Yuddha Kanda
Sarga 61: Vibheeshana speaks to Rama about Kumbhakarna. By the command of Rama, the Vanaras take position at the gates of Lanka.
युद्धकाण्डम् · सर्ग 61
39 shlokas
ShlokaShloka 1
ततोरामोमहातेजाधनुरादायवीर्यवान् ।
किरीट���नंमहाकायंकुम्भकर्णंददर्श ह ।।6.61.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर हाथ में धनुष लेकर बल-विक्रम से सम्पन्न महातेजस्वी श्रीराम ने किरीटधारी महाकाय राक्षस कुम्भकर्ण को देखा
Show English TranslationEnglish Translation
On taking up a bow Rama saw Kumbhakarna of extraordinary energy, prodigious, and of large body, adorned with a crown.
ShlokaShloka 2
तंदृष्टवाराक्षसश्रेष्ठंपर्वताकारदर्शनम् ।
क्रममाणमिवाकाशंपुरानारायणंप्रभुम् ।।6.61.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह पर्वत के समान दिखायी देता था और राक्षसों में सबसे बड़ा था। जैसे पूर्वकाल में भगवान् नारायण ने आकाश को नापने के लिये डग भरे थे, उसी प्रकार वह भी डग बढ़ाता जा रहा था। सजल जलधर के समान काला कुम्भकर्ण सोने के बाजूबन्द से विभूषित था। उसे देखकर वानरों की वह विशाल सेना पुनः बड़े वेग से भागने लगी
Show English TranslationEnglish Translation
That foremost of Rakshasas was like a mountain in appearance, it was like Lord Narayana taking steps to the sky earlier.
ShlokaShloka 3
सतोयाम्बुदसङ्काशंकाञ्चनाङ्गदभूषणम् ।
दृष्टवापुनःप्रदुद्रवावानराणांमहाचमूः ।।6.61.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह पर्वत के समान दिखायी देता था और राक्षसों में सबसे बड़ा था। जैसे पूर्वकाल में भगवान् नारायण ने आकाश को नापने के लिये डग भरे थे, उसी प्रकार वह भी डग बढ़ाता जा रहा था। सजल जलधर के समान काला कुम्भकर्ण सोने के बाजूबन्द से विभूषित था। उसे देखकर वानरों की वह विशाल सेना पुनः बड़े वेग से भागने लगी
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing the Rakshasa who was like a rainy cloud with water, decked with gold ornaments, the commander in chief of Vanaras ran.
ShlokaShloka 4
विद्रुतांवाहिनींदृष्टवावर्धमानं च राक्षसम् ।
सविस्मयमिदंरामोविभीषणमुवाच ह ।।6.61.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपनी सेना को भागते तथा राक्षस कुम्भकर्ण को बढ़ते देख श्रीरामचन्द्रजी को बड़ा आश्चर्य हुआ और उन्होंने विभीषण से पूछा-
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing the army scared away and the army of Rakshasas growing in size, Rama was astonished and thus spoke to Vibheeshana.
ShlokaShloka 5
कोऽसौपर्वतसङ्काशःकिरीटीहरिलोचनः ।
लङ्कायांदृश्यतेवीरःसविद्युदिवतोयदः ।।6.61.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यह लङ्कापुरी में पर्वत के समान विशालकाय वीर कौन है, जिसके मस्तक पर किरीट शोभा पाता हैऔर नेत्र भूरे हैं? यह ऐसा दिखायी देता है मानो बिजलीसहित मेघ हो
Show English TranslationEnglish Translation
"Who is that hero resembling a mountain, a crowned one with tawny eyes, looking like a rainy cloud driven by lightning? He is seen in Lanka."
ShlokaShloka 6
पृथिव्यांकेतुभूतोऽसौमहानेकोऽत्रदृश्यते ।
यंदृष्टवावानरास्सर्वेविद्रवन्तिततस्ततः ।।6.61.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस भूतल पर यह एकमात्र महान् ध्वज-सा दृष्टिगोचर होता है। इसे देखकर सारे वानर इधर-उधर भाग चले हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"He is seen here like a lone comet on earth. Seeing him the Vanaras are fleeing hither and thither."
