Yuddha Kanda

Sarga 24: Applauding the splendour of Lanka, Rama asks Lakshmana to see the beauty of the gardens and palaces. Rama asks Suka to be released. Suka returns to Ravana and describes Ramas army.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 24

42 shlokas

ShlokaShloka 1
सावीरसमितीराज्ञाविर��ाजव्यवस्थिता । शशिनाशुभनक्षत्रापौर्णमासीवशारदी ।।6.24.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव ने उस वीर वानरसेना की यथोचित व्यवस्था की थी। उनके कारण वह वैसी ही शोभा पाती थी, जैसे चन्द्रमा और शुभ नक्षत्रों से युक्त शरत्काल की पूर्णिमा सुशोभित हो रही हो
Show English Translation
The army of Vanaras settled that way by Rama's command shone like the autumnal full moon with auspicious stars.
ShlokaShloka 2
प्रचचालचवेगेनत्रस्ताचैववसुन्धरा । पीड्यमानाबलौघेनतेनसागरवर्चसा ।।6.24.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
हाकना वह विशाल सैन्य-समूह समुद्र के समान जान पड़ता था। उसके भार से दबी हुई वसुधा भयभीत हो उठी और उसके वेग से डोलने लगी
Show English Translation
The frightened army (of Vanaras) that was like a tormented ocean started moving swiftly, shaking like the earth.
ShlokaShloka 3
ततश्शुश्रुवुराक्रुष्टंलङ्कायांकाननौकसः । भेरीमृदङ्गसङ्घुष्टंतुमुलंरोमहर्षणम् ।।6.24.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर वानरों ने लङ्का में महान् कोलाहल सुना, जो भेरी और मृदङ्ग के गम्भीर घोष से मिलकर बड़ा ही भयंकर और रोमाञ्चकारी जान पड़ता था
Show English Translation
There upon having settled down, the army hordes heard from Lanka terrific and tumultuous noise of drums and percussion instruments that caused horripilation.
ShlokaShloka 4
बभूवुस्तेनघोषेणसंहृष्टाहरियूथपाः । अमृष्यमाणास्तंघोषंविनेदुर्घोषवत्तरम् ।।6.24.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस तुमुलनाद को सुनकर वानरयूथपति हर्ष और उत्साह में भर गये और उसे न सह सकने के कारण उससे भी बढ़कर जोर-जोर से गर्जना करने लगे
Show English Translation
The leaders of Vanara troops felt very happy at the noise from (Lanka) which they were unable to tolerate and roared louder (than that in joy).
ShlokaShloka 5
राक्षसास्तुप्लवङ्गानांशुश्रुवुश्चाऽपिगर्जितम् । नर्दतामिवदृप्तानांमेघानामम्बरेस्वनम् ।।6.24.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथनन्दन श्रीराम ने विचित्र ध्वजा-पताकाओं से सुशोभित लङ्कापुरी को देखकर व्यथितचित्त से मन-हीमन सीता का स्मरण किया
Show English Translation
Even the Rakshasas heard the roaring of Vanaras in their pride that was bellowing like that of clouds in the sky.
ShlokaShloka 6
दृष्टवादाशरथिर्लङ्कांचित्रध्वजपताकिनीम् । जगाममनसासीतंदूयमानेनचेतसा ।।6.24.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथनन्दन श्रीराम ने विचित्र ध्वजा-पताकाओं से सुशोभित लङ्कापुरी को देखकर व्यथितचित्त से मन-हीमन सीता का स्मरण किया
Show English Translation
Afflicted by sorrow upon seeing the colourful flags and posts of Lanka even Rama's thoughts went about thinking of Sita.
ShlokaShloka 7
अत्रसामृगशाबाक्षीरावणेनोपरुध्यते । अभिभूताग्रहेणेवलोहिताङ्गेनरोहिणी ।।6.24.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे भीतर-ही-भीतर कहने लगे—’हाय! यहीं वह मृगलोचना सीता रावण की कैद में पड़ी है। उसकी दशा मंगलग्रह से आक्रान्त हुई रोहिणी के समान हो रही है’
Show English Translation
The doveeyed Sita is obstructed by Ravana there (at Lanka) like the planet Rohini is caught by the red coloured planet (Mars).
