Yuddha Kanda

Sarga 14: Vibheeshana advises Ravana to give away Sita to Sri Rama before the Rakshasas are pierced by Rama.

युद्धकाण्डम् · सर्ग 14

22 shlokas

ShlokaShloka 1
निशाचरेन्द्रस्यनिशम्यवाक्यंसकुम्भकर्णस्यचगर्जि��ानि । विभीषणोराक्षसराजमुख्यमुवाचवाक्यंहितमर्थयुक्तम् ।।6.14.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
राक्षसराज रावण के इन वचनों और कुम्भकर्ण की गर्जनाओं को सुनकर विभीषण ने रावण से ये सार्थक और हितकारी वचन कहे-
Show English Translation
On hearing the statement of the Lord of Rakshasas and roaring of Kumbhakarna, looking at Ravana the king of Rakshasas, Vibheeshana said these good words appropriate of a noble person.
ShlokaShloka 2
न्तरभोगराशिश्चिन्ताविषस्सुस्मिततीक्ष्णदंष्ट्रः । पञ्चाङ्गुलीपञ्चशिरोऽतिकायस्सीतामहाहिस्तवकेनराजन् ।।6.14.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन् ! सीता नामधारी विशालकाय महान् सर्प को किसने आपके गले में बाँध दिया है? उसके हृदय का भाग ही उस सर्प का शरीर है, चिन्ता ही विष है, सुन्दर मुसकान ही तीखी दाढ़ हैं और प्रत्येक हाथ की पाँच-पाँच अङ्गलियाँ ही इस सर्प के पाँच सिर हैं
Show English Translation
"O king Why have you desired Sita who has snake hood at her bosom, has poison of grief, has sharp fangs behind her gentle smile and has five fingers of her palm as five heads of snake called Sita?"
ShlokaShloka 3
यावन्नलङ्कांसमभिद्रवन्तिवलीमुखाःपर्वतकूटमात्राः । दष्ट्रायुधाश्चैवनखायुधाश्चप्रदीयतांदाशरथायमैथिली ।।6.14.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जबतक पर्वत-शिखर के समान ऊँचे वानर, जिनके दाँत और नख ही आयुध हैं, लङ्का पर चढ़ाई नहीं करते, तभी तक आप दशरथनन्दन श्रीराम के हाथ में मिथिलेशकुमारी सीता को सौंप दीजिये
Show English Translation
"Before the monkeys of mountain like form whose teeth and claws are like weapons reach Lanka, give away Mythili to Rama."
ShlokaShloka 4
यावन्नगृह्णन्तिशिरांसिबाणारामेरिताराक्षसपुङ्गवानाम् । वज्रोपमावायुसमानवेगाःप्रदीयतांदाशरथायमैथिली ।।6.14.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जबतक श्रीरामचन्द्रजी के चलाये हुए वायु के समान वेगशाली तथा वज्रतुल्य बाण राक्षसशिरोमणियों के सिर नहीं काट रहे हैं, तभी तक आप दशरथनन्दन श्रीराम की सेवा में सीताजी को समर्पित कर दीजिये
Show English Translation
"Give away Mythili to Rama before he releases arrows like that of thunder bolt with the speed of wind and take away the heads of the leader."
ShlokaShloka 5
नकुम्भकर्णेन्द्रजितौचराजंस्तथामहापार्श्वमहोदरौवा । निकुम्भकुम्भौचतथाऽतिकायःस्थातुंनशक्तायुधिराघवस्य ।।6.14.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! ये कुम्भकर्ण, इन्द्रजित् , महापार्श्व, महोदर, निकुम्भ, कुम्भ और अतिकाय—कोई भी समराङ्गण में श्रीरघुनाथजी के सामने नहीं ठहर सकते हैं।
Show English Translation
"O King It will not be possible for either Kumbhakarna or Indrajith so also for Mahaparsva not even Mahodara, so also for Nikumbha or Kumbha and Athikaya to face Rama in combat."
ShlokaShloka 6
जीवंस्तुरामस्यनमोक्ष्यसेत्वंगुप्तस्सवित्राप्यथवामरुद्भि: । नवासवस्याङ्कगतोनमृत्योर्नभोनपाताळमनुप्रविष्टः ।।6.14.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि सूर्य या वायु आपकी रक्षा करें, इन्द्र या यम आपको गोद में छिपा लें अथवा आप आकाश या पाताल में घुस जायँ तो भी श्रीराम के हाथ से जीवित नहीं बच सकेंगे’
Show English Translation
"Rama's arrows will not leave you with life even if you are guarded by Sun or wind god, not even if you sit on the lap of Indra or death god or even if you enter the sky or under water."
