Aranya Kanda
Sarga 40: Ravana commands Maricha with the authority of a king-- threatens to kill him if he disobeyed determined Ravana indicates his plan of the golden deer.
अरण्यकाण्डम् · सर्ग 40
27 shlokas
ShlokaShloka 1
मारीचेन तु तद्वाक्यं क्षमं युक्तं च निशाचरः।
उक्तो न प्रतिजग्राह मर्तुकाम इवौषधम्।।3.40.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मारीच का वह कथन उचित और मानने योग्य था तो भी जैसे मरने की इच्छावाला रोगी दवा नहीं लेता, उसी प्रकार उसके बहुत कहने पर भी रावण ने उसकी बात नहीं मानी
Show English TranslationEnglish Translation
The demon Ravana did not heed the appropriate advice of the competent Maricha just like a man wishing to die refuses medicine.
ShlokaShloka 2
तं पथ्यहितवक्तारं मारीचं राक्षसाधिपः।
अब्रवीत्परुषं वाक्यमयुक्तं कालचोदितः।।3.40.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
काल से प्रेरित हुए उस राक्षसराज ने यथार्थ और हित की बात बताने वाले मारीच से अनुचित और कठोर वाणी में कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
The king of the demons, driven by fate, replied with improper and harsh words to Maricha whose advice was salutary and beneficial to him :
ShlokaShloka 3
यत्किलैतदयुक्तार्थं मारीच मयि कथ्यते।
वाक्यं निष्फलमत्यर्थमुप्तं बीजमिवोषरे।।3.40.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दूषित कुल में उत्पन्न मारीच! तुमने मेरे प्रति जो ये अनाप-शनाप बातें कही हैं, ये मेरे लिये अनुचित और असंगत हैं, ऊसर में बोये हुए बीज के समान अत्यन्त निष्फल हैं
Show English TranslationEnglish Translation
O Maricha, the words addressed to me are not appropriate.Your advice is extremely fruitless like a seed sown in saline, barren soil.
ShlokaShloka 4
त्वद्वाक्यैर्न तु मां शक्यं भेत्तुं रामस्य संयुगे।
पापशीलस्य मूर्खस्य मानुषस्य विशेषतः।।3.40.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारे इन वचनों द्वारा मूर्ख, पापाचारी और विशेषतः मनुष्य राम के साथ युद्ध करने अथवा उसकी स्त्री का अपहरण करने के निश्चय से मुझे विचलित नहीं किया जा सकता
Show English TranslationEnglish Translation
It is not possible to dissuade me from my encounter with Rama who is sinful, foolish and especially an ordinary human being.
ShlokaShloka 5
यस्त्यक्त्वा सुहृदो राज्यं मातरं पितरं तथा।
स्त्रीवाक्यं प्राकृतं श्रुत्वा वनमेकपदे गतः।।3.40.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मारीच! ऐसा मेरे हृदय का निश्चित विचार है, इसे इन्द्र आदि देवता और सारे असुर मिलकर भी बदल नहीं सकते
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing the casual words of a woman, (this) Rama came to the forest at once, leaving his friends, kingdom, mother and father.
ShlokaShloka 6
अवश्यन्तु मया तस्य संयुगे खरघातिनः।
प्राणैः प्रियतरा सीता हर्तव्या तव सन्निधौ।।3.40.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मारीच! ऐसा मेरे हृदय का निश्चित विचार है, इसे इन्द्र आदि देवता और सारे असुर मिलकर भी बदल नहीं सकते
Show English TranslationEnglish Translation
In your very presence I will surely abduct Sita, wife of Rama who killed Khara in war, Sita whom he loves more than his life.
ShlokaShloka 7
एवं मे निश्चिता बुद्धिर्हृदि मारीच वर्तते।
न व्यावर्तयितुं शक्या सेन्द्रैरपि सुरासुरैः।।3.40.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मारीच! ऐसा मेरे हृदय का निश्चित विचार है, इसे इन्द्र आदि देवता और सारे असुर मिलकर भी बदल नहीं सकते
Show English TranslationEnglish Translation
O Maricha I have made up my mind that way. Even demons or deities including Indra cannot alter this decision of mine.
