Yuddha Kanda
Sarga 52: Dhumraksha gets killed by Hanuman.
युद्धकाण्डम् · सर्ग 52
37 shlokas
ShlokaShloka 1
धूम्राक्षंप्रेक्ष्यनिर्यान्तंराक्षसंभीमविक्रमम् ।
विनेदुर्वानरास्सर��वेप्रहृष्टायुद्धकाङ् क्षिणः ।।6.52.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भयंकर पराक्रमी निशाचर धूम्राक्ष को निकलते देख युद्ध की इच्छा रखने वाले समस्त वानर हर्ष और उत्साह से भरकर सिंहनाद करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing Dhumraksha of terrible prowess returning, the vanaras made loud noises out of joy and desire to wage war.
ShlokaShloka 2
तेषांसुतुमुलंयुद्धंसञ्जज्ञेकपिरक्षसाम् ।
अन्योन्यंपादपैर्घोरंनिघ्नतांशूलमुद्गरैः ।।6.52.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय उन वानरों और राक्षसों में अत्यन्त भयंकर युद्ध छिड़ गया। वे घोर वृक्षों तथा शूलों और मुद्गरों से एक-दूसरे को चोट पहुँचाने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Tumultuous war took place between Vanaras and Rakshasas, striking one another, monkeys with terrible trees and Rakshasas with tridents and clubs.
ShlokaShloka 3
राक्षसैर्वानराघोराविनिकृत्तस्समन्ततः ।
वानरैराक्षसाश्चापिद्रुमैर्भूमिसमीकृताः ।।6.52.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राक्षसों ने चारों ओर से घोर वानरों को काटना आरम्भ किया तथा वानरों ने भी राक्षसों को वृक्षों से मार-मारकर धराशायी कर दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Fierce Rakshasas mowed down the Vanaras all over and even the Vanaras pulled down Rakshasas to the ground with trees.
ShlokaShloka 4
राक्षसास्त्वभिसङ्क्रुद्धावानरान्निशितैश्शरैः ।
विव्यथुर्घोरसङ्काशैःकङ्कपत्रैरजिह्मगैः ।।6.52.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
क्रोध से भरे हुए राक्षसों ने अपने कङ्कपत्रयुक्त, सीधे जाने वाले, घोर एवं तीखे बाणों से वानरों को गहरी चोट पहुँचायी
Show English TranslationEnglish Translation
Highly enraged Rakshasas on their part fixed the Vanaras with sharp dreadful arrows with itching feathers.
ShlokaShloka 5
तेगदाभिश्चभीमाभिःपट्टसै: कूटमुद्गरैः ।
घोरैश्चपरिघैश्चित्रैस्त्रिशूलैश्चापिसंश्रितैः ।।6.52.5।।
विदार्यमाणारक्षोभिर्वानरास्तेमहाबलाः ।
अमर्षाज्जनितोद्धर्षाश्चक्रुःकर्माण्यभीतवत् ।।6.52.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय उनका वेग बड़ा भयंकर था। वे जोरजोर से गर्जना करते हुए जहाँ-तहाँ वीर राक्षसों को पटक-पकटकर मथने लगे और अपने नामों की भी घोषणा करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
The Vanaras although strong were wielding maces, spikes, tridents, terrific iron bars and multitude of weapons of many kinds to crush the Rakshasas. They were endowed with prowess, knowledgeable of weapons and doing their duty without fear and with great enthusiasm.
ShlokaShloka 6
शरनिर्भिन्नगात्रास्तेशूलनिर्भिन्नदेहिनः ।
जगृहुस्तेद्रुमांस्तत्रशिलाश्चहरियूथपाः ।।6.52.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय उनका वेग बड़ा भयंकर था। वे जोरजोर से गर्जना करते हुए जहाँ-तहाँ वीर राक्षसों को पटक-पकटकर मथने लगे और अपने नामों की भी घोषणा करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Vanaras 's bodies split in their necks by the terrible tridents, took up trees and rocks to fight.