ShlokaShloka 8
दीर्घमुष्णंचनिश्वस्यसमुद्वीक्ष्यचलक्ष्मणम् । उवाचवचनंवीरस्तत्कालहितमात्मनः ।।6.24.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन-ही-मन ऐसा कहकर वीर श्रीराम गरम-गरम लंबी साँस खींचकर लक्ष्मण की ओर देखते हुए अपने लिये समयानुकूल हितकर वचन बोले-
Show English Translation
Heroic Rama heaving hot and long breath looking at Lakshmana spoke these words that were good for him at that time.
ShlokaShloka 9
आलिखन्तीमिवाकाशमुत्थितांपश्यलक्ष्मण । मनसेवकृतांलङ्कांनगाग्रेविश्वकर्मणा ।।6.24.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण! इस लङ्का की ओर तो देखो। यह अपनी ऊँचाई से आकाश में रेखा खींचती हुई-सी जान पड़ती है। जान पड़ता है पूर्वकाल में विश्वकर्मा ने अपने मन से ही इस पर्वत-शिखर पर लङ्कापुरी का निर्माण किया है
Show English Translation
"Lakshmana, you may see the city of Lanka elevated on top of the mountain as though clasping the sky, like the one created in the mind of Vishwakarma."
ShlokaShloka 10
विमानैर्बहुभिर्लङ्कासङ्कीर्णाभुविराजते । विष्णोःपदमिवाकाशंछादितंपाण्डुभिर्घनैः ।।6.24.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पूर्वकाल में यह पुरी अनेक सतमंज ले मकानों से भरी-पूरी बनायी गयी थी। इसके श्वेत एवं सघन विमानाकार भवनों से भगवान् विष्णु के चरणस्थापन का स्थानभूत आकाश आच्छादित-सा हो गया
Show English Translation
"This Lanka appears splendid with a mass of skyscrapers like white clouds covering the path of Vishnu in the sky."
ShlokaShloka 11
पुष्पितैश्शोभितालङ्कावनैश्चत्ररथोपमैः । नानापतगसङ्घुष्टै: फलपुष्पोपगैश्शुभैः ।।6.24.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘फूलों से भरे हुए चैत्ररथ वन के सदृश सुन्दर काननों से लङ्कापुरी सुशोभित हो रही है। उन काननों में नाना प्रकार के पक्षी कलरव कर रहे हैं तथा फलों और फूलों की प्राप्ति कराने के कारण वे बड़े सुन्दर जान पड़ते हैं
Show English Translation
"Lanka is filled with flocks of birds of several kinds singing sweetly, the gardens with charming flowers and fruits are delighting like auspicious gardens of Chaitrara, the garden of Kubera, the god of wealth."
ShlokaShloka 12
पश्यमत्तविहाङ्गानिप्रलीनभ्रमराणिच । कोकिलाकुलषण्डानिदोधवीतिशिवोऽनिलः ।।6.24.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम ने लक्ष्मण से ऐसा कहा और युद्ध के शास्त्रीय नियमानुसार सेना का विभाग किया
Show English Translation
"You may see the trees shaking violently by the pleasant breeze, inhabited by proud birds, drunken honeybees and crowded with cuckoos and other birds (Rama said to Lakshmana)."
ShlokaShloka 13
इतिदाशरथीरामोलक्ष्मणंसमभाषत । बलंचतद्वैविभजन् शास्त्रदृष्टेनकर्मणा ।।6.24.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथनन्दन भगवान् श्रीराम ने लक्ष्मण से ऐसा कहा और युद्ध के शास्त्रीय नियमानुसार सेना का विभाग किया
Show English Translation
Dasaratha's son Rama thus talked to Lakshmana in that manner and asked to divide the task of the army in accordance with what is said in sastras.
ShlokaShloka 14
शशासकपिसेनायांबलमादायवीर्यवान् । अङ्गदस्सहनीलेनतिष्ठेदुरसिदुर्जयः ।।6.24.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीराम ने वानरसैनिकों को यह आदेश दिया—’इस विशाल सेना में से अपनी सेना को साथ लेकर दुर्जय एवं पराक्रमी वीर अङ्गद नील के साथ वानरसेना के पुरुषव्यूह में हृदय के स्थान में स्थित हो
Show English Translation
Let the valiant Angada who is difficult to win over, who is a terror to the enemies, take the army along with Nila and remain at the centre (of the army structure).
