Sundara Kanda

Sarga 36: Hanuman hands over the signet ring to Sita

सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 36

46 shlokas

ShlokaShloka 1
भूय एव महातेजा हनूमान्पवनात्मजः। अब्रवीत्प्रश्रितं वाक्यं सीताप्रत्ययकारणात्।।5.36.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान् जी सीताजी को विश्वास दिलाने के लिये पुनः विनययुक्त वचन बोले-
Show English Translation
Mighty Hanuman, the son of the Windgod again spoke to Sita humbly to inspire confidence in her.
ShlokaShloka 2
वानरोऽहं महाभागे दूतो रामस्य धीमतः। रामनामाङ्कितं चेदं पश्य देव्यङ्गुलीयकम्।।5.36.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाभागे ! मैं परम बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम का दूत वानर हूँ। देवि! यह श्रीराम नाम से अङ्कित मुद्रिका है, इसे लेकर देखिये
Show English Translation
"O noble lady I am a vanara, an envoy of learned Rama. You see this ring with Rama's name inscribed on it, O godlike lady
ShlokaShloka 3
प्रत्ययार्थं तवाऽनीतं तेन दत्तं महात्मना। समाश्वसिहि भद्रं ते क्षीणदुःखफला ह्यसि।।5.36.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपको विश्वास दिलाने के लिये ही मैं इसे लेता आया हूँ। महात्मा श्रीरामचन्द्रजी ने स्वयं यह अंगूठी मेरे हाथ में दी थी। आपका कल्याण हो। अब आप धैर्य धारण करें। आपको जो दुःखरूपी फल मिल रहा था, वह अब समाप्त हो चला है’
Show English Translation
"Be calm. Be blessed. Your sorrows have come to an end. This (the ring) is given by the great self, Rama, to make you trust me.
ShlokaShloka 4
गृहीत्वा प्रेक्षमाणा सा भर्तुः करविभूषणम्। भर्तारमिव सम्प्राप्ता जानकी मुदिताऽभवत्।।5.36.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
पति के हाथ को सुशोभित करने वाली उस मुद्रिका को लेकर सीताजी उसे ध्यान से देखने लगीं। उस समय जानकीजी को इतनी प्रसन्नता हुई, मानो स्वयं उनके पतिदेव ही उन्हें मिल गये हों
Show English Translation
She received the ornament that adorned her husband's hand and gazed at it and felt delighted as though her husband had arrived.
ShlokaShloka 5
चारु तद्वदनं तस्यास्ताम्रशुक्लायतेक्षणम्। अशोभत विशालाक्ष्या राहुमुक्त इवोडुराट्।।5.36.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनका लाल, सफेद और विशाल नेत्रों से युक्त मनोहर मुख हर्ष से खिल उठा, मानो चन्द्रमा राहु के ग्रहण से मुक्त हो गया हो
Show English Translation
Her beautiful countenance with large white eyes with a reddish tinge in the corners shone like the Moon released from Rahu.
ShlokaShloka 6
ततस्सा ह्रीमती बाला भर्तृसन्देशहर्षिता। परितुष्टा प्रियं कृत्वा प्रशशंस महाकपिम्।।5.36.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे लजीली विदेहबाला प्रियतम का संदेश पाकर बहुत प्रसन्न हुईं। उनके मन को बड़ा संतोष हुआ। वे महाकपि हनुमान जी का आदर करके उनकी प्रशंसा करने लगीं-
Show English Translation
Young Sita felt delighted about her husband's news and blushed. By praising him for his action, she pleased the great monkey.
ShlokaShloka 7
विक्रान्तस्त्वं समर्थस्त्वं प्राज्ञस्त्वं वानरोत्तम। येनेदं राक्षसपदं त्वयैकेन प्रधर्षितम्।।5.36.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरश्रेष्ठ! तुम बड़े पराक्रमी, शक्तिशाली और बुद्धिमान् हो; क्योंकि तुमने अकेले ही इस राक्षसपुरी को पददलित कर दिया है
Show English Translation
"O foremost among the vanaras you have trespassed the abodes of demons all alone. You are mighty and capable and wise.
