Sundara Kanda
Sarga 68: Hanuman describes to Rama the manner in which he warded off Sita's doubts regarding monkeys' crossing the ocean and rescuing her.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 68
28 shlokas
ShlokaShloka 1
अथाहमुत्तरं देव्या पुनरुक्त स्ससम्भ्रमम्।
तव स्नेहान्नरव्याघ्र सौहार्दादनुमान्य वै।।5.68.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषसिंह रघुनन्दन! आपके प्रति स्नेह और सौहार्द के कारण देवी सीता ने मेरा सत्कार करके जाने के लिये उतावले हुए मुझसे पुनः यह उत्तम बात कही—
Show English TranslationEnglish Translation
"O tiger among men In view of her regards for me and and her love for you she was confident and once again addressed me:
ShlokaShloka 2
एवं बहुविधं वाच्यो रामो दाशरथिस्त्वया।
यथा मामा��्नुयाच्छीघ्रं हत्वा रावणमाहवे।।5.68.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पवनकुमार! तुम दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम से अनेक प्रकार से ऐसी बातें कहना, जिससे वे समराङ्गण में शीघ्र ही रावण का वध करके मुझे प्राप्त कर लें
Show English TranslationEnglish Translation
'You may appeal to Rama, the son of Dasaratha in many ways, that he should come quickly and slay Ravana in the battle and get me back.
ShlokaShloka 3
यदि वा मन्यसे वीर वसैकाहमरिन्दम।
कस्मिंश्चित्संवृते देशे विक्रान्तश्श्वो गमिष्यसि।।5.68.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शत्रुओं का दमन करने वाले वीर! यदि तुम ठीक समझो तो यहाँ किसी गुप्त स्थान में एक दिन के लिये ठहर जाओ। आज विश्राम करके कल सबेरे यहाँ से चले जाना
Show English TranslationEnglish Translation
'O crusher of enemies O brave Hanuman I wish you rest for a while in a secluded place around here and leave tomorrow .
ShlokaShloka 4
मम चाप्यल्पभाग्यायास्सान्निध्यात्तव वीर्यवन्।
अस्य शोकविपाकस्य मुहूर्तं स्याद्विमोक्षणम्।।5.68.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वानर! तुम्हारे निकट रहने से मुझ मन्द-भागिनी को इस शोकविपाक से थोड़ी देर के लिये भी छुटकारा मिल जाय
Show English TranslationEnglish Translation
'O valiant (Hanuman) by your presence here, the less fortunate me, will be relieved of sorrow for a while.
ShlokaShloka 5
गते हि त्वयि विक्रान्ते पुनरागमनाय वै।
प्राणानामपि सन्देहो मम स्यान्नात्र संशयः।।5.68.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम पराक्रमी वीर हो। जब पुनः आने के लिये यहाँ से चले जाओगे, तब मेरे प्राणों के लिये भी संदेह उपस्थित हो जायगा। इसमें संशय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
'O courageous tiger among monkeys when you depart (abruptly) I doubt if I would be alive by your return.
ShlokaShloka 6
तवादर्शनजश्शोको भूयो मां परितापयेत्।
दुःखाद्दुःखपराभूतां दुर्गतां दुःखभागिनीम्।।5.68.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हें न देखने से होने वाला शोक दुःख-पर-दुःख उठाने से पराभव तथा दुर्गति में पड़ी हुई मुझ दुःखिया को और भी संताप देता रहेगा
Show English TranslationEnglish Translation
I am an unfortunate one, afflicted by sorrow and tormented (by demons). If I am not able to see you I will be lamenting in grief.
ShlokaShloka 7
अयं च वीर सन्देहस्तिष्ठतीव ममाग्रतः।
सुमहांस्त्वत्सहायेषु हर्यृक्षेषु हरीश्वर।।5.68.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! वानरराज! मेरे सामने यह महान् संदेह-सा खड़ा हो गया है कि तुम जिनके सहायक हो, उन वानरों और भालुओं के होते हुए भी रीछों और वानरों की वे सेनाएँ तथा वे दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण इस अपार पारावार को कैसे पार करेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
'O brave vanaras I have great doubts about your assistants the vanaras and bears, crossing the ocean.
