Yuddha Kanda
Sarga 64: Mahodara suggests a plan to Ravana to win Rama without a fight.
युद्धकाण्डम् · सर्ग 64
34 shlokas
ShlokaShloka 1
तदुक्तमतिकायस्यबलिनोबाहुशालिनः ।
कुम्भकर्णस्यवचनंश्रुत्वोवाचमहोदरः ।।6.64.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपनी भुजाओं से सुशोभित होने वाले विशालकाय एवं बलवान् राक्षस कुम्भकर्ण का यह वचन सुनकर महोदर ने कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of mighty Kumbhakarna, of massive body and round arms Mahodara said.
ShlokaShloka 2
कुम्भकर्णकुलेजातोधृष्टःप्राकृतदर्शनः ।
अवलिप्तो न शक्नोषिकृत्यंसर्वत्रवेदितुम् ।।6.64.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुम्भकर्ण! तुम उत्तम कुल में उत्पन्न हुए हो; परंतु तुम्हारी दृष्टि (बुद्धि) निम्नश्रेणी के लोगों के समान है। तुम ढीठ और घमंडी हो, इसलिये सभी विषयों में क्या कर्तव्य है—इस बात को नहीं जान सकते
Show English TranslationEnglish Translation
"Kumbhakarna! Although you are born of noble race, you are insolent, seeing your low intellect in all aspects you have no knowledge of what should be done or not to be done."
ShlokaShloka 3
स्थानंवृद्धिं च हानि च देशकालविभागवित् ।
आत्मनश्चपरेषां च बुध्यतेराक्षसर्षभः ।।6.64.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुम्भकर्ण! हमारे महाराज नीति और अनीति को नहीं जानते हैं, ऐसी बात नहीं है। तुम केवल अपने बचपन के कारण धृष्टतापूर्वक इस तरह की बातें कहना चाहते हो
Show English TranslationEnglish Translation
"Ravana, a bull among Rakshasas is conversant with rules of time and place and knows his own enemies, his progress and decline also."
ShlokaShloka 4
यत्तुशक्यंबलवताकर्तुंप्राकृतबुद्धिना ।
अनुपासितवृद्धेनकःकुर्यात्तादृशंनरः ।।6.64.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिसने वृद्ध पुरुषों की उपासना या सत्संग नहीं किया है और जिसकी बुद्धि गँवारों के समान है, ऐसा बलवान् पुरुष भी जिस कर्म को नहीं कर सकता— जिसे अनुचित समझता है, वैसे कर्म को कोई बुद्धिमान् पुरुष कैसे कर सकता है ?
Show English TranslationEnglish Translation
" A strong person of unsophisticated intellect, who is progressive, a knower of everything will do such a task which is not possible to do?"
ShlokaShloka 5
यांस्तुधर्मार्थकामांस्त्वंब्रवीषिपृथगाश्रयान् ।
अवबोद्धुंस्वभावेतान्नहिलक्षणमस्तितान् ।।6.64.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिसने वृद्ध पुरुषों की उपासना या सत्संग नहीं किया है और जिसकी बुद्धि गँवारों के समान है, ऐसा बलवान् पुरुष भी जिस कर्म को नहीं कर सकता— जिसे अनुचित समझता है, वैसे कर्म को कोई बुद्धिमान् पुरुष कैसे कर सकता है ?
Show English TranslationEnglish Translation
"The virtues, worldly gain and sensuous pleasures give results separately as you said. They are incompatible with what you said and that it is its nature you said. what is the proof?"
ShlokaShloka 6
कर्मचैवहिसर्वेषांकारणानांप्रयोजकम् ।
श्रेयःपापीयसांचात्रफलंभवतिकर्मणाम् ।।6.64.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिन अर्थ, धर्म और काम को तुम पृथक्-पृथक् आश्रयवाले बता रहे हो, उन्हें ठीक-ठीक समझने की तुम्हारे भीतर शक्ति ही नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
" Actions alone are the means of happiness. Being so how can sinful actions accrue good results?"
