Sundara Kanda
Sarga 34: Hanuman tells the story of Rama to Sita.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 34
39 shlokas
ShlokaShloka 1
तस्यास्तद्वचनं श्रुत्वा हनुमान्हरिपुङ्गवः।
दुःखाद्दुःखाभिभूताया स्सान्त्वमुत्तरमब्रवीत्।।5.34.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! मैं श्रीरामचन्द्रजी का दूत हूँ और आपके लिये उनका संदेश लेकर आया हूँ। विदेहनन्दिनी ! श्रीरामचन्द्रजी सकुशल हैं और उन्होंने आपका कुशल-समाचार पूछा है
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of Sita who was overwhelmed with grief, the monkey leader Hanuman felt sad and thus spoke comforting her:
ShlokaShloka 2
अ��ं रामस्य सन्देशाद्देवि दूतस्तवागतः।
वैदेहि कुशली रामस्त्वां च कौशलमब्रवीत्।।5.34.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! मैं श्रीरामचन्द्रजी का दूत हूँ और आपके लिये उनका संदेश लेकर आया हूँ। विदेहनन्दिनी ! श्रीरामचन्द्रजी सकुशल हैं और उन्होंने आपका कुशल-समाचार पूछा है
Show English TranslationEnglish Translation
"By the command of Rama I am here as a messenger. He is keeping well. He is well and wishes you well.
ShlokaShloka 3
यो ब्रह्ममस्त्रं वेदांश्च वेद वेदविदांवरः।
स त्वां दाशरथी रामो देवि कौशलमब्रवीत्।।5.34.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! जिन्हें ब्रह्मास्त्र और वेदों का भी पूर्ण ज्ञान है, वे वेदवेत्ताओं में श्रेष्ठ दशरथनन्दन श्रीराम स्वयं सकुशल रहकर आपकी भी कुशल पूछ रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"O godlike lady Rama, son of Dasaratha, master of the Vedas, wielder of Brahmastra wishes you well.
ShlokaShloka 4
लक्ष्मणश्च महातेजा भर्तुस्तेऽनुचरः प्रियः।
कृतवान्शोकसन्तप्तश्शिरसा तेऽभिवादनम्।।5.34.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपके पति के अनुचर तथा प्रिय महातेजस्वी लक्ष्मण ने भी शोक से संतप्त हो आपके चरणों में मस्तक झुकाकर प्रणाम कहलाया है’
Show English TranslationEnglish Translation
"The mighty Lakshmana too, a dear brother and follower of your husband is immersed in grief, and sends salutations to you."
ShlokaShloka 5
सा तयोः कुशलं देवी निशम्य नरसिंहयोः।
प्रीतिसंहृष्टसर्वाङ्गी हनुमन्तमथाब्रवीत्।।5.34.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पुरुषसिंह श्रीराम और लक्ष्मण का समाचार सुनकर देवी सीता के सम्पूर्ण अंगों में हर्षजनित रोमांच हो आया और वे हनुमान् जी से बोलीं-
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing the wellbeing of Rama and Lakshman, lions among men, Sita experienced thrill all over her body. She then spoke to Hanuman:
ShlokaShloka 6
कल्याणी बत गाथेयं लौकिकी प्रतिभाति मा।
एति जीवन्तमानन्दो नरं वर्षशतादपि।।5.34.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि मनुष्य जीवित रहे तो उसे सौ वर्ष बाद भी आनन्द प्राप्त होता ही है, यह लौकिक कहावत आज मुझे बिलकुल सत्य एवं कल्याणमयी जान पड़ती है’
Show English TranslationEnglish Translation
"The adage that 'joy comes to a living being even though it be at the end of a hundred years' is popular. It appears true in my case".
ShlokaShloka 7
तया समागते तस्मिन्प्रीतिरुत्पादिताऽद्भुता।
परस्परेण चालापं विश्वस्तौ तौ प्रचक्रतुः।।5.34.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता और हनुमान् के इस मिलाप (परस्पर दर्शन)-से दोनों को ही अद्भुत प्रसन्नता प्राप्त हुई। वे दोनों विश्वस्त होकर एक-दूसरे से वार्तालाप करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman thus created a sense of wonderful joy in her as they came together. Both of them started to converse restoring confidence in each other.
