Aranya Kanda

Sarga 37: Maricha describes the qualities of Rama and Sita to Ravana --advises Ravana to give up the idea of abduction of Sita.

अरण्यकाण्डम् · सर्ग 37

22 shlokas

ShlokaShloka 1
तच्छृत्वा राक्षसेन्द्रस्य वाक्यं वाक्यविशारदः। प्रत्युवाच महाप्राज्ञो मारीचो राक्षसेश्वरम्।।3.37.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसराज रावण की पूर्वोक्त बात सुनकर बातचीत करने में कुशल महातेजस्वी मारीच ने उसे इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English Translation
Having heard the words of Ravana, lord of the demons, wise Maricha who was also an eloquent speaker replied:
ShlokaShloka 2
सुलभाः पुरुषा राजन्सततं प्रियवादिनः। अप्रियस्य तु पथ्यस्य वक्ता श्रोता च दुर्लभः।।3.37.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! सदा प्रिय वचन बोलने वाले पुरुष तो सर्वत्र सुलभ होते हैं; परंतु जो अप्रिय होने पर भी हितकर हो, ऐसी बात के कहने और सुनने वाले दोनों ही दुर्लभ हैं
Show English Translation
O king, it is always easy to find men who speak pleasing words, but it is difficult to get a speaker and a listener who use words unpleasant (to the ears) but beneficial (in life).
ShlokaShloka 3
न नूनं बुध्यसे रामं महावीर्यं गुणोन्नतम्। अयुक्तचारश्चपलो महेन्द्रवरुणोपमम्।।3.37.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम कोई गुप्तचर तो रखते नहीं और तुम्हारा हृदय भी बहुत ही चञ्चल है; अतः निश्चय ही तुम श्रीरामचन्द्रजी को बिलकुल नहीं जानते। वे पराक्रमोचित गुणों में बहुत बढ़े-चढ़े तथा इन्द्र और वरुण के समान हैं
Show English Translation
You are fickleminded. You have employed no spy ( who could have told you the truth about Rama's character). Rama is very brave and virtuous comparable to Indra and Varuna. Surely you are not able to know what Rama is.
ShlokaShloka 4
अपि स्वस्ति भवेत्तात सर्वेषां भुवि रक्षसाम्। अपि रामो नासङ्क्रुद्धः कुर्याल्लोकमराक्षसम्।।3.37.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! मैं तो यही चाहता हूँ कि समस्त राक्षसों का कल्याण हो। कहीं ऐसा न हो कि श्रीरामचन्द्रजी अत्यन्त कुपित हो समस्त लोकों को राक्षसों से शून्य कर दें?
Show English Translation
O dear may there be good to all the demons in the world. If Rama gets enraged, he will make this world demonless.
ShlokaShloka 5
अपि ते जीवितान्ताय नोत्पन्ना जनकात्मजा। अपि सीतानिमित्तं च न भवेद्व्यसनं मम।।3.37.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जनकनन्दिनी सीता तुम्हारे जीवन का अन्त करने के लिये तो नहीं उत्पन्न हुई है ? कहीं ऐसा न हो कि सीता के कारण तुम्हारे ऊपर कोई बहुत बड़ा सङ्कट आ जाय?
Show English Translation
Hope the daughter of Janaka is not born to put an end to your life. Hope I will not face any disaster on account of Sita.
ShlokaShloka 6
अपि त्वामीश्वरं प्राप्य कामवृत्तं निरङ्कुशम्। न विनश्येत्पुरी लङ्का त्वया सह सराक्षसा।।3.37.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम-जैसे स्वेच्छाचारी और उच्छृङ्खल राजा को पाकर लङ्कापुरी तुम्हारे और राक्षसों के साथ ही नष्ट न हो जाय?
Show English Translation
I hope the city of Lanka along with the (entire) race of demons will not be destroyed, with a dictator like you who is a slave to sensual pleasure.
