Sundara Kanda
Sarga 29: Sita feels happy seeing auspicious signs.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 29
8 shlokas
ShlokaShloka 1
तथागतां तां व्यथितामनिन्दितां व्यपेतहर्षां परिदीनमानसाम्।
शुभां निमित्तानि शुभानि भेजिरे नरं श्रिया जुष्टमिवोपजीविनः।।5.29.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार अशोकवृक्ष के नीचे आने पर बहुत-से शुभ शकुन प्रकट हो उन व्यथितहृदया, सती-साध्वी, हर्षशून्य, दीनचित्त तथा शुभलक्षणा सीता का उसी तरह सेवन करने लगे, जैसे श्रीसम्पन्न पुरुष के पास सेवा करने वाले लोग स्वयं पहुँच जाते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Like wellwishers flocking round a person on whom fortune is smiling, omens foretelling auspicious happenings in near future appeared to Sita. She was unimpeachable. She was in agony, distressed in mind, bereft of all joy (now) standing under that Simsupa tree.
ShlokaShloka 2
तस्याः शुभं वाममरालपक्ष्म राजीवृतं कृष्णविशालशुक्लम्।
प्रास्पन्दतैकं नयनं सुकेश्या मीनाहतं पद्ममिवाभिताम्रम्।।5.29.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय सुन्दर केशोंवाली सीता का बाँकी बरौनियों से घिरा हुआ परम मनोहर काला, श्वेत और विशाल बायाँ नेत्र फड़कने लगा। जैसे मछली के आघात से लाल कमल हिलने लगा हो
Show English TranslationEnglish Translation
Her left eye with a row of curved eyelashes, the black pupils of the eye in white throbbed in an auspicious manner. The lady with her long tresses, and throbbing eye appeared like a red lotus gently struck by a fish.
ShlokaShloka 3
भुजश्च चार्वञ्चितपीनवृत्तः
परार्थ्यकालागरुचन्दनार्हः।
अनुत्तमेनाध्युषितः प्रियेण
चिरेण वामः समवेपताऽशु।।5.29.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
साथ ही उनकी सुन्दर प्रशंसित गोलाकार मोटी, बहुमूल्य काले अगुरु और चन्दन से चर्चित होनेयोग्य तथा परम उत्तम प्रियतम द्वारा चिरकाल से सेवित बायीं भुजा भी तत्काल फड़क उठी
Show English TranslationEnglish Translation
Her stout left arm curved beautifully, fit for excellent agaru and sandal paste once the pillow by her beloved lord for long, throbbed suddenly.
ShlokaShloka 4
गजेन्द्रहस्तप्रतिमश्च पीन
स्तयोर्द्वयोः सम्हतयोः सुजातः।
प्रस्पन्दमानः पुनरूरुरस्या
रामं पुरस्तात् स्थितमाचचक्षे।।5.29.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तत्पश्चात् अनार के बीज की भाँति सुन्दर दाँत, मनोहर गात्र और अनुपम नेत्रवाली सीता का, जो वहाँ वृक्ष के नीचे खड़ी थीं, सोने के समान रंगवाला किंचित् मलिन रेशमी पीताम्बर तनिक-सा खिसक गया और भावी शुभ की सूचना देने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
Again her roundshaped left thigh resembling an elephant's trunk started throbbing, presaging union with Rama.
ShlokaShloka 5
शुभं पुनर्हेमसमानवर्ण
मीषद्रजोध्वस्तमिवामलाक्ष्याः।
वास स्स्थिताया श्शिखराग्रदन्त्याः
किञ्चित्परिस्रंसत चारुगात्य्राः।।5.29.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तत्पश्चात् अनार के बीज की भाँति सुन्दर दाँत, मनोहर गात्र और अनुपम नेत्रवाली सीता का, जो वहाँ वृक्ष के नीचे खड़ी थीं, सोने के समान रंगवाला किंचित् मलिन रेशमी पीताम्बर तनिक-सा खिसक गया और भावी शुभ की सूचना देने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
Her eyes were pristine, teeth wellshaped. The goldhued auspicious sari on her charming limbs was now a little soiled on account of dust. It slipped slightly as she stood up. This augured well for her.
ShlokaShloka 6
एतैर्निमित्तैरपरैश्च सुभ्रूः
सम्बोधिता प्रागपि साधु सिद्धैः।
वातातपक्लान्तमिव प्रणष्टं
वर्षेण बीजं प्रतिसंजहर्ष।।5.29.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इनसे तथा और भी अनेक शकुनों से, जिनके द्वारा पहले भी मनोरथसिद्धि का परिचय मिल चुका था, प्रेरित हुई सुन्दर भौंहोंवाली सीता उसी प्रकार हर्ष से खिल उठीं, जैसे हवा और धूप से सूखकर नष्ट हुआ बीज वर्षा के जल से सिंचकर हरा हो गया हो
Show English TranslationEnglish Translation
Reassured by such omens which augured well as tested by time, Sita, with beautiful eyebrows, and deep foresight experienced great joy, like a seed blighted by the wind and the Sun comes back to joyful life through a pleasing shower. (A foreteller is addressed as siddha in sanskrit dramas)
ShlokaShloka 7
तस्याः पुनर्बिम्बफलाधरोष्ठं
स्वक्षिभ्रुकेशान्तमरालपक्ष्म।
वक्त्रं बभासे सितशुक्लदंष्ट्रं
राहोर्मुखाच्चन्द्र इव प्रमुक्तः।।5.29.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनका बिम्बफल के समान लाल ओठों, सुन्दर नेत्रों, मनोहर भौंहों, रुचिर केशों, बाँकी बरौनियों तथा श्वेत, उज्ज्वल दाँतों से सुशोभित मुख राहु के ग्रास से मुक्त हुए चन्द्रमा की भाँति प्रकाशित होने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
Her face shining with beautiful red lips like bimba fruit, sparkling teeth, and curved eyelashes with lovely brows extending up to her hair, she appeared like a Moon released from the mouth of Rahu.
ShlokaShloka 8
सा वीतशोका व्यपनीततन्द्री
शान्तज्वरा हर्षविबुद्धसत्त्वा।
अशोभतार्या वदनेन शुक्ले
शीतांशुना रात्रिरिवोदितेन।।5.29.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनका शोक जाता रहा, सारी थकावट दूर हो गयी, मन का ताप शान्त हो गया और हृदय हर्ष से खिल उठा। उस समय आर्या सीता शुक्लपक्ष में उदित हुए शीतरश्मि चन्द्रमा से सुशोभित रात्रि की भाँति अपने मनोहर मुख से अद्भुत शोभा पाने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Revered Sita, completely relieved of grief, exhaustion gone, fears allayed, mind illumined with joy, looked charming with her countenance as a night with the Moon fully risen during the bright fortnight. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे एकोनत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyninth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic compsed by sage Valmiki.