Sundara Kanda

Sarga 37: Hanuman offers to carry Sita back to RamaSita politely Sita declines -- appeals to Hanuman to get Rama to take her.

सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 37

66 shlokas

ShlokaShloka 1
सीता तद्वचनं श्रुत्वा पूर्णचन्द्रनिभानना। हनूमन्तमुवाचेदं धर्मार्थसहितं वचः।।5.37.1।।  
हिन्दी अर्थ देखें
हनुमान जी का पूर्वोक्त वचन सुनकर पूर्णचन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाली सीता ने उनसे धर्म और अर्थ से युक्त बात कही—
Show English Translation
To the righteous words (about Rama's grief) of Hanuman, Sita with a face like the full moon replied.
ShlokaShloka 2
अमृतं विषसंस��ष्टं त्वया वानर भाषितम्। यच्च नान्यमना रामो यच्च शोकपरायणः ।।5.37.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रमें नौका के नष्ट हो जाने पर अपने हाथों से तैरने वाले पराक्रमी पुरुष की भाँति श्रीरघुनाथजी कैसे इस शोक-सागर से पार होंगे?
Show English Translation
"O vanara you have told me that Rama has his mind always fixed on me, not on others and you have also said that he is sad. It is like offering me poison mixed with nectar.
ShlokaShloka 3
ऐश्वर्ये वा सुविस्तीर्णे व्यसने वा सुदारुणे। रज्ज्वेव पुरुषं बद्ध्वा कृतान्तः परिकर्षति।।5.37.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रमें नौका के नष्ट हो जाने पर अपने हाथों से तैरने वाले पराक्रमी पुरुष की भाँति श्रीरघुनाथजी कैसे इस शोक-सागर से पार होंगे?
Show English Translation
"Death snatches a man tied with a cord, whether he is rolling in luxury or sinking in adversity.
ShlokaShloka 4
विधिर्नूनमसंहार्यः प्राणिनां प्लवगोत्तम। सौमित्रिं मां च रामं च व्यसनै: पश्य मोहितान्।।5.37.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रमें नौका के नष्ट हो जाने पर अपने हाथों से तैरने वाले पराक्रमी पुरुष की भाँति श्रीरघुनाथजी कैसे इस शोक-सागर से पार होंगे?
Show English Translation
"O best of vanaras surely it is not possible for living beings to overcome destiny. You see how Sri Rama, Saumitri, and my own self are all afflicted with grief.
ShlokaShloka 5
शोकस्यास्य कदा पारं राघवोऽधिगमिष्यति। प्लवमानः परिश्रान्तो हतनौ स्सागरे यथा।।5.37.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रमें नौका के नष्ट हो जाने पर अपने हाथों से तैरने वाले पराक्रमी पुरुष की भाँति श्रीरघुनाथजी कैसे इस शोक-सागर से पार होंगे?
Show English Translation
"When will Raghava reach the shore of this ocean of grief? He is like a man who has suffered a ship wreck, trying to swim?
ShlokaShloka 6
राक्षसानां वधं कृत्वा सूदयित्वा च रावणम्। लङ्कामुन्मूलितां कृत्वा कदा द्रक्ष्यति मां पतिः।।5.37.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षसों का वध, रावण का संहार और लङ्कापुरी का विध्वंस करके मेरे पतिदेव मुझे कब देखेंगे?
Show English Translation
"When will my husband see me after killing the demons including Ravana and uprooting Lanka?
ShlokaShloka 7
स वाच्यस्संत्वरस्वेति यावदेव न पूर्यते। अयं संवत्सरः कालस्तावद्धि मम जीवितम्।।5.37.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर! यह दसवाँ महीना चल रहा है। अब वर्ष पूरा होने में दो ही मास शेष हैं। निर्दयी रावण ने मेरे जीवन के लिये जो अवधि निश्चित की है, उसमें इतना ही समय बाकी रह गया है
Show English Translation
"One year's time has been given (by Ravana) to me. Rama should be informed to be quick in reaching before the completion of the time limit and that I will survive till then only.
ShlokaShloka 8
वर्तते दशमो मासो द्वौ तु शेषौ प्लवङ्गम। रावणेन नृशंसेन समयो यः कृतो मम।।5.37.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर! यह दसवाँ महीना चल रहा है। अब वर्ष पूरा होने में दो ही मास शेष हैं। निर्दयी रावण ने मेरे जीवन के लिये जो अवधि निश्चित की है, उसमें इतना ही समय बाकी रह गया है
Show English Translation
"O vanara this is the end of the tenth month. Only two more months are left. This is the condition laid by the wicked Ravana in my case.
