Yuddha Kanda

Sarga 17: Vibheeshana goes to seek the help of Rama. Rama holds consultations with his ministers.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 17

67 shlokas

ShlokaShloka 1
इत्युक्त्वापरुषंवाक्यंरावणंरावणानुजः । आजगाममुहूर्तेनयत्ररामस्सलक्ष्मणः ।।6.17.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
रावण से ऐसे कठोर वचन कहकर उसके छोटे भाई विभीषण दो ही घड़ी में उस स्थान पर आ गये, जहाँ लक्ष्मण-सहित श्रीराम विराजमान थे
Show English Translation
Vibheeshana, having addressed Ravana in harsh language, reached Rama and Lakshmana in a short while.
ShlokaShloka 2
तंमेरुशिखराकारंदीप्तामिवशतह्रदाम् । गगनस्थंमहीस्थास्तेददृशुसर्ववानराः ।।6.17.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण का शरीर सुमेरु पर्वत के शिखर के समान ऊँचा था। वे आकाश में चमकती हुई बिजली के समान जान पड़ते थे। पृथ्वी पर खड़े हुए वानरयूथपतियों ने उन्हें आकाश में स्थित देखा
Show English Translation
All the Vanaras on the ground saw Vibheeshana who was like Mount Meru in form and shining like a brilliant lightning.
ShlokaShloka 3
येचाप्यनुचरास्तस्य चत्वारो भीमविक्रमा: । तेsपि सर्वायुधोपेता भूषणैश्चापि भूषिता ।।6.17.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके साथ जो चार अनुचर थे। वे भी बड़ा भयंकर पराक्रम प्रकट करने वाले थे। उन्होंने भी कवच धारण करके अस्त्र-शस्त्र ले रखे थे और वे सब-के-सब उत्तम आभूषणों से विभूषित थे
Show English Translation
His four companions of terrific prowess were also there with him. They were wearing all weapons and were adorned with excellent ornaments.
ShlokaShloka 4
स च मेघाचलप्रख्यो वज्रायुधसमप्रभः । वरायुधधरो वीरो दिव्याभरणभूषितः ।।6.17.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
वीर विभीषण भी मेघ और पर्वत के समान जान पड़ते थे। वज्रधारी इन्द्र के समान तेजस्वी, उत्तम आयुधधारी और दिव्य आभूषणों से अलंकृत थे
Show English Translation
Vibheeshana looked like a mass of cloud, like someone who can cause thunderbolt, possessing excellent weapons and wonderful jewels.
ShlokaShloka 5
तमात्मपञ्चमंदृष्टवासुग्रीवोवाहिनीपति: । वानरैस्सहदुर्धर्षचिन्तयामासबुद्धिमान् ।।6.17.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन चारों राक्षसों के साथ पाँचवें विभीषणको देखकर दुर्धर्ष एवं बुद्धिमान् वीर वानरराज सुग्रीव ने वानरों के साथ विचार किया।
Show English Translation
Wise Sugriva the Lord of the Vanara army, a formidable one along with Vanaras, started thinking on seeing Vibheeshana (the fifth one) besides four others.
ShlokaShloka 6
चिन्तयित्वामुहूर्तंतुवानरांस्तानुवाचह । हनुमत्प्रमुखान्सर्वानिदंवचनमुत्तमम् ।।6.17.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
थोड़ी देर तक सोचकर उन्होंने हनुमान् आदि सब वानरों से यह उत्तम बात कही—
Show English Translation
Reflecting for a while he addressed Hanuman and the other Vanara leaders in this way.
ShlokaShloka 7
एषसर्वायुधोपेतश्चतुर्भिस्सहराक्षसैः । राक्षसोऽभ्येतिपश्यध्वमस्मान्हन्तुंनसंशयः ।।6.17.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव की यह बात सुनकर वे सभी श्रेष्ठ वानर सालवृक्ष और पर्वत की शिलाएँ उठाकर इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Armed with all kinds of weapons this Rakshasa along with four Rakshasas are coming near to attack. You may see. There is no doubt.
ShlokaShloka 8
सुग्रीवस्यवचश्रुत्वासर्वेतेवानरोत्तमाः । सालानुद्यम्यशैलांश्चइदंवचनमब्रुवन् ।।6.17.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव की यह बात सुनकर वे सभी श्रेष्ठ वानर सालवृक्ष और पर्वत की शिलाएँ उठाकर इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Having heard Sugriva's words, all the Vanara leaders taking up Sala trees and boulders uttered these words.
ShlokaShloka 9
शीघ्रंव्यादिशनोराजन्वधायैषांदुरात्मनाम् । निपतन्तुहताश्चैतेधरण्यामल्पतेजसः ।।6.17.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! आप शीघ्र ही हमें इन दुरात्माओं के वध की आज्ञा दीजिये, जिससे ये मन्दमति निशाचर मरकर ही इस पृथ्वी पर गिरें’
Show English Translation
"O King Order us to kill these evil minded ones at once. Being mortals and of short life, on striking, all of them will fall down dead on the ground."
ShlokaShloka 10
तेषासम्भाषमाणानामन्योन्यंसविभीषणः । उत्तरंतीरमासाद्यखस्थएवव्यतिष्ठत ।।6.17.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
आपस में वे इस प्रकार बात कर ही रहे थे कि विभीषण समुद्र के उत्तर तट पर आकर आकाश में ही खड़े हो गये
Show English Translation
As they (Vanaras) started conversing, Vibheeshana, having reached the northern shore, stayed in the sky.