ShlokaShloka 8
शतयोजनविस्तीर्ण स्सागरो मकरालयः। विक्रमश्लाघनीयेन क्रमता गोष्पदीकृतः।।5.36.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरशिरोमणे! मैं तुम्हें कोई साधारण वानर नहीं मानती हूँ; क्योंकि तुम्हारे मन में रावण-जैसे राक्षससेभी न तो भय होता है और न घबराहट ही
Show English Translation
"You with your admirable prowess have reduced this ocean which is an abode of crocodiles stretching over a hundred yojanas to a cow's hoof mark.
ShlokaShloka 9
न हि त्वां प्राकृतं मन्ये वानरं वानरर्षभ। यस्य ते नास्ति सन्त्रासो रावणान्नापि सम्भ्रमः।।5.36.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरशिरोमणे! मैं तुम्हें कोई साधारण वानर नहीं मानती हूँ; क्योंकि तुम्हारे मन में रावण-जैसे राक्षससेभी न तो भय होता है और न घबराहट ही
Show English Translation
"I do not think you are an ordinary monkey. You have no fear or excitement about Ravana. You are a bull among vanaras.
ShlokaShloka 10
अर्हसे च कपिश्रेष्ठ मया समभिभाषितुम्। यद्यसि प्रेषितस्तेन रामेण विदितात्मना।।5.36.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपिश्रेष्ठ! यदि तुम्हें आत्मज्ञानी भगवान् श्रीराम ने भेजा है तो तुम अवश्य इस योग्य हो कि मैं तुमसे बातचीत करूँ
Show English Translation
"O best of monkeys As you have been sent by Rama, the knower of the self, it is proper for me to converse with you.
ShlokaShloka 11
प्रेषयिष्यति दुर्धर्षो रामो न ह्यपरीक्षितम्। पराक्रममविज्ञाय मत्सकाशं विशेषतः।।5.36.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुर्धर्ष वीर श्रीरामचन्द्रजी विशेषतः मेरे निकट ऐसे किसी पुरुष को नहीं भेजेंगे, जिसके पराक्रमका उन्हें ज्ञान न हो तथा जिसके शीलस्वभाव की उन्होंने परीक्षा न कर ली हो
Show English Translation
"The formidable Rama will not send any one specially to me without testing him or knowing his valour.
ShlokaShloka 12
दिष्ट्या च कुशली रामो धर्मात्मा सत्यसङ्गरः। लक्ष्मणश्च महातेजास्सुमित्रानन्दवर्धनः।।5.36.12।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘सत्यप्रतिज्ञ एवं धर्मात्मा भगवान् श्रीराम सकुशल हैं तथा सुमित्रा का आनन्द बढ़ाने वाले महातेजस्वी लक्ष्मण भी स्वस्थ एवं सुखी हैं, यह जानकर मुझे बड़ा हर्ष हुआ है और यह शुभ संवाद मेरे लिये सौभाग्य का सूचक है
Show English Translation
"To my luck, righteous Rama who abides in truth and glorious Lakshmana who enhances the joy of Sumitra are keeping well.
ShlokaShloka 13
कुशली यदि काकुत्स्थः किं नु सागरमेखलाम्। महीं दहति कोपेन युगान्ताग्निरिवोत्थितः।।5.36.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम सकुशल हैं तो वे प्रलयकाल में उठे हुए प्रलयंकर अग्नि के समान कुपित हो समुद्रों से घिरी हुई सारी पृथ्वी को दग्ध क्यों नहीं कर देते हैं ?
Show English Translation
"Indeed if Kakutstha is well wherefore does he not burn the oceangirdled earth in his rage as (the earth is burnt) at the time of dissolution of the era?
ShlokaShloka 14
अथवा शक्तिमन्तौ तौ सुराणामपि निग्रहे। ममैव तु न दुःखानामस्ति मन्ये विपर्ययः।।5.36.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा वे दोनों भाई देवताओं को भी दण्ड देने की शक्ति रखते हैं (तो भी अबतक जो चुप बैठे हैं, इसमें उनका नहीं मेरे ही भाग्य का दोष है)। मैं समझती हूँ कि अभी मेरे ही दुःखों का अन्त नहीं आया है
Show English Translation
"Both of them are capable of subduing even the gods. I think the reversal of my fate is reason for their inaction.