ShlokaShloka 8
तस्यास्तद्वचनं श्रुत्वा हनुमान्हरियूथपः।
सीतायाश्शोकदीनायास्समीपमुपचक्रमे।।5.34.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शोकसंतप्त सीता की वे बातें सुनकर पवनकुमार हनुमान् जी उनके कुछ निकट चले गये
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the reply of Sita, who was crying piteously, stricken with grief, the monkey leader, Hanuman moved close to her.
ShlokaShloka 9
यथा यथा समीपं स हनुमानुपसर्पति।
तथा तथा रावणं सा तं सीता परिशङ्कते।।5.34.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी ज्यों-ज्यों निकट आते, त्यों-ही-त्यों सीता को यह शङ्का होती कि यह कहीं रावण न हो
Show English TranslationEnglish Translation
As Hanuman started slowly drawing close, Sita suspected he might be Ravana.
ShlokaShloka 10
अहो धिग्दुष्कृतमिदं कथितं हि यदस्य मे।
रूपान्तरमुपागम्य स एवायं हि रावणः।।5.34.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसा विचार आते ही वे मन-ही-मन कहने लगीं’अहो! धिक्कार है, जो इसके सामने मैंने अपने मन की बात कह दी। यह दूसरा रूप धारण करके आया हुआ वह रावण ही है’
Show English TranslationEnglish Translation
"Ohshame on me. I have told him my story which should not have been said. This is verily Ravana come in a disguise".
ShlokaShloka 11
तामशोकस्य शाखां सा विमुक्त्वा शोककर्शिता।
तस्यामेवानवद्याङ्गी धरण्यां समुपाविशत्।।5.34.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
फिर तो निर्दोष अङ्गोंवाली सीता उस अशोक वृक्ष की शाखा को छोड़ शोक से कातर हो वहीं जमीन पर बैठ गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
So saying Sita of flawless limbs, emaciated with grief, left the branch of Ashoka tree held by her and squatted on the ground.
ShlokaShloka 12
हनुमानपि दुःखार्तां तां दृष्ट्वा भयमोहिताम्।
अवन्दत महाबाहुस्ततस्तां जनकात्मजाम्।।5.34.12।।
सा चैनं भयवित्रस्ता भूयो नैवाभ्युदैक्षत।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तत्पश्चात् महाबाहु हनुमान् ने जनकनन्दिनी सीता के चरणों में प्रणाम किया, किंतु वे भयभीत होने के कारण फिर उनकी ओर देख न सकीं
Show English TranslationEnglish Translation
The longarmed Hanuman saw Sita, who was stricken with grief and deluded with fear. He prostrated to her. But out of fear she did not look at him.
ShlokaShloka 13
तं दृष्ट्वा वन्दमानं तु सीता शशिनिभानना।।5.34.13।।
अब्रवीद्धीर्घमुच्छवस्य वानरं मधुरस्वरा।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वानर हनुमान् को बारम्बार वन्दना करते देख चन्द्रमुखी सीता लम्बी साँस खींचकर उनसे मधुर वाणी में बोलीं-
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing the vanara prostrated, the moonfaced lady, sighed deeply and spoke to him in a sweet voice:
ShlokaShloka 14
मायां प्रविष्टो मायावी यदि त्वं रावणस्स्वयम्।।5.34.14।।
उत्पादयसि मे भूयस्सन्तापं तन्न शोभनम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि तुम स्वयं मायावी रावण हो और मायामय शरीर में प्रवेश करके फिर मुझे कष्ट दे रहे हो तो यह तुम्हारे लिये अच्छी बात नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
"If you are that trickster Ravana who appears incognito before me, it is not good for you. You are causing grief again.
ShlokaShloka 15
स्वं परित्यज्य रूपं यः परिव्राजकरूपध्रुत्।
जनस्थाने मया दृष्टस्त्वं स एवासि रावणः।।5.34.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिसे मैंने जनस्थान में देखा था तथा जो अपने यथार्थ रूप को छोड़कर संन्यासी का रूप धारण करके आया था, तुम वही रावण हो
Show English TranslationEnglish Translation
"You are the same Ravana who took the guise of a mendicant, giving up your real form and came to Janasthana.
