Yuddha Kanda

Sarga 2: Rama is immersed in grief. Sugriva comforts Rama to be courageous.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 2

24 shlokas

ShlokaShloka 1
तंतुशोकपरिद्यूनंरामंदशरथात्मजम् । उवाचवचनंश्रीमान् सुग्रीव���्शोकनाशनम् ।।6.2.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार शोक से संतप्त हुए दशरथनन्दन श्रीराम से सुग्रीव ने उनके शोक का निवारण करने वाली बात कही—
Show English Translation
Glorious Sugriva spoke such words of advice to remove the agony of Rama,son of Dasaratha, who was filled with sorrow.
ShlokaShloka 2
किंत्वंसन्तप्यसेवीर यथान्यःप्राकृतस्तथा । मैवंभूस्त्यजसन्तापंकृतघ्नइवसौहृदम् ।।6.2.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के युद्धकाण्ड में दूसरा सर्ग पूरा हुआ
Show English Translation
"Heroic Rama Why are you grieving like a common man? Give up your grief just like an ungrateful one gives up friendship."
ShlokaShloka 3
सन्तापस्यचतेस्थानंनहिपश्यामिराघव । प्रवृत्तावुपलब्धायांज्ञातेचनिलयेरिपोः ।।6.2.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! जब सीता का समाचार मिल गया और शत्रु के निवास-स्थान का पता लग गया, तब मुझे आपके इस दुःख और चिन्ता का कोई कारण नहीं दिखायी देता
Show English Translation
"Raghava Having secured the information (of Sita) and known the location of the enemy's residence, I do not see the reason for your mourning."
ShlokaShloka 4
मतिमान्शास्त्रवित्प्राज्ञःपण्डितश्चासिराघव । त्यजेमांपापिकांबुद्धिंकृतात्मेवार्थदूषणीम् ।।6.2.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुकुलभूषण! आप बुद्धिमान्, शास्त्रों के ज्ञाता विचारकुशल और पण्डित हैं, अतः कृतात्मा पुरुष की भाँति इस अर्थदूषक प्राकृत बुद्धि का परित्याग कर दीजिये
Show English Translation
"Raghava You are an intellectual, well versed in Sastras, wise and learned. Give up this sinful thought just as the one who is efficient gives up the one who violates subtle truth."
ShlokaShloka 5
समुद्रंलङ्घयित्वातुमहानक्रसमाकुलम् । लङ्कामारोहयिष्यामोहनिष्यामश्चतेरिपुम् ।।6.2.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बड़े-बड़े नाकों से भरे हुए समुद्र को लाँघकर हम लोग लङ्का पर चढ़ाई करेंगे और आपके शत्रु को नष्ट कर डालेंगे
Show English Translation
"If we cross over that ocean infested with huge crocodiles and ascend the fortress of Lanka, know that the enemy is killed."
ShlokaShloka 6
निरुत्साहस्यदीनस्यशोकपर्याकुलात्मनः । सर्वार्थाव्यवसीदन्तिव्यसनंचाधिगच्छति ।।6.2.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो पुरुष उत्साहशून्य, दीन और मन-ही-मन शोक से व्याकुल रहता है, उसके सारे काम बिगड़ जाते हैं और वह बड़ी विपत्ति में पड़ जाता है
Show English Translation
"One who is despondent, dejected and overwhelmed with grief, will be dispirited in all matters. Not only that with worry he will meet with disaster."
ShlokaShloka 7
इमेशूरास्समर्थाश्चसर्वनोहरियूथपाः । त्वत्प्रियार्थंकृतोत्साहाःप्रवेष्टुमपिपावकम् । एषांहर्षेणजानामितर्कश्चास्मिन् दृढोमम ।।6.2.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये वानरयूथपति सब प्रकार से समर्थ एवं शूरवीर हैं। आपका प्रिय करने के लिये इनके मन में बड़ा उत्साह है। ये आपके लिये जलती आग में भी प्रवेश कर सकते हैं। समुद्र को लाँघने और रावण को मारने का प्रसंग चलने पर इनका मुँह प्रसन्नता से खिल जाता है। इनके इस हर्ष और उत्साह से ही मैं इस बात को जानता हूँ तथा इस विषय में मेरा अपना तर्क (निश्चय) भी सुदृढ़ है
Show English Translation
All these vanara leaders and heroes are highly capable and for your happiness they are even ready to enter fire. I know this from their joy and I even infer that it is certain (to happen).
ShlokaShloka 8
विक्रमेणसमानेष्येसीतांहत्वायथारिपुम् । रावणंपापकर्माणंतथात्वंकर्तुमर्हसि ।।6.2.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आप ऐसा कीजिये, जिससे हमलोग पराक्रमपूर्वक अपने शत्रु पापाचारी रावण का वध करके सीता को यहाँ ले आवें
Show English Translation
"You ought to work such that we would kill that enemy Ravana of sinful deeds with our prowess and get back Sita. I hope you are capable of doing that."