ShlokaShloka 9
विभीषणेन च भ्रात्रा मम निर्यातनं प्रति। अनुनीतः प्रयत्नेन न च तत्कुरुते मतिम्।।5.37.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण के भाई विभीषण ने मुझे लौटा देने के लिये उससे यत्नपूर्वक बड़ी अनुनय-विनय की थी, किंतु वह उनकी बात नहीं मानता है
Show English Translation
"Vibhisana made efforts to advise Ravana for my restoration. But Ravana has not agreed to that.
ShlokaShloka 10
मम प्रतिप्रदानं हि रावणस्य न रोचते। रावणं मार्गते संख्ये मृत्युः कालवशं गतम्।।5.37.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरा लौटाया जाना रावण को अच्छा नहीं लगता; क्योंकि वह काल के अधीन हो रहा है और युद्ध में मौत उसे ढूँढ़ रही है
Show English Translation
"Ravana did not like to return me having fallen into the death trap. Death lies in wait for him in battle.
ShlokaShloka 11
ज्येष्ठा कन्या नला नाम विभीषणसुता कपे। तया ममेदमाख्यातं मात्रा प्रहितया स्वयम्।।5.37.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपे! विभीषण की ज्येष्ठ पुत्री का नाम कला है। उसकी माता ने स्वयं उसे मेरे पास भेजा था। उसी ने ये सारी बातें मुझसे कही हैं
Show English Translation
"O vanara Nala the eldest daughter of Vibhisana sent by her mother came here personally and reported this to me.
ShlokaShloka 12
असंशयं हरिश्रेष्ठ क्षिप्रं मां प्राप्स्यते पतिः। अन्तरात्मा च मे शुद्धस्तस्मिंश्च बहवो गुणाः।।5.37.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अविन्ध्य नाम का एक श्रेष्ठ राक्षस है, जो बड़ा ही बुद्धिमान्, विद्वान्, धीर, सुशील, वृद्ध तथा रावण का सम्मानपात्र है
Show English Translation
"O eminent vanara no doubt my lord will soon reach this place. My pure conscience tells me that Rama has many virtues.
ShlokaShloka 13
उत्साहः पौरुषं सत्त्वमानृशंस्यं कृतज्ञता। विक्रमश्च प्रभावश्च सन्ति वानर राघवे।।5.37.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उसने रावण को यह बताकर कि श्रीराम के हाथ से राक्षसों के विनाश का अवसर आ पहुँचा है, मुझे लौटा देने के लिये प्रेरित किया था, किंतु वह दुष्टात्मा उसके हितकारी वचनों को भी नहीं सुनता है
Show English Translation
"O vanara Rama is endowed with perseverance, manliness, prowess, kindness, gratitude, competence and power.
ShlokaShloka 14
चतुर्दशसहस्राणि राक्षसानां जघान यः। जनस्थाने विना भ्रात्रा शत्रुः कस्तस्य नोद्विजेत् ।।5.37.14।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपिश्रेष्ठ! मुझे तो यह आशा हो रही है कि मेरे पतिदेव मुझसे शीघ्र ही आ मिलेंगे; क्योंकि मेरी अन्तरात्मा शुद्ध है और श्रीरघुनाथजी में बहुत-से गुण हैं।
Show English Translation
"At Janasthana without the help of his brother also he slew fourteen thousand demons. Which enemy will not tremble before him?
ShlokaShloka 15
न स शक्यस्तुलयितुं व्यसनैः पुरुषर्षभः। अहं तस्य प्रभावज्ञा शक्रस्येव पुलोमजा ।।5.37.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर! श्रीरामचन्द्रजी में उत्साह, पुरुषार्थ, बल, दयालुता, कृतज्ञता, पराक्रम और प्रभाव आदि सभी गुण विद्यमान हैं
Show English Translation
"O bull among men he will not be shaken by calamities. Just as Sachi, the daughter of Puloma knows Indra's might I know Rama's.
ShlokaShloka 16
शरजालांशुमान्शूरः कपे रामदिवाकरः। शत्रुरक्षोमयं तोयमुपशोषं नयिष्यति।।5.37.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिन्होंने जनस्थान में अपने भाई की सहायता लिये बिना ही चौदह हजार राक्षसों का संहार कर डाला, उनसे कौन शत्रु भयभीत न होगा?
Show English Translation
"O monkey the valiant Rama is like the Sungod shoofing a dazzling volley of arrows which will dry up the sea of enemy forces."
ShlokaShloka 17
इति सञ्जल्पमानां तां रामार्थे शोककर्शिताम्। आश्रुसम्पूर्णनयनामुवाच वचनं कपिः।।5.37.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्रजी पुरुषों में श्रेष्ठ हैं। वे संकटों से तोले या विचलित किये जायँ, यह सर्वथा असम्भव है।जैसे पुलोम-कन्या शची इन्द्र के प्रभावको जानती हैं, उसी तरह मैं श्रीरघुनाथजी की शक्ति-सामर्थ्य को अच्छी तरह जानती हूँ
Show English Translation
While Sita, tormented with grief on account of Rama was thus speaking, her eyes filled with tears, the monkey said:
ShlokaShloka 18
श्रुत्वैव तु वचो मह्यं क्षिप्रमेष्यति राघवः। चमूं प्रकर्षन्महतीं हर्यृक्षगणसङ्कुलाम्।।5.37.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतना कहते-कहते सीताके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। वे श्रीरामचन्द्रजी के लिये शोक से पीड़ित हो रही थीं। उस समय कपिवर हनुमान जी ने उनसे कहा—
Show English Translation
"On hearing me Rama will reach soon with a huge army of vanaras and bears.
