Yuddha Kanda

Sarga 15: Indrajith objects Vibheeshana's advice. Vibheeshana replies Indrajith.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 15

14 shlokas

ShlokaShloka 1
बृहस्पतेस्तुल्यमतेर्वचस्तन्निशम्ययत्नेनविभीषणस्य । ततो��हात्मावचनंबभाषेतत्रेन्द्रजिन्नैरृतयूथमुख्यः ।।6.15.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण बृहस्पति के समान बुद्धिमान् थे। उनके वचनों को जैसे-तैसे बड़े कष्ट से सुनकर राक्षसयूथपतियों में प्रधान महाकाय इन्द्रजित् ने वहाँ यह बात कही—
Show English Translation
Thus spoke Indrajith, the great leader of the Rakshasa army, having heard the words spoken by the highly intelligent Vibheeshana who was equal to Brhaspathi in wisdom.
ShlokaShloka 2
किंनामतेतातकनिष्ठवाक्यमनर्थकंचेवेसुबसुभीतवच्च । अस्मिन्कुलेयोऽपिभवेन्नजातस्सोऽपीदृशंनैववदेन्नकुर्यात् ।।6.15.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे छोटे चाचा! आप बहुत डरे हुए की भाँति यह कैसी निरर्थक बात कह रहे हैं? जिसने इस कुल में जन्म न लिया होगा, वह पुरुष भी न तो ऐसी बात कहेगा और न ऐसा काम ही करेगा
Show English Translation
"What a meaningless statement you made uncle, being frightened? One who is not born in our race also would not have said such unbecoming words uttered by you (nor do such unbecoming acts)?"
ShlokaShloka 3
सत्त्वेनवीर्येणपराक्रमेणशौर्येणधैर्येणचतेजसाच । एकःकुलेऽस्मिन्पुरुषोविमुक्तोविभीषणस्तातकनिष्ठएषः ।।6.15.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पिताजी! हमारे इस राक्षसकुल में एकमात्र ये छोटे चाचा विभीषण ही बल, वीर्य, पराक्रम, धैर्य, शौर्य और तेज से रहित हैं
Show English Translation
"In this race, alone younger father Vibheeshana is devoid of strength, valour, prowess, heroism, courage and boldness."
ShlokaShloka 4
किंनामतौमानुषराजपुत्रावस्माकमेकेनहिराक्षसेन । सुप्राकृतेनापिरणेनिहन्तुमेतौशक्यौकुतोभीषयसेस्मभीरो ।।6.15.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे दोनों मानव राजकुमार क्या हैं? उन्हें तो हमारा एक साधारण-सा राक्षस भी मार सकता है; फिर मेरे डरपोक चाचा! आप हमें क्यों डरा रहे हैं?
Show English Translation
"Those two sons of the king of men could be killed in war by an ordinary Rakshasa among us single handed. O timid one Why are you scaring us?"
ShlokaShloka 5
त्रिलोकनाथोननुदेवराजश्शक्रोमयाभूमितलेनिविष्टः । भयार्पिताश्चापिदिशःप्रपन्नास्सर्वेतथादेवगणास्समग्राः ।।6.15.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने तीनों लोकों के स्वामी देवराज इन्द्र को भी स्वर्ग से हटाकर इस भूतल पर ला बिठाया था। उस समय सारे देवताओं ने भयभीत हो भागकर सम्पूर्ण दिशाओं की शरण ली थी
Show English Translation
"I have cast down on the ground, Indra, the Lord of gods and of three worlds. At one time all the gods in groups fled in all directions scared of me."
ShlokaShloka 6
ऐरावतोविस्वरमुन्नदन् सनिपातितोभूमितलेमयातु । विकृष्यदन्तौतुमयाप्रसह्यवित्रासितादेवगणास्समग्राः ।।6.15.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने हठपूर्वक ऐरावत हाथी के दोनों दाँत उखाड़कर उसे स्वर्ग से पृथ्वी पर गिरा दिया था। उस समय वह जोर-जोर से चिग्घाड़ रहा था। अपने इस पराक्रम द्वारा मैंने सम्पूर्ण देवताओं को आतङ्क में डाल दिया था
Show English Translation
"I pushed down the elephant Airavata coming towards me making noise, pulled down its tusks forcibly and chased the entire group of gods."
ShlokaShloka 7
सोऽहंसुराणामपिदर्पहन्तादैत्योत्तमानामपिशोकदाता । कथंनरेन्द्रात्मजयोर्नशक्तोमनुष्ययोःप्राकृतयोस्सुवीर्यः ।।6.15.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो देवताओं के भी दर्प का दलन कर सकता है, बड़े-बड़े दैत्यों को भी शोकमग्न कर देने वाला है तथा जो उत्तम बल-पराक्रम से सम्पन्न है, वही मुझ-जैसा वीर मनुष्य-जाति के दो साधारण राजकुमारों का सामना कैसे नहीं कर सकता है ?’
Show English Translation
"I am such a valiant one who crushed the arrogance of even the king of gods, Devendra. I can put even the Rakshasa leaders to grief. How is it not possible for me to do away the sons of kings who are ordinary human beings."
ShlokaShloka 8
अथेन्द्रकल्पस्यदुरासदस्यमहौजसस्तद्वचनंनिशम्य । ततोमहार्थवचनंबभाषेविभीषणश्शस्त्रभृतांवरिष्ठः ।।6.15.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
इन्द्रतुल्य तेजस्वी महापराक्रमी दुर्जय वीर इन्द्रजित् की यह बात सुनकर शस्त्रधारियों में श्रेष्ठ विभीषण ने ये महान् अर्थ से युक्त वचन कहे-