ShlokaShloka 15
तिष्ठेद्वानरवाहिन्यावानरौघसमावृतः । आश्रित्यदक्षिणंपार्श्वमृषभोवानरर्षभ:।। 6.24.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसी तरह ऋषभ नामक वानर कपियों के समुदाय से घिरे रहकर इस वानरवाहिनी के दाहिने पार्श्व में खड़े रहें
Show English Translation
Let Rshaba the bull among Vanaras approach the south side of the army accompanied by his troop of Vanara contingent and remain there.
ShlokaShloka 16
गन्धहस्तीवदुर्धर्षस्तरस्वीगन्धमादनः । तिष्ठेद्वानरवाहिन्यास्सव्यंपार्श्वंसमाश्रित:।। 6.24.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो गन्धहस्ती के समान दुर्जय एवं वेगशाली हैं, वे कपिश्रेष्ठ गन्धमादन वानरवाहिनी के वाम पार्श्व में खड़े हों
Show English Translation
"Let the mighty Gandhamadana, a difficult one to conquer like a proud elephant, take the battalion of army and stay on the right side"
ShlokaShloka 17
मूर्ध्निस्थास्याम्यहंयुक्तोलक्ष्मणेनसमन्वितः । जाम्बवांश्चसुषेणश्चवेगदर्शीचवानरः ।।6.24.17।। ऋक्षमुख्यामहात्मानःकुक्षिंरक्षन्तुतेत्रयः ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरराज सुग्रीव वानरवाहिनी के पिछले भाग की रक्षा में उसी प्रकार लगे रहें, जैसे तेजस्वी वरुण इस जगत् की पश्चिम दिशा का संरक्षण करते हैं’
Show English Translation
"I and Lakshmana will be alert at the head side. Let Jambavan Sushena and the three chiefs of Bears who are strong and quick at sighting remain protecting the belly of the army."
ShlokaShloka 18
जघनंकपिसेनायाःकपिराजोऽभिरक्षतु । पश्चार्धमिवलोकस्यप्रचेतास्तेजसावृतः ।।6.24.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरराज सुग्रीव वानरवाहिनी के पिछले भाग की रक्षा में उसी प्रकार लगे रहें, जैसे तेजस्वी वरुण इस जगत् की पश्चिम दिशा का संरक्षण करते हैं’
Show English Translation
"Just as Pracheta who is covered by brilliance, rules the western side of the world, let the king of Vanaras protect the hips and loin portion of the Vanara army."
ShlokaShloka 19
सुविभक्तमहाव्यूहामहावानररक्षिता । अनीकिनीसाविबभौयथाद्यौस्साभ्रसम्प्लवा ।।6.24.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
सभी वानरयूथपति ये ही मनसूबे बाँधते थे कि हम लङ्कापर पर्वत-शिखरों की वर्षा करें और लङ्कावासियों को मुक्कों से मार-मारकर यमलोक पहुँचा दें
Show English Translation
The Vanara army force organized that way to protect the Vanaras, shone like the mass of clouds in heaven.
ShlokaShloka 20
प्रगृह्यगिरिशृङ्गाणिमहातश्चमहीरुहन् । लङ्कांविमर्दयिषवोरणे ।।6.24.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
सभी वानरयूथपति ये ही मनसूबे बाँधते थे कि हम लङ्कापर पर्वत-शिखरों की वर्षा करें और लङ्कावासियों को मुक्कों से मार-मारकर यमलोक पहुँचा दें
Show English Translation
Vanaras resolved to go taking peaks of mountains and huge trees to smash Lanka in war.
ShlokaShloka 21
शिखरैर्विकिरामैनांलङ्कांमुष्टभिरेववा । इतिस्मदधिरेसर्वेमनांसिहरिपुङ्गवाः ।।6.24.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
सभी वानरयूथपति ये ही मनसूबे बाँधते थे कि हम लङ्कापर पर्वत-शिखरों की वर्षा करें और लङ्कावासियों को मुक्कों से मार-मारकर यमलोक पहुँचा दें
Show English Translation
Thus resolved the Vanara leaders in their mind to crush Lanka with its mountain peaks into powder with their bare fists, indeed.
