Sundara Kanda
Sarga 42: Hanuman ruins Ashoka garden -- kills eighty thousand kinkaras
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 42
42 shlokas
ShlokaShloka 1
ततः पक्षिनिनादेन वृक्षभङ्गस्वनेन च।
बभूवुस्त्राससम्भ्रान्तास्सर्वे लङ्कानिवासिनः।।5.42.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उधर पक्षियों के कोलाहल और वृक्षों के टूटने की आवाज सुनकर समस्त लंकानिवासी भय से घबरा उठे
Show English TranslationEnglish Translation
The residents of Lanka panicked at the shrieking sounds of birds and cracking sounds of trees.
ShlokaShloka 2
विद्रुताश्च भयत्रस्ता विनेदुर���मृगपक्षिणः।
रक्षसां च निमित्तानि क्रूराणि प्रतिपेदिरे।।5.42.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पशु और पक्षी भयभीत होकर भागने तथा आर्तनाद करने लगे। राक्षसों के सामने भयंकर अपशकुन प्रकट होने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
The frightened beasts and birds ran and flew, screeching in all directions. Fierce portents appeared to the demons.
ShlokaShloka 3
ततो गतायां निद्रायां राक्षस्यो विकृताननाः।
तद्वनं ददृशुर्भग्नं तं च वीरं महाकपिम्।।5.42.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रमदावन में सोयी हुई विकराल मुखवाली राक्षसियों की निद्रा टूट गयी। उन्होंने उठने पर उस वन को उजड़ा हुआ देखा। साथ ही उनकी दृष्टि उन वीर महाकपि हनुमान जी पर भी पड़ी
Show English TranslationEnglish Translation
Hideouslooking ogresses, awakened from sleep, saw the garden devastated by the heroic Vanara.
ShlokaShloka 4
स ता दृष्ट्वा महाबाहुर्महासत्त्वो महाबलः।
चकार सुमहद्रूपं राक्षसीनां भयावहम्।।5.42.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाबली, महान् साहसी एवं महाबाहु हनुमान् जी ने जब उन राक्षसियों को देखा, तब उन्हें डराने वाला विशाल रूप धारण कर लिया
Show English TranslationEnglish Translation
When the powerful, mighty and strongarmed Hanuman saw the ogresses he assumed a very huge form in order to strike terror in them.
ShlokaShloka 5
ततस्तं गिरिसङ्काशमतिकायं महाबलम्।
राक्षस्यो वानरं दृष्ट्वा पप्रच्छुर्जनकात्मजाम्।।5.42.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पर्वत के समान बड़े शरीरवाले महाबली वानर को देखकर वे राक्षसियाँ जनकनन्दिनी सीता से पूछने लगीं –
Show English TranslationEnglish Translation
Then, seeing the huge body of the mighty vanara resembling a mountain the ogresses questioned Janaki about him.
ShlokaShloka 6
कोऽयं कस्य कुतो वायं किं निमित्तमिहागतः।
कथं त्वया सहानेन संवादः कृत इत्युत।।5.42.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विशाललोचने! यह कौन है? किसका है? और कहाँ से किसलिये यहाँ आया है ? इसने तुम्हारे साथ क्यों बातचीत की है? कजरारे नेत्रप्रान्तवाली सुन्दरि! ये सब बातें हमें बताओ तुम्हें डरना नहीं चाहिये। इसने तुम्हारे साथ क्या बातें की थीं?’
Show English TranslationEnglish Translation
"Who is he? By whom has he been sent? From where and why did he come here? What dialogue did you have with him?
ShlokaShloka 7
आचक्ष्व नो विशालाक्षि मा भूत्ते सुभगे भयम्।
संवादमसितापाङ्गे त्वया किं कृतवानयम्।।5.42.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विशाललोचने! यह कौन है? किसका है? और कहाँ से किसलिये यहाँ आया है ? इसने तुम्हारे साथ क्यों बातचीत की है? कजरारे नेत्रप्रान्तवाली सुन्दरि! ये सब बातें हमें बताओ तुम्हें डरना नहीं चाहिये। इसने तुम्हारे साथ क्या बातें की थीं?’
