं है। ये अपूर्व गुणों से सम्पन्न हैं। ये तरुण तो हैं ही, इनका रूप भी देखने में बड़ा मनोरम है। अतः यदि इन्हें भार्या की चाह होगी तो ये ही तुम्हारे इस सुन्दर रूप के योग्य पति होंगे
Show English Translation
Here is my younger brother Lakshmana. He is a man of good conduct, good look, valiant and virtuous. (Besides) he is not with his wife.
ShlokaShloka 4
अपूर्वी भार्यया चार्थी तरुणः प्रियदर्शनः। अनुरूपश्च ते भर्ता रूपस्यास्य भविष्यति।।3.18.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये मेरे छोटे भाई श्रीमान् लक्ष्मण बड़े शीलवान्, देखने में प्रिय लगने वाले और बल-पराक्रम से सम्पन्न हैं। इनके साथ स्त्री नहीं है। ये अपूर्व गुणों से सम्पन्न हैं। ये तरुण तो हैं ही, इनका रूप भी देखने में बड़ा मनोरम है। अतः यदि इन्हें भार्या की चाह होगी तो ये ही तुम्हारे इस सुन्दर रूप के योग्य पति होंगे
Show English Translation
He is not with his wife, and is in need of one. He is young, handsome and worthy. He will be an appropriate husband to you.
ShlokaShloka 5
एनं भज विशालाक्षि भर्तारं भ्रातरं मम। असपत्ना वरारोहे मेरुमर्कप्रभा यथा।।3.18.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विशाललोचने! वरारोहे! जैसे सूर्य की प्रभा मेरुपर्वत का सेवन करती है, उसी प्रकार तुम मेरे इन छोटे भाई लक्ष्मण को पति के रूप में अपनाकर सौत के भयसे रहित हो इनकी सेवा करो’
Show English Translation
O woman of large eyes and fine hips, my brother is fit for you. You will (with him) shine like the radiant Sun on mount Meru. You will enjoy yourself without a cowife. You may approach him.
ShlokaShloka 6
इति रामेण सा प्रोक्ता राक्षसी काममोहिता। विसृज्य रामं सहसा ततो लक्ष्मणमब्रवीत्।।3.18.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी के ऐसा कहने पर वह काम से मोहित हुई राक्षसी उन्हें छोड़कर सहसा लक्ष्मण के पास जा पहुँची और इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Thus told by Rama, the demoness, deluded with lust, left him suddenly, and said to Lakshmana:
ShlokaShloka 7
अस्य रूपस्य ते युक्ता भार्याहं वरवर्णिनी। मया सह सुखं सर्वान्दण्डकान्विचरिष्यसि।।3.18.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण! तुम्हारे इस सुन्दर रूप के योग्य मैं ही हूँ, अतः मैं ही तुम्हारी परम सुन्दरी भार्या हो सकती हूँ। मुझे अङ्गीकार कर लेने पर तुम मेरे साथ समूचे दण्डकारण्य में सुखपूर्वक विचरण कर सकोगे’
Show English Translation
With my fine complexion, I will be a suitable wife for you. You can happily wander about in Dandaka forest with me.
ShlokaShloka 8
एवमुक्तस्तु सौमित्री राक्षस्या वाक्यकोविदः। ततश्शूर्पणखीं स्मित्वा लक्ष्मणो युक्तमब्रवीत्।।3.18.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस राक्षसी के ऐसा कहने पर बातचीत में निपुण सुमित्राकुमार लक्ष्मण मुसकराकर सूप-जैसे नखवाली उस निशाचरी से यह युक्तियुक्त बात बोले-
Show English Translation
Thus addressed by the demoness Lakshmana, son of Sumitra, wellversed in the use of words gave her a befitting reply :
ShlokaShloka 9
कथं दासस्य मे दासी भार्या भवितुमिच्छसि। सोऽहमार्येण परवान्भ्रात्रा कमलवर्णिनि।।3.18.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लाल कमल के समान गौर वर्णवाली सुन्दरि! मैं तो दास हूँ, अपने बड़े भाई भगवान् श्रीराम के अधीन हूँ, तुम मेरी स्त्री होकर दासी बनना क्यों चाहती हो?
Show English Translation
O lotuscomplexioned woman , how can you act as a maid to a slave ? Why do you intend to be so? I am already dependent on my revered brother.