ShlokaShloka 11
उवाचमहाप्राज्ञस्स्वरेणमहतामहान् । सुग्रीवंतांश्चसम्प्रेक्ष्यसर्वान्वानरयूथपान् ।।6.17.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाबुद्धिमान् महापुरुष विभीषण ने आकाश में ही स्थित रहकर सुग्रीव तथा उन वानरों की ओर देखते हुए उच्च स्वर से कहा-
Show English Translation
Great and very wise Vibheeshana, gazing at Sugriva and the Vanaras, addressed them in a loud tone.
ShlokaShloka 12
रावणोनामदुर्वृत्तोराक्षसोराक्षसेश्वरः । तस्याहमनुजोभ्राताविभीषणइतिश्रुतः ।।6.17.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण ने जटायु को मारकर जनस्थान से सीता का अपहरण किया था। उसीने दीन एवं असहाय सीता को रोक रखा है। इन दिनों सीता राक्षसियों के पहरे में रहती हैं।
Show English Translation
"I am called Vibheeshana, the younger brother of Ravana, the king of Rakshasas and of evil conduct."
ShlokaShloka 13
तेनसीताजनस्थानाद्धृताहत्वाजटायुषम् । रुद्दाचविवशादीनाराक्षसीभिस्सुरक्षिता ।।6.17.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण ने जटायु को मारकर जनस्थान से सीता का अपहरण किया था। उसीने दीन एवं असहाय सीता को रोक रखा है। इन दिनों सीता राक्षसियों के पहरे में रहती हैं।
Show English Translation
"Having been carried away from Janasthana by him (Ravana) poor and pitiable Sita is detained and protected by the Rakshasas."
ShlokaShloka 14
तमहंहेतुभिर्वाक्यैर्विविधैश्चन्यदर्शयम् । साधुनिर्यात्यतांसीतारामायेतिपुनःपुनः ।।6.17.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने भाँति-भाँतिके युक्तिसंगत वचनोंद्वारा उसे बारंबार समझाया कि तुम श्रीरामचन्द्रजीकी सेवामें सीताको सादर लौटा दो—इसीमें भलाई है।
Show English Translation
"I argued with him again and again in several ways to explain him and admonished him saying 'restore Sita to Rama'."
ShlokaShloka 15
सचनप्रतिजग्राहरावणःकालचोदितः । उच्यमानंहितंवाक्यंविपरीतइवौषधम् ।।6.17.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यद्यपि मैंने यह बात उसके हितके लिये ही कही थी तथापि काल से प्रेरित होने के कारण रावण ने मेरी बात नहीं मानी। ठीक उसी प्रकार, जैसे मरणासन्न पुरुष औषध नहीं लेता
Show English Translation
"Impelled by death Ravana would not take good words of advice tendered to him just as one who is impelled by death does not take medicine."
ShlokaShloka 16
सोऽहंपरुषितस्तेनदासवच्चावमानितः । त्यक्त्वापुत्रांश्चदारांश्चर��घवंशरणंगतः ।।6.17.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यही नहीं, उसने मुझे बहुत-सी कठोर बातें सुनायीं और दास की भाँति मेरा अपमान किया। इसलिये मैं अपने स्त्री-पुत्रों को वहीं छोड़कर श्रीरघुनाथजी की शरण में आया हूँ
Show English Translation
"Leaving my sons and wife, I have come for protection of Raghava having been put to shame by him (Ravana), spoken to harshly and treated like a slave."
ShlokaShloka 17
सर्वलोकशरण्यायराघवायमहात्मने । निवेदयतमांक्षिप्रंविभीषणमुपस्थितम् ।।6.17.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरो! जो समस्त लोकों को शरण देने वाले हैं, उन महात्मा श्रीरामचन्द्रजी के पास जाकर शीघ्र मेरे आगमन की सूचना दो और उनसे कहो—’शरणार्थी विभीषण सेवा में उपस्थित हुआ है’
Show English Translation
At once you may inform Raghava who is a protector of the whole world that I, Vibheeshana, are waiting here.
ShlokaShloka 18
एतत्तुवचनंश्रुत्वासुग्रीवोलघुविक्रमः । लक्ष्मणस्याग्रतोरामंसम्रब्धमिदमब्रवीत् ।।6.17.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण की यह बात सुनकर शीघ्रगामी सुग्रीव ने तुरंत ही भगवान् श्रीराम के पास जाकर लक्ष्मण के सामने ही कुछ आवेश के साथ इस प्रकार कहा—
Show English Translation
Highly valiant Sugriva having heard all this (from Vibheeshana) eagerly spoke these words to Rama in the presence of Lakshmana.
ShlokaShloka 19
रावणस्यानुजोभ्राताविभीषणइतिश्रुतः । चतुर्भिस्सहरक्षोभिर्भवन्तंशरणंगतः ।।6.17.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रभो! आज कोई वैरी, जो राक्षस होने के कारण पहले हमारे शत्रु रावण की सेना में सम्मिलित हुआ था, अब अकस्मात् हमारी सेना में प्रवेश पाने के लिये आ गया है। वह मौका पाकर हमें उसी तरह मार डालेगा, जैसे उल्लू कौओं का काम तमाम कर देता है
Show English Translation
"Ravana's younger brother, known as Vibheeshana, along with four Rakshasas has come to you seeking protection."