Show English TranslationEnglish Translation
"O lovely, largeeyed lady O auspicious one have no fear. What conversation did he have with you? Tell us".
ShlokaShloka 8
अथाब्रवीन्महासाध्वी सीता सर्वाङ्गसुन्दरी।
रक्षसां भीमरूपाणां विज्ञाने मम का गतिः।।5.42.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तब सर्वांगसुन्दरी साध्वी सीता ने कहा —’इच्छानुसार रूप धारण करने वाले राक्षसों को समझने या पहचानने का मेरे पास क्या उपाय है?
Show English TranslationEnglish Translation
Chaste and beautiful Sita said, "How do I know about the ogresses who assume many fierce forms?"
ShlokaShloka 9
यूयमेवाभिजानीत योऽयं यद्वा करिष्यति।
अहिरेव ह्यहेः पादान्विजानाति न संशयः।।5.42.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं भी इसे देखकर बहुत डरी हुई हूँ। मुझे नहीं मालूम कि यह कौन है? मैं तो इसे इच्छानुसार रूप धारण करके आया हुआ कोई राक्षस ही समझती हूँ’
Show English TranslationEnglish Translation
"You alone can know about who he is and what he is about. A serpent alone knows the movement (footprints) of another serpent. There is no doubt about it.
ShlokaShloka 10
अहमप्यस्य भीतास्मि नैनं जानामि को न्वयं।
वेद्मि राक्षसमेवैनं कामरूपिणमागतम्।।5.42.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं भी इसे देखकर बहुत डरी हुई हूँ। मुझे नहीं मालूम कि यह कौन है? मैं तो इसे इच्छानुसार रूप धारण करके आया हुआ कोई राक्षस ही समझती हूँ’
Show English TranslationEnglish Translation
"I am also scared of him. I do not know who he is. I think he is a demon, who came here assuming a form of his choice.
ShlokaShloka 11
वैदेह्या वचनं श्रुत्वा राक्षस्यो विद्रुता दिशः।
स्थिताः काश्चिद्गताः काश्चिद्रावणाय निवेदितुम्।।5.42.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विदेहनन्दिनी सीता की यह बात सुनकर राक्षसियाँ बड़े वेग से भागीं। उनमें से कुछ तो वहीं खड़ी हो गयीं और कुछ रावण को सूचना देने के लिये चली गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
LIstening to Vaidehi's words the ogresses divided themselves and fled in all directions. While some stood there, others went to report to Ravana.
ShlokaShloka 12
रावणस्य समीपे तु राक्षस्यो विकृताननाः।
विरूपं वानरं भीममाख्यातुमुपचक्रमुः।।5.42.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रावण के समीप जाकर उन विकराल मुखवाली राक्षसियों ने रावण को यह सूचना दी कि कोई विकटरूपधारी भयंकर वानर प्रमदावन में आ पहुँचा है
Show English TranslationEnglish Translation
The uglyfaced ogresses went to the presence of Ravana and reported about the frightening form of the vanara.
ShlokaShloka 13
अशोकवनिकामध्ये राजन्भीमवपुः कपिः।
सीतया कृतसंवादस्तिष्ठत्यमितविक्रमः।।5.42.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे बोलीं-‘राजन्! अशोकवाटिका में एक वानर आया है, जिसका शरीर बड़ा भयंकर है। उसने सीता से बातचीत की है। वह महापराक्रमी वानर अभी वहीं मौजूद है
Show English TranslationEnglish Translation
"Your majesty an extremely powerful and frightening Vanara had a dialogue with Sita. He is stationed in the midst of Ashoka garden.
ShlokaShloka 14
न च तं जानकी सीता हरिं हरिणलोचना।
अस्माभिर्बहुधा पृष्टा निवेदयितुमिच्छति।।5.42.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हमने बहुत पूछा तो भी जनककिशोरी मृगनयनी सीता उस वानर के विषय में हमें कुछ बताना नहीं चाहती हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"The deereyed Sita is not willing to disclose to us his identity even when we questioned her.
