Yuddha Kanda

Sarga 66: Angada restores courage and confidence of Vanaras who feared Kumbhakarna and were fleeing from the battlefield. Destruction of some Vanaras at the hand s of Kumbhakarna.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 66

33 shlokas

ShlokaShloka 1
स लङ्घयित्वाप्राकारंगिर��कूटोपमोमहान् । निर्ययौनगरात्तूर्णंकुम्भकर्णोमहाबलः ।।6.66.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाबली कुम्भकर्ण पर्वत-शिखर के समान ऊँचा और विशालकाय था। वह परकोटा लाँघकर बड़ी तेजी के साथ नगर से बाहर निकला
Show English Translation
Mighty Kumbhakarna, a gigantic one, resembling a mountain peak, having swiftly crossed over the boundary of the city roared.
ShlokaShloka 2
ननाद च महानादंसमुद्रमभिनादयन् । विजयन्निवनिर्घातन्विधमन्निवपर्वतान् ।।6.66.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबको भागते देख राजकुमार अङ्गद ने नल, नील, गवाक्ष और महाबली कुमुद को सम्बोधित करके कहा-
Show English Translation
Kumbhakarna roared making loud noises as if proclaiming victory, like the breaking of mountains and reverberating of ocean.
ShlokaShloka 3
तमवध्यंमघवतायमेनवरुणेनवा । प्रेक्ष्यभीमाक्षमायान्तंवानराविप्रदुद्रुवुः ।।6.66.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबको भागते देख राजकुमार अङ्गद ने नल, नील, गवाक्ष और महाबली कुमुद को सम्बोधित करके कहा-
Show English Translation
Observing that rakshasa with frightening eyes, who could not be killed by Indra or Yama or even by Varuna coming towards them the vanaras ran in fear.
ShlokaShloka 4
तांस्तुविप्रद्रुतान् दृष्टवाराजपुत्रोऽङ्गदोऽब्रवीत् । नलंनीलंगवाक्षं च कुमुदं च महाबलम् ।।6.66.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबको भागते देख राजकुमार अङ्गद ने नल, नील, गवाक्ष और महाबली कुमुद को सम्बोधित करके कहा-
Show English Translation
Seeing the Vanaras running in fear, Angada spoke to Nala, Nila, Gavaksha, Mahabala and Kumuda.
ShlokaShloka 5
आत्मानमत्रविस्मृत्यवीर्याण्यभिजनानि च । क्वगच्छतभयत्रस्ताःप्राकृताहरयोयथा ।।6.66.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानर वीरो! अपने उत्तम कुलों और उन अलौकिक पराक्रमों को भुलाकर साधारण बंदरों की भाँति भयभीत हो तुम कहाँ भागे जा रहे हो?
Show English Translation
"Forgetting yourself, that you are warriors, not knowing by nature, being Vanaras where are you going?"
ShlokaShloka 6
साधुसौम्या निवर्तध्वंकिप्राणान्परिरक्षथ । नालंयुद्धायवैरक्षोमहतीयंबिभीषका ।।6.66.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सौम्य स्वभाववाले बहादुरो! अच्छा होगा कि तुम लौट आओ। क्यों जान बचाने के फेर में पड़े हो? यह राक्षस हमारे साथ युद्ध करने की शक्ति नहीं रखता। यह तो इसकी बड़ी भारी विभीषिका है-इसने माया से विशाल रूप धारण करके तुम्हें डराने के लिये व्यर्थ घटाटोप फैला रखा है
Show English Translation
"O good Vanaras! You are modest. Return. Why are you protecting your life? This Rakshasa is not capable of facing war. He can create only fear."
ShlokaShloka 7
महतीमुथतितामेनांराक्षसानांबिभीषिकाम् । विक्रमाद्विधमिष्यामोनिवर्तध्वंप्लवङ्गमाः ।।6.66.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अपने सामने उठी हुई राक्षसों की इस बड़ी भारी विभीषिका को हम अपने पराक्रम से नष्ट कर देंगे। अतः वानरवीरो! लौट आओ’
Show English Translation
"O Vanaras! We will dispel this huge rakshasa, a nightmare with our power. Come back."