ShlokaShloka 16
उपवासकृशां दीनां कामरूप निशाचर।
सन्तापयसि मां भूयस्सन्तप्तां तन्न शोभनम्।।5.34.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इच्छानुसार रूप धारण करने वाले निशाचर! मैं उपवास करते-करते दुबली हो गयी हूँ और मन-ही मन दुःखी रहती हूँ। इतने पर भी जो तुम फिर मुझे संताप दे रहे हो, यह तुम्हारे लिये अच्छी बात नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
"Oh you are one who can assume any form at will. You are a nightstalker. It is not good for you to cause pain to me who is already emaciated through fasting, who is pitiable and who is already afflicted.
ShlokaShloka 17
अथवा नैतदेवं हि यन्मया परिशङ्कितम्।।5.34.17।।
मनसो हि मम प्रीतिरुत्पन्ना तव दर्शनात्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा जिस बात की मेरे मन में शङ्का हो रही है, वह न भी हो; क्योंकि तुम्हें देखने से मेरे मन में प्रसन्नता हुई है
Show English TranslationEnglish Translation
"May be my suspicion is not correct Because I am experiencing pleasure in my mind in your presence.
ShlokaShloka 18
यदि रामस्य दूतस्त्वमागतो भद्रमस्तु ते।।5.34.18।।
पृच्छामि त्वां हरिश्रेष्ठ प्रिया रामकथा हि मे।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वानर ! मेरे प्रियतम श्रीराम के गुणों का वर्णन करो। सौम्य ! जैसे जल का वेग नदी के तट को हर लेता है,उसी प्रकार तुम श्रीराम की चर्चा से मेरे चित्त को चुराये लेते हो
Show English TranslationEnglish Translation
"O great vanara, If on the other hand you have come here as Rama's messenger I wish you well. I love Rama's story. Tell me.
ShlokaShloka 19
गुणान्रामस्य कथय प्रियस्य मम वानर।।5.34.19।।
चित्तं हरसि मे सौम्य नदीकूलं यथा रयः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वानर ! मेरे प्रियतम श्रीराम के गुणों का वर्णन करो। सौम्य ! जैसे जल का वेग नदी के तट को हर लेता है,उसी प्रकार तुम श्रीराम की चर्चा से मेरे चित्त को चुराये लेते हो
Show English TranslationEnglish Translation
"O vanara Rama's virtues are dear to me to hear. O gentle one just as the current of the river wears away its banks, my mind is lured by your presence.
ShlokaShloka 20
अहो स्वप्नस्य सुखता याहमेवं चिराहृता।।5.34.20।।
प्रेषितं नाम पश्यामि राघवेण वनौकसम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अहो! यह स्वप्न कैसा सुखद हुआ? जिससे यहाँ चिरकाल से हरकर लायी गयी मैं आज भगवान् श्रीराम के भेजे हुए दूत वानर को देख रही हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Oh I have been seeing the person sent by Rama in my dream for a long time. This is a pleasant dream to me.
ShlokaShloka 21
स्वप्नेऽपि यद्यहं वीरं राघवं सहलक्ष्मणम्।।5.34.21।।
पश्येयं नावसीदेयं स्वप्नोऽपि मम मत्सरी।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यदि मैं लक्ष्मणसहित वीरवर श्रीरघुनाथजी को स्वप्न में भी देख लिया करूँ तो मुझे इतना कष्ट न हो; परंतु स्वप्न भी मुझसे डाह करता है
Show English TranslationEnglish Translation
"Even if I can see the heroic Rama together with Lakshmana in my dream my pain will be gone. Even the dream is inimical to me (I cannot sleep and thus cannot dream.)
ShlokaShloka 22
नाहं स्वप्नमिमं मन्ये स्वप्ने दृष्ट्वा हि वानरम्।।5.34.22।।
न शक्योऽभ्युदयः प्राप्तुं प्राप्तश्चाभ्युदयो मम।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं इसे स्वप्न नहीं समझती; क्योंकि स्वप्न में वानर को देख लेने पर किसी का अभ्युदय नहीं हो सकता और मैंने यहाँ अभ्युदय प्राप्त किया है (अभ्युदयकाल में जैसी प्रसन्नता होती है, वैसी ही प्रसन्नता मेरे मन में छा रही है)
Show English TranslationEnglish Translation
"I do not think it is a dream. Pleasure cannot be experienced by seeing a vanara in a dream. I experience pleasure now (seeing a monkey in a dream is a bad omen).