ShlokaShloka 15
कच्चिन्न व्यथितो रामः कच्चिन्न परितप्यते। उत्तराणि च कार्याणि कुरुते पुरुषोत्तमः।।5.36.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अच्छा, यह तो बताओ, पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्रजी के मन में कोई व्यथा तो नहीं है? वे संतप्त तो नहीं होते? उन्हें आगे जो कुछ करना है, उसे वे करते हैं या नहीं?
Show English Translation
"Is Rama the greatest among men not depressed? Does he not feel helpless? He is (perhaps) taking necessary steps (for my recovery).
ShlokaShloka 16
कच्चिन्न दीन स्सम्भ्रान्तः कार्येषु न च मुह्यति। कच्चित्पुरुषकार्याणि कुरुते नृपतेस्सुतः।।5.36.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें किसी प्रकार की दीनता या घबराहट तो नहीं है? वे काम करते-करते मोह के वशीभूत तो नहीं हो जाते? क्या राजकुमार श्रीराम पुरुषोचित कार्य (पुरुषार्थ) करते हैं?
Show English Translation
"I suppose prince Rama is not too depressed or perplexed to attend to his work. He will (perhaps) be doing the duties expected of a manly person.
ShlokaShloka 17
द्विविधं त्रिविधोपायमुपायमपि सेवते। विजिगीषुस्सुहृत्कच्चिन्मित्रेषु च परन्तपः।।5.36.17।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या शत्रुओं को संताप देने वाले श्रीराम मित्रों के प्रति मित्रभाव रखकर साम और दानरूप दो उपायों का ही अवलम्बन करते हैं? तथा शत्रुओं के प्रति उन्हें जीतने की इच्छा रखकर दान, भेद और दण्ड–इन तीन प्रकार के उपायों का ही आश्रय लेते हैं ?
Show English Translation
"Tell me if Rama, scorcher of enemies, desirous of victory is following a two-fold policy (confrontation and conciliation) A tough enemy cannot be defeated by following this method. A three-fold strategy has to be adopted in this case (confrontation, conciliation and creation of dissension among his foes) to be victorious. I hope he is well-disposed to his friends and has a good team!
ShlokaShloka 18
कच्चिन्मित्राणि लभते मित्रैश्चाप्यभिगम्यते। कच्चित्कल्याणमित्त्रश्च मित्रत्त्रैश्चापि पुरस्कृतः।।5.36.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या श्रीराम स्वयं प्रयत्नपूर्वक मित्रों का संग्रह करते हैं? क्या उनके शत्रु भी शरणागत होकर अपनी रक्षा के लिये उनके पास आते हैं? क्या उन्होंने मित्रों का उपकार करके उन्हें अपने लिये कल्याणकारी बना लिया है? क्या वे कभी अपने मित्रों से भी उपकृत या पुरस्कृत होते हैं?
Show English Translation
"I hope he is making new friends, who desire his friendship. Hopefully, Rama is well honoured by his allies.
ShlokaShloka 19
कच्चिदाशास्ति देवानां प्रसादं पार्थिवात्मजः। कच्चित्पुरुषकारं च दैवं च प्रतिपद्यते।।5.36.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुर्भाग्यवश मैं उनसे दूर हो गयी हूँ। इस कारण श्रीरघुनाथजी मुझ पर स्नेहहीन तो नहीं हो गये हैं? क्या वे मुझे कभी इस संकट से छुड़ायेंगे?
Show English Translation
"Does the prince ever seek the blessings of gods or fall back upon personal effort as well as providence?
ShlokaShloka 20
कच्चिन्न विगतस्नेहः प्रवासान्मयि राघवः। कच्चिन्मां व्यसनादस्मा��्मोक्षयिष्यति वानर।।5.36.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुर्भाग्यवश मैं उनसे दूर हो गयी हूँ। इस कारण श्रीरघुनाथजी मुझ पर स्नेहहीन तो नहीं हो गये हैं? क्या वे मुझे कभी इस संकट से छुड़ायेंगे?
Show English Translation
"I hope Rama is not devoid of love towards me by my separation. O Vanara, hope he will liberate me from this misery.
ShlokaShloka 21
सुखानामुचितो नित्यमसुखानामनौचितः। दुःखमुत्तरमासाद्य कच्चिद्रामो न सीदति।।5.36.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे सदा सुख भोगने के ही योग्य हैं, दुःख भोगने के योग्य कदापि नहीं हैं; परंतु इन दिनों दुःख-पर-दुःख उठाने के कारण श्रीराम अधिक खिन्न और शिथिल तो नहीं हो गये हैं?