ShlokaShloka 8
दोषं गुणं वा सम्पृष्टस्त्वमेवं वक्तुमर्हसि।
अपायं वाप्युपायं वा कार्यस्यास्य विनिश्चये।।3.40.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि इस कार्य का निर्णय करने के लिये तुमसे पूछा जाता ‘इसमें क्या दोष है, क्या गुण है, इसकी सिद्धि में कौन-सा विघ्न है अथवा इस कार्य को सिद्ध करने का कौन-सा उपाय है’ तो तुम्हें ऐसी बातें कहनी चाहिये थीं
Show English TranslationEnglish Translation
If I asked you the merits or demerits, the risks involved or the way out while deciding a case, you should have said what you did.
ShlokaShloka 9
सम्पृष्टेन तु वक्तव्यं सचिवेन विपश्चिता।
उद्यताञ्जलिना राज्ञे य इच्छेद्भूतिमात्मनः।।3.40.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो अपना कल्याण चाहता हो, उस बुद्धिमान् मन्त्री को उचित है कि वह राजा से उसके पूछने पर ही अपना अभिप्राय प्रकट करे और वह भी हाथ जोड़कर नम्रता के साथ
Show English TranslationEnglish Translation
A wise counsellor should give advice to the king only when his opinion is sought and that too with folded hands, if he wishes his own prosperity.
ShlokaShloka 10
वाक्यमप्रितकूलं तु मृदुपूर्वं हितं शुभम्।
उपचारेण युक्तं च वक्तव्यो वसुधाधिपः।।3.40.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजा के सामने ऐसी बात कहनी चाहिये, जो सर्वथा अनुकूल, मधुर, उत्तम, हितकर, आदर से युक्त और उचित हो
Show English TranslationEnglish Translation
A king should be addressed with politeness and decorum, with words not unfavourble intended for his good luck and wellbeing.
ShlokaShloka 11
सावमर्दं तु यद्वाक्यं मारीच हितमुच्यते।
नाभिनन्दति तद्राजा मानार्हो मानवर्जितम्।।3.40.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजा सम्मान का भूखा होता है। उसकी बात का खण्डन करके आक्षेपपूर्ण भाषा में यदि हितकर वचन भी कहा जाय तो उस अपमानपूर्ण वचन का वह कभी अभिनन्दन नहीं कर सकता
Show English TranslationEnglish Translation
A king who deserves honour does not feel happy to hear even good words of advice if said in disrespectful or authoritarian way, O Maricha
ShlokaShloka 12
पञ्च रूपाणि राजानो धारयन्त्यमितौजसः।
अग्नेरिन्द्रस्य सोमस्य वरुणस्य यमस्य च।।3.40.12।।
Show English TranslationEnglish Translation
Very powerful kings assume five forms like fire, Indra, Moon, Varuna and Yama.
ShlokaShloka 13
औष्ण्यं तथा विक्रमं च सौम्यं दण्डं प्रसन्नताम्।
धारयन्ति महात्मानो राजानः क्षणदाचर।।3.40.13।।
तस्मात्सर्वास्ववस्थासु मान्याः पूज्याश्च पार्थिवाः।
Show English TranslationEnglish Translation
Great kings possess heat, (of the firegod), valour (of Indra), coolness (of the Moon), command (of Varuna) and grace (of the Lord of death). Therefore kings at all stages deserve respect and reverence.
ShlokaShloka 14
त्वं तु धर्ममविज्ञाय केवलं मोहमास्थितः।
अभ्यागतं मां दौरात्म्यात्परुषं वक्तुमिच्छसि।।3.40.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अतः सभी अवस्थाओं में सदा राजाओं का सम्मान और पूजन ही करना चाहिये। तुम तो अपने धर्म को न जानकर केवल मोह के वशीभूत हो रहे हो। मैं तुम्हारा अभ्यागत-अतिथि हूँ तो भी तुम दुष्टतावश मुझसे ऐसी कठोर बातें कह रहे हो। राक्षस! मैं तुमसे अपने कर्तव्य के गुण-दोष नहीं पूछता हूँ और न यही जानना चाहता हूँ कि मेरे लिये क्या उचित है
Show English TranslationEnglish Translation
You do not know your rightful duty.Because of delusion and an evil mind, you want to speak only harsh words to me, a guest who has come to you.
