Yuddha Kanda

Sarga 56: Hanuman kills Akampana in the fight.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 56

39 shlokas

ShlokaShloka 1
तद्दृष्टवासुमहत्कर्मकृतंवानरतस्तमैः । क्रोधमाहारयामासयुधितीव्रमकम्पनः ।।6.56.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन वानरशिरोमणियों द्वारा किये गये उस महान् पराक्रम को देखकर युद्धस्थल में अकम्पन को बड़ा भारी एवं दुःसह क्रोध हुआ
Show English Translation
Observing the great action and accomplishment of the foremost Vanaras in the battle, Akampana exhibited violent anger.
ShlokaShloka 2
क्रोधमूर्चितरूपस्तुधून्वन्परमकार्मुकम् । दृष्टवातुकर्मशत्रूणांसारथिंवाक्यमब्रवीत् ।।6.56.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुओं का कर्म देख रोष से उसका सारा शरीर व्याप्त हो गया और अपने उत्तम धनुष को हिलाते हुए उसने सारथि से कहा-
Show English Translation
Looking at the deeds of enemies, deluded with violent anger, Akampana spoke these words holding the bow and looking at the charioteer.
ShlokaShloka 3
तत्त्त्वैतावत्त्वरितंरथंप्रापयसारथे । यत्रैतेबहवोघ्नन्तिसुबहून्राक्षसान्रणे ।।6.56.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सारथे! ये बलवान् वानर युद्ध में बहुतेरे राक्षसों का वध कर रहे हैं, अतः पहले वहीं शीघ्रतापूर्वक मेरा रथ पहुँचाओ
Show English Translation
"O Charioteer, quickly drive the chariot to that place where many Rakshasas are destroyed in the battle."
ShlokaShloka 4
एतेऽत्रबलवन्तोहिभीमकोपाश्चवानराः । द्रुमशैलप्रहरणास्तिष्ठन्तिप्रमुखेमम ।।6.56.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये वानर बलवान् तो हैं ही, इनका क्रोध भी बड़ा भयानक है। ये वृक्षों और शिलाओं का प्रहार करते हुए मेरे सामने खड़े हैं
Show English Translation
"Those Vanaras are mighty and terribly angry. They are using trees and hillocks as weapons. Take me where chiefs are standing."
ShlokaShloka 5
एतान्निहन्तुमिच्छामिसमरश्लाघिनोह्यहम् । एतैःप्रमथितंसर्वंदृश्यतेराक्षसांबलम् ।।6.56.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये युद्ध की स्पृहा रखने वाले हैं; अतः मैं इन सबका वध करना चाहता हूँ। इन्होंने सारी राक्षससेना को मथ डाला है। यह साफ दिखायी देता है
Show English Translation
"I wish to see the end of Vanaras who boast of their warfare. The entire Rakshasa army is destroyed by them."
ShlokaShloka 6
ततःप्रजवनाश्वेनरथेनरथिनांवरः । हरीनभ्यहनत्क्रोधाच्छरजालैकम्पनः ।।6.56.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर तेज चलने वाले घोड़ों से जुते हुए रथ के द्वारा रथियों में श्रेष्ठ अकम्पन दूरसे ही बाणसमूहों की वर्षा करता हुआ उन वानरों पर टूट पड़ा
Show English Translation
Then Akampana seated in the chariot drawn by fast moving horses, assailed the Vanaras with a network of arrows.
ShlokaShloka 7
नस्थातुंवानराश्शेकुःकिंपुनर्योद्धुमाहवे । अकम्पनशरैर्भग्नास्सर्वएवविदुद्रुवुः ।।6.56.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
अकम्पन के बाणों से घायल हो सभी वानर भाग चले। वे युद्धस्थल में खड़े भी न रह सके; फिर युद्ध करने की तो बात ही क्या है ?
Show English Translation
The Vanaras could not counter or stand nor fight in battle. What to say more? Shattered by Akampana's arrows, they all took to their heels.
ShlokaShloka 8
तान्मृत्युवशमापन्नानकम्पनवंशगतान् । समीक्ष्यहनुमान्ज्ञातीनुपतस्थेमहाबलः ।।6.56.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाकपि हनुमान् जी को आया देख वे समस्त वीर वानरशिरोमणि एकत्र हो हर्षपूर्वक उन्हें चारों ओर से घेरकर खड़े हो गये
Show English Translation
Having observed that Vanaras are fallen under the sway of Akampana and under the sway of death, mighty Hanuman approached Akampana.