ShlokaShloka 19
अथवा मोचयिष्यामि त्वामद्यैव वरानने। अस्माद्धुःखादुपारोह मम पृष्ठमनिन्दिते।।5.37.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतना कहते-कहते सीताके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली। वे श्रीरामचन्द्रजी के लिये शोक से पीड़ित हो रही थीं। उस समय कपिवर हनुमान जी ने उनसे कहा—
Show English Translation
"O beautiful lady, if you please, I shall redeem you today itself from grief. You may ride on my back, O blameless lady.
ShlokaShloka 20
त्वां हि पृष्ठगतां कृत्वा सन्तरिष्यामि सागरम्। शक्तिरस्ति हि मे वोढुं लङ्कामपि सरावणाम् ।।5.37.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! आप धैर्य धारण करें। मेरा वचन सुनते ही श्रीरघुनाथजी वानर और भालुओं की विशाल सेना लेकर शीघ्र यहाँ के लिये प्रस्थान कर देंगे
Show English Translation
"Placing you on my back I shall cross the ocean. Indeed, I have the capacity to carry the entire city of Lanka along with Ravana.
ShlokaShloka 21
अहं प्रस्रवणस्थाय राघवायाद्य मैथिलि। प्रापयिष्यामि शक्राय हव्यं हुतमिवानलः।।5.37.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा मैं अभी आपको इस राक्षसजनित दुःख से छुटकारा दिला दूंगा। सती-साध्वी देवि! आप मेरी पीठ पर बैठ जाइये
Show English Translation
"O Mythili Just as oblations offered to the sacred fire goes to Indra, I shall offer you today to Rama waiting on the Prasravana mountain.
ShlokaShloka 22
द्रक्ष्यस्यद्वैव वैदेहि राघवं सहलक्ष्मणम्। व्यवसायसमायुक्तं विष्णुं दैत्यवधे यथा।।5.37.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपको पीठ पर बैठाकर मैं समुद्र को लाँघ जाऊँगा। मुझमें रावणसहित सारी लङ्का को भी ढो ले जाने की शक्ति है
Show English Translation
"O Vaidehi you will see Rama and Lakshmana making all out efforts like Lord Visnu to kill the demons.
ShlokaShloka 23
त्वद्दर्शनकृतोत्साहमाश्रमस्थं महाबलम्। पुरन्दरमिवासीनं नागराजस्य मूर्धनि।।5.37.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मिथिलेशकुमारी! रघुनाथजी प्रस्रवणगिरि पर रहते हैं। मैं आज ही आपको उनके पास पहुँचा दूंगा ठीक उसी तरह, जैसे अग्निदेव हवन किये गये हविष्य को इन्द्र की सेवा में ले जाते हैं
Show English Translation
Mighty Rama staying in asram ill be enthused to see you seated on my back like Lord Purandara (Indra) seated on the back of the lord of elephants (Airavata)
ShlokaShloka 24
पृष्ठमारोह मे देवि मा विकाङ्क्षस्व शोभने। योगमन्विच्छ रामेण शशाङ्केनेव रोहिणी।।5.37.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहनन्दिनि! दैत्यों के वध के लिये उत्साह रखने वाले भगवान् विष्णु की भाँति राक्षसों के संहार के लिये सचेष्ट हुए श्रीराम और लक्ष्मण का आप आज ही दर्शन करेंगी
Show English Translation
"O god like lady climb up my back. Do not be reluctant. Join Rama just as Rohini unites with the Moon, O beautiful one
ShlokaShloka 25
कथयन्तीव चन्द्रेण सूर्येण च महार्चिषा। मत्पृष्ठमधिरुह्य त्वं तराकाशमहार्णवौ।।5.37.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपके दर्शन का उत्साह मन में लिये महाबली श्रीराम पर्वत-शिखर पर अपने आश्रम में उसी प्रकार बैठे हैं, जैसे देवराज इन्द्र गजराज ऐरावत की पीठ पर विराजमान होते हैं
Show English Translation
"Climb on my back and cross the ocean through space in the flaming light, conversing with Moon and Sun.
