Yuddha Kanda
Sarga 48: Sita gets immersed in grief. Trijata reassures her and takes her back to Ashoka grove.
युद्धकाण्डम् · सर्ग 48
37 shlokas
ShlokaShloka 1
भर्तारंनिहतंदृष्टवालक्ष्मणंचमहाबलम् ।
विललापभृशंसी���ाकरुणंशोककर्शिता ।।6.48.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपने स्वामी श्रीराम को तथा महाबली लक्ष्मण को भी मारा गया देख शोक से पीड़ित हुई सीता बारम्बार करुणाजनक विलाप करने लगीं—
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing her husband killed and also mighty Lakshmana, Sita became emotional in intense sorrow and cried piteously.
ShlokaShloka 2
ऊचुर्लक्षणिकायेमांपुत्रिण्यविधवेतिच ।
तेऽद्यसर्वेहतेरामेज्ञानिनोऽनृतवादिनः ।।6.48.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सामुद्रिक लक्षणों के ज्ञाता विद्वानों ने मुझे पुत्रवती और सधवा बताया था। आज श्रीराम के मारे जाने से वे सब लक्षण-ज्ञानी पुरुष असत्यवादी हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Whoever was capable of predicting the future have said that I will be the mother of sons and not become a widow. Now if Rama is dead, they become liars."
ShlokaShloka 3
यज्वनोमहिषींयेमामूचुःपत्नींचसत्त्रिणः ।
तेऽद्यसर्वेहतेरामेज्ञानिनोऽनृतवादिनः ।।6.48.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिन्होंने मुझे यज्ञपरायण तथा विविध सत्रों का संचालन करने वाले राजाधिराज की पत्नी बताया था, आज श्रीराम के मारे जाने से वे सभी लक्षणवेत्ता पुरुष झूठे हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Whoever conducted sacrificial ceremonies and are knowledgeable of sastras have told me that I would be consort. They are all liars now as Rama is killed."
ShlokaShloka 4
ऊचुस्संश्रवणेयेमांद्विजाःकार्तान्तिकाश्शुभाम् ।
तेऽद्यसर्वेहतेरामेज्ञानिनोऽनृतवादिनः ।।6.48.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिन लोगों ने लक्षणों द्वारा मुझे वीर राजाओं की पत्नियों में पूजनीय और पति के द्वारा सम्मानित समझा था, आज श्रीराम के न रहने से वे सभी लक्षणज्ञ पुरुष मिथ्यावादी हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"The astrologers, brahmins who have promised me to be auspicious and all the wise who have spoken are liars if Rama is killed."
ShlokaShloka 5
वीरपार्थिवपत्नीत्वांयेविदुर्भर्तृपूजिताम् ।
तेऽद्यसर्वेहतेरामेज्ञानिनोऽनृतवादिनः ।।6.48.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ज्योतिषशास्त्र के सिद्धान्त को जानने वाले जिन ब्राह्मणों ने मेरे सामने ही मुझे नित्य मङ्गलमयी कहा था, वे सभी लक्षणवेत्ता पुरुष आज श्रीराम के मारे जाने पर असत्यवादी सिद्ध हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Whoever has told me that I will be the wife of a man of great prowess, worshipped by husband, and all wise men are liars if Rama is killed."
ShlokaShloka 6
इमानिखलुपद्मानिपादयोर्यैःकुलस्त्रियः ।
अधिराज्येऽभिषिच्यन्तेनरेन्द्रैःपतिभिःसह ।।6.48.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘स्त्रियों के हाथ-पैरों में जो कमल के चिह्न होते हैं, उन्हें लक्षणवेत्ता विद्वानों ने अमोघ बताया है। किंतु आज श्रीराम के मारे जाने से वे सारे शुभ लक्षण मेरे लिये व्यर्थ हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Those virtuous lotus marks that a woman has on their feet to become crowned queen of a kingdom are seen in my feet."
ShlokaShloka 7
वैधव्यंयान्तियैर्नार्योऽलक्षणैर्भाग्यदुर्लभाः ।
नात्मनन्तानिपश्यामिपश्यन्तीहतलक्षणा ।।6.48.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘स्त्रियों के हाथ-पैरों में जो कमल के चिह्न होते हैं, उन्हें लक्षणवेत्ता विद्वानों ने अमोघ बताया है। किंतु आज श्रीराम के मारे जाने से वे सारे शुभ लक्षण मेरे लिये व्यर्थ हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Those inauspicious signs found in unlucky and widowed women are difficult to find in me. I do not see any such signs in me."
