Sundara Kanda
Sarga 7: Description of the aerial car -- Pushpaka.
सुन्दरकाण्डम् · सर्ग 7
17 shlokas
ShlokaShloka 1
स वेश्मजालं बलवान् ददर्श
व्यासक्तवैडूर्यसुवर्णजालम्।
यथा महत् प्रावृषि मेघजालं
विद्युत्पिनद्धं सविहङ्गजालम्।।5.7.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बलवान् वीर हनुमान् जी ने नीलम से जड़ी हुई सोने की खिड़कियों से सुशोभित तथा पक्षिसमूहों से युक्त भवनों का समुदाय देखा, जो वर्षाकाल में बिजली से युक्त महती मेघमाला के समान मनोहर जान पड़ता था
Show English TranslationEnglish Translation
Powerful Hanuman beheld the conglomeration of buildings with golden lattices encrusted with vaidurya, with flocks of birds comparable to a complex of clouds pierced by lightning during rainy season.
ShlokaShloka 2
निवेशनानां विविधाश्च शालाः
प्रधानशङ्खायुधचापशालाः।
मनोहराश्चापि पुनर्विशालाः
ददर्श वेश्माद्रिषु चन्द्रशालाः।।5.7.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसमें नाना प्रकार की बैठकें, शङ्ख, आयुध और धनुषों की मुख्य-मुख्य शालाएँ तथा पर्वतों के समान ऊँचे महलों के ऊपर मनोहर एवं विशाल चन्द्रशालाएँ (अट्टालिकाएँ) देखीं
Show English TranslationEnglish Translation
Attached to the spacious halls of the houses, were storehouses for valuable conches, weapons, bows and arrows. On the top of the attics on these mansions, were large and delightful terraces open to the Moon.
ShlokaShloka 3
गृहाणि नानावसुराजितानि
देवासुरैश्चापि सुपूजितानि।
सर्वैश्च दोषैः परिवर्जितानि
कपिर्ददर्श स्वबलार्जितानि।।5.7.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कपिवर हनुमान् ने वहाँ नाना प्रकार के रत्नों से सुशोभित ऐसे-ऐसे घर देखे, जिनकी देवता और असुर भी प्रशंसा करते थे। वे गृह सम्पूर्ण दोषों से रहित थे तथा रावण ने उन्हें अपने पुरुषार्थ से प्राप्त किया था
Show English TranslationEnglish Translation
The monkey saw numerous kinds of treasures, cherished by gods and demons, which were won by Ravana's might.
ShlokaShloka 4
तानि प्रयत्नाभिसमाहितानि
मयेन साक्षादिव निर्मितानि।
महीतले सर्वगुणोत्तराणि
ददर्श लङ्काधिपतेर्गृहाणि।।5.7.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे भवन बड़े प्रयत्न से बनाये गये थे और ऐसे अद्भुत लगते थे, मानो साक्षात् मयदानव ने ही उनका निर्माण किया हो। हनुमान जी ने उन्हें देखा, लंकापति रावण के वे घर इस भूतल पर सभी गुणों में सबसे बढ़चढ़कर थे
Show English TranslationEnglish Translation
The mansions of the lord of Lanka built with great care and effort on earth were by all means excellent and appeared as though built personally by Maya (the divine architect wellknown for magical skills).
ShlokaShloka 5
ततो ददर्शोछ्रचितमेघरूपं
मनोहरं काञ्चनचारुरूपम्।
रक्षोऽधिपस्यात्मबलानुरूपं
गृहोत्तमं ह्यप्रतिरूपरूपम्।।5.7.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
फिर उन्होंने राक्षसराज रावण का उसकी शक्ति के अनुरूप अत्यन्त उत्तम और अनुपम भवन (पुष्पक विमान) देखा, जो मेघ के समान ऊँचा, सुवर्ण के समान सुन्दर कान्तिवाला तथा मनोहर था
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman beheld the magnificent and soulcaptivating palace possessing the splendour of molten gold. Of matchless beauty, it looked like a towering cloud worthy of the might of Ravana, the lord of ogresses.
ShlokaShloka 6
महीतले स्वर्गमिव प्रकीर्णं
श्रिया ज्वलन्तं बहुरत्नकीर्णम्।
नानातरूणां कुसुमावकीर्णं
गिरेरिवाग्रं रजसावकीर्णम्।।5.7.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह इस भूतल पर बिखरे हुए स्वर्ण के समान जान पड़ता था। अपनी कान्ति से प्रज्वलित-सा हो रहा था। अनेकानेक रत्नों से व्याप्त, भाँति-भाँति के वृक्षों के फूलों से आच्छादित तथा पुष्पों के पराग से भरे हुए पर्वत-शिखर के समान शोभा पाता था
Show English TranslationEnglish Translation
It appeared splendid like a scattered piece of heaven on earth, glittering with countless gems. It looked like a mountain peak covered with pollen of flowers dropped from all kinds of trees.