ShlokaShloka 20
मन्त्रेव्यूहेनयेचारेयुक्तोभवितुमर्हसि । वानराणांचभद्रंतेपरेषांचपरन्तप ।।6.17.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये राक्षसलोग मनमाना रूप धारण कर सकते हैं। इनमें अन्तर्धान होने की भी शक्ति होती है। शूरवीरऔर मायावी तो ये होते ही हैं। इसलिये इनका कभी विश्वास नहीं करना चाहिये
Show English Translation
"O Scorcher of enemies For Vanara's safety and considering to be spies also you should be alert in your deliberations, with a plan and policy in moving together and deciding what is to be done. Let you be safe."
ShlokaShloka 21
अन्तर्धानगताह्येतेराक्षसाःकामरूपिणः । शूराश्चनिकृतिज्ञाश्चतेषांजातुनविश्वसेत् ।।6.17.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये राक्षसलोग मनमाना रूप धारण कर सकते हैं। इनमें अन्तर्धान होने की भी शक्ति होती है। शूरवीरऔर मायावी तो ये होते ही हैं। इसलिये इनका कभी विश्वास नहीं करना चाहिये
Show English Translation
"Know that these Rakshasas are heroic, crafty and cannot be trusted. They can change their form at will and can move about without being seen."
ShlokaShloka 22
प्रणिधीराक्षसेन्द्रस्यरावणस्यभवेदयम् । अनुप्रविश्यसोऽस्मासुभेदंकुर्यान्नसंशयः ।।6.17.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा यह बुद्धिमान् राक्षस छिद्र पाकर हमारी विश्वस्त सेना के भीतर घुसकर कभी स्वयं ही हमलोगों पर प्रहार कर बैठेगा, इस बात की भी सम्भावना है
Show English Translation
"This Rakshasa may be a spy who has found entry into our camp to create differences (among us). No doubt about it."
ShlokaShloka 23
अथवास्वयमेवैषछिद्रमासाद्यबुद्धिमान् । अनुप्रविश्यविश्वस्तेकदाचित्प्रहरेदपि ।।6.17.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा यह बुद्धिमान् राक्षस छिद्र पाकर हमारी विश्वस्त सेना के भीतर घुसकर कभी स्वयं ही हमलोगों पर प्रहार कर बैठेगा, इस बात की भी सम्भावना है
Show English Translation
"Or else if he is a wise one and knows our weak points, might have found a way and reached us. He may strike us if he is trusted."
ShlokaShloka 24
मित्राटवीबलंचैवमौलभृत्यबलंतथा । सर्वमेतद्बलंग्राह्यंवर्जयित्वाद्विषद्बलम् ।।6.17.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मित्रों की, जंगली जातियों की तथा परम्परागत भृत्यों की जो सेनाएँ हैं, इन सबका संग्रह तो किया जा सकता है। किंतु जो शत्रुपक्ष से मिले हुए हों, ऐसे सैनिकों का संग्रह कदापि नहीं करना चाहिये
Show English Translation
Army of friends or army from a jungle, so also an army brought up by a king for generations, army obtained on payment and all kinds of army except for enemies can be accepted.
ShlokaShloka 25
प्रकृत्याराक्षसेन्द्रस्यभ्राताऽमित्रस्यतेप्रभो: । आगतश्चरिपोस्साक्षात्कथमस्मिन्हिविश्वसेत् ।।6.17.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रभो! यह स्वभाव से तो राक्षस है ही, अपने को शत्रु का भाई भी बता रहा है। इस दृष्टिसे यह साक्षात् हमारा शत्रु ही यहाँ आ पहुँचा है; फिर इस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है
Show English Translation
"O king, by nature they are Rakshasas, and he is brother of the enemy. Evidently, he has arrived by himself. How to trust him?"
ShlokaShloka 26
रावणेनप्रणिहितंतमवेहिविभीषणम् । तस्याहंनिग्रहंमन्येक्षमंक्षमवतांवर ।।6.17.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण का छोटा भाई, जो विभीषण के नाम से प्रसिद्ध है, चार राक्षसों के साथ आपकी शरण में आया है
Show English Translation
"O Rama of most forbearing nature Vibheeshana is sent by Ravana. You may consider that he is fit to be arrested, I think."
ShlokaShloka 27
राक्षसोजिह्मयाबुद्ध्यासंदिष्टोऽयमुपागतः । प्रहर्तुंमाययाच्छन्नोविश्वस्तेत्वयिराघव ।।6.17.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निष्पाप श्रीराम! मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि यह राक्षस रावण के कहने से ही यहाँ आया है। इसकी बुद्धि में कुटिलता भरी है। यह माया से छिपा रहेगा तथा जब आप इसपर पूरा विश्वास करके इसकी ओर से निश्चिन्त हो जायेंगे, तब यह आपही पर चोट कर बैठेगा। इसी उद्देश्य से इसका यहाँ आना हुआ है
Show English Translation
"O Raghava You may know that this Rakshasa is being sent here by deceit ever intending to strike you under the cover of creating confidence."