ShlokaShloka 8
सत्यनामानिपद्मानिस्त्रीणामुक्तानिलक्षणैः ।
तान्यद्यनिहतेरामेवितथानिभवन्तिमे ।।6.48.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘स्त्रियों के हाथ-पैरों में जो कमल के चिह्न होते हैं, उन्हें लक्षणवेत्ता विद्वानों ने अमोघ बताया है। किंतु आज श्रीराम के मारे जाने से वे सारे शुभ लक्षण मेरे लिये व्यर्थ हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
"Characteristic marks of lotuses, unfailing in their effect (truthful) predicted are all false if Rama is killed."
ShlokaShloka 9
केशास्सूक्ष्मास्समानीलाभ्रुवौचासंहतेमम ।
वृत्तेचारोमकेजङ्घेदन्ताश्चाविरळामम ।।6.48.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरे सिर के बाल महीन, बराबर और काले हैं। भौहें परस्पर जुड़ी हुई नहीं हैं। मेरी पिंडलियाँ (घुटनों से नीचे के भाग) गोल-गोल तथा रोमरहित हैं तथा मेरे दाँत भी परस्पर सटे हुए हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"My hair is fine and dark, my eyebrows are uniform and not joined, my shanks are round devoid of hair, and my teeth are closely set."
ShlokaShloka 10
शङ्खेनेत्रेकरौपादौगुल्फावूरूचमेचितौ ।
अनुवृत्तनखास्स्निग्धास्समाश्चाङ्गुलयोमम ।।6.48.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरे दोनों स्तन परस्पर सटे हुए और स्थूल हैं। इनके अग्रभाग भीतर की ओर दबे हुए हैं। मेरी नाभि गहरी और उसके आसपासके भाग ऊँचे हैं। मेरे पार्श्वभाग तथा छाती मांसल हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"My temporal bones, eyes, hands, feet, ankles, thighs are even, and my fingers are fleshy and round with nails proportioned and bright."
ShlokaShloka 11
स्तनौचाविरळौमामकौमग्नचूचुकौ ।
मग्नाचोत्सङ्गिनीनाभःपार्श्वोरस्कंचमेचितम् ।।6.48.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरे दोनों स्तन परस्पर सटे हुए और स्थूल हैं। इनके अग्रभाग भीतर की ओर दबे हुए हैं। मेरी नाभि गहरी और उसके आसपासके भाग ऊँचे हैं। मेरे पार्श्वभाग तथा छाती मांसल हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"My breasts are well formed and developed, the nipples are depressed and joined, the navel is deep, and the surrounding part is fleshy."
ShlokaShloka 12
ममवर्णोमणिनिभोमृदून्यङ्गरुहाणिच ।
प्रतिष्ठितांद्वादशभिर्मामूचुश्शुभलक्षणाम् ।।6.48.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरी अङ्गकान्ति खरादी हुई मणि के समान उज्ज्वल है। शरीर के रोएँ कोमल हैं तथा पैरों की दसों अँगुलियाँ और दोनों तलवे—ये बारहों पृथ्वी से अच्छी तरह सट जाते हैं। इन सबके कारण लक्षणज्ञों ने मुझे शुभलक्षणा बताया था
Show English TranslationEnglish Translation
"My complexion is like the shine of a gem. My hair on the skin is soft. When I touch the ground with my ten fingers and toes, it is said to leave auspicious marks."
ShlokaShloka 13
समग्रयवमच्छ्रिद्रपाणिपादंचवर्णवत् ।
मन्दस्मितेत्येवचमांकन्यालाक्षणिनोद्विजाः ।।6.48.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ज्योतिष के सिद्धान्त को जानने वाले निपुण ब्राह्मणों ने यह बताया था कि मेरा पति के साथ राज्याभिषेक होगा, किंतु आज वे सारी बातें झूठी हो गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
"My palms and feet placed together have no space which are auspicious marks and brahmins have said that my gentle smile is also a mark of auspiciousness."
ShlokaShloka 14
आधिराज्येऽभिषेकोमेब्राह्मणैःपतिनासह ।
कृतान्तकुशलैरुक्तंतत्सर्वंवितथीकृतम् ।।6.48.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ज्योतिष के सिद्धान्त को जानने वाले निपुण ब्राह्मणों ने यह बताया था कि मेरा पति के साथ राज्याभिषेक होगा, किंतु आज वे सारी बातें झूठी हो गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
"The prediction of astrologers that I will be consecrated with my husband and all that is falsified."
