Yuddha Kanda

Sarga 16: Ravana gets annoyed at Vibheeshana's advice and replies to him in a harsh tone. Vibheeshana departs from Ravana.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 16

26 shlokas

ShlokaShloka 1
सुनिविष्टंहितंवाक्यमुक्तवन्तंविभीषणम् । अ���्रवीत्परुषंवाक्यंरावणःकालचोदितः ।।6.16.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भाई! शत्रु और कुपित विषधर सर्प के साथ रहना पड़े तो रह ले; परंतु जो मित्र कहलाकर भी शत्रु की सेवा कर रहा हो, उसके साथ कदापि न रहे
Show English Translation
While Vibheeshana advised in Ravana's favour with all good intention, Ravana who was under the influence of death spoke harsh words.
ShlokaShloka 2
वसेत्सहसपत्नेनक्रुद्धेऽनाशीविषेणवा । नतुमित्रप्रवादेनसंवसेच्छत्रुसेविना ।।6.16.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भाई! शत्रु और कुपित विषधर सर्प के साथ रहना पड़े तो रह ले; परंतु जो मित्र कहलाकर भी शत्रु की सेवा कर रहा हो, उसके साथ कदापि न रहे
Show English Translation
"One can live with a known enemy or even with an angry and venomous serpent but cannot stay together with one who professes to be a friend and devoted to an enemy."
ShlokaShloka 3
जानामिशीलंज्ञातीनांसर्वलोकेषुराक्षस: । हृष्यन्तिव्यसनेष्वेतेज्ञातीनाज्ञातयस्सदा ।।6.16.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षस! सम्पूर्ण लोकों में सजातीय बन्धुओं का जो स्वभाव होता है, उसे मैं अच्छी तरह जानता हूँ। जातिवाले सर्वदा अपने अन्य सजातीयों की आपत्तियों में ही हर्ष मानते हैं
Show English Translation
"The behaviour of close relatives in all worlds is known to me. They are happy at the difficulties of relatives."
ShlokaShloka 4
प्रथानंसाधनंवैद्यंधर्मशीलंचराक्षस: । ज्ञातयोह्यवमन्यन्तेशूरंपरिभवन्तिच ।।6.16.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निशाचर! जो ज्येष्ठ होने के कारण राज्य पाकर सबमें प्रधान हो गया हो, राज्यकार्य को अच्छी तरह चला रहा हो और विद्वान्, धर्मशील तथा शूरवीर हो, उसे भी कुटुम्बीजन अपमानित करते हैं और अवसर पाकर उसे नीचा दिखाने की भी चेष्टा करते हैं
Show English Translation
"O Rakshasa Relatives will insult and disapprove their chief even if he is an accomplished one, a virtuous one or a heroic one and does his duty (as a ruler)."
ShlokaShloka 5
नित्यमन्योन्यसम्हृष्टाव्यसनेष्वाततायिनः । प्रच्छन्नहृदयाघोराज्ञातयस्तुभयावहाः ।।6.16.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जातिवाले सदा एक-दूसरे पर संकट आने पर हर्ष का अनुभव करते हैं। वे बड़े आततायी होते हैं। मौका पड़ने पर आग लगाने, जहर देने, शस्त्र चलाने, धन हड़पने और क्षेत्र तथा स्त्री का अपहरण करने में भी नहीं हिचकते हैं। अपना मनोभाव छिपाये रहते हैं; अतएव क्रूर और भयंकर होते हैं
Show English Translation
"Pretending to be friendly forever the relatives rejoice in them is fortunes of their relatives. They create terrible fear like desperadoes and covertly ones."
ShlokaShloka 6
श्रूयन्तेहस्तिभिर्गीताश्श्लोकाःपद्मवनेक्वचित् । पाशहस्तान्नरान्द्रुष्टवाशृणुतान्गदतोमम ।।6.16.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पूर्वकाल की बात है, पद्मवन में हाथियों ने अपने हृदय के उद्गार प्रकट किये थे, जो अब भी श्लोकों के रूप में गाये और सुने जाते हैं। एक बार कुछ लोगों को हाथ में फंदा लिये आते देख हाथियों ने जो बातें कही थीं, उन्हें बता रहा हूँ, मुझसे सुनो
Show English Translation
"In the past elephants in the lotus park, uttered some verses on seeing men holding snares in hand. I will relate those that I heard. You may listen."