ShlokaShloka 22
ततोरामोमहातेजास्सुग्रीवमिदमब्रवीत् । सुविभक्तानिसैन्यानिशुकएषविमुच्यताम् ।।6.24.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महातेजस्वी रामने सुग्रीव से कहा ‘हमलोगों ने अपनी सेनाओं को सुन्दर ढंग से विभक्त करके उन्हें व्यूहबद्ध कर लिया है, अतः अब इस शुक को छोड़ दिया जाय’
Show English Translation
Having heard Sugriva, there after splendid Rama spoke thus. "The army is divided (placed in position). Suka may be relieved."
ShlokaShloka 23
रामस्यतुवचश्श्रुत्वावानरेन्द्रोमहाबलः । मोचयामासतंदूतंशुकंरामस्यशासनात् ।।6.24.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी का यह वचन सुनकर महाबली वानरराज ने उनके आदेश से रावणदूत शुक को बन्धनमुक्त करा दिया
Show English Translation
Having heard Rama's words Sugriva, the mighty king of Vanaras was happy and relieved the envoy on the instruction of Rama.
ShlokaShloka 24
मोचितोरामवाक्येनवानरैश्चनिपीडितः । शुकःपरमसन्त्रस्तोरक्षोधिपमुपागमत् ।।6.24.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी की आज्ञा से छुटकारा पाकर वानरों से पीड़ित होने के कारण अत्यन्त भयभीत हुआ शुक राक्षसराज के पास गया
Show English Translation
Relieved by the word of Rama, tormented Suka who was highly terrified returned to the king of Rakshasas.
ShlokaShloka 25
रावणःप्रहसन्नेवशुकंवाक्यमुवाचह ।।6.24.25।। किमिमौतेसितौपक्षौलूनपक्षश्चदृश्यसे । कच्चिन्नानेकचित्तानांतेषांत्वंवशमागतः ।।6.24.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा रावण के इस प्रकार पूछने पर भय से घबराये हुए शुक ने उस समय उस श्रेष्ठ राक्षसराज को इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English Translation
Laughing at Suka, Ravana spoke these words. "Why are your wings fastened? Your wings have been clipped, it appears!. I suppose you have not fallen under the clutches of the fickle minded Vanaras!"
ShlokaShloka 26
ततस्सभयसंविग्नस्तदाराज्ञाभिचोदितः । वचनंप्रत्युवाचेदंराक्षसाधिपमुत्तमम् ।।6.24.27।। सागरस्योत्तरेतीरेऽब्रवंतेवचनंतथा । यथासन्धेशमक्लिष्टंसान्त्वयन् श्लक्ष्णयागिरा ।।6.24.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा रावण के इस प्रकार पूछने पर भय से घबराये हुए शुक ने उस समय उस श्रेष्ठ राक्षसराज को इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English Translation
Then Suka who was caught by fear, having been asked by the king, trembling away thus replied to the Rakshasa king. "I went to the northern shore of the ocean and delivered gently the speech just as it was conveyed by you."
ShlokaShloka 27
क्रुद्धैस्सैरहमुत्प्लुतदृष्टमात्रःप्लवङ्गमैः । गृहीतोऽस्म्यपिचारब्दोहन्तुंलोप्तुंचमुष्टिभि ।।6.24.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! मैंने समुद्र के उत्तर तट पर पहुंचकर आपका संदेश बहुत स्पष्ट शब्दों में मधुर वाणी द्वारा सान्त्वना देते हुए सुनाया
Show English Translation
As soon as they saw me, the enraged Vanaras rising up (into the sky) took hold of me and started injuring me and slaying me.
ShlokaShloka 28
नैवसम्भाषितुंशक्यास्सम्प्रश्नोऽत्रनलभ्यते । प्रकृत्याकोपनास्तीक्ष्णानानराराक्षसाधिप ।।6.24.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘किंतु मुझपर दृष्टि पड़ते ही कुपित हुए वानरों ने उछलकर मुझे पकड़ लिया और घूसों से मारना एवं पाँखें नोचना आरम्भ किया
Show English Translation
"O king of Rakshasas! It was not possible to negotiate there with the Vanaras). I had no opportunity to interrogate with them. By nature, Vanaras are violent and are highly furious."
