Sundara Kanda
Sarga 12: Hanuman makes a thorough search of Ravana's palace for Sita.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 12
23 shlokas
ShlokaShloka 1
स तस्य मध्ये भवनस्य मारुति
र्लतागृहांश्चित्रगृहान्निशागृहान्।
जगाम सीतां प्रति दर्शनोत्सुको
न चैव तां पश्यति चारुदर्शनाम्।।5.12.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस राजभवन के भीतर स्थित हुए हनुमान् जी सीताजी के दर्शन के लिये उत्सुक हो क्रमशः लतामण्डपों में, चित्रशालाओं में तथा रात्रिकालिक विश्रामगृहों में गये; परंतु वहाँ भी उन्हें परम सुन्दरी सीता का दर्शन नहीं हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
Anxious to find Sita, Hanuman revisited the bowers of creepers, picture galleries and domitories located in the midst of the mansion, but did not find that beautiful Sita.
ShlokaShloka 2
स चिन्तयामास ततो महाकपिः
प्रियामपश्यन्रघुनन्दनस्य ताम्।
ध्रुवं हि सीता म्रियते यथा न मे
विचिन्वतो दर्शनमेति मैथिली।।5.12.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन श्रीराम की प्रियतमा सीता जब वहाँ भी दिखायी न दी, तब वे महाकपि हनुमान् इस प्रकार चिन्ता करने लगे- ‘निश्चय ही अब मिथिलेशकुमारी सीता जीवित नहीं हैं; इसीलिये बहुत खोजने पर भी वे मेरे दृष्टिपथ में नहीं आ रही हैं
Show English TranslationEnglish Translation
The great monkey, unable to find the beloved of Rama thought Sita might not be surviving. So he started thinking, ' I could not see her even though I have searched all over'.
ShlokaShloka 3
सा राक्षसानां प्रवरेण जानकी
स्वशीलसंरक्ष्णतत्परा सती।
अनेन नूनं प्रति दुष्टकर्मणा
हता भवेदार्यपथे परे स्थिता।।5.12.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सती-साध्वी सीता उत्तम आर्यमार्ग पर स्थित रहने वाली थीं। वे अपने शील और सदाचार की रक्षा में तत्पर रही हैं; इसलिये निश्चय ही इस दुराचारी राक्षसराज ने उन्हें मार डाला होगा
Show English TranslationEnglish Translation
'Janaki, follower of noble path, anxious to protect her chastity must have been killed by the wicked demon king.
ShlokaShloka 4
विरूपरूपा विकृता विवर्चसो
महानना दीर्घविरूपदर्शनाः।
समीक्ष्य सा राक्षसराजयोषितो
भयाद्विनष्टा जनकेश्वरात्मजा।।5.12.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसराज रावण के यहाँ जो दास्यकर्म करने वाली राक्षसियाँ हैं, उनके रूप बड़े बेडौल हैं। वे बड़ी विकट और विकराल हैं। उनकी कान्ति भी भयंकर है। उनके मुँह विशाल और आँखें भी बड़ी-बड़ी एवं भयानक हैं। उन सबको देखकर जनकराजनन्दिनी ने भय के मारे प्राण त्याग दिये होंगे
Show English TranslationEnglish Translation
'The daughter of Janaka might have collapsed out of fear, looking at the distorted faces of ugly, tall and monstrous demon maids of Ravana.
ShlokaShloka 5
सीतामदृष्ट्वा ह्यनवाप्य पौरुषं
विहृत्य कालं सह वानरैश्चिरम्।
न मेऽस्ति सुग्रीवसमीपगा गतिः
सुतीक्ष्णदण्डो बलवांश्च वानरः।।5.12.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सीता का दर्शन न होने से मुझे अपने पुरुषार्थ का फल नहीं प्राप्त हो सका। इधर वानरों के साथ सुदीर्घ काल तक इधर-उधर भ्रमण करके मैंने लौटने की अवधि भी बिता दी है; अतः अब मेरा सुग्रीव के पास जाने का भी मार्ग बंद हो गया; क्योंकि वह वानर बड़ा बलवान् और अत्यन्त कठोर दण्ड देने वाला है
Show English TranslationEnglish Translation
'I have spent a long time with vanaras. I have not succeded in my efforts to find Sita. I dare not see Sugriva now without finding Sita and without fulfilling my task. Sugriva will punish me severely. There is no way out.'