ShlokaShloka 7
नाग्निर्नान्यानिशस्त्राणिननःपाशाभयावहाः । घोरास्स्वार्थप्रयुक्तास्तुज्ञातयोनोभयावहाः ।।6.16.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमें अग्नि, दूसरे-दूसरे शस्त्र तथा पाश भय नहीं दे सकते। हमारे लिये तो अपने स्वार्थी जाति-भाई ही भयानक और खतरे की वस्तु हैं
Show English Translation
"We have no fear of fire or weapons or noose of death. Selfish relatives are causing fear in us."
ShlokaShloka 8
उपायमेतेवक्ष्यन्तिग्रहणेनात्रसंशयः । कृत्स्नाद्भयाद् ज्ञातिभयंसुकष्टंविदितंचन ।।6.16.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये ही हमारे पकड़े जाने का उपाय बता देंगे, इसमें संशय नहीं; अतः सम्पूर्ण भयों की अपेक्षा हमें अपने जाति-भाइयों से प्राप्त होने वाला भय ही अधिक कष्टदायक जान पड़ता है
Show English Translation
"It is known that they (paternal relatives) teach the means to catch us. Out of all fears the fear of close relatives is the great difficulty for us."
ShlokaShloka 9
विद्यतेगोषुसम्पन्नंविद्यतेब्राह्मणेदमः । विद्यतेस्त्रीषुचापल्यंविद्यतेज्ञातितोभयम् ।।6.16.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे गौओं में हव्य-कव्य की सम्पत्ति दूध होता है, स्त्रियों में चपलता होती है और ब्राह्मण में तपस्या रहा करती है, उसी प्रकार जाति-भाइयों से भय अवश्य प्राप्त होता है
Show English Translation
"In the cows' wealth is present, in the brahmins forbearance is seen, in the women capriciousness exists but in close relatives fear is present."
ShlokaShloka 10
ततोनेष्टमिदंसौम्ययदहंलोकसत्कृतः । ऐश्वर्यमभिजातश्चज्ञातीनांमूर्ध्न्यवस्थितः ।।6.16.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः सौम्य! आज जो सारा संसार मेरा सम्मान करता है और मैं जो ऐश्वर्यवान्, कुलीन और शत्रुओं के सिर पर स्थित हूँ, यह सब तुम्हें अभीष्ट नहीं है
Show English Translation
"Gentle (Vibheeshana) one Since you belong to the same kinsfolk (as I) you do not like me, who is born of noble descent, attained the position of chief (of clan), is worshipped by the world, and attained sovereignty."
ShlokaShloka 11
यथापुष्करपत्रेषुपतितास्तोयबिन्दवः । नश्लेषमभिगच्छन्तितथाऽनार्येषुसङ्गतम् ।।6.16.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे कमल के पत्ते पर गिरी हुई पानी की बूंदें उसमें सटती नहीं हैं, उसी प्रकार अनार्यों के हृदय में सौहार्द नहीं टिकता है
Show English Translation
"Just as drops of water that fall on lotus leaves do not adhere to each other, like wise however long you spend with an unworthy (relative) one, good friendship does not take place."
ShlokaShloka 12
यथामधुकरस्तर्षाद्रसंविन्दन्नविद्यते । तथात्वमपितत्रैवतथानार्येषुसौहृदम् ।।6.16.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे भ्रमर रस की इच्छा से काश के फूल का पान करे तो उसमें रस नहीं पा सकता, उसी प्रकार अनार्यों में जो स्नेह होता है, वह किसी के लिये लाभदायक नहीं होता
Show English Translation
"Just as honeybees do not have gratitude after drinking (honey) and satisfying, the friendship with an unworthy person like you is of no use."
ShlokaShloka 13
यथापूर्वंगजस्स्नात्वागृह्यहस्तेनवैरजः । दूषयत्यात्मनोदेहंतथानार्येषुसङ्गतम् ।।6.16.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे भ्रमर रस की इच्छा से काश के फूल का पान करे तो उसमें रस नहीं पा सकता, उसी प्रकार अनार्यों में जो स्नेह होता है, वह किसी के लिये लाभदायक नहीं होता
Show English Translation
"Just as an elephant takes dust with its trunk and abuses (and spreads on) its own body after taking a bath so also is the association with unworthy ones."