ShlokaShloka 10
समृद्धार्थस्य सिद्धार्था मुदितामलव��्णिनी। आर्यस्य त्वं विशालाक्षि भार्या भव यवीयसी।।3.18.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विशाललोचने! मेरे बड़े भैया सम्पूर्ण ऐश्वर्यों (अथवा सभी अभीष्ट वस्तुओं) से सम्पन्न हैं। तुम उन्हीं की छोटी स्त्री हो जाओ। इससे तुम्हारे सभी मनोरथ सिद्ध हो जायँगे और तुम सदा प्रसन्न रहोगी। तुम्हारे रूप-रंग उन्हीं के योग्य निर्मल हैं
Show English Translation
O largeeyed one, you have a clear complexion. You may become the younger wife of my master who is lord of great wealth. And live a happy, fulfilled life.
ShlokaShloka 11
एनां विरूपामसतीं करालां निर्णतोदरीम्। भार्यां वृद्धां परित्यज्य त्वामेवैष भजिष्यति।।3.18.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुरूप, ओछी, विकृत, धंसे हुए पेटवाली और वृद्धा भार्या को त्यागकर ये तुम्हें ही सादर ग्रहण करेंगे*
Show English Translation
He will abandon this uglylooking, unchaste, frightening old woman of drooping belly and accept you alone as his wife.
ShlokaShloka 12
को हि रूपमिदं श्रेष्ठं संत्यज्य वरवर्णिनि। मानुषीषु वरारोहे कुर्याद्भावं विचक्षणः।।3.18.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दर कटिप्रदेशवाली वरवर्णिनि! कौन ऐसा बुद्धिमान् मनुष्य होगा, जो तुम्हारे इस श्रेष्ठ रूप को छोड़कर मानवकन्याओं से प्रेम करेगा?’
Show English Translation
O lady of fair complexion and beautiful hips, which wise man will fall in love with any other female giving up a fine figure like you ?
ShlokaShloka 13
इति सा लक्ष्मणेनोक्ता कराला निर्णतोदरी। मन्यते तद्वचस्तथ्यं परिहासाविचक्षणा।।3.18.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण के इस प्रकार कहने पर परिहास को न समझने वाली उस लंबे पेटवाली विकराल राक्षसी ने उनकी बात को सच्ची माना
Show English Translation
While Lakshmana was thus making fun of the dreadful, droopingbellied Surpanakha, she presumed his words to be true.
ShlokaShloka 14
सा रामं पर्णशालायामुपविष्टं परन्तपम्। सीतया सह दुर्दर्षमब्रवीत्काममोहिता।।3.18.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह पर्णशाला में सीता के साथ बैठे हुए शत्रुसंतापी दुर्जय वीर श्रीरामचन्द्रजी के पास लौट आयी और काम से मोहित होकर बोली-
Show English Translation
Deluded with passion, Surpanakha said to formidable Rama, the scorcher of foes, seated in the leafthatched hut along with Sita:
ShlokaShloka 15
एनां विरूपामसतीं करालां निर्णतोदरीम्। वृद्धां भार्यामवष्टभ्य मां न त्वं बहुमन्यसे।।3.18.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! तुम इस कुरूप, ओछी, विकृत, धंसे हुए पेटवाली और वृद्धाका आश्रय लेकर मेरा विशेष आदर नहीं करते हो
Show English Translation
You are holding on to this lady who is ugly, unchaste, fiercelooking, flatbellied and aged and not caring for me.
ShlokaShloka 16
अद्येमां भक्षयिष्यामि पश्यतस्तव मानुषीम्। त्वया सह चरिष्यामि निस्सपत्ना यथासुखम्।।3.18.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः आज तुम्हारे देखते-देखते मैं इस मानुषी को खा जाऊँगी और इस सौत के न रहने पर तुम्हारे साथ सुखपूर्वक विचरण करूँगी’
Show English Translation
I shall eat up this woman now before your very eyes and I can move about happily with you without a cowife.
ShlokaShloka 17
इत्युक्त्वा मृगशाबाक्षीमलातसदृशेक्षणा। अभ्यधावत्सुसङ��कृद्धा महोल्कां रोहिणीमिव।।3.18.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर दहकते हुए अंगारों के समान नेत्रोंवाली शूर्पणखा अत्यन्त क्रोध में भरकर मृगनयनी सीता की ओर झपटी, मानो कोई बड़ी भारी उल्का रोहिणी नामक तारे पर टूट पड़ी हो
Show English Translation
While speaking this, Surpanakha, with eyes like flaming amber ran to the fawneyed Sita in great anger like a giant meteor hurtling towards the constellation of Rohini :
ShlokaShloka 18
तां मृत्युपाशप्रतिमामापतन्तीं महाबलः। निगृह्य रामः कुपित स्ततो लक्ष्मणमब्रवीत्।।3.18.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाबली श्रीराम ने मौत के फंदे की तरह आती हुई उस राक्षसी को हुंकार से रोककर कुपित हो लक्ष्मण से कहा—
Show English Translation
Mighty Rama in a rage restrained her who was falling upon Sita like the noose of death, and said to Lakshmana:
ShlokaShloka 19
क्रूरैरनार्यै स्सौमित्रे परिहासः कथञ्चन। न कार्यः पश्यवैदेहीं कथञ्चित्सौम्य जीवतीम्।।3.18.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! क्रूर कर्म करने वाले अनार्यों से किसी प्रकार का परिहास भी नहीं करना चाहिये। सौम्य! देखो न, इस समय सीता के प्राण किसी प्रकार बड़ी मुश्किल से बचे हैं
Show English Translation
O handsome Lakshmana it is not proper to cut jokes with wicked, uncivilized persons. Now see Sita who has somehow survived.
