Yuddha Kanda

Sarga 18: Sri Rama decided to accept friendship with Vibheeshana.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 18

36 shlokas

ShlokaShloka 1
अथरामःप्रसन्नात्माशृत्वावायुसुतस्यह । प्रत्यभाषतदुर्धषश्रुत��ानात्मनिस्थितम् ।।6.18.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
वायुनन्दन हनुमान् जी के मुख से अपने मन में बैठी हुई बात सुनकर दुर्जय वीर भगवान् श्रीराम का चित्त प्रसन्न हो गया। वे इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Having heard Hanuman (son of wind god) formidable Rama was highly pleased at heart and started to tell his opinion.
ShlokaShloka 2
ममापितुविवक्षाऽस्तिकाचित्प्रतिविभीषणम् । श्रोतुमिच्छामितत्सर्वंभवद्भिश्श्रेयसिस्थितैः ।।6.18.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मित्रो! विभीषण के सम्बन्ध में मैं भी कुछ कहना चाहता हूँ। आप सब लोग मेरे हितसाधन में संलग्न रहने वाले हैं। अतः मेरी इच्छा है कि आप भी उसे सुन लें
Show English Translation
"Even I desire to speak a few words about Vibheeshana. I wish you, who are my well wishers and devoted to me, also hear me."
ShlokaShloka 3
मित्रभावेनसम्प्राप्तंनत्यजेयंकथञ्चन । दोषोयद्यपितस्यस्यात्सतामेतदगर्हितम् ।।6.18.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो मित्रभाव से मेरे पास आ गया हो, उसे मैं किसी तरह त्याग नहीं सकता। सम्भव है उसमें कुछ दोष भी हों, परंतु दोषीको आश्रय देना भी सत्पुरुषों के लिये निन्दित नहीं है (अतः विभीषण को मैं अवश्य अपनाऊँगा)’
Show English Translation
Although he (Vibheeshana) has defects, as he has come here with a friendly feeling, I cannot reject him. Good people are not reprehensible.
ShlokaShloka 4
सुग्रीस्त्वथतद्वाक्यमाभाष्यचविमृश्यच । ततश्शुभतरंवाक्यमुवाचहरिपुङ्गवः ।।6.18.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
वानरराज सुग्रीव ने भगवान् श्रीराम के इस कथन को सुनकर स्वयं भी उसे दोहराया और उस पर विचार करके यह परम सुन्दर बात कही
Show English Translation
Then Sugriva, the leader of Vanaras reflecting on what was spoken by Rama said these words favouring Rama.
ShlokaShloka 5
सुदुष्टोवाप्यदुष्टोवाकिमेषरजनीचरः । ईदृशंव्यसनंप्राप्तंभ्रातरंयःपरित्यजेत् ।।6.18.5।। कोनामसभवेत्तस्ययमेषनपरित्यजेत् ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! इस समय वानरराज ने जैसी बात कही है, वैसी कोई भी पुरुष शास्त्रों का अध्ययन और गुरुजनों की सेवा किये बिना नहीं कह सकता
Show English Translation
"Let this Rakshasa (night ranger) be a wicked one or not a wicked one, what have we to worry about such a person? He has come here abandoned by his brother and who will not send away such a person? Who will not do so?"
ShlokaShloka 6
वानराधिपतेर्वाक्यंश्रुत्वासर्वानुदीक्ष्यच ।।6.18.6।। ईषदुत्स्मयमानस्तुलक्ष्मणंपुण्यलक्षणम् । इतिहोवाचकाकुत्स्थोवाक्यंसत्यपराक्रमः ।।6.18.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! इस समय वानरराज ने जैसी बात कही है, वैसी कोई भी पुरुष शास्त्रों का अध्ययन और गुरुजनों की सेवा किये बिना नहीं कह सकता
Show English Translation
On hearing the words of the king of Vanaras, Rama of Kakuthsa dynasty and of truthful valour looked at all and threw a smile slightly at meritorious Lakshmana and spoke these words.
ShlokaShloka 7
अनधीत्यचशास्त्राणिवृद्धाननुपसेव्यच । नशक्यमीदृशंवक्तुंयदुवाचहरीश्वरः ।।6.18.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! इस समय वानरराज ने जैसी बात कही है, वैसी कोई भी पुरुष शास्त्रों का अध्ययन और गुरुजनों की सेवा किये बिना नहीं कह सकता
Show English Translation
"That which has been spoken by the Lord of monkeys in this way is not possible for one who has not studied sastras or served the elders."
