Aranya Kanda
Sarga 33: Surpanakha points out the flaws in Ravana's rule-- praises Rama's abilities-- describes the qualities of a good king.
अरण्यकाण्डम् · सर्ग 33
24 shlokas
ShlokaShloka 1
ततः शूर्पणखा दीना रावणं लोकरावणम्।
अमात्यमध्ये सङ्क्रुद्धा परुषं वाक्यमब्रवीत्।।3.33.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय शूर्पणखा श्रीराम से तिरस्कृत होने के कारण बहुत दुःखी थी। उसने मन्त्रियों के बीच में बैठे हुए समस्त लोकों को रुलाने वाले रावण से अत्यन्त कुपित होकर कठोर वाणी में कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
When the distressed, anguished Surpanakha met Ravana who makes the world weep, he was seated in the midst of his ministers. She addressed him these harsh words:
ShlokaShloka 2
प्रमत्तः कामभोगेषु स्वैरवृत्तो निरङ्कुशः।
समुत्पन्नं भयं घोरं बोद्धव्यं नावबुध्यसे।।3.33.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसराज! तुम स्वेच्छाचारी और निरङ्कश होकर विषय-भोगों में मतवाले हो रहे हो। तुम्हारे लिये घोरभय उत्पन्न हो गया है। तुम्हें इसकी जानकारी होनी चाहिये थी, किंतु तुम इसके विषय में कुछ नहीं जानते हो
Show English TranslationEnglish Translation
Intoxicated with the pleasures of passion, acting on your own, ungoaded and unguided, you do not understand the problems arising out of great fear, problems you ought to know.
ShlokaShloka 3
सक्तं ग्राम्येषु भोगेषु कामवृत्तं महीपतिम्।
लुब्धं न बहुमन्यन्ते श्मशानाग्निमिव प्रजाः।।3.33.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो राजा निम्न श्रेणी के भोगों में आसक्त हो स्वेच्छाचारी और लोभी हो जाता है, उसे मरघट की आग के समान हेय मानकर प्रजा उसका अधिक आदर नहीं करती है
Show English TranslationEnglish Translation
Lustful and greedy, you are addicted to vulgar pleasures. People will not respect you like the fire on the crematorium.
ShlokaShloka 4
स्वयं कार्याणि यः काले नानुतिष्ठति पार्थिवः।
स तु वै सह राज्येन तैश्च कार्यैर्विनश्यति।।3.33.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो राजा ठीक समय पर स्वयं ही अपने कार्यों का सम्पादन नहीं करता है, वह राज्य और उन कार्यों के साथ ही नष्ट हो जाता है
Show English TranslationEnglish Translation
A king who does not act at the right time will be ruined along with the kingdom and its works.
ShlokaShloka 5
अयुक्तचारं दुर्दर्शमस्वाधीनं नराधिपम्।
वर्जयन्ति नरा दूरान्नदीपङ्कामिव द्विपाः।।3.33.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो राज्य की देखभाल के लिये गुप्तचरों को नियुक्त नहीं करता है, प्रजाजनों को जिसका दर्शन दुर्लभ हो जाता है और कामिनी आदि भोगों में आसक्त होने के कारण अपनी स्वाधीनता खो बैठता है, ऐसे राजा को प्रजा दूर से ही त्याग देती है। ठीक उसी तरह, जैसे हाथी नदी की कीचड़ से दूर ही रहते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Just as elephants keep away from a muddy river, people will keep distance from the king who does not employ spies, does not give audience to his people and is not independent.
ShlokaShloka 6
ये न रक्षन्ति विषयमस्वाधीना नराधिपाः।
ते न वृद्ध्या प्रकाशन्ते गिरयस्सागरे यथा।।3.33.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो नरेश अपने राज्य के उस प्रान्त की, जो अपनी ही असावधानी के कारण दूसरे के अधिकार में चला गया हो, रक्षा नहीं करते—उसे पुनः अपने अधिकार में नहीं लाते, वे समुद्र में डूबे हुए पर्वतों की भाँति अपने अभ्युदय से प्रकाशित नहीं होते हैं।
Show English TranslationEnglish Translation
Kings who are not under their own control and cannot protect the country, do not attract the minds of the people like mountains inside sea water.
