Sundara Kanda

Sarga 25: Sita wails over her misery.

सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 25

19 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ तासां वदन्तीनां परुषं दारुणं बहु। राक्षसीनामासौम्यानां रुरोद जनकात्मजा।।5.25.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब वे क्रूर राक्षसियाँ इस प्रकार की बहुत-सी कठोर एवं क्रूरतापूर्ण बातें कह रही थीं, उस समय जनकनन्दिनी सीता अधीर हो-होकर रो रही थीं
Show English Translation
On hearing the many harsh words of dire threat by the ugly ogresses, the daughter of Janaka wept.
ShlokaShloka 2
एवमुक्ता तु वैदेही राक्षसीभिर्मनस्विनी। उवाच परमत्रस्त�� भाष्पग्द्गदया गिरा।।5.25.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन राक्षसियों के इस प्रकार कहने पर अत्यन्त भयभीत हुई मनस्विनी विदेहराजकुमारी सीता नेत्रों से आँसू बहाती गद्गद वाणी में बोलीं-
Show English Translation
In reply to the ogresses who thus spoke, noble Vaidehi, terribly frightened, said in a voice choked with tears.
ShlokaShloka 3
न मानुषी राक्षसस्य भार्या भवितुमर्हति। कामं खादत मां सर्वा न करिष्यामि वो वचः।।5.25.3।।  
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसियों के बीच में बैठी हुई देवकन्या के समान सुन्दरी सीता रावण के द्वारा धमकायी जाने के कारण शोक से आर्त-सी होकर चैन नहीं पा रही थीं
Show English Translation
'A human ought not to become the wife of a demon. You can eat me up. I will not follow your advice.'
ShlokaShloka 4
सा राक्षसीमध्यगता सीता सुरसुतोपमा। न शर्म लेभे दुःखार्ता रावणेन च तर्जिता।।5.25.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसियों के बीच में बैठी हुई देवकन्या के समान सुन्दरी सीता रावण के द्वारा धमकायी जाने के कारण शोक से आर्त-सी होकर चैन नहीं पा रही थीं
Show English Translation
Surrounded by the ogresses, distressed Sita, who was like the daughter of a divine, did not get any solace.
ShlokaShloka 5
वेपते स्माधिकं सीता विशन्ती वाङ्गमात्मनः। वने यूथपरिभ्रष्टा मृगी कोकैरिवार्दिता।।5.25.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे वन में अपने यूथ से बिछुड़ी हुई मृगी भेड़ियों से पीड़ित होकर भय के मारे काँप रही हो, उसी प्रकार सीता जोर-जोर से काँप रही थीं और इस तरह सिकुड़ी जा रही थीं, मानो अपने अंगों में ही समा जायँगी
Show English Translation
'Like a doe that strayed from the herd in the forest and tormented by wolves around, Sita had withdrawn into herself all her limbs through fear, she was trembling excessively.
ShlokaShloka 6
सा त्वशोकस्य विपुलां शाखामालम्ब्य पुष्पिताम्। चिन्तयामास शोकेन भर्तारं भग्नमानसा।।5.25.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनका मनोरथ भंग हो गया था। वे हताश-सी होकर अशोकवृक्ष की खिली हुई एक विशाल शाखा का सहारा ले शोक से पीड़ित हो अपने पतिदेव का चिन्तन करने लगीं
Show English Translation
Laying hold on a large blossoming branch of the Ashoka tree, Sita thought of her husband with a broken heart.
ShlokaShloka 7
सा स्नापयन्ती विपुलौ स्तनौ नेत्रजलस्रवैः। चिन्तयन्ती न शोकस्य तदान्तमधिगच्छति।।5.25.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
आँसुओं के प्रवाह से अपने स्थूल उरोजों का अभिषेक करती हुई वे चिन्ता में डूबी थीं और उस समय शोक का पार नहीं पा रही थीं
Show English Translation
Her large breasts bathed with the flow of tears, she continued to brood over her plight and found no end to it.
ShlokaShloka 8
सा वेपमाना पतिता प्रवाते कदली यथा। राक्षसीनां भयत्रस्ता विवर्णवदनाभवत्।।5.25.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रचण्ड वायु के चलने पर कम्पित होकर गिरे हुए केले के वृक्ष की भाँति वे राक्षसियों के भय से त्रस्त हो पृथ्वी पर गिर पड़ीं। उस समय उनके मुख की कान्ति फीकी पड़ गयी थी
Show English Translation
Trembling like a banana tree uprooted by the stormy wind, Sita who was seized with fear of the ogresses looked pale and desperate.
ShlokaShloka 9
तस्याः सा दीर्घविपुला वेपन्त्या सीतया तदा। ददृशे कम्पिनी वेणी व्यालीव परिसर्पती।।5.25.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस बेला में काँपती हुई सीता की विशाल एवं घनीभूत वेणी भी कम्पित हो रही थी, इसलिये वह रेंगती हुई सर्पिणी के समान दिखायी देती थी
Show English Translation
The long, luxuriant braid of hair of the trembling Sita waving (in the wind), appeared like a crawling female serpent.
ShlokaShloka 10
सा निःश्वसन्ती दुःखार्ता शोकोपहतचेतना। आर्ता व्यसृजदश्रूणि मैथिली विललाप च।।5.25.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे शोक से पीड़ित होकर लम्बी साँसें खींच रही थीं और क्रोध से अचेत-सी होकर आर्तभाव से आँसू बहा रही थीं। उस समय मिथिलेशकुमारी इस प्रकार विलाप करने लगीं—
Show English Translation
The distressed Mythili, her consciousness drowned in grief, sighing, shed streams of tears.
ShlokaShloka 11