ShlokaShloka 8
अस्तिसूक्ष्मतरंकिंचिद्यदत्रप्रतिभातिमे । प्रत्यक्षंलौकिकंचापिविद्यतेसर्वराजसु ।।6.18.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! इस समय वानरराज ने जैसी बात कही है, वैसी कोई भी पुरुष शास्त्रों का अध्ययन और गुरुजनों की सेवा किये बिना नहीं कह सकता
Show English Translation
"It strikes me that in this regard, as it is openly known for all the kings or at least in a subtle manner from a worldly point of view."
ShlokaShloka 9
अमित्रास्तत्कुलीनाश्चप्रातिदेश्याश्चकीर्तिताः । व्यसनेषुप्रहर्तारस्तस्मादयमिहागतः ।।6.18.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजाओं के छिद्र दो प्रकार के बताये गये हैं—एक तो उसी कुल में उत्पन्न हुए जाति-भाई और दूसरे पड़ोसी देशों के निवासी। ये संकट में पड़ने पर अपने विरोधी राजा या राजपुत्र पर प्रहार कर बैठते हैं। इसी भय से यह विभीषण यहाँ आया है (इसे भी अपने जाति-भाइयों से भय है)
Show English Translation
"When in difficulty kings of the same clan of adjoining countries keep attacking the renowned and so they are declared as enemies. It is on account of this cause he (Vibheeshana) has come here."
ShlokaShloka 10
अपापास्तत्कुलीनाश्चमानयन्तिस्वकान्हितान् । एषप्रायोनरेन्द्राणांशङ्कनीयस्तुशोभनः ।।6.18.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजाओं के छिद्र दो प्रकार के बताये गये हैं—एक तो उसी कुल में उत्पन्न हुए जाति-भाई और दूसरे पड़ोसी देशों के निवासी। ये संकट में पड़ने पर अपने विरोधी राजा या राजपुत्र पर प्रहार कर बैठते हैं। इसी भय से यह विभीषण यहाँ आया है (इसे भी अपने जाति-भाइयों से भय है)
Show English Translation
"The sinless ones respect the kings of their clan as friendly ones. But by and large such kings also do not believe the virtuous ones among the kings."
ShlokaShloka 11
यस्तुदोषस्त्वयाप्रोक्तोह्यादानेऽरिबलस्यच । तत्रतेकीर्तयिष्यामियथाशास्त्रमिदंशृणु ।।6.18.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिनके मन में पाप नहीं है, ऐसे एक कुल में उत्पन्न हुए भाई-बन्धु अपने कुटुम्बीजनों को हितैषी मानते हैं, परंतु यही सजातीय बन्धु अच्छा होने पर भी प्रायः राजाओं के लिये शङ्कनीय होता है (रावण भी विभीषण को शङ्का की दृष्टि से देखने लगा है; इसलिये इसका अपनी रक्षा के लिये यहाँ आना अनुचित नहीं है। अतः तुम्हें इसके ऊपर भाई के त्याग का दोष नहीं लगाना चाहिये)
Show English Translation
"I will tell you what the scriptures have said about the demerit in accepting an enemy's strength that you have spoken. You may listen."
ShlokaShloka 12
नवयंतत्कुलीनाश्चराज्यकाङ् क्षीचराक्षसः । पण्डिताहिभविष्यन्तितस्माद्ग्राह्योविभीषणः ।।6.18.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुमने शत्रुपक्षीय सैनिक को अपनाने में जो यह दोष बताया है कि वह अवसर देखकर प्रहार कर बैठता है, उसके विषय में मैं तुम्हें यह नीतिशास्त्र के अनुकूल उत्तर दे रहा हूँ, सुनो
Show English Translation
"We do not belong to their clan. Among Rakshasas there are some learned ones. Vibheeshana has come because of his desire for their (Rakshasa) kingdom, perhaps ?"
ShlokaShloka 13
अव्यग्राश्चप्रहृष्टाश्चनभविष्यन्तिसङ्गता । प्रणादश्चमहानेषततोऽस्यभयमागतम् ।।6.18.14।। इतिभेदंगमिष्यन्तितस्माग्राह्योविभीषणः ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमलोग इसके कुटुम्बी तो हैं नहीं (अतः हमसे स्वार्थ-हानि की आशंका इसे नहीं है) और यह राक्षसराज्य पाने का अभिलाषी है (इसलिये भी यह हमारा त्याग नहीं कर सकता)। इन राक्षसों में बहुत-से लोग बड़े विद्वान् भी होते हैं (अतः वे मित्र होने पर बड़े काम के सिद्ध होंगे) इसलिये विभीषण को अपने पक्ष में मिला लेना चाहिये
Show English Translation
"Kinsmen will not be satisfied with one another and are not free from anxiety. That way they will not be together. Vibheeshana who has come out of fear in this way crying loudly for help and is worthy to accept."
