Yuddha Kanda

Sarga 13: Mahaparsva advises Ravana to force Sita, and Ravana expresses his inability to do so because of the curse pronounced by Brahma.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 13

21 shlokas

ShlokaShloka 1
रावणंक्रुद्धमाज्ञायमहापार्श्वोमहाबलः ��� मुहूर्तमनुसञ्चिन्त्यप्राञ्जलिर्वाक्यमब्रवीत् ।।6.13.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब रावण को कुपित हुआ जान महाबली महापार्श्व ने दो घड़ी-तक कुछ सोच-विचार करने के बाद हाथ जोड़कर कहा-
Show English Translation
Having realized that Ravana has become angry, Mahaparsva of extraordinary strength, thinking of pleasing him for a while greeting him with folded palms, spoke.
ShlokaShloka 2
यःखल्वपिवनंप्राप्यमृगव्यालनिषेवितम् । नपिबेन्मधुसम्प्राप्यसनरोबालिशोभवेत् ।।6.13.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो हिंसक पशुओं और साँसे भरे हुए दुर्गम वन में जाकर वहाँ पीने योग्य मधु पाकर भी उसे पीता नहीं है, वह पुरुष मूर्ख ही है
Show English Translation
"Having reached a forest inhabited by wild animals and snakes for honey, whoever does not drink the honey obtained is surely a childish one."
ShlokaShloka 3
ईश्वरस्येश्वरःकोऽस्तितवशत्रुनिबर्हण: । रमस्वसहवैदेह्याशत्रूनाक्रम्यमूर्धसु ।।6.13.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबली वीर! आप कुक्कुटों के बर्ताव को अपनाकर सीता के साथ बलात्कार कीजिये। बारंबार आक्रमण करके उनके साथ रमण एवं उपभोग कीजिये
Show English Translation
"O Destroyer of foes Who is there to question Lord since you are Lord? Setting your foot on the head of enemy you may sport with Sita."
ShlokaShloka 4
बलात्कुक्कुटवृत्तेनप्रवर्तस्वमहाबल: । आक्रम्याक्रम्यसीतांवैतांभुङ् क्ष्वचरमस्वच ।।6.13.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबली वीर! आप कुक्कुटों के बर्ताव को अपनाकर सीता के साथ बलात्कार कीजिये। बारंबार आक्रमण करके उनके साथ रमण एवं उपभोग कीजिये
Show English Translation
"(O Ravana) of great strength Take hold of Sita forcibly like the cock, enjoy and revel with her."
ShlokaShloka 5
लब्धकामस्यतेपश्चादागमिष्यतियद्भयम् । प्राप्तमप्राप्तकालंवासर्वंप्रतिसहिष्यति ।।6.13.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब आपका मनोरथ सफल हो जायगा, तब फिर आप पर कौन-सा भय आयेगा? यदि वर्तमान एवं भविष्यकाल में कोई भय आया भी तो उस समस्त भय का यथोचित प्रतीकार किया जायगा
Show English Translation
"When you have fulfilled your desire, why fear? Let it happen. Let that which is yet to come, happen. You will be able to face."
ShlokaShloka 6
कुम्भकर्णस्सहास्माभिरिन्द्रजिच्चमहाबलः । प्रतिषेधयितुंशक्तौसवज्रमपिवज्रिणम् ।।6.13.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमलोगोंके साथ यदि महाबली कुम्भकर्ण और इन्द्रजित् खड़े हो जायँ तो ये दोनों वज्रधारी इन्द्रको भी आगे बढ़नेसे रोक सकते हैं
Show English Translation
"Kumbhakarna accompanied by Indrajith of extraordinary strength have the power to ward off even if Indra, armed with thunderbolt comes."
ShlokaShloka 7
उपप्रदानंसान्त्वंवाभेदंवाकुशलैःकृतम् । समतिक्रम्यदण्डेनसिद्धिमर्थेषुरोचये ।।6.13.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं तो नीतिनिपुण पुरुषों के द्वारा प्रयुक्त साम, दान और भेद को छोड़कर केवल दण्ड के द्वारा काम बना लेना ही अच्छा समझता हूँ
Show English Translation
"Leaving aside charity, conciliation or even by showing dissension, the three means resorted to by the wise people, you will attain success by force."