ShlokaShloka 29
सचहन्ताविराधस्यकबन्धस्यखरस्यच । सुग्रीवसहितोरामस्सीताया: पदमागतः ।।6.24.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो विराध, कबन्ध और खर का वध कर चुके हैं, वे श्रीराम सुग्रीव के साथ सीता के स्थान का पता पाकर उनका उद्धार करने के लिये आये हैं
Show English Translation
"The life of Viradha, Kabhanda and Khara has been taken away by Rama. Accompanied by Sugriva they have set their foot into Lanka for Sita's sake."
ShlokaShloka 30
सकृत्वासागरेसेतुंतीर्त्वाचलवणोदधिम् । एषरक्षांसिनिर्दूयधन्वीतिष्ठतिराघवः ।।6.24.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो विराध, कबन्ध और खर का वध कर चुके हैं, वे श्रीराम सुग्रीव के साथ सीता के स्थान का पता पाकर उनका उद्धार करने के लिये आये हैं
Show English Translation
"Mighty Raghava having crossed the salt sea and reached the shore of Rakshasas, organized them (Vanaras) and stood wielding a bow."
ShlokaShloka 31
ऋक्षवानरसङ्घानामनीकानिसहस्रशः । गिरिमेघनिकाशानांछादयन्तिवसुन्धराम् ।।6.24.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे रघुनाथजी समुद्र पर पुल बाँध लवणसागर को पार करके राक्षसों को तिनकों के समान समझकर धनुष हाथ में लिये यहाँ पास ही खड़े हैं
Show English Translation
"Thousands of army forces of monkeys and Bears resembling mountains and clouds have settled on the ground."
ShlokaShloka 32
राक्षसानांबलौघस्यवानरेन्द्रबलस्यच । नैतयोर्विद्यतेसन्धिर्देवदानवयोरिव ।।6.24.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पर्वत और मेघों के समान विशालकाय रीछों और वानर-समूहों की सहस्रों सेनाएँ इस पृथ्वी पर छा गयी हैं।
Show English Translation
Alliance is not possible between Rakshasas and army of Bears and Vanaras, just as alliance is not possible between gods and demons.
ShlokaShloka 33
पुराप्राकारमायान्तिक्षिप्रमेकतरंकुरु । सीतांवास्मैप्रयच्छाशुसुयुद्धंवापिप्रदीयताम् ।।6.24.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवता और दानवों में जैसे मेल होना असम्भव है, उसी प्रकार राक्षसों और वानरराज सुग्रीव के सैनिकों में संधि नहीं हो सकती
Show English Translation
"They will reach the boundary wall. At once you may do one of the two that I suggest you do. I implore you either to give away Sita or give good battle."
ShlokaShloka 34
शुकस्यवचनंश्रुत्वारावणोवाक्यमब्रवीत् । रोषसंरक्तनयनोनिर्दहन्निनचक्षुषा ।।6.24.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि देवता, गन्धर्व और दानव भी मुझसे युद्ध करने को तैयार हो जायँ तथा सारे संसार के लोग मुझे भय दिखाने लगें तो भी मैं सीता को नहीं लौटाऊँगा
Show English Translation
Angry, redeyed Ravana, having heard Suka's words spoke as though he would burn him with his glance.
ShlokaShloka 35
यदिमांप्रतियुध्येरन् देवगन्धर्वदानवाः । नैवसीतांप्रदास्यामिसर्वलोकभयादपि ।।6.24.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि देवता, गन्धर्व और दानव भी मुझसे युद्ध करने को तैयार हो जायँ तथा सारे संसार के लोग मुझे भय दिखाने लगें तो भी मैं सीता को नहीं लौटाऊँगा
Show English Translation
"Even if gods, Gandharvas and demons come to wage war with me, even if all the worlds threaten me, I shall not give away Sita."
ShlokaShloka 36
कदासमभिधावन्तिराघवंमामकाश्शराः । वसन्तेपुष्पितंमत्ताभ्रमराइवपादपम् ।।6.24.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि देवता, गन्धर्व और दानव भी मुझसे युद्ध करने को तैयार हो जायँ तथा सारे संसार के लोग मुझे भय दिखाने लगें तो भी मैं सीता को नहीं लौटाऊँगा
Show English Translation
"Just as drunken bees reach the trees with blossoms in spring when will my arrows attack Rama?"