ShlokaShloka 14
नसर्वेभ्रातरस्तातभवन्तिभरतोपमाः । मद्विथावापितुःपुत्रास्सुहृदोनाभवद्विथाः ।।6.18.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमसे मिल जाने पर ये विभीषण आदि निश्चिन्त एवं प्रसन्न हो जायँगे। इनकी जो यह शरणागति के लिये प्रबल पुकार है, इससे मालूम होता है, राक्षसों में एक-दूसरेसे भय बना हुआ है। इसी कारण से इनमें परस्पर फूट होगी और ये नष्ट हो जायँगे। इसलिये भी विभीषण को ग्रहण कर लेना चाहिये
Show English Translation
"O dear All brothers cannot be like Bharata, all sons will not be like me, or all friends like you."
ShlokaShloka 15
एवमुक्तस्तुरामेणसुग्रीवस्सहलक्ष्मणः । उत्थायेदंमहाप्राज्ञःप्रणतोवाक्यमब्रवीत् ।।6.18.16।।
Show English Translation
When Rama had spoken that way, sagacious Sugriva along with Lakshmana got up and saluted him and spoke these words to Rama.
ShlokaShloka 16
रावणेनप्रणिहितंतमवेहिविभीषणम् । तस्याहंनिग्रहंमन्येक्षमंक्षमवतांवर ।।6.18.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उचित कार्य करने वालों में श्रेष्ठ रघुनन्दन! आप उस राक्षस को रावण का भेजा हुआ ही समझें। मैं तो उसे कैद कर लेना ही ठीक समझता हूँ
Show English Translation
"Rama, you are exceptional in excusing Vibheeshana. Realize that he has been dispatched here by Ravana. I consider befitting for you to captivate him."
ShlokaShloka 17
राक्षसोजिह्मयाबुध्यासन्दिष्टोऽयमिहागतः । प्रहर्तुंत्वयिविश्वस्तेप्रच्छन्नोमयिवानघ ।।6.18.18।। लक्ष्मणेवामहाबाहो सवध्यस्सचिवैस्सहा । रावणस्यनृशंसस्यभ्राताह्येषविभीषणः ।। एवमुक्त्वारघुश्रेष्ठंसुग्रीवोवाहिनीपतिः । वाक्यज्ञोवाक्यकुशलंततोमौनमुपागमत् ।।6.18.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उचित कार्य करने वालों में श्रेष्ठ रघुनन्दन! आप उस राक्षस को रावण का भेजा हुआ ही समझें। मैं तो उसे कैद कर लेना ही ठीक समझता हूँ
Show English Translation
"O sinless mightyarmed Rama I believe that this Rakshasa has been sent to come here covertly to strike at you or me or Lakshmana. On knowing that you are here the cruel Ravana's brother has come greedily along with his counsellors to kill you." Sugriva the chief of the army, who was good at speech and adept in expression, having said to Rama, the best among the Raghu race, remained silent thereafter.
ShlokaShloka 18
सुग्रीवस्यतुतद्वाक्यंरामश्रुत्वाविमृश्यच । ततश्शुभतरंवाक्यमुवाचहरिपुङ्गवम् ।।6.18.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रवचनकुशल रघुकुलतिलक श्रीराम से ऐसा कहकर बातचीत की कला जानने वाले सेनापति सुग्रीव मौन हो गये
Show English Translation
Having heard the words of the leader of Vanaras that were nobler, Rama spoke these auspicious words.
ShlokaShloka 19
सुदुष्टोवाप्यदुष्टोवाकिमेषरजनीचरः । सूक्ष्ममप्यहितंकर्तुंममाशक्तःकथञ्चन ।।6.18.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रवचनकुशल रघुकुलतिलक श्रीराम से ऐसा कहकर बातचीत की कला जानने वाले सेनापति सुग्रीव मौन हो गये
Show English Translation
"Whether this night ranger is wicked or not wicked, is he capable of doing even subtlest harm to me?"
ShlokaShloka 20
पिशाचानदानवान् यक्ष I नपृथिव्यांचैवराक्षसान् । अङ्गुल्यग्रेणतान् हन्यामिच्छन् हरिगणेश्वर ।।6.18.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रवचनकुशल रघुकुलतिलक श्रीराम से ऐसा कहकर बातचीत की कला जानने वाले सेनापति सुग्रीव मौन हो गये
Show English Translation
"O leader of the Vanara troop If I so desire, I can kill with the tip of my big finger the devils, Danavas, Yakshas and the Rakshasas on this earth."