ShlokaShloka 15
गुणदोषौ न पृच्छामि क्षमं चात्मनि राक्षस।
मयोक्तं तव चैतावत्संप्रत्यमितविक्रमः।।3.40.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अतः सभी अवस्थाओं में सदा राजाओं का सम्मान और पूजन ही करना चाहिये। तुम तो अपने धर्म को न जानकर केवल मोह के वशीभूत हो रहे हो। मैं तुम्हारा अभ्यागत-अतिथि हूँ तो भी तुम दुष्टतावश मुझसे ऐसी कठोर बातें कह रहे हो। राक्षस! मैं तुमसे अपने कर्तव्य के गुण-दोष नहीं पूछता हूँ और न यही जानना चाहता हूँ कि मेरे लिये क्या उचित है
Show English TranslationEnglish Translation
O demon O extremely valiant demon I ask you(to do) this much now. I am not asking you whether it is good or bad or whether it is for my welfare or not.
ShlokaShloka 16
अस्मिंस्तु त्वं महाकृत्ये साहाय्यं कर्तुमर्हसि।
शृणु तत्कर्म साहाय्ये यत्कार्यं वचनान्मम।।3.40.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अमितपराक्रमी मारीच! मैंने तो तुमसे इतना ही कहा था कि इस कार्य में तुम्हें मेरी सहायता करनी चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
You have to help me in accomplishing this great task .Hear me on the kind of work you have to do.
ShlokaShloka 17
सौवर्णस्त्वं मृगो भूत्वा चित्रो रजतबिन्दुभिः ।
आश्रमे तस्य रामस्य सीतायाः प्रमुखे चर ।।3.40.17 ।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अच्छा, अब तुम्हें सहायता के लिये मेरे कथनानुसार जो कार्य करना है, उसे सुनो। तुम सुवर्णमय चर्म से युक्त चितकबरे रंगके मृग हो जाओ। तुम्हारे सारे अङ्ग में चाँदी की-सी सफेद बूंदें रहनी चाहिये। ऐसा रूप धारण करके तुम राम के आश्रम में सीता के सामने विचरो। एक बार विदेहकुमारी को लुभाकर जहाँ तुम्हारी इच्छा हो उधर ही चले जाओ
Show English TranslationEnglish Translation
Missing
ShlokaShloka 18
सौवर्णस्त्वं मृगो भूत्वा चित्रो रजतबिन्दुभिः।
आश्रमे तस्य रामस्य सीतायाः प्रमुखे चर।
प्रलोभयित्वा वैदेहीं यथेष्टं गन्तुमर्हसि।।3.40.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अच्छा, अब तुम्हें सहायता के लिये मेरे कथनानुसार जो कार्य करना है, उसे सुनो। तुम सुवर्णमय चर्म से युक्त चितकबरे रंगके मृग हो जाओ। तुम्हारे सारे अङ्ग में चाँदी की-सी सफेद बूंदें रहनी चाहिये। ऐसा रूप धारण करके तुम राम के आश्रम में सीता के सामने विचरो। एक बार विदेहकुमारी को लुभाकर जहाँ तुम्हारी इच्छा हो उधर ही चले जाओ
Show English TranslationEnglish Translation
Transform yourself into a wonderful golden deer with silver spots and move about in front of Sita at the hermitage of Rama. After fascinating her, you may go whereever you desire.
ShlokaShloka 19
त्वां तु मायामृगं दृष्ट्वा काञ्चनं जातविस्मया।
आनयैनमिति क्षिप्रं रामं वक्ष्यति मैथिली।।3.40.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम मायामय काञ्चन मृग को देखकर मिथिलेशकुमारी सीता को बड़ा आश्चर्य होगा और वह शीघ्र ही राम से कहेगी कि आप इसे पकड़ लाइये
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing the illusory golden deer, Sita, wonderstruck, will at once ask Rama to get the deer.
ShlokaShloka 20
अपक्रान्ते तु काकुत्स्थे दूरं यात्वाप्युदाहर।
हा सीते लक्ष्मणेत्येवं रामवाक्यानुरूपकम्।।3.40.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारी उस पुकार को सुनकर सीता की प्रेरणा से सुमित्राकुमार लक्ष्मण भी स्नेहवश घबराये हुए अपने भाई के ही मार्ग का अनुसरण करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
Divert Rama to a faroff place and cry, 'Alas, Sita, Alas, Lakshmana', imitating the voice of Rama.