ShlokaShloka 15
शोधयित्वाजनस्थानंप्रवृततिमुपलभ्यच ।
तीर्त्वासागरमक्षोभ्यंभ्रातरौगोष्पदेहतौ ।।6.48.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परंतु ये दोनों रघुवंशी बन्धु तो वारुण, आग्नेय, ऐन्द्र, वायव्य और ब्रह्मशिर आदि अस्त्रों को भी जानते थे। मरने से पहले इन्होंने उन अस्त्रों का प्रयोग क्यों नहीं किया?
Show English TranslationEnglish Translation
"Having gained Janasthana and crossing the ocean which is impossible knowing about my whereabouts and getting me is impossible since the brothers have been killed by the maya of Indrajith whose footprints are like a cow's hoof."
ShlokaShloka 16
ननुवारुणमाग्नेयमैन्द्रंवायव्यमेवच ।
अस्त्रंब्रह्मशिरश्चैवप्रत्यपद्यताम् ।।6.48.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परंतु ये दोनों रघुवंशी बन्धु तो वारुण, आग्नेय, ऐन्द्र, वायव्य और ब्रह्मशिर आदि अस्त्रों को भी जानते थे। मरने से पहले इन्होंने उन अस्त्रों का प्रयोग क्यों नहीं किया?
Show English TranslationEnglish Translation
"Raghavas knew to use Varuna's weapons, fire god's weapons, Indra's also, even wind god's and Brahma's weapons. Why have they not used?"
ShlokaShloka 17
अदृश्यमानेनरणेमाययावासवोपमौ ।
ममनाथावनाथायानिहतौरामलक्ष्मणौ ।।6.48.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मुझ अनाथा के रक्षक श्रीराम और लक्ष्मण इन्द्रतुल्य पराक्रमी थे, किंतु इन्द्रजित् ने स्वयं माया से अदृश्य रहकर ही इन्हें रणभूमि में मार डाला है
Show English TranslationEnglish Translation
"Indrajith remaining invisible in war by conjuring could kill my husband who is equal to Indra in valour. Rama and Lakshmana! I am orphaned now."
ShlokaShloka 18
नहिदृष्टिपथंप्राप्यराघवस्यरणेरिपुः ।
जीवन्प्रन्तिवर्तेतयद्यपिस्यान्मनोजवः ।।6.48.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अन्यथा युद्धस्थलमें इन श्रीरघुनाथजीके दृष्टिपथमें आकर कोई भी शत्रु, वह मनके समान वेगशाली क्यों न हो, जीवित नहीं लौट सकता था
Show English TranslationEnglish Translation
"Even if the enemy is endowed with speed of thought, if he comes in the range of Rama's sight, he will not go alive."
ShlokaShloka 19
नकलस्यातिभारोऽस्तिकृतान्तश्चसुदुर्जयः ।
यत्ररामःसहभ्रात्राशेतेयुधिनिपातितः ।।6.48.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परंतु काल के लिये कुछ भी अधिक बोझ नहीं है (वह सब कुछ कर सकता है)। उसके लिये दैव को भी जीतना विशेष कठिन नहीं है। इस काल के ही वश में पड़कर आज श्रीराम अपने भाई के साथ मारे जाकर युद्धभूमि में सो रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"Rama along with Lakshmana has fallen in the battlefield. Time spirit is too heavy and capable of doing anything, so difficult to conquer."
ShlokaShloka 20
नशोचामितथारामंलक्ष्मणंचमहारथम् ।
वात्मानंजननींचापियथाश्वश्रूंतपस्विनीम् ।।6.48.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करती हुई सीता से राक्षसी त्रिजटा ने कहा—’देवि! विषाद न करो। तुम्हारे ये पतिदेव जीवित हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"When I think of Rama or even great warrior Lakshmana, or my mother or myself I am not so sad as when I think of my motherinlaw who is an observer of austerity."
ShlokaShloka 21
सातुचिन्तयतेनित्यंसमाप्तव्रतमागतम् ।
कदाद्रक्ष्यामिसीतांचलक्ष्मणंचसराघवम् ।।6.48.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करती हुई सीता से राक्षसी त्रिजटा ने कहा—’देवि! विषाद न करो। तुम्हारे ये पतिदेव जीवित हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"She will also be worried and wait for Rama who has completed his vow (for fourteen years) and Lakshmana and Sita to come."
ShlokaShloka 22
परिदेवयमानांतांराक्षसीत्रिजटाब्रवीत् ।
माविषादंकृथादेवी भर्ताऽयंतवजीवति ।।6.48.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करती हुई सीता से राक्षसी त्रिजटा ने कहा—’देवि! विषाद न करो। तुम्हारे ये पतिदेव जीवित हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Looking at Sita, worried, Trijata said 'Devi, do not despair. Your husband is alive'.