ShlokaShloka 7
निश्श्रेयसफलावेवधर्मार्थावितरावपि ।
अधर्मानर्थयोःप्राप्तिःफलं च प्रत्यवायिकम् ।।6.64.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुख के साधनभूत जो त्रिवर्ग (धर्म, अर्थ एवं काम) हैं, उन सबका एकमात्र कर्म ही प्रयोजक है (क्योंकि जो कर्मानुष्ठान से रहित है, उसका धर्म, अर्थ अथवा काम–कोई भी पुरुषार्थ सफल नहीं होता)। इसी तरह एक पुरुष के प्रयत्न से सिद्ध होने वाले सभी शुभाशुभ व्यापारों का फल यहाँ एक ही कर्ता को प्राप्त होता है (इस प्रकार जब परस्पर विरुद्ध होने पर भी धर्म और काम का अनुष्ठान एक ही पुरुष के द्वारा होता देखा जाता है, तब तुम्हारा यह कहना कि केवल धर्म का ही अनुष्ठान करना चाहिये, धर्मविरोधी काम का नहीं, कैसे संगत हो सकता है ?)
Show English TranslationEnglish Translation
" All virtues and worldly pleasures and even otherwise give only benefit. But if done with disinterest and unrighteousness it can give a result which is other than prosperity."
ShlokaShloka 8
ऐहलौकिकपारक्यंकर्मपुम्भिर्निषेव्यते ।
कर्माण्यपितुकल्यानिलभतेकाममास्थितः ।।6.64.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निष्कामभाव से किये गये धर्म (जप, ध्यान आदि) और अर्थ (धनसाध्य यज्ञ, दान आदि)-ये चित्तशुद्धि के द्वारा यद्यपि निःश्रेयस (मोक्ष)-रूप फल की प्राप्ति कराने वाले हैं तथापि कामना-विशेष से स्वर्ग एवं अभ्युदय आदि अन्य फलों की भी प्राप्ति कराते हैं। पूर्वोक्त जपादिरूप या क्रियामय नित्यधर्म का लोप होने पर अधर्म और अनर्थ प्राप्त होते हैं और उनके रहते हुए प्रत्यवायजनित फल भोगना पड़ता है (परंतु काम्य-कर्म न करने से प्रत्यवाय नहीं होता, यह धर्म और अर्थ की अपेक्षा काम की विशेषता है)
Show English TranslationEnglish Translation
" All beings reap the fruit of their actions in this world as well as in other worlds. He, who remains to be pleasure seeking, devoted to actions will receive blessings and attain pleasures in this life only (not here after)."
ShlokaShloka 9
तत्रक्लुप्तमिदंराज्ञाहृदिकार्यंमतं च नः ।
शत्रौहिसाहसंयत्स्यात्किमिवात्रापनीयते ।।6.64.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यहाँ राजा के लिये कामरूपी पुरुषार्थ का सेवन उचित है ही* ऐसा ही राक्षसराज ने अपने हृदय में निश्चित किया है और यही हम मन्त्रियों की भी सम्मति है। शत्रु के प्रति साहसपूर्ण कार्य करना कौन सी अनीति है (अतः इन्होंने जो कुछ किया है, उचित ही किया है)
Show English TranslationEnglish Translation
" At that time the king intended in his heart (to abduct Sita), and we approved his action, and it was done. What is wrong in doing such a courageous action against an enemy?"
ShlokaShloka 10
एकस्यैवाभियानेतुहेतुर्यःकथितस्त्वया ।
तत्राप्यनुपपन्नंतेवक्ष्यामियदसाधु च ।।6.64.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यहाँ राजा के लिये कामरूपी पुरुषार्थ का सेवन उचित है ही* ऐसा ही राक्षसराज ने अपने हृदय में निश्चित किया है और यही हम मन्त्रियों की भी सम्मति है। शत्रु के प्रति साहसपूर्ण कार्य करना कौन सी अनीति है (अतः इन्होंने जो कुछ किया है, उचित ही किया है)
Show English TranslationEnglish Translation
"You have set out alone (for war) and the reason adduced by you is ill conceived and improper. I shall tell you."