ShlokaShloka 7
त्वद्विधः कामवृत्तो हि दुश्शीलः पापमन्त्रितः। आत्मानं स्वजनं राष्ट्रं स राजा हन्ति दुर्मतिः।।3.37.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो राजा तुम्हारे समान दुराचारी, स्वेच्छाचारी, पापपूर्ण विचार रखने वाला और खोटी बुद्धिवाला होता है, वह अपना, अपने स्वजनों का तथा समूचे राष्ट्र का भी विनाश कर डालता है
Show English Translation
A king who is a slave to passion, who is of bad conduct, of wicked thoughts, advised in evil ways destroys himself, his kith and kin and the entire kingdom.
ShlokaShloka 8
न च पित्रा परित्यक्तो नामर्यादः कथञ्चन। न लुब्धो न च दुश्शीलो न च क्षत्रियपांसनः।।3.37.8।। न च धर्मगुणैर्हीनः कौसल्यानन्दवर्धनः। न तीक्ष्णो न च भूतानां सर्वेषामहिते रतः।।3.37.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्रजी न तो पिता द्वारा त्यागे या निकाले गये हैं, न उन्होंने धर्म की मर्यादा का किसी तरह त्याग किया है, न वे लोभी, न दूषित आचार-विचार वाले और न क्षत्रियकुल-कलङ्क ही हैं
Show English Translation
Rama, the delight of Kausalya, has not forsaken by his father. He has never crossed the limits of dharma. He is not miserly. He has no bad conduct. He is not a slur on the kshatriyas. He does not lack in righteousness. He is not cruel nor is he engaged in doing harm to others.
ShlokaShloka 9
वञ्चितं पितरं दृष्ट्वा कैकेय्या सत्यवाद���नम्। करिष्यामीति धर्मात्मा तात प्रव्रजितो वनम्।।3.37.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कौसल्या का आनन्द बढ़ाने वाले श्रीराम धर्मसम्बन्धी गुणों से हीन नहीं हुए हैं। उनका स्वभावभी किसी प्राणी के प्रति तीखा नहीं है। वे सदा समस्त प्राणियों के हित में ही तत्पर रहते हैं
Show English Translation
O dear, seeing that his truthful father was going to be deceived by Kaikeyi, righteous Rama himself offered to fulfil the promise of his father and came away to the forest.
ShlokaShloka 10
कैकेय्याः प्रियकामार्थं पितुर्दशरथस्य च। हित्वा राज्यं च भोगांश्च प्रविष्टो दण्डकावनम्।।3.37.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रानी कैकेयी ने पिता को धोखे में डालकर मेरे वनवास का वर माँग लिया—यह देखकर धर्मात्मा श्रीराम ने मन-ही-मन यह निश्चय किया कि मैं पिता को सत्यवादी बनाऊँगा (उनके दिये हुए वर या वचन को पूरा करूँगा); इस निश्चय के अनुसार वे स्वयं ही वन को चल दिये
Show English Translation
To satisfy the desire of Kaikeyi and to fulfil his father's word he came to Dandaka forest, leaving the kingdom and all royal pleasures, behind.
ShlokaShloka 11
न रामः कर्कशस्तात नाविद्वान्नाजितेन्द्रियः। अनृतं दुश्श्रुतं चैव नैव त्वं वक्तुमर्हसि।।3.37.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम धर्म के मूर्तिमान् स्वरूप हैं। वे साधु और सत्यपराक्रमी हैं। जैसे इन्द्र समस्त देवताओं के अधिपति हैं, उसी प्रकार श्रीराम भी सम्पूर्ण जगत् के राजा हैं
Show English Translation
O my dear, Rama is not harsh nor ignorant. It is not that he has no control over the senses. It is not proper for you to say what is false. You are illinformed.
ShlokaShloka 12
रामो विग्रहवान् धर्मस्साधुस्सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव।।3.37.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम धर्म के मूर्तिमान् स्वरूप हैं। वे साधु और सत्यपराक्रमी हैं। जैसे इन्द्र समस्त देवताओं के अधिपति हैं, उसी प्रकार श्रीराम भी सम्पूर्ण जगत् के राजा हैं
Show English Translation
Rama is dharma incarnate. He is pious. His strength is truth. He is king of all the worlds like Indra to the gods.