ShlokaShloka 14
यथाशरदिमेघानांसिञ्चतामपिगर्जताम् । नभवत्यम्बुसंक्लेदस्तथाऽनार्येषुसौहृदम् ।।6.16.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे भ्रमर रस की इच्छा से काश के फूल का पान करे तो उसमें रस नहीं पा सकता, उसी प्रकार अनार्यों में जो स्नेह होता है, वह किसी के लिये लाभदायक नहीं होता
Show English Translation
"Just as the autumn rain poured out from the thundering clouds does not dampen, in the same way unworthy ones do not have affection."
ShlokaShloka 15
यथामधुकरस्तर्षात्काशपुष्पंपिबन्नपि । रसमत्रनविन्देततथानार्वेषुसौहृ��म् ।।6.16.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे हाथी पहले स्नान करके फिर सँड़ से धूल उछालकर अपने शरीर को गँदला कर लेता है, उसी प्रकार दुर्जनों की मैत्री दूषित होती है
Show English Translation
"Just as honeybees do not stay at the flower after satisfaction with the nectar, in the same way is the friendship with unworthy ones."
ShlokaShloka 16
अन्यस्त्वेवंविधंब्रूयाद्वाक्यमेतन्निशाचर: । अस्मिन्मुहूर्तेनभवेत्त्वांतुधिक्कुलपांसन ।।6.16.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुलकलङ्क निशाचर! तुझे धिक्कार है। यदि तेरे सिवा दूसरा कोई ऐसी बातें कहता तो उसे इसी मुहूर्त में अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ता’
Show English Translation
"O Night ranger (Vibheeshana) If any other one had spoken such words, I would not let him live this moment and also destroy. Fie upon you."
ShlokaShloka 17
इत्युक्तःपरुषंवाक्यंन्यायवादीविभीषणः । उत्पपातगदापाणिश्चतुर्भिस्सहराक्षसैः ।।6.6.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण न्यायानुकूल बातें कह रहे थे तो भी रावण ने जब उनसे ऐसे कठोर वचन कहे, तब वे हाथ में गदा लेकर अन्य चार राक्षसों के साथ उसी समय उछलकर आकाश में चले गये
Show English Translation
Vibheeshana who was just in his argument rose up, wielding mace in hand accompanied by the four Rakshasas, when Ravana had spoken such harsh words to him.
ShlokaShloka 18
अब्रवीच्चतदावाक्यंजातक्रोधोविभीषणः । अन्तरिक्षगत्शीमान्भ्रातरंराक्षसाधिपम् ।।6.16.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! तुम्हारी बुद्धि भ्रम में पड़ी हुई है। तुम धर्म के मार्ग पर नहीं हो। यों तो मेरे बड़े भाई होने के कारण तुम पिता के समान आदरणीय हो। इसलिये मुझे जो-जो चाहो, कह लो; परंतु अग्रज होने पर भी तुम्हारे इस कठोर वचन को कदापि नहीं सह सकता
Show English Translation
Great Vibheeshana was enraged. Then going up into the sky spoke these words to his brother, the Lord of Rakshasas.
ShlokaShloka 19
सत्वंभ्राताऽसिमेराजन्ब्रूहिमांयद्यदिच्छसि । ज्येष्टोमान्यःपितृसमोनचधर्मपथेस्थितः ।।6.16.19।। इदंतुपरुषंवाक्यंनक्षमाम्यग्रजस्यते ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! तुम्हारी बुद्धि भ्रम में पड़ी हुई है। तुम धर्म के मार्ग पर नहीं हो। यों तो मेरे बड़े भाई होने के कारण तुम पिता के समान आदरणीय हो। इसलिये मुझे जो-जो चाहो, कह लो; परंतु अग्रज होने पर भी तुम्हारे इस कठोर वचन को कदापि नहीं सह सकता
Show English Translation
"O King You, being my elder brother, you may tell me What you wish. You are equal to father being elder brother and are to be honoured. But you have not followed the righteous path. The words you spoke are not pardonable."
ShlokaShloka 20
सुनीतंहितकामेनवाक्यमुक्तंदशानन: । नगृह्णन्त्यकृतात्मानःकालस्यवशमागताः ।।6.16.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दशानन ! जो अजितेन्द्रिय पुरुष काल के वशीभूत हो जाते हैं, वे हितकी कामना से कहे हुए सुन्दर नीतियुक्त वचनों को भी नहीं ग्रहण करते हैं
Show English Translation
"O Tenheaded king Fallen under the sway of death, you are foolish. You do not understand the well prepared good words spoken by me wishing your welfare."