ShlokaShloka 8
कृच्छ्रेणतुसमाश्वस्यसङ्गम्य च ततस्ततः । वृक्षाद्रिहस्ताहरयस्सम्प्रतस्थूरणाजिरम् ।।6.66.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब वानरों ने बड़ी कठिनाई से धैर्य धारण किया और जहाँ-तहाँ से एकत्र हो हाथों में वृक्ष लेकर वे रणभूमि की ओर चले
Show English Translation
Overcoming fear, the Vanaras getting together from here and there holding trees by hand, proceeded to the battlefield.
ShlokaShloka 9
तेनिवृत्यतुसङ्कृद्धाःकुम्भकर्णंवनौकसः । निर्जघ्नुःपरमक्रुद्धास्समदाइवकुञ्जराः ।।6.66.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
लौटने पर वे महाबली वानर मतवाले हाथियों की भाँति अत्यन्त क्रोध और रोष से भर गये और कुम्भकर्ण के ऊपर ऊँचे-ऊँचे पर्वतीय-शिखरों, शिलाओं तथा खिले हुए वृक्षों से प्रहार करने लगे। उनकी मार खाकर भी कुम्भकर्ण विचलित नहीं होता था
Show English Translation
Those forest rangers who were extremely enraged turned back to hit, determined like the elephants in rut went to vanquish Kumbhakarna.
ShlokaShloka 10
प्रांशुभिर्गिरिशृङ्गैश्चशिलाभिश्चमहाबलः । पादपैःपुष्पिताग्रैश्चहन्यमानो न कम्पते ।।6.66.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
लौटने पर वे महाबली वानर मतवाले हाथियों की भाँति अत्यन्त क्रोध और रोष से भर गये और कुम्भकर्ण के ऊपर ऊँचे-ऊँचे पर्वतीय-शिखरों, शिलाओं तथा खिले हुए वृक्षों से प्रहार करने लगे। उनकी मार खाकर भी कुम्भकर्ण विचलित नहीं होता था
Show English Translation
Though Kumbhakarna was hit with lofty mountain peaks and trees with blossoms at crests, he was not shaken.
ShlokaShloka 11
तस्यगात्रेषुपतिताभिद्यन्तेशतशश्शिलाः । पादपाःपुष्पिताग्राश्चभग्नाःपेतुर्महीतले ।।6.66.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
उधर क्रोध से भरा हुआ कुम्भकर्ण भी अत्यन्त सावधान हो महाबली वानरों की सेनाओं को उसी प्रकार रौंदने लगा, जैसे बढ़ा हुआ दावानल बड़े-बड़े जंगलों को जलाकर भस्म कर देता है
Show English Translation
Fallen on his limbs many rocks got broken, even the treetops with blossoms were broken and fell on the ground.
ShlokaShloka 12
सोऽपिसैन्यानिसङ्क्रुद्धोवानराणांमहौजसाम् । ममन्थपरमायत्तोवनान्यग्निरिवोत्थितः ।।6.66.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
उधर क्रोध से भरा हुआ कुम्भकर्ण भी अत्यन्त सावधान हो महाबली वानरों की सेनाओं को उसी प्रकार रौंदने लगा, जैसे बढ़ा हुआ दावानल बड़े-बड़े जंगलों को जलाकर भस्म कर देता है
Show English Translation
Enraged Kumbhakarna began to destroy Vanaras endowed with extraordinary vigour, just as great forest fire burns the forest.
ShlokaShloka 13
लोहितार्द्रास्तुबहवश्शेरतेवानरर्षभाः । निरस्तांपतिताभूमौताम्रपुष्पाइवद्रुमाः ।।6.66.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानर ऊँची-नीची भूमि को लाँघते हुए जोर-जोर से भागने लगे। वे आगे-पीछे और अगल-बगल में कहीं भी दृष्टि नहीं डालते थे। कोई समुद्र में गिर पड़े और कोई आकाश में ही उड़ते रह गये
Show English Translation
Many bulls among the Vanaras lay on the ground like trees with red flowers on top tossed and fallen on the ground.
