Sundara Kanda

Sarga 48: Combat between Hanuman and Ravana's son, Indrajit -- Indrajit captures Hanuman by Brahmastra and gets him to Ravana

सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 48

61 shlokas

ShlokaShloka 1
ततस्तु रक्षोधिपतिर्महात्मा हनूमताक्षे निहते कुमारे। मनस्समाधाय सदेवकल्पं समादिदेशेन्द्रजितं सरोषः।।5.48.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर हनुमान जी के द्वारा अक्षकुमार के मारे जाने पर राक्षसों का स्वामी महाकाय रावण अपने मन को किसी तरह सुस्थिर करके रोष से जल उठा और देवताओं के तुल्य पराक्रमी कुमार इन्द्रजित् (मेघनाद)-को इस प्रकार आज्ञा दी—
Show English Translation
Thereafter the great demon king, mighty angry at the death of Aksha in the hands of Hanuman, controlled his feeling and ordered Indrajit who was like a godhead.
ShlokaShloka 2
त्वमस्त्रव���च्छस्त्रविदां वरिष्ठस्सुरासुराणामपि शोकदाता। सुरेषु सेन्द्रेषु च दृष्टकर्मा पितामहाराधनसञ्चितास्त्रः।।5.48.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटा! तुमने ब्रह्माजी की आराधना करके अनेक प्रकार के अस्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया है। तुम अस्त्रवेत्ता, शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ तथा देवताओं और असुरों को भी शोक प्रदान करने वाले हो। इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवताओं के समुदाय में तुम्हारा पराक्रम देखा गया है।
Show English Translation
"You are an expert in wielding astras (missiles) and foremost among the wielders of weapons. You are highly efficient. You have brought grief even to suras and asuras. You are a warrior of proven ability demonstrated in your war against the gods including Indra. By propitiating, (through penance), grandfather Brahma you have acquired many missiles.
ShlokaShloka 3
तवास्त्रबलमासाद्य ससुराः समरुद्गणाः। न शेकुस्समरे स्थातुं सुरेश्वरसमाश्रिताः।।5.48.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्र के आश्रय में रहने वाले देवता और मरुद्गण भी समरभूमि में तुम्हारे अस्त्र-बल का सामना होने पर टिक नहीं सके हैं
Show English Translation
"None could face you in war including Indra, Maruts and gods because of your skill and the power of your astras.
ShlokaShloka 4
न कश्चित्त्रिषु लोकेषु संयुगेन गतश्रमः। भुजवीर्याभिगुप्तश्च तपसा चाभिरक्षितः।।5.48.4।। देशकालविभागज्ञस्त्वमेव मतिसत्तमः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तीनों लोकों में तुम्हारे सिवा दूसरा कोई ऐसा नहीं है, जो युद्ध से थकता न हो। तुम अपने बाहुबल से तो सुरक्षित हो ही, तपस्या के बल से भी पूर्णतः निरापद हो। देश-काल का ज्ञान रखने वालों में प्रधान और बुद्धि की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ तुम्हीं हो
Show English Translation
"Excepting you there is none who has not experienced fatigue in war in the three worlds. You alone are intelligent in fighting. You are protected by the strength of your arms and power of austerity. You are aware of the proper place and time of action.
ShlokaShloka 5
न तेऽस्त्यशक्यं समरेषु कर्मणा न तेऽस्त्यकार्यं मतिपूर्वमन्त्रणे। न सोऽस्ति कश्चित्त्रिषु सङ्ग्रहेषु वै न वेद यस्तेऽस्त्रबलं बलं च ते।।5.48.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘युद्ध में तुम्हारे वीरोचित कर्मो के द्वारा कुछ भी असाध्य नहीं है। शास्त्रानुकूल बुद्धिपूर्वक राजकार्य का विचार करते समय तुम्हारे लिये कुछ भी असम्भव नहीं है। तुम्हारा कोई भी विचार ऐसा नहीं होता, जो कार्य का साधक न हो। त्रिलोकी में एक भी ऐसा वीर नहीं है, जो तुम्हारी शारीरिक शक्ति और अस्त्र-बल को न जानता हो
Show English Translation
"Nothing is impossible for you in war. You do not consider with your wise judgment any action unfit for undertaking. There is none in all the three worlds who is unaware of the strength of your weapons and your power to recall through Mantra the weapon you have discharged.
ShlokaShloka 6
ममानुरूपं तपसो बलं च ते पराक्रमश्चास्त्रबलं च संयुगे। न त्वां समासाद्य रणावमर्दे मनश्श्रमं गच्छति निश्चितार्थम्।।5.48.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम्हारा तपोबल, युद्धविषयक पराक्रम और अस्त्र-बल मेरे ही समान है। युद्धस्थल में तुमको पाकर मेरा मन कभी खेद या विषाद को नहीं प्राप्त होता; क्योंकि इसे यह निश्चित विश्वास रहता है कि विजय तुम्हारे पक्ष में होगी
Show English Translation
"The power of your penance, your valour and your ability to discharge astras in war is equal only to mine. I am not bothered about the consequences of war you wage because your victory is certain.
