Sundara Kanda

Sarga 21: Sita spurns Ravana's submission.

सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 21

34 shlokas

ShlokaShloka 1
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा सीता रौद्रस्य रक्षसः। आर्ता दीनस्वरा दीनं प्रत्युवाच शनैर्वचः।।5.21.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस भयंकर राक्षस की वह बात सुनकर सीता को बड़ी पीड़ा हुई। उन्होंने दीन वाणी में बड़े दुःख के साथ धीरे-धीरे उत्तर देना आरम्भ किया
Show English Translation
On hearing the demon's haughty words, oppressed, pitiable Sita replied slowly in a sorrowful tone.
ShlokaShloka 2
दुःखार्ता रुदती सीता वेपमाना तपस्���िनी। चिन्तयन्ती वरारोहा पतिमेव पतिव्रता।।5.21.2।। तृणमन्तरतः ���ृत्वा प्रत्युवाच शुचिस्मिता।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय सुन्दर अंगोंवाली पतिव्रता देवी तपस्विनी सीता दुःख से आतुर होकर रोती हुई काँप रही थीं और अपने पतिदेव का ही चिन्तन कर रही थीं
Show English Translation
Sita, austere, beautiful and chaste afflicted by grief kept sobbing. Brooding over her husband and trembling in fear, she placed a blade of grass in between her and Ravana and replied with a gentle smile on her face.
ShlokaShloka 3
निवर्तय मनो मत्तः स्वजने क्रियतां मनः।।5.21.3।। न मां प्रार्थयितुं युक्तं सुसिद्धिमिव पापकृत्।
हिन्दी अर्थ देखें
पवित्र मुसकान वाली विदेहनन्दिनी ने तिनके की ओट करके रावण को इस प्रकार उत्तर दिया-‘तुम मेरी ओर से अपना मन हटा लो और आत्मीय जनों (अपनी ही पत्नियों)-पर प्रेम करो
Show English Translation
"Turn your mind away from me and fix it on your wives. You should not expect to seek me just as a sinner cannot hope to seek blessedness.
ShlokaShloka 4
अकार्यं न मया कार्यमेकपत्न्या विगर्हितम्।।5.21.4।। कुलं सम्प्राप्तया पुण्यं कुले महति जातया।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे पापाचारी पुरुष सिद्धि की इच्छा नहीं कर सकता, उसी प्रकार तुम मेरी इच्छा करने के योग्य नहीं हो। जो पतिव्रता के लिये निन्दित है, वह न करने योग्य कार्य मैं कदापि नहीं कर सकती
Show English Translation
"I was born of high lineage and joined a meritorious family by virtue of my marriage. I am devoted only to my husband. I should not commit this contemptible, forbidden act."
ShlokaShloka 5
एवमुक्त्वा तु वैदेही रावणं तं यशस्विनी।।5.21.5।। राक्षसं पृष्ठतः कृत्वा भूयो वचनमब्रवीत्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निशाचर! तुम श्रेष्ठ धर्म की ओर दृष्टिपात करो और सत्पुरुषों के व्रत का अच्छी तरह पालन करो। जैसे तुम्हारी स्त्रियाँ तुमसे संरक्षण पाती हैं, उसी प्रकार दूसरों की स्त्रियों की भी तुम्हें रक्षा करनी चाहिये
Show English Translation
Glorious Vaidehi having thus spoken to the demon turned her back and continued:
ShlokaShloka 6
नाहमौपयिकी भार्या परभार्या सती तव।।5.21.6।। साधु धर्ममवेक्षस्व साधु साधुव्रतं चर।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निशाचर! तुम श्रेष्ठ धर्म की ओर दृष्टिपात करो और सत्पुरुषों के व्रत का अच्छी तरह पालन करो। जैसे तुम्हारी स्त्रियाँ तुमसे संरक्षण पाती हैं, उसी प्रकार दूसरों की स्त्रियों की भी तुम्हें रक्षा करनी चाहिये
Show English Translation
"I cannot be your lawful wife obtainable by your personal efforts. I am a chaste woman married to another man. (Being a king) examine the dharma honestly and adopt a pious way of life.