ShlokaShloka 11
येनपूर्वंजनस्थानेबहवोऽतिबलाहताः ।
राक्षसाराघवंतंत्वंकथमेकोजयिष्यसि ।।6.64.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुमने युद्ध के लिये अकेले अपने ही प्रस्थान करने के विषय में जो हेतु दिया है (अपने महान् बल के द्वारा शत्रु को परास्त कर देने की जो घोषणा की है) उसमें भी जो असंगत एवं अनुचित बात कही गयी है, उसे मैं तुम्हारे सामने रखता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
"How is it possible for you single handed to win Raghava of exceeding might, who killed many Rakshasas in the past at Janasthana?"
ShlokaShloka 12
येपुरानिर्जितास्तेनजनस्थानेमहौजसः ।
राक्षसांस्तान्पुरेसर्वान्भीतानद्यापिपश्यसि ।।6.64.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिन्होंने पहले जनस्थान में बहुत-से अत्यन्त बलशाली राक्षसों को मार डाला था, उन्हीं रघुवंशी वीर श्रीराम को तुम अकेले ही कैसे परास्त करोगे?
Show English TranslationEnglish Translation
"Look! Those highly energetic Rakshasas, who were won by Rama at Janasthana are scared of him even now."
ShlokaShloka 13
तंसिंहमिवसङ्क्रुद्धंरामंदशरथात्मजम् ।
सर्पंसुप्तमिवबुद्ध्यप्रबोधयितुमिच्छसि ।।6.64.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जनस्थान में श्रीराम ने पहले जिन महान् बलशाली निशाचरों को मार भगाया था, वे आज भी इस लङ्कापुरी में विद्यमान हैं और उनका वह भय अबतक दूर नहीं हुआ है। क्या तुम उन राक्षसों को नहीं देखते हो?
Show English TranslationEnglish Translation
"Do you desire to awaken Rama, who is like an enraged lion knowingly, who is like a sleeping snake?"
ShlokaShloka 14
ज्वलन्तंतेजसानित्यंक्रोधेन च दुरासदम् ।
कस्तंमृत्युमिवासह्यमासादयितुमर्हति ।।6.64.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दशरथकुमार श्रीराम अत्यन्त कुपित हुए सिंह के समान पराक्रमी एवं भयंकर हैं, क्या तुम उनसे भिड़ने का साहस करते हो? क्या जान-बूझकर सोये हुए सर्प को जगाना चाहते हो? तुम्हारी मूर्खता पर आश्चर्य होता है !
Show English TranslationEnglish Translation
"Who can dare to approach Rama, who is difficult to encounter, unbearable and burning in anger like the spirit of death."
ShlokaShloka 15
संशयस्थमिदंसर्वंशत्रोःप्रतिसमासने ।
एकस्यगमनंतत्र न हिमेरोचतेभृशम् ।।6.64.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘श्रीराम सदा ही अपने तेज से देदीप्यमान हैं। वे क्रोध करने पर अत्यन्त दुर्जय और मृत्यु के समान असह्य हो उठते हैं। भला कौन योद्धा उनका सामना कर सकता है ?
Show English TranslationEnglish Translation
"Face to face with the enemy this total army will be in danger. You're going alone is certainly not desirable."
ShlokaShloka 16
हीनार्थस्तुसमृद्धार्थंकोरिपुंप्राकृतंयथा ।
निश्चित्यजीवितत्यागेवशमानेतुमिच्छति ।।6.64.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हमारी यह सारी सेना भी यदि उस अजेय शत्रु का सामना करने के लिये खड़ी हो तो उसका जीवन भी संशय में पड़ सकता है। अतः तात! युद्ध के लिये तुम्हारा अकेले जाना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता है
Show English TranslationEnglish Translation
"How can a weak person desire to go to the enemy who is rich in resources, determined to sacrifice his life several times and submit himself?"