ShlokaShloka 7
निहताः किङ्करास्सर्वे जम्बुमाली च राक्षसः। अमात्यपुत्रा वीराश्च पञ्च सेनाग्रयायिनः।।5.48.7।। बलानि सुसमृद्धानि साश्वनागरथानि च।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘देखो, किंकर नामवाले समस्त राक्षस मार डाले गये। जम्बुमाली नाम का राक्षस भी जीवित न रह सका, मन्त्रीके सातों वीर पुत्र तथा मेरे पाँच सेनापति भी काल के गाल में चले गये
Show English Translation
"All the kinkaras, Jambumali, the heroic demons, sons of the ministers and five army generals were slain. Battalions of well-equipped army including horses, elephants and chariots were also destroyed.
ShlokaShloka 8
सहोदरस्ते दयितः कुमारोऽक्षश्च सूदितः।।5.48.8।। न हि तेष्वेव मे सारो यस्त्वय्यरिनिषूदन।
हिन्दी अर्थ देखें
“उनके साथ ही हाथी, घोड़े और रथोंसहित मेरी बहुत-सी बल-वीर्य से सम्पन्न सेनाएँ भी नष्ट हो गयीं और तुम्हारा प्रिय बन्धु कुमार अक्ष भी मार डाला गया। शत्रुसूदन! मुझमें जो तीनों लोकों पर विजय पाने की शक्ति है, वह तुम्ही में है। पहले जो लोग मारे गये हैं, उनमें वह शक्ति नहीं थी (इसलिये तुम्हारी विजय निश्चित है)
Show English Translation
"Your dear young brother Aksha is killed. O scourage of enemies I do not have the faith in them as I have in you.
ShlokaShloka 9
इदं हि दृष्ट्वा मतिमन्महद्बलं कपेः प्रभावं च पराक्रमं च। त्वमात्मनश्चापि समीक्ष्य सारं कुरुष्व वेगं स्वबलानुरूपम्।।5.48.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस प्रकार अपनी विशाल सेना का संहार और उस वानर का प्रभाव एवं पराक्रम देखकर तुम अपने बल का भी विचार कर लो; फिर अपनी शक्ति के अनुसार उद्योग करो
Show English Translation
"O intelligent warrior measure the strength, power and valour of the monkey and your own strength carefully. Exercise your own strength and speed accordingly.
ShlokaShloka 10
बलावमर्थस्तयि सन्निकृष्टे यथा गते शाम्यति शान्तशत्रौ। तथा समीक्ष्यात्मबलं परं च समारभस्वास्त्रविदां वरिष्ठ।।5.48.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ वीर ! तुम्हारे सब शत्रु शान्त हो चुके हैं। तुम अपने और पराये बल का विचार करके ऐसा प्रयत्न करो, जिससे युद्धभूमि के निकट तुम्हारे पहुँचते ही मेरी सेना का विनाश रुक जाय
Show English Translation
"O warrior of extraordinary merit among the wielders of astras asses your strength approach the enemy in a manner by which he is subdued without causing further destruction to our army. Carefully measure your own strength and your enemy's before you start fighting.
ShlokaShloka 11
न वीरसेना गणशोच्यवन्ति न वज्रमादाय विशालसारम्। न मारुतस्यास्य गतेः प्रमाणं न चाग्निकल्पः करणेन हन्तुम्।।5.48.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीरवर! तुम्हें अपने साथ सेना नहीं ले जानी चाहिये; क्योंकि वे सेनाएँ समूह-की-समूह या तो भाग जाती हैं या मारी जाती हैं। इसी तरह अधिक तीक्ष्णता और कठोरता से युक्त वज्र लेकर भी जाने की कोई आवश्यकता नहीं है (क्योंकि उसके ऊपर वह भी व्यर्थ सिद्ध हो चुका है)। उस वायुपुत्र हनुमान् की गति अथवा शक्ति का कोई माप-तौल या सीमा नहीं है। वह अग्नि-तुल्य तेजस्वी वानर किसी साधन विशेष से नहीं मारा जा सकता
Show English Translation
"O hero take no large army as it is futile with this monkey endowed with extraordinary vigour. Even a thunderbolt can do nothing. He is like the wind and has no match in speed. He is like the sacrificial fire who cannot be destroyed by weapons.
ShlokaShloka 12
तमेवमर्थं प्रसमीक्ष्य सम्यक् स्वकर्मसाम्याद्धि समाहितात्मा। स्मरंश्च दिव्यं धनुषोऽस्त्रवीर्यं व्रजाक्षतं कर्म समारभस्व।।5.48.12।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘उत्तम बुद्धिवाले वीर! मैं तुम्हें जो ऐसे संकट में भेज रहा हूँ, यह यद्यपि (स्नेह की दृष्टि से) उचित नहीं है, तथापि मेरा यह विचार राजनीति और क्षत्रियधर्म के अनुकूल है
Show English Translation
"Assess the situation properly. You are a person of sound judgement. You are a master in weaponry. Recollect the strength of your bow and divine astras and march forward with a singleminded attention. Act in a manner that does not bring your doom. 
ShlokaShloka 13
न खल्वियं मतिश्श्रेष्ठा यत्त्वां सम्प्रेषयाम्यहम्। इयं च राजधर्माणां क्षत्रियस्य मतिर्मता।।5.48.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उत्तम बुद्धिवाले वीर! मैं तुम्हें जो ऐसे संकट में भेज रहा हूँ, यह यद्यपि (स्नेह की दृष्टि से) उचित नहीं है, तथापि मेरा यह विचार राजनीति और क्षत्रियधर्म के अनुकूल है
Show English Translation
"I am reluctant to send you to war in the circumstances. But you are the best choice for me. However, certainly this is the duty of a kshatriya who follows the science of polity. Hence I am sending you.