ShlokaShloka 7
आचक्षवसुमहान् कोऽसौरक्षोवायदिवाऽसुरः ।
न मयैवंविधंभूतंदृष्टपूर्वंकदाचन ।।6.61.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विभीषण! बताओ। यह इतने बड़े डील-डौल का कौन है? कोई राक्षस है या असुर? मैंने ऐसे प्राणी को पहले कभी नहीं देखा’
Show English TranslationEnglish Translation
"Who is he, that gigantic Rakshasa? Is he a demon or perhaps a colossus? No such being was seen by me earlier."
ShlokaShloka 8
संपृष्टोराजपुत्रेणरामेणाक्लिष्टकर्मणा ।
विभीषणोमहाप्राज्ञःकाकुत्थ्समिदमब्रवीत् ।।6.61.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अनायास ही बड़े-बड़े कर्म करने वाले राजकुमार श्रीराम ने जब इस प्रकार पूछा, तब परम बुद्धिमान् विभीषण ने उन ककुत्स्थकुलभूषण रघुनाथजी से इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Asked by the prince Rama, of unwearied action, highly intelligent Vibheeshana spoke.
ShlokaShloka 9
येनवैवस्वतोयुद्धेवासवश्चपराजितः ।
सैषविश्रवसःपुत्रःकुम्भकर्णःप्रतापवान् ।।6.61.9।।
अस्यप्रमाणसदृशोराक्षसाऽन्यो न विद्यते ।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भगवन् ! जिसने युद्ध में वैवस्वत यम और देवराज इन्द्र को भी पराजित किया था, वही यह विश्रवा का प्रतापी पुत्र कुम्भकर्ण है। इसके बराबर लंबा दूसरा कोई राक्षस नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
"Vyvasvatha (Lord of death) as well as Vasava (Indra) were defeated by him in war. He is Kumbhakarna, the son of sage Visrava, a stupendous one and there is no other Rakshasa who equals him in size."
ShlokaShloka 10
एतेनदेवायुधिदानवाश्चयक्षाभुजङ्गाःपिशिताशनाश्च ।
गन्धर्वविद्याधरकिन्नरैश्चसहस्रशोराघवसम्प्रभग्नाः ।।6.61.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन ! इसने देवता, दानव, यक्ष, नाग, राक्षस, गन्धर्व, विद्याधर और किन्नरों को सहस्रों बार युद्ध में मार भगाया है
Show English TranslationEnglish Translation
"O Raghava! In war Devas, Danavas, Yakshas, Nagas, ogres, Gandharvas, Vidydharas, Kinneras in thousands were defeated by him."
ShlokaShloka 11
शूलपाणिंविरूपाक्षंकुम्भकर्णंमहाबलम् ।
हन्तुं न शेकुस्त्रिदशाःकालोऽयमितिमोहिताः ।।6.61.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुम्भकर्ण स्वभाव से ही तेजस्वी और महाबलवान् है। अन्य राक्षसपतियों के पास जो बल है, वह वरदान से प्राप्त हुआ है
Show English TranslationEnglish Translation
"This Kumbhakarna with pike in hand and fierce eyes, is mighty strong. All the Devatas could not kill him, deluded that he is death personified."
ShlokaShloka 12
प्रकृत्याह्येषतेजस्वीकुम्भकर्णोमहाबलः ।
अन्येषांराक्षसेन्द्राणांवरदानकृतंबलम् ।।6.61.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुम्भकर्ण स्वभाव से ही तेजस्वी और महाबलवान् है। अन्य राक्षसपतियों के पास जो बल है, वह वरदान से प्राप्त हुआ है
Show English TranslationEnglish Translation
"Kumbhakarna is by nature (by birth) energetic and mighty. The strength of other Rakshasas is on account of their boons received by them."