ShlokaShloka 28
प्रविष्टश्शत्रुसैन्यंहिप्राप्तश्शत्रुरतर्कितः । निहन्यादन्तरंलब्ध्वाउलूकवायसानिव ।।6.17.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निष्पाप श्रीराम! मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि यह राक्षस रावण के कहने से ही यहाँ आया है। इसकी बुद्धि में कुटिलता भरी है। यह माया से छिपा रहेगा तथा जब आप इसपर पूरा विश्वास करके इसकी ओर से निश्चिन्त हो जायेंगे, तब यह आपही पर चोट कर बैठेगा। इसी उद्देश्य से इसका यहाँ आना हुआ है
Show English Translation
"One who entered the enemy's camp and had access to come inside kills the enemies. It is like an owl killing many crows having entered the hole."
ShlokaShloka 29
वध्यतामेषतीव्रेणदण्डेनसचिवैस्सह । रावणस्यनृशंसस्यभ्राताह्येषविभीषणः ।।6.17.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह महाक्रूर रावण का भाई है, इसलिये इसे कठोर दण्ड देकर इसके मन्त्रियों सहित मार डालना चाहिये’
Show English Translation
"Let us kill this Vibheeshana by punishment along with his ministers as he is the brother of cruel Ravana (said Sugriva to Rama)."
ShlokaShloka 30
एवमुक्त्वातुतंरामंसम्रब्धोवाहिनीपतिः । वाक्यज्ञोवाक्यकुशलंततोमौनमुपागमत् ।।6.17.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
बातचीत की कला जानने वाले एवं रोष में भरे हुए सेनापति सुग्रीव प्रवचनकुशल श्रीराम से ऐसी बातें कहकर चुप हो गये
Show English Translation
The chief of the army (Sugriva) who knew how to speak appropriately having submitted in that manner to Rama who was adept in expression remained silent.
ShlokaShloka 31
सुग्रीवस्यतुतद्वाक्यंश्रुत्वारामोमहायशाः । समीपस्थानुवाचेदंहनुमत्प्रमुखान्हरीन् ।।6.17.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव का वह वचन सुनकर महाबली श्रीराम अपने निकट बैठे हुए हनुमान् आदि वानरों से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Rama of great fame having heard the words of Sugriva, addressed the Vanara army including the great Hanuman who stood close by.
ShlokaShloka 32
यदुक्तंकपिराजेनरावणावरजंप्रति । वाक्यंहेतुमदत्यर्थंचभवद्भिरपितच्छ्रुतम् ।।6.17.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरो! वानरराज सुग्रीव ने रावण के छोटे भाई विभीषण के विषय में जो अत्यन्त युक्तियुक्त बातें कही हैं, वे तुमलोगों ने भी सुनी हैं
Show English Translation
"The highly reasonable words of advice given by the king of Vanaras about Ravana's brother was heard even by you."
ShlokaShloka 33
सुहृदामर्थकृच्छेषुयुक्तंबुद्धिमतासदा । समर्थेनोपनिर्देष्टुंशाश्वतींभूतिमिच्छता ।।6.17.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मित्रों की स्थायी उन्नति चाहने वाले बुद्धिमान् एवं समर्थ पुरुष को कर्तव्याकर्तव्य के विषय में संशय उपस्थित होने पर सदा ही अपनी सम्मति देनी चाहिये’
Show English Translation
"It is always desirable to seek everlasting advice for one's welfare from capable and wise ones by the near and dear ones. It is proper to seek advice on complex matters by one who is in a difficult situation."
ShlokaShloka 34
इत्येवंपरिपृष्टास्तेस्वंस्वंमतमतन्द्रिताः । सोपचारंतदाराममूचुर्हितचिकीर्षवः ।।6.17.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार सलाह पूछी जाने पर श्रीराम का प्रिय करने की इच्छा रखने वाले वे सब वानर आलस्य छोड़ उत्साहित हो सादर अपना-अपना मत प्रकट करने लगे-
Show English Translation
The Vanaras having heard the words spoken by Rama in that way, tendered beneficial advice and their own opinion respectfully, to be vigilant.
ShlokaShloka 35
अज्ञातंनास्तितेकिंचित्त्रिषुलोकेषुराघव: । आत्मानंसूचयन्राम: पृच्छस्यस्मान् सुहृत्तया ।।6.17.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आप सत्यव्रती, शूरवीर, धर्मात्मा, सुदृढ़ पराक्रमी, जाँच-बूझकर काम करने वाले, स्मरणशक्ति से सम्पन्न और मित्रों पर विश्वास करके उन्हीं के हाथों में अपने आपको सौंप देनेवाले हैं
Show English Translation
"O Raghava there is nothing unknown to you in the three worlds. You are asking our opinion (giving us the honour) out of friendship."
ShlokaShloka 36
त्वंहिसत्यव्रतश्शूरोधार्मिकोदृढविक्रमः । परीक्ष्यकारीस्मृतिमान्निसृष्टात्मासुहृत्सुच ।।6.17.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आप सत्यव्रती, शूरवीर, धर्मात्मा, सुदृढ़ पराक्रमी, जाँच-बूझकर काम करने वाले, स्मरणशक्ति से सम्पन्न और मित्रों पर विश्वास करके उन्हीं के हाथों में अपने आपको सौंप देनेवाले हैं
Show English Translation
"You are a truthful follower of vows, a heroic and righteous one. You are firm in your resolve, capable of good judgment, have a good memory of the past traditions and committed in heart to your friends."