ShlokaShloka 14
नानाशस्त्रेषु सङ्ग्रामे वैशारद्यमरिन्दम। अवश्यमेव बोद्धव्यं काम्यश्च विजयो रणे।।5.48.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुदमन! वीर पुरुष को संग्राम में नाना प्रकार के शस्त्रों की कुशलता अवश्य प्राप्त करनी चाहिये, साथ ही युद्ध में विजय पाने की भी अभिलाषा रखनी चाहिये’
Show English Translation
"O subduer of enemies you are capable of handling different kinds of weapons. Therefore, understand that I seek only your ultimate triumph in war.
ShlokaShloka 15
ततः पितुस्तद्वचनं निशम्य प्रदक्षिणं दक्षसुतप्रभावः। चकार भर्तारमदीनसत्त्वो रणाय वीरः प्रतिपन्नबुद्धिः।।5.48.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने पिता राक्षसराज रावण के इस वचन को सुनकर देवताओं के समान प्रभावशाली वीर मेघनाद ने युद्ध के लिये निश्चित विचार करके जल्दी से अपने स्वामी रावण की परिक्रमा की
Show English Translation
Hearing the father's words (of exhortation), he, who is never distressed at the prospect of war decided to seek the battle as he was powerful like the son of Daksha, and went round his father with respect.
ShlokaShloka 16
ततस्तै स्स्वगणैरिष्टैरिन्द्रजित् प्रतिपूजितः। युद्धोद्धतः कृतोत्साहस्सङ्ग्रामं प्रत्यपद्यत।।5.48.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् सभा में बैठे हुए अपने दल के प्रिय राक्षसों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसित हो इन्द्रजित् विकट युद्ध के लिये मन में उत्साह भरकर संग्रामभूमि की ओर जाने को उद्यत हुआ
Show English Translation
Having been honoured by his own kith and kin who loved him, Indrajit rushed forth for war with martial vigour.
ShlokaShloka 17
श्रीमान्पद्मपलाशाक्षो राक्षसाधिपतेस्सुतः। निर्जगाम महातेजास्समुद्र इव पर्वसु।।5.48.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
जिसका वेग शत्रुओं के लिये असह्य था, वह इन्द्र के समान पराक्रमी मेघनाद पक्षिराज गरुड़ के समान तीव्र गति तथा तीखे दाढ़ों वाले चार सिंहों से जुते हुए उत्तम रथ पर आरूढ़ हुआ
Show English Translation
When the illustrious son of Ravana, the highly Indrajit resplendent with eyes of lotus petals marched ahead he looked like the turbulent ocean on a fullmoon day.
ShlokaShloka 18
स पक्षिराजोपमतुल्यवेगैर्व्याळैश्चतुर्भिः सिततीक्षणदंष्ट्रैः। रथं समायुक्तमसहयवेगं समारुरोहेन्द्रजिदिन्द्रकल्पः।।5.48.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
जिसका वेग शत्रुओं के लिये असह्य था, वह इन्द्र के समान पराक्रमी मेघनाद पक्षिराज गरुड़ के समान तीव्र गति तथा तीखे दाढ़ों वाले चार सिंहों से जुते हुए उत्तम रथ पर आरूढ़ हुआ
Show English Translation
Like Indra, Indrajit ascended the chariot (which had the standard of Indra as it was seized from him as a token of his having conquered Indra) yoked to four sharptoothed tigers. It moved in swiftness vying with Garuda, the king of birds in speed.
ShlokaShloka 19
स रथी धन्विनां श्रेष्ठः शस्त्रज्ञोस्त्रविदां वरः। रथेनाभिययौ क्षिप्रं हनुमान्यत्र सोऽभवत्।।5.48.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
अस्त्र-शस्त्रों का ज्ञाता, अस्त्रवेत्ताओं में अग्रगण्य और धनुर्धरों में श्रेष्ठ वह रथी वीर रथ के द्वारा शीघ्र उस स्थान पर गया, जहाँ हनुमान् जी उसकी प्रतीक्षा में बैठे थे
Show English Translation
Mounted on the chariot, Indrajit, the best in archery and an expert in weaponry went quickly to the place where that great Hanuman was stationed.
ShlokaShloka 20
स तस्य रथनिर्घोषं ज्यास्वनं कार्मुकस्य च। निशम्य हरिवीरोऽसौ संप्रहृष्टतरोऽभवत्।।5.48.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसके रथ की घर्घराहट और धनुष की प्रत्यञ्चा का गम्भीर घोष सुनकर वानरवीर हनुमान् जी अत्यन्त हर्ष और उत्साह से भर गये
Show English Translation
The leader of the monkey also became happier on hearing the rumbling (of the chariot) and the twang of Indrajit's bowstring.
ShlokaShloka 21
सुमहच्चापमादाय शितशल्यांश्च सायकान्। हनुमन्तमभिप्रेत्य जगाम रणपण्डितः।।5.48.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
इन्द्रजित् युद्ध की कला में प्रवीण था। वह धनुष और तीखे अग्रभागवाले सायकों को लेकर हनुमान जी को लक्ष्य करके आगे बढ़ा
Show English Translation
Indrajit who was an adept in warfare, picked his highly powerful bow and aimed his sharpedged arrow at Hanuman.