Show English Translation
Vibheeshana, the best among wielders of weapons, spoke the following words of highly beneficial advice after hearing the words of dangerous Indrajith, the foremost of the warriors.
ShlokaShloka 9
नतातमन्त्रेतवनिश्चयोऽस्तिबालस्त्वमद्याप्यविपक्वबुद्धि: । तस्मात्त्वयाप्यात्मविनाशनायवचोऽर्धहीनंबहुविप्रलप्तम् ।।6.15.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! अभी तुम बालक हो। तुम्हारी बुद्धि कच्ची है। तुम्हारे मन में कर्तव्य और अकर्तव्य का यथार्थ निश्चय नहीं हुआ है। इसीलिये तुम भी अपने ही विनाश के लिये बहुत-सी निरर्थक बातें बक गये हो
Show English Translation
"O dear You have no capacity for decision making. You are young and not mature. Therefore, you are talking incoherently without any sense which is selfdestructive."
ShlokaShloka 10
पुत्रप्रवादेवतुरावणस्यत्वमिन्द्रजिन्मित्रमुखोऽसिशत्रुः । यस्येदृशंराघवतोविनाशंनिशम्यमोहादनुमन्यसेत्वम् ।।6.15.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्रजित् ! तुम रावण के पुत्र कहलाकर भी ऊपर से ही उसके मित्र हो। भीतर से तो तुम पिता के शत्रु ही जान पड़ते हो। यही कारण है कि तुम श्रीरघुनाथजी के द्वारा राक्षसराज के विनाश की बातें सुनकर भी मोहवश उन्हीं की हाँ-में-हाँ मिला रहे हो
Show English Translation
"Indrajith Though you are calling yourself as the son of Ravana and pretending to be a friend, you are his foe. Even after hearing about the kind of destruction (of Ravana, his kingdom etc.) from Rama, out of delusion you are accepting (with Ravana)."
ShlokaShloka 11
त्वमेववध्यश्चसुदुर्मतिश्चसचापिवध्योयइहाऽनयत्त्वाम् । बालंदृढंसाहसिकंचयोऽद्यप्रावेशयन्मन्त्रकृतांसमीपम् ।।6.15.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम्हारी बुद्धि बहुत ही खोटी है। तुम स्वयं तो मार डालने के योग्य हो ही, जो तुम्हें यहाँ बुला लाया है, वह भी वध के ही योग्य है। जिसने आज तुम-जैसे अत्यन्त दुःसाहसी बालक को इन सलाहकारों के समीप आने दिया है, वह प्राणदण्ड का ही अपराधी है
Show English Translation
"You who are evil minded, deserve to be killed. The one who brought you here is young and loves you to make bold attempts. He is polluting your mind and deserves to be killed."
ShlokaShloka 12
मूढोऽप्रगल्भोऽविनयोपपन्नस्तीक्षणस्वभावोऽल्पमतिर्दुरात्मा । मूर्खस्त्वमत्यर्थसुदुर्मतिश्चत्वमिन्द्रजिद्बालतयाब्रवीषि ।।6.15.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्द्रजित्! तुम अविवेकी हो तुम्हारी बुद्धि परिपक्व नहीं है। विनय तो तुम्हें छूतक नहीं गयी है। तुम्हारा स्वभाव बड़ा तीखा और बुद्धि बहुत थोड़ी है। तुम अत्यन्त दुर्बुद्धि, दुरात्मा और मूर्ख हो। इसीलिये बालकों की-सी बे-सिर-पैर की बातें करते हो
Show English Translation
"Indrajith You are foolish and boasting yourself. You lack obedience. You are wicked by nature, cruel, poor in intellect, extremely evil minded, ignorant and have spoken like a child."
ShlokaShloka 13
को���्रह्मदण्डप्रतिमप्रकाशानर्चिष्मतःकालनिकाशरूपान् । सहेतबाणान्यमद��्डकल्पान्समक्षमुक्तान्युधिराघवेण ।।6.15.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवान् श्रीराम के द्वारा युद्ध के मुहानेपर शत्रुओंके समक्ष छोड़े गये तेजस्वी बाण साक्षात् ब्रह्मदण्ड के समान प्रकाशित होते हैं, काल के समान जान पड़ते हैं और यमदण्ड के समान भयंकर होते हैं। भला, उन्हें कौन सह सकता है ?
Show English Translation
"Who can bear the arrows released by Rama in combat, which resembles the shaft of Brahma in splendour and flames of fire resembling death and equal to the shaft of the Lord of death?"
ShlokaShloka 14
धनानिरत्नानिसुभूषणानिवासांसिदिव्यानिमणींश्च । चित्रान् सीतांचरामायनिवेद्यदेवींवसेमराजन् निहवीतशोकाः ।।6.15.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः राजन् ! हमलोग धन, रत्न, सुन्दर आभूषण, दिव्यवस्त्र, विचित्र मणि और देवी सीता को श्रीराम की सेवा में समर्पित करके ही शोकरहित होकर इस नगर में निवास कर सकते हैं
Show English Translation
"O King We will offer celebrated Sita to Rama along with wealth, gems, good ornaments, wonderful and beautiful clothes and precious gems and remain here devoid of sorrow." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेपञ्चदशस्सर्गः।। This is the end of the fifteenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic of the holy Ramayana composed by sage Valmiki.