ShlokaShloka 8
इहप्राप्तान्वयंसर्वान् शत्रूंस्तवमहाबल: । वशेशस्त्रप्रतापेनकरिष्यामोनसंशयः ।।6.13.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबली राक्षसराज! यहाँ आपके जो भी शत्रु आयेंगे, उन्हें हमलोग अपने शस्त्रों के प्रताप से वश में कर लेंगे, इसमें संशय नहीं है’
Show English Translation
"O Ravana of extraordinary strength We will bring all your enemies under control on their arrival here. There is no doubt."
ShlokaShloka 9
एवमुक्तस्तदाराजामहापार्श्वेनरावणः । तस्यसम्पूजयन्वाक्यमिदंवचनमब्रवीत् ।।6.13.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
महापार्श्वके ऐसा कहने पर उस समय लङ्का के राजा रावण ने उसके वचनों की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Ravana, the king of Rakshasas feeling happy about the statement of Mahaparsva, spoke these words.
ShlokaShloka 10
महापार्श्वनिबोधत्वंरहस्यंकिञ्चिदात्मन: । चिरवृत्तंतदाख्यास्येयदवाप्तंपुरामया ।।6.13.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महापार्श्व! बहुत दिन हुए पूर्वकाल में एक गुप्त घटना घटित हुई थी—मुझे शाप प्राप्त हुआ था। अपने जीवन के उस गुप्त रहस्यको आज मैं बता रहा हूँ, उसे सुनो
Show English Translation
"O Mahaparsva I have certain secret that happened in the past. It was a long time ago and I shall tell you. Listen to it."
ShlokaShloka 11
पितामहस्यभवनंगच्छन्तींपुञ्जिकस्थलाम् । चञ्चूर्यमाणामद्राक्षमाकाशेऽग्निशिखामिव ।।6.13.11।।
Show English Translation
"While I was going in the sky to the abode of Grandfather Brahma, I saw a celebrated one called Punjikasthala flying concealing herself, glowing like the flame of the fire."
ShlokaShloka 12
साप्रसह्यमयाभुक्ताकृताविवसनाततः । स्वयम्भूभवनंप्राप्तालोलितानलिनीयथा ।।6.13.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने बलपूर्वक उसके वस्त्र उतार दिये और हठात् उसका उपभोग किया। इसके बाद वह ब्रह्माजी के भवन में गयी। उसकी दशा हाथी द्वारा मसलकर फेंकी हुई कमलिनीके समान हो रही थी
Show English Translation
"Then her clothes were stripped off by me forcibly and enjoyed her. Then like a violently shaken lotus stem, she went to the abode of Brahma."
ShlokaShloka 13
तच्चतस्यतदामन्येज्ञातमासीन्महात्मनः । अथसङ्कुपितोदेवोमामिदंवाक्यमब्रवीत् ।।6.13.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के युद्धकाण्ड में तेरहवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English Translation
"Then the high souled Brahma happened to know about that incident, I believe. Enraged Brahma made this statement to me."
ShlokaShloka 14
अद्यप्रभृतियामन्याबलान्नारींगमिष्यसि । तदातेशतधामूर्धाफलिष्यतिनसंशयः ।।6.13.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज से यदि तू किसी दूसरी नारी के साथ बलपूर्वक समागम करेगा तो तेरे मस्तक के सौ टुकड़े हो जायेंगे, इसमें संशय नहीं है’
Show English Translation
"From today onwards if you desire to resort to a woman forcefully, your head will break into a hundred pieces. There is no doubt."
ShlokaShloka 15
इत्यहंतस्यशापस्यभीतःप्रसभमेवताम् । नारोहयेबलात्सीतांवैदेहींशयनेशुभे ।।6.13.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस तरह मैं ब्रह्माजी के शाप से भयभीत हूँ। इसीलिये अपनी शुभ-शय्यापर विदेहकुमारी सीता को हठात् एवं बलपूर्वक नहीं चढ़ाता हूँ
Show English Translation
"Thus, frightened on account of his curse, I do not perforce to get her to my lustrous bed."
