Aranya Kanda

Sarga 70: Rama and Lakshmana sever the arms of Kabandha-- reveal their identity to him-- Kabandha welcomes Rama and Lakshmana-- his lamentation.

अरण्यकाण्डम् · सर्ग 70

18 shlokas

ShlokaShloka 1
तौ तु तत्र स्थितौ दृष्ट्वा भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ। बाहुपाशपरिक्षिप्तौ कबन्धो वाक्यमब्रवीत्।।3.70.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने बाहुपाश से घिरकर वहाँ खड़े हुए उन दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण की ओर देखकर कबन्ध ने कहा—
Show English Translation
Kabandha saw the brothers, Rama and Lakshmana, stand there bound by the shackles of his arms and said:
ShlokaShloka 2
तिष्ठतः किं नु मां दृष्ट्वा क्षुधार्तं क्षत्रियर्षभौ। आहारार्थं तु सन्दिष्टौ दैवेन गतचेतसौ।।3.70.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्षत्रियशिरोमणि राजकुमारो! मुझे भूख से पीड़ित देखकर भी खड़े क्यों हो? (मेरे मुँह में चले आओ) क्योंकि दैव ने मेरे भोजन के लिये ही तुम्हें यहाँ भेजा है। इसीलिये तुम दोनों की बुद्धि मारी गयी है’
Show English Translation
O bulls among the kshatriyas You are sent by destiny as food to appease my hunger. Seeing me hungry, why do you stand there with your senses switched off ?
ShlokaShloka 3
तच्छ्रुत्वा लक्ष्मणो वाक्यं प्राप्तकालं हितं तदा। उवाचाऽर्तिं समापन्नो विक्रमे कृतलक्षणः।।3.70.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह सुनकर पीड़ित हुए लक्ष्मण ने उस समय पराक्रम का ही निश्चय करके यह समयोचित एवं हितकर बात कही-
Show English Translation
Having heard this, Lakshmana, who was greatly suffering gathered courage at appropriate time and said these salutary words:
ShlokaShloka 4
त्वां च मां च पुरा तूर्णमादत्ते राक्षसाधमः। तस्मादसिभ्यामस्याशु बाहू छिन्दावहै गुरू।।3.70.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भैया! यह नीच राक्षस मुझको और आपको तुरंत मुँह में ले ले, इसके पहले ही हमलोग अपनी तलवारों से इसकी बड़ी-बड़ी बाँहें शीघ्र ही काट डालें
Show English Translation
Before this vile demon gulps you and me let us cut off his long arms with our swords.
ShlokaShloka 5
भीषणोऽयं महाकायो राक्षसो भुजविक्रमः। लोकं ह्यतिजितं कृत्वा ह्यावां हन्तुमिहेच्छति।।3.70.5।।
Show English Translation
This huge, horrible demon with the strength of his arms has conquered the world, and now intends to kill us here.
ShlokaShloka 6
निश्चेष्टानां वधो राजन्कुत्सितो जगतीपतेः। क्रतुमध्योपनीतानां पशूनामिव राघव।।3.70.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! रघुनन्दन! यज्ञ में लाये गये पशुओं के समान निश्चेष्ट प्राणियों का वध राजा के लिये निन्दित बताया गया है (इसलिये हमें इसके प्राण नहीं लेने चाहिये, केवल भुजाओं का ही उच्छेद कर देना चाहिये)’
Show English Translation
O prince of the Raghu race just as the animal brought in the midst of a sacrifice should not be killed, so also for a king to kill any harmless creature is despicable.
ShlokaShloka 7
एतत्सञ्जल्पितं श्रुत्वा तयोः क्रुद्धस्तु राक्षसः। विदार्याऽस्यं तदा रौद्रस्तौ भक्षयितुमारभत्।।3.70.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन दोनों की यह बातचीत सुनकर उस राक्षस को बड़ा क्रोध हुआ और वह अपना भयंकर मुख फैलाकर उन्हें खा जाने को उद्यत हो गया
Show English Translation
The cruel, ferocious demon heard them talk. He opened his mouth and attempted to eat both of them.
ShlokaShloka 8
ततस्तौ देशकालज्ञौ खड्गाभ्यामेव राघवौ। अच्छिन्दतां सुसंविग्नौ बाहू तस्यांसदेशतः।।3.70.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतने में ही देश-काल (अवसर) का ज्ञान रखने वाले उन दोनों रघुवंशी राजकुमारों ने अत्यन्त हर्ष में भरकर तलवारों से ही उसकी दोनों भुजाएँ कंधों से काट गिरायीं
Show English Translation
Then the agitated brothers, aware of time and space, quickly pulled out their swords and cut off both his arms from the shoulders.
ShlokaShloka 9
दक्षिणो दक्षिणं बाहुमसक्तमसिना ततः। चिच्छेद रामो वेगेन सव्यं वीरस्तु लक्ष्मणः।।3.70.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
भगवान् श्रीराम उसके दाहिने भाग में खड़े थे। उन्होंने अपनी तलवार से उसकी दाहिनी बाँह बिना किसी रुकावट के वेगपूर्वक काट डाली तथा वाम भाग में खड़े वीर लक्ष्मण ने उसकी बायीं भुजा को तलवार से उड़ा दिया
Show English Translation
While standing on the right, Rama cut off his right arm and the brave Lakshmana cut off the left.
ShlokaShloka 10
स पपात महाबाहुश्छिन्नबाहुर्महास्वनः। खं च गां च दिशश्चैव नादयञ्जलदो यथा।।3.70.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
