Sundara Kanda
Sarga 28: Sita's wailings -- finaly finds some auspicious signs.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 28
19 shlokas
ShlokaShloka 1
सा राक्षसेन्द्रस्य वचो निशम्य
तद्रावणस्याप्रियमप्रियार्ता।
सीता वितत्रास यथा वनान्ते
सिंहाभिपन्ना गजराजकन्या।।5.28.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पति के विरह के दुःख से व्याकुल हुई सीता राक्षसराज रावण के उन अप्रिय वचनों को याद करके उसी तरह भयभीत हो गयीं, जैसे वन में सिंह के पंजे में पड़ी हुई कोई गजराज की बच्ची
Show English TranslationEnglish Translation
After hearing the unpleasant words spoken by the king of demons, which caused restlessness and sorrow to Sita, she was terrified like the young calf of a lordly elephant fallen into the clutches of a lion in the midst of the forest.
ShlokaShloka 2
सा राक्षसीमध्यगता च भीरु
र्वाग्भिर्भृशं रावणतर्जिता च।
कान्तारमध्ये विजने विसृष्टा
बालेव कन्या विललाप सीता।।5.28.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राक्षसियों के बीच में बैठकर उनके कठोर वचनों से बारम्बार धमकायी और रावण द्वारा फटकारी गयी भीरु स्वभाववाली सीता निर्जन एवं बीहड़ वन में अकेली छूटी हुई अल्पवयस्का बालिका के समान विलाप करने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Encircled by the demonesses, Sita was repeatedly humiliated by Ravana's cruel words.She wept like a young girl deserted in a desolate forest.
ShlokaShloka 3
सत्यं बतेदं प्रवदन्ति लोके
नाकालमृत्युर्भवतीति सन्तः।
यत्राहमेवं परिभर्त्स्यमाना
जीवामि दीना क्षणमप्यपुण्या।।5.28.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे बोलीं—’संतजन लोक में यह बात ठीक ही कहते हैं कि बिना समय आये किसी की मृत्यु नहीं होती, तभी तो इस प्रकार धमकायी जाने पर भी मैं पुण्यहीना नारी क्षणभर भी जीवित रह पाती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Even though I am threatened like this, I am living pitiably because of lack of merit. Indeed I regret my survival due to my bad luck. Elders say that death will not ocurr before its time. It seems to be true.
ShlokaShloka 4
सुखाद्विहीनं बहुदुःखपूर्ण
मिदं तु नूनं हृदयं स्थिरं मे।
विशीर्यते यन्न सहस्रधाऽद्य
वज्राहतं शृङ्गमिवाचलस्य।।5.28.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरा यह हृदय सुख से रहित और अनेक प्रकार के दुःखों से भरा होने पर भी निश्चय ही अत्यन्त दृढ़ है। इसीलिये वज्र के मारे हुए पर्वतशिखर की भाँति आज इसके सहस्रों टुकड़े नहीं हो जाते
Show English TranslationEnglish Translation
"Even though I am devoid of joy, and living in deep agony, my heart bursts not into a thousand pieces like the summit of a mountain hit by thunderbolt (lightning).
ShlokaShloka 5
नैवास्ति दोषो मम नूनमत्र वध्याहमस्याप्रियदर्शनस्य।
भावं न चास्याहमनुप्रदातु मलं द्विजो मन्त्रमिवाद्विजाय।।5.28.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं इस दुष्ट रावण के हाथ से मारी जाने वाली हूँ, इसलिये यहाँ आत्मघात करने से भी मुझे कोई दोष नहीं लग सकता। कुछ भी हो, जैसे द्विज किसी शूद्र को वेदमन्त्र का उपदेश नहीं देता, उसी प्रकार मैं भी इस निशाचर को अपने हृदय का अनुराग नहीं दे सकती
Show English TranslationEnglish Translation
"I will not be blamed if I commit suicide now.I stand condemned to death in the hands of this ugly Ravana. I cannot bestow my affection on him or surender to his desire like a brahmin would not like to impart Vedic knowledge to a nonbrahmin. (Better die of my own accord than be killed by a sinful ogre).
ShlokaShloka 6
नूनं ममाङ्गान्यचिरादनार्यः
शस्त्रैश्शितैश्छेत्स्यति राक्षसेन्द्रः।
तस्मिननागच्छति लोकनाथे
गर्भस्थजन्तोरिव शल्यकृन्तः।।5.28.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हाय! लोकनाथ भगवान् श्रीराम के आने से पहले ही यह दुष्ट राक्षसराज निश्चय ही अपने तीखे शस्त्रों से मेरे अंगों के शीघ्र ही टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा। ठीक वैसे ही, जैसे शल्यचिकित्सक किसी विशेष अवस्था में गर्भस्थ शिशु के टूक-टूक कर देता है (अथवा जैसे इन्द्र ने दिति के गर्भ में स्थित शिशु के उनचास टुकड़े कर डाले थे)
Show English TranslationEnglish Translation
"If the lord of the world does not come here before that (time fixed by Ravana) the vile lord of demons will cut me into pieces with weapons just as a barber would cut to pieces the foetus with a sharp knife (in order to save a pregnant woman).