ShlokaShloka 37
तस्मादेकैकशस्तावद्ब्रुवन्तुसचिवास्तव । हेतुतोमतिसम्पन्नास्समर्थाश्चपुन: पुनः ।।6.17.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये आपके सभी बुद्धिमान् एवं सामर्थ्यशाली सचिव एक-एक करके बारी-बारी से अपने युक्तियुक्त विचार प्रकट करें’
Show English Translation
"On account of that reason, since your ministers are richly endowed with intelligence let them speak out again and again, one after the other in that way."
ShlokaShloka 38
इत्युक्तेराघवायाऽथमतिमानङ्गदोऽग्रतः । विभीषणपरीक्षार्थमुवाचवचनंहरिः ।।6.17.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानरों के ऐसा कहने पर सबसे पहले बुद्धिमान् वानर अङ्गद विभीषण की परीक्षा के लिये सुझाव देते हुए श्रीरघुनाथजी से बोले-
Show English Translation
Having said so, Angada the intelligent Vanara spoke these words immediately to Rama for judging Vibheeshana.
ShlokaShloka 39
शत्रोस्सकाशात्सम्प्राप्तस्सर्वथाशङ् क्यएवहि । विश्वासयोग्यस्सहसानकर्तव्योविभीषणः ।।6.17.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवन्! विभीषण शत्रु के पास से आया है, इसलिये उस पर अभी शङ्का ही करनी चाहिये उसे सहसा विश्वासपात्र नहीं बना लेना चाहिये
Show English Translation
"Since he has come from the enemy's camp suddenly, surely Vibheeshana is to be suspected in every way. He is not worthy to be trusted."
ShlokaShloka 40
छादयित्वाऽत्मभावंहिचरन्तिशठबुद्धयः । प्रहरन्तिचरन्ध्रेषुसोऽनर्थस्सुमहान्भवेत् ।।6.17.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बहुत-से शठतापूर्ण विचार रखने वाले लोग अपने मनोभाव को छिपाकर विचरते रहते हैं और मौका पाते ही प्रहार कर बैठते हैं। इससे बहुत बड़ा अनर्थ हो जाता है
Show English Translation
"One who has a perfidious mind keeps moving about concealing his intention and will attack at weak points, which will be a great inestimable mistake."
ShlokaShloka 41
अर्थानर्थौविनिश्चित्यव्यवसायंभजेतह । गुणतस्सङ्ग्रहंकुर्याद्दोषतस्तुविसर्जयेत् ।।6.17.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः गुण-दोष का विचार करके पहले यह निश्चय कर लेना चाहिये कि इस व्यक्ति से अर्थ की प्राप्ति होगी या अनर्थ की (यह हित का साधन करेगा या अहितका)। यदि उसमें गुण हों तो उसे स्वीकार करे और यदि दोष दिखायी दें तो त्याग दे
Show English Translation
Ascertaining advantages and disadvantages one should take the right course of action, by acting if it is virtuous and giving up if it is faulty.
ShlokaShloka 42
यदिदोषोमहांस्तस्मिंस्त्यज्वतामविशङ्कितम् । गुणान्वापिबहून् ज्ञात्वासङ्ग्रहःक्रियतांनृप ।।6.17.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर शरभ ने सोच-विचारकर यह सार्थक बात कही-पुरुषसिंह ! इस विभीषण के ऊपर शीघ्र ही कोई गुप्तचर नियुक्त कर दिया जाय
Show English Translation
"If there are great bad qualities (in Vibheeshana) no doubt he has to be rejected. If there are many virtues let us take him knowing them also."
ShlokaShloka 43
शरभस्त्वथनिश्चित्यसार्थंवचनमब्रवीत् । क्षिप्रमस्मिन्नरव्याघ्र चारःप्रतिविधीयताम् ।।6.17.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर शरभ ने सोच-विचारकर यह सार्थक बात कही-पुरुषसिंह ! इस विभीषण के ऊपर शीघ्र ही कोई गुप्तचर नियुक्त कर दिया जाय
Show English Translation
"Sarabha has also decided and spoken these meaningful words of advice." O Tiger among men Let a spy be assigned to cover him at once."
ShlokaShloka 44
प्रणिधायहिचारेणयथावत्सूक्ष्मबुद्धिना । परीक्ष्यचततःकार्योयथान्यायंपरिग्रहः ।।6.17.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षसराज रावण बड़ा पापी है। उसने हमारे साथ वैर बाँध रखा है और यह विभीषण उसीके पास से आ रहा है। वास्तव में न तो इसके आने का यह समय है और न स्थान ही। इसलिये इसके विषय में सब प्रकार से सशङ्क ही रहना चाहिये’
Show English Translation
"By employing a spy with subtle intellect to examine Vibheeshana, we can act in an appropriate manner to accept him (Vibheeshana)."
ShlokaShloka 45
जाम्बवांस्त्वथसम्प्रेक्ष्यशास्त्रबुध्याविचक्षणः । वाक्यंविज्ञापयामासगुणवद्दोषवर्जितम् ।।6.17.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षसराज रावण बड़ा पापी है। उसने हमारे साथ वैर बाँध रखा है और यह विभीषण उसीके पास से आ रहा है। वास्तव में न तो इसके आने का यह समय है और न स्थान ही। इसलिये इसके विषय में सब प्रकार से सशङ्क ही रहना चाहिये’
Show English Translation
Then, enlightened Jambavan who was endowed with sense of discrimination, considering all facts made his submission which was free from flaws.