ShlokaShloka 7
यथा तव तथान्येषां दारा रक्ष्या निशाचर।।5.21.7।। आत्मानमुपमां कृत्वा स्वेषु दारेषु रम्यताम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निशाचर! तुम श्रेष्ठ धर्म की ओर दृष्टिपात करो और सत्पुरुषों के व्रत का अच्छी तरह पालन करो। जैसे तुम्हारी स्त्रियाँ तुमसे संरक्षण पाती हैं, उसी प्रकार दूसरों की स्त्रियों की भी तुम्हें रक्षा करनी चाहिये
Show English Translation
"O nightranger Enjoy your wives. Take care of them. Taking your example, others' wives also deserve to be protected.
ShlokaShloka 8
अतुष्टं स्वेषु दारेषु चपलं चलितेन्द्रियम्।।5.21.8।। नयन्ति निकृतिप्रज्ञं परदाराः पराभवम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम अपने को आदर्श बनाकर अपनी ही स्त्रियों में अनुरक्त रहो। जो अपनी स्त्रियों से संतुष्ट नहीं रहता तथा जिसकी बुद्धि धिक्कार देने योग्य है, उस चपल इन्द्रियों वाले चञ्चल पुरुष को परायी स्त्रियाँ पराभव को पहुँचा देती हैं उसे फजीहत में डाल देती हैं।
Show English Translation
"The wives of others will insult an evilminded man who is not satisfied with his own wives, is fickleminded and has no control over his senses.
ShlokaShloka 9
इह सन्तो न वा सन्ति स���ो वा नानुवर्तसे।।5.21.9।। तथाहि विपरीता ते बुद्धिराचारवर्जिता।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्या यहाँ सत्पुरुष नहीं रहते हैं अथवा रहने पर भी तुम उनका अनुसरण नहीं करते हो? जिससे तुम्हारी बुद्धि ऐसी विपरीत एवं सदाचारशून्य हो गयी है ?
Show English Translation
"Are there no pious men around or are you not heeding their words? Your mind is perverted and inclined to commit a forbidden act.
ShlokaShloka 10
वचो मिथ्याप्रणीतात्मा पथ्यमुक्तं विचक्षणैः।।5.21.10।। राक्षसानामभावाय त्वं वा न प्रतिपद्यसे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा बुद्धिमान् पुरुष जो तुम्हारे हित की बात कहते हैं, उसे निःसार मानकर राक्षसों के विनाशपर तुले रहने के कारण तुम ग्रहण ही नहीं करते हो?
Show English Translation
"You are indulging in unrighteous act and not listening to the advice of wise men who have a sense of discrimination. You are the cause of the destruction of demons.
ShlokaShloka 11
अकृतात्मानमासाद्य राजानमनये रतम्।।5.21.11।। समृद्धानि विनश्यन्ति राष्ट्राणि नगराणि च।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसी प्रकार यह रत्नराशि से पूर्ण लंकापुरी तुम्हारे हाथ में आ जाने से अब अकेले तुम्हारे ही अपराध से बहुत जल्द नष्ट हो जायगी
Show English Translation
"Even prosperous countries and cities are destroyed on account of indiscreet rulers engaged in unfair means.
ShlokaShloka 12
तथेयं त्वां समासाद्य लङ्का रत्नौघसङ्कुला।।5.21.12।। अपराधात्तवैकस्य नचिराद्विनशिष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसी प्रकार यह रत्नराशि से पूर्ण लंकापुरी तुम्हारे हाथ में आ जाने से अब अकेले तुम्हारे ही अपराध से बहुत जल्द नष्ट हो जायगी
Show English Translation
"Having got you as its ruler, this Lanka filled with gems (riches) will perish without delay for the crime of one individual.
ShlokaShloka 13
स्वकृतैर्हन्यमानस्य रावणादीर्घदर्शिनः।।5.21.13।। अभिनन्दन्ति भूतानि विनाशे पापकर्मणः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण! जब कोई अदूरदर्शी पापाचारी अपने कुकर्मों से मारा जाता है, उस समय उसका विनाश होने पर समस्त प्राणियों को प्रसन्नता होती है
Show English Translation
"O Ravana living beings will welcome and enjoy the destruction of a shortsighted sinner killed by his own vile act.
ShlokaShloka 14
एवं त्वां पापकर्माणं वक्ष्यन्ति निकृता जनाः।।5.21.14।। दिष्ट्यैतद्व्यसनं प्राप्तो रौद्र इत्येव हर्षिताः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसी प्रकार तुमने जिन लोगों को कष्ट पहुँचाया है, वे तुम्हें पापी कहेंगे और बड़ा अच्छा हुआ, जो इस आततायी को यह कष्ट प्राप्त हुआ’ ऐसा कहकर हर्ष मनायेंगे
Show English Translation
"Seeing you, getting ruined this way for your sin, those who were angry with you for their humiliation in your hands will feel glad and say 'Luckily this terrible fellow has met with his doom' .