ShlokaShloka 22
तस्मिंस्ततः संयति जातहर्षे रणाय निर्गच्छति चापपाणौ। दिशश्च सर्वाः कलुषा बभूवु र्मृगाश्च रौद्रा बहुधा विनेदुः।।5.48.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
हृदय में हर्ष और उत्साह तथा हाथों में बाण लेकर वह ज्यों ही युद्ध के लिये निकला, त्यों ही सम्पूर्ण दिशाएँ मलिन हो गयीं और भयानक पशु नाना प्रकार से आर्तनाद करने लगे
Show English Translation
When he sallied forth happily holding a bow full of passion for war, darkness prevailed in all quarters and it became gloomy. Beasts began to howl in various frightful ways.
ShlokaShloka 23
समागतास्तत्र तु नागयक्षा महर्षयश्चक्रचराश्च सिद्धाः। नभस्समावृत्य च पक्षिसङ्घा विनेदुरुच्चैः परमप्रहृष्टाः।।5.48.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
इन्द्राकार चिह्नवाली ध्वजा से सुशोभित रथ पर बैठकर शीघ्रतापूर्वक आते हुए मेघनाद को देखकर वेगशाली वानर-वीर हनुमान् ने बड़े जोर से गर्जना की और अपने शरीर को बढ़ाया
Show English Translation
(To see the combat) the Nagas, Yakshas, seers and Siddhas who move round the heavenly orbits assembled in the sky. The birds collected in flocks in the sky and screeched loudly and happily.
ShlokaShloka 24
आयान्तं सरथं दृष्ट्वा तूर्णमिन्द्रजितं कपिः। विननाद महानादं व्यवर्धत च वेगवान्।।5.48.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
इन्द्राकार चिह्नवाली ध्वजा से सुशोभित रथ पर बैठकर शीघ्रतापूर्वक आते हुए मेघनाद को देखकर वेगशाली वानर-वीर हनुमान् ने बड़े जोर से गर्जना की और अपने शरीर को बढ़ाया
Show English Translation
Hanuman of very high speed enlarged his body and roared, perceiving Indrajit's chariot coming swiftly.
ShlokaShloka 25
इन्द्रजित्तु रथं दिव्यमास्थितश्चित्रकार्मुकः। धनुर्विष्फारयामास तटिदूर्जितन्निस्स्वनम्।।5.48.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस दिव्य रथ पर बैठकर विचित्र धनुष धारण करने वाले इन्द्रजित् ने बिजली की गड़गड़ाहट के समान टंकार करने वाले अपने धनुष को खींचा
Show English Translation
Indrajit on his part sat in his divine chariot holding a wonderful bow and in a lightning speed twanged it.
ShlokaShloka 26
ततस्समेतावतितीक्ष्णवेगौ महाबलौ तौ रणनिर्विशङ्कौ। कपिश्च रक्षोधिपतेस्तनूजः सुरासुरेन्द्राविव बद्धवैरौ।।5.48.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर तो अत्यन्त दुःसह वेग और महान् बल से सम्पन्न हो युद्ध में निर्भय होकर आगे बढ़ने वाले वे दोनों वीर कपिवर हनुमान् तथा राक्षसराजकुमार मेघनाद परस्पर वैर बाँधकर देवराज इन्द्र और दैत्यराज बलि की भाँति एक-दूसरे से भिड़ गये
Show English Translation
Then the son of the demon king and Hanuman, both very fast in speed, mighty and powerful, fearless in war and like sura and asura closed in upon each other.
ShlokaShloka 27
स तस्य वीरस्य महारथस्य धनुष्मतः संयति सम्मतस्य। शरप्रवेगं व्यहनत्प्रवृद्ध श्चचार मार्गे पितुरप्रमेयः।।5.48.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतने ही में शत्रुवीरों का संहार करने वाले इन्द्रजित् ने बड़ी और तीखी नोक तथा सुन्दर परों वाले, सोने की विचित्र पंखों से सुशोभित और वज्र के समान वेगशाली बाणों को लगातार छोड़ना आरम्भ किया
Show English Translation
Hanuman of immeasurable strength heaved himself to a huge proprtion and went moving on the path of his father (windgod) rendering useless the extraordinary speed of the arrows of Indrajit, who was great in chariot warfare, and an efficient archer.
ShlokaShloka 28
ततश्शरानायततीक्ष्णशल्यान् सुपत्रिणः काञ्चनचित्रपुङ्खान्। मुमोच वीरः परवीरहन्ता सुसन्नतान् वज्रनिपातवेगान्।।5.48.28।।  
हिन्दी अर्थ देखें
इतने ही में शत्रुवीरों का संहार करने वाले इन्द्रजित् ने बड़ी और तीखी नोक तथा सुन्दर परों वाले, सोने की विचित्र पंखों से सुशोभित और वज्र के समान वेगशाली बाणों को लगातार छोड़ना आरम्भ किया
Show English Translation
Then the heroic Indrajit, slayer of enemy warriors, discharged long arrows that were fixed with fine feathers with sharppointed gold tips, bent a little at the tip touching the bow string, as swift as lightning.