ShlokaShloka 23
किन्नु स्याचित्तमोहोऽयं भवेद्वातगतिस्त्वियम्।।5.34.23।।
उन्मादजो विकारो वा स्यादियं मृगतृष्णिका।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा यह उन्मादजनित विकार नहीं है। उन्माद के समान लक्षण वाला मोह भी नहीं है; क्योंकि मैं अपने आपको देख और समझ रही हूँ तथा इस वानर को भी ठीक-ठीक देखती और समझती हूँ (उन्माद आदि की अवस्थाओं में इस तरह ठीक-ठीक ज्ञान होना सम्भव नहीं है।)’
Show English TranslationEnglish Translation
"Can this be a delusion of my mind or a mental imbalance (resulting in movement of the mind in the body). Is it a malady born of my madness? Or is it a mirage?
ShlokaShloka 24
अथवा नायमुन्मादो मोहोऽप्युन्मादलक्षणः।।5.34.24।।
सम्बुध्ये चाहमात्मानमियं चापि वनौकसम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा यह उन्मादजनित विकार नहीं है। उन्माद के समान लक्षण वाला मोह भी नहीं है; क्योंकि मैं अपने आपको देख और समझ रही हूँ तथा इस वानर को भी ठीक-ठीक देखती और समझती हूँ (उन्माद आदि की अवस्थाओं में इस तरह ठीक-ठीक ज्ञान होना सम्भव नहीं है।)’
Show English TranslationEnglish Translation
"No, this cannot be insanity. nor even delusion. But I recognise this vanara well"
ShlokaShloka 25
इत्येवं बहुधा सीता सम्प्रधार्य बलाबलम्।।5.34.25।।
रक्षसां कामरूपत्वान्मेने तं राक्षसाधिपम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता के इस निश्चय को समझकर पवनकुमार हनुमान् जी उस समय कानों को सुख पहुँचाने वाले अनुकूल वचनों द्वारा उनका हर्ष बढ़ाते हुए बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Considering the strength and weakness of demons in that manner Sita thought that Hanuman was none other than the king of demons who can asume any form at will.
ShlokaShloka 26
एतां बुद्धिं तदा कृत्वा सीता सा तनुमध्यमा।।5.34.26।।
न प्रतिव्याजहाराथ वानरं जनकात्मजा।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता के इस निश्चय को समझकर पवनकुमार हनुमान् जी उस समय कानों को सुख पहुँचाने वाले अनुकूल वचनों द्वारा उनका हर्ष बढ़ाते हुए बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Having entertained such thoughts, Sita, the lady with a fairwaist, daughter of Janaka, did not respond to the vanara.
ShlokaShloka 27
सीतायाश्चिन्तितं बुद्ध्वा हनुमान्मारुतात्मजः।।5.34.27।।
श्रोत्रानुकूलैर्वचनैस्तदा तां संप्रहर्षयत्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता के इस निश्चय को समझकर पवनकुमार हनुमान् जी उस समय कानों को सुख पहुँचाने वाले अनुकूल वचनों द्वारा उनका हर्ष बढ़ाते हुए बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman, son of the Windgod understood what was going on in Sita's mind and spoke pleasing words that brought joy in her.
ShlokaShloka 28
आदित्य इव तेजस्वी लोककान्तश्शशी यथा।।5.34.28।।
राजा सर्वस्य लोकस्य देवो वैश्रवणो यथा।
विक्रमेणोपपन्नश्च यथा विष्णुर्महायशाः।।5.34.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भगवान् श्रीराम सूर्य के समान तेजस्वी, चन्द्रमा के समान लोककमनीय तथा देव कुबेर की भाँति सम्पूर्ण जगत् के राजा हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"Rama is glorious as the Sun, brings delight to the whole world like the Moon, is the king of kings like Vaisravana, and renowned like Visnu endowed with valour.
ShlokaShloka 29
सत्यवादी मधुरवाग्देवो वाचस्पतिर्यथा।
रूपवान्सुभग श्रीमान् कन्दर्प इव मूर्तिमान्।।5.34.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रूपवान्, सौभाग्यशाली और कान्तिमान् तो वे इतने हैं, मानो मूर्तिमान् कामदेव हों वे क्रोध के पात्र पर ही प्रहार करने में समर्थ और संसार के श्रेष्ठ महारथी हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"He is truthful in speech like Brihaspati, prosperous (like Kubera), sweettongued, handsome, graceful like Kamadeva.