ShlokaShloka 13
कथं त्वं तस्य वैदेहीं रक्षितां स्वेन तेजसा। इच्छसि प्रसभं हर्तुं प्रभामिव विवस्वतः।।3.37.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम धर्म के मूर्तिमान् स्वरूप हैं। वे साधु और सत्यपराक्रमी हैं। जैसे इन्द्र समस्त देवताओं के अधिपति हैं, उसी प्रकार श्रीराम भी सम्पूर्ण जगत् के राजा हैं
Show English Translation
Sita is protected by the strength of her character. How do you desire to carry her away forcibly (from Rama) ? Can any one separate the radiance of the Sun from the Sun itself ?
ShlokaShloka 14
शरार्चिषमाधृष्यं चापखङ्गेन्धनं रणे। रामाग्निं सहसा दीप्तं न प्रवेष्टुं त्वमर्हसि।।3.37.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनकी पत्नी विदेहराजकुमारी सीता अपने ही पातिव्रत्य के तेज से सुरक्षित हैं। जैसे सूर्य की प्रभा उस से अलग नहीं की जा सकती, उसी तरह सीता को श्रीराम से अलग करना असम्भव है। ऐसी दशा में तुम बलपूर्वक उनका अपहरण कैसे करना चाहते हो?
Show English Translation
You should not enter into the unquenchable fire that is Rama, the fire that has the arrows (of Rama) as its flames and his sword and bow as fuel.
ShlokaShloka 15
धनुर्व्यादितदीप्तास्यं शरार्चिषममर्षणम्। चापबाणधरं तीक्ष्णं शत्रुसैन्यप्रहारिणम्।।3.37.16।। राज्यं सुखं च सन्त्यज्य जीवितं चेष्टमात्मनः। नात्यासादयितुं तात रामान्तकमिहार्हसि।।3.37.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम प्रज्वलित अग्नि के समान हैं। बाण ही उस अग्नि की ज्वाला है। धनुष और खड्ग ही उसके लिये ईंधन का काम करते हैं। तुम्हें युद्ध के लिये सहसा उस अग्नि में प्रवेश नहीं करना चाहिये
Show English Translation
You should not give up happiness,your dear life and kingdom and come to Rama who is a variable god of death. His bow is like on open burning mouth, and his flaming arrows are like fire. He is all anger. He is wielder of bow and arrows. He can strike the enemy army (alone).
ShlokaShloka 16
अप्रमेयं हि तत्तेजो यस्य सा जनकात्मजा। न त्वं समर्थस्तां हर्तुं रामचापाश्रयं वने।।3.37.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! धनुष ही जिसका फैला हुआ दीप्तिमान् मुख है और बाण ही प्रभा है, जो अमर्ष में भरा हुआ है, धनुष और बाण धारण किये खड़ा है, रोषवश तीखे स्वभाव का परिचय देता है और शत्रु सेना के प्राण लेने में समर्थ है, उस रामरूपी यमराज के पास तुम्हें यहाँ अपने राज्यसुख और प्यारे प्राणों का मोह छोड़कर सहसा नहीं जाना चाहिये
Show English Translation
Immeasurable indeed is the power of Rama to whom Sita, daughter of Janaka belongs. You are not competent to kidnap her, for she is under the refuge of Rama's bow in the forest.
ShlokaShloka 17
तस्य सा नरसिंहस्य सिंहोरस्कस्य भामिनी। प्राणेभ्योऽपि प्रियतरा भार्या नित्यमनुव्रता।।3.37.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! धनुष ही जिसका फैला हुआ दीप्तिमान् मुख है और बाण ही प्रभा है, जो अमर्ष में भरा हुआ है, धनुष और बाण धारण किये खड़ा है, रोषवश तीखे स्वभाव का परिचय देता है और शत्रु सेना के प्राण लेने में समर्थ है, उस रामरूपी यमराज के पास तुम्हें यहाँ अपने राज्यसुख और प्यारे प्राणों का मोह छोड़कर सहसा नहीं जाना चाहिये
Show English Translation
Beautiful Sita happens to be the wife of Rama who is like a lion among men. Rama has a broad chest like that of a lion. He loves Sita who is ever loyal to him, more than his life.