ShlokaShloka 7
आत्मवद्भिर्विगृह्य त्वं देवगन्धर्वदानवैः।
अयुक्तचारश्चपलः कथं राजा भविष्यसि।।3.33.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो अपने मन को काबू में रखने वाले एवं प्रयत्नशील हैं, उन देवताओं, गन्धर्वो तथा दानवों के साथ विरोध करके तुमने अपने राज्य की देखभाल के लिये गुप्तचर नहीं नियुक्त किये हैं, ऐसी दशा में तुम जैसा विषयलोलुप चपल पुरुष कैसे राजा बना रह सकेगा?
Show English TranslationEnglish Translation
Having created enmity with selfrespecting persons like gods, gandharvas and demons, with a fickle mind and without spies how long can you continue as king ?
ShlokaShloka 8
त्वन्तु बालस्वभावश्च बुद्धिहीनश्च राक्षस।
ज्ञातव्यन्तु न जानीषे कथं राजा भविष्यसि।।3.33.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षस! तुम्हारा स्वभाव बालकों-जैसा है। तुम निरे बुद्धिहीन हो। तुम्हें जानने योग्य बातों का भी ज्ञान नहीं है। ऐसी दशा में तुम किस तरह राजा बने रह सकोगे?
Show English TranslationEnglish Translation
O demon you are childish and foolish. You do not even know what ought to be known. How can you rule as a king?
ShlokaShloka 9
येषां चारश्च कोशश्च नयश्च जयतां वर।
अस्वाधीना नरेन्द्राणां प्राकृतैस्ते जनैस्समाः।।3.33.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“विजयी वीरों में श्रेष्ठ निशाचरपते! जिन नरेशों के गुप्तचर, कोष और नीति—ये सब अपने अधीन नहीं हैं, वे साधारण लोगों के ही समान हैं
Show English TranslationEnglish Translation
The best among the victorious kings, who are not masters of their espionage, judicial system and their exchequer are equal to the laity.
ShlokaShloka 10
यस्मात्पश्यन्ति दूरस्थान् सर्वानर्थान्नराधिपाः।
चारेण तस्मादुच्यन्ते राजानो दीर्घचक्षुषः।।3.33.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘गुप्तचरों की सहायता से राजालोग दूर-दूर के सारे कार्यों की देखभाल करते रहते हैं, इसीलिये वे दीर्घदर्शी या दूरदर्शी कहलाते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Since kings can see things from a faroff place with the help of the spies they are called farsighted.
ShlokaShloka 11
अयुक्तचारं मन्ये त्वां प्राकृतैस्सचिवैर्वृतम्।
स्वजनं तु जनस्थाने हतं यो नावबुद्ध्यसे।।3.33.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मैं समझती हूँ, तुम गवाँर मन्त्रियों से घिरे हुए हो, तभी तो तुमने अपने राज्य के भीतर गुप्तचर नहीं तैनात किये हैं। तुम्हारे स्वजन मारे गये और जनस्थान उजाड़ हो गया, फिर भी तुम्हें इसका पता नहीं लगा है।
Show English TranslationEnglish Translation
Since you have not engaged any spy you do not know when your own relatives were killed in Janasthana. I take you to be a fool surrounded by ordinary ministers.
ShlokaShloka 12
चतुर्दश सहस्राणि रक्षसां क्रूरकर्मणाम्।
हतान्येकेन रामेण खरश्च सहदूषणः।।3.33.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षस! तुम तो लोभ और प्रमाद में फँसकर पराधीन हो रहे हो, अतः अपने ही राज्य में उत्पन्न हुए भय का तुम्हें कुछ पता ही नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
One Rama alone killed all the fourteen thousand demons including Dusana and Khara, demons capable of fierce exploits.