ShlokaShloka 26
न हि मे सम्प्रयातस्य त्वामितो नयतोऽङ्गने। अनुगन्तुं गतिं शक्तास्सर्वे लङ्कानिवासिनः।।5.37.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! आप मेरी पीठ पर बैठिये। शोभने! मेरे कथन की उपेक्षा न कीजिये। चन्द्रमा से मिलने वाली रोहिणी की भाँति आप श्रीरामचन्द्रजी के साथ मिलने का निश्चय कीजिये
Show English Translation
"O beautiful lady it is not possible for all the inhabitants of Lanka together to follow me while I carry you from this place.
ShlokaShloka 27
यथैवाहमिह प्राप्तस्तथैवाहमसंशयः। यास्यामि पश्य वैदेहि त्वामुद्यम्य विहायसम्।।5.37.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुझे भगवान् श्रीराम से मिलना है, इतना कहते ही आप चन्द्रमा से रोहिणी की भाँति श्रीरघुनाथजी से मिल जायँगी। आप मेरी पीठ पर आरूढ़ होइये और आकाशमार्ग से ही महासागर को पार कीजिये
Show English Translation
"O Vaidehi just as I reached here I shall beyond doubt take you on my back in the same way across the sky without any difficulty. See.
ShlokaShloka 28
मैथिली तु हरिश्रेष्ठाच्छ्रुत्वा वचनमद्भुतम्। हर्षविस्मितसर्वाङ्गी हनुमन्तमथाब्रवीत्।।5.37.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कल्याणि! मैं आपको लेकर जब यहाँ से चलूँगा, उस समय समूचे लङ्का-निवासी मिलकर भी मेरा पीछा नहीं कर सकते
Show English Translation
When Mythili heard the wonderful proposal from Hanuman, the best of vanaras, she experienced immense joy in every limb of her body and said:
ShlokaShloka 29
हनुमन्दूरमध्वानं कथं मां वोढुमिच्छसि। तदेव खलु ते मन्ये कपित्वं हरियूथप।।5.37.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानरश्रेष्ठ हनुमान् के मुख से यह अद्भुत वचन सुनकर मिथिलेशकुमारी सीता के सारे शरीर में हर्ष और विस्मय के कारण रोमाञ्च हो आया। उन्होंने हनुमान जी से कहा—
Show English Translation
"Hanuman how do you intend to carry me to such a distant place? Indeed, it is your monkey nature, I suppose.
ShlokaShloka 30
कथं वाल्पशरीरस्त्वं मामितो नेतुमिच्छसि। सकाशं मानवेन्द्रस्य भर्तुर्मे प्लवगर्षभ।।5.37.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानरश्रेष्ठ हनुमान् के मुख से यह अद्भुत वचन सुनकर मिथिलेशकुमारी सीता के सारे शरीर में हर्ष और विस्मय के कारण रोमाञ्च हो आया। उन्होंने हनुमान जी से कहा—
Show English Translation
"O bull among monkeys you have such a small body. How can you intend to carry me from here to my husband, the lord of men"?
ShlokaShloka 31
सीताया वचनं श्रुत्वा हनुमान्मारुतात्मजः। चिन्तयामास लक्ष्मीवान्नवं परिभवं कृतम्।।5.37.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरशिरोमणे! तुम्हारा शरीर तो बहुत छोटा है। फिर तुम मुझे मेरे स्वामी महाराज श्रीराम के पास ले जाने की इच्छा कैसे करते हो?’
Show English Translation
On hearing Sita's new belittling statement about him, Hanuman, the illustrious son of the Windgod reflected:
ShlokaShloka 32
न मे जानाति सत्त्वं वा प्रभावं वाऽसितेक्षणा। तस्मात्पश्यतु वैदेही यद्रूपं मम कामतः।।5.37.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरशिरोमणे! तुम्हारा शरीर तो बहुत छोटा है। फिर तुम मुझे मेरे स्वामी महाराज श्रीराम के पास ले जाने की इच्छा कैसे करते हो?’
Show English Translation
'Blackeyed Sita is not aware of my strength or my power. Therefore let her see the real (huge) form that I can assume at my free will'.
ShlokaShloka 33
इति सञ्चिन्त्य हनुमांस्तदा प्लवगसत्तमः। दर्शयामास वैदेह्यास्स्वरूपमरिमर्दनः।।5.37.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीताजी की यह बात सुनकर शोभाशाली पवनकुमार हनुमान् ने इसे अपने लिये नया तिरस्कार ही माना
Show English Translation
Thinking thus, Hanuman, the noble monkey, crusher of enemies, started revealing his real form to Vaidehi.
ShlokaShloka 34
स तस्मात्पादपाद्धीमानाप्लुत्य प्लवगर्षभः। ततो वर्धितुमारेभे सीताप्रत्ययकारणात्।।5.37.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सोचने लगे—’कजरारे नेत्रोंवाली विदेहनन्दिनी सीता मेरे बल और प्रभाव को नहीं जानतीं। इसलिये आज मेरे उस रूप को, जिसे मैं इच्छानुसार धारण कर लेता हूँ, ये देख लें’
Show English Translation
The wise bull among monkeys, jumped down from the tree and started growing in size in order to instil confidence in Sita.