ShlokaShloka 7
निशम्यवाक्यंतुविभीषणस्यततःप्रहस्तोवचनंबभाषे । ननोभयंविद्मनदैवतेभ्योनदानवेभ्योऽप्यथवाकुतश्चित् ।।6.14.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण की यह बात सुनकर प्रहस्त ने कहा—’हम देवताओं अथवा दानवों से कभी नहीं डरते। भय क्या वस्तु है ? यह हम जानते ही नहीं हैं
Show English Translation
After hearing the words said by Vibheeshana, Prahastha spoke these words, we do not know the fear of gods or Rakshasas or anyone.
ShlokaShloka 8
नयक्षगन्धर्वमहोरगेभ्योभयंनसंख्येपतगोरगेभ्यः । कथंनुरामाद्भविताभयंनोनरेन्द्रपुत्रात्समरेकदाचित् ।।6.14.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमें युद्ध में यक्षों, गन्धों , बड़े-बड़े नागों, पक्षियों और साँसे भी भय नहीं होता है; फिर समराङ्गण में राजकुमार राम से हमें कभी भी कैसे भय होगा?’
Show English Translation
"We are not afraid of Yakshas, Gandharvas, or even Nagas. We have no fear of birds or reptiles. What fear can we have of the king's son, Rama?"
ShlokaShloka 9
प्रहस्तवाक्यंत्वहितंनिशम्यविभीषणोराजहितानुकाङ्क्षी । ततोमहार्थंवचनंबभाषेधर्मार्थकामेषुनिविष्टबुद्धि:।। 6.14.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
विभीषण राजा रावण के सच्चे हितैषी थे। उनकी बुद्धि का धर्म, अर्थ और काम में अच्छा प्रवेश था। उन्होंने प्रहस्त के अहितकर वचन सुनकर यह महान् अर्थ से युक्त बात कही—
Show English Translation
Then Vibheeshana, wishing the welfare of the king, intent upon Dharma, artha and kama, thinking rightly and deeply, spoke these words on hearing Prahastha's words that were not good.
ShlokaShloka 10
प्रहस्त: राजाचमहोदरश्चत्वंकुम्भकर्णश्चयथाऽर्थजातम् । ब्रवीतरामंप्रतितन्नशक्यंयथागतिस्स्वर्गमधर्मबुद्धेः ।।6.14.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रहस्त! महाराज रावण, महोदर, तुम और कुम्भकर्ण–श्रीराम के प्रति जो कुछ कह रहे हो, वह सब तुम्हारे किये नहीं हो सकता। ठीक उसी तरह, जैसे पापात्मा पुरुष की स्वर्ग में पहुँच नहीं हो सकती है
Show English Translation
"That which you intend to accomplish against Rama is not possible either for you or the king and even for Kumbhakarna and Mahodara, just as heaven is not obtained by the unrighteous people," said Vibheeshana.
ShlokaShloka 11
वधस्तुरामस्यमयात्वयाचप्रहस्तसर्वैरपिराक्षसैर्वा । कथंभवेदर्थविशारदस्यमहार्णवंतर्तुमिवाप्लवस्य ।।6.14.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रहस्त! श्रीराम अर्थविशारद हैं—समस्त कार्यों के साधन में कुशल हैं। जैसे बिना जहाज या नौका के कोई महासागर को पार नहीं कर सकता, उसी प्रकार मुझसे, तुमसे अथवा समस्त राक्षसों से भी श्रीराम का वध होना कैसे सम्भव है ?
Show English Translation
"Prahastha How can you or me or all Rakshasas kill Rama who is knowledgeable of everything, just as one who is not swimming can cross the great ocean."
ShlokaShloka 12
धर्मप्रधानस्यमहारथस्यइक्ष्वाकुवंशप्रभवस्यराज्ञः । पुरोस्यदेवाश्चतथाविधस्यकृत्येषुशक्तस्यभवन्तिमूढा ।।6.14.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम धर्म को ही प्रधान वस्तु मानते हैं। उनका प्रादुर्भाव इक्ष्वाकुकुल में हुआ है। वे सभी कार्यों के सम्पादन में समर्थ और महारथी वीर हैं (उन्होंने विराध, कबन्ध और वाली-जैसे वीरों को बात-की बात में यमलोक भेज दिया था)। ऐसे प्रसिद्ध पराक्रमी राजा श्रीराम से सामना पड़ने पर तो देवता भी अपनी हेकड़ी भूल जायँगे (फिर हमारी-तुम्हारी तो बात ही क्या है ?)