ShlokaShloka 21
श्रूयतेहिकपोतेनशत्रुश्शरणमागतः । अर्चितश्चयथान्यायंस्वैश्चमांसैर्निमन्त्रितः ।।6.18.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुग्रीव का वह वचन सुनकर और उसपर भलीभाँति विचार करके श्रीराम ने उन वानरशिरोमणि से यह परम मङ्गलमयी बात कही-
Show English Translation
"You have heard of the (story of a) dove that offered his own flesh to an enemy who came to seek protection according to tradition (of hospitality)."
ShlokaShloka 22
सहितंप्रतिजग्राहभार्याहर्तारमागतः । कपोतोवानरश्रेष्ठ: किंपुनर्मद्विधोजनः ।।6.18.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरराज! विभीषण दुष्ट हो या साधु। क्या यह निशाचर किसी तरह भी मेरा सूक्ष्म-से-सूक्ष्मरूप में भी अहित कर सकता है?
Show English Translation
"O Supreme Vanara When the fowler who had carried away the mate came near the dove it received him and in turn protected him. What more can a man like me do?"
ShlokaShloka 23
ऋषेःकण्वस्यपुत्रेणकण्डुनापरमर्षिणा । शृणुगाथांपुरागीतांधर्मिष्ठासत्यवादिना ।।6.18.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरयूथपते! यदि मैं चाहूँ तो पृथ्वी पर जितने भी पिशाच, दानव, यक्ष और राक्षस हैं, उन सबको एक अंगुलि के अग्रभाग से मार सकता हूँ
Show English Translation
"In the past Kanva's son called Kandu, a sage and a truthful one used to sing verses inculcating righteousness. (I shall recite) You may listen."
ShlokaShloka 24
बद्धाञ्जलिपुटंदीनंयाचन्तंशरणागतम् । नहन्यदानृशंस्यार्थमपिशत्रुंपरन्तप ।।6.18.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुना जाता है कि एक कबूतर ने अपनी शरण में आये हुए अपने ही शत्रु एक व्याध का यथोचित आतिथ्य-सत्कार किया था और उसे निमन्त्रण दे अपने शरीर के मांस का भोजन कराया था
Show English Translation
"O scorcher of enemies To one who greets reverentially with folded hands and begs for protection, we should not be cruel, and he is not to be killed."
ShlokaShloka 25
आर्तोवायदिवादृप्तःपरेषांशरणांगतः । अरिःप्राणान्परित्यज्यरक्षितव्यःकृतात्मना ।।6.18.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उस व्याध ने उस कबूतर की भार्या कबूतरीको पकड़ लिया था तो भी अपने घर आने पर कबूतर ने उसका आदर किया; फिर मेरे-जैसा मनुष्य शरणागत पर अनुग्रह करे, इसके लिये तो कहना ही क्या है ?
Show English Translation
An enemy who comes for protection against another enemy should be protected, even giving up one's own life whoever he may be, even if he is afflicted or arrogant.
ShlokaShloka 26
सचेद्भयाद्वामोहाद्वाकामाद्वापिनरक्षति । स्वयाशक्त्यायथासत्त्वंतत्पापंलोकगर्हितम् ।।6.18.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पूर्वकाल में कण्व मुनि के पुत्र सत्यवादी महर्षि कण्डु ने एक धर्मविषयक गाथा का गान किया था उसे बताता हूँ, सुनो
Show English Translation
"If one does not protect, or give refuge, according to his capacity out of fear, desire (to gain) or delusion, the sin acquired by him will be censured by the world."
ShlokaShloka 27
विनष्टःपश्यतस्तस्यारक्षिणश्शरणागतः । आदायसुकृतंतस्यसर्वंगच्छेदरक्षित:।। 6.18.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतप! यदि शत्रु भी शरण में आये और दीनभाव से हाथ जोड़कर दया की याचना करे तो उस पर प्रहार नहीं करना चाहिये
Show English Translation
"One who fails to protect a refugee who seeks protection from him is ruined in the eyes of the refugee and he takes away all the merit."
ShlokaShloka 28
एवंदोषोमहानत्रप्रपन्नानामरक्षणे । अस्वर्ग्यंचायशस्यंचबलवीर्यविनाशनम् ।।6.18.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि शरण में आया हुआ पुरुष संरक्षण न पाकर उस रक्षक के देखते-देखते नष्ट हो जाय तो वह उसके सारे पुण्य को अपने साथ ले जाता है
Show English Translation
"One who resorts to failure in protecting a refugee, will be doing a great sin that way and will be shut out of heaven, be infamy and his strength and virility will be lost."