ShlokaShloka 37
कदातूणीयशैर्दीप्तैर्गणश: कार्मुकच्युतैः । शरैरादीपयाम्येनमुल्काभिरिवकुञ्जरम् ।।6.24.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे मतवाले भ्रमर वसन्त-ऋतु में फूलों से भरे हुए वृक्षपर टूट पड़ते हैं, उसी प्रकार मेरे बाण कब उस रघुवंशी पर धावा करेंगे?
Show English Translation
"When will the glowing arrows from my quiver, that are fit to pierce in thousands, be able to goad Rama like the burning fire sticks goad the elephants?"
ShlokaShloka 38
तच्चास्यबलमादास्येबलेनमहतावृतः । ज्योतिषामिवसर्वेषांप्रभामुद्यन्दिवाकरः ।।6.24.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वह अवसर कब आयेगा जब मेरे धनुष से छूटे हुए तेजस्वी बाणों द्वारा घायल होकर राम का शरीर लहूलुहान हो जायगा और जैसे जलती हुई लुकारी से लोग हाथी को जलाते हैं, उसी तरह मैं उन बाणों से राम को दग्ध कर डालूँगा
Show English Translation
"Just as the rising Sun light obscures the radiance of all (other stars) when will I obscure him surrounded by his army?"
ShlokaShloka 39
सागरस्येवमेवेगोमारुतस्येवमेगति: । नहिदाशरथिर्वेदतेनमांयोद्धुमिच्छति ।।6.24.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे सूर्य अपने उदय के साथ ही समस्त नक्षत्रों की प्रभा हर लेते हैं, उसी प्रकार मैं विशाल सेना के साथ रणभूमि में खड़ा हो राम की समस्त वानर-सेना को आत्मसात् कर लूँगा
Show English Translation
"I have the speed of the ocean and swiftness like the WindGod. Rama does not know this and desires to wage war with me."
ShlokaShloka 40
नमेतूणीशयान्बाणान् सविषानिवपन्नगान् । रामःपश्यतिसङ्ग्रामेतेनमांयोध्दुमिच्छति ।।6.24.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि महासमर में सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अथवा साक्षात् वरुण या स्वयं यमराज अथवा मेरे बड़े भाई कुबेर ही आ जायँ तो वे भी अपनी बाणाग्नि से मुझे पराजित नहीं कर सकते’
Show English Translation
"Rama has not seen the poisonous arrows in my quiver in battle. Therefore, he is desiring comb at with me."
ShlokaShloka 41
नजानातिपुरावीर्यममयुद्धेसराघवः । ममचापमयींवीणांशरकोणैःप्रवादिताम् ।।6.24.43।। ज्याशब्दतुमुलांघोरामार्तभीतमहास्वनाम् । नाराचतलसन्नादांतांममाहितवाहिनीम् ।।6.24.44।। अवगाह्यमहारङ्गंवादयिष्याम्यहंरणे ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि महासमर में सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अथवा साक्षात् वरुण या स्वयं यमराज अथवा मेरे बड़े भाई कुबेर ही आ जायँ तो वे भी अपनी बाणाग्नि से मुझे पराजित नहीं कर सकते’
Show English Translation
"He has not known my valour in war. Entering the enemy's army holding my formidable Veena, making challenging sounds with the sharp heads of arrows, causing tumultuous noise like the sound of cry of destitute and frightened ones with iron arrows, I will play the Veena of my bow in hand."
ShlokaShloka 42
नवासवेनापिसहस्रचक्षुषायथास्मिशक्योवरुणेनवास्वयम् । यमेनवाधर्षयितुंशराग्निनामहाहवेवैश्रवणेनवापुन: ।। 6.24.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि महासमर में सहस्रनेत्रधारी इन्द्र अथवा साक्षात् वरुण या स्वयं यमराज अथवा मेरे बड़े भाई कुबेर ही आ जायँ तो वे भी अपनी बाणाग्नि से मुझे पराजित नहीं कर सकते’
Show English Translation
"It is not possible (to win over) for the thousand eyed Indra, or even Varuna, the god presiding over water, or even for Yama, the god of death and again even for Kubera the god of wealth to face the fire of my arrows (said Ravana to Suka)." ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकावेयुध्दकाण्डेचतुर्विंशस्सर्गः ।। This is the end of the twenty fourth sarga of Yuddha Kanda of the first epic, the holy Ramayana composed by sage Valmiki.