ShlokaShloka 13
ऋषीणामभयं दत्तं कृतक्षेमाश्च दण्डकाः।
धर्षितं च जनस्थानं रामेणाक्लिष्टकर्मणा।।3.33.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षस! तुम तो लोभ और प्रमाद में फँसकर पराधीन हो रहे हो, अतः अपने ही राज्य में उत्पन्न हुए भय का तुम्हें कुछ पता ही नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, the effortless performer of formindable tasks, has assured safety to the sages. Peace and happiness was restored to Dandaka forest but Janasthana has been ravaged.
ShlokaShloka 14
त्वन्तु लुब्दः प्रमत्तश्च पराधीनश्च रावण।
विषये स्वे समुत्पन्नं भयं यो नावबुध्यसे।।3.33.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षस! तुम तो लोभ और प्रमाद में फँसकर पराधीन हो रहे हो, अतः अपने ही राज्य में उत्पन्न हुए भय का तुम्हें कुछ पता ही नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
O Ravana, you are not aware of what has happened to your own kingdom. You are avaricious, intoxicated, and under others' control. A great fear has been generated in your own kingdom.
ShlokaShloka 15
तीक्ष्णमल्पप्रदातारं प्रमत्तं गर्वितं शठम्।
व्यसने सर्वभूतानि नाभिधावन्ति पार्थिवम्।।3.33.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो अत्यन्त अभिमानी, अपनाने के अयोग्य, आप ही अपने को बहुत बड़ा मानने वाला और क्रोधी होता है, ऐसे नर अथवा नरेश को संकटकाल में आत्मीय जन भी मार डालते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
All living beings stop seeking refuge under a king who is, not a generous giver, but intoxicated, harsh, arrogant and fraudulent. They do not run to him for protection in times of calamity.
ShlokaShloka 16
अतिमानिनमग्राह्यमात्मसम्भावितं नरम्।
क्रोधिनं व्यसने हन्ति स्वजनोऽपि महीपतिम्।।3.33.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो अत्यन्त अभिमानी, अपनाने के अयोग्य, आप ही अपने को बहुत बड़ा मानने वाला और क्रोधी होता है, ऐसे नर अथवा नरेश को संकटकाल में आत्मीय जन भी मार डालते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
A king who is extremely arrogant, who is not acceptable to good people, who is selfconceited and cholerictempered will be murdered even by his own people at the time of adversity.
ShlokaShloka 17
नानुतिष्ठति कार्याणि भयेषु न बिभेति च।
क्षिप्रं राज्याच्युतो दीनस्तृणैस्तुल्यो भविष्यति।।3.33.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो राजा अपने कर्तव्य का पालन अथवा करने योग्य कार्यों का सम्पादन नहीं करता तथा भय के अवसरों पर भयभीत (एवं अपनी रक्षा के लिये सावधान) नहीं होता, वह शीघ्र ही राज्य से भ्रष्ट एवं दीन होकर इस भूतल पर तिनकों के समान उपेक्षणीय हो जाता है।
Show English TranslationEnglish Translation
A king who does not do what ought to be done, does not fear what ought to be feared, will surely be dislodged from the kingdom and live a wretched life like a blade of grass.
ShlokaShloka 18
शुष्कैः काष्ठैर्भवेत्कार्यं लोष्टैरपि च पांसुभिः।
न तु स्थानात्परिभ्रष्टैः कार्यं स्याद्वसुधाधिपैः।।3.33.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लोगों को सूखे काठों से, मिट्टी के ढेलों तथा धूल से भी कुछ प्रयोजन होता है, किंतु स्थानभ्रष्ट राजाओं से उन्हें कोई प्रयोजन नहीं रहता
Show English TranslationEnglish Translation
Even dried up logs, or clods of earth, or a handful of dust may have some value but not a king who is dethroned.