ShlokaShloka 35
मेरुमन्दरसङ्काशो बभौ दीप्तानलप्रभः। अग्रतो व्यवतस्थे च सीताया वानरोत्तमः।।5.37.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा विचार करके शत्रुमर्दन वानरशिरोमणि हनुमान् ने उस समय सीता को अपना स्वरूप दिखाया
Show English Translation
Hanuman, the foremost of the vanaras resembling mount Meru or Mandara stood there glowing like blazing fire in front of Sita.
ShlokaShloka 36
हरिः पर्वतसङ्काशस्ताम्रवक्त्रो महाबलः। वज्रदंष्ट्रनखो भीमो वैदेहीमिदमब्रवीत्।।5.37.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् पर्वत के समान विशालकाय, तामे के समान लाल मुख तथा वज्र के समान दाढ़ और नखवाले भयानक महाबली वानरवीर हनुमान् विदेहनन्दिनी से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Resembling a mountain in size, with a red face, with teeth and nails strong like diamond, the vanara in dreadful form said to Vaidehi:
ShlokaShloka 37
सपर्वतवनोद्देशां साट्टप्राकारतोरणाम्। लङ्कामिमां सनाथां वा नयितुं शक्तिरस्ति मे।।5.37.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् पर्वत के समान विशालकाय, तामे के समान लाल मुख तथा वज्र के समान दाढ़ और नखवाले भयानक महाबली वानरवीर हनुमान् विदेहनन्दिनी से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
"I have the capacity to carry away this entire Lanka uprooted with its mountains, gardens, forts, ramparts and gateways along with the king.
ShlokaShloka 38
तदवस्थाप्यतां बुद्धिरलं देवि विकाङ्क्षया। विशोकं कुरु वैदेहि राघवं सहलक्ष्मणम्।।5.37.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् पर्वत के समान विशालकाय, तामे के समान लाल मुख तथा वज्र के समान दाढ़ और नखवाले भयानक महाबली वानरवीर हनुमान् विदेहनन्दिनी से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
"O queen it is enough. Give up this unworthy attitude. Be stable. O Vaidehi, rid Lakshmana and Rama of grief".
ShlokaShloka 39
तं दृष्ट्वा भीमसङ्काशमुवाच जनकात्मजा। पद्मपत्रविशालाक्षी मारुतस्यौरसं सुतम्।।5.37.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मुझमें पर्वत, वन, अट्टालिका, चहारदिवारी और नगरद्वार सहित इस लङ्कापुरी को रावण के साथ ही उठा ले जाने की शक्ति है
Show English Translation
Seeing the son of Maruta in dreadful form, the broad lotus petaleyed daughter of Janaka with eyes as large as lotus petals replied :
ShlokaShloka 40
तव सत्त्वं बलं चैव विजानामि महाकपे। वायोरिव गतिं चैव तेजश्चाग्नेरिवाद्भुतम्।।5.37.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः आप मेरे साथ चलने का निश्चय कर लीजिये। आपकी आशङ्का व्यर्थ है। देवि! विदेहनन्दिनि! आप मेरे साथ चलकर लक्ष्मणसहित श्रीरघुनाथजी का शोक दूर कीजिये’
Show English Translation
"O great monkey I have understood your strength and power. Your speed is like the Windgod's and your power is astonishing and splendid.
ShlokaShloka 41
प्राकृतोऽन्यः कथं चेमां भूमिमागन्तुमर्हति। उदधेरप्रमेयस्य पारं वानरपुङ्गव।।5.37.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
वायु के औरस पुत्र हनुमान जी को पर्वत के समान विशाल शरीर धारण किये देख प्रफुल्ल कमलदल के समान बड़े-बड़े नेत्रोंवाली जनककिशोरी ने उनसे कहा –
Show English Translation
"O chief of vanaras how could an ordinary person be capable of reaching this land on far off shore of the immeasurable ocean?
ShlokaShloka 42
जानामि गमने शक्तिं नयने चापि ते मम। अवश्यं सम्प्रधार्याशु कार्यसिद्धिर्महात्मनः।।5.37.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाकपे! मैं तुम्हारी शक्ति और पराक्रम को जानती हूँ। वायु के समान तुम्हारी गति और अग्नि के समान तुम्हारा अद्भुत तेज है
Show English Translation
"I know you are capable of carrying me on your journey. I am sure about the quick success of your mission which has been carried out after careful planning.
ShlokaShloka 43
अयुक्तं तु कपिश्रेष्ठ मम गन्तुं त्वयाऽनघ। वायुवेगसवेगस्य वेगो मां मोहयेत्तव।।5.37.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं जानती हूँ’ तुम समुद्र पार करने और मुझे ले जाने में भी समर्थ हो, तथापि तुम्हारी तरह मुझे भी अपनी कार्यसिद्धि के विषय में अवश्य भलीभाँति विचार कर लेना चाहिये
Show English Translation
"O sinless and foremost monkey going with you is not proper for me. Your windlike speed will render me unconscious.
