Aranya Kanda

Sarga 48: Ravana takes on his true form -- speaks of his glory -- Sita abuses Ravana in harsh words.

अरण्यकाण्डम् · सर्ग 48

24 shlokas

ShlokaShloka 1
एवं बृवन्त्यां सीतायां संरब्दः परुषं वचः। ललाटे भृकुटीं कृत्वा रावणः प्रत्युवाच ह।।3.48.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीता के ऐसा कहने पर रावण रोष में भर गया और ललाट में भौहें टेढ़ी करके वह कठोर वाणी में बोला –
Show English Translation
Addressed thus by Sita, Ravana, his anger roused, knitted his eyebrows with a frown on his forehead and replied to her harshly:
ShlokaShloka 2
भ्राता वैश्रवणस्याहं सापत्न्यो वरवर्णिनि। रावणो नाम भद्रं ते दशग्रीवः प्रतापवान्।।3.48.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दरि! मैं कुबेर का सौतेला भाई परम प्रतापी दशग्रीव रावण हूँ। तुम्हारा भला हो
Show English Translation
O paragon of beauty I am the halfbrother of Kubera, born of his stepmother. I am known as the tenheaded, powerful Ravana. Be blessed
ShlokaShloka 3
यस्य देवास्सगन्धर्वाः पिशाचपतगोरगाः। विद्रवन्ति भयाद्भीता मृत्योरिव सदा प्रजाः।।3.48.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे ही भय से पीड़ित हो नरवाहन कुबेर ने अपनी समृद्धिशालिनी पुरी लङ्का का परित्याग करके इस समय पर्वतश्रेष्ठ कैलास की शरण ली है
Show English Translation
Just as people get scared of death, all (creatures) including gandharvas, gods, evil spirits, birds and snakes run away from me.
ShlokaShloka 4
येन वैश्रवणो राजा द्वैमात्रः कारणान्तरे। द्वन्द्वमासादितः क्रोधाद्रणे विक्रम्य निर्जितः।।3.48.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे ही भय से पीड़ित हो नरवाहन कुबेर ने अपनी समृद्धिशालिनी पुरी लङ्का का परित्याग करके इस समय पर्वतश्रेष्ठ कैलास की शरण ली है
Show English Translation
For some reason or other a duel took place between me and king Kubera. With my prowess, I defeated him in the duel.
ShlokaShloka 5
यद्भयार्तः परित्यज्य स्वमधिष्ठानमृद्धिमत्। कैलासं पर्वतश्रेष्ठमध्यास्ते नरवाहनः।।3.48.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे ही भय से पीड़ित हो नरवाहन कुबेर ने अपनी समृद्धिशालिनी पुरी लङ्का का परित्याग करके इस समय पर्वतश्रेष्ठ कैलास की शरण ली है
Show English Translation
Out of fear for me, Kubera is residing on the mighty mount Kailasa, leaving his own earlier prosperous place of residence.
ShlokaShloka 6
यस्य तत्पुष्पकं नाम विमानं कामगं शुभम्। वीर्यादेवार्जितं भद्रे येन यामि विहायसम्।।3.48.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भद्रे! उनका सुप्रसिद्ध पुष्पक नामक सुन्दर विमान, जो इच्छा के अनुसार चलने वाला है, मैंने पराक्रम से जीत लिया है और उसी विमान के द्वारा मैं आकाश में विचरता हूँ
Show English Translation
O noble lady with my valour I gained over from Kubera the aerial chariot 'Pushpaka', which can go wherever one desires and in which I move about in the sky.
ShlokaShloka 7
मम सञ्जातरोषस्य मुखं दृष्ट्वैव मैथिलि। विद्रवन्ति परित्रस्तास्सुराश्शक्रपुरोगमाः।।3.48.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जहाँ मैं खड़ा होता हूँ, वहाँ हवा डरकर धीरे-धीरे चलने लगती है। मेरे भय से आकाश में प्रचण्ड किरणों वाला सूर्य भी चन्द्रमा के समान शीतल हो जाता है
Show English Translation
O Princess from Mithila, seeing my angry face even gods led by Indra take to their heels in fear.
ShlokaShloka 8
यत्र तिष्ठाम्यहं तत्र मारुतो वाति शङ्कितः। तीव्रांशुश्शिशिरांशुश्च भयात्सम्पद्यते रविः।।3.48.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जहाँ मैं खड़ा होता हूँ, वहाँ हवा डरकर धीरे-धीरे चलने लगती है। मेरे भय से आकाश में प्रचण्ड किरणों वाला सूर्य भी चन्द्रमा के समान शीतल हो जाता है
Show English Translation
Wherever I am, the Windgod blows with hesitation. So are the Sun and the Moon afraid of me. Afraid of me the Sun duly discharges his duties.