ShlokaShloka 29
ततस्तु तत्स्यन्दननिस्स्वनं च मृदङ्गभेरीपटहस्वनं च। विकृष्यमाणस्य च कार्मुकस्य निशम्य घोषं पुनरुत्पपात।।5.48.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय उसके रथ की घर्घराहट, मृदङ्ग, भेरी और पटह आदि बाजों के शब्द एवं खींचे जाते हुए धनुष की टंकार सुनकर हनुमान जी फिर ऊपर की ओर उछले
Show English Translation
Thereupon, hearing the rumbling of the chariot, the sounds of mrudangas, bheris, and patahas drawing towards him, and percieving the loud twang of the bow (of Indrajit) Hanuman sprang up again.
ShlokaShloka 30
शराणामन्तरेष्वाशु व्यवर्तत महाकपिः। हरिस्तस्याभिलक्ष्यस्य मोघयन्लक्ष्यसंग्रहम्।।5.48.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऊपर जाकर वे महाकपि वानरवीर लक्ष्य बेधने में प्रसिद्ध मेघनाद के साधे हुए निशाने को व्यर्थ करते हुए उसके छोड़े हुए बाणों के बीच से शीघ्रतापूर्वक निकलकर अपने को बचाने लगे
Show English Translation
The great tawny monkey moved quickly between spaces of arrows that were aimed at him rendering hosts of Indrajit's targets futile.
ShlokaShloka 31
शराणामग्रतस्तस्य पुनः समभिवर्तत। प्रसार्य हस्तौ हनुमानुत्पपातानिलात्मजः।।5.48.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे पवनकुमार हनुमान् बारंबार उसके बाणों के सामने आकर खड़े हो जाते और फिर दोनों हाथ फैलाकर बात-की-बात में उड़ जाते थे
Show English Translation
Hanuman, son of the Windgod again stood facing the arrows directly stretching his hands and jumped (into the air).
ShlokaShloka 32
तावुभौ वेगसम्पन्नौ रणकर्मविशारदौ। सर्वभूतमनोग्राहि चक्रतुर्युद्धमुत्तमम्।।5.48.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे दोनों वीर महान् वेग से सम्पन्न तथा युद्ध करने की कला में चतुर थे। वे सम्पूर्ण भूतों के चित्त को आकर्षित करने वाला उत्तम युद्ध करने लगे
Show English Translation
Both the warriors endowed with speed and skill in warfare carried on the fight which captivated the minds of all creatures.
ShlokaShloka 33
हनुमतो वेद न राक्षसोऽन्तरं न मारुतिस्तस्य महात्मनोऽन्तरम्। परस्परं निर्विषहौ बभूवतुः समेत्य तौ देवसमानविक्रमौ।।5.48.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह राक्षस हनुमान जी पर प्रहार करने का अवसर नहीं पाता था और पवनकुमार हनुमान जी भी उस महामनस्वी वीर को धर दबाने का मौका नहीं पाते थे। देवताओं के समान पराक्रमी वे दोनों वीर परस्पर भिड़कर एक-दूसरे के लिये दुःसह हो उठे थे
Show English Translation
The demon did not find a way to hit Hanuman. Maruti also found no opportunity to hit great Indrajit. Both of them being equal to gods in valour became too much to each other in war. (Both of them moved at meteoric speed making it difficult to aim at the enemy.)
ShlokaShloka 34
ततस्तु लक्ष्ये स विहन्यमाने शरेष्वमोघेषु च संपतत्सु। जगाम चिन्तां महतीं महात्मा समाधिसंयोगसमाहितात्मा।।5.48.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्यवेध के लिये चलाये हुए मेघनाद के वे अमोघ बाण भी जब व्यर्थ होकर गिर पड़े, तब लक्ष्य पर बाणों का संधान करने में सदा एकाग्रचित्त रहने वाले उस महामनस्वी वीर को बड़ी चिन्ता हुई
Show English Translation
Indrajit's infallible arrows missed Hanuman. Then the great warrior became perplexed and started thinking seriously within himself entering into a reflective mood.
ShlokaShloka 35
ततो मतिं राक्षसराजसूनु श्चकार तस्मिन् हरिवीरमुख्ये। अवध्यतां तस्य कपेस्समीक्ष्य कथं निगच्छेदिति निग्रहार्थम्।।5.48.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन कपिश्रेष्ठ को अवध्य समझकर राक्षसराजकुमार मेघनाद वानरवीरों में प्रमुख हनुमान् जी के विषय में यह विचार करने लगा कि ‘इन्हें किसी तरह कैद कर लेना चाहिये, परंतु ये मेरी पकड़ में आ कैसे सकते हैं?’
Show English Translation
Then Indrajit, son of the demon king, thinking that a vanara should not be killed started considering other means of catching hm.
ShlokaShloka 36
ततः पैतामहं वीरः सोऽस्त्रमस्त्रविदां वरः। संदधे सुमहत्तेजा: तं हरिप्रवरं प्रति।।5.48.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर तो अस्त्रवेत्ताओं में श्रेष्ठ उस महातेजस्वी वीर ने उन कपिश्रेष्ठ को लक्ष्य करके अपने धनुषपर ब्रह्माजी के दिये हुए अस्त्र का संधान किया
Show English Translation
Then the heroic master of weapons, an excellent and glorious warrior directed the Brahmastram towards the foremost of monkeys.