ShlokaShloka 8
कथं नु खलु दुष्पारं तरिष्यन्ति महोदधिम्।
तानि हर्यृक्षसैन्यानि तौ वा नरवरात्मजौ।।5.68.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! वानरराज! मेरे सामने यह महान् संदेह-सा खड़ा हो गया है कि तुम जिनके सहायक हो, उन वानरों और भालुओं के होते हुए भी रीछों और वानरों की वे सेनाएँ तथा वे दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण इस अपार पारावार को कैसे पार करेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
'How will the vanaras and bears cross this great, impassable ocean? How will the princes Rama and Lakshmna be able to cross it?
ShlokaShloka 9
त्रयाणामेव भूतानां सागरस्यास्य लङ्घने।
शक्तिस्स्याद्वैनतेयस्य तव वा मारुतस्य वा।।5.68.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निष्पाप पवनकुमार! तीन ही भूतों में इस समुद्र को लाँघने की शक्ति देखी जाती है—विनतानन्दन गरुड़ में, वायुदेवता में और तुम में
Show English TranslationEnglish Translation
'Only three among all beings, Garuda, the Windgod and you have the capacity to cross the ocean.
ShlokaShloka 10
तदस्मिन् कार्यनिर्योगे वीरैवं दुरतिक्रमे।
किं पश्यसि समाधानं ब्रूहि कार्यविदां वरः।।5.68.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! जब इस प्रकार इस कार्य का साधन दुष्कर हो गया है, तब इसकी सिद्धि के लिये तुम कौन-सा समाधान (उपाय) देखते हो। कार्यसिद्धि के उपाय जानने वालों में तुम श्रेष्ठ हो, अतः मेरी बात का उत्तर दो
Show English TranslationEnglish Translation
'O heroic Hanuman you know how to succeed. But I wish to know what expedient you have to accomplish which is difficult by all means. O foremost vanara, please tell me .
ShlokaShloka 11
काममस्य त्वमेवैकः कार्यस्य परिसाधने।
पर्याप्तः परवीरघ्न यशस्यस्ते बलोदयः।।5.68.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विपक्षी वीरों का नाश करने वाले कपिश्रेष्ठ! इसमें संदेह नहीं कि इस कार्य की सिद्धि के लिये तुम अकेले ही बहुत हो, तथापि तुम्हारे बल का यह उद्रेक तुम्हारे लिये ही यश की वृद्धि करने वाला होगा (श्रीराम के लिये नहीं)
Show English TranslationEnglish Translation
'O Slayer of enemy heroes you have the ability to accomplsh this task singlehanded. By succeeding in accomplishing the objective you will become renowned (and not Rama).
ShlokaShloka 12
बलै स्समग्रैर्यदि मां हत्वा रावणमाहवे।
विजयी स्वां पुरीं रामो नयेत्तत्स्याद्यशस्करम्।।5.68.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि श्रीराम अपनी सम्पूर्ण सेना के साथ यहाँ आकर युद्ध में रावण को मार डालें और विजयी होकर मुझे अपनी पुरी को ले चलें तो यह उनके लिये यश की वृद्धि करने वाला होगा
Show English TranslationEnglish Translation
'When Rama slays Ravana and his entire army and takes me to his city after becoming victorious it will add glory to him.
ShlokaShloka 13
यथाऽहं तस्य वीरस्य वनादुपधिना हृता।
रक्षसा तद्भयादेव तथा नार्हति राघवः।।5.68.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिस प्रकार राक्षस रावण ने वीरवर भगवान् श्रीराम के भय से ही उनके सामने न जाकर छलपूर्वक वन से मेरा अपहरण किया था, उस तरह श्रीरघुनाथजी को मुझे नहीं प्राप्त करना चाहिये (वे रावण को मारकर ही मुझे ले चलें)
Show English TranslationEnglish Translation
'Tell valiant Rama not to take me back the way Ravana, the demon abducted me out of fear. Which is not right.
ShlokaShloka 14
बलैस्तु सङ्कुलां कृत्वा लङ्कां परबलार्दनः।
मां नयेद्यदि काकुत्स्थस्तत्तस्य सदृशं भवेत्।।5.68.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शत्रुसेना का संहार करने वाले ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम यदि अपने सैनिकों द्वारा लङ्का को पददलित करके मुझे अपने साथ ले जायँ तो यह उनके योग्य पराक्रम होगा
Show English TranslationEnglish Translation
'If Rama, the slayer of the enemy army, could fill Lanka with his arrows and take me that will be a good sight for him to see.