ShlokaShloka 9
निष्कम्पपत्रास्तरवो नद्यश्च स्तिमितोदकाः। भवन्ति यत्र यत्राहं तिष्ठामि विचरामि च।।3.48.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिस स्थान पर मैं ठहरता या भ्रमण करता हूँ, वहाँ वृक्षों के पत्ते तक नहीं हिलते और नदियों का पानी स्थिर हो जाता है
Show English Translation
Wherever I stay or move about, the leaves of trees do not shake, and the waters in rivers remain still.
ShlokaShloka 10
म�� पारे समुद्रस्य लङ्का नाम पुरी शुभा। सम्पूर्णा राक्षसैर्घोरैर्यथेन्द्रस्यामरावती।।3.48.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्र के उस पार लङ्का नामक मेरी सुन्दर पुरी है, जो इन्द्र की अमरावती के समान मनोहर तथा घोरराक्षसों से भरी हुई है
Show English Translation
My city known as Lanka, teeming with terrific demons, is on the other side of the sea. It is beautiful like the city of Indra's Amaravati.
ShlokaShloka 11
प्राकारेण परिक्षिप्ता पाण्डुरेण विराजता। हेमकक्ष्या पुरी रम्या वैढूर्यमयतोरणा।।3.48.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाथी, घोड़े और रथों से वहाँ की सड़कें भरी रहती हैं। भाँति-भाँति के वाद्यों की ध्वनि गूंजा करती है। सब प्रकार के मनोवाञ्छित फल देने वाले वृक्षों से लङ्कापुरी व्याप्त है। नाना प्रकार के उद्यान उसकी शोभा बढ़ाते हैं
Show English Translation
The beautiful city of Lanka shines with its pale white ramparts and golden interiors. The entrance gates are encrusted with vaidurya (cat'seye).
ShlokaShloka 12
हस्त्यश्वरथसम्बाधा तूर्यनादविनादिता। सर्वकालफलैर्वृक्षैस्सङ्कुलोद्द्यानशोभिता।।3.48.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाथी, घोड़े और रथों से वहाँ की सड़कें भरी रहती हैं। भाँति-भाँति के वाद्यों की ध्वनि गूंजा करती है। सब प्रकार के मनोवाञ्छित फल देने वाले वृक्षों से लङ्कापुरी व्याप्त है। नाना प्रकार के उद्यान उसकी शोभा बढ़ाते हैं
Show English Translation
It is crowded with elephants, horses and chariots. It resounds with the music of trumpets. The trees in the delightful pleasuregardens yield fruits in all seasons.
ShlokaShloka 13
तत्र त्वं वसती सीते राजपुत्रि मया सह। न स्मरिष्यसि नारीणां मानुषीणां मनस्विनि।।3.48.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजकुमारी सीते! तुम मेरे साथ उस पुरी में चलकर निवास करो। मनस्विनि! वहाँ रहकर तुम मानवी स्त्रियों को भूल जाओगी
Show English Translation
O highminded princess, O Sita while living with me, you will not even think of other women.
ShlokaShloka 14
भुञ्जाना मानुषान्भोगान्दिव्यांश्च वरवर्णिनि। न स्मरिष्यसि रामस्य मानुषस्य गतायुषः।।3.48.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दरि! लङ्का में दिव्य और मानुष-भोगों का उपभोग करती हुई तुम उस मनुष्य राम का कभी स्मरण नहीं करोगी, जिसकी आयु अब समाप्त हो चली है
Show English Translation
O blessed lady of fine complexion, while enjoying both human and heavenly pleasures with me there, you will not remember Rama who is a mortal of short lifespan.
ShlokaShloka 15
स्थापयित्वा प्रियं पुत्रं राज्ञा दशरथेन यः। मन्दवीर्यस्सुतो ज्येष्ठस्ततः प्रस्थापितो वनम्।।3.48.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह राक्षसों का स्वामी स्वयं तुम्हारे द्वार पर आया है, तुम इसकी रक्षा करो, इसे मन से चाहो यह कामदेव के बाणों से पीड़ित है। इसे ठुकराना तुम्हारे लिये उचित नहीं है
Show English Translation
Considering the eldest son a weakling, king Dasaratha has sent him away to the forest so that he could consecrate his dear son(Bharata).
ShlokaShloka 16
तेन किं भ्रष्टराज्येन रामेण गतचेतसा। करिष्यसि विशालाक्षि तापसेन तपस्विना।।3.48.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह राक्षसों का स्वामी स्वयं तुम्हारे द्वार पर आया है, तुम इसकी रक्षा करो, इसे मन से चाहो यह कामदेव के बाणों से पीड़ित है। इसे ठुकराना तुम्हारे लिये उचित नहीं है
Show English Translation
O largeeyed Sita dislodged from the kingdom, Rama has lost his capacity to think. He is doing penance, assuming an ascetic role. What can he do (for you)?