ShlokaShloka 6
दृष्टमन्तःपुरं सर्वं दृष्टा रावणयोषितः।
न सीता दृश्यते साध्वीवृथा जातो मम श्रमः।।5.12.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब मैं लौटकर जाऊँगा, तब सारे वानर मिलकर मुझसे क्या कहेंगे; वे पूछेगे, वीर! वहाँ जाकर तुमने क्या किया है—यह मुझे बताओ
Show English TranslationEnglish Translation
'I have searched all over the harem. Ravana's women have been seen. (Yet) I have not been able to see noble Sita. My efforts have been wasted'.
ShlokaShloka 7
किं नु मां वानराः सर्वे गतं वक्ष्यन्ति सङ्गताः।
गत्वा तत्र त्वया वीर किं कृतं तद्वदस्व नः।।5.12.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब मैं लौटकर जाऊँगा, तब सारे वानर मिलकर मुझसे क्या कहेंगे; वे पूछेगे, वीर! वहाँ जाकर तुमने क्या किया है—यह मुझे बताओ
Show English TranslationEnglish Translation
'What will the vanaras say when I return? What should I speak when they ask me: O hero, what did you accomplish there?'
ShlokaShloka 8
अदृष्ट्वा किं प्रवक्ष्यामि तामहं जनकात्मजाम्���
ध्रुवं प्रायमुपैष्यन्ति कालस्य व्यतिवर्तने।।5.12.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘किंतु जनकनन्दिनी सीता को न देखकर मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा। सुग्रीव के निश्चित किये हुए समय का उल्लङ्घन कर देने पर अब मैं निश्चय ही आमरण उपवास करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
'Since the time limit has exceeded and Janaki is not spotted, surely the vanaras would sit and wait unto death. What am I going to say'?
ShlokaShloka 9
किं वा वक्ष्यति वृद्धश्च जाम्बवानाङ्गदश्च सः।
गतं पारं समुद्रस्य वानराश्च समागताः।।5.12.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बड़े-बूढ़े जाम्बवान् और युवराज अंगद मुझसे क्या कहेंगे? समुद्र के पार जाने पर अन्य वानर भी जब मुझसे मिलेंगे, तब वे क्या कहेंगे?’
Show English TranslationEnglish Translation
'What will the elderly Jambavan say? What will young prince Angada and other vanaras collected there say when I reach the seashore to meet them'.
ShlokaShloka 10
अनिर्वेदः श्रियो मूलमनिर्वेदः परं सुखम्।
अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः।।5.12.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
(इस प्रकार थोड़ी देर तक हताश-से होकर वे फिर सोचने लगे-) ‘हताश न होकर उत्साह को बनाये रखना ही सम्पत्ति का मूल कारण है। उत्साह ही परम सुख का हेतु है; अतः मैं पुनः उन स्थानों में सीता की खोज करूँगा, जहाँ अबतक अनुसन्धान नहीं किया गया था
Show English TranslationEnglish Translation
Wise Hanuman once again declared, 'being free from despair is the root cause of prosperity. Freedom from despondency gives supreme happiness and leads to success'.
ShlokaShloka 11
करोति सफलं जन्तोः कर्म यत्तत्करोति सः।
तस्मादनिर्वेदकृतं यत्नं चेष्टेऽहमुत्तमम्।।5.12.11।।
भूयस्तावद्विचेष्यामि देशान्रावणपालितान्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उत्साह ही प्राणियों को सर्वदा सब प्रकार के कर्मों में प्रवृत्त करता है और वही उन्हें वे जो कुछ करते हैं उस कार्य में सफलता प्रदान करता है
Show English TranslationEnglish Translation
'The action of a living being certainly bears fruit. Therefore, I shall put forth my best effort without feeling despondent. I will once again search everywhere in Lanka ruled by Ravana'.