ShlokaShloka 15
वासवस्य भवेद्दूतो दूतो वैश्रवणस्य वा।
प्रेषितो वापि रामेण सीतान्वेषणकाङ्क्षया।।5.42.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सम्भव है वह इन्द्र या कुबेर का दूत हो अथवा श्रीराम ने ही उसे सीता की खोज के लिये भेजा हो
Show English TranslationEnglish Translation
"He may be an envoy of Indra or Kubera or of Rama sent with an intent to trace Sita.
ShlokaShloka 16
तेन त्वद्भुतरूपेण यत्तत्तव मनोहरम्।
नानामृगगणाकीर्णं प्रमृष्टं प्रमदावनम्।।5.42.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अद्भुत रूप धारण करने वाले उस वानर ने आपके मनोहर प्रमदावन को, जिसमें नाना प्रकार के पशु-पक्षी रहा करते थे, उजाड़ दिया
Show English TranslationEnglish Translation
"Your beautiful pleasure garden filled with a variety of beasts has been ruined by this wonderful figure.
ShlokaShloka 17
न तत्र कश्चिदुद्देशो यस्तेन न विनाशितः।
यत्र सा जानकी सीता स तेन न विनाशितः।।5.42.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘प्रमदावन का कोई भी ऐसा भाग नहीं है, जिसको उसने नष्ट न कर डाला हो। केवल वह स्थान, जहाँ जानकी देवी रहती हैं, उसने नष्ट नहीं किया है
Show English TranslationEnglish Translation
There is not a single place that has not been ruined by him there. Only the place where Janaka's daughter, Sita is resting has not been touched.
ShlokaShloka 18
जानकीरक्षणार्थं वा श्रमाद्वा नोपलभ्यते।
अथवा कश्श्रमस्तस्य सैव तेनाभिरक्षिता।।5.42.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जानकीजी की रक्षा के लिये उसने उस स्थान को बचा दिया है या परिश्रम से थककर—यह निश्चित रूप से नहीं जान पड़ता है। अथवा उसे परिश्रम तो क्या हुआ होगा? उसने उस स्थान को बचाकर सीता की ही रक्षा की है
Show English TranslationEnglish Translation
"It is not clear whether he spared that place for protecting Janakai or he stopped due to exhaustion. What is fatigue for him? It must be to save her that she is spared by him.
ShlokaShloka 19
चारुपल्लवपुष्पाढ्यं यं सीता स्वयमास्थिता।
प्रवृद्धश्शिंशुपावृक्ष स्स च तेनाभिरक्षितः।।5.42.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मनोहर पल्लवों और पत्तों से भरा हुआ वह विशाल अशोक वृक्ष, जिसके नीचे सीता का निवास है, उसने सुरक्षित रख छोड़ा है
Show English TranslationEnglish Translation
"He has spared the simsupa tree with lovely, tender leaves and flowers which is a chosen resort by Sita.
ShlokaShloka 20
तस्योग्ररूपस्योग्र त्वं दण्डमाज्ञातुमर्हसि।
सीता सम्भाषिता येन तद्वनं च विनाशितम्।।5.42.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिसने सीता से वार्तालाप किया और उस वन को उजाड़ डाला, उस उग्र रूपधारी वानर को आप कोई कठोर दण्ड देने की आज्ञा प्रदान करें
Show English TranslationEnglish Translation
"Your highness should take severe action on that person of fierce appearance with whom Sita dared to speak, and by whom the garden is ruined.
ShlokaShloka 21
मनः परिगृहीतां तां तव रक्षोगणेश्वर।
कस्सीतामभिभाषेत यो न स्यात्त्यक्तजीवितः।।5.42.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसराज! जिन्हें आपने अपने हृदय में स्थान दिया है, उन सीता देवी से कौन बातें कर सकता है? जिसने अपने प्राणों का मोह नहीं छोड़ा है, वह उनसे वार्तालाप कैसे कर सकता है ?’
Show English TranslationEnglish Translation
"O lord of the demon clan Who dares to talk to Sita if he has not given up all hope of life, since she is desired by you".