ShlokaShloka 23
कारणानिचवक्ष्यामिमहान्तिसदृशानिच ।
यथेमौजीवतोदेवीभ्रातरौरामलक्ष्मणौ ।।6.48.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! मैं तुम्हें कई ऐसे महान् और उचित कारण बताऊँगी, जिनसे यह सूचित होता है कि ये दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण जीवित हैं।
Show English TranslationEnglish Translation
"O Devi! Rama and Lakshmana are alive. I see great reasons for this."
ShlokaShloka 24
नहिकोपपरीतानिहर्षपर्युत्सुकानिच ।
भवन्तियुधियोधानांमुखानिनिहतेपतौ ।।6.48.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘युद्ध में स्वामी के मारे जाने पर योद्धाओं के मुँह क्रोध और हर्ष की उत्सुकता से युक्त नहीं रहते (किंतु यहाँ वे दोनों बातें पायी जाती हैं। इसलिये ये दोनों जीवित हैं)
Show English TranslationEnglish Translation
"If a husband ceases life in war, their face will not have an angry look or happy appearance."
ShlokaShloka 25
इदंविमानंवैदेही पुष्पकंनामनामतः ।
दिव्यंत्वांदारयन्नैवंयद्येतौगतजीवितौ ।।6.48.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विदेहनन्दिनि! यह पुष्पक नामक विमान दिव्य है। यदि इन दोनों के प्राण चले गये होते तो (वैधव्यावस्था में) यह तुम्हें धारण न करता
Show English TranslationEnglish Translation
"Vaidehi! Indeed, this aerial car called Pushpaka which is an auspicious one would not have brought you if they are ceased of life."
ShlokaShloka 26
हतवीरप्रधानाहिगतोत्साहानिरुद्यमा ।
सेनाभ्रमतिसङ् ख्येषुहतकर्णेवनौर्जले ।।6.48.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये अब तुम इन भावी सुख की सूचना देने वाले अनुमानों (हेतुओं) से निश्चिन्त हो जाओ विश्वास करो कि ये जीवित हैं। तुम इन दोनों रघुवंशी राजकुमारों को इसी रूप में देखो कि ये मारे नहीं गये हैं। यह बात मैं तुमसे स्नेहवश कह रही हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"The army chief killed, the interest of the troop lost, Pushpaka will move about without making an effort like the ship which lost the helmsman."
ShlokaShloka 27
इयंपुनरसम्भ्रान्तानिरुद्विग्नातरस्विनी ।
सेनारक्षतिकाकुत्स्थौमयाप्रीत्यानिवेदितौ ।।6.48.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये अब तुम इन भावी सुख की सूचना देने वाले अनुमानों (हेतुओं) से निश्चिन्त हो जाओ विश्वास करो कि ये जीवित हैं। तुम इन दोनों रघुवंशी राजकुमारों को इसी रूप में देखो कि ये मारे नहीं गये हैं। यह बात मैं तुमसे स्नेहवश कह रही हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"O Lady, given to austerities! These monkeys are guarding Kakuthsa as proclaimed by me lovingly. Do not be confused. They are safe."
ShlokaShloka 28
सात्वंभवसुविस्रब्धाअनुमानैस्सुखोदयैः ।
अहतौपश्यकाकुत्स्थौस्नेहादेतद्ब्र्रवीमिते ।।6.48.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये अब तुम इन भावी सुख की सूचना देने वाले अनुमानों (हेतुओं) से निश्चिन्त हो जाओ विश्वास करो कि ये जीवित हैं। तुम इन दोनों रघुवंशी राजकुमारों को इसी रूप में देखो कि ये मारे नहीं गये हैं। यह बात मैं तुमसे स्नेहवश कह रही हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"This army is not doubting, not perturbed also, that they are killed. They are guarding the Kakutsthas lovingly. I am telling you."
ShlokaShloka 29
अनृतंनोक्तपूर्वंमेनचवक्ष्येकदाचन ।
चारित्रसुखशीलत्वात् प्रविष्टाअसिमनःमम ।।6.48.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मिथिलेशकुमारी! तुम्हारा शील-स्वभाव तुम्हारे निर्मल चरित्र के कारण बड़ा सुखदायक जान पड़ताहै, इसीलिये तुम मेरे मन में घर कर गयी हो। अतएव मैंने तुमसे न तो पहले कभी झूठ कहा है और न आगे ही कहूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
"I have not uttered untruth earlier nor shall I do now. Indeed, you have found entry into my mind being a woman of good disposition."