ShlokaShloka 7
तेभीमवेगाहरयोनर्दमानास्ततस्ततः ।
ममन्थूराक्षसान्वीरान्नामानिचबभाषिरे ।।6.52.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय उनका वेग बड़ा भयंकर था। वे जोरजोर से गर्जना करते हुए जहाँ-तहाँ वीर राक्षसों को पटक-पकटकर मथने लगे और अपने नामों की भी घोषणा करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
The monkeys endowed with terrific speed, proceeding from there roaring, proclaiming their names crushed the Rakshasa heroes.
ShlokaShloka 8
तद्भभूवाद्भुतंघोरंयुद्धंवानररक्षसाम् ।
शिलाभिर्विविधाभिश्चबहुभिश्चैवपादपैः ।।6.52.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय उनका वेग बड़ा भयंकर था। वे जोरजोर से गर्जना करते हुए जहाँ-तहाँ वीर राक्षसों को पटक-पकटकर मथने लगे और अपने नामों की भी घोषणा करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Wonderful fight took place between Vanaras and Rakshasas who held trees and rocks of several kinds.
ShlokaShloka 9
राक्षसामथिताःकेचिद्वानरैर्जितकाशिभिः ।
ववमूरुधिरंकेचिन्मुखैरुधिरभोजनाः ।।6.52.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
नाना प्रकार की शिलाओं और बहुत-सी शाखा वाले वृक्षों के प्रहार से वहाँ वानरों और राक्षसों में घोर एवं अद्भुत युद्ध होने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
Vanaras who had conquered fear crushed Rakshasas into lumps of flesh indeed the Rakshasas threw out blood from their mouths.
ShlokaShloka 10
पार्श्वेषुदारिताःकेचित्केचिद्राशीकृताद्रुमैः ।
शिलाभिश्चूर्णिताःकेचित्केचिद्धन्तैर्विदारिताः ।।6.52.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विजयोल्लास से सुशोभित होने वाले वानरों ने कितने ही राक्षसों को मसल डाला। कितने ही रक्तभोजी राक्षस उनकी मार खाकर अपने मुखों से रक्त वमन करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Some tore by the sides of the body, some crushed by the trees, some powdered by the rocks, and some were torn into pieces with teeth.
ShlokaShloka 11
ध्वजैर्विमथितैर्भग्नैःखङ्गैश्चविनिपातितैः ।
रथैर्विध्वंसितैश्चापिपतितैःरजनीचरैः ।।6.52.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कुछ राक्षसों की पसलियाँ फाड़ डाली गयीं। कितने ही वृक्षों की चोट खाकर ढेर हो गये, किन्हीं का पत्थरों की चोटों से चूर्ण बन गया और कितने ही दाँतों से विदीर्ण कर दिये गये
Show English TranslationEnglish Translation
Indeed, the night rangers were killed, their flags were broken. They were crushed, their swords were destroyed with chariots fallen.
ShlokaShloka 12
गजेन्द्रैःपर्वताकारैःपर्वताग्रैर्वनौकसाम् ।
मथितैर्वाजिभिःकीर्णंसारोहैर्वसुधातलम् ।।6.52.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कितनों के ध्वज खण्डित करके मसल डाले गये। तलवारें छीनकर नीचे गिरा दी गयीं और रथ चौपट कर दिये गये। इस प्रकार दुर्दशा में पड़कर बहुत-से राक्षस व्यथित हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
By the Vanaras hurling from the mountains, the crushed elephants were like mountains and the horses with riders crushed covered the ground all over.
ShlokaShloka 13
वानरैर्भीमविक्रान्स्सैराप्लुत्याऽप्लुत्यवेगितैः ।
राक्षसाःकरजैस्तीक्ष्णैर्मुखेषुविनिर्तिताः ।।6.52.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वानरों के चलाये हुए पर्वत-शिखरों से कुचल डाले गये पर्वताकार गजराजों, घोड़ों और घुड़सवारों से वह सारी रणभूमि पट गयी
Show English TranslationEnglish Translation
The Vanaras with their terrific valour jumping up wounded the Rakshasas in their face with their sharp nails.
ShlokaShloka 14
विषण्णवदनाभूयोविप्रकीर्णशिरोरुहाः ।
मूढाश्शोणितगन्धेननिपेतुर्धरणीतले ।।6.52.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भयानक पराक्रम प्रकट करने वाले वेगशाली वानर उछल-उछलकर अपने पंजों से राक्षसों के मुँह नोच लेते या विदीर्ण कर देते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Some others with pale faces and dishevelled hair lost senses due to rolling in blood dropped on the ground.