ShlokaShloka 21
तच्छ्रुत्वा रामपदवीं सीतया च प्रचोदितः।
अनुगच्छति सम्भ्रान्तः सौमित्रिरपि सौहृदात्।।3.40.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारी उस पुकार को सुनकर सीता की प्रेरणा से सुमित्राकुमार लक्ष्मण भी स्नेहवश घबराये हुए अपने भाई के ही मार्ग का अनुसरण करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing you, Lakshmana will be bewildered. Urged by Sita and out of love for Rama, Lakshmana will follow the same track as Rama.
ShlokaShloka 22
अपक्रान्ते च काकुत्स्थे लक्ष्मणे च यथासुखम्।
आनयिष्यामि वैदेहीं सहस्राक्षश्शचीमिव।।3.40.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस प्रकार राम और लक्ष्मण दोनों के आश्रम से दूर निकल जाने पर मैं सुखपूर्वक सीता को हर लाऊँगा, ठीक उसी तरह जैसे इन्द्र शची को हर लाये थे
Show English TranslationEnglish Translation
When Rama and Lakshmana are away I will comfortably abduct Vaidehi like the thousandeyed Indra brought Sachi.
ShlokaShloka 23
एवं कृत्वा त्विदं कार्यं यथेष्टं गच्छ राक्षस।
राज्यस्यार्धं प्रयच्छामि मारीच तव सुव्रत।।3.40.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उत्तम व्रत का पालन करने वाले राक्षस मारीच! इस प्रकार इस कार्य को सम्पन्न करके जहाँ तुम्हारी इच्छा हो, वहाँ चले जाना। मैं इसके लिये तुम्हें अपना आधा राज्य दे दूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
You may go wherever you want after accomplishing this task. I will give you, O demon of determination half my kingdom.
ShlokaShloka 24
गच्छ सौम्य शिवं मार्गं कार्यस्यास्य विवृद्धये।
अहं त्वानुगमिष्यामि सरथो दण्डकावनम्।।3.40.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सौम्य! अब इस कार्य की सिद्धि के लिये प्रस्थान करो। तुम्हारा मार्ग मङ्गलमय हो। मैं रथ पर बैठकर दण्डक वन तक तुम्हारे पीछे-पीछे चलूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
Go and accomplish this task. Let your path be auspicious. I will follow you on the chariot into the Dandaka forest.
ShlokaShloka 25
प्राप्य सीतामयुद्धेन वञ्चयित्वा तु राघवम्।
लङ्कां प्रतिगमिष्यामि कृतकार्यस्सह त्वया।।3.40.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राम को धोखा देकर बिना युद्ध किये ही सीता को अपने हाथ में करके कृतार्थ हो तुम्हारे साथ ही लंका को लौट चलूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
I will deceive Rama and obtain Sita, without waging a war. With the work done, I will return to Lanka along with you.
ShlokaShloka 26
न चेत्करोषि मारीच हन्मि त्वामहमद्य वै।
एतत्कार्यमवश्यं मे बलादपि करिष्यसि।
राज्ञो हि प्रतिकूलस्थो न जातु सुखमेधते।।3.40.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मारीच! यदि तुम इनकार करोगे तो तुम्हें अभी मार डालूँगा। मेरा यह कार्य तुम्हें अवश्य करना पड़ेगा। मैं बलप्रयोग करके भी तुमसे यह काम कराऊँगा। राजा के प्रतिकूल चलने वाला पुरुष कभी सुखी नहीं होता है
Show English TranslationEnglish Translation
O Maricha if you do not do this, I will kill you now. Or, by force make you do this work. No one who goes against the king lives in comfort.
ShlokaShloka 27
आसाद्य तं जीवितसंशयस्ते मृत्युर्ध्रुवो ह्यद्य मया विरुध्य।
एतद्यथावत्प्रतिगृह्य बुद्ध्या यदत्र पथ्यं कुरु तत्तथा त्वम्।।3.40.27।।
Show English TranslationEnglish Translation
Your survival is doubtful after facing Rama in combat. But your death is certain if you oppose me now. Think carefuly and do whatever is desirable for you in the present circumstances. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे चत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortieth sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.