ShlokaShloka 22
राक्षसीनां वचश्त्रुत्वा रावणो राक्षसेश्वरः।
हुताग्निरिव जज्वाल कोपसंवर्तितेक्षणः।।5.42.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राक्षसियों की यह बात सुनकर राक्षसों का राजा रावण प्रज्वलित चिता की भाँति क्रोध से जल उठा। उसके नेत्र रोष से घूमने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
On listening to the report of the ogresses, Ravana, the lord of demons flared up like blazing flame of a sacrificial fire, his eyeballs rolling in rage.
ShlokaShloka 23
तस्य क्रुद्धस्य नेत्राभ्यां प्रापतन्नास्रबिन्दवः।
दीप्ताभ्यामिव दीपाभ्यां सार्चिष स्स्नेहबिन्दवः।।5.42.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
क्रोध में भरे हुए रावण की आँखों से आँसू की बूंदें टपकने लगीं, मानो जलते हुए दो दीपकों से आग की लपटों के साथ तेल की बूंदें झर रही हों
Show English TranslationEnglish Translation
From his angry eyes fell down drops of tears just as burning drops of oil drip from two burning lamps.
ShlokaShloka 24
आत्मनस्सदृशान्शूरान्किङ्करान्नाम राक्षसान्।
व्यादिदेश महातेजा निग्रहार्थं हनूमतः।।5.42.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस महातेजस्वी निशाचर ने हनुमान जी को कैद करने के लिये अपने ही समान वीर किंकर नामधारी राक्षसों को जाने की आज्ञा दी
Show English TranslationEnglish Translation
Then powerful Ravana commanded heroic demons called kinkaras who vied in strength to catch Hanuman.
ShlokaShloka 25
तेषामशीतिसाहस्रं किङ्कराणां तरस्विनाम्।
निर्ययुर्भवनात्तस्मात्कूटमुद्गरपाणयः।।5.42.25।।
महोदरा महादंष्ट्रा घोररूपा महाबलाः।
युद्धाभिमनसस्सर्वे हनुमद्ग्रहणोद्यताः।।5.42.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राजा की आज्ञा पाकर अस्सी हजार वेगवान् किंकर हाथों में कूट और मुद्गर लिये उस महल से बाहर निकले
Show English TranslationEnglish Translation
Eighty thousand powerful kinkaras (a clan of demons), largebellied, with large teeth and of dreadful appearance, swift in action, armed with hammers and clubs marched from there, resolved to capture Hanuman.
ShlokaShloka 26
ते कपीन्द्रं समासाद्य तोरणस्थमवस्थितम्।
अभिपेतुर्महावेगाः पतङ्गा इव पावकम्।।5.42.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनकी दाढ़ें विशाल, पेट बड़ा और रूप भयानक था। वे सब-के-सब महान् बली, युद्ध के अभिलाषी और हनुमान जी को पकड़ने के लिये उत्सुक थे
Show English TranslationEnglish Translation
The kinkaras rushed towards the leader of vanaras who stood near the archway like the moths rushing towards the flame.
ShlokaShloka 27
ते गदाभिर्विचित्राभिः परिघैः काञ्चनाङ्गदैः।
आजघ्नुर्वानरश्रेष्ठं शरैश्चादित्यसन्निभैः।।5.42.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रमदावन के फाटक पर खड़े हुए उन वानरवीर के पास पहुँचकर वे महान् वेगशाली निशाचर उनपर चारों ओर से इस प्रकार झपटे, जैसे फतिंगे आग पर टूट पड़े हों
Show English TranslationEnglish Translation
They assailed Hanuman with iron maces, crowbars edged with gold and shining arrows resembling the Sun.
ShlokaShloka 28
मुद्गरैः पट्टिशैश्शूलैः प्रासतोमरशक्तिभिः।
परिवार्य हनूमन्तं सहसा तस्थुरग्रतः।।5.42.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे विचित्र गदाओं, सोने से मढ़े हुए परिघों और सूर्य के समान प्रज्वलित बाणों के साथ वानरश्रेष्ठ हनुमान् पर चढ़ आये
Show English TranslationEnglish Translation
They quickly surrounded Hanuman and stood with hammers, sharpedged spears, tridents, barbed missiles and powerful javelins.
