Yuddha Kanda

Sarga 5: Rama is reminded of Sita while talking to Lakshmana and gets immersed in grief.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 5

23 shlokas

ShlokaShloka 1
सातुनीलेनविधिवत्स्वारक्षासुसमाहिता । सागरस्योत्तरेतीर���साधुसेनानिवेशिता ।।6.5.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
नील ने, जिसकी विधिवत् रक्षा की व्यवस्था की गयी थी, उस परम सावधान वानर-सेना को समुद्र के उत्तर तट पर अच्छे ढंग से ठहराया
Show English Translation
Nila settled the army successfully by making them reside on the northern shore of the sea, as per tradition.
ShlokaShloka 2
मैन्दश्चद्विविदश्चोभौतत्रवानरपुङ्गवौ । विचेरतुश्चतांसेनांरक्षार्थंसर्वतोदिशम् ।।6.5.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
मैन्द और द्विविद—ये दो प्रमुख वानरवीर उस सेना की रक्षा के लिये सब ओर विचरते रहते थे
Show English Translation
Dwivida and Mainda, the best of the vanaras, went about in all directions for safeguarding the army.
ShlokaShloka 3
निविष्टायांतुसेनायांतीरेनदनदीपतेः । पार्श्वस्थंलक्ष्मणंदृष्टवारामोवचनमब्रवीत् ।।6.5.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
समुद्र के किनारे सेना का पड़ाव पड़ जाने पर श्रीरामचन्द्रजी ने अपने पास बैठे हुए लक्ष्मण की ओर देखकर कहा-
Show English Translation
After the army had settled down on the shores of the lord of rivers (sea), Rama spoke to Lakshmana who stood beside him.
ShlokaShloka 4
शोकश्चकिलकालेनगच्छताह्यपगच्छति । ममचापश्यतःकान्तामहन्यहनिवर्धते ।।6.5.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! कहा जाता है कि शोक बीतते हुए समय के साथ स्वयं भी दूर हो जाता है; परंतु मेरा शोक तो अपनी प्राणवल्लभा को न देखने के कारण दिनों दिन बढ़ रहा है
Show English Translation
As time passes, grief passes away. However my sorrow is progressing day by day being unable to see my beloved.
ShlokaShloka 5
नमेदुःखंप्रियादूरेनमेदुःखंहृतेतिवा । एतदेवानुशोचामिवयोस्याह्यतिवर्तते ।।6.5.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आपरामायण आदिकाव्य के युद्धकाण्ड में पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ
Show English Translation
There is no grief in me that my beloved is at a distance, nor that she is taken away. Indeed her age is advancing. On this account I am feeling for her.
ShlokaShloka 6
वाहिवातयतःकान्तातांस्पृष्टवामामपिस्पृश । त्वयिमेगात्रसंस्पर्शश्चन्द्रेदृष्टिसमागमः ।।6.5.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हवा! तुम वहाँ बह, जहाँ मेरी प्राणवल्लभा है। उसका स्पर्श करके मेरा भी स्पर्श कर। उस दशा में तुझसे जो मेरे अङ्गों का स्पर्श होगा, वह चन्द्रमा से होने वाले दृष्टिसंयोग की भाँति मेरे सारे संताप को दूर करने वाला और आह्लादजनक होगा
Show English Translation
O Wind Touch that place where my beloved is and touch me as it will give me the same feeling as my beloved's touch. Through the moon I will get her eye contact too.
ShlokaShloka 7
तन्मेदहतिगात्राणिविषंपीतमिवाशये । हानाथेतिप्रियासामांह्रियमाणायदब्रवीत् ।।6.5.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रियतमा का वियोग ही जिसका ईंधन है, उसकी चिन्ता ही जिसकी दीप्तिमती लपटें हैं, वह प्रेमाग्नि मेरे शरीर को रात-दिन जलाती रहती है
Show English Translation
While being carried away that beloved of mine would have cried aloud saying 'oh my lord'. This thought is burning my body as though I have consumed poison in my stomach.
ShlokaShloka 8
तद्वियोगेन्धनवतातच्चिन्ताविपुलार्चिषा । रात्रिंदिवंशरीरंमेदह्यतेमदनाग्निना ।।6.5.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रियतमा का वियोग ही जिसका ईंधन है, उसकी चिन्ता ही जिसकी दीप्तिमती लपटें हैं, वह प्रेमाग्नि मेरे शरीर को रात-दिन जलाती रहती है
Show English Translation
The pain of separation from her is working as fuel and the thought about hers is engulfing me as extensive flame and burning my body day and night.