ShlokaShloka 17
सर्वराक्षसभर्तारं कामात्स्वयमिहागतम्। न मन्मथशराविष्टं प्रत्याख्या���ुं त्वमर्हसि।।3.48.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह राक्षसों का स्वामी स्वयं तुम्हारे द्वार पर आया है, तुम इसकी रक्षा करो, इसे मन से चाहो यह कामदेव के बाणों से पीड़ित है। इसे ठुकराना तुम्हारे लिये उचित नहीं है
Show English Translation
I am lord of all the demons. You should not reject me I am here (only because I am) overcome by the arrows of the god of love.
ShlokaShloka 18
प्रत्याख्याय हि मां भीरु परितापं गमिष्यसि। चरणेनाभिहत्येव पुरूरवसमूर्वशी।।3.48.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भीरु ! मुझे ठुकराकर तुम उसी तरह पश्चात्ताप करोगी, जैसे पुरूरवा को लात मारकर उर्वशी पछतायी थी
Show English Translation
O timid lady if you reject me, you will regret like Urvasi who kicked Pururava and regretted later.
ShlokaShloka 19
अङ्गुल्या न समो रामो मम युद्धे स मानुषः। तव भाग्येन सम्प्राप्तं भजस्व वरवर्णिनि।।3.48.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दरि! युद्ध में मनुष्यजातीय राम मेरी एक अङ्गुलि के बराबर भी नहीं है। तुम्हारे भाग्य से मैं आ गया हूँ। तुम मुझे स्वीकार करो’
Show English Translation
O lady of fine complexion, Rama is a (mere) mortal. In war he is no match (even) for my finger. It is your good fortune that you have got me here. Take refuge in me.
ShlokaShloka 20
एवमुक्ता तु वैदेही क्रुद्धा संरक्तलोचना। अब्रवीत्परुषं वाक्यं रहिते राक्षसाधिपम्।।3.48.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
रावण के ऐसा कहने पर विदेहकुमारी सीता के नेत्र क्रोध से लाल हो गये। उन्होंने उस एकान्त स्थान में राक्षसराज रावण से कठोर वाणी में कहा-
Show English Translation
Thus addressed, Sita was enraged and her eyes turned red. She replied in harsh words to the chief of the demons in that solitary place:.
ShlokaShloka 21
कथं वैश्रवणं देवं सर्वभूतनमस्कृतम्। भ्रातरं व्यपदिश्य त्वमशुभं कर्तुमिच्छसि।।3.48.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अरे! भगवान् कुबेर तो सम्पूर्ण देवताओं के वन्दनीय हैं। तू उन्हें अपना भाई बताकर ऐसा पापकर्म कैसे करना चाहता है ?
Show English Translation
Why do you wish to do something inauspicious by calling Lord Kubera who is worshipped by all beings your brother ?
ShlokaShloka 22
अवश्यं विनशिष्यन्ति सर्वे रावण राक्षसाः। येषां त्वं कर्कशो राजा दुर्बुद्धिरजितेन्द्रियः।।3.48.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण! जिनका तुझ-जैसा क्रूर, दुर्बुद्धि और अजितेन्द्रिय राजा है, वे सब राक्षस अवश्य ही नष्ट हो जायँगे
Show English Translation
O Ravana ,you are cruel and evilminded. You have no control over your senses. (And yet) you are the ruler of your breed. Surely they are going to be destroyed.
ShlokaShloka 23
अपहृत्य शचीं भार्यां शक्यमिन्द्रस्य जीवितुम्। न च रामस्य भार्यां मामपनीयास्ति जीवितम्।।3.48.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्रकी पत्नी शची का अपहरण करके सम्भव है कोई जीवित रह जाय; किंतु रामपत्नी मुझ सीता का हरण करके कोई कुशल से नहीं रह सकता
Show English Translation
It may be possible (for some one) to live after abducting Indra's wife, Sachi, but it is not possible for any one to live after kidnapping the wife of Rama.
ShlokaShloka 24
जीवेच्चिरं वज्रधरस्य हस्ताच्छचीं प्रधृष्याप्रतिरूपरूपाम्। न मादृशीं राक्षस दूशयित्वा पीतामृतस्यापि तवास्ति मोक्षः।।3.48.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षस! वज्रधारी इन्द्र की अनुपम रूपवती भार्या शची का तिरस्कार करके सम्भव है कोई उसके बाद भी चिरकाल तक जीवित रह जाय; परंतु मेरी-जैसी स्त्री का अपमान करके तू अमृत पी ले तो भी तुझे जीते-जी छुटकारा नहीं मिल सकता’
Show English Translation
O demon, you may live long after forcibly snatching the most beautiful Sachi, from the hands of Indra, the wielder of the thunderbolt, but after abusing a woman like me, you will not be released from death even if you drink nectar. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अरण्यकाण्डे अष्टचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortyeighty sarga of Aranyakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.