ShlokaShloka 17
यस्यनास्तिमनुष्येषुसदृशोराक्षसोत्तम ।
कथमाशंससेयोद्धुंतुल्येनेन्द्रविवस्वतोः ।।6.64.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसशिरोमणे! मनुष्यों में जिनकी समता करने वाला दूसरा कोई नहीं है तथा जो इन्द्र और सूर्य के समान तेजस्वी हैं, उन श्रीराम के साथ युद्ध करने का हौसला तुम्हें कैसे हो रहा है ?’
Show English TranslationEnglish Translation
"O Best of Rakshasas! How would you enter into combat with one who is great among all human beings and while even Indra and Sun God are not equal to him in war?"
ShlokaShloka 18
एवमुक्त्वातुसम्रब्दःकुम्भकर्णंमहोदरः ।
उवाचरक्षसांमध्येरावणंलोकरावणम् ।।6.64.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसशिरोमणे! मनुष्यों में जिनकी समता करने वाला दूसरा कोई नहीं है तथा जो इन्द्र और सूर्य के समान तेजस्वी हैं, उन श्रीराम के साथ युद्ध करने का हौसला तुम्हें कैसे हो रहा है ?’
Show English TranslationEnglish Translation
Mahodara having spoken to agitated Kumbhakarna in the midst of Rakshasas in this way, submitted to Ravana, who makes people cry.
ShlokaShloka 19
लब्ध्वापुनस्त्वंवैदेहींकिमर्थंसम्प्रजल्पसि ।
यदीच्छसितदासीतावशगातेभविष्यति ।।6.64.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रोष के आवेश से युक्त कुम्भकर्ण से ऐसा कहकर महोदर ने समस्त राक्षसों के बीच में बैठे हुए लोकों को रुलाने वाले रावण से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
"Having got Vaidehi, why are you talking like that? Sita will submit to you if you desire."
ShlokaShloka 20
दृष्टःकश्चदुपायोमेसीतोपस्थानकारकः ।
रुचितश्चेत्स्वयाबुध्याराक्षसेन्द्र तंशृणु ।।6.64.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज! आप विदेहकुमारी को अपने सामने पाकर भी किसलिये विलम्ब कर रहे हैं? आप जब चाहें तभी सीता आपके वश में हो जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"O King of Rakshasas! A means of bringing her round is known to me. Listen, think over with your intellect."
ShlokaShloka 21
अहंद्विजिह्वस्सम्ह्रादीकुम्भकर्णोवितर्दनः ।
पञ्चरामवधायैतेनिर्यान्त्वित्यवघोषय ।।6.64.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षसराज! मुझे एक ऐसा उपाय सूझा है, जो सीता को आपकी सेवा में उपस्थित करके ही रहेगा। आप उसे सुनिये। सुनकर अपनी बुद्धि से उस पर विचार कीजिये और ठीक ऊँचे तो उसे काम में लाइये
Show English TranslationEnglish Translation
"You pronounce that I, Dwijihva, Samhradri, Kumbhakarna and Vitardana, five of us will go forth to kill Rama."
ShlokaShloka 22
ततोगत्वावयंयुद्धंदास्यामस्तस्ययत्नतः ।
जेष्यामोयदितेशत्रून्नोपायैःकृत्यमस्तिनः ।।6.64.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आप नगर में यह घोषित करा दें कि महोदर, द्विजिह्व, संह्रादी, कुम्भकर्ण और वितर्दन—ये पाँच राक्षस राम का वध करने के लिये जा रहे हैं।
Show English TranslationEnglish Translation
"Thereafter, proceeding forth we shall try to win your enemy. If we win, there will be no purpose for you to do any action."