ShlokaShloka 7
दुःखं बतेदं मम दुःखिताया
मासौ चिरायाधिगमिष्यतो द्वौ।
बद्धस्य वध्यस्य तथा निशान्ते
राजापराधादिव तस्करस्य।।5.28.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं बड़ी दुःखिया हूँ दुःख की बात है कि मेरी अवधि के ये दो महीने भी जल्दी ही समाप्त हो जायँगे। राजा के कारागार में कैद हुए और रात्रि के अन्त में फाँसी की सजा पाने वाले अपराधी चोर की जो दशा होती है, वही मेरी भी है
Show English TranslationEnglish Translation
"Alas, two months is too long a time to wait in grief. I am like a thief captured for offending a king and waiting overnight for execution at day-break.
ShlokaShloka 8
हा राम हा लक्ष्मण हा सुमित्रे
हा राममातः सह मे जनन्या।
एषा विपद्याम्यहमल्पभाग्या
महार्णवे नौरिव मूढवाता।।5.28.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हा राम! हा लक्ष्मण! हा सुमित्रे! हा श्रीरामजननी कौसल्ये! और हा मेरी माताओ! जिस प्रकार बवंडर में पड़ी हुई नौका महासागर में डूब जाती है, उसी प्रकार आज मैं मन्दभागिनी सीता प्राणसङ्कट की दशा में पड़ी हुई हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Alas! Rama, Alas! Lakshmana, Alas! Sumitra, Alas! my mother, Alas! Rama's mother, I am an ill-starred woman going to perish in this way like a light boat capsized in the midst of an ocean when the whirl-wind blows.
ShlokaShloka 9
तरस्विनौ धारयता मृगस्य
सत्त्वेन रूपं मनुजेन्द्रपुत्रौ।
नूनं विशस्तौ मम कारणात्तौ
सिंहर्षभौ द्वाविव वैद्युतेन।।5.28.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निश्चय ही उस मृगरूपधारी जीवने मेरे कारण उन दोनों वेगशाली राजकुमारों को मार डाला होगा। जैसे दो श्रेष्ठ सिंह बिजली से मार दिये जायँ, वही दशा उन दोनों भाइयों की हुई होगी
Show English TranslationEnglish Translation
"Just like two mighty lions are killed by a bolt of lightning, the two princes must have been killed by a creature in the guise of a deer on my account.
ShlokaShloka 10
नूनं स कालो मृगरूपधारी
मामल्पभाग्यां लुलुभे तदानीम्।
यत्रार्यपुत्रं विससर्ज मूढा
रामानुजं लक्ष्मणपूर्वजं च।।5.28.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हा सत्यव्रतधारी महाबाहु श्रीराम! हा पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाले रघुनन्दन! हा जीवजगत् के हितैषी और प्रियतम! आपको पता नहीं है कि मैं राक्षसों के हाथ से मारी जाने वाली हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Verily, it is the spirit of the time that assumed the form of deer and tempted this unfortunate soul. It was foolish of me to send away, the sons of a noble king, Lakshmana and his elder brother.
ShlokaShloka 11
हा राम सत्यव्रत दीर्घबाहो
हा पूर्णचन्द्रप्रतिमानवक्त्र।
हा जीवलोकस्य हितः प्रियश्च
वध्यां न मां वेत्सि हि राक्षसानाम्।।5.28.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हा सत्यव्रतधारी महाबाहु श्रीराम! हा पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाले रघुनन्दन! हा जीवजगत् के हितैषी और प्रियतम! आपको पता नहीं है कि मैं राक्षसों के हाथ से मारी जाने वाली हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Alas, O long-armed one unfailing in vows, whose face shines like the full moon. Alas, beloved of all the worlds! you are dear to every one. How is it that you are not aware that I am going to be killed by the demons?
ShlokaShloka 12
अनन्य दैवत्वमियं क्षमा च
भूमौ च शय्या नियमश्च धर्मे।
पतिव्रतात्वं विफलं ममेदं
कृतं कृतघ्नेष्विव मानुषाणाम्।।5.28.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरी यह अनन्योपासना, क्षमा, भूमिशयन, धर्मसम्बन्धी नियमों का पालन और पतिव्रतपरायणता —ये सब-के-सब कृतघ्नों के प्रति किये गये मनुष्यों के उपकार की भाँति निष्फल हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"I am devoted to you and to no other god. My hardship in sleeping on the ground, my righteousness, my discipline and chastity have all proved futile like the devotion of an ungrateful person.
ShlokaShloka 13
मोघो हि धर्मश्चरितो मयायं
तथैकपत्नीत्वामिदं निरर्थम्।
या त्वां न पश्यामि कृशा विवर्णा
हीना त्वया सङ्गमने निराशा।।5.28.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं तो समझती हूँ आप नियमानुसार पिता की आज्ञा का पालन करके अपने व्रत को पूर्ण करने के पश्चात् जब वन से लौटेंगे, तब निर्भय एवं सफल मनोरथ हो विशाल नेत्रोंवाली बहुत-सी सुन्दरियों के साथ विवाह करके उनके साथ रमण करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
"This righteousnes practised by me is in vain like my devotion to you, as I am unable to see you. I am a separated, emaciated, pale with no hope of reuniting with you.