ShlokaShloka 15
शक्या लोभयितुं नाहमैश्वर्येण धनेन वा।।5.21.15।। अनन्या राघवेणाहं भास्करेण प्रभा यथा।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे प्रभा सूर्य से अलग नहीं होती, उसी प्रकार मैं श्रीरघुनाथजी से अभिन्न हूँ। ऐश्वर्य या धन के द्वारा तुम मुझे लुभा नहीं सकते
Show English Translation
"I cannot be lured by your power or wealth. I am inseparable from Raghava like light from the Sun.
ShlokaShloka 16
उपधाय भुजं तस्य लोकनाथस्य सत्कृतम्।।5.21.16।। कथं नामोप��ास्यामि भुजमन्यस्य कस्य चित्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जगदीश्वर श्रीरामचन्द्रजी की सम्मानित भुजा पर सिर रखकर अब मैं किसी दूसरे की बाँह का तकिया कैसे लगा सकती हूँ ?
Show English Translation
"How can I pillow on somebody's arm after resting on the honourable arm of the great lord of the worlds ?
ShlokaShloka 17
अहमौपयिकी भार्या तस्यैव वसुधापतेः।।5.21.17।। व्रतस्नातस्य विप्रस्य विद्येव विदितात्मनः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण! तुम्हारे लिये यही अच्छा होगा कि जिस प्रकार वन में समागम की वासना से युक्त हथिनी को कोई गजराज से मिला दे, उसी प्रकार तुम मुझ दुःखिया को श्रीरघुनाथजी से मिला दो
Show English Translation
"I am alone the lawful wife of the lord of the earth like the knowledge of the Vedas which rightfully belongs to a wise brahmin who has realised the self after having had his ceremonial bath (as a token of celibacy) and having observed strict vows during the period of his study.
ShlokaShloka 18
साधु रावण रामेण मां समानय दुःखिताम्।।5.21.18।। वने वाशितया सार्धं करेण्वेव गजाधिपम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण! तुम्हारे लिये यही अच्छा होगा कि जिस प्रकार वन में समागम की वासना से युक्त हथिनी को कोई गजराज से मिला दे, उसी प्रकार तुम मुझ दुःखिया को श्रीरघुनाथजी से मिला दो
Show English Translation
"O Ravana it is proper for you to unite me in distress with Rama as one would unite a female elephant with the lordly elephant from which it is separated in the wilderness.
ShlokaShloka 19
मित्रमौपयिकं कर्तुं रामः स्थानं परीप्सता।।5.21.19।। वधं चानिच्छता घोरं त्वयासौ पुरुषर्षभः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि तुम्हें अपने नगर की रक्षा और दारुण बन्धन से बचने की इच्छा हो तो पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम को अपना मित्र बना लेना चाहिये; क्योंकि वे ही इसके योग्य हैं।
Show English Translation
"I wish you to build friendship with Rama, the bull among men. Surely it is the right thing for you to do, if you are desirous of avoiding a dreadful death.
ShlokaShloka 20
विदितः स हि धर्मज्ञः शरणागतवत्सलः।।5.21.20।। तेन मैत्री भवतु ते यदि जीवितुमिच्छसि।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवान् श्रीराम समस्त धर्मो के ज्ञाता और सुप्रसिद्ध शरणागतवत्सल हैं। यदि तुम जीवित रहना चाहते हो तो उनके साथ तुम्हारी मित्रता हो जानी चाहिये
Show English Translation
"He is famous as a knower of dharma and is compassionate to those who seek his protection. If you desire to preserve your life build friendship with him.
ShlokaShloka 21
प्रसादयस्व त्वं चैनं शरणागतवत्सलम्।।5.21.21।। मां चास्मै नियतो भूत्वा निर्यातयितुमर्हसि।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम शरणागतवत्सल श्रीराम की शरण लेकर उन्हें प्रसन्न करो और शुद्धहृदय होकर मुझे उनके पास लौटा दो
Show English Translation
"Propitiate him. He is compassionate to those who seek refuge. Exercise control over your senses for your sake and it is proper for you to return me to him.