ShlokaShloka 15
अन्येतुपरमसङ्कृक्रुद्धाराक्षसाभीमनिश्वना: ।
तलैरेवाभिधावन्तिवज्रस्पर्शसमैर्हरीन् ।।6.52.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन राक्षसों के मुखों पर विषाद छा जाता। उनके बाल सब ओर बिखर जाते और रक्त की गन्ध से मूर्छित हो पृथ्वी पर पड़ जाते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Other Rakshasas of terrific valour, extremely enraged, hit the monkeys with their palms which were hard as diamond to touch.
ShlokaShloka 16
वानरैरापतन्तस्तेवेगितावेगवत्तरैः ।
मुष्टिभिश्चरणैर्दन्स्सैःपादपैश्चावपोथिता ।।6.52.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
दूसरे भीषण पराक्रमी राक्षस अत्यन्त क्रुद्ध हो अपने वज्रसदृश कठोर तमाचों से मारते हुए वहाँ वानरों पर धावा करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Endowed with speed, the Vanaras also fell on the Rakshasas at greater speed, knocking them down with fists, feet, teeth and even trees.
ShlokaShloka 17
सैन्यंतुविद्रुतंदृष्टवाधूम्राक्षोराक्षसर्षभः ।
रोषेणकदनंचक्रेवानराणांयुयुत्सताम् ।।6.52.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपनी सेना को वानरों द्वारा भगायी गयी देख राक्षसशिरोमणि धूम्राक्ष ने युद्ध की इच्छा से सामने आये हुए वानरों का रोषपूर्वक संहार आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
Dhumraksha, the bull among the Rakshasas seeing the army distressed and running away, being eager to fight began to cause havoc to the Vanaras.
ShlokaShloka 18
प्तासैःप्रमथिताःकेचिद्वानराश्शोणितस्रवाः ।
मुद्गरैराहताःकेचित्पातिताधरणीतले ।।6.52.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपनी सेना को वानरों द्वारा भगायी गयी देख राक्षसशिरोमणि धूम्राक्ष ने युद्ध की इच्छा से सामने आये हुए वानरों का रोषपूर्वक संहार आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
Few Vanaras mutilated by barbed darts, some struck with mallets, blood oozing dropped down.
ShlokaShloka 19
परिघैर्मथिताःकेचिद्भिण्डिवालैर्विदारिताः ।
पट्टसैराहता: केचिद्विह्वलन्तोगतासवः ।।6.52.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कुछ वानरों को उसने भालों से गाँथ दिया, जिससे वे खून की धारा बहाने लगे। कितने ही वानर उसके मुद्गरों से आहत होकर धरती पर लोट गये
Show English TranslationEnglish Translation
Some were pound by iron bars, some were torn up, some split and some pierced and cut ceased in life.
ShlokaShloka 20
केचिद्विनिहताश्शूलैरुधिरार्द्रावनौकसः ।
केचिद्विद्रावितानष्टाःसङ्क्रुद्धैराक्षसैर्युधि ।।6.52.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कुछ वानर परिघों से कुचल डाले गये। कुछ भिन्दिपालों से चीर दिये गये और कुछ पट्टिशों से मथे जाकर व्याकुल हो अपने प्राणों से हाथ धो बैठे
Show English TranslationEnglish Translation
In the battlefield some Vanaras, attacked by Rakshasas, were floating on the ground in blood, dead.
ShlokaShloka 21
विभिन्नहृदयाःकेचिदेकपार्श्वेनदारिताः ।
विदारितास्त्रिशूलैश्चकेचिदान्स्रैर्विनिःसृताः ।।6.52.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कितनों के हृदय विदीर्ण हो गये। कितने ही एक करवट से सुला दिये गये तथा कितनों को त्रिशूल से विदीर्ण करके धूम्राक्ष ने उनकी आँतें बाहर निकाल दी
Show English TranslationEnglish Translation
Some with their hearts open and broken, beaten on side laid detached of their inner parts.