ShlokaShloka 44
अहमाकाशमापन्ना ह्युपर्युपरि सागरम्। प्रपतेयं हि ते पृष्ठाद्भयाद्वेगेव गच्छतः।।5.37.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं जानती हूँ’ तुम समुद्र पार करने और मुझे ले जाने में भी समर्थ हो, तथापि तुम्हारी तरह मुझे भी अपनी कार्यसिद्धि के विषय में अवश्य भलीभाँति विचार कर लेना चाहिये
Show English Translation
"When you fly over the ocean in the sky speedily I may tumble down from your back by your speed out of fear.
ShlokaShloka 45
पतिता सागरे चाहं तिमिनक्रझषाकुले। भवेयमाशु विवशा यादसामन्नमुत्तमम्।।5.37.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपिश्रेष्ठ ! तुम्हारे साथ मेरा जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है; क्योंकि तुम्हारा वेग वायु के वेग के समान तीव्र है। जाते समय यह वेग मुझे मूर्च्छित कर सकता है
Show English Translation
ShlokaShloka 46
न च शक्ष्ये त्वया सार्धं गन्तुं शत्रुविनाशन। कलत्रवत�� सन्देहस्त्वय्यपि स्यादसंशयः।।5.37.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं समुद्र के ऊपर-ऊपर आकाश में पहुँच जाने पर अधिक वेग से चलते हुए तुम्हारे पृष्ठभाग से नीचे गिर सकती हूँ
Show English Translation
"O destroyer of foes, it is not possible for me to go with you. Further, when you are burdened with a woman you will also fall into danger (because of me), no doubt.
ShlokaShloka 47
ह्रियमाणां तु मां दृष्ट्वा राक्षसा भीमविक्रमाः। अनुगच्छेयुरादिष्टा रावणेन दुरात्मना।।5.37.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये शत्रुनाशन वीर! मैं तुम्हारे साथ नहीं चल सकूँगी। एक स्त्री को साथ लेकर जब तुम जाने लगोगे, उस समय राक्षसों को तुम पर संदेह होगा, इसमें संशय नहीं है
Show English Translation
"When I am seen (while being carried away) by the demons of fearsome valour they will pursue you, ordered by the wicked Ravana.
ShlokaShloka 48
तैस्त्वं परिवृतश्शूरैश्शूलमुद्गरपाणिभिः। भवेस्त्वं संशयं प्राप्तो मया वीर कलत्रवान्।।5.37.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये शत्रुनाशन वीर! मैं तुम्हारे साथ नहीं चल सकूँगी। एक स्त्री को साथ लेकर जब तुम जाने लगोगे, उस समय राक्षसों को तुम पर संदेह होगा, इसमें संशय नहीं है
Show English Translation
"O heroic monkey as the warriors armed with spears and maces surround you and attack, your life will be in danger, because of me.
ShlokaShloka 49
सायुधा बहवो व्योम्नि राक्षसास्त्वं निरायुधः। कथं शक्ष्यसि संयातुं मां चैव परिरक्षितुम्।।5.37.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीर! उस समय मुझ-जैसी रक्षणीया अबला के साथ होने के कारण तुम हाथों में शूल और मुद्गर धारण करने वाले उन शौर्यशाली राक्षसों से घिरकर प्राणसंशय की अवस्था में पहुँच जाओगे
Show English Translation
"The demons are in large number and they will be armed with weapons. You are unarmed. How can you fight and protect me?
ShlokaShloka 50
युध्यमानस्य रक्षोभिस्तव तैः क्रूरकर्मभिः। प्रपतेयं हि ते पृष्ठाद्भयार्ता कपिसत्तम।।5.37.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीर! उस समय मुझ-जैसी रक्षणीया अबला के साथ होने के कारण तुम हाथों में शूल और मुद्गर धारण करने वाले उन शौर्यशाली राक्षसों से घिरकर प्राणसंशय की अवस्था में पहुँच जाओगे
Show English Translation
"O noble monkey while you are engaged in fighting with those demons of wicked deeds, I may drop down out of fear.
ShlokaShloka 51
अथ रक्षांसि भीमानि महान्ति बलवन्ति च। कथञ्चित्सांपराये त्वां जयेयुः कपिसत्तम।।5.37.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आकाश में अस्त्र-शस्त्रधारी बहुत-से राक्षस तुमपर आक्रमण करेंगे और तुम्हारे हाथ में कोई भी अस्त्र न होगा। उस दशा में तुम उन सबके साथ युद्ध और मेरी रक्षा दोनों कार्य कैसे कर सकोगे?