ShlokaShloka 15
तद्यथा तस्य विक्रान्तमनुरूपं महात्मनः।
भवेदाहवशूरस्य तथा त्वमुपपादय।।5.68.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महात्मा श्रीराम संग्राम में शौर्य प्रकट करने वाले हैं, अतः जिस प्रकार उनके अनुरूप पराक्रम प्रकट हो सके, वैसा ही उपाय तुम करो’
Show English TranslationEnglish Translation
'You may make arrangement in such a way that the exalted hero Rama exhibits his might according to his stature'.
ShlokaShloka 16
तदर्थोपहितं वाक्यं प्रश्रितं हेतुसंहितम्।
निशम्याहं तत श्शेषं वाक्यमुत्तरमब्रुवम्।।5.68.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सीतादेवी के उस अभिप्राययुक्त, विनयपूर्ण और युक्तिसंगत वचन को सुनकर अन्त में मैंने उन्हें इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English TranslationEnglish Translation
"Hearing the meaningful, courteous and reasonable words of Sita, I replied :
ShlokaShloka 17
देवि हर्यृक्षसैन्यानामीश्वरः प्लवतां वरः।
सुग्रीवस्सत्त्वसम्पन्नस्तवार्थे कृतनिश्चयः।।5.68.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! वानर और भालुओं की सेना के स्वामी कपिश्रेष्ठ सुग्रीव बड़े शक्तिशाली हैं। वे आपका उद्धार करने के लिये दृढ़ निश्चय कर चुके हैं।
Show English TranslationEnglish Translation
'O queen The lord of the army of bears and vanaras who is the foremost among the monkeys is endowed with enough strength and has resolved to rescue you.
ShlokaShloka 18
तस्य विक्रमसम्पन्नास्सत्त्ववन्तो महाबलाः।
मन स्सङ्कल्पसम्पाता निदेशे हरयः स्थिताः।।5.68.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उनके पास पराक्रमी, शक्तिशाली और महाबली वानर हैं, जो मन के संकल्प के समान तीव्र गति से चलते हैं। वे सब-के-सब सदा उनकी आज्ञा के अधीन रहते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'Mighty, powerful and tough monkeys who have the speed of thought are under the command of Sugriva.
ShlokaShloka 19
येषां नोपरि नाधस्तान्न तिर्यक्सज्जते गतिः।
न च कर्मसु सीदन्ति महत्स्वमिततेजसः।।5.68.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नीचे, ऊपर और अगल-बगल में कहीं भी उनकी गति नहीं रुकती है। वे अमिततेजस्वी वानर बड़े-से बड़े कार्य आ पड़ने पर भी कभी शिथिल नहीं होते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'All of them can go upward in the sky, downward into the underworld or obliquely in any direction without obstruction. They are brilliant enough to do any great task without any difficulty.
ShlokaShloka 20
असकृत्तैर्महाभागैर्वानरैर्बलदर्पितैः।
प्रदक्षिणीकृता भूमिर्वायुमार्गानुसारिभिः।।5.68.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वायुमार्ग (आकाश)-का अनुसरण करने वाले उन महाभाग बलवान् वानरों ने अनेक बार इस पृथ्वी की परिक्रमा की है
Show English TranslationEnglish Translation
'O great lady the mighty vanaras of extraordinary strength can fly with the wind and have even circumambulated the earth.
ShlokaShloka 21
मद्विशिष्टाश्च तुल्याश्च सन्ति तत्र वनौकसः।
मत्तः प्रत्यवरः कश्चिन्नास्ति सुग्रीवसन्निधौ।।5.68.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वहाँ मुझसे बढ़कर तथा मेरे समान शक्तिशाली बहुत-से वानर हैं। सुग्रीव के पास कोई ऐसा वानर नहीं है, जो मुझसे किसी बात में कम हो
Show English TranslationEnglish Translation
'There are monkeys who are more powerful than me or equal to me. None are less strong than me or Sugriva.
ShlokaShloka 22
अहं तावदिह प्राप्तः किं पुनस्ते महाबलाः।
न हि प्रकृष्टाः प्रेत्यन्ते प्रेष्यन्ते हीतरे जनाः।।5.68.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब मैं ही यहाँ आ गया, तब फिर उन महाबली वानरों के आने में क्या संदेह हो सकता है? आप जानती होंगी कि दूत या धावन बनाकर वे ही लोग भेजे जाते हैं, जो निम्नश्रेणी के होते हैं। अच्छी श्रेणी के लोग नहीं भेजे जाते
Show English TranslationEnglish Translation
'When I could come here, what to speak of the mightier monkeys?, People do not send the superior ones on errand, but send only the juniors.