ShlokaShloka 9
तंमहाप्लवगंदृष्टवासर्वेतेप्लवगयूथपा: । समेत्यसमरेवीरास्सहिताःपर्यवारयन् ।।6.56.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाकपि हनुमान् जी को आया देख वे समस्त वीर वानरशिरोमणि एकत्र हो हर्षपूर्वक उन्हें चारों ओर से घेरकर खड़े हो गये
Show English Translation
Seeing the great monkey, the Vanara troops got together and surrounded him.
ShlokaShloka 10
अवस्थितंहनूमन्तंतेदृष्टवाहरियूथपा: । बभूवुर्बलवन्तोहिबलवन्तंसमाश्रिताः ।।6.56.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
हनुमान जी को युद्ध के लिये डटा हुआ देख वे सभी श्रेष्ठ वानर उन बलवान् वीर का आश्रय ले स्वयं भी बलवान् हो गये
Show English Translation
Seeing Hanuman, the monkey leaders took their shelter under him, got established firmly and became strong.
ShlokaShloka 11
अकम्पनस्तुशैलाभंहनूमन्तमवस्थितम् । महेन्द्रइवदाराभिश्शरैरभिववर्षह ।।6.56.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने शरीर पर गिराये गये उन बाण-समूहों की परवा न करके महाबली हनुमान् ने अकम्पन को मार डालने का विचार किया
Show English Translation
On Akampana, who was well established like a mountain, mighty Hanuman showered torrents of arrows like Indra showered rain.
ShlokaShloka 12
अचिन्तयित्वाबाणौघान् शरीरेपतितान्शितान् । अकम्पनवधार्थायमनोदध्रेमहाबलः ।।6.56.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने शरीर पर गिराये गये उन बाण-समूहों की परवा न करके महाबली हनुमान् ने अकम्पन को मार डालने का विचार किया
Show English Translation
Mighty Hanuman unmindful of the volley of arrows pierced in his body thought in his mind only about the destruction of Akampana.
ShlokaShloka 13
सप्रहस्यमहातेजाहनुमान् मारुतात्मजः । अभिदुद्रावतद्रक्षःकम्पयन्निवमेदिनीम् ।।6.56.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर तो महातेजस्वी पवनकुमार हनुमान् महान् अट्टहास करके पृथ्वी को कँपाते हुए-से उस राक्षस की ओर दौड़े
Show English Translation
Hanuman, the highly energetic son of Maruthi laughing, sprung up causing the earth to shake and rushed to that Rakshasa.
ShlokaShloka 14
तस्याभिनर्दमानस्यदीप्यमानस्यतेजसा । बभूवरूपंदुर्धर्षंदीप्तस्येवविभावसोः ।।6.56.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय वहाँ गर्जते और तेज से देदीप्यमान होते हुए हनुमान जी का रूप प्रज्वलित अग्नि के समान दुर्धर्ष हो गया था
Show English Translation
As he roared, his brilliance was blazing, his form was burning and became formidable for others to be at him.
ShlokaShloka 15
आत्मानंमप्रहरणंज्ञात्वाक्रोधसमन्वितः । शैलमुत्पाटयामासवेगेनहरिपुङ्गवः ।।6.56.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने हाथ में कोई हथियार नहीं है, यह जानकर क्रोध से भरे हुए वानरशिरोमणि हनुमान् ने बड़े वेग से पर्वत उखाड़ लिया
Show English Translation
Vanara leader himself knowing that he is without any weapon, full of anger took up a mountain quickly.
ShlokaShloka 16
गृहीत्वातंमहाशैलंपाणिनैकेनमारुतिः । सविनद्यमहानादंभ्रामयामासवीर्यवान् ।।6.56.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस महान् पर्वत को एक ही हाथ से लेकर पराक्रमी पवनकुमार बड़े जोर-जोर से गर्जना करते हुए उसे घुमाने लगे
Show English Translation
He, the heroic Maruthi, with one hand alone taking a huge mountain whirled round making loud noises.