हा रामेति च दुःखार्ता हा पुनर्लक्ष्मणेति च। हा श्वश्रु मम कौसल्ये हा सुमित्रेति भामिनी।।5.25.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हा राम! हा लक्ष्मण! हा मेरी सासु कौसल्ये! हा आर्ये सुमित्रे! बारम्बार ऐसा कहकर दुःख से पीड़ित हुई भामिनी सीता रोने-बिलखने लगीं
Show English Translation
'The bright, beautiful Sita began to wail, alas, "Rama alas, Lakshmana alas, my motherinlaw, Kausalya alas, Sumitra
ShlokaShloka 12
लोकप्रवादः सत्योऽयं पण्डितैः समुदाहृतः। अकाले दुर्लभो मृत्युः स्त्रिया वा पुरुषस्य वा।।5.25.12।। यदहमेवं क्रूराभी राक्षसीभिरिहार्दिता। जीवामि हीना रामेण मुहूर्तमपि दुःखिता।।5.25.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तभी तो मैं श्रीराम के दर्शन से वञ्चित तथा इन क्रूर राक्षसियों द्वारा पीड़ित होने पर भी यहाँ मुहूर्तभर भी जी रही हूँ
Show English Translation
'There is a famous popular saying among the learned that untimely death is not possible either for a woman or a man.It is true that I am living in this miserable condition, deprived of Rama's company and tormented by these cruel ogresses here. Living in such conditions even for a moment is impossible. But nobody dies an untimely death.
ShlokaShloka 13
एषाल्पपुण्या कृपणा विनशिष्याम्यनाथवत्। समुद्रमध्ये नौः पूर्णा वायुवेगैरिवाहता।।5.25.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तभी तो मैं श्रीराम के दर्शन से वञ्चित तथा इन क्रूर राक्षसियों द्वारा पीड़ित होने पर भी यहाँ मुहूर्तभर भी जी रही हूँ
Show English Translation
'I am a woman of low merit, a wretched woman, an orphan. I will be ruined like the loaded boat that gets hit in the midst of the ocean by the stormy wind.
ShlokaShloka 14
भर्तारं तमपश्यन्ती राक्षसीवशमागता। सीदामि खलु शोकेन कूलं तोयहतं यथा।।5.25.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने पूर्वजन्म में बहुत थोड़े पुण्य किये थे, इसीलिये इस दीन दशा में पड़कर मैं अनाथ की भाँति मारी जाऊँगी। जैसे समुद्र के भीतर सामान से भरी हुई नौका वायु के वेग से आहत हो डूब जाती है, उसी प्रकार मैं भी नष्ट हो जाऊँगी
Show English Translation
'Unable to find my husband and seized by these ogresses, I am collapsing on account of grief like a riverbank under the current of water.
ShlokaShloka 15
तं पद्मदलपत्राक्षं सिंहविक्रान्तगामिनम्। धन्याः पश्यन्ति मे नाथं कृतज्ञं प्रियवादिनम्।।5.25.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुझे पतिदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। मैं इन राक्षसियों के चंगुल में फँस गयी हूँ और पानी के थपेड़ों से आहत हो कटते हुए कगारों के समान शोक से क्षीण होती जा रही हूँ
Show English Translation
'Blessed are those who are in touch with my husband with eyes like lotus petals, whose walk is majestic like a lion's, who has a sense of gratitude and is pleasing in words.
ShlokaShloka 16
सर्वथा तेन हीनाया रामेण विदितात्मना। तीक्ष्णं विषमिवास्वाद्य दुर्लभं मम ज��वितम्।।5.25.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज जिन लोगों को सिंह के समान पराक्रमी और सिंह की-सी चाल वाले मेरे कमलदललोचन, कृतज्ञ और प्रियवादी प्राणनाथ के दर्शन हो रहे हैं, वे धन्य हैं
Show English Translation
'Separated from Rama endowed with selfknowledge, it is impossible for me to live like one who has drunk venom.
ShlokaShloka 17
कीदृशं तु महापापं मया जन्मान्तरे कृतम्। यनेदं प्राप्यते दुःखं मया घोरं सुदारुणम्।।5.25.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उन आत्मज्ञानी भगवान् श्रीराम से बिछुड़कर मेरा जीवित रहना उसी तरह सर्वथा दुर्लभ है, जैसे तेज विष का पान करके किसी का भी जीना अत्यन्त कठिन हो जाता है
Show English Translation
'I do not know what great sin I have committed in my past life for which I experience this terrific, cruel affliction?
ShlokaShloka 18
जीवितं त्यक्तुमिच्छामि शोकेन महता वृता। राक्षसीभिश्च रक्षन्त्या रामो नासाद्यते मया।।5.25.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पता नहीं, मैंने पूर्वजन्म में दूसरे शरीर से कैसा महान् पाप किया था, जिससे यह अत्यन्त कठोर, घोर और महान् दुःख मुझे प्राप्त हुआ है ?
Show English Translation
'I long to give up my life, afflicted with great grief, as I, wellguarded by these ogresses, have no hope to reach Rama.
ShlokaShloka 19
धिगस्तु खलु मानुष्यं धिगस्तु परवश्यताम्। न शक्यं यत्परित्यक्तुमात्मच्छन्देन जीवितम्।।5.25.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन राक्षसियों के संरक्षण में रहकर तो मैं अपने प्राणाराम श्रीराम को कदापि नहीं पा सकती, इसलिये महान् शोक से घिर गयी हूँ और इससे तंग आकर अपने जीवन का अन्त कर देना चाहती हूँ
Show English Translation
'Fie upon this human life. Fie upon this dependence. What a pitiable situation I am placed in. It is not possible for me, a human, to give up life at my free will.' इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे पञ्चविंशस्सर्गः। Thus ends the twentyfifth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.