ShlokaShloka 13
एतेनजातमात्रेणक्षुधार्तेनमहात्मना ।
भक्षितानिसहस्राणिसत्त्वानांसुबहून्यपि ।।6.61.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब सहस्रों प्रजाजन इसका आहार बनने लगे, तब भयसे पीड़ित हो वे सब-के-सब देवराज इन्द्र की शरण में गये और उन सबने उनके समक्ष अपना कष्ट निवेदन किया
Show English TranslationEnglish Translation
" As soon as he was born, he was hungry and this great soul being strong consumed thousands of created beings."
ShlokaShloka 14
तेषुसंभक्षयमाणेषुप्रजाभयनिपीडिताः ।
यान्तिस्मशरणंशक्रंतमप्यर्थंन्यवेदयन् ।।6.61.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब सहस्रों प्रजाजन इसका आहार बनने लगे, तब भयसे पीड़ित हो वे सब-के-सब देवराज इन्द्र की शरण में गये और उन सबने उनके समक्ष अपना कष्ट निवेदन किया
Show English TranslationEnglish Translation
"In that way when Kumbhakarna was devouring, out of fear all people sought the refuge of Indra and represented."
ShlokaShloka 15
सकुन्भकर्णंकुपितोमहेन्द्रोजघानवज्रेणशितेनवज्री ।
सशक्रवज्राभिहतोमहात्माचचालकोपाच्चभृशंननाद ।।6.61.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इससे वज्रधारी देवराज इन्द्र को बड़ा क्रोध हुआ और उन्होंने अपने तीखे वज्र से कुम्भकर्ण को घायल कर दिया। इन्द्र के वज्र की चोट खाकर यह महाकाय राक्षस क्षुब्ध हो उठा और रोषपूर्वक जोर-जोर से सिंहनाद करने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
"Mahendra who was armed with thunderbolt got enraged and hurt Kumbhakarna with thunderbolt. He reeled and roared with the strike."
ShlokaShloka 16
तस्यनानद्यमानस्यकुम्भकर्णस्यरक्षसः ।
श्रुत्वानिनादंवित्रस्ताःभूमिभूयोवितत्रसे ।।6.61.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राक्षस कुम्भकर्ण के बारंबार गर्जना करने पर उसका भयंकर सिंहनाद सुनकर प्रजावर्ग के लोग भयभीत हो और भी डर गये
Show English TranslationEnglish Translation
"People were already afraid of Kumbhakarna, and after hearing the lion roar of this Rakshasa they were even more scared."
ShlokaShloka 17
तत्रकोपान्महेन्द्रस्यकुम्भकर्णोमहाबलः ।
विकृष्यैरावताद्धन्तंजघानोरसिवासवम् ।।6.61.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तदनन्तर कुपित हुए महाबली कुम्भकर्ण ने इन्द्र के ऐरावत के मुँह से एक दाँत उखाड़ लिया और उसी से देवेन्द्र की छाती पर प्रहार किया
Show English TranslationEnglish Translation
"Then mighty Kumbhakarna, who was enraged, pulled out the tusk of Airavatham and struck at the chest of Indra."
ShlokaShloka 18
कुम्भकर्णप्रहारार्तोविजज्वाल स वासवः ।
ततोविषेदुस्सहसादेवाब्रह्मर्षिदानवाः ।।6.61.18।।
प्रजाभिस्सहशक्रश्चययौस्थानंस्वयम्भुवः ।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसके द्वारा प्रजा के भक्षण, देवताओं के धर्षण (तिरस्कार), ऋषियों के आश्रमों के विध्वंस तथा परायी स्त्रियों के बारंबार हरण होने की भी बात बतायी
Show English TranslationEnglish Translation
"Hit by Kumbhakarna Indra felt tormented. The Devatas, Brahmarshis and Danavas became despondent. Accompanied by created beings they complained to Brahma."