ShlokaShloka 17
ततस्तमभिदुद्रावराक्षसेन्द्रमकम्पनम् । पुराहिनमुचिंसङ् ख्येवज्रेणेवपुरन्दरः ।।6.56.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर उन्होंने राक्षसराज अकम्पन पर धावा किया, ठीक उसी तरह, जैसे पूर्वकाल में देवेन्द्र ने वज्र लेकर युद्धस्थल में नमुचिपर आक्रमण किया था
Show English Translation
Then he went to Akampana and tormented him just as Indra did with his thunderbolt to Namuchi.
ShlokaShloka 18
अकम्पनस्तुतद्दृष्टवागिरिशृङ्गंसमुद्यतम् । दूरादेवमहाबाणैरर्धचन्द्रैर्व्यदारयत् ।।6.56.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
अकम्पन ने उस उठे हुए पर्वतशिखर को देख अर्धचन्द्राकार विशाल बाणों के द्वारा उसे दूर से ही विदीर्ण कर दिया
Show English Translation
Seeing the peak of the mountain uplifted, Akampana also discharged halfmoon shaped great arrows from a distance.
ShlokaShloka 19
तत्पर्वताग्रमाकाशेरक्षोबाणविदारितम् । विकीर्णंपतितंदृष्टवाहनुमान्क्रोधमूर्छितः ।।6.56.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस राक्षस के बाण से विदीर्ण हो वह पर्वतशिखर आकाश में ही बिखरकर गिर पड़ा। यह देख हनुमान् जी के क्रोध की सीमा न रही
Show English Translation
Hanuman seeing the peak of the mountain broken into pieces by Rakshasa's arrows and fallen was deluded with anger.
ShlokaShloka 20
सोऽश्वकर्णंसमासाद्यरोषदर्पान्वितोहरिः । तूर्णमुत्पाटयामासमहागिरिमिवोच्छ्रितम् ।।6.56.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर रोष और दर्प से उन वानरवीर ने महान् पर्वत के समान ऊँचे अश्वकर्ण नामक वृक्ष के पास जाकर उसे शीघ्रतापूर्वक उखाड़ लिया।
Show English Translation
He (Hanuman) filled with pride and anger quickly uprooted an Aswakarana tree as huge as a mountain and held it.
ShlokaShloka 21
तंगृहीत्वामहास्कन्धंसोऽश्वकर्णंमहाद्युतिः । प्रहस्यपरयाप्रीत्याभ्रामयामासभूतले ।।6.56.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
विशाल तने वाले उस अश्वकर्ण को हाथ में लेकर महातेजस्वी हनुमान् ने बड़ी प्रसन्नता के साथ उसे युद्धभूमि में घुमाना आरम्भ किया
Show English Translation
He (Hanuman) endowed with great splendour, seizing a huge trunk of Aswakarana tree with great delight, whirled it round on the ground laughing.
ShlokaShloka 22
प्रधावन्नूरुवेगेनप्रभञ्जंस्तरसाद्रुमान् । हनूमान्परमक्रुद्धश्चरणैर्दारयत्क्षितम् ।।6.56.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रचण्ड क्रोध से भरे हुए हनुमान् ने बड़े वेग से दौड़कर कितने ही वृक्षों को तोड़ डाला और पैरों की धमक से वे पृथ्वी को भी विदीर्ण-सी करने लगे
Show English Translation
Highly enraged Hanuman was running at high speed that his feet were seen breaking the trees and cleaving the earth.
ShlokaShloka 23
गजांश्चसगजारोहान्सरथान्रथिनस्तथा । जघानहनुमान् भीमान् राक्षसांश्चपदातिगान् ।।6.56.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
सवारोंसहित हाथियों, रथोंसहित रथियों तथा पैदल राक्षसों को भी बुद्धिमान् हनुमान् जी मौत के घाट उतारने लगे
Show English Translation
Hanuman struck the mahouts, elephants, similarly the chariots and riders of chariots as well as the terrific Rakshasas who fought standing on feet.
ShlokaShloka 24
तमन्तकमिवक्रुद्धंसद्रुमंप्राणहारिणम् । हनूमन्तमभिप्रेक्ष्यराक्षसाविप्रदुद्रुवुः ।।6.56.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
क्रोध से भरे हुए यमराज की भाँति वृक्ष हाथ में लिये प्राणहारी हनुमान् को देख राक्षस भागने लगे
Show English Translation
Hanuman, enraged like the spirit of death, took their life (Rakshasas) armed with trees and on seeing him the Rakshasas took to their heels.