ShlokaShloka 46
बद्धवैराच्चपापाच्चराक्षेसेन्द्राद्विभीषणः । अदेशकालेसम्प्राप्तस्सर्वथाशङ् क्यतामयम् ।।6.17.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षसराज रावण बड़ा पापी है। उसने हमारे साथ वैर बाँध रखा है और यह विभीषण उसीके पास से आ रहा है। वास्तव में न तो इसके आने का यह समय है और न स्थान ही। इसलिये इसके विषय में सब प्रकार से सशङ्क ही रहना चाहिये’
Show English Translation
"Vibheeshana who has conceived bitter hatred towards the sinful Rakshasa king Ravana came without regard for place and time is always to be viewed with suspicion."
ShlokaShloka 47
ततोमैन्दस्तुसम्प्रेक्ष्यनयापनयकोविदः । वाक्यंवचनसम्पन्नोबभाषेहेतुमत्तरम् ।।6.17.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर नीति और अनीति के ज्ञाता तथा वाग्वैभव से सम्पन्न मैन्द ने सोच-विचारकर यह युक्तियुक्त उत्तम बात कही—
Show English Translation
"Mainda, who was prudent in making policy and rich in expression, considering all facts expressed this statement that was fully logical."
ShlokaShloka 48
वजनंनामतस्यैषरावणस्यविभीषणः । पृच्छयतांमधुरेणायंशनैर्नरपतीश्वर ।।6.17.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् सचिवों में श्रेष्ठ और सम्पूर्ण शास्त्रों के ज्ञानजनित संस्कार से युक्त हनुमान् जी ने ये श्रवणमधुर, सार्थक, सुन्दर और संक्षिप्त वचन कहे –
Show English Translation
"O king of mortals This is Ravana's brother called Vibheeshana. Let him be slowly and gently interrogated for long."
ShlokaShloka 49
भावमस्यतुविज्ञायतत्त्वतस्त्वंकरिष्यसि । यदिदुष्टोनदुष्टोवाबुद्धिपूर्वंनरर्षभ ।।6.17.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् सचिवों में श्रेष्ठ और सम्पूर्ण शास्त्रों के ज्ञानजनित संस्कार से युक्त हनुमान् जी ने ये श्रवणमधुर, सार्थक, सुन्दर और संक्षिप्त वचन कहे –
Show English Translation
"O Best of kings After truly ascertaining Vibheeshana's intention whether he is wicked or not, you may act wisely (said Mainda)."
ShlokaShloka 50
अथसंस्कारसम्पन्नोहनुमान् सचिवोत्तमः । उवाचवचनंश्लक्ष्णमर्थवन्मधुरंलघु ।।6.17.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् सचिवों में श्रेष्ठ और सम्पूर्ण शास्त्रों के ज्ञानजनित संस्कार से युक्त हनुमान् जी ने ये श्रवणमधुर, सार्थक, सुन्दर और संक्षिप्त वचन कहे –
Show English Translation
On the other hand, Hanuman who was endowed with rich culture spoke these soft, sweet, and meaningful words briefly.
ShlokaShloka 51
नभवन्तंमतिश्रेष्ठंसमर्थंवदतांवरम् । अतिशाययितुंशक्तोबृहस्पतिरपिब्रुवन् ।।6.17.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रभो! आप बुद्धिमानों में उत्तम, सामर्थ्यशाली और वक्ताओं में श्रेष्ठ हैं। यदि बृहस्पति भी भाषण दें तो वे अपने को आपसे बढ़कर वक्ता नहीं सिद्ध कर सकते
Show English Translation
"Even for Brihaspati who is proclaimed to be highly intelligent, it is not possible to surpass you as you are the foremost in capability and eloquence."
ShlokaShloka 52
नवादान्नपिसङ्घर्षान्नाधिक्यान्नचकामतः । वक्ष्यामिवचनंराजन्यथार्थंरामगौरवात् ।।6.17.52।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज श्रीराम ! मैं जो कुछ निवेदन करूँगा, वह वाद-विवाद या तर्क, स्पर्धा, अधिक बुद्धिमत्ता के अभिमान अथवा किसी प्रकार की कामना से नहीं करूँगा। मैं तो कार्य की गुरुता पर दृष्टि रखकर जो यथार्थ समझूगा, वही बात कहूँगा
Show English Translation
"O King Rama I am telling this to you truly not for the sake of argument, not for the sake of creating friction, or with a sense of superiority, or desire but out of respect."
ShlokaShloka 53
अर्थानर्थनिमित्तंहियदुक्तंसचिवैस्तव । तत्रदोषंप्रपश्यामिक्रियानह्युपपद्यते ।।6.17.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपके मन्त्रियों ने जो अर्थ और अनर्थ के निर्णय के लिये गुण-दोष की परीक्षा करने का सुझाव दिया है, उसमें मुझे दोष दिखायी देता है; क्योंकि इस समय परीक्षा लेना कदापि सम्भव नहीं है
Show English Translation
"Your counsellors have said that after judging good or bad qualities we should accept or reject Vibheeshana. I see a flaw in that statement as such action would not arise."