ShlokaShloka 21
सुलभाःपुरुषराजन् सततंप्रियवादिनः । अप्रियस्यचपथ्यस्यवक्ताश्रोताचदुर्लभः ।।6.16.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! सदा प्रिय लगने वाली मीठी-मीठी बातें कहने वाले लोग तो सुगमता से मिल सकते हैं; परंतु जो सुनने में अप्रिय किंतु परिणाम में हितकर हो, ऐसी बात कहने और सुनने वाले दुर्लभ होते हैं।
Show English Translation
"O King Those who speak pleasingly are always easier to find than those who speak unpleasant but good words. Listeners of unpleasant words (though good) are difficult (to find)."
ShlokaShloka 22
बद्धंकालस्यपाशेनसर्वभूतापहारिणा । ननश्यन्तमुपेक्षेत्वांप्रदीप्तंशरणंयथा ।।6.16.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम समस्त प्राणियों का संहार करने वाले काल के पाश में बँध चुके हो। जिसमें आग लग गयी हो, उस घर की भाँति नष्ट हो रहे हो। ऐसी दशा में मैं तुम्हारी उपेक्षा नहीं कर सकता था, इसीलिये तुम्हें हित की बात सुझा दी थी
Show English Translation
"Bound by the noose of death which is the cause of destruction of all beings you are going to be killed just as the burning house if you ignore my advice."
ShlokaShloka 23
दीप्तपावकसङ्काशैश्शितैःकाञ्चनभूषणैः । नत्वामिच्छाम्यहंद्रष्टुंरामेणनिहतंशरैः ।।6.16.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम के सुवर्णभूषित बाण प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी और तीखे हैं। मैं श्रीराम के द्वारा उन बाणों से तुम्हारी मृत्यु नहीं देखना चाहता था, इसीलिये तुम्हें समझाने की चेष्टा की थी
Show English Translation
"While the sharp golden arrows of Rama burning like fire strike you, I do not wish to see."
ShlokaShloka 24
शूराश्चबलवन्तश्चकृतास्त्राश्चरणाजिरे । कालाभिपन्नास्सीदन्तियथावालुकसेतव ।।6.16.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
काल के वशीभूत होने पर बड़े-बड़े शूरवीर, बलवान् और अस्त्रवेत्ता भी बालूकी भीति या बाँध के समान नष्ट हो जाते हैं
Show English Translation
"Even the heroic archers and mighty men wielding weapons will fall in war seized by death like the dams of sands."
ShlokaShloka 25
तन्मर्षयतुयच्चोक्तंगुरुत्वाद्धितमिच्छता ।।6.16.25।। अत्मानंसर्वथारक्षपुरींचेमांसराक्षसाम् । स्वस्तितेऽस्तुगमिष्यामिसुखीभवमयाविना ।।6.16.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राक्षसराज! मैं तुम्हारा हित चाहता हूँ। इसीलिये जो कुछ भी कहा है, वह यदि तुम्हें अच्छा नहीं लगा तो उसके लिये मुझे क्षमा कर दो; क्योंकि तुम मेरे बड़े भाई हो। अब तुम अपनी तथा राक्षसोंसहित इस समस्त लङ्कापुरी की सब प्रकार से रक्षा करो। तुम्हारा कल्याण हो। अब मैं यहाँ से चला जाऊँगा। तुम मेरे बिना सुखी हो जाओ
Show English Translation
"Since you are an elderly one, I desired to tender good advice and spoke these words. I may be excused. You protect all these Rakshasas, this capital city and yourself after I depart. Let you be auspicious and be happy."
ShlokaShloka 26
निवार्यमाणस्यमयाहितैषिणानरोचतेतेवचनंनिशाचर: । परीतकालाहिगतायुषोनराहितंनगृह्णन्तिसुहृद्भिरीरितम् ।।6.16.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निशाचरराज! मैं तुम्हारा हितैषी हूँ। इसीलिये मैंने तुम्हें बार-बार अनुचित मार्ग पर चलने से रोका है, किंतु तुम्हें मेरी बात अच्छी नहीं लगती है। वास्तव में जिन लोगों की आयु समाप्त हो जाती है, वे जीवन के अन्तकाल में अपने सुहृदों की कही हुई हितकर बात भी नहीं मानते हैं’
Show English Translation
"O King My words (of advice), given in your interest to prevent you, are not palatable to you. Good advice tendered by friends at the time of death will not be received by those beings whose life is over." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेषोडशस्सर्गः।। This is the end of the sixteenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.