ShlokaShloka 12
आपानशाला विचितास्तथा पुष्पगृहाणि च।।5.12.12।।
चित्रशालाश्च विचिता भूयः क्रीडागृहाणि च।
निष्कुटान्तररथ्याश्च विमानानि च सर्वशः।।5.12.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये अब मैं और भी उत्तम एवं उत्साहपूर्वक प्रयत्न के लिये चेष्टा करूँगा। रावण के द्वारा सुरक्षित जिन स्थानों को अब तक नहीं देखा था, उनमें भी पता लगाऊँगा
Show English TranslationEnglish Translation
'I have searched the banquet halls, bowers of creepers, picture galleries and gymnasiums. I have searched everywhere through the paths of gardens and mansions, harems and the Pushpaka chariot also.
ShlokaShloka 13
इति सञ्चिन्त्य भूयोऽपि विचेतुमुपचक्रमे।
भूमीगृहांश्चैत्यगृहान् गृहातिगृहकानपि।।5.12.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपानशाला, पुष्पगृह, चित्रशाला, क्रीड़ागृह, गृहोद्यान की गलियाँ और पुष्पक आदि विमान-इन सबका तो मैंने चप्पा-चप्पा देख डाला (अब अन्यत्र खोज करूँगा)।’ यह सोचकर उन्होंने पुनः खोजना आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
Thinking thus, he started searching once again the basement cells, temples, homes within homes.
ShlokaShloka 14
उत्पतन्निष्पतंश्चापि तिष्ठन्गच्छन् पुनः पुनः।
अपावृण्वंश्च द्वाराणि कवाटान्यवघाटयन्।।5.12.15।।
प्रविशन्निष्पतंश्चापि प्रपतन्नुत्पतन्नपि।
सर्वमप्यवकाशं स विच��ार महाकपिः।।5.12.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपानशाला, पुष्पगृह, चित्रशाला, क्रीड़ागृह, गृहोद्यान की गलियाँ और पुष्पक आदि विमान-इन सबका तो मैंने चप्पा-चप्पा देख डाला (अब अन्यत्र खोज करूँगा)।’ यह सोचकर उन्होंने पुनः खोजना आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
The great vanara searched all over again and again jumping up and down, stopping for a while and moving, opening and closing doors, by crossing, entering and exiting, jumping up and down. Thus he moved about and searched whereever there was scope to search
ShlokaShloka 15
चतुरङ्गुलमात्रोऽपि नावकाशः स विद्यते।
रावणान्तःपुरे तस्मिन् यं कपिर्न जगाम सः।।5.12.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे भूमि के भीतर बने हुए घरों (तहखानों)-में, चौराहों पर बने हुए मण्डपों में तथा घरों को लाँघकर उनसे थोड़ी ही दूर पर बने हुए विलास-भवनों में सीता की खोज करने लगे। वे किसी घर के ऊपर चढ़ जाते, किसी से नीचे कूद पड़ते, कहीं ठहर जाते और किसी को चलते-चलते ही देख लेते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Even a space of four fingers in the inner chambers of Ravana was not left out in his search for Sita.
ShlokaShloka 16
प्राकारान्तररथ्याश्च वेदिकाश्चैत्यसंश्रयाः।
दीर्घिकाः पुष्करिण्यश्च सर्वं तेनावलोकितम्।।5.12.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
घरों के दरवाजों को खोल देते, कहीं किंवाड़ बंदकर देते, किसी के भीतर घुसकर देखते और फिर निकल आते थे। वे नीचे-कूदते और ऊपर उछलते हुए-से सर्वत्र खोज करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
He moved in the lanes inside the boundary walls, around the shrines, altars, wells and tanks whereever it was possible to look for.
ShlokaShloka 17
राक्षस्यो विविधाकारा विरूपा विकृतास्तथा।
दृष्टा हनुमता तत्र न तु सा जनकात्मजा।।5.12.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन्होंने परकोटे के भीतर की गलियाँ, चौराहे के वृक्षों के नीचे बनी हुई वेदियाँ, गड्डे और पोखरियाँ सबको छान डाला
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman could see only ogresses of different typesugly, deformed but could not find the daughter of Janaka.
ShlokaShloka 18
रूपेणाप्रतिमा लोके वरा विद्याधरस्त्रियः।
दृष्टा हनुमता तत्र न तु राघवनन्दिनी।।5.12.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन्होंने परकोटे के भीतर की गलियाँ, चौराहे के वृक्षों के नीचे बनी हुई वेदियाँ, गड्डे और पोखरियाँ सबको छान डाला
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman could see even the women of vidyadharas who were matchless in beauty among women in the world but not Janaki the beloved of Raghava.
ShlokaShloka 19
नागकन्या वरारोहाः पूर्णचन्र्दनिभाननाः।
दृष्टा हनुमता तत्र न तु सीता सुमध्यमा।।5.12.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान् जी ने जगह-जगह नाना प्रकार के आकार वाली, कुरूप और विकट राक्षसियाँ देखीं; किंतु वहाँ उन्हें जानकीजी का दर्शन नहीं हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman could see there moonfaced daughters of nagas with charming limbs but not the slimwaisted Sita.
ShlokaShloka 20
प्रमथ्य राक्षसेन्द्रेण नागकन्या बलाद्धृताः।
दृष्टा हनुमता तत्र न सा जनकनन्दिनी।।5.12.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
संसार में जिनके रूप-सौन्दर्य की कहीं तुलना नहीं थी ऐसी बहुत-सी विद्याधरियाँ भी हनुमान जी की दृष्टिमें आयीं; परंतु वहाँ उन्हें श्रीरघुनाथजी को आनन्द प्रदान करने वाली सीता नहीं दिखायी दीं
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman saw the daghters of nagas kidnapped by Ravana forcibly after victory in war but not Sita, the delight of Janaka.
ShlokaShloka 21
सोऽपश्यंस्तां महाबाहुः पश्यंश्चान्या वरस्त्रियः।
विषसाद मुहुर्धीमान् हनुमान् मारुतात्मजः।।5.12.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी ने सुन्दर नितम्ब और पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाली बहुत-सी नागकन्याएँ भी वहाँ देखीं; किंतु जनककिशोरी का उन्हें दर्शन नहीं हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
The longarmed Hanuman, son of the Windgod was able to see other great women but not Sita. So he became despondent.
ShlokaShloka 22
उद्योगं वानरेन्द्राणां प्लवनं सागरस्य च।
व्यर्थं वीक्ष्यानिलसुतश्चिन्तां पुनरुपागमत्।।5.12.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाबाहु पवनकुमार हनुमान् को दूसरी बहुत-सी सुन्दरियाँ दिखायी दी; परंतु सीताजी उनके देखने में नहीं आयीं। इसलिये वे बहुत दुःखी हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
The son of the Wind god, the great monkey realised the futility of his efforts in crossing the sea. He brooded again.
ShlokaShloka 23
अवतीर्य विमानाच्च हनुमान् मारुतात्मजः।
चिन्तामुपजगामाथ शोकोपहतचेतनः।।5.12.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाबाहु पवनकुमार हनुमान् को दूसरी बहुत-सी सुन्दरियाँ दिखायी दी; परंतु सीताजी उनके देखने में नहीं आयीं। इसलिये वे बहुत दुःखी हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman, son of the Windgod, came out of the aerial chariot, mind stricken with grief and started thinking again. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे द्वादशस्सर्गः। Thus ends the twelfth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.