ShlokaShloka 19
अपभुक्तं यथा वासस्स्रजो वा मृदिता यथा।
एवं राज्यात्परिभ्रष्टस्समर्थोऽपि निरर्थकः।।3.33.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परंतु जो राजा सदा सावधान रहता, राज्य के समस्त कार्यों की जानकारी रखता, इन्द्रियों को वश में किये रहता, कृतज्ञ (दूसरों के उपकार को मानने वाला) तथा स्वभाव से ही धर्मपरायण होता है, वह राजा बहुत दिनों तक राज्य करता है
Show English TranslationEnglish Translation
Like a piece of cloth that is worn and discarded, like garlands put on and crushed, a king dislodged from the kingdom is worthless even if he is capable.
ShlokaShloka 20
अप्रमत्तश्च यो राजा सर्वज्ञो विजितेन्द्रियः।
कृतज्ञो धर्मशीलश्च स राजा तिष्ठते चिरम्।।3.33.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परंतु जो राजा सदा सावधान रहता, राज्य के समस्त कार्यों की जानकारी रखता, इन्द्रियों को वश में किये रहता, कृतज्ञ (दूसरों के उपकार को मानने वाला) तथा स्वभाव से ही धर्मपरायण होता है, वह राजा बहुत दिनों तक राज्य करता है
Show English TranslationEnglish Translation
A king who is alert, omniscient, has control over his senses, has a sense of gratitude and one of righteous conduct continues to rule for a long time.
ShlokaShloka 21
नयनाभ्यां प्रसुप्तोऽपि जागर्ति नयचक्षुषा।
त्यक्तक्रोधप्रमादश्च स राजा पूज्यते जनैः।।3.33.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो स्थूल आँखों से तो सोता है, परंतु नीति की आँखों से सदा जागता रहता है तथा जिसके क्रोध और अनुग्रह का फल प्रत्यक्ष प्रकट होता है, उसी राजा की लोग पूजा करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
The king who keeps both his eyes shut but keeps the eye of justice open, one who is free from anger and remains ever alert, is worshipped by the people.
ShlokaShloka 22
त्वं तु रावण दुर्बुद्धिर्गुणैरेतैर्विवर्जितः।
यस्य तेऽविदितश्चारै रक्षसां सुमहान्वधः।।3.33.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रावण! तुम्हारी बुद्धि दूषित है और तुम इन सभी राजोचित गुणों से वञ्चित हो; क्योंकि तुम्हें अबतक गुप्तचरों की सहायता से राक्षसों के इस महान् संहार का समाचार ज्ञात नहीं हो सका था
Show English TranslationEnglish Translation
O Ravana you are evilminded. You are devoid of all these good qualities. Your spies could not know that there had been a great massacre of your fellowdemons.
ShlokaShloka 23
परावमन्ता विषयेषु सङ्गतो न देशकालप्रविभागतत्ववित्।
अयुक्तबुद्धिर्गुणदोषनिश्चये विपन्नराज्यो नचिराद्विपत्स्यसे।।3.33.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शूर्पणखा के द्वारा कहे गये अपने दोषों पर बुद्धिपूर्वक विचार करके धन, अभिमान और बल से सम्पन्न वह निशाचर रावण बहुत देर तक सोच विचार एवं चिन्ता में पड़ा रहा।
Show English TranslationEnglish Translation
A king who accuses others, who is addicted to sensual pleasures, who lacks a sense of judgement of place and time, a sense of discrimination between virtue and vice and the right wisdom will destroy himself and the kingdom in no time.
ShlokaShloka 24
इति स्वदोषान् परिकीर्तितांस्तया समीक्ष्य बुद्ध्या क्षणदाचरेश्वरः।
धनेन दर्पेण बलेन चान्वितो विचिन्तयामास चिरं स रावणः।।3.33.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शूर्पणखा के द्वारा कहे गये अपने दोषों पर बुद्धिपूर्वक विचार करके धन, अभिमान और बल से सम्पन्न वह निशाचर रावण बहुत देर तक सोच विचार एवं चिन्ता में पड़ा रहा।
Show English TranslationEnglish Translation
Ravana, king of demons, wealthy, arrogant and mighty, listened to Surpanakha and pondered over the mistakes she mentioned. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे त्रयस्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtythird sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.