ShlokaShloka 14
पितुर्निदेशं नियमेन कृत्वा वनान्निवृत्तश्चरितव्रतश्च।
स्त्रीभिस्तु मन्ये विपुलेक्षणाभिस्त्वं रंस्यसे वीतभयः कृतार्थः।।5.28.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं तो समझती हूँ आप नियमानुसार पिता की आज्ञा का पालन करके अपने व्रत को पूर्ण करने के पश्चात् जब वन से लौटेंगे, तब निर्भय एवं सफल मनोरथ हो विशाल नेत्रोंवाली बहुत-सी सुन्दरियों के साथ विवाह करके उनके साथ रमण करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
"Having truly fulfilled your pledge given to your father, you will return from the forest to Ayodhya, rid of all fear, as an accomplished person, will and revel in the company of largeeyed damsels, I think.
ShlokaShloka 15
अहं तु राम त्वयि जातकामा
चिरं विनाशाय निबद्धभावा।
मोघं चरित्वाथ तपो व्रतञ्च त्यक्ष्यामि
धिग्जीवितमल्पभाग्याम्।।5.28.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘किंतु श्रीराम! मैं तो केवल आपमें ही अनुराग रखती हूँ। मेरा हृदय चिरकालतक आपसे ही बँधा रहेगा। मैं अपने विनाश के लिये ही आपसे प्रेम करती हूँ। अबतक मैंने तप और व्रत आदि जो कुछ भी किया है, वह मेरे लिये व्यर्थ सिद्ध हुआ है। उस अभीष्ट फल को न देने वाले धर्म का आचरण करके अब मुझे अपने प्राणों का परित्याग करना पड़ेगा। अतः मुझ मन्दभागिनी को धिक्कार है
Show English TranslationEnglish Translation
"O RamaI loved you and concentrated all my love on you for a long time only for my doom. I have observed vows and austerities in vain. I cannot continue it for long. Here I am giving up my life. Fie upon this luckless one (me).
ShlokaShloka 16
सा जीवितं क्षिप्रमहं त्यजेयं
विषेण शस्त्रेण शितेन वापि।
विषस्य दाता न हि मेऽस्ति कश्चि
च्छस्त्रस्य व��� वेश्मनि राक्षसस्य।।5.28.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं शीघ्र ही किसी तीखे शस्त्र अथवा विष से अपने प्राण त्याग दूंगी; परंतु इस राक्षस के यहाँ मुझे कोई विष या शस्त्र देने वाला भी नहीं है’
Show English TranslationEnglish Translation
"I will end my life at once by taking poison or else by a sharp weapon. Alas There is none to give get me poison or a weapon at this demon's residence".
ShlokaShloka 17
इतीव देवी बहुधा विलप्य
सर्वात्मना राममनुस्मरन्ती।
प्रवेपमाना परिशुष्कवक्त्रा
नगोत्तमं पुष्पितमाससाद।।5.28.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शोक से संतप्त हुई सीता ने इसी प्रकार बहुत कुछ विचार करके अपनी चोटी को पकड़कर निश्चय किया कि मैं शीघ्र ही इस चोटी से फाँसी लगाकर यमलोक में पहुँच जाऊँगी
Show English TranslationEnglish Translation
Queen Sita was wailing in many ways, constantly remembering Rama, the soul of all. Shivering, her face pales as she approached the great Simsupa tree in bloom.
ShlokaShloka 18
सा शोकतप्ता बहुधा विचिन्त्य
सीताऽथ वेण्युद्ग्रथनं गृहीत्वा।
उद्बुध्य वेण्युद्ग्रथनेन शीघ्रमहं
गमिष्यामि यमस्य मूलम्।।5.28.18।।
Show English TranslationEnglish Translation
"Burning in grief, worrying in many ways, Sita took hold of her braid and said", by tying myself with this braid I shall quickly reach the presence of the lord of death".
ShlokaShloka 19
उपस्थिता सा मृदुसर्वगात्री
शाखां गृहत्वाऽध नगस्य तस्य।
तस्यास्तु रामं प्रविचिन्तयन्त्या
रामानुजं स्वं च कुलं शुभाङ्ग्या:।।5.28.19।।
शेकानिमित्तानि तथा बहूनि
धैर्यार्जितानि प्रवराणि लोके।
प्रादुर्निमित्तानि तदा बभूवुः
पुरापि सिद्धान्युपलक्षितानि।।5.28.20।।
Show English TranslationEnglish Translation
Sita of delicate limbs approached the Simsupa tree and held on to a branch and stood. While she was thinking of Rama and Lakshmana and their noble family many omens of proven results appeared on her auspicious charming body. These omens were dispellers of grief, and harbingers of courage in the world as declared from ancient times. (Now) they manifested themselves. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे अष्टाविंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyeigth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.