ShlokaShloka 30
स्थानक्रोधः प्रहर्ता च श्रेष्ठो लोके महारथः।
बाहुच्छायामवष्टब्धो यस्य लोको महात्मनः।।5.34.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रूपवान्, सौभाग्यशाली और कान्तिमान् तो वे इतने हैं, मानो मूर्तिमान् कामदेव हों वे क्रोध के पात्र पर ही प्रहार करने में समर्थ और संसार के श्रेष्ठ महारथी हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"He shows anger to one who deserves it, he is the foremost charioteer of the world and he is a great self under the shadow of whose shoulders the whole world takes refuge.
ShlokaShloka 31
अपकृष्याश्रमपदान्मृगरूपेण राघवम्।
शून्ये येनापनीतासि तस्य द्रक्ष्यसि यत्फलम्।।5.34.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"You will see the consequences of the action of Ravana who abducted you deceitfully in the form of deer when Rama was away from the hermitage.
ShlokaShloka 32
न चिराद्रावणं संख्ये यो वधिष्यति वीर्यवान्।
रोषप्रमुक्तैरिषुभिर्ज्वलद्भिरिव पावकैः।।5.34.33।।
तेनाहं प्रेषितो दूत स्त्वत्सकाशमिहागतः।
त्वद्वियोगेन दुःखार्त स्स त्वां कौशलमब्रवीत्।।5.34.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"Heroic Rama will soon release many scorching, fiery arrows in anger and kill Ravana. I seek your permission as an envoy of Rama. Filled with grief by your separation, he has made inquiries about your welfare.
ShlokaShloka 33
लक्ष्मणश्च महातेजास्सुमित्रानन्दवर्धनः।
अभिवाद्य महाबाहुस्स त्वां कौशलमब्रवीत्।।5.34.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"The brilliant, longarmed Lakshmana, delight of Sumitra enquires about your welfare and offers salutations to you.
ShlokaShloka 34
रामस्य च सखा देवि सुग्रीवो नाम वानरः।
राजा वानरमुख्यानां स त्वां कौशलमब्रवीत्।।5.34.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"O goddess like lady Rama's friend Sugriva, king of vanara chieftans inquires about your wellbeing.
ShlokaShloka 35
नित्यं स्मरति रामस्त्वां ससुग्रीव स्सलक्ष्मणः।
दिष्ट्या जीवसि वैदेहि राक्षसीवशमागता।।5.34.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"O Vaidehi Rama, Lakshmana and Sugriva always remember you. Luckily you are alive even though you are under the clutches of shedemons.
ShlokaShloka 36
नचिराद्द्रक्ष्यसे रामं लक्ष्मणं च महाबलम्।
मध्ये वानरकोटीनां सुग्रीवं चामितौजसम्।।5.34.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"Very soon you will see mighty Rama, Lakshmana and Sugriva of unlimited prowess surrounded by crores of vanaras.
ShlokaShloka 37
अहं सुग्रीवसचिवो हनुमान्नाम वानरः।
प्रविष्टो नगरीं लङ्कां लङ्घयित्वा महोदधिम्।।5.34.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! राक्षसियों के चंगुल में फँसकर भी आप अभीतक जीवित हैं, यह बड़े सौभाग्य की बात है। अब आप शीघ्र ही महारथी श्रीराम और लक्ष्मण का दर्शन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
"I am Sugriva's minister known as Hanuman, a vanara who entered the city of Lanka after leaping over the great ocean.
ShlokaShloka 38
कृत्वा मूर्ध्नि पदन्यासं रावणस्य दुरात्मनः।
त्वां द्रष्टुमुपयातोऽहं समाश्रित्य पराक्रमम्।।5.34.40।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘साथ ही करोड़ों वानरों से घिरे हुए अमिततेजस्वी सुग्रीव को भी आप देखेंगी। मैं सुग्रीव का मन्त्री हनुमान् नामक वानर हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"Setting my foot with my valour on the head of the cruelminded Ravana, using my valour, I came here to see you.
ShlokaShloka 39
नाहमस्मि तथा देवि यथा मामवगच्छसि।
विशङ्का त्यज्यतामेषा श्रद्धत्स्व वदतो मम।।5.34.41।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैंने महासागर को लाँघकर और दुरात्मा रावण के सिरपर पैर रखकर लङ्कापुरी में प्रवेश किया है
Show English TranslationEnglish Translation
"O goddesslike lady I am not a deceitful person as you suppose me to be. Shake off your suspicion as I speak to you and trust me." इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे चतुस्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyfourth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.