ShlokaShloka 22
एवं हि ते भवेत्स्वस्ति सम्प्रदाय रघूत्तमे।।5.21.22।। अन्यथा त्वं हि कुर्वाणो वधं प्राप्स्यसि रावण।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस प्रकार मुझे श्रीरघुनाथजी को सौंप देने पर तुम्हारा भला होगा। इसके विपरीत आचरण करने पर तुम बड़ी भारी विपत्ति में पड़ जाओगे
Show English Translation
"It is good for you to give me back to Rama, the foremost in the Raghu dynasty. Otherwise you will face death.
ShlokaShloka 23
वर्जयेद्वज्रमुत्सृष्टं वर्जयेदन्तकश्चिरम्।।5.21.23।। त्वद्विधं तु न सङ्कृद्धो लोकनाथः स राघवः।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम्हारे-जैसे निशाचर को कदाचित् हाथ से छूटा हुआ वज्र बिना मारे छोड़ सकता है और काल भी बहुत दिनों तक तुम्हारी उपेक्षा कर सकता है; किंतु क्रोध में भरे हुए लोकनाथ रघुनाथ जी कदापि नहीं छोड़ेंगे
Show English Translation
"A thunderbolt may spare its target, Yama, lord of death may spare for a long time the life of a person doomed. But Rama, the lord of the world, will not spare any one when enraged.
ShlokaShloka 24
रामस्य धनुषः शब्दं श्रोष्यसि त्वं महास्वनम्।।5.21.24।। शतक्रतुविसृष्टस्य निर्घोषमशनेरिव।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्र के छोड़े हुए वज्र की गड़गड़ाहट के समान तुम श्रीरामचन्द्रजी के धनुष की घोर टंकार सुनोगे
Show English Translation
"You will hear the terrible twang of Rama's bow resembling the rumble of the thunderbolt released by Indra who performed a hundred yajnas.
ShlokaShloka 25
इह शीघ्रं सुपर्वाणो ज्वलितास्या इवोरगा: ।।5.21.25।। इषवो निपतिष्यन्ति रामलक्ष्मणलक्षणाः।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘यहाँ श्रीराम और लक्ष्मण के नामों से अङ्कित और सुन्दर गाँठवाले बाण प्रज्वलित मुखवाले सो के समान शीघ्र ही गिरेंगे
Show English Translation
"Arrows marked with Rama and Lakshmana will soon rain on Lanka like the poisonous snakes with flaming fangs.
ShlokaShloka 26
रक्षांसि परिनिघ्नन्तः पुर्यामस्यां समन्ततः।।5.21.26।। असंपातं करिष्यन्ति पतन्तः कङ्कवाससः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे कङ्कपत्रवाले बाण इस पुरी में राक्षसों का संहार करेंगे, इसमें संशय नहीं है। वे इस तरह बरसेंगे कि यहाँ तिल रखने की भी जगह नहीं रह जायगी
Show English Translation
"The shafts bound with feathers of Kanka birds (released by Rama and Lakshmana) will be killing the demons all over this Lanka. They will not give a chance for any other weapon to fall.
ShlokaShloka 27
राक्षसेन्द्रमहासर्पान् स रामगरुडो महान्।।5.21.27।। उद्धरिष्यति वेगेन वैनतेय इवोरगान्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे भगवान् विष्णु ने अपने तीन ही पगों द्वारा असुरों से उनकी उद्दीप्त राजलक्ष्मी छीन ली थी, उसी प्रकार मेरे स्वामी शत्रुसूदन श्रीराम मुझे शीघ्र ही तेरे यहाँ से निकाल ले जायेंगे
Show English Translation
"Just as Garuda swiftly extirpates the serpents, Rama will exterminate the demon leaders.
ShlokaShloka 28
अपनेष्यति मां भर्ता त्वत्तः शीघ्रमरिन्दमः।।5.21.28।। असुरेभ्यः श्रियं दीप्तां विष्णुस्त्रिभिरिव क्रमैः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे भगवान् विष्णु ने अपने तीन ही पगों द्वारा असुरों से उनकी उद्दीप्त राजलक्ष्मी छीन ली थी, उसी प्रकार मेरे स्वामी शत्रुसूदन श्रीराम मुझे शीघ्र ही तेरे यहाँ से निकाल ले जायेंगे
Show English Translation
"My husband, the subduer of enemies, will soon take me away just as Lord Visnu in the form of Vamana took away the glowing prosperity from the demons with three strides.