Show English Translation
"O noble monkey the massive, fearsome and powerful demons may defeat you in the fight in any way.
ShlokaShloka 52
अथवा युध्यमानस्य पतेयं विमुखस्य ते। पतितां च गृहीत्वा मां नयेयुः पापराक्षसाः।।5.37.52।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कपिश्रेष्ठ! उन क्रूरकर्मा राक्षसों के साथ जब तुम युद्ध करने लगोगे, उस समय मैं भय से पीड़ित होकर तुम्हारी पीठ से अवश्य ही गिर जाऊँगी
Show English Translation
"Or else, while you are engaged in fighting and turn your attention the other way I might fall down and the sinful ogres may bear me away.
ShlokaShloka 53
मां वा हरेयुस्त्वद्धस्ताद्विशसेयुरथापि वा। अव्यवस्थौ हि दृश्येते युद्धे जयपराजयौ।।5.37.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा यह भी सम्भव है कि वे निशाचर मुझे तुम्हारे हाथ से छीन ले जायँ या मेरा वध ही कर डालें; क्योंकि युद्ध में विजय और पराजय को अनिश्चित ही देखा जाता है
Show English Translation
"They may snatch me away from your hands or cut me to pieces. Success or defeat is uncertain in a war.
ShlokaShloka 54
अहं वापि विपद्येयं रक्षोभिरभितर्जिता। त्वत्प्रयत्नो हरिश्रेष्ठ भवेन्निष्फल एव तु।।5.37.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा यह भी सम्भव है कि वे निशाचर मुझे तुम्हारे हाथ से छीन ले जायँ या मेरा वध ही कर डालें; क्योंकि युद्ध में विजय और पराजय को अनिश्चित ही देखा जाता है
Show English Translation
"In such a case, caught and intimidated by the demons I may die. Then your efforts will be wasted.
ShlokaShloka 55
कामं त्वमसि पर्याप्तो निहन्तुं सर्वराक्षसान्। राघवस्य यशो हीयेत्त्वया शस्तैस्तु राक्षसैः।।5.37.55।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा यह भी सम्भव है कि वे निशाचर मुझे तुम्हारे हाथ से छीन ले जायँ या मेरा वध ही कर डालें; क्योंकि युद्ध में विजय और पराजय को अनिश्चित ही देखा जाता है
Show English Translation
"It may be that you can kill all the demons but by such an act the fame of Rama will be diminished. (He cannot give his strength a trial)
ShlokaShloka 56
अथवाऽदाय रक्षांसि न्यसेयुस्सम्वृते हि माम्। यत्र ते नाभिजानीयुर्हरयो नापि राघवौ।।5.37.56।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा वानरशिरोमणे! यदि राक्षसों की अधिक डाँट पड़ने पर मेरे प्राण निकल गये तो फिर तुम्हारा यह सारा प्रयत्न निष्फल ही हो जायगा
Show English Translation
"Or else, the ogres will carry me and conceal me in a secret place which the vanaras or Rama and Lakshmana may not know.
ShlokaShloka 57
आरम्भस्तु मदर्थोऽयं ततस्तव निरर्थकः। त्वया हि सह रामस्य महानागमने गुणः।।5.37.57।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि ऐसा हुआ तो मेरे लिये किया गया तुम्हारा यह सारा उद्योग व्यर्थ हो जायगा। यदि तुम्हारे साथ श्रीरामचन्द्रजी यहाँ पधारें तो उनके आने से बहुत बड़ा लाभ होगा
Show English Translation
"All your effort for my sake would be futile. Hence Rama's arrival along with you will be of great benefit.
ShlokaShloka 58
मयि जीवितमायत्तं राघवस्य महात्मनः। भ्रात्रूणां च महाबाहो तव राजकुलस्य च।।5.37.58।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि ऐसा हुआ तो मेरे लिये किया गया तुम्हारा यह सारा उद्योग व्यर्थ हो जायगा। यदि तुम्हारे साथ श्रीरामचन्द्रजी यहाँ पधारें तो उनके आने से बहुत बड़ा लाभ होगा
Show English Translation
"O strongarmed Hanuman your life and the life of the great self Rama, of his brother, and relatives of your king is dependent upon my survival.
ShlokaShloka 59
तौ निराशौ मदर्थं तु शोकसन्तापकर्शितौ। सह सर्वर्क्षहरिभिस्त्यक्ष्यतः प्राणसङ्ग्रहम्।।5.37.59।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि ऐसा हुआ तो मेरे लिये किया गया तुम्हारा यह सारा उद्योग व्यर्थ हो जायगा। यदि तुम्हारे साथ श्रीरामचन्द्रजी यहाँ पधारें तो उनके आने से बहुत बड़ा लाभ होगा
Show English Translation
"Both Rama and Lakshmana who are emaciated with sorrow and suffering on account of me will give up their lives along with vanaras and bears.