भुजाएँ कट जाने पर वह महाबाहु राक्षस मेघ के समान गम्भीर गर्जना करके पृथ्वी, आकाश तथा दिशाओं को जाता हुआ धरती पर गिर पड़ा
Show English Translation
The strongarmed demon, his arms severed, rumbling like a raincloud filling the sky, the earth and the quarters, fell down.
ShlokaShloka 11
स निकृत्तौ भुजौ दृष्ट्वा शोणितौघपरिप्लुतः। दीनः पप्रच्छ तौ वीरौ कौ युवामिति दानवः।।3.70.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपनी भुजाओं को कटी हुई देख खून से लथपथ हुए उस दानव ने दीन वाणी में पूछा—’वीरो! तुम दोनों कौन हो?’
Show English Translation
The demon with his arms amputated, drenched in a pool of blood looked pathetic and asked them, Who are you?
ShlokaShloka 12
इति तस्य ब्रुवाणस्य लक्ष्मणश्शुभलक्षणः। शशंस राघवं तस्य कबन्धस्य महात्मनः।।3.70.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
कबन्ध के इस प्रकार पूछने पर शुभ लक्षणों वाले महाबली लक्ष्मण ने उसे श्रीरामचन्द्रजी का परिचय देना आरम्भ किया—
Show English Translation
Imbued with auspicious signs, Lakshmana revealed the identity of Rama to great Kabandha.
ShlokaShloka 13
अयमिक्ष्वाकुदायादो रामो नाम जनैश्श्रुतः। अस्यैवावरजं विद्दि भ्रातरं मां च लक्ष्मणम्।।3.70.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये इक्ष्वाकुवंशी महाराज दशरथ के पुत्र हैं और लोगों में श्रीराम नाम से विख्यात हैं। मुझे इन्हीं का छोटा भाई समझो मेरा नाम लक्ष्मण है
Show English Translation
Here is Rama, an heir of the Ikshvaku family, known to the people and I am his younger brother Lakshmana for your information.
ShlokaShloka 14
अस्य देवप्रभावस्य वसतो विजने वने। रक्षसाऽपहृता पत्नी यामिच्छन्ताविहागतौ।।3.70.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘माता कैकेयी के द्वारा जब इनका राज्याभिषेक रोक दिया गया, तब ये पिता की आज्ञा से वन में चले आये और मेरे तथा अपनी पत्नी के साथ इस विशाल वन में विचरण करने लगे। इस निर्जन वन में रहते हुए इन देवतुल्य प्रभावशाली श्रीरघुनाथजी की पत्नी को किसी राक्षस ने हर लिया है। उन्हीं का पता लगाने की इच्छा से हमलोग यहाँ आये हैं
Show English Translation
He is equal to a god in prowess. While living in this desolate forest his wife has been carried off by a demon. We both came here searching for her.
ShlokaShloka 15
त्वं तु को वा किमर्थं वा कबन्धसदृशो वने। आस्येनोरसि दीप्तेन भग्नजङ्घो विचेष्टसे।।3.70.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘माता कैकेयी के द्वारा जब इनका राज्याभिषेक रोक दिया गया, तब ये पिता की आज्ञा से वन में चले आये और मेरे तथा अपनी पत्नी के साथ इस विशाल वन में विचरण करने लगे। इस निर्जन वन में रहते हुए इन देवतुल्य प्रभावशाली श्रीरघुनाथजी की पत्नी को किसी राक्षस ने हर लिया है। उन्हीं का पता लगाने की इच्छा से हमलोग यहाँ आये हैं
Show English Translation
Who are you with only the trunk of the body, and a glittering mouth in the chest with your calf muscles broken rolling down in the forest?
ShlokaShloka 16
एवमुक्तः कबन्धस्तु लक्ष्मणेनोत्तरं वचः। उवाच परमप्रीत स्तदिन्द्रवचनं स्मरन्।।3.70.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम कौन हो? और कबन्ध के समान रूप धारण करके क्यों इस वन में पड़े हो? छाती के नीचे चमकता हुआ मुँह और टूटी हुई जंघा (पिण्डली) लिये तुम किस कारण इधर-उधर लुढ़कते फिरते हो?’
Show English Translation
While hearing Lakshmana, Kabandha, reminded of Indra's words, replied to him in great joy :
ShlokaShloka 17
स्वागतं वां नरव्याघ्रौ दिष्ट्या पश्यामि चाप्यहम्। दिष्ट्या चेमौ निकृत्तौ मे युवाभ्यां बाहुबन्धनौ।।3.70.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मणके ऐसा कहनेपर कबन्धको इन्द्रकी कही हुई बातका स्मरण हो आया। अतः उसने बड़ी प्रसन्नताके साथ लक्ष्मणको उनकी बातका उत्तर दिया—
Show English Translation
O tigers among men you are welcome. It is my good luck that I am able to see you. It is my good luck also that the arms that bound you have been amputated.
ShlokaShloka 18
विरूपं यच्च मे रूपं प्राप्तं ह्यविनयाद्यथा। तन्मे शृणु नरव्याघ्र तत्त्वतश्शंसतस्तव।।3.70.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषसिंह वीरो! आप दोनों का स्वागत है। बड़े भाग्य से मुझे आपलोगों का दर्शन मिला है। ये मेरी दोनों भुजाएँ मेरे लिये भारी बन्धन थीं। सौभाग्य की बात है कि आपलोगों ने इन्हें काट डाला
Show English Translation
O best among men hear how I have been deformed due to my haughtiness. इत्यार्ष श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे सप्ततितमस्सर्गः।। Thus ends the seventieth sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.