ShlokaShloka 23
अथजीवतिनश्शत्रुर्वयं च कृतसम्युगाः ।
ततस्तदभिपत्स्यामोमनसायत्समीक्षितम् ।।6.64.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हमलोग रणभूमि में जाकर प्रयत्नपूर्वक श्रीराम के साथ युद्ध करेंगे। यदि आपके शत्रुओं पर हम विजय पा गये तो हमारे लिये सीता को वश में करने के निमित्त दूसरे किसी उपाय की आवश्यकता ही नहीं रह जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"If our enemy survives in combat, we too will survive and review as we planned and see."
ShlokaShloka 24
वयंयुद्धादिहेष्यामोरुधिरेणसमुक्षिताः ।
विदार्यस्वतनुंबाणैरामनामाङ्कितैश्शितैः ।।6.64.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि हमारा शत्रु अजेय होने के कारण जीवित ही रह गया और हम भी युद्ध करते-करते मारे नहीं गये तो हम उस उपाय को काम में लायेंगे, जिसे हमने मन से सोचकर निश्चित किया है
Show English TranslationEnglish Translation
"Bathed in blood, wounded by the arrows marked with Rama's name, bodies torn cruelly we will come here from war."
ShlokaShloka 25
भक्षितोराघवोऽस्माभिर्लक्ष्मणश्चेतिवादिनः ।
तवपादौग्रहीष्यामस्त्वंनःकामंप्रपूरय ।।6.64.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राम नाम से अङ्कित बाणों द्वारा अपने शरीर को घायल कराकर खून से लथपथ हो हम यह कहते हुए युद्धभूमि से यहाँ लौटेंगे कि हमने राम और लक्ष्मण को खा लिया है। उस समय हम आपके पैर पकड़कर यह भी कहेंगे कि हमने शत्रु को मारा है। इसलिये आप हमारी इच्छा पूरी कीजिये
Show English TranslationEnglish Translation
"We too will hold your feet saying 'Rama and Lakshmana have been devoured by us'. Then you will grant our desires."
ShlokaShloka 26
ततोऽवघोषयपुरेगजस्कन्धेनपार्थिव ।
हतोरामस्सहभ्रात्राससैन्यइतिसर्वतः ।।6.64.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राम नाम से अङ्कित बाणों द्वारा अपने शरीर को घायल कराकर खून से लथपथ हो हम यह कहते हुए युद्धभूमि से यहाँ लौटेंगे कि हमने राम और लक्ष्मण को खा लिया है। उस समय हम आपके पैर पकड़कर यह भी कहेंगे कि हमने शत्रु को मारा है। इसलिये आप हमारी इच्छा पूरी कीजिये
Show English TranslationEnglish Translation
"Thereafter mounted on elephant backs all over the city will make a rakshasa pronounce that Rama accompanied by his brother are killed."
ShlokaShloka 27
प्रीतोनामततोभूत्वाभृत्यानांत्वमरिन्दम ।
भोगांश्चपरिवारांश्चकामांश्चवसुदापय ।।6.64.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पृथ्वीनाथ! तब आप हाथी की पीठ पर किसी को बिठाकर सारे नगर में यह घोषणा करा दें कि भाई और सेना के सहित राम मारा गया
Show English TranslationEnglish Translation
"O tamer of enemies! In the name of expression of happiness, thereafter gift items of enjoyment to the attendants, and companions and granting wealth as per their desire.
ShlokaShloka 28
ततोमाल्यानिवासांसिवीराणामनुलेपनम् ।
पेयं च बहुयोधेभ्यस्स्वयं च मुदितःपिब ।।6.64.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शत्रुदमन! इतना ही नहीं, आप प्रसन्नता दिखाते हुए अपने वीर सेवकों को उनकी अभीष्ट वस्तुएँ, तरह-तरह की भोग-सामग्रियाँ, दास-दासी आदि, धनरत्न, आभूषण, वस्त्र और अनुलेपन दिलावें। अन्य योद्धाओं को भी बहुत-से उपहार दें तथा स्वयं भी खुशी मनाते हुए मद्यपान करें
Show English TranslationEnglish Translation
"Thereafter give your warriors, garlands, cosmetics and many drinks and drink yourself happily."