ShlokaShloka 7
नारीप्रवेकैरिव दीप्यमानं
तटिद्भिरम्भोदवदर्च्यमानम्।
हंसप्रवेकैरिव वाह्यमानं
श्रिया युतं खे सुकृतां विमानम्।।5.7.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के सुन्दरकाण्ड में सातवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
The aerial chariot was lit up by resplendent women just as a raincloud dazzles with flashes of lightning. It was auspicious, worthy of worship. It looked as if it was drawn by royal swans in the sky.
ShlokaShloka 8
यथा नगाग्रं बहुधातुचित्रं
यथा नभश्च ग्रहचन्द्रचित्रम्।
ददर्शयुक्तीकृतमेघचित्रं
विमानरत्नं बहुरत्नचित्रम्।।5.7.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे अनेक धातुओं के कारण पर्वतशिखर, ग्रहों और चन्द्रमा के कारण आकाश तथा अनेक वर्णों से युक्त होने के कारण मनोहर मेघ विचित्र शोभा धारण करते हैं, उसी तरह नाना प्रकार के रत्नों से निर्मित होने के कारण वह विमान भी विचित्र शोभा से सम्पन्न दिखायी देता था
Show English TranslationEnglish Translation
A jewel among aerial chariots, it looked colourful with many gems beset. It appeared like the summit of a mountain decorated with the colours of minerals, like the sky bespangled with planets and the Moon and like a mass of multicoloured clouds adorned by a rainbow.
ShlokaShloka 9
मही कृता पर्वतराजिपूर्णा
शैलाः कृता वृक्षवितानपूर्णाः।
वृक्षाः कृताः पुष्पवितानपूर्णाः
पुष्पं कृतं केसरपत्रपूर्णम्।।5.7.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस विमान की आधारभूमि (आरोहियों के खड़े होने का स्थान) सोने और मणियों के द्वारा निर्मित कृत्रिम पर्वत-मालाओं से पूर्ण बनायी गयी थी। वे पर्वत वृक्षों की विस्तृत पंक्तियों से हरे-भरे रचे गये थे। वे वृक्ष फूलों के बाहुल्य से व्याप्त बनाये गये थे तथा वे पुष्प भी केसर एवं पंखुड़ियों से पूर्ण निर्मित हुए थे*
Show English TranslationEnglish Translation
The whole earth had been picturised on it. It was filled with rows of mountains and a canopy of trees all over. The trees were filled with lovely flowers with petals and filaments drawn on them.
ShlokaShloka 10
कृतानि वेश्मानि च पाण्डुराणि
तथा सुपुष्पाण्यपि पुष्कराणि।
पुनश्च पद्मानि सकेसराणि
धन्यानि चित्राणि तथा वनानि।।5.7.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस विमान में श्वेतभवन बने हुए थे। सुन्दर फूलों से सुशोभित पोखरे बनाये गये थे। केसरयुक्त कमल, विचित्र वन और अद्भुत सरोवरों का भी निर्माण किया गया था
Show English TranslationEnglish Translation
There were pictures of mansions white in colour and pools of crystalclear water filled with lovely flowers. There were pictures of beautiful lotuses drawn on it.
ShlokaShloka 11
पुष्पाह्वयं नामविराजमानं
रत्नप्रभाभिश्च विवर्धमानम्।
वेश्मोत्तमानामपि चोच्यमानं
महाकपिस्तत्र महाविमानम्।।5.7.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाकपि हनुमान् ने जिस सुन्दर विमान को वहाँ देखा, उसका नाम पुष्पक था। वह रत्नों की प्रभा से प्रकाशमान था और इधर-उधर भ्रमण करता था। देवताओं के गृहाकार उत्तम विमानों में सबसे अधिक आदर उस महाविमान पुष्पक का ही होता था
Show English TranslationEnglish Translation
There, the great Hanuman indeed saw a splendid chariot called Pushpaka. It was glowing with glittering gems. Taller than the biggest mansion, it was a great chariot.
ShlokaShloka 12
कृताश्च वैडूर्यमया विहङ्गाः
रूप्यप्रवालैश्च तथा विहङ्गाः।
चित्राश्च नानावसुभिर्भुजङ्गाः
जात्यानुरूपास्तुरगाः शुभाङ्गाः।।5.7.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसमें नीलम, चाँदी और मँगों के आकाशचारी पक्षी बनाये गये थे। नाना प्रकार के रत्नों से विचित्र वर्ण के सो का निर्माण किया गया था और अच्छी जाति के घोड़ों के समान ही सुन्दर अंगवाले अश्व भी बनाये गये थे
Show English TranslationEnglish Translation
Inside were birds made of vaidurya, silver and corals. There were colourful serpents made of various gems, and highclass horses of exquisite limbs drawn.