ShlokaShloka 22
तत्सुभीमंमहायुद्धंहरिराक्षससङ्कुलम् ।
प्रबभौशब्दबहुलंशिलापादपसङ्कुलम् ।।6.52.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कितनों के हृदय विदीर्ण हो गये। कितने ही एक करवट से सुला दिये गये तथा कितनों को त्रिशूल से विदीर्ण करके धूम्राक्ष ने उनकी आँतें बाहर निकाल दी
Show English TranslationEnglish Translation
The monkeys and Rakshasa groups took part in a fierce fight with rocks and trees abounding loud noise.
ShlokaShloka 23
धनुर्ज्यातन्त्रिमधुरंहिक्कातालसमन्वितम् ।
मन्धस्न्तितसङ्गीतंतद्युद्धगान्धर्वमाबभौ ।।6.52.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वानरों और राक्षसों से भरा हुआ वह महान् युद्ध बड़ा भयानक प्रतीत होता था। उसमें अस्त्र-शस्त्रों की बहुलता थी तथा शिलाओं और वृक्षों की वर्षा से सारी रणभूमि भर गयी थी
Show English TranslationEnglish Translation
It seemed like music in the form of twang of bow strings, neighing of horses like the sound of wooden cymbals, vocal music in the form of trumpeting of elephants, that battle seemed like symphony.
ShlokaShloka 24
धूम्राक्षस्तुधनुष्पाणिर्वानरान्रणमूर्धनि ।
हसन्विद्रावयामासदिशस्तुशरवृष्टिभिः ।।6.52.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह युद्धरूपी गान्धर्व (संगीत-महोत्सव) अद्भुत प्रतीत होता था। धनुष की प्रत्यञ्चा से जो टंकार-ध्वनि होती थी, वही मानो वीणा का मधुर नाद था, हिचकियाँ ताल का काम देती थीं और मन्दस्वर से घायलों का जो कराहना होता था वही गीत का स्थान ले रहा था
Show English TranslationEnglish Translation
Dhumraksha with his bow in hand, showering arrows, laughing in battlefront dispersed the Vanaras in directions.
ShlokaShloka 25
धूम्राक्षेणार्दितंसैन्यंव्यथितंप्रेक्ष्यमारुतिः ।
अभ्यवर्ततसङ्क्रुद्धःप्रगृह्यविपुलांशिलाम् ।।6.52.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार धनुष हाथ में लिये धूम्राक्ष ने युद्ध के मुहाने पर बाणों की वर्षा करके वानरों को हँसते-हँसते सम्पूर्ण दिशाओं में मार भगाया
Show English TranslationEnglish Translation
Beholding the perturbed army, Hanuman seized a huge rock and turned towards Dhumraksha.
ShlokaShloka 26
क्रोधाद् द्विद्द्विगुणताम्राक्षःपितृस्तुल्यपराक्रमः ।
शिलांतांपातयामासधूम्राक्षस्यरथंप्रति ।।6.52.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष की मार से अपनी सेना को पीड़ित एवं व्यथित हुई देख पवनकुमार हनुमान जी अत्यन्त कुपित हो उठे और एक विशाल शिला हाथ में ले उसके सामने आये
Show English TranslationEnglish Translation
Endowed with mighty valour equal to his father, an angry Hanuman hurled the rock at the chariot of Dhumraksha.
ShlokaShloka 27
आपततनींशिलांदृष्टवागदामुद्यम्यसम्भ्रमात् ।
रथादाप्लुत्यवेगेनवसुधायांव्यतिष्ठत ।।6.52.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय क्रोध के कारण उनके नेत्र दुगुने लाल हो रहे थे। उनका पराक्रम अपने पिता वायुदेवता के ही समान था। उन्होंने धूम्राक्ष के रथ पर वह विशाल शिला दे मारी
Show English TranslationEnglish Translation
Beholding the rock descending upon him, Dhumraksha rushed instantly on the ground from the chariot and stood.
ShlokaShloka 28
साप्रमथ्यरथंतस्यनिपपातशिलाभुवि ।
सचक्रकूबरसाश्वंसध्वजंसशरासनम् ।।6.52.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस शिला को रथ की ओर आती देख धूम्राक्ष हड़बड़ी में गदा लिये उठा और वेगपूर्वक रथ से कूदकर पृथ