ShlokaShloka 29
हनुमानपि तेजस्वी श्रीमान्पर्वतसन्निभः।
क्षितावाविध्य लाङ्गूलं ननाद च महास्वनम्।।5.42.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हाथ में प्रास और तोमर लिये मुद्गर, पट्टिश और शूलों से सुसज्जित हो वे सहसा हनुमान् को चारों ओर से घेरकर उनके सामने खड़े हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
Gigantic Hanuman, illustrious and brilliant, roared and waved his tail striking it with force on the ground causing loud sound.
ShlokaShloka 30
स भूत्वा सुमहाकायो हनुमान्मारुतात्मजः।
धृष्टमास्फोटयामास लङ्कां शब्देन पूरयन्।।5.42.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तब पर्वत के समान विशाल शरीरवाले तेजस्वी श्रीमान् हनुमान् भी अपनी पूँछ को पृथ्वी पर पटककर बड़े जोर से गर्जने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman, son of Maruti, enlarged his body to a huge size and patted himself wildly making loud noise that echoed the entire Lanka.
ShlokaShloka 31
तस्यास्फोटितशब्देन महता सानुनादिना।
पेतुर्विहङ्गा गगनादुच्चैश्चेदमघोषयत्।।5.42.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पवनपुत्र हनुमान् अत्यन्त विशाल शरीर धारण करके अपनी पूँछ फटकारने और उसके शब्द से लङ्का को प्रतिध्वनित करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
By the highly frightening sound caused by Hanuman patting, the birds from the sky fell down making a loud noise and Hanuman proclaimed in a loud voice as follows:
ShlokaShloka 32
जयत्यतिबलो रामो लक्ष्मणश्च महाबलः।
राजा जयति सुग्रीवो राघवेणाभिपालितः।।5.42.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनकी पूँछ फटकारने का गम्भीर घोष बहुत दूर तक गूंज उठता था। उससे भयभीत हो पक्षी आकाश से गिर पड़ते थे। उस समय हनुमान जी ने उच्च स्वर से इस प्रकार घोषणा की—
Show English TranslationEnglish Translation
"Victory to Rama, the mighty and powerful, Victory to Lakshmana. Victory to king Sugriva who is ruled by Rama."
ShlokaShloka 33
दासोऽहं कोसलेन्द्रस्य रामस्याक्लिष्टकर्मणः।
हनुमान्शत्रुसैन्यानां निहन्ता मारुतात्मजः।।5.42.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी की इस गर्जना से समस्त राक्षसों पर भय एवं आतङ्क छा गया। उन सबने हनुमान जी को देखा। वे संध्या-काल के ऊँचे मेघ के समान लाल एवं विशालकाय दिखायी देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
"I, son of the Windgod, destroyer of hostile armies, am a servant of Rama, the lord of Kosala kingdom, a man of unwearied action.
ShlokaShloka 34
न रावणसहस्रं मे युद्धे प्रतिबलं भवेत्।
शिलाभिस्तु प्रहरतः पादपैश्च सहस्रशः।।5.42.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी की इस गर्जना से समस्त राक्षसों पर भय एवं आतङ्क छा गया। उन सबने हनुमान जी को देखा। वे संध्या-काल के ऊँचे मेघ के समान लाल एवं विशालकाय दिखायी देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Even a thousand Ravanas will not match me in strength when I pound stones and trees in a thousand ways.
ShlokaShloka 35
अर्दयित्वा पुरीं लङ्कामभिवाद्य च मैथिलीम्।
समृद्धार्थो गमिष्यामि मिषतां सर्वरक्षसाम्।।5.42.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी की इस गर्जना से समस्त राक्षसों पर भय एवं आतङ्क छा गया। उन सबने हनुमान जी को देखा। वे संध्या-काल के ऊँचे मेघ के समान लाल एवं विशालकाय दिखायी देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
"I shall destroy the city of Lanka and pay my respects to Mythili right under the nose of all demons. I will return with my purpose accomplished.
ShlokaShloka 36
तस्य सन्नादशब्देन तेऽभवन्भयशङ्किताः।
ददृशुश्च हनूमन्तं सन्ध्यामेघमिवोन्नतम्।।5.42.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी की इस गर्जना से समस्त राक्षसों पर भय एवं आतङ्क छा गया। उन सबने हनुमान जी को देखा। वे संध्या-काल के ऊँचे मेघ के समान लाल एवं विशालकाय दिखायी देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Terrified on hearing the roar, the kinkaras looked at the towering Hanuman who seemed like a cloud in twilight (red in colour).