ShlokaShloka 37
अवध्योऽयमिति ज्ञात्वा तमस्त्रेणास्त्रतत्त्ववित्। निजग्राह महाबाहुर्मारुतात्मजमिन्द्रजित्।।5.48.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
अस्त्रतत्त्व के ज्ञाता इन्द्रजित् ने महाबाहु पवनकुमार को अवध्य जानकर उन्हें उस अस्त्र से बाँध लिया
Show English Translation
Indrajit, the strongarmed hero, who knew the secrets of all missiles, realising that the son of the Windgod cannot be killed caught him by the divine weapon of Brahma (Brahmastram).
ShlokaShloka 38
तेन बद्धस्ततोऽस्त्रेण राक्षसेन स वानरः। अभवन्निर्विचेष्टश्च पपात स महीतले ।।5.48.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षस द्वारा उस अस्त्र से बाँध लिये जाने पर वानरवीर हनुमान जी निश्चेष्ट होकर पृथ्वी पर गिर पड़े
Show English Translation
Then Hanuman bound by the weapon of the demon was unable to move and fell on the ground.
ShlokaShloka 39
ततोऽथ बुद्ध्वा स तदस्त्रबन्धं प्रभोः प्रभावाद्विगतात्मवेगः। पितामहानुग्रहमात्मनश्च विचिन्तयामास हरिप्रवीरः।।5.48.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने को ब्रह्मास्त्र से बँधा हुआ जानकर भी उन्हीं भगवान् ब्रह्मा के प्रभाव से हनुमान् जी को थोड़ी-सी भी पीड़ा का अनुभव नहीं हुआ। वे प्रमुख वानरवीर अपने ऊपर ब्रह्माजी के महान् अनुग्रह का विचार करने लगे
Show English Translation
The monkey leader realised that his speed was arrested by the power of the lord Brahma, by the strength of the bond of Brahmastram. He then recalled lord Brahma's boon to him.
ShlokaShloka 40
तत स्स्वायम्बुवैर्मन्त्रैर्ब्रह्मास्त्रमभिमन्त्रितम्। हनुमांश्चिन्तयामास वरदानं पितामहात्।।5.48.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
जिन मन्त्रों के देवता साक्षात् स्वयम्भू ब्रह्मा हैं, उनसे अभिमन्त्रित हुए उस ब्रह्मास्त्र को देखकर हनुमान जी को पितामह ब्रह्मा से अपने लिये मिले हुए वरदान का स्मरण हो आया (ब्रह्माजी ने उन्हें वर दिया था कि मेरा अस्त्र तुम्हें एक ही मुहूर्त में अपने बन्धन से मुक्त कर देगा)
Show English Translation
Hanuman realised that it was by invoking creator Brahma and applying the mantra that he was caught by Brahmastram. On that occasion he started thinking of the boon given to him by Grandsire Brahma :
ShlokaShloka 41
न मेऽस्त्रबन्धस्य च शक्तिरस्ति विमोक्षणे लोकगुरोः प्रभावात्। इत्येव मत्वा विहितोऽस्त्रबन्धो मयात्मयोनेरनुवर्तितव्यः।।5.48.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर वे सोचने लगे ‘लोकगुरु ब्रह्मा के प्रभाव से मुझमें इस अस्त्र के बन्धन से छुटकारा पाने की शक्ति नहीं है—ऐसा मानकर ही इन्द्रजित् ने मुझे इस प्रकार बाँधा है, तथापि मुझे भगवान् ब्रह्मा के सम्मानार्थ इस अस्त्रबन्धन का अनुसरण करना चाहिये’
Show English Translation
'I deem it an effect of the power of Brahma. It is not possiblle for me to free myself due to the power of the great lord presiding over the universe through the astra. It should be obeyed'.
ShlokaShloka 42
स वीर्यमस्त्रस्य कपिर्विचार्य पितामहानुग्रहमात्मनश्च। विमोक्षशक्तिं परिचिन्तयित्वा पितामहाज्ञामनुवर्तते स्म।।5.48.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसों द्वारा पकड़े जाने में भी मुझे महान् लाभ ही दिखायी देता है; क्योंकि इससे मुझे राक्षसराज रावण के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अतः शत्रु मुझे पकड़कर ले चलें’
Show English Translation
Reflecting within himself about the power of the astra, Hanuman recalled Braham's favour to him. He recalled his own power to liberate himself from the Brahmastra and resolved to abide by the order of Brahma.
ShlokaShloka 43
अस्त्रेणापि हि बद्धस्य भयं मम न जायते। पितामहमहेन्द्राभ्यां रक्षितस्यानिलेन च।।5.48.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसों द्वारा पकड़े जाने में भी मुझे महान् लाभ ही दिखायी देता है; क्योंकि इससे मुझे राक्षसराज रावण के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अतः शत्रु मुझे पकड़कर ले चलें’
Show English Translation
'Even though I am bound by the astra, I have the protection of both Brahma and Indra as well as the Windgod. Hence there is no cause for apprension.
ShlokaShloka 44
ग्रहणे चापि रक्षोभिर्महन्मे गुणदर्शनम्। राक्षसेन्द्रेण संवादस्तस्माद्गृह्णन्तु मां परे।।5.48.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसों द्वारा पकड़े जाने में भी मुझे महान् लाभ ही दिखायी देता है; क्योंकि इससे मुझे राक्षसराज रावण के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। अतः शत्रु मुझे पकड़कर ले चलें’
Show English Translation
'If I am caught by the demon I will have the opportunity to see the demon lord. Therefore, let me be caught by my enemies'.