ShlokaShloka 23
तदलं परितापेन देवि मन्युर्व्यपैतु ते।
एकोत्पातेन ते लङ्कामेष्यन्ति हरियूथपाः।।5.68.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अतः देवि! अब संताप करने की आवश्यकता नहीं है। आपका मानसिक दुःख दूर हो जाना चाहिये। वे वानरयूथपति एक ही छलाँग में लङ्का में पहुँच जायँगे
Show English TranslationEnglish Translation
'O noble lady give up your lamentation. Enough of sorrowing. The vanara army will fly and reach this place at one leap and fill it.
ShlokaShloka 24
मम पृष्ठगतौ तौ च चन्द्रसूर्याविवोदितौ।
त्वत्सकाशं महाभागे नृसिंहावागमिष्यतः।।5.68.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आप शीघ्र ही देखेंगी कि सिंह के समान पराक्रमी शत्रुनाशक श्रीराम और लक्ष्मण हाथ में धनुष लिये लङ्का के द्वार पर आ पहुँचे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'O noble lady the lions among men, Rama and Lakshmana who resemble Sun and Moon will ascend on my back and reach here.
ShlokaShloka 25
अरिघ्नं सिंहसङ्काशं क्षिप्रं द्रक्ष्यसि राघवम्।
लक्ष्मणं च धनुष्पाणिं लङ्काद्वारमुपस्थितम्।।5.68.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आप शीघ्र ही देखेंगी कि सिंह के समान पराक्रमी शत्रुनाशक श्रीराम और लक्ष्मण हाथ में धनुष लिये लङ्का के द्वार पर आ पहुँचे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
'You will see the lionlike Rama, a slayer of enemies and Lakshmana wielding bow in hand standing at the entrance of Lanka very soon.
ShlokaShloka 26
नखदंष्ट्रायुधान् वीरान् सिंहशार्दूलविक्रमान्।
वानरान्वारणोन्द्राभान् क्षिप्रं द्रक्षसि सङ्गतान्।।5.68.26।।
शैलाम्बुदनिकाशानां लङ्कामलयसानुषु।
नर्दतां कपिमुख्यानामचिराच्छ्रोष्यसि स्वनम्।।5.68.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लङ्कावर्ती मलयपर्वत के शिखरों पर पहाड़ों और मेघों के समान विशाल शरीर वाले प्रधान-प्रधान वानर आकर गर्जना करेंगे और आप शीघ्र ही उनका सिंहनाद सुनेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
'You will hear before long the shouts of generals of the vanaras who resemble rainclouds on the mountain roaring like lions from the Malaya mountain of Lanka.
ShlokaShloka 27
निवृत्तवनवासं च त्वया सार्धमरिन्दमम्।
अभिषिक्तमयोध्यायां क्षिप्रं द्रक्ष्यसि राघवम्।।5.68.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लङ्कावर्ती मलयपर्वत के शिखरों पर पहाड़ों और मेघों के समान विशाल शरीर वाले प्रधान-प्रधान वानर आकर गर्जना करेंगे और आप शीघ्र ही उनका सिंहनाद सुनेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
'You will soon see Rama, the slayer of enemies crowned as king of Ayodhya with you, having duly completed the term of exile in the forest'.
ShlokaShloka 28
ततो मया वाग्भिरदीनभाषिणा शिवाभिरिष्टाभिरभिप्रसादिता।
जगाम शान्तिं मम मैथिलात्मजा तवापि शोकेन तदाभिपीडिता।।5.68.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपको जल्दी ही यह देखने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा कि शत्रुओं का दमन करने वाले श्रीरघुनाथजी वनवास की अवधि पूरी करके आपके साथ अयोध्या वेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है, "अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या"और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। यह पुरी सरयू के तट पर बारह योजन (लगभग १४४ कि.मी) लम्बाई अाैर तीन योजन (लगभग ३६ कि.मी.) चौड़ाई में बसी थी । कई शताब्दी तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का शहर है। " href="https://www.ramcharit.in/glossary/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/" data-gt-translate-attributes='[{"attribute":"data-cmtooltip", "format":"html"}]' tabindex='0' role='link'>अयोध्या में जाकर वहाँ के राज्य पर अभिषिक्त हो गये हैं’
Show English TranslationEnglish Translation
Sita though afflicted heard from me that you were also in excessive grief on account of separation from her and from my soothing, auspicious and welcome words, she derived comfort and remained quiet.
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे अष्टषष्टितमस्सर्गः।।
Thus ends the sixtyeighth sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.