ShlokaShloka 29
ततोऽस्मिन् बहुलीभूतेकौलीनेसर्वतोगते ।
भक्षितस्ससुहृद्रामोराक्षसैरितिविश्रुते ।।6.64.30।।
प्रविश्याश्वास्यचापित्वंसीतांरहसिसान्त्वय ।
धनधान्यैश्चकामैश्चरत्नैश्चानांप्रलोभय ।।6.64.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शत्रुदमन! इतना ही नहीं, आप प्रसन्नता दिखाते हुए अपने वीर सेवकों को उनकी अभीष्ट वस्तुएँ, तरह-तरह की भोग-सामग्रियाँ, दास-दासी आदि, धनरत्न, आभूषण, वस्त्र और अनुलेपन दिलावें। अन्य योद्धाओं को भी बहुत-से उपहार दें तथा स्वयं भी खुशी मनाते हुए मद्यपान करें
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter, when the scandal that Rama and Lakshmana with all his friends have been devoured is widely spread everywhere, approaching Sita privately, restoring confidence and consoling her, tempt her with offering wealth, grain and gems and conciliate.
ShlokaShloka 30
अनयोपधयाराजन् भयशोकानुबन्धया ।
अकामात्वद्वशंसीतानष्टनाथाभविष्यति ।।6.64.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! इस प्रवञ्चना से अपने को अनाथ मानने वाली सीता का शोक और भी बढ़ जायगा और वह इच्छा न होने पर भी आपके अधीन हो जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"O King! By conjuring her like this, helpless Sita overtaken by fear and sorrow having lost her husband will submit to you in spite of no desire to you."
ShlokaShloka 31
ञ्जनीयम्हिभर्तारंविनष्टमवगम्यसा ।
नैराश्यात् स्त्रीलघुत्वाच्चत्वद्वशंप्रतिपत्स्यते ।।6.64.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! इस प्रवञ्चना से अपने को अनाथ मानने वाली सीता का शोक और भी बढ़ जायगा और वह इच्छा न होने पर भी आपके अधीन हो जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"Her charming husband ceased to live and thinking of no alternate, being a fickle woman, will accept your dependence."
ShlokaShloka 32
सापुरासुखसम्वृद्धासुखार्हादुःखकर्शिता ।
त्वय्यधीनंसुखंज्ञात्वासर्वथोगमिष्यति ।।6.64.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! इस प्रवञ्चना से अपने को अनाथ मानने वाली सीता का शोक और भी बढ़ जायगा और वह इच्छा न होने पर भी आपके अधीन हो जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"That Sita having grown up in much comfort, deserved felicity. Tormented with grief, desperate, depending on you alone for happiness, will submit to you completely."
ShlokaShloka 33
एतत्सुनीतंममदर्शनेनरामंहिदृष्टवैभवेदनर्धः ।
इहैवतेसेत्स्यतिमोत्सुकोभूर्महानयुद्धेनसुखस्यलाभः ।।6.64.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अपने रमणीय पति को विनष्ट हुआ जान वह निराशा तथा नारी-सुलभ चपलता के कारण आपके वश में आ जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"To me this is the best course. As soon as you see Rama, do not be eager for war. It is meaningless. Great gain will accrue to you from here."
ShlokaShloka 34
अदृष्टसैन्योह्यनवाप्तसंशयोरिपूनयुद्धेनजयन् जनाधिप ।
यशश्चपुण्यं च महन्महीपतेश्रशियं च कीर्तिं च चिरं ।।6.64.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वह पहले सुख में पली हुई है और सुख भोगने के योग्य है; परंतु इन दिनों दुःख से दुर्बल हो गयी है। ऐसी दशा में अब आपके ही अधीन अपना सुख समझकर सर्वथा आपकी सेवा में आ जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
"O Lord of the people! If a king conquers his enemy without any loss of army, without facing any dangerand without war, such a mighty ruler of the earth will indeed earn fame and merit and attain prosperity." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेचतुष्षष्टितमस्सर्गः।। This is the end of the sixty fourth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.