ShlokaShloka 18
न सा धर्षयितुं शक्या मैथिल्योजस्विनः प्रिया। दीप्तस्येव हुताशस्य शिखा सीता सुमध्यमा।।3.37.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जनककिशोरी सीता जिनकी धर्मपत्नी हैं, उनका तेज अप्रमेय है। श्रीरामचन्द्रजी का धनुष उनका आश्रय है, अतः तुममें इतनी शक्ति नहीं है कि वन में उनका अपहरण कर सको
Show English Translation
Sita is the darling of mighty Rama. With her slender waist, she is like the leaping flames of blazing fire and it is not possible for you to touch her.
ShlokaShloka 19
किमुद्यममिमं व्यर्थं कृत्वा ते राक्षसाधिप। दृष्टश्चेत्वं रणे तेन तदन्तं तव जीवितम्।।3.37.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्रजी मनुष्यों में सिंह के समान पराक्रमी हैं। उनका वक्षःस्थल सिंह के समान उन्नत है। भामिनी सीता उनकी प्राणों से भी अधिक प्रियतमा पत्नी हैं। वे सदा अपने पति का ही अनुसरण करती हैं
Show English Translation
O chief of the demons, why do you make this futile attempt ? The moment you are seen by Rama in war will be the last of your life.
ShlokaShloka 20
जीवितं च सुखं चैव राज्यं चैव सुदुर्लभम्। यदीच्छसि चिरं भोक्तुं मा कृथा रामविप्रियम्।।3.37.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मिथिलेशकुमारी सीता ओजस्वी श्रीराम की प्यारी पत्नी हैं। वे प्रज्वलित अग्नि की ज्वाला के समान असह्य हैं, अतः उन सुन्दरी सीता पर बलात् नहीं किया जा सकता
Show English Translation
If you want to enjoy your life, happiness and even the kingdom which is not easily attainable for long, do not incur the displeasure of Rama.
ShlokaShloka 21
स सर्वैस्सचिवैस्सार्धं विभीषणपुरोगमैः। मन्त्रयित्वा तु धर्मिष्ठैः कृत्वा निश्चयमात्मनः।।3.37.23।। दोषाणां च गुणानां च सम्प्रधार्य बलाबलम्। आत्मनश्च बलं ज्ञात्वा राघवस्य च तत्वतः।।3.37.24।। हिताहितं विनिश्चित्य क्षमं त्वं कर्तुमर्हसि।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसराज ! यह व्यर्थ का उद्योग करने से तुम्हें क्या लाभ होगा? जिस दिन युद्ध में तुम्हारे ऊपर श्रीराम की दृष्टि पड़ जाय, उसी दिन तुम अपने जीवन का अन्त समझना
Show English Translation
After consulting all your ministers and the righteous persons led by Vibhisana, you may take a decision. Assess the real strength and weakness, merits and demerits of your own and of Rama. Decide what is good or bad for you and then take steps you deem proper.
ShlokaShloka 22
अहं तु मन्ये तव न क्षमं रणे समागमं कोसलराजसूनुना। इदं हि भूयश्श़ृणु वाक्यमुत्तमं क्षमं च युक्तं च निशाचरेश्वर।।3.37.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि तुम अपने जीवन का, सुख का और परम दुर्लभ राज्य का चिरकाल तक उपभोग करना चाहते हो तो श्रीराम का अपराध न करो
Show English Translation
O Ravana I think it is not good on your part to confront the prince of Kosala in a war. Listen to my words and consider what is good for you. इत्यार्षे श्री मद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे सप्तत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyseventh sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.