ShlokaShloka 14
लङ्घयन्तःप्रधावन्तोवानरानावलोकयन् । केचित्समुद्रेपतिताःकेचिद्गगनमास्थिताः ।।6.66.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानर ऊँची-नीची भूमि को लाँघते हुए जोर-जोर से भागने लगे। वे आगे-पीछे और अगल-बगल में कहीं भी दृष्टि नहीं डालते थे। कोई समुद्र में गिर पड़े और कोई आकाश में ही उड़ते रह गये
Show English Translation
The Vanaras leapt without looking back. Indeed, some dropped into the ocean, and some flew into space.
ShlokaShloka 15
वध्यमानास्तुतेवीराराक्षसेन च लीलया । सागरंयेनतेतीर्णाःपथातेनदुद्रुवुः ।।6.66.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस राक्षस ने खेल-खेल में ही जिन्हें मारा, वे वीर वानर जिस मार्ग से समुद्र पार करके लङ्का में आये थे, उसी मार्ग से भागने लगे
Show English Translation
Struck by Rakshasa, the Vanaras ran in the same path crossing the ocean (by which they came).
ShlokaShloka 16
तेस्थलानितदानिम्नंविवर्णमानाभयात् । ऋक्षावृक्षान् समारूढ��ःकेचित्पर्वतमाश्रिताः ।।6.66.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
भय के मारे वानरों के मुख की कान्ति फीकी पड़ गयी। वे नीची जगह देख-देखकर भागने और छिपने लगे। कितने ही रीछ वृक्षों पर जा चढ़े और कितनों ने पर्वतों की शरण ली
Show English Translation
Out of fear the vanaras rushed to plains with pale countenance, some climbed up mountains and bears climbed up trees.
ShlokaShloka 17
ममज्जुरर्णवेकेचिद्गुहाःकेचित्समाश्रिताः । निपेतुःकेचिदपरेकेचिन्नैवावतस्थिरे ।।6.66.17।। केचिद्भूमौनिपतिताःकेचित्सुप्तामृताइव ।
हिन्दी अर्थ देखें
कितने ही वानर और भालू समुद्र में डूब गये। कितनों ने पर्वतों की गुफाओं का आश्रय लिया। कोई गिरे, कोई एक स्थान पर खड़े न रह सके, इसलिये भागे। कुछ धराशायी हो गये और कोई-कोई मुर्दो के समान साँस रोककर पड़ गये
Show English Translation
Some drowned in the ocean, some entered into the caves, some others not knowing what to do sat down and others fell on the ground and some slept as if dead.
ShlokaShloka 18
तान्समीक्ष्याङ्गदोभग्नान्वानरानिदमब्रवीत् ।।6.66.18।। अवतिष्ठतयुध्यामोनिवर्तध्वंप्लवङ्गमाः ।
हिन्दी अर्थ देखें
उन वानरों को भागते देख अङ्गद ने इस प्रकार कहा —’वानरवीरो! ठहरो, लौट आओ। हम सब मिलकर युद्ध करेंगे
Show English Translation
Seeing the monkeys routed, Angada spoke, 'Stay, return back. We will fight'
ShlokaShloka 19
भग्नानांवो न पश्यामिपरिगम्यमहीमिमाम् ।।6.66.19।। स्थानंसर्वेनिवर्तध्वंकिंप्राणान् परिरक्षथ ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि तुम भाग गये तो सारी पृथ्वी की परिक्रमा करके भी कहीं तुम्हें ठहरने के लिये स्थान मिल सके, ऐसा मुझे नहीं दिखायी देता (सुग्रीव की आज्ञा के बिना कहीं भी जाने पर तुम जीवित नहीं बच सकोगे)। इसलिये सब लोग लौट आओ। क्यों अपने ही प्राण बचाने की फिक्र में पड़े हो?
Show English Translation
"I do not see any refuge for you even if you go round the globe. All of you return back. Why do you preserve life?"
ShlokaShloka 20
निरायुधानांद्रवतामसङ्गगतिपौरुषाः ।।6.66.20।। दाराह्युपहसिष्यन्ति स वैघातस्तुजीवताम् ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम्हारे वेग और पराक्रम को कोई रोकने वाला नहीं है। यदि तुम हथियार डालकर भाग जाओगे तो तुम्हारी स्त्रियाँ ही तुमलोगों का उपहास करेंगी और वह उपहास जीवित रहने पर भी तुम्हारे लिये मृत्यु के समान दुःखदायी होगा
Show English Translation
"Monkeys! Your valour can't be challenged. If you run away for life abandoning weapons even your wives will ridicule you. That is more than death."