ShlokaShloka 45
स निश्चितार्थः परवीरहन्ता समीक्ष्यकारी विनिवृत्तचेष्टः। परैः प्रसह्याभिगतैर्निगृह्य ननाद तैस्त्रै: परिभर्त्स्यमानः।।5.48.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा निश्चय करके विचारपूर्वक कार्य करने वाले शत्रुवीरों के संहारक हनुमान जी निश्चेष्ट हो गये। फिर तो सभी शत्रु निकट आकर उन्हें बलपूर्वक पकड़ने और डाँट बताने लगे। उस समय हनुमान् जी , मानो कष्ट पा रहे हों, इस प्रकार चीखते और कटकटाते थे
Show English Translation
Hanuman, a destroyer of enemies, who assesses before he acts, resolved (to submit to the ordinance of Brahma), to be silent (the power of his movement affected). When the enemy forces came to him slowly and slowly, siezed him forcibly and abused him, he roared.
ShlokaShloka 46
ततस्तं राक्षसा दृष्ट्वा निर्विचेष्टमरिंदमम्। बबन्धुश्शणवल्कैश्च द्रुमचीरैश्च संहतैः।।5.48.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुवीरों ने जो उन्हें हठपूर्वक बाँधा और उनका तिरस्कार किया, यह सब कुछ उस समय उन्हें अच्छा लगा। उनके मन में यह निश्चित विचार हो गया था कि ऐसी अवस्था में राक्षसराज रावण सम्भवतः कौतूहलवश मुझे देखने की इच्छा करेगा (इसीलिये वे सब कुछ सह रहे थे)
Show English Translation
Then the ogres had Hanuman, the subduer of enemies, who made no effort to move, bound with hemp rope and bark robes.
ShlokaShloka 47
स रोचयामास परैश्च बन्धनं प्रसह्य वीरैरभिनिग्रहं च। कौतूहलान्मां यदि राक्षसेन्द्रो द्रष्टुं व्यवस्येदिति निश्चितार्थः।।5.48.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुवीरों ने जो उन्हें हठपूर्वक बाँधा और उनका तिरस्कार किया, यह सब कुछ उस समय उन्हें अच्छा लगा। उनके मन में यह निश्चित विचार हो गया था कि ऐसी अवस्था में राक्षसराज रावण सम्भवतः कौतूहलवश मुझे देखने की इच्छा करेगा (इसीलिये वे सब कुछ सह रहे थे)
Show English Translation
Bound by the enemy warriors, Hanuman, decided to bear all humiliations, thinking, 'May be the demon king might come to see me out of curiosity if he is so disposed'.
ShlokaShloka 48
स बद्धस्तेन वल्केन विमुक्तोऽस्त्रेण वीर्यवान्। अस्त्रबन्धः स चान्यं हि न बन्धमनुवर्तते।।5.48.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के सुन्दरकाण्ड में अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English Translation
On being bound by bark ropes Hanuman was set free from the bond of Brahmastra, since the bondage of Brahmastra does not tolerate another ordinary bondage.
ShlokaShloka 49
अथेन्द्रजित्तु द्रुमचीरबद्धं विचार्य वीरः कपिसत्तमं तम्। विमुक्तमस्त्रेण जगाम चिन्तां नान्येन बद्धो ह्यनुवर्ततेऽस्त्रम्।।5.48.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
Show English Translation
Then the heroic Indrajit coming to know that the foremost of the monkeys bound by bark ropes was released from the bondage of Brahmastra, thought, 'indeed the divine weapon does not tolerate other bonds, so the vanara is released'.
ShlokaShloka 50
अहो महत्कर्म कृतं निरर्थकम्कं न राक्षसैर्मन्त्रगतिर्विमृष्टा। पुनश्च मन्त्रे विहतेऽस्त्रमन्यत्प्रवर्तते संशयिता स्स्मसर्वे।।5.48.50।।  
हिन्दी अर्थ देखें
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
Show English Translation
'Alas! my achievement has been wasted. The ogres had not considered the impact of the mantra of astra. Once the Brahmastra is ineffective another astra cannot be operative again. We are all running a risk.'
ShlokaShloka 51
अस्त्रेण हनुमान्मुक्तो नात्मानमवबुध्यत। कृष्यमाणस्तु रक्षोभि स्तौश्च बन्धैर्निपीडितः।।5.48.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
Show English Translation
Though binding and dragging by the ogres had hurt Hanuman, he on his part did not know that he had been released from Brahmastra.
ShlokaShloka 52
हन्यमानस्ततः क्र��रै राक्षसैः काष्ठमुष्टिभिः। समीपं राक्षसेन्द्रस्य प्राकृष्यत स वानरः।।5.48.52।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
Show English Translation
The cruel ogres hit Hanuman with sticks and fists and dragged him to the presence of the demon lord.