ShlokaShloka 60
भर्तुर्भक्तिं पुरस्कृत्य रामादन्यस्य वानर। न स्पृशामि शरीरं तु पुंसो वानरपुङ्गव।।5.37.60।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबाहो! अमित पराक्रमी श्रीरघुनाथजी का, उनके भाइयों का, तुम्हारा तथा वानरराज सुग्रीव के कुल का जीवन मुझ पर ही निर्भर है
Show English Translation
"O chief of vanaras I cherish my devotion towards Rama alone and not touch the body of any other man.
ShlokaShloka 61
यदहं गात्रसंस्पर्शं रावणस्य बलाद्गता। अनीशा किं करिष्यामि विनाथा विवशा सती।।5.37.61।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरश्रेष्ठ! (तुम्हारे साथ न चल सकने का एक प्रधान कारण और भी है—) वानरवीर! पतिभक्ति की ओर दृष्टि रखकर मैं भगवान् श्रीराम के सिवा दूसरे किसी पुरुष के शरीर का स्वेच्छा से स्पर्श करना नहीं चाहती
Show English Translation
"I had no control over myself. I was helpless and my husband was not present when I had to bear the touch of Ravana's limbs. What can I do?
ShlokaShloka 62
यदि रामो दशग्रीवमिह हत्त्वा सबान्धवम्। मामितो गृह्य गच्छेत तत्तस्य सदृशं भवेत्।।5.37.62।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरश्रेष्ठ! (तुम्हारे साथ न चल सकने का एक प्रधान कारण और भी है—) वानरवीर! पतिभक्ति की ओर दृष्टि रखकर मैं भगवान् श्रीराम के सिवा दूसरे किसी पुरुष के शरीर का स्वेच्छा से स्पर्श करना नहीं चाहती
Show English Translation
"It will be proper if Rama comes here, kills Ravana along with all his relations and takes me away.
ShlokaShloka 63
श्रुता हि दृष्टाश्च मया पराक्रमा महात्मनस्तस्य रणावमर्दिनः। न देवगन्धर्वभुजङ्गराक्षसा भवन्ति रामेण समा हि संयुगे।।5.37.63।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण के शरीर से जो मेरा स्पर्श हो गया है, वह तो उसके बलात् हुआ है उस समय मैं असमर्थ, अनाथ और बेबस थी, क्या करती
Show English Translation
"I have seen and heard about Rama's conquest of enemies and his valiant deeds in war. Indeed, gods gandharvas, nagas or even demons cannot match him in war.
ShlokaShloka 64
समीक्ष्य तं संयति चित्रकार्मुकम् महाबलं वासवतुल्यविक्रमम्। सलक्ष्मणं को विषहेत राघवं हुताशनं दीप्तमिवानिलेरितम्।।5.37.64।।  
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि श्रीरघुनाथजी यहाँ राक्षसोंसहित दशमुख रावणका वध करके मुझे यहाँ से ले चलें तो वह उनके योग्य कार्य होगा
Show English Translation
"After seeing Rama who is equal to lord Indra in valour. He is like blazing fire whipped by wind, wielding a wonderful bow, who can withstand the power of strong Rama accompanied by Lakshmana in war?
ShlokaShloka 65
सलक्ष्मणं राघवमाजिमर्दनं दिशागजं मत्तमिव व्यवस्थितम्। सहेत को वानरमुख्य संयुगे युगान्तसूर्यप्रतिमं शरार्चिषम्।।5.37.65।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने युद्ध में शत्रुओं का मर्दन करने वाले महात्मा श्रीराम के पराक्रम अनेक बार देखे और सुने हैं। देवता, गन्धर्व, नाग और राक्षस सब मिलकर भी संग्राम में उनकी समानता नहीं कर सकते
Show English Translation
"O chief of vanaras who can withstand Rama accompanied by Lakshmana, the conqueror of enemies? His arrows resemble the rays of the Sun at the time of the deluge, steady like the elephants who support the quarters of the earth.
ShlokaShloka 66
स मे हरिश्रेष्ठ सलक्ष्मणं पतिं सयूथपं क्षिप्रमिहोपपादय। चिराय रामं प्रति शोककर्शितां कुरुष्व मां वानरमुख्य हर्षिताम्।।5.37.66।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘युद्धस्थल में विचित्र धनुष धारण करने वाले इन्द्रतुल्य पराक्रमी महाबली श्रीरघुनाथजी लक्ष्मण के साथ रह वायु का सहारा पाकर प्रज्वलित हुए अग्नि की भाँति उद्दीप्त हो उठते हैं। उस समय उन्हें देखकर उनका वेग कौन सह सकता है?
Show English Translation
"O foremost of the vanaras get Rama here along with Lakshmana and the lord of vanara troops quickly. O chief of vanaras this way you can bring happiness to one like me who is emaciated with suffering on account of Rama. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे सप्तत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyseventh sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.