ShlokaShloka 21
कुलेषुजातास्सर्वेस्मविस्तीर्णेषुमहत्सु च ।।6.66.21।। क्वगच्छतभयत्रस्ताःहरयःप्राकृतायथा । अनार्याःखलुयद्भीतास्त्यक्त्वावीर्यंप्रधावत ।।6.66.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम सब लोग महान् और बहुत दूर तक फैले हुए श्रेष्ठ कुल में उत्पन्न हुए हो। फिर साधारण वानरों की भाँति भयभीत होकर कहाँ भागे जा रहे हो ? यदि तुम पराक्रम छोड़कर भय के कारण भागते हो तो निश्चय ही अनार्य समझे जाओगे
Show English Translation
"You are born in noble families, and are widely spread. As such why are you running away like ordinary monkeys as if terrified giving up your valour. It is not worthy of you."
ShlokaShloka 22
विकत्थनानिवोयानि तदावैजनसंसदि । तानिवःक्वनुयातानिसोदग्राणिम हितानि च ।।6.66.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम जन-समुदाय में बैठकर जो डींग हाँका करते थे कि हम बड़े प्रचण्ड वीर हैं और स्वामी के हितैषी हैं, तुम्हारी वे सब बातें आज कहाँ चली गयीं?
Show English Translation
"Earlier in the assembly of people you made vigorous statements and acclaimed yourselves highly with selfpraise. Where has it gone?"
ShlokaShloka 23
भीरुप्रवादाश्श्रूयन्तेयस्तुजीवतिधिक्कृतः । मार्गस्सत्पुरुषैर्जष्टःसेव्यतांत्यज्यतांभयम् ।।6.66.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो सत्पुरुषों द्वारा धिकृत होकर भी जीवन धारण करता है, उसके उस जीवन को धिक्कार है, इस तरह के निन्दात्मक वचन कायरों को सदा सुनने पड़ते हैं। इसलिये तुमलोग भय छोड़ो और सत्पुरुषों द्वारा सेवित मार्ग का आश्रय लो
Show English Translation
"He who is defeated lives, but people will say he is timid. Resorting to the path of good people and serving them gives up fear."
ShlokaShloka 24
शयामहेऽनिहताःपृथिव्यामल्पजीविताः । दुष्प्रापंब्रह्मलोकंवाप्राप्नुयामोयुधिसूदिता ।।6.66.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि हमलोग अल्पजीवी हों और शत्रु के द्वारा मारे जाकर रणभूमि में सो जायँ तो हमें उस ब्रह्मलोक की प्राप्ति होगी, जो कुयोगियों के लिये परम दुर्लभ है
Show English Translation
"If we are killed in war, fallen dead on the ground and our life span is reduced, we will attain the realm of Brahma which is difficult to attain."
ShlokaShloka 25
सम्प्राप्नुयामःकीर्तिंवानिहत्वाशत्रुमाहवे । जीवितंवीरलोकस्यमोक्ष्यामोवसुवानराः ।।6.66.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरो! यदि युद्ध में हमने शत्रु को मार गिराया तो हमें उत्तम कीर्ति मिलेगी और यदि स्वयं ही मारे गये तो हम वीरलोक के वैभव का उपभोग करेंगे
Show English Translation
"By killing the enemy, we will attain fame. Or else we will attain the world of Brahma, liberated."
ShlokaShloka 26
न कुम्भकर्णःकाकुत्स्थंदृष्टवाजीवन् गमिष्यति । दीप्यमानमिवासाद्यपतङ्गोज्वलनंयथा ।।6.66.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरघुनाथजी के सामने जानेपर कुम्भकर्ण जीवित नहीं लौट सकेगा; ठीक उसी तरह, जैसे प्रज्वलित अग्नि के पास पहुँचकर पतङ्ग भस्म हुए बिना नहीं रह सकता
Show English Translation
"Just as flies reaching the blazing fire can't escape, so also Kumbhakarna can't escape with life after facing Kakuthsa."