ShlokaShloka 30
नेमौशक्यारणेजेतुंसेन्द्रैरपिसुरासुरैः ।
तादृशंदर्शनंदृष्टवामयाचावेदितंतव ।।6.48.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इन दोनों वीरों को रणभूमि में इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता और असुर भी नहीं जीत सकते। वैसा लक्षण देखकर ही मैंने तुमसे ये बातें कही हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"These two are not capable of being won in war even by gods or demons. On observation of the indications by me I am making you realize."
ShlokaShloka 31
इदंचसुमहचचित्रंशरैःपश्यस्वमैथिलि ।
निस्संज्ञावप्युभावेतौनैवलक्ष्मीर्विमुञ्चति ।।6.48.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मिथिलेशकुमारी! यह महान् आश्चर्य की बात तो देखो। बाणों के लगने से ये अचेत होकर पड़े हैं तो भी लक्ष्मी (शरीर की सहज कान्ति) इनका त्याग नहीं कर रही है
Show English TranslationEnglish Translation
"O Mythili! Even though both of them have fallen and unconscious under arrows their body splendour has not diminished. You may see."
ShlokaShloka 32
प्रायेणगतसत्त्वानांपुरुषाणांगतायुषाम् ।
दृश्यमानेषुवक्त्रेषुपरंभवतिवैकृतम् ।।6.48.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनके प्राण निकल जाते हैं अथवा जिनकी आयु समाप्त हो जाती है, उनके मुखों पर यदि दृष्टिपात किया जाय तो प्रायः वहाँ बड़ी विकृति दिखायी देती है (इन दोनों के मुखों की शोभा ज्यों-की-त्यों बनी हुई है; इसलिये ये जीवित हैं)
Show English TranslationEnglish Translation
"Normally when we see men who have ceased life and stopped breathing their features are unappealing."
ShlokaShloka 33
त्यजशोकंचमोहंचदुःखंचजनकात्मजे ।
रामलक्ष्मणयोरर्थेनाद्यशक्यमजीवितुम् ।।6.48.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जनककिशोरी! तुम श्रीराम और लक्ष्मण के लिये शोक, दुःख और मोह त्याग दो। ये अब मर नहीं सकते’
Show English TranslationEnglish Translation
"O Janaka's daughter! You give up grief and delusion about Rama and Lakshmana. They are alive, no doubt."
ShlokaShloka 34
शुत्वातुवचनंतस्याःसीतासुरसुतोपमा ।
कृताञ्जलिरुवाचेमामेवमस्त्वितिमैथिलि ।।6.48.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
त्रिजटा की यह बात सुनकर देवकन्या के समान सुन्दरी मिथिलेशकुमारी सीता ने हाथ जोड़कर उससे कहा—’बहिन! ऐसा ही हो’
Show English TranslationEnglish Translation
Sita who was like deity, on hearing the words of consolation, spoken by Trijata, greeted Trijata with palms together.
ShlokaShloka 35
विमानंपुष्पकंतत्तुसन्निवर्त्यमनोजवम् ।
दीनात्रिजटयासीतालङ्कामेवप्रवेशिता ।।6.48.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
फिर मन के समान वेगवाले पुष्पकविमान को लौटाकर त्रिजटा दुःखिनी सीता को लङ्कापुरी में ही ले आयी
Show English TranslationEnglish Translation
Then Trijata took Sita in the Pushpaka chariot endowed with the speed of mind and entered Lanka.
ShlokaShloka 36
ततस्त्रिजटयासार्थंपुष्पकादवरुह्यसा ।
अशोकवनिकामेवराक्षसीभिःप्रवेशिता ।।6.48.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बहुसंख्यक वृक्षसमूहों से सुशोभित राक्षसराज की उस विहारभूमि में पहुँचकर सीता ने उसे देखा और उन दोनों राजकुमारों का चिन्तन करके वे महान् शोक में डूब गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter Sita along with Trijata went to Pushpaka. Making Sita to get down, rakshasi also entered Ashoka grove.
ShlokaShloka 37
प्रविश्यसीताबहुवृक्षषण्डांतांराक्षसेन्द्रस्यविहारभूमिम् ।
सम्प्रेक्ष्यसञ्चिन्त्यचराजपुत्रौपरंविषादंसमुपाजगाम ।।6.48.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बहुसंख्यक वृक्षसमूहों से सुशोभित राक्षसराज की उस विहारभूमि में पहुँचकर सीता ने उसे देखा और उन दोनों राजकुमारों का चिन्तन करके वे महान् शोक में डूब गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
Having entered the Rakshasa's pleasure garden which had many trees, Sita gave way to intense sorrow having keenly observed the king's sons. ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेअष्टचत्वारिंशस्सर्गः ।। This is the end of the forty eighth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.