ShlokaShloka 19
कुम्भकर्णस्यदौरात्म्यंशशंसुस्तेप्रजापतेः ।।6.61.19।।
प्रजानांभक्षणंचापिधर्षणं च दिवौकसाम् ।
आश्रमध्वंसनंचापिपरस्त्रीहरणंभृशम् ।।6.61.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसके द्वारा प्रजा के भक्षण, देवताओं के धर्षण (तिरस्कार), ऋषियों के आश्रमों के विध्वंस तथा परायी स्त्रियों के बारंबार हरण होने की भी बात बतायी
Show English TranslationEnglish Translation
"They reported to Brahma about Kumbhakarna's ruthless deeds, devouring created beings, insulting, harsh and also destroying the abodes of sages violently and abducting others' wives."
ShlokaShloka 20
एवंप्रजायदित्वेषभक्षयिष्यतिनित्यशः ।
अचिरेणैवकालेनशून्योलोकोभविष्यति ।।6.61.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसके द्वारा प्रजा के भक्षण, देवताओं के धर्षण (तिरस्कार), ऋषियों के आश्रमों के विध्वंस तथा परायी स्त्रियों के बारंबार हरण होने की भी बात बतायी
Show English TranslationEnglish Translation
"If he consumes created beings every day like that, in the course of time the world will be devoid of beings."
ShlokaShloka 21
वासवस्यवचश्श्रुत्वासर्वलोकपितामहः ।
रक्षांस्यावाहयामासकुम्भकर्णंददर्श ह ।।6.61.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इन्द्रने कहा-‘भगवन् ! यदि यह नित्यप्रति इसी प्रकार प्रजाजनों का भक्षण करता रहा तो थोड़े ही समय में सारा संसार सूना हो जायगा’
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of Indra, Brahma conjured the Rakshasas and saw Kumbhakarna with them.
ShlokaShloka 22
कुम्भकर्णंसमीक्ष्यैववितत्रासप्रजापतिः ।
दृष्टवाविश्वास्यचैवैनंस्वयम्भूरिदमब्रवीत् ।।6.61.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इन्द्र की यह बात सुनकर सर्वलोकपितामह ब्रह्मा ने सब राक्षसों को बुलाया और कुम्भकर्ण से भी भेंट की
Show English TranslationEnglish Translation
"Beholding Kumbhakarna, Brahma was alarmed and spoke to him to restore the confidence of Kumbhakarna."
ShlokaShloka 23
ध्रुवंलोकविनाशायपौलस्त्येनासिनिर्मितः ।
तस्मात्त्वमद्यप्रभृतिमृतकल्पःशयिष्यसे ।।6.61.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुम्भकर्ण को देखते ही स्वयम्भू प्रजापति थर्रा उठे। फिर अपने को सँभालकर वे उस राक्षस से बोले –
Show English TranslationEnglish Translation
"Surely you are begotten by Paulastya for the destruction of the universe. Therefore, remain sleeping like a dead one from today, ' said Brahma and cursed him."
ShlokaShloka 24
ब्रह्मशापाभिभूतोऽथनिपपाताग्रतःप्रभोः ।
ततःपरमसम्भ्रान्तोरावणोवाक्यमब्रवीत् ।।6.61.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ब्रह्माजी के शाप से अभिभूत होकर वह रावण के सामने ही गिर पड़ा। इससे रावण को बड़ी घबराहट हुई और उसने कहा—
Show English TranslationEnglish Translation
"Thereafter, by the curse of Lord Brahma, Kumbhakarna fell in front. Highly agitated at this Ravana spoke these words to Brahma."
ShlokaShloka 25
विवृद्धःकाञ्चनोवृक्षःफलकालेनिकृत्यते ।
न नप्तारंस्वकंन्यायंशप्तुमेवंप्रजापते ।।6.61.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ब्रह्माजी के शाप से अभिभूत होकर वह रावण के सामने ही गिर पड़ा। इससे रावण को बड़ी घबराहट हुई और उसने कहा—
Show English TranslationEnglish Translation
"Oh Brahma! Cutting a golden tree at the stage of fruiting is not fair. It is not proper for you to curse your great grandson in that way."