ShlokaShloka 29
जनस्थाने हतस्थाने निहते रक्षसां बले।।5.21.29।। अशक्तेन त्वया रक्षः कृतमेतदसाधु वै।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षस! जब राक्षसों की सेना का संहार हो जाने से जनस्थान का तुम्हारा आश्रय नष्ट हो गया और तुम युद्ध करने में असमर्थ हो गये, तब तुमने छल और चोरी से यह नीच कर्म किया है
Show English Translation
"When the army of demons as killed you had no capacity to protect and was destroyed at Janasthana, the place of death. You acted in this dishonest way.
ShlokaShloka 30
आश्रमं तु तयोः शून्यं प्रविश्य नरसिंहयोः।।5.21.30।�� गोचरं गतयोर्भ्रात्रोरपनीता त्वयाधम।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नीच निशाचर! तुमने पुरुषसिंह श्रीराम और लक्ष्मण के सूने आश्रम में घुसकर मेरा हरण किया था। वे दोनों उस समय मायामृग को मारने के लिये वन में गये हुए थे (नहीं तो तभी तुम्हें इसका फल मिल जाता)
Show English Translation
"You are a mean creature. Finding me in the vacant hut, when the two brothers, lions among men, were away, you abducted me.
ShlokaShloka 31
न हि गन्धमुपाघ्राय रामलक्ष्मणयोस्त्वया।।5.21.31।। शक्यं संदर्शने स्थातुं शुना शार्दूलयोरिव।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम और लक्ष्मण की तो गन्ध पाकर भी तुम उनके सामने नहीं ठहर सकते। क्या कुत्ता कभी दो दो बाघों के सामने टिक सकता है ?
Show English Translation
"Had you smelt the presence of Rama and Lakshmna, it would not have been possible for you to stand there, like a dog under the gaze of a pair of tigers.
ShlokaShloka 32
तस्य ते विग्रहे ताभ्यां युगग्रहणमस्थिरम्।।5.21.32।। वृत्रस्येवेन्द्रबाहुभ्यां बाहोरेकस्य विग्रहे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे इन्द्रकी दो बाँहों के साथ युद्ध छिड़ने पर वृत्रासुर की एक बाँह के लिये संग्राम के बोझ को सँभालना असम्भव हो गया, उसी प्रकार समरांगण में उन दोनों भाइयों के साथ युद्ध का जुआ उठाये रखना या टिकना तुम्हारे लिये सर्वथा असम्भव है
Show English Translation
"You will not be able to withstand them in a battle. You will meet the same fate as the onearmed Vritra in a battle with the twoarmed Indra.
ShlokaShloka 33
क्षिप्रं तव स नाथो मे रामः सौमित्रिणा सह।।5.21.33।। तोयमल्पमिवादित्यः प्राणानादास्यते शरैः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे मेरे प्राणनाथ श्रीराम सुमित्राकुमार लक्ष्मण के साथ आकर अपने बाणों द्वारा शीघ्र तुम्हारे प्राण हर लेंगे। ठीक उसी तरह, जैसे सूर्य थोड़े-से जल को अपनी किरणों द्वारा शीघ्र सुखा देते हैं
Show English Translation
"My lord Rama accompanied by Saumitri will draw out your life by his arrows swiftly as Aditya sucks up shallow water at once by his radiance.
ShlokaShloka 34
गिरिं कुबेरस्य गतोऽथ वालयं सभां गतो वा वरुणस्य राज्ञः। असंशयं दाशरथेर्न मोक्ष्यसे महाद्रुमः कालहतोऽशनेरिव।।5.21.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम कुबेर के कैलासपर्वत पर चले जाओ अथवा वरुण की सभा में जाकर छिप रहो, किंतु काल का मारा हुआ विशाल वृक्ष जैसे वज्र का आघात लगते ही नष्ट हो जाता है, उसी प्रकार तुम दशरथनन्दन श्रीराम के बाण से मारे जाकर तत्काल प्राणों से हाथ धो बैठोगे, इसमें संशय नहीं है; क्योंकि काल तुम्हें पहले से ही मार चुका है’
Show English Translation
"Even if you fly to Kubera's mountain (Kailasa) or the residence of king Varuna (ocean) you will not escape Rama's arrows like a mighty tree cannot evade lightning. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे एकविंशस्सर्गः। Thus ends the twentyfirst sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.