ShlokaShloka 9
सेतुरत्रयथाबध्येद्यथापश्येमतांपुरीम् । तस्यराक्षसराजस्यतथात्वंकुरुराघव ।।6.2.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! आप ऐसा कोई उपाय कीजिये, जिससे समुद्र पर सेतु बँध सके और हम उस राक्षसराज की लङ्कापुरी को देख सकें
Show English Translation
"Raghava You think that we will be building a bridge and then seeing that city of the king of Rakshasas."
ShlokaShloka 10
दृष्टवातांतुपुरींलङ्कांत्रिकूटशिखरेस्थिताम् । हतंचरावणंयुद्धेदर्शनावधारय ।।6.2.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘त्रिकूटपर्वत के शिखर पर बसी हुई लङ्कापुरी एक बार दीख जाय तो आप यह निश्चित समझिये कि युद्ध में रावण दिखायी दिया और मारा गया
Show English Translation
"If the city of Lanka situated on top of Trikuta mountain is seen, you can be sure that Ravana is killed."
ShlokaShloka 11
अबध्वासागरेसेतुंघोरेचतुवरुणालये । लङ्कांनमर्दितुंशक्यासेन्द्रैरपिसुरासुरैः ।।6.2.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वरुण के निवासभूत घोर समुद्र पर पुल बाँधे बिना तो इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता और असुर भी लङ्का को पददलित नहीं कर सकते
Show English Translation
"Without building a bridge on that dreadful ocean, the abode of Varuna, it is not possible for suras or asuras accompanied by Indra also to crush Lanka."
ShlokaShloka 12
सेतुर्बद्धस्समुद्रेचयावल्लङ्कास्समीपतः ।।6.2.12।। सर्वंतीर्णंचमेसैन्यंजितमित्युपधारय । इमेहिसमरेवीराहरयःकामरूपिण ।।6.2.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः जब लङ्काके निकटतक समुद्रपर पुल बँध जायगा, तब हमारी सारी सेना उस पार चली जायगी। फिर तो आप यही समझिये कि अपनी जीत हो गयी; क्योंकि इच्छानुसार रूप धारण करने वाले ये वानर युद्ध में बड़ी वीरता दिखानेवाले हैं
Show English Translation
"On building a bridge over the large ocean up to Lanka, when all my army of vanaras can cross over, you may consider that you have won. These vanaras are heroic in war and can assume any form at will."
ShlokaShloka 13
तदलंविक्लबांबुद्धिम् राजन सर्वार्थनाशनीम् । पुरुषस्यहिलोकेऽस्मिन् शोकश्शौर्यापकर्षणः ।।6.2.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः राजन्! आप इस व्याकुल बुद्धि का आश्रय न लें-बुद्धि की इस व्याकुलता को त्याग दें; क्योंकि यह समस्त कार्यों को बिगाड़ देने वाली है और शोक इस जगत् में पुरुष के शौर्य को नष्ट कर देता है
Show English Translation
"O king, therefore enough of this agitated feeling which destroys everything. In this world the valiance of man is lost if he is sorrowful."
ShlokaShloka 14
यत्तुकार्यंमनुष्येणशौण्डीर्यमवलम्बता । अस्मिन् कालेमहाप्राज्ञसत्त्वमातिष्ठतेजसा ।।6.2.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मनुष्य को जिसका आश्रय लेना चाहिये, उस शौर्य का ही वह अवलम्बन करे; क्योंकि वह कर्ता को शीघ्र ही अलंकृत कर देता है उसके अभीष्ट फल की सिद्धि करा देता है
Show English Translation
"Just as heroism follows a human being in this world on accomplishing a task, you who are very wise, should resort to courage and valour and rise up."
ShlokaShloka 15
शूराणांहिमनुष्याणांत्वद्विधानांमहात्मनाम् । विनष्टेवाप्रणष्टेवाशोकस्सर्वार्थनाशनः ।।6.2.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः महाप्राज्ञ श्रीराम! आप इस समय तेज के साथ ही धैर्य का आश्रय लें। कोई वस्तु खो गयी हो या नष्ट हो गयी हो, उसके लिये आप-जैसे शूरवीर महात्मा पुरुषों को शोक नहीं करना चाहिये; क्योंकि शोक सब कामों को बिगाड़ देता है
Show English Translation
"If you who are great among the valiant ones worry for that which is destroyed or lost, it would lead to disaster of everything."
ShlokaShloka 16
तत्त्वंबुद्धिमतांश्रेष्ठस्सर्वशास्त्रार्थकोविदः । मद्विधैस्सचिवैस्सार्थमरिंजेतुमिहार्हसि ।।6.2.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आप बुद्धिमानों में श्रेष्ठ और सम्पूर्ण शास्त्रों के मर्मज्ञ हैं। अतः हम-जैसे मन्त्रियों एवं सहायकोंके साथ रहकर अवश्य ही शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं
Show English Translation
"You are highly intelligent, foremost among those who are wellversed in the meaning of all shastras. You will conquer your enemy along with friends like me."