ShlokaShloka 9
अवगाह्यर्णवंस्वप्स्येसौमित्रेभवताविना । कथञ्चित्प्रज्वलन्कामस्समांसुप्तंजलेदहेत् ।।6.5.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! तुम यहीं रहो। मैं तुम्हारे बिना अकेला ही समुद्र के भीतर घुसकर सोऊँगा। इस तरह जल में शयन करने पर यह प्रज्वलित प्रेमाग्नि मुझे दग्ध नहीं कर सकेगी
Show English Translation
O Saumitri Plunging into water alone I will lie down. Probably then the god of love will not be able to consume me while sleeping.
ShlokaShloka 10
बह्वेतत्कामयानस्यशक्यमेतेनजीवितुम् । यदहंसाचवामोरूरेकांधरणिमाश्रितौ ।।6.5.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं और वह वामोरु सीता एक ही भूतल पर सोते हैं। प्रियतमा के संयोग की इच्छा रखने वाले मुझ विरही के लिये इतना ही बहुत है। इतने से भी मैं जीवित रह सकता हूँ
Show English Translation
Me and Sita are seeking refuge on the same land indeed. Because of that only survival is possible for me, who is desiring for her very much.
ShlokaShloka 11
केदारस्येवकेदारस्सोदकस्यनिरूदकः । उपस्नेहेनजीवामिजीवन्तींयच्छृणोमिताम् ।।6.5.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे जल से भरी हुई क्यारी के सम्पर्क से बिना जल की क्यारी का धान भी जीवित रहता है—सूखता नहीं है, उसी प्रकार मैं जो यह सुनता हूँ कि सीता अभी जीवित है, इसी से जी रहा हूँ
Show English Translation
I am living only because of hearing about her survival, just as a paddy field without water gets wet by the proximity of a neighboring paddy field with water.
ShlokaShloka 12
कदानुखलुसुश्रोणींशतपत्त्रायतेक्षणाम् । विजित्यशत्रून्द्रक्ष्यामिसीतास्फीतामिवश्रियम् ।।6.5.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कब वह समय आयेगा, जब शत्रुओं को परास्त करके मैं समृद्धिशालिनी राजलक्ष्मी के समान कमलनयनी सुमध्यमा सीता को देखूगा
Show English Translation
When will I be able to win the enemies and see that Sita of charming limbs, with large and beautiful eyes like lotus petals, who is like an abundance of fortune?
ShlokaShloka 13
कदानुचारुबिम्बोष्ठंतस्याःपद्ममिवाननम् । ईषदुन्नम्यपास्यामिरसायनमिवातुरः ।।6.5.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा जनक की पुत्री, महाराज दशरथ की पुत्रवधू और मेरी प्रियतमा सीता राक्षसियों के बीच में कैसे सोती होगी
Show English Translation
I do not know when I will lift her lotuslike face slightly and drink her beautiful lips like an afflicted man drinks sweet juice.
ShlokaShloka 14
तस्यात्तुसंहितौपीनौस्तनौतालफलोपमौ । कदानुखलुसोत्कम्पौश्लिष्यन्त्यामांभजिष्यत: ।।6.5.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा जनक की पुत्री, महाराज दशरथ की पुत्रवधू और मेरी प्रियतमा सीता राक्षसियों के बीच में कैसे सोती होगी
Show English Translation
Indeed I am eager to embrace my chest with hers like the palmyra -fruit trees hold the fruits.When will it happen?
ShlokaShloka 15
सानूनमसितापाङ्गीरक्षोमध्यगतासती । मन्नाथानाथहीनेवत्रातारंनाधिगच्छति ।।6.5.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा जनक की पुत्री, महाराज दशरथ की पुत्रवधू और मेरी प्रियतमा सीता राक्षसियों के बीच में कैसे सोती होगी
Show English Translation
That darkeyed lady (Sita), even though she has me (husband), is in the midst of rakshasas. Surely she is sad and emaciated being away from her husband, without a protector.
ShlokaShloka 16
कथंजनकरजस्यदुहिताममचप्रिया । राक्षसीमध्यगाशेतेस्नुषादशरथस्यच ।।6.5.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा जनक की पुत्री, महाराज दशरथ की पुत्रवधू और मेरी प्रियतमा सीता राक्षसियों के बीच में कैसे सोती होगी
Show English Translation
My beloved is king Janaka's daughter and daughterinlaw of Dasaratha. Yet she is sleeping amid Rakshasas. How is it?
ShlokaShloka 17
कदाऽविक्षोभ्यरक्षांसिसाविधूयोत्पतिष्यति । विधूयजलदान्नीलान् शशिरेखाशरत्स्विव ।।6.5.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वह समय कब आयेगा, जब कि सीता मेरे द्वारा उन दुर्धर्ष राक्षसों का विनाश करके उसी प्रकार अपना उद्धार करेगी, जैसे शरत्काल में चन्द्रलेखा काले बादलों का निवारण करके उनके आवरण से मुक्त हो जाती है
Show English Translation
When will she come out pushing the Rakshasas like the crescent moon comes out pushing the dark clouds in autumn?
ShlokaShloka 18
स्वभावतनुकानूनंशोकेनानशनेनच । भूयस्तनुतरासीतादेशकालविपर्ययात् ।।6.5.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘स्वभाव से ही दुबले-पतले शरीर वाली सीता विपरीत देशकाल में पड़ जाने के कारण निश्चय ही शोक और उपवास करके और भी दुर्बल हो गयी होगी
Show English Translation
Sita who is by nature slim would surely be slender due to abstaining from eating, unfavorable time and location.
ShlokaShloka 19
कदानुराक्षसेन्द्रस्यनिधायोरसिसायकान् । सीतांप्रत्याहरिष्यामिशोकमुत्सृज्यमानसम् ।।6.5.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं राक्षसराज रावण की छाती में अपने सायकों को धंसाकर अपने मानसिक शोक का निराकरण करके कब सीता का शोक दूर करूँगा
Show English Translation
Indeed by shooting arrows into the chest of rakshasa king, when will I get back Sita and cast off grief from my mind.
ShlokaShloka 20
कदानुखलुमांसाध्वीसीतासुरसुतोपमा । सोत्कण्ठाकण्ठमालम्ब्यमोक्ष्यत्यानन्दजंजलम् ।।6.5.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवकन्या के समान सुन्दरी मेरी सती-साध्वी सीता कब उत्कण्ठापूर्वक मेरे गले से लगकर अपने नेत्रों से आनन्द के आँसू बहायेगी
Show English Translation
When will Sita, the chaste woman, who is like the daughter of Gods, cling to my neck, and indeed shed tears of joy?
ShlokaShloka 21
कदाशोकमिमंघोरंमैथिलीविप्रयोगजम् । सहसाविप्रमोक्ष्यामिवासश्शुक्लेतरंयथा ।।6.5.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऐसा समय कब आयेगा, जब मैं मिथिलेशकुमारी के वियोग से होने वाले इस भयंकर शोक को मलिन वस्त्र की भाँति सहसा त्याग दूंगा?’
Show English Translation
When will I get rid of this terrible grief of separation from Mythili for good, just like discarding a soiled garment?
ShlokaShloka 22
एवंविलपतस्तस्यतत्ररामस्यधीमतः । दिनक्षयान्मन्दवपुर्भास्करोऽस्तमुपागतः ।।6.5.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
बुद्धिमान् श्रीरामचन्द्रजी वहाँ इस प्रकार विलाप कर ही रहे थे कि दिन का अन्त होने के कारण मन्दकिरणों वाले सूर्यदेव अस्ताचल को जा पहुँचे
Show English Translation
While sagacious Rama was wailing in that way the day came to an end with the sun descending to the west.
ShlokaShloka 23
आश्वा���ितोलक्ष्मणेनरामस्सन्ध्यामुपासत । स्मरन्कमलपत्राक्षींसीतांशोकाकुलीकृतः ।।6.5.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय लक्ष्मण के धैर्य बँधाने पर शोक से व्याकुल हुए श्रीराम ने कमलनयनी सीता का चिन्तन करते हुए संध्योपासना की
Show English Translation
Remembering the lotus petal eyed Sita, Rama who was distracted with grief, comforted by Lakshmana offered evening prayers. ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्दकाण्डेपञ्चमस्सर्गः।। This is the end of the fifth Sarga of Yuddhakanda of the first epic, the holy Ramayana composed by sage Valmiki.