Show English Translation
"One to whom righteousness is foremost, who is capable of fighting with eleven thousand warriors as charioteer, (like Dasaratha) who is a glorious scion of Ikshvaku dynasty, who is highly capable in war, in front of whom even gods got bewildered earlier. What can be done by you?"
ShlokaShloka 13
तीक्ष्णानतायत्तवकङ्कपत्रादुरासदाराघवविप्रमुक्ताः । भित्वाशरीरंप्रविशन्तिबाणाःप्रहस्ततेनैवविकत्थसेत्वम् ।।6.14.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रहस्त! अभीतक श्रीराम के चलाये हुए कङ्कपत्रयुक्त, दुर्जय एवं तीखे बाण तुम्हारे शरीर को विदीर्ण करके भीतर नहीं घुसे हैं; इसीलिये तुम बढ़बढ़कर बोल रहे हो
Show English Translation
"Prahastha Sharp arrows of Rama fixed with feathers of Kanka birds are dangerous arrows. They will tear your body and penetrate. What are you boasting yourself?"
ShlokaShloka 14
भित्त्वानतावत्प्रविशन्तिकायंप्राणान्तिकास्तेऽशनितुल्यवेगाः । शिताश्शराराघवविप्रमुक्ताःप्रहस्ततेनैवविकत्थसेत्वम् ।।6.14.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रहस्त! श्रीराम के बाण वज्र के समान वेगशाली होते हैं। वे प्राणों का अन्त करके ही छोड़ते हैं। श्रीरघुनाथजी के धनुष से छूटे हुए वे तीखे बाण तुम्हारे शरीरको फोड़कर अंदर नहीं घुसे हैं; इसीलिये तुम इतनी शेखी बघारते हो
Show English Translation
"Prahastha Before the lifethreatening sharp arrows which have the speed of a meteor released by Rama penetrate and tear your body, why are you boasting yourself?"
ShlokaShloka 15
नरावणोनातिबलस्त्रिशीर्षोनकुम्भकर्णोऽस्यसुतोनिकुम्भः । नचेन्द्रजिद्दाशरधिंप्रसोढुंत्वंवारणेशक्रसमंसमर्थ:।। 6.14.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रावण, महाबली त्रिशिरा, कुम्भकर्णकुमार निकुम्भ और इन्द्रविजयी मेघनाद भी समराङ्गण में इन्द्रतुल्य तेजस्वी दशरथनन्दन श्रीराम का वेग सहन करने में समर्थ नहीं हैं
Show English Translation
"Either Ravana or exceptionally strong Trisirsha, or even Nikumbha son of Kumbahakarna, or Indrajith are not capable of opposing Rama who is equal to Indra in war. How can you?"
ShlokaShloka 16
देवान्तकोवापिनरान्तकोवातथातिकायोऽतिरथोमहात्मा । आकम्पनश्चाद्र��समानसारःस्थातुंनशक्तायुधिराघवस्य ।।6.14.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवान्तक, नरान्तक, अतिकाय, महाकाय, अतिरथ तथा पर्वत के समान शक्तिशाली अकम्पन भी युद्धभूमि में श्रीरघुनाथजी के सामने नहीं ठहर सकते हैं।
Show English Translation
"Either by Devanthaka or Naranthaka, in the same way the great soul Athiratha or Akampana, who is of mountainlike size, will not be able to stand against Raghava in war."
ShlokaShloka 17
अयंचराजाव्यसनाभिभूतोमित्रैरमित्रप्रतिमैर्भवद्भि: । अन्वास्यतेराक्षसनाशनार्थेतीक्ष्णःप्रकृत्याह्यसीक्षयकारी ।।6.14.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनन्त शारीरिक बल से सम्पन्न, सहस्र फनवाले और महान् बलशाली भयंकर नाग ने इस राजा को बलपूर्वक अपने शरीर से आवेष्टित कर रखा है। तुम सब लोग मिलकर इसे बन्धन से बाहर करके प्राण संकट से बचाओ (अर्थात् श्रीरामचन्द्रजी के साथ वैर बाँधना महान् सर्प के शरीर से आवेष्टित होने के समान है। इस भाव को व्यक्त करने के कारण यहाँ निदर्शना अलङ्कार व्यंग्य है)
Show English Translation
"This king who is by nature violent and acts without thinking about being an addict to seven vices, is destroying Rakshasas. You are also attending to him calling yourself as friends but like enemies."