ShlokaShloka 25
तमापतन्तंसङ्कृद्धंराक्षसानांभयावहम् । ददर्शाकम्पनोवीरश्चुक्षोधचननादच ।।6.56.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसों को भय देने वाले हनुमान् अत्यन्त कुपित होकर शत्रुओं पर आक्रमण कर रहे थे। उस समय वीर अकम्पन ने उन्हें देखा। देखते ही वह क्षोभ से भर गया और जोर-जोर से गर्जना करने लगा
Show English Translation
The heroic Akampana saw Hanuman coming towards him very angry. Fearing Hanuman, the Rakshasas ran roaring in fear.
ShlokaShloka 26
सचतुर्दशभिर्बाणैश्शितैर्देहविदारणैः । निर्बिभेदहनूमन्तंमहावीर्यमकम्पनः ।।6.56.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
अकम्पन ने देह को विदीर्ण कर देने वाले चौदह पैने बाण मारकर महापराक्रमी हनुमान् को घायल कर दिया
Show English Translation
With fourteen pointed powerful arrows, Akampana tormented and split the body of Hanuman.
ShlokaShloka 27
सतदाप्रतिविद्धस्तुबह्वीभिश्शरवृष्टभिः । हनूमान्ददृशेवीरःप्ररूढइवसानुमान् ।।6.56.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार नाराचों और तीखी शक्तियों से छिदे हुए वीर हनुमान् उस समय वृक्षों से व्याप्त पर्वत के समान दिखायी देते थे
Show English Translation
Valiant Hanuman, even though interrupted several times with rain of arrows, stood still like a mountain full of trees.
ShlokaShloka 28
विरराजमहाकायोमहावीर्योमहामना: । पुष्पिताशोकसङ्काशोविधूमइवपावकः ।।6.56.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महान् वेग प्रकट करके हनुमान जी ने एक दूसरा वृक्ष उखाड़ लिया और तुरंत ही उसे राक्षसराज अकम्पन के सिरपर दे मारा
Show English Translation
The gigantic Hanuman, exceedingly valiant and courageous one shone like a fully blossomed Ashoka tree, resembled smokeless fire.
ShlokaShloka 29
ततोऽन्यंवृक्षमुत्पाट्यकृत्वावेगमनुत्तमम् । शिरस्यभिजघानाशुराक्षसेन्द्रमकम्पनम् ।।6.56.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महान् वेग प्रकट करके हनुमान जी ने एक दूसरा वृक्ष उखाड़ लिया और तुरंत ही उसे राक्षसराज अकम्पन के सिरपर दे मारा
Show English Translation
Then Hanuman performed another supreme deed by uprooting a tree and striking on the head of Akampana, the chief of Rakshasas.
ShlokaShloka 30
सवृक्षेणहतस्तेनसक्रोधेनमहात्मना । राक्षसोवानरेन्द्रेणपपातचममारच ।।6.56.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
क्रोध से भरे वानरश्रेष्ठ महात्मा हनुमान् के चलाये हुए उस वृक्ष की गहरी चोट खाकर राक्षस अकम्पन पृथ्वी पर गिरा और मर गया
Show English Translation
Reacting in anger the great Vanara chief struck the Rakshasa with a tree, by which the Rakshasa fell down dead.
ShlokaShloka 31
तंदृष्टवानिहतंभूमौराक्षसेन्द्रमकम्पनम् । व्यथिताराक्षसास्सर्वेक्षितिकम्पइवद्रुमाः ।।6.56.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे भूकम्प आने पर सारे वृक्ष काँपने लगते हैं, उसी प्रकार राक्षसराज अकम्पन को रणभूमि में मारा गया देख समस्त राक्षस व्यथित हो उठे
Show English Translation
Seeing Akampana lying dead on the ground, the Rakshasas were shaken like the trees in the earthquake and were distressed.
ShlokaShloka 32
त्यक्तप्रहरणास्सर्वेराक्षसास्तेपराजिताः । लङ्कामभिययुस्त्रस्तावानरास्तैभिद्रुताः ।।6.56.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
भय के कारण एक-दूसरे को कुचलते हुए वे भागकर लङ्कापुरी में घुस गये। भागते समय वे बारंबार पीछे घूम-घूमकर देखते रहते थे
Show English Translation
Abandoning weapons, all Rakshasas having been defeated, chased by the Vanaras, frightened, ran away into Lanka.