ShlokaShloka 37
स्वामिसन्देशनिश्शङ्कास्ततस्ते राक्षसाः कपिम्।
चित्रैः प्रहरणैर्भीमैरभिपेतुस्ततस्ततः।।5.42.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी की इस गर्जना से समस्त राक्षसों पर भय एवं आतङ्क छा गया। उन सबने हनुमान जी को देखा। वे संध्या-काल के ऊँचे मेघ के समान लाल एवं विशालकाय दिखायी देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Obeying their king's commnad, putting aside their fear, the kinkaras freely attacked the vanara from all directions with dreadful weapons.
ShlokaShloka 38
स तैः परिवृतश्शूरैस्सर्वतस्सुमहाबलः।
आससादाऽयसं भीमं परिघं तोरणाश्रितम्।।5.42.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हनुमान जी ने अपने स्वामी का नाम लेकर स्वयं ही अपना परिचय दे दिया था, इसलिये राक्षसों को उन्हें पहचानने में कोई संदेह नहीं रहा। वे नाना प्रकार के भयंकर अस्त्र-शस्त्रों का प्रहार करते हुए चारों ओर से उन पर टूट पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
Extremely powerful Hanuman surrounded by heroes all over, on his part went to the archway and picked up a terrific iron beam.
ShlokaShloka 39
स तं परिघमादाय जघान रजनीचरान्।
स पन्नगमिवादाय स्फुरन्तं विनतासुतः।।5.42.40।।
विचचाराम्बरे वीरः परिगृह्य च मारुतिः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन शूरवीर राक्षसों द्वारा सब ओर से घिर जाने पर महाबली हनुमान् ने फाटक पर रखा हुआ एक भयंकर लोहे का परिघ उठा लिया
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman, the mighty hero, seized the iron beam and struck the kinkaras, just as Garuda, the son of Vinata shoots up a struggling serpent and starts taking strides in the sky with the weapon in his hand (like Indra with his thunderbolt did with demons).
ShlokaShloka 40
स हत्वा राक्षसान्वीरान्किङ्करान्मारुतात्मजः।।5.42.41।।
युद्धाकाङ्क्षी पुनर्वीरस्तोरणं समुपाश्रितः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वीर पवनकुमार उस परिघ को लेकर आकाश में विचरने लगे। जैसे सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अपने वज्र से दैत्यों का वध करते हैं, उसी प्रकार उन्होंने उस परिघ से सामने आये हुए समस्त राक्षसों को मार डाला
Show English TranslationEnglish Translation
The great Windgod's son killed the kinkaras, and returned to the archway desiring further combat.
ShlokaShloka 41
ततस्तस्माद्भयान्मुक्ताः कतिचित्तत्र राक्षसाः।।5.42.42।।
निहतान्किङ्करान्सर्वान्रावणायन्यवेदयन्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वीर पवनकुमार उस परिघ को लेकर आकाश में विचरने लगे। जैसे सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अपने वज्र से दैत्यों का वध करते हैं, उसी प्रकार उन्होंने उस परिघ से सामने आये हुए समस्त राक्षसों को मार डाला
Show English TranslationEnglish Translation
Then a few surviving ogres took to their heels after getting over that shock and reported to Ravana of the destruction of the kinkaras in the combat
ShlokaShloka 42
स राक्षसानां निहतं महद्बलं निशम्य राजा परिवृत्तलोचनः।
समादिदेशाप्रतिमं पराक्रमे प्रहस्तपुत्रं समरे सुदुर्जयम्।।5.42.43।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन किंकर नामधारी राक्षसों का वध करके महावीर पवनपुत्र हनुमान जी युद्ध की इच्छा से पुनः उस फाटक पर खड़े हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
The mighty demon king having heard about the killing of the formidable army of ogres, his eyes rolling in rage, commanded the son of Prahasta, who is difficult to conquer and matchless in war. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे द्विचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortysecond sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.