ShlokaShloka 27
लायनेनचोद्धिष्टाःप्राणान् रक्षामहेवयम् । एकेनबहवोभग्नायशोनाशंगमिष्यति ।।6.66.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि हमलोग प्रख्यात वीर होकर भी भागकर अपने प्राण बचायेंगे और अधिक संख्या में होकर भी एक योद्धा का सामना नहीं कर सकेंगे तो हमारा यश मिट्टी में मिल जायगा’
Show English Translation
"Even though we are distinguished, if we preserve our life by running away for life, destroyed by one, our glory will come to an end."
ShlokaShloka 28
एवंब्रुवाणंतंशूरमङ्गदंकनकाङ्गदम् । द्रवमाणास्ततोवाक्यमूचुःशूरुविगर्हितम् ।।6.66.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
सोने का बाजूबंद धारण करने वाले शूरवीर अङ्गद जब ऐसा कह रहे थे, उस समय उन भागते हुए वानरों ने उन्हें ऐसा उत्तर दिया, जिसकी शौर्य-सम्पन्न योद्धा सदा निन्दा करते हैं
Show English Translation
While the heroic Angada, adorned with gold armlets, was speaking in that manner to the fleeing vanara heroes, condemned by the hero the vanaras replied as follows.
ShlokaShloka 29
कृतंनःकदनंघोरंकुम्भकर्णेनरक्षसा । न स्थानकालोगच्छामोदयितंजीवितंहिनः ।।6.66.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोले—’राक्षस कुम्भकर्ण ने हमारा घोर संहार मचा रखा है; अतः यह ठहरने का समय नहीं है। हम जा रहे हैं; क्योंकि हमें अपनी जान प्यारी है’
Show English Translation
"Kumbhakarna, the Rakshasa has done havoc to us. This is not the moment to stay. Our life is dear to us."
ShlokaShloka 30
एतावदुक्त्वावचनंसर्वेतेभेजिरेदिशः । भीमंभीमाक्षमायान्तंदृष्टवावानरयूथपाः ।।6.66.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतनी बात कहकर भयानक नेत्रवाले भीषण कुम्भकर्ण को आते देख उन सब वानर-यूथपतियों ने विभिन्न दिशाओं की शरण ली
Show English Translation
All the Vanara troops having replied that way, seeing Kumbhakarna of frightful eyes coming towards them, scattered in all directions.
ShlokaShloka 31
द्रवमाणस्तुतेवीराअङ्गदेनवलीमुखाः । सान्त्वैश्चैहनुमानैश्चततस्सर्वेनिवर्तिताः ।।6.66.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब उन भागते हुए सभी वीर वानरों को अङ्गद ने सान्त्वना और आदर-सम्मान के द्वारा लौटाया
Show English Translation
Though the heroic monkeys were running away, Angada by his good words and examples turned them to return from wherever they were.
ShlokaShloka 32
प्रहर्षमुपनीताश्चवालिपुत्रेणधीमता । आज्ञाप्रतीक्षास्तस्थुश्चसर्वेवानरयूथपाः ।।6.66.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
बुद्धिमान् वालिपुत्र ने उन सबको प्रसन्न कर लिया। वे सब वानरयूथपति सुग्रीव की आज्ञा की प्रतीक्षा करते हुए खड़े हो गये
Show English Translation
All the Vanara troops having heard Angada, son of Vali happily restored awaiting his command.
ShlokaShloka 33
ऋषभशरभमैन्दधूम्रनीलाःकुमुदसुषेणगवाक्षरम्भताराः । द्विविदपनसवायुपुत्रमुख्यास्त्वरिततराभिमुखंरणं ।।6.66.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर ऋषभ, शरभ, मैन्द, धूम्र, नील, कुमुद, सुषेण, गवाक्ष, रम्भ, तार, द्विविद, पनस और वायुपुत्र हनुमान् आदि श्रेष्ठ वानर-वीर तुरंत हीकुम्भकर्ण का सामना करने के लिये रणक्षेत्र की ओर बढ़े
Show English Translation
Rshaba, Sarabha, Mainda and Nila, Kumuda, Susena, Rambha, and Tara headed by Dwiviida, Panasa and Hanuman marched ahead swiftly to the battlefield. ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेषष्टितमस्सर्गः ।। This is the end of the sixty sixth sarga of Yuddha Kanda of the first epic, the holy Ramayana composed by sage Valmiki.