ShlokaShloka 18
अनन्तभोगेनसहस्रमूर्थ्नानागेनभीमेनमहाबलेव । बलात्परिक्षिप्तमिमंभवन्तोराजानमुत्क्षिप्यविमोचयन्तु ।।6.14.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनन्त शारीरिक बल से सम्पन्न, सहस्र फनवाले और महान् बलशाली भयंकर नाग ने इस राजा को बलपूर्वक अपने शरीर से आवेष्टित कर रखा है। तुम सब लोग मिलकर इसे बन्धन से बाहर करके प्राण संकट से बचाओ (अर्थात् श्रीरामचन्द्रजी के साथ वैर बाँधना महान् सर्प के शरीर से आवेष्टित होने के समान है। इस भाव को व्यक्त करने के कारण यहाँ निदर्शना अलङ्कार व्यंग्य है)
Show English Translation
"This king is entwined by a fearsome and extremely strong thousand hooded snake endowed with extraordinary energy at present. Lift him up and relieve him."
ShlokaShloka 19
यावद्धिकेशग्रहणातसुहृद्भि: समेत्यसर्वैःपरिपूर्णकामैः । निगृह्यराजापरिरक्षितव्योभूतैर्यथाभीमबलैर्गृहीतः ।।6.14.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस राजा से अबतक आपलोगों की सभी कामनाएँ पूर्ण हुई हैं। आप सब लोग इसके हितैषी सुहृद् हैं।अतः जैसे भयंकर बलशाली भूतों से गृहीत हुए पुरुष को उसके हितैषी आत्मीयजन उसके प्रति बलपूर्वक व्यवहार करके भी उसकी रक्षा करते हैं, उसी प्रकार आप सब लोग एकमत होकर आवश्यकता हो तो इसके केश पकड़कर भी इसे अनुचित मार्ग पर जाने से रोकें और सब प्रकार से इसकी रक्षा करें
Show English Translation
"The king will have to be protected by all friends joined together whose wishes have been gratified even by catching him by his hair forcibly just as a man surrounded by a devil of terrific strength is pulled out by his hair."
ShlokaShloka 20
सुवारिणाराघवसागरेणप्रच्छाद्यमानस्तरसाभवद्भि: । युक्तस्त्वयंतारयितुंसमेत्यकाकुत्स्थपातालमुखेपतन्सः ।।6.14.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उत्तम चरित्ररूपी जल से परिपूर्ण श्रीरघुनाथरूपी समुद्र इसे डुबो रहा है अथवा यों समझो कि यह श्रीरामरूपी पाताल के गहरे गर्त में गिर रहा है। ऐसी दशा में तुम सब लोगों को मिलकर इसका उद्धार करना चाहिये
Show English Translation
"He is going to fall into the ocean called Rama to be destroyed, engulfed in the pit of the shape of Kakutstha Rama, the underworld. It is proper for all of us to join and make him free."
ShlokaShloka 21
इदंपुरस्यास्यसराक्षसस्यराज्ञश्चपथ्यंससुहृज्जनस्य । सम्यग्घिवाक्यंस्वमतंब्रवीमिनरेन्द्रपुत्रायददामपत्नीम् ।।6.14.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं तो राक्षसोंसहित इस सारे नगर के और सुहृदोंसहित स्वयं महाराज के हित के लिये अपनी यही उत्तम सम्मति देता हूँ कि ‘ये राजकुमार श्रीराम के हाथों में मिथिलेशकुमारी सीता को सौंप दें’
Show English Translation
"I tell these good words embodying my opinion. Let the king's wife be given away for the good of the Rakshasas, their dear ones, for the capital and the king."
ShlokaShloka 22
परस्यवीर्यंस्वबलंचबुध्वास्थानंक्षयंचैवतथैववृद्धिम् । तथास्वपक्षेप्यनुमृश्यबुध्वावदेत् क्षमंस्वामिहितंसमन्त्री ।।6.14.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वास्तव में सच्चा मन्त्री वही है जो अपने और शत्रुपक्ष के बल-पराक्रम को समझकर तथा दोनों पक्षों की स्थिति, हानि और वृद्धि का अपनी बुद्धि के द्वारा विचार करके जो स्वामी के लिये हितकर और उचित हो वही बात कहे’
Show English Translation
"One who is a minister should advice after ascertaining the strength of the foe and his own strength so also one's own growth (in strength) and fall in strength (of foe) and advice that which is conducive to the king's welfare." ।।इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेचतुर्दसस्सर्गः।। This is the end of the fourteenth sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.