ShlokaShloka 16
सागरस्येनमेवेगोमारुतस्येवमेगतिः । नैतद्दाशरथिर्वेदह्यासादयतितेनमाम् ।।6.13.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरा वेग समुद्र के समान है और मेरी गति वायु के तुल्य है। इस बात को दशरथनन्दन राम नहीं जानते हैं, इसी से वे मुझ पर चढ़ाई करते हैं
Show English Translation
"My speed is like that of the ocean, my movement is like that of the wind and Dasaratha's son does not know this. Therefore, he is coming to attack me."
ShlokaShloka 17
कोहिसिंहमिवासीनंसुप्तंगिरिगुहाशये । क्रुद्धंमृत्युमिवाऽसीनंसम्भोधयितुमिच्छति ।।6.13.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अन्यथा पर्वत की कन्दरा में सुखपूर्वक सोये हुए सिंह के समान तथा कुपित होकर बैठी हुई मृत्यु के तुल्य भयंकर मुझ रावण को कौन जगाना चाहेगा?
Show English Translation
"He is waking me up like waking up a lion sleeping in the mountain cave. Like waking up death from sleep, he is desiring to instigate me. What sort of a person is he?"
ShlokaShloka 18
नमत्तोनिशितान्बाणान्द्विजिह्वान्पन्नगानिव । रामःपश्यतिसङ्ग्रामेतेनमामभिगच्छति ।।6.13.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे धनुष से छूटे हुए दो जीभवाले सो के समान भयंकर बाणों को समराङ्गण में श्रीराम ने कभी देखा नहीं है, इसीलिये वे मुझ पर चढ़े आ रहे हैं
Show English Translation
"Rama has not seen my sharp arrows in comb at that are like the forked flame like the tongues of snakes. So, he is coming towards me."
ShlokaShloka 19
क्षिप्रंवज्रसमैर्बाणैश्शतथाकार्मुकच्युतैः । राममादीपयिष्यामिउल्काभिरिवकुञ्जरम् ।।6.13.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं अपने धनुष से शीघ्रतापूर्वक छूटे हुए सैकड़ों वज्रसदृश बाणों द्वारा राम को उसी प्रकार जलाडालूँगा, जैसे लोग उल्काओं द्वारा हाथी को उसे भगाने के लिये जलाते हैं
Show English Translation
At once with thunderbolts and meteor like arrows released from my bow will blaze up Rama just like fire sticks whirled at elephants.
ShlokaShloka 20
तच्चास्यबलमादास्येबलेनमहतावृतः । उदितस्सविताकालेनक्षत्राणामिवप्रभाम् ।।6.13.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे प्रातःकाल उदित हुए सूर्यदेव नक्षत्रों की प्रभा को छीन लेते हैं, उसी प्रकार अपनी विशाल सेना से घिरा हुआ मैं उनकी उस वानर-सेना को आत्मसात् कर लूँगा
Show English Translation
"Surrounded by a huge army I will split up his army like the morning Sun splits up stars with his radiance."
ShlokaShloka 21
नवासनेनापिसहस्रचक्षुषायुधाऽस्मिशक्योवरुणेनवापुनः । मयात्वियंबाहुबलेननिर्जितापुरापुरीवैश्रवणेनपालिता ।।6.13.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
युद्ध में तो हजार नेत्रोंवाले इन्द्र और वरुण भी मेरा सामना नहीं कर सकते। पूर्वकाल में कुबेर के द्वारा पालित हुई इस लङ्कापुरी को मैंने अपने बाहुबल से ही जीता था’
Show English Translation
"Even for the thousand eyed Indra or Lord Varuna it is not possible to withstand me in combat. In the past I have won this city ruled by Kubera with huge strength." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेत्रयोदशस्सर्गः।। This is the end of the thirteenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.