ShlokaShloka 13
प्रवालजाम्बूनदपुष्पपक्षाः
सलीलमावर्जितजिह्मपक्षाः।
कामस्य साक्षादिव भान्ति पक्षाः
कृता विहङ्गाः सुमुखाः सुपक्षाः।।5.7.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस विमान के कमलमण्डित सरोवर में ऐसे हाथी बनाये गये थे, जो लक्ष्मी के अभिषेक-कार्य में नियुक्त थे। उनकी सैंड बड़ी सुन्दर थी। उनके अंगों में कमलों के केसर लगे हुए थे तथा उन्होंने अपनी डों में कमल-पुष्प धारण किये थे। उनके साथ ही वहाँ तेजस्विनी लक्ष्मी देवी की प्रतिमा भी विराजमान थी, जिनका उन हाथियों के द्वारा अभिषेक हो रहा था। उनके हाथ बड़े सुन्दर थे। उन्होंने अपने हाथ में कमल-पुष्प धारण कर रखा था
Show English TranslationEnglish Translation
It had curved figures of birds with beautiful wings carved out of corals and gold The wings were shining as if they were really the wings of allies of Cupid, the god of love.
ShlokaShloka 14
नियुज्यमानास्तु गजाः सुहस्ताः
सकेसराश्चोत्पलपत्रहस्ताः।
बभूवदेवी च कृता सुहस्ता
लक्ष्मी स्तथा पद्मिनि पद्महस्ता।।5.7.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस विमान के कमलमण्डित सरोवर में ऐसे हाथी बनाये गये थे, जो लक्ष्मी के अभिषेक-कार्य में नियुक्त थे। उनकी सैंड बड़ी सुन्दर थी। उनके अंगों में कमलों के केसर लगे हुए थे तथा उन्होंने अपनी डों में कमल-पुष्प धारण किये थे। उनके साथ ही वहाँ तेजस्विनी लक्ष्मी देवी की प्रतिमा भी विराजमान थी, जिनका उन हाथियों के द्वारा अभिषेक हो रहा था। उनके हाथ बड़े सुन्दर थे। उन्होंने अपने हाथ में कमल-पुष्प धारण कर रखा था
Show English TranslationEnglish Translation
He saw on it lotus ponds, artificial elephants with shapely trunks, offering to Laxmi who herself was a lotus, holding in her beautiful hands blue lotuses shining with filaments.
ShlokaShloka 15
इतीव तद्गृहमभिगम्य शोभनम्
सविस्मयो नगमिव चारुशोभनम्।
पुनश्च तत्परमसुगन्धि सुन्दरम्
हिमात्यये नगमिव चारुकन्दरम्।।5.7.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार सुन्दर कन्दराओं वाले पर्वत के समान तथा वसन्त-ऋतु में सुन्दर कोटरों वाले परम सुगन्धयुक्त वृक्ष के समान उस शोभायमान मनोहर भवन (विमान) में पहुँचकर हनुमान जी बड़े विस्मित हुए
Show English TranslationEnglish Translation
Thus he reached the auspicious palace appearing like a beautiful mountain and stood wonderstruck. Once again he looked at that beautiful palace which appeared like a mountain with lovely caverns in spring time filled with wonderful fragrance
ShlokaShloka 16
ततः स तां कपिरभिपत्य पूजितां
चरन् पुरीं दशमुखबाहुपालिताम्।
अदृश्य तां जनकसुतां सुपूजितां
सुदुःखितः पतिगुणवेगवर्जिताम्।।5.7.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर दशमुख रावण के बाहुबल से पालित उस प्रशंसित पुरी में जाकर चारों ओर घूमने पर भी पति के गुणों के वेग से पराजित (विमुग्ध) अत्यन्त दुःखिनी और परम पूजनीया जनककिशोरी सीता को न देखकर कपिवर हनुमान् बड़ी चिन्ता में पड़ गये
Show English TranslationEnglish Translation
Then Hanuman moved about that cherished city ruled by the strength of arms of the tenheaded king. Unable to find venerable Sita, who was deprived of the benefit of her husband's virtuous proximity, he became deeply sad.
ShlokaShloka 17
ततस्तदा बहुविधभावितात्मनः
कृतात्मनो जनकसुतां सुवर्त्मनः।
अपश्यतोऽभवदतिदुःखितं मनः
सुचक्षुषः प्रविचरतो महात्मनः।।5.7.17।।
Show English TranslationEnglish Translation
Unable to find Sita, the disciplined and foresighted Hanuman, who always kept the righteous path, felt distressed while moving about, his mind oppressed by all kinds of thought. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये सुन्दरकाण्डे सप्तमस्सर्गः।। Thus ends the seventh sarga of Sundarakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.