ShlokaShloka 17
नहिपश्याम्यहंकंचित् त्रिषुलोकेषुराघव । गृहीतधनुषेयस्तेतिष्ठेदभिमुखोरणे ।।6.2.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! मुझे तो तीनों लोकों में ऐसा कोई वीर नहीं दिखायी देता, जो रणभूमि में धनुष लेकर खड़े हुए आपके सामने ठहर सके
Show English Translation
"O Raghava When you hold the bow in war, Indeed who can stand in front of you in the three worlds. I have not seen."
ShlokaShloka 18
वानरेषुसमासक्तंनतेकार्यंविपत्स्यते । अचिराद्द्रक्ष्यसेसीतांतीर्त्वासागरमक्ष्यम् ।।6.2.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वानरों पर जिसका भार रखा गया है, आपका वह कार्य बिगड़ने नहीं पायेगा। आप शीघ्र ही इस अक्षय समुद्र को पार करके सीता का दर्शन करेंगे
Show English Translation
"The task of yours entrusted to vanaras will never be spoiled. Very soon you will see Sita crossing over the ocean that cannot be subdued."
ShlokaShloka 19
तदलंशोकमालम्ब्यक्रोधमालम्बभूपते । निश्चेष्टाःक्षत्रियामन्दास्सर्वेचण्डस्यबिभ्यति ।।6.2.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नदियों के स्वामी घोर समुद्र को पार करने के लिये क्या उपाय किया जाय, इस विषय में आप हमारे साथ बैठकर विचार कीजिये; क्योंकि आपकी बुद्धि बड़ी सूक्ष्म है
Show English Translation
"O Lord of earth Enough of that pain you have experienced. Give up sorrow and take on to anger. When kshatriyas are lethargic, they become dull but all are scared at a fearful one."
ShlokaShloka 20
लङ्घनार्थंचघोरस्यसमुद्रस्यनदींपतेः । सहास्माभिरिहोपेतस्सूक्ष्मबुद्धिर्विचारय ।।6.2.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नदियों के स्वामी घोर समुद्र को पार करने के लिये क्या उपाय किया जाय, इस विषय में आप हमारे साथ बैठकर विचार कीजिये; क्योंकि आपकी बुद्धि बड़ी सूक्ष्म है
Show English Translation
"You are endowed with subtle intellect and now think of the means to cross over this dreadful looking ocean the lord of rivers."
ShlokaShloka 21
लङ्घितेतस्यतैस्सैन्यंजितमित्युपधारय । सर्वंतीर्णंचमेसैन्यंजितमित्यवधार्यताम् ।।6.2.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि हमारे सैनिक समुद्र को लाँघ गये तो यही निश्चय रखिये कि अपनी जीत अवश्य होगी। सारी सेना का समुद्र के उस पार पहुँच जाना ही अपनी विजय समझिये
Show English Translation
"If the vanara army can cross (the ocean) you are certain that we will conquer. Presume that the army has succeeded."
ShlokaShloka 22
इमेहिहरयश्शूरास्समरेकामरूपिणः । तानरीन्विधमिष्यन्तिशिलापादपवृष्टिभिः ।।6.2.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुसूदन श्रीराम! यदि किसी प्रकार मैं इस वानर-सेना को समुद्र के उस पार पहुँची देख सकूँ तो मैं रावण को युद्ध में मरा हुआ ही समझता हूँ
Show English Translation
"Being heroic in combat, these vanaras can take any form at their will.They would rain boulders and trees on enemies and cut them to size."
ShlokaShloka 23
कथञ्चित्सन्तरिष्यामस्तेवयंवरुणालयम् । हतमित्येवतंमन्येयुद्धेशत्रुनिबर्हण ।।6.2.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुसूदन श्रीराम! यदि किसी प्रकार मैं इस वानर-सेना को समुद्र के उस पार पहुँची देख सकूँ तो मैं रावण को युद्ध में मरा हुआ ही समझता हूँ
Show English Translation
"O Exterminator of foes By whatever means the ocean is crossed by us, think that the enemy has been killed in combat."
ShlokaShloka 24
किमुक्त्वाबहुधाचापिसर्वथाविजयीभवान् । निमित्तानिचपश्यामिमनोमेसम्प्रहृष्यति ।।6.2.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बहुत कहने से क्या लाभ! मेरा तो विश्वास है कि आप सर्वथा विजयी होंगे; क्योंकि मुझे ऐसे ही शकुन दिखायी देते हैं और मेरा हृदय भी हर्ष एवं उत्साह से भरा है’
Show English Translation
"Of what use is speaking many words. By all means you will be victorious. I see signs of it and feel highly delighted in my mind." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेद्वितीयस्सर्गः।। This is the end of the second Sarga of Yuddha Kanda of the first epic,the holy Ramayana composed by sage Valmiki.