ShlokaShloka 20
इमां विरूपामसतीमतिमत्तां महोदरीम्। राक्षसीं पुरुषव्याघ्र विरूपयितुमर्हसि।।3.18.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषसिंह! तुम्हें इस कुरूपा, कुलटा, अत्यन्त मतवाली और लंबे पेटवाली राक्षसी को कुरूप किसी अङ्ग से हीन कर देना चाहिये’
Show English Translation
O tiger among men, this uncouth, bigbellied, unchaste and highly passionate demoness deserves to be formed.
ShlokaShloka 21
इत्युक्तो लक्ष्मणस्तस्याः क्रुद्धो रामस्य पार्श्वतः। उद्धृत्य खङ्गं चिच्छेद कर्णनासं महाबलः।।3.18.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रकार आदेश देने पर क्रोध में भरे हुए महाबली लक्ष्मण ने उनके देखते-देखते म्यान से तलवार खींच ली और शूर्पणखा के नाक कान काट लिये
Show English Translation
Thus instructed (by Rama), powerful Lakshmana took position by the side of Rama, angrily lifted the sword and cut off her nose and ears.
ShlokaShloka 22
निकृत्तकर्णनासा तु विस्वरं सा विनद्य च। यथागतं प्रदुद्राव घोरा शूर्पणखा वनम्।।3.18.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
नाक और कान कट जाने पर भयंकर राक्षसी शूर्पणखा बड़े जोर से चिल्लाकर जैसे आयी थी, उसी तरह वन में भाग गयी
Show English Translation
Dreadful Surpanakha with her ears and nose cut off, roared in a hoarse voice and ran away into the forest in the same direction as she came.
ShlokaShloka 23
सा विरूपा महाघोरा राक्षसी शोणितोक्षिता। ननाद विविधान्नादान्यथा प्रावृषि तोयदः।।3.18.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
खून से भीगी हुई वह महाभयंकर एवं विकराल रूप वाली निशाचरी नाना प्रकार के स्वरों में जोर-जोर से चीत्कार करने लगी, मानो वर्षाकाल में मेघों की घटा गर्जन-तर्जन कर रही हो
Show English Translation
The dreadful demoness who thus was disfigured. Drenched in blood, she thundered like a cloud in rainy season.
ShlokaShloka 24
सा विक्षरन्ती रुधिरं बहुधा घोरदर्शना। प्रगृह्य बाहू गर्जन्ती प्रविवेश महावनम्।।3.18.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह देखनेमें बड़ी भयानक थी। उसने अपने कटे हुए अङ्गोंसे बारंबार खूनकी धारा बहाते और दोनों भुजाएँ ऊपर उठाकर चिग्घाड़ते हुए एक विशाल वनके भीतर प्रवेश किया
Show English Translation
Dripping blood profusely, the frightful demoness lifted her arms and entered the great forestroaring.
ShlokaShloka 25
ततस्तु सा राक्षससङ्घसंवृतं खरं जनस्थानगतं विरूपिता। उपेत्य तं भ्रातरमुग्रदर्शनं पपात भूमौ गगनाद्यथाऽशनिः।।3.18.25।।
Show English Translation
A disfigured demoness, she fell down like the thunderbolt from the sky on the ground while her fiercelooking brother Khara sat surrounded by demons at Janasthana.
ShlokaShloka 26
ततस्सभार्यं भयमोहमूर्छिता सलक्ष्मणं राघवमागतं वनम्। विरूपणं चात्मनि शोणितोक्षिता शशंस सर्वं भगिनी खरस्य सा।।3.18.26।।
Show English Translation
Thereafter the sister of Khara, wild with fear and delusion and drenched in blood, narrated all about the arrival of Rama, Sita and Lakshmana in the forest and her disfigurement. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे अष्टादशस्सर्ग।। Thus ends the eighteenth sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.