ShlokaShloka 54
ऋतेनियोगात्सामर्थ्यमवबोद्धुंनशक्यते । सहसाविनियोगोहिदोषवान्प्रतिभातिमे ।।6.17.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विभीषण आश्रय देने के योग्य हैं या नहीं इसका निर्णय उसे किसी काम में नियुक्त किये बिना नहीं होसकता और सहसा उसे किसी काम में लगा देना भी मुझे सदोष ही प्रतीत होता है
Show English Translation
"When entrusted with duty one's capability will be known. It is not possible to appoint him for duty inconsiderately without understanding (his capacity) as it will be faulty."
ShlokaShloka 55
चारप्रणिहितंयुक्तंयदुक्तंसचिवैस्तव । अर्थस्यासम्भवात्तत्रकारणंनोपयुज्यते ।।6.17.55।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपके मन्त्रियों ने जो गुप्तचर नियुक्त करने की बात कही है, उसका कोई प्रयोजन न होने से वैसा करने का कोई युक्तियुक्त कारण नहीं दिखायी देता। (जो दूर रहता हो और जिसका वृत्तान्त ज्ञात न हो, उसी के लिये गुप्तचर की नियुक्ति की जाती है। जो सामने खड़ा है और स्पष्टरूप से अपना वृत्तान्त बता रहा है, उसके लिये गुप्तचर भेजने की क्या आवश्यकता है)
Show English Translation
"Your counsellors (Sarabha) have said that it is proper to know from the spies to ascertain about him. It has no meaning as it is not possible to do so (as he is near you). It does not serve the purpose."
ShlokaShloka 56
अदेशकालेसम्प्राप्तइत्ययंयद्विभीषणः । विवक्षातत्रमेऽस्तीयंतांनिबोधयथामति ।।6.17.56।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसके सिवा जो यह कहा गया है कि विभीषण का इस समय यहाँ आना देश-काल के अनुरूप नहीं है। उसके विषय में भी मैं अपनी बुद्धि के अनुसार कुछ कहना चाहता हूँ। आप सुनें
Show English Translation
"This Vibheeshana has come here without regard for place and time. I desire to speak what I feel in this regard."
ShlokaShloka 57
सएषदेश: कालश्चभवतीतियथातथा । पुरुषात्पुरुषंप्राप्यतथादोषगुणावपि ।।6.17.57।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! किसी मन्त्री के द्वारा जो यह कहा गया है कि अपरिचित पुरुषों द्वारा इससे सारी बातें पूछी जायँ। उसके विषय में मेरा जाँच-बूझकर निश्चित किया हुआ विचार है, जिसे आपके सामने रखता हूँ
Show English Translation
"It seems proper for him (Vibheeshana) to come here, considering place and time and so also considering that you are superior to him (Ravana) even if there are demerits in him and merits in you."
ShlokaShloka 58
त्म्यंरावणेदृष्टवाविक्रमंचतथात्वयि । युक्तमागमनंह्यत्रसदृशंतस्यबुद्धितः ।।6.17.58।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! किसी मन्त्री के द्वारा जो यह कहा गया है कि अपरिचित पुरुषों द्वारा इससे सारी बातें पूछी जायँ। उसके विषय में मेरा जाँच-बूझकर निश्चित किया हुआ विचार है, जिसे आपके सामने रखता हूँ
Show English Translation
"He has thought over and seen wickedness in Ravana, likewise valiance in you has made you come here. He seems to be right and suitable."
ShlokaShloka 59
अज्ञातरूपैःपुरुषैस्सराजन्पृच्छ् यतामिति । यदुक्तमत्रमेप्रेक्षाकाचिदस्तिसमीक्षिता ।।6.17.59।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! किसी मन्त्री के द्वारा जो यह कहा गया है कि अपरिचित पुरुषों द्वारा इससे सारी बातें पूछी जायँ। उसके विषय में मेरा जाँच-बूझकर निश्चित किया हुआ विचार है, जिसे आपके सामने रखता हूँ
Show English Translation
"O king People of unknown identity should enquire about him. (Vibheeshana)" said Mainda. Having reviewed the matter, I have another view. (in the matter)."
ShlokaShloka 60
पृच्छयमानोविशङ्केतसहसाबुद्धिमान्वचः । तत्रमित्रंप्रदुष्येतमिथ्यापृष्टंसुखागतम् ।।6.17.60।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि कोई अपरिचित व्यक्ति यह पूछेगा कि तुम कौन हो, कहाँ से आये हो? किसलिये आये हो? इत्यादि, तब कोई बुद्धिमान् पुरुष सहसा उस पूछने वाले पर संदेह करने लगेगा और यदि उसे यह मालूम हो जायगा कि सब कुछ जानते हुए भी मुझसे झूठे ही पूछा जा रहा है, तब सुख के लिये आये हुए उस नवागत मित्र का हृदय कलुषित हो जायगा (इस प्रकार हमें एक मित्र के लाभ से वञ्चित होना पड़ेगा)
Show English Translation
"If enquired suddenly, a wise one will also become suspicious of his words. Even a friend who has come there will seem like a wicked one to him."
ShlokaShloka 61
अशक्यस्सहसाराजन्भावोबोद्धुंपरस्यवै । अन्तस्स्वभावैर्गीतैस्तैर्नैपुण्यंपश्यतांभृशम् ।।6.17.61।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसके सिवा महाराज! किसी दूसरे के म नकी बात को सहसा समझ लेना असम्भव है। बीच-बीच में स्वरभेद से आप अच्छी तरह यह निश्चय कर लें कि यह साधुभाव से आया है या असाधुभाव से
Show English Translation
"O king It is not possible to know the intention (of an enemy) of others at once without excessive dexterity. It is to be known by his tone of words and description."