ShlokaShloka 29
करिष्यामियथार्थंतुकण्डोर्वचनमुत्तमम् । धर्मिष्ठंचयशस्यंचस्वर्ग्यंस्यात्तुफलोदये ।।6.18.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि शरण में आया हुआ पुरुष संरक्षण न पाकर उस रक्षक के देखते-देखते नष्ट हो जाय तो वह उसके सारे पुण्य को अपने साथ ले जाता है
Show English Translation
"Excellent and meaningful words have been said by sage Kandu (about one who protects a refugee), that is by doing one's righteous duty. He will be not only famous but reach heaven as a result of his action."
ShlokaShloka 30
सकृदेवप्रपन्नायतवास्मीतिचयाचते । अभयंसर्वभूतेभ्योददाम्येतद्व्रतंमम ।।6.18.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि शरण में आया हुआ पुरुष संरक्षण न पाकर उस रक्षक के देखते-देखते नष्ट हो जाय तो वह उसके सारे पुण्य को अपने साथ ले जाता है
Show English Translation
"I will provide protection from all living beings for the one who seeks protection from me and begs in this way. This is my vow."
ShlokaShloka 31
अनयैनंहरिश्रेष्���: दत्तमस्याभयंमया । विभीषणोवासुग्रीव: यदिवारावणस्स्वयम् ।।6.18.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस प्रकार शरणागत की रक्षा न करने में महान् दोष बताया गया है। शरणागत का त्याग स्वर्ग और सुयश की प्राप्ति को मिटा देता है और मनुष्य के बल और वीर्य का नाश करता है
Show English Translation
"O best of Vanaras Sugriva Either Vibheeshana or any one by himself and even Ravana who is unprotected thus seeks security from me, I will offer protection."
ShlokaShloka 32
रामस्यतुवच्शुत्वासुग्रीवःप्लवगेश्वरः । प्रत्यभाषतकाकुत्स्थंसौहार्देनप्रचोदितः ।।6.18.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये मैं तो महर्षि कण्डु के उस यथार्थ और उत्तम वचन का ही पालन करूँगा; क्योंकि वह परिणाम में धर्म, यश और स्वर्ग की प्राप्ति कराने वाला है।
Show English Translation
Having heard the inciting words spoken by Rama so lovingly, the king of Vanaras replied.
ShlokaShloka 33
किमत्रचित्रंधर्मज्ञ: लोकनाथ: सुखावहा: । यत्त्वमार्यंप्रभाषेथास्सत्त्ववान् सत्पथेस्थितः ।।6.18.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो एक बार भी शरण में आकर ‘मैं तुम्हारा हूँ’ ऐसा कहकर मुझसे रक्षा की प्रार्थना करता है, उसे मैं समस्त प्राणियों से अभय कर देता हूँ। यह मेरा सदा के लिये व्रत है
Show English Translation
"What wonderful words have been spoken by you, Rama? You are the knower of righteous duty, protector of the world, a virtuous and upright one."
ShlokaShloka 34
ममचाप्यन्तरात्मायंशुद्धंवेत्तिविभीषणम् । अनुमानाच्चभावाच्चसर्वतस्सुपरीक्षितः ।।6.18.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
भगवान् श्रीराम का यह वचन सुनकर वानरराज सुग्रीवने सौहार्द से भरकर उनसे कहा-
Show English Translation
"My inner self is aware that this Vibheeshana is pure. He has been tested in all respects with doubtful feelings."
ShlokaShloka 35
तस्मात् क्षिप्रंसहास्माभिस्तुल्योभवतराघव: । विभीषणोमहाप्राज्ञस्सखित्वंचाभ्युपैतुनः ।।6.18.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
भगवान् श्रीराम का यह वचन सुनकर वानरराज सुग्रीवने सौहार्द से भरकर उनसे कहा-
Show English Translation
"Rama therefore, let this highly sagacious Vibheeshana be with you like a friend in equal terms and enjoy."
ShlokaShloka 36
ततस्तुसुग्रीववचोनिशम्यतद्दरीश्वरेणाभिहितंनरेश्वरः । विभीषणेनाशुजगामसङ्गमंपतत्त्रिराजेनयथापुरन्दरः ।।6.18.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः रघुनन्दन! अब विभीषण शीघ्र ही यहाँ हमारे-जैसे होकर रहें और हमारी मित्रता प्राप्त करें’
Show English Translation
Perceiving Sugriva's befitting words, king Rama went to meet Vibheeshana like Indra arranged to meet with the king of birds. ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेअष्टादशस्सर्गः ।। This is the end of the eighteenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.