ShlokaShloka 33
तेमुक्तकेशाःसम्भ्रान्ताभग्नमानाःपराजिताः । स्रवच्छ्रमजलैरङ्गैश्श्वसन्तोविप्रदुद्रुवुः ।।6.56.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
भय के कारण एक-दूसरे को कुचलते हुए वे भागकर लङ्कापुरी में घुस गये। भागते समय वे बारंबार पीछे घूम-घूमकर देखते रहते थे
Show English Translation
Perplexed, broken hearted, defeated, hair loosened the Rakshasas sweating all over their limbs, sighing heavily ran away very fast.
ShlokaShloka 34
अन्योन्यंप्रममन्थुस्तेविविशुर्नगरंभयात् । पृष्ठतस्तेतुसम्मूढाःप्रेक्षमाणामुहुर्मुहुः ।।6.56.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
भय के कारण एक-दूसरे को कुचलते हुए वे भागकर लङ्कापुरी में घुस गये। भागते समय वे बारंबार पीछे घूम-घूमकर देखते रहते थे
Show English Translation
Again, and again looking back in fear, covertly, bewildered, crushing one another, they went into the Lanka city.
ShlokaShloka 35
तेषुलङ्कांप्रविष्टेषुराक्षसेषुमहाबलाः । समेत्यहरयस्सर्वेहनूमन्तमपूजयन् ।।6.56.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन राक्षसों के लङ्का में घुस जाने पर समस्त महाबली वानरों ने एकत्र हो वहाँ हनुमान जी का अभिनन्दन किया
Show English Translation
Those Rakshasas, endowed with prowess, on entering Lanka got together and paid respects to Hanuman.
ShlokaShloka 36
सोऽपिप्रहृष्टस्तान् सर्वान् हरीन् सम्प्रत्यपूजयत् । हनुमान्सत्त्वसम्पन्नोयथार्हमनुकूलतः ।।6.56.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन शक्तिशाली हनुमान जी ने भी उत्साहित हो यथायोग्य अनुकूल बर्ताव करते हुए उन समस्त वानरों का समादर किया
Show English Translation
Hanuman also who was richly endowed with goodness greatly honoured all the Vanaras accordingly.
ShlokaShloka 37
विनेदुश्चयथाप्राणंहरयोजितकाशिनः । चकर्षुश्चपुनस्तत्रसप्राणानपिराक्षसान् ।।6.56.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् विजयोल्लास से सुशोभित होने वाले वानरों ने पूरा बल लगाकर उच्च स्वर से गर्जना की और वहाँ जीवित राक्षसों को ही पकड़-पकड़कर घसीटना आरम्भ किया
Show English Translation
In an atmosphere of triumph, the monkeys sportively shouted again saying that they are willing to give up their life also.
ShlokaShloka 38
सवीरशोभामभजन्महाकपिःसमेत्यरक्षांसिनिहत्यमारुतिः । महासुरंभीमममित्रनाशनःयथैवविष्णुर्बलिनंचमूमुखे ।।6.56.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे भगवान् विष्णु ने शत्रुनाशन, महाबली, भयंकर एवं महान् असुर मधुकैटभ आदि का वध करके वीरशोभा (विजयलक्ष्मी)-का वरण किया था, उसी प्रकार महाकपि हनुमान् ने राक्षसों के पास पहुँचकर उन्हें मौत के घाट उतार वीरोचित शोभा को धारण किया
Show English Translation
Great Vanara, Maruti shone like a triumphant hero and saviour in front of the army, just as Lord Vishnu, the Lord of Devatas shone after killing the foes (demons).
ShlokaShloka 39
अपूजयन्देवगणास्तदाकपिंस्वयंचरामोऽतिबलश्चलक्ष्मणः । तथैवसुग्रीवमुखाःप्लवङ्गमाविभीषणश्चैवमहाबलस्तथा ।।6.56.39।।
Show English Translation
Thereafter Rama with the army of Devatas, Atibala and Lakshmana, in the same way Sugriva, the army chief, so also, Vibheeshana of exceeding might praised Hanuman. ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेषटपञ्चाशस्सर्गः ।। This is the end of the fifty sixth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.