ShlokaShloka 62
नत्वस्यब्रुवतोजातुलक्ष्यतेदुष्टभावता । प्रसन्नंवदनंचापितस्मान्मेनास्तिसंशयः ।।6.17.62।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुष्ट पुरुष कभी निःशङ्क एवं स्वस्थचित्त होकर सामने नहीं आ सकता। इसके सिवा इसकी वाणी भी दोषयुक्त नहीं है। अतः मुझे इसके विषयमें कोई संदेह नहीं है। आकारश्छाद्यमानोऽपि न शक्यो विनिगुहितुम्। बलाद्धि विवृणोत्येव भावमन्तर्गतं नृणाम्
Show English Translation
"Even when one is speaking, his malevolence is known. It does not seem so as his countenance is also pleasing. Therefore, I have no doubt (of him)."
ShlokaShloka 63
अशङ्कितमतिस्स्वस्थोनशठःपरिसर्पति । नचास्यदुष्टावाक्चापितस्मान्नास्तीहसंशयः ।।6.17.63।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुष्ट पुरुष कभी निःशङ्क एवं स्वस्थचित्त होकर सामने नहीं आ सकता। इसके सिवा इसकी वाणी भी दोषयुक्त नहीं है। अतः मुझे इसके विषयमें कोई संदेह नहीं है। आकारश्छाद्यमानोऽपि न शक्यो विनिगुहितुम्। बलाद्धि विवृणोत्येव भावमन्तर्गतं नृणाम्
Show English Translation
"One who is with deceitful feeling will not come without an expression of suspicion. He has come on his own and even his talk and looks are not suspicious to me."
ShlokaShloka 64
आकारश्चाद्यमानोऽपिनशक्योविनिगूहितम् । बलाद्धिविवृणोत्येवभावमन्तर्गतंनृणाम् ।।6.17.64।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कार्यवेत्ताओं में श्रेष्ठ रघुनन्दन! विभीषण का यहाँ आगमनरूप जो कार्य है, वह देश-काल के अनुरूप ही है। ऐसा कार्य यदि योग्य पुरुष के द्वारा सम्पादित हो तो अपने-आपको शीघ्र सफल बनाता है
Show English Translation
"Even if one intends to hide in his external form, it is not feasible to keep it concealed. The inner feeling of a man gets revealed even if cleverly hidden."
ShlokaShloka 65
देशकालोपपन्नंचकार्यंकार्यविदांवर: । स्वफलंकुरुतेक्षिप्रंप्रयोगेणाभिसंहितम् ।।6.17.65।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कार्यवेत्ताओं में श्रेष्ठ रघुनन्दन! विभीषण का यहाँ आगमनरूप जो कार्य है, वह देश-काल के अनुरूप ही है। ऐसा कार्य यदि योग्य पुरुष के द्वारा सम्पादित हो तो अपने-आपको शीघ्र सफल बनाता है
Show English Translation
"O Rama You are the choicest among men of efficient action If according to time and place, one employs to act conformable to people, it yields results speedily."
ShlokaShloka 66
उद्योगंतवसम्प्रेक्ष्यमिथ्यावृत्तंचरावणम् । वालिनंचहतंश्रुत्वासुग्रीवंचाभिषेचितम् ।।6.17.66।। राज्यंप्रार्थयमानश्चबुद्धिपूर्वमिहागतः । एतावत्तुपुरस्कृत्ययुज्यतेतस्यसङ्ग्रहः ।।6.17.67।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपके उद्योग, रावण के मिथ्याचार, वाली के वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का समाचार जान-सुनकर राज्य पाने की इच्छा से यह समझ-बूझकर ही यहाँ आपके पास आया है (इसके मन में यह विश्वास है कि शरणागतवत्सल दयालु श्रीराम अवश्य ही मेरी रक्षा करेंगे और राज्य भी दे देंगे)। इन्हीं सब बातों को दृष्टि में रखकर विभीषण का संग्रह करना-उसे अपना लेना मुझे उचित जान पड़ता है
Show English Translation
"Reviewing your efforts to kill Ravana and having heard of your trials to kill Vali and about your conferring the kingdom to Sugriva, he (Vibheeshana) has intentionally come here in this manner in order to request you showing respect. He may be accepted as our own person."
ShlokaShloka 67
यथाशक्तिमयोक्तंतुराक्षसस्यार्जवंप्रति । प्रमाणंत्वंतुशेषस्यशृत्वाबुद्धिमतांवर: ।। 6.17.68।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आपके उद्योग, रावण के मिथ्याचार, वाली के वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक का समाचार जान-सुनकर राज्य पाने की इच्छा से यह समझ-बूझकर ही यहाँ आपके पास आया है (इसके मन में यह विश्वास है कि शरणागतवत्सल दयालु श्रीराम अवश्य ही मेरी रक्षा करेंगे और राज्य भी दे देंगे)। इन्हीं सब बातों को दृष्टि में रखकर विभीषण का संग्रह करना-उसे अपना लेना मुझे उचित जान पड़ता है
Show English Translation
"O Exceptionally wise Rama You have heard what has been spoken about the ability of Vibheeshana. According to my thinking. You alone being the best judge can decide the rest of it." ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेसप्तदशस्��र्गः ।। This is the end of the seventeenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic, the holy Ramayana composed by sage Valmiki.