Show English Translation
"I hope Rama who deserves happiness and not suffering has not become depressed now , having experienced a spate of sorrows.
ShlokaShloka 22
कौसल्यायास्तथा कच्चित्सुमित्रायास्तथैव च। अभीक्ष्णं श्रूयते कच्चित्कुशलं भरतस्य च।।5.36.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या उन्हें माता कौसल्या, सुमित्रा तथा भरत का कुशल-समाचार बराबर मिलता रहता है ?
Show English Translation
"I hope he regularly receives news about the welfare of Kausalya, Sumitra and Bharata.
ShlokaShloka 23
मन्निमित्तेन मानार्हः कच्चिच्छोकेन राघवः। कच्चिन्नान्यमना रामः कच्चिन्मां तारयिष्यति।।5.36.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या भाईपर अनुराग रखने वाले भरतजी मेरे उद्धार के लिये मन्त्रियों द्वारा सुरक्षित भयंकर अक्षौहिणी सेना भेजेंगे?
Show English Translation
"I hope respectable Rama is not too absentminded for being immersed in sorrow on my account. Hope he will save me.
ShlokaShloka 24
कच्चिदक्षौहिणीं भीमां भरतो भ्रातृवत्सलः। ध्वजिनीं मन्त्रिभिर्गुप्तां प्रेषयिष्यति मत्कृते।।5.36.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या भाईपर अनुराग रखने वाले भरतजी मेरे उद्धार के लिये मन्त्रियों द्वारा सुरक्षित भयंकर अक्षौहिणी सेना भेजेंगे?
Show English Translation
"Will Bharata, the devoted brother, send his formidable army of one akshavhini protected by ministers for my cause? I trust he will. (Akshauhini 109350 foot soldiers 65610 horse soldiers 21860 elephants soldiers on chariot)
ShlokaShloka 25
वानराधिपतिश्शीमान्सुग्रीवः कच्चिदेष्यति। मत्कृते हरिभिर्वीरैर्वृतो दन्तनखायुधैः।।5.36.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या श्रीमान् वानरराज सुग्रीव दाँत और नखों से प्रहार करने वाले वीर वानरों को साथ ले मुझे छुड़ाने के लिये यहाँ तक आने का कष्ट करेंगे?
Show English Translation
"I trust that the illustrious Sugriva surrounded by valiant vanaras who use their teeth and nails as weapons will reach this place.
ShlokaShloka 26
कच्चिच्छ लक्ष्मणश्शूरस्सुमित्रानन्दवर्धनः। अस्त्रविच्छरजालेन राक्षसान्विधमिष्यति।।5.36.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या सुमित्रा का आनन्द बढ़ाने वाले शूरवीर लक्ष्मण, जो अनेक अस्त्रों के ज्ञाता हैं, अपने बाणों की वर्षा से राक्षसों का संहार करेंगे?
Show English Translation
"Hope heroic Lakshmana, enhancer of the joy of Sumitra, who has mastered the use of weapons will blow away the demons through a network of arrows.
ShlokaShloka 27
रौद्रेण कच्चिदस्त्रेण ज्वलता निहतं रणे। द्रक्ष्याम्यल्पेन कालेन रावणं ससुहृज्जनम्।।5.36.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या मैं रावण को उसके बन्धु-बान्धवोंसहित थोड़े ही दिनों में श्रीरघुनाथजी के द्वारा युद्ध में भयंकर अस्त्रशस्त्रों से मारा गया देखूगी?
Show English Translation
"Can I hope to see Ravana and his relatives slain in the battle by fiery weapons in a short time?
ShlokaShloka 28
कच्चिन्न तद्धेमसमानवर्णं तस्याननं पद्मसमानगन्धि। मया विना शुष्यति शोकदीनं जलक्षये पद्ममिवातपेन।।5.36.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे पानी सूख जाने पर धूप से कमल सूख जाता है, उसी प्रकार मेरे बिना शोक से दुःखी हुआ श्रीराम का वह सुवर्ण के समान कान्तिमान् और कमल के सदृश सुगन्धित मुख सूख तो नहीं गया है?