ShlokaShloka 26
न मिथ्यावचनश्चत्वं���्वप्स्यत्येष न संशयः ।
कालस्तुक्रियतामस्यशयनेजागरेतथा ।।6.61.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“प्रजापते! अपने द्वारा लगाया और बढ़ाया हुआ सुवर्णरूप फल देने वाला वृक्ष फल देने के समय नहीं काटा जाता है। यह आपका नाती है, इसे इस प्रकार शाप देना कदापि उचित नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
"Your words will not become untrue, no doubt. Sleep, he must but waking time may be fixed."
ShlokaShloka 27
रावणस्यवचश्श्रुत्वास्वयम्भूरिदमब्रवीत् ।
शयिताह्येषषण्मासानेकाहंजागरिष्यति ।।6.61.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“आपकी बात कभी झूठी नहीं होती, इसलिये अब इसे सोना ही पड़ेगा, इसमें संशय नहीं है; परंतु आप इसके सोने और जागने का कोई समय नियत कर दें’
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing Ravana's words, Brahma said" He will sleep for six months and stay awake for a day."
ShlokaShloka 28
एकेनाह्नात्वसौवीरश्चरन् भूमिंबुभुक्षितः ।
व्यात्तास्योभक्षयेल्लोकान् सङ्कृद्धइवपावकः ।।6.61.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रावण का यह कथन सुनकर स्वयम्भू ब्रह्मा ने कहा —’यह छः मास तक सोता रहेगा और एक दिन जगेगा
Show English TranslationEnglish Translation
"This hero will open his mouth wide and move about and alone he will consume the world like the swollen fire."
ShlokaShloka 29
सोऽसौव्यसमापन्नःकुम्भकर्णमबोधयत् ।
त्वत्पराक्रमभीतश्चराजासम्प्रतिरावणः ।।6.61.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“उस एक दिन ही यह वीर भूखा होकर पृथ्वी पर विचरेगा और प्रज्वलित अग्नि के समान मुँह फैलाकर बहुत-से लोगों को खा जायगा’
Show English TranslationEnglish Translation
"Overtaken by worry, the king out of fear of your prowess just awakened sleeping Kumbhakarna."
ShlokaShloka 30
स एषनिर्गतोवीरःशिबिराद्भीमविक्रमः ।
वानरान्भृशसङ्कृद्धोभक्षयन्परिधावति ।।6.61.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज! इस समय आपत्ति में पड़कर और आपके पराक्रम से भयभीत होकर राजा रावण ने कुम्भकर्ण को जगाया है
Show English TranslationEnglish Translation
"This heroic Kumbhakarna has come out of his residence extremely angry and going to and from to consume all Vanaras."
ShlokaShloka 31
कुम्भकर्णंसमीक्ष्यैवहरयोऽद्यप्रविद्रुतुः ।
कथमेनंरणेक्रुद्धंवारयिष्यन्तिवानराः ।।6.61.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यह भयानक पराक्रमी वीर अपने शिबिर से निकला है और अत्यन्त कुपित हो वानरों को खा जाने के लिये सब ओर दौड़ रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
"On merely seeing Kumbhakarna, the monkeys are running away. How will they check him who is enraged in war?"
ShlokaShloka 32
उच्यन्तांवानराःसर्वेयन्त्रमेतत्समुच्छ्रितम् ।
इतिविज्ञायहरयोभविष्यन्तीहनिर्भयाः ।।6.61.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब कुम्भकर्ण को देखकर ही आज सारे वानर भाग चले, तब रणभूमि में कुपित हुए इस वीर को ये आगे बढ़ने से कैसे रोक सकेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
"Let all the Vanaras be told, that this one standing high is a machine then the Vanaras will not be scared of victory."