ShlokaShloka 53
अथेन्द्रजित्तं प्रसमीक्ष्य मुक्तमस्त्रेण बद्धं द्रुमचीरसूत्रैः। न्यदर्शयत्तत्र महाबलं तं हरिप्रवीरं सगणाय राज्ञे।।5.48.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब इन्द्रजित् ने उन महाबली वानरवीर को ब्रह्मास्त्र से मुक्त तथा वृक्ष के वल्कलों की रस्सियों से बँधा देख उन्हें वहाँ सभासद्गणोंसहित राजा रावण को दिखाया
Show English Translation
Then Indarjit, seeing the powerful Hanuman, the foremost of monkeys who was released from the Brahmastra, still bound by bark ropes, presented him to the ogres and their master in the royal assembly.
ShlokaShloka 54
तं मत्तमिव मातङ्गं बद्धं कपिवरोत्तमम्। राक्षसा राक्षसेन्द्राय रावणाय न्यवेदयन्।।5.48.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
मतवाले हाथी के समान बँधे हुए उन वानरशिरोमणि को राक्षसों ने राक्षसराज रावण की सेवा में समर्पित कर दिया
Show English Translation
The ogres presented the best of monkeys, Hanuman looking like an elephant in rut to Ravana, the demon king.
ShlokaShloka 55
कोऽयं कस्य कुतोवात्र किं कार्यं को व्यपाश्रयः। इति राक्षसवीराणां तत्र सञ्जज्ञिरे कथाः।।5.48.55।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें देखकर राक्षसवीर आपस में कहने लगे—’यह कौन है ? किसका पुत्र या सेवक है? कहाँ से आया है? यहाँ इसका क्या काम है? तथा इसे सहारा देने वाला कौन है ?
Show English Translation
"Who is he? Whose son is he? Why has he come here? Where has he come from? What business does he have here?" Thus the heroic demons talked among themselves.
ShlokaShloka 56
हन्यतां दह्यतां वापि भक्ष्यतामिति चापरे। राक्षसास्तत्र सङ्क्रुद्धा: परस्परमथाब्रुवन्।।5.48.56।।
हिन्दी अर्थ देखें
कुछ दूसरे राक्षस जो अत्यन्त क्रोध से भरे थे, परस्पर इस प्रकार बोले-‘इस वानर को मार डालो, जला डालो या खा डालो’
Show English Translation
Thereafter other ogres angrily said 'Let us kill him, burn him or otherwise devour him,' thus they spoke to one another.
ShlokaShloka 57
अतीत्य मार्गं सहसा महात्मा स तत्र रक्षोधिपपादमूले। ददर्श राज्ञः परिचारवृद्धान् गृहं महारत्नविभूषितं च।।5.48.57।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय महातेजस्वी रावण ने विकट आकार वाले राक्षसों के द्वारा इधर-उधर घसीटे जाते हुए कपिश्रेष्ठ हनुमान जी को देखा
Show English Translation
The great Hanuman moving quickly and crossing the path came near the feet of the king. He saw the aged and experienced ministers of the king and the palace of the king adorned with precious gems.
ShlokaShloka 58
स ददर्श महातेजा रावणः कपिसत्तमम्। रक्षोभिर्विकृताकारैः कृष्यमाणमितस्ततः।।5.48.58।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय महातेजस्वी रावण ने विकट आकार वाले राक्षसों के द्वारा इधर-उधर घसीटे जाते हुए कपिश्रेष्ठ हनुमान जी को देखा
Show English Translation
Resplendent Ravana saw the ogres of ugly appearance dragging the foremost of the monkeys here and there.
ShlokaShloka 59
राक्षसाधिपतिं चापि ददर्श कपिसत्तमः। तेजोबलसमायुक्तं तपन्तमिव भास्करम्।।5.48.59।।
हिन्दी अर्थ देखें
कपिश्रेष्ठ हनुमान् ने भी राक्षसराज रावण को तपते हुए सूर्य के समान तेज और बल से सम्पन्न देखा
Show English Translation
Hanuman the best of monkeys also saw the demon king who had both splendour and strength, radiating brilliance like the Sun.
ShlokaShloka 60
सरोषसम्वर्तितताम्रदृष्टिर्दशाननस्तं कपिमन्ववेक्ष्य। अथोपविष्टान् कुलशीलवृद्धान् समादिशत्तं प्रति मन्त्रिमुख्यान्।।5.48.60।।
हिन्दी अर्थ देखें
हनुमान जी को देखकर दशमुख रावण की आँखें रोष से चञ्चल और लाल हो गयीं। उसने वहाँ बैठे हुए कुलीन, सुशील और मुख्य मन्त्रियों को उनसे परिचय पूछने के लिये आज्ञा दी
Show English Translation
That tenheaded rakshasa king, rolling his red eyes rapidly in rage and observing the monkey unwinkingly ordered the noble and aged ministers of his clan to interrogate Hanuman.
ShlokaShloka 61
यथाक्रमं तैस्स कपिर्विपृष्टः कार्यार्थमर्धस्य च मूलमादौ। निवेदयामास हरीश्वरस्य दूतः सकाशादहमागतोऽस्मि।।5.48.61।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबने पहले क्रमशः कपिवर हनुमान् से उनका कार्य, प्रयोजन तथा उसके मूल कारण के विषय में पूछा तब उन्होंने यह बताया कि ‘मैं वानरराज सुग्रीव के पास से उनका दूत होकर आया हूँ’
Show English Translation
At the very outset they questioned Hanuman manner in the usual about the place he came from and the purpose. Hanuman reported, 'I am Hanuman. I came as a messenger by the order of the king of monkeys'. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे अष्टचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortyeigth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.