Show English Translation
"Hope, Rama's moonlike face without me with its golden complexion and lotus fragrance must not have been pale and withered with tears like the lotus in a pond scorched by the heat.
ShlokaShloka 29
धर्मापदेशात्त्यजतश्च राज्यं मां चाप्यरण्यं नयतः पदातिम्। नासीद्व्यथा यस्य न भीर्न शोकः कच्चित्स धैर्यं हृदये करोति।।5.36.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्मपालन के उद्देश्य से अपने राज्य का त्याग करते और मुझे पैदल ही वन में लाते समय जिन्हें तनिक भी भय और शोक नहीं हुआ, वे श्रीरघुनाथजी इस संकट के समय हृदय में धैर्य तो धारण करते हैं न?
Show English Translation
"Rama has given up sovereignty for the sake of establishing righteousness and led me into the forest on foot.He had not then felt any fear, anxiety or grief at heart.Rama showed patience, instead. Hope he retains them.
ShlokaShloka 30
न चास्य माता न पिता च नान्यः स्नेहाद्विशिष्टोऽस्ति मया समो वा। तावत्त्वहं दूत जिजीविषेयं यावत्प्रवृत्तिं शृणुयां प्रियस्य।।5.36.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवी सीता वानरश्रेष्ठ हनुमान् के प्रति इस प्रकार महान् अर्थ से युक्त मधुर वचन कहकर श्रीरामचन्द्रजी से सम्बन्ध रखने वाली उनकी मनोहर वाणी पुनः सुनने के लिये चुप हो गयीं
Show English Translation
"His love for me is superior to his love for his father, mother or any one else. O messenger, I wish to survive till I hear any news from my dear lord."
ShlokaShloka 31
इतीव देवी वचनं महार्थं तं वानरेन्द्रं मधुरार्थमुक्त्वा। श्रोतुं पुनस्तस्य वचोऽभिरामं रामार्थयुक्तं विरराम रामा।।5.36.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवी सीता वानरश्रेष्ठ हनुमान् के प्रति इस प्रकार महान् अर्थ से युक्त मधुर वचन कहकर श्रीरामचन्द्रजी से सम्बन्ध रखने वाली उनकी मनोहर वाणी पुनः सुनने के लिये चुप हो गयीं
Show English Translation
The godlike lady, having spoken to the vanara leader in a very meaningful and sweet manner about her beloved Rama, she remained silent, waiting to hear Hanuman's attractive words of description of Rama once again.
ShlokaShloka 32
सीताया वचनं श्रुत्वा मारुतिर्भीमविक्रमः। शिरस्यञ्जलिमाधाय वाक्यमुत्तरमब्रवीत्।।5.36.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीताजी का वचन सुनकर भयंकर पराक्रमी पवनकुमार हनुमान् मस्तक पर अञ्जलि बाँधे उन्हें इस प्रकार उत्तर देने लगे—
Show English Translation
Having heard Sita, Hanuman endowed with fearsome power placed his folded hands on his head and said this:
ShlokaShloka 33
न त्वामिहस्थां जानीते रामः कमललोचने। तेन त्वां नानयत्याशु शचीमिव पुरन्दरः।।5.36.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब मैं यहाँ से लौटकर जाऊँगा, तब मेरी बात सुनते ही श्रीरघुनाथजी वानर और भालुओं की विशाल सेना लेकर तुरंत वहाँ से चल देंगे
Show English Translation
"O lotuseyed one Rama knows not that you are here. Therefore he has not taken you away immediately as did Indra to rescue his wife Sachi.
ShlokaShloka 34
श्रुत्वैव तु वचो मह्यं क्षिप्रमेष्यति राघवः। चमूं प्रकर्षन्महतीं हर्यृक्षगणसङ्कुलाम्।।5.36.34।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब मैं यहाँ से लौटकर जाऊँगा, तब मेरी बात सुनते ही श्रीरघुनाथजी वानर और भालुओं की विशाल सेना लेकर तुरंत वहाँ से चल देंगे
Show English Translation
"As soon as he hears your words from me, Rama will reach (here), leading a huge army of powerful troops of vanaras and bears.
ShlokaShloka 35
विष्टम्भयित्वा बाणौघैरक्षोभ्यं वरुणालयम्। करिष्यति पुरीं लङ्कां काकुत्स्थः शान्तराक्षसाम्।।5.36.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम अपने बाण-समूहों द्वारा अक्षोभ्य महासागर को भी स्तब्ध करके उसपर सेतु बाँधकर लङ्कापुरी में पहुँच जायेंगे और उसे राक्षसों से सूनी कर देंगे
Show English Translation
"Kakutstha Rama will still the imperturbable abode of Varuna (ocean) by the torrent of his arrows and rid the city of Lanka of all the demons.
ShlokaShloka 36
तत्र यद्यन्तरा मृत्युर्यदि देवास्सहासुराः। स्थास्यन्ति पथि रामस्य स तानपि वधिष्यति।।5.36.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीराम के मार्ग में यदि मृत्यु, देवता अथवा बड़े-बड़े असुर भी विघ्न बनकर खड़े होंगे तो वे उन सबका भी संहार कर डालेंगे
Show English Translation
"Thereafter, whoever comes Rama's way, be it gods or demons or even death or any one else he will destroy them.
ShlokaShloka 37
तवादर्शनजेनार्ये शोकेन स परिप्लुतः। न शर्म लभते रामस्सिंहार्दित इव द्विपः।।5.36.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आर्ये! आपको न देखने के कारण उत्पन्न हुए शोक से उनका हृदय भरा रहता है; अतः श्रीराम सिंह से पीड़ित हुए हाथी की भाँति क्षणभर को भी चैन नहीं पाते हैं
Show English Translation
"O noble lady not being able to see you, Rama is immersed in an ocean of sorrow, he has no solace like an elephant tormented by a lion.
ShlokaShloka 38
मलयेन च विन्ध्येन मेरुणा मन्दरेण च। दर्दुरेण च ते देवि शपे मूलफलेन च।।5.36.38।। यथा सुनयनं वल्गु बिम्बोष्ठं चारु कुण्डलम् । मुखं द्रक्ष्यसि रामस्य पूर्णचन्द्रमिवोदितम्।।5.36.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मन्दर आदि पर्वत हमारे वासस्थान हैं और फल-मूल भोजन। अतः मैं मन्दराचल, मलय, विन्ध्य, मेरु तथा दर्दुर पर्वत की और अपनी जीविका के साधन फल-मूल की सौगंध खाकर कहता हूँ कि आप शीघ्र ही श्रीराम का नवोदित पूर्ण चन्द्रमा के समान वह मनोहर मुख देखेंगी, जो सुन्दर नेत्र, बिम्बफल के समान लाल-लाल ओठ और सुन्दर कुण्डलों से अलंकृत एवं चित्ताकर्षक है
Show English Translation
"O Sita I swear in the name of mountains like Malaya, Vindhya, Meru, and Dardura (the abodes of monkeys and bears) and by the roots and fruits as well (which are the food of vanaras). you will soon behold Rama with beautiful eyes, red lips like bimba fruit, lovely earrings and a countenance resembling the full moon.
ShlokaShloka 39
क्षिप्रं द्रक्ष्यसि वैदेहि रामं प्रस्रवणे गिरौ। शतक्रतुमिवासीनं नागराजस्य मूर्धनि।।5.36.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मन्दर आदि पर्वत हमारे वासस्थान हैं और फल-मूल भोजन। अतः मैं मन्दराचल, मलय, विन्ध्य, मेरु तथा दर्दुर पर्वत की और अपनी जीविका के साधन फल-मूल की सौगंध खाकर कहता हूँ कि आप शीघ्र ही श्रीराम का नवोदित पूर्ण चन्द्रमा के समान वह मनोहर मुख देखेंगी, जो सुन्दर नेत्र, बिम्बफल के समान लाल-लाल ओठ और सुन्दर कुण्डलों से अलंकृत एवं चित्ताकर्षक है
Show English Translation
"O Vaidehi, you will soon see Rama seated on the Prasravana mountain just as Indra (who performed a hundred sacrifices) seated on the back of the king of elephants.
ShlokaShloka 40
न मांसं राघवो भुङक्ते न चाऽपि मधु सेवते। वन्यं सुविहितं नित्यं भक्तमश्नाति पञ्चमम्।।5.36.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहनन्दिनि! ऐरावत की पीठ पर बैठे हुए देवराज इन्द्र के समान प्रस्रवण गिरि के शिखरपर विराजमान श्रीराम का आप शीघ्र दर्शन करेंगी
Show English Translation
"Rama is not eating meat, nor drinking wine. He takes only the one fifth of a meal (sanctioned for an ascetic) available in the forest.
ShlokaShloka 41
नैव दंशान्न मशकान्न कीटान्न सरीसृपान्। राघवोऽपनयेद्गात्रात्त्वद्गतेनान्तरात्मना।।5.36.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोई भी रघुवंशी न तो मांस खाता है और न मधु का ही सेवन करता है; फिर भगवान् श्रीराम इन वस्तुओं का सेवन क्यों करते? वे सदा चार समय उपवास करके पाँचवें समय शास्त्रविहित जंगली फल-मूल और नीवार आदि भोजन करते हैं
Show English Translation
"Since you left, Rama has been always thinking sincerely of you, no longer drives away flies or mosquitoes nor insects or serpents from his body (his mind entirely fixed on you).
ShlokaShloka 42
नित्यं ध्यानपरो रामो नित्यं शोकपरायणः। नान्यच्चिन्तयते किञ्चित्स तु कामवशं गतः।।5.36.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरघुनाथजी का चित्त सदा आप में लगा रहता है, अतः उन्हें अपने शरीर पर चढ़े हुए डाँस, मच्छर,कीड़ों और सर्पो को हटाने की भी सुधि नहीं रहती
Show English Translation
"Rama is always lost in thought. He is totally given to grief. Absorbed in love for you, he thinks of none else৷৷
ShlokaShloka 43
अनिद्रस्सततं रामस्सुप्तोऽपि च नरोत्तमः। सीतेति मधुरां वाणीं व्याहरन्प्रतिबुध्यते।।5.36.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम आपके प्रेम के वशीभूत हो सदा आपका ही ध्यान करते और निरन्तर आपके ही विरह-शोक में डूबे रहते हैं। आपको छोड़कर दूसरी कोई बात वे सोचते ही नहीं हैं
Show English Translation
"Rama, the best of men never goes to sleep and even if he drops off to sleep he mutters 'Sita, Sita' in a sweet voice in his sleep.
ShlokaShloka 44
दृष्ट्वा फलं वा पुष्पं वा यद्वाऽन्यत्सुमनोहरम्। बहुशो हा प्रियेत्येवं श्वसंस्त्वामभिभाषते।।5.36.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ! श्रीराम को सदा आपकी चिन्ता के कारण कभी नींद नहीं आती है। यदि कभी आँख लगी भी तो ‘सीता-सीता’ इस मधुर वाणी का उच्चारण करते हुए वे जल्दी ही जाग उठते हैं
Show English Translation
"Sighing deeply whenever Rama sees a fruit or a flower or any such delightful thing, he remembers you and calls you out again and again, saying, 'alas, my darling '
ShlokaShloka 45
स देवि नित्यं परितप्यमान स्त्वामेव सीतेत्यभिभाषमाणः। धृतव्रतो राजसुतो महात्मा तवैव लाभाय कृतप्रयत्नः।।5.36.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘किसी फल, फूल अथवा स्त्रियों के मन को लुभाने वाली दूसरी वस्तु को भी जब वे देखते हैं, तब लंबी साँस लेकर बारंबार ‘हा प्रिये! हा प्रिये!’ कहते हुए आपको पुकारने लगते हैं
Show English Translation
"O divine lady prince Rama is ceaselessly suffering. He keeps talking to you in air. The determined Rama is only thinking of your recovery ".
ShlokaShloka 46
सा रामसङ्कीर्तनवीतशोका रामस्य शोकेन समानशोका। शरन्मुखे साम्बुदशेषचन्द्रा निशेव वैदेहसुता बभूव।।5.36.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! राजकुमार महात्मा श्रीराम आपके लिये सदा दुःखी रहते हैं, सीता-सीता कहकर आपकी ही रट लगाते हैं तथा उत्तम व्रत का पालन करते हुए आपकी ही प्राप्ति के प्रयत्न में लगे हुए हैं’
Show English Translation
Her sorrow was mitigated by references made by Hanuman about Rama.She felt equally sad when she heard about Rama's agony. The princess from Videha appeared like a night at the advent of autumn, with the Moon looking partly muffled by clouds and partly bright. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे षट्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtysixth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.