ShlokaShloka 33
विभीषणवचश्श्रुत्वाहेतुमत्सुमुखेरितम् ।
उवाचराघवोवाक्यंनीलंसेनापतिंतदा ।।6.61.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सब वानरों से यह कह दिया जाय कि यह कोई व्यक्ति नहीं, काया द्वारा निर्मित ऊँचा यन्त्रमात्र है। ऐसा जानकर वानर निर्भय हो जायँगे’
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of Vibheeshana, which was reasonable and, in their favour, Raghava said this to Nila, the commander in chief of the army.
ShlokaShloka 34
गच्छसैन्यानिसर्वाणिव्यूह्यतिष्ठस्वपावके ।
द्वाराण्यादायलङ्कायाश्चर्याश्चाप्यथसङ्क्रमान् ।।6.61.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अग्निनन्दन! जाओ, समस्त सेनाओं की मोर्चे बंदी करके युद्ध के लिये तैयार रहो और लङ्का के द्वारों तथा राजमार्गों पर अधिकार जमाकर वहीं डटे रहो
Show English TranslationEnglish Translation
"Pavaka, go and organize all the army and get together to occupy all the gates, highways, bridges in Lanka."
ShlokaShloka 35
शैलशृङ्गाणिवृक्षांश्चशिलाश्चाप्युपसंहर ।
तिष्ठन्तुसायुधास्सर्वेसायुधाश्शैलपाणयः ।।6.61.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अग्निनन्दन! जाओ, समस्त सेनाओं की मोर्चे बंदी करके युद्ध के लिये तैयार रहो और लङ्का के द्वारों तथा राजमार्गों पर अधिकार जमाकर वहीं डटे रहो
Show English TranslationEnglish Translation
"Be ready staying on mountain tops, trees, rocks armed with weapons and rocks in hand."
ShlokaShloka 36
राघवेणसमादिष्टोनीलोहरिचमूपतिः ।
शशासवानरानीकंयथावत्कपिकुञ्जरः ।।6.61.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पर्वतों के शिखर, वृक्ष और शिलाएँ एकत्र कर लो तथा तुम और सब वानर अस्त्र-शस्त्र एवं पत्थर लिये तैयार रहो’
Show English TranslationEnglish Translation
As instructed by Raghava, the monkey leader Nila, elephant among the monkeys, ordered the monkey troops as instructed.
ShlokaShloka 37
ततोगवाक्षश्शरभोहनूमानङ्गदस्तथा ।
शैलशृङ्गाणिशैलाभागृहीत्वाद्वारमभ्ययुः ।।6.61.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरघुनाथजी की यह आज्ञा पाकर वानरसेनापति कपिश्रेष्ठनील ने वानरसैनिकों को यथोचित कार्य के लिये आदेश दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Then taking mountains, Gavaksha, Sarabha, Hanuman, Angada who looked like mountains themselves marched to the gate.
ShlokaShloka 38
रामवाक्यमुपश्रुत्य हरयो जितकाशिनः ।
पादपैरर्दयवनीरावानराःपरवाहिनीम् ।।6.61.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर गवाक्ष, शरभ, हनुमान् और अङ्गद आदि पर्वताकार वानर पर्वतशिखर लिये लङ्का के द्वार पर डट गये
Show English TranslationEnglish Translation
The monkeys desiring to be triumphant, took trees and began to strike at the enemies on hearing Rama's control.
ShlokaShloka 39
ततोहरीणांतदनीकमुग्रंरराजशैलोद्यतदीप्तहस्तम् ।
गिरेःसमीपानुगतंयथैवहन्महाम्भोधरजालमुग्रम् ।।6.61.40।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विजयोल्लास से सुशोभित होने वाले वीर वानर श्रीरामचन्द्रजी की पूर्वोक्त आज्ञा सुनकर वृक्षों द्वारा शत्रुसेना को पीड़ित करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Then Vanaras taking trees and mountains in their shining hand s marching close to each other seemed like a huge mass of terrible clouds hanging close to a mountain. ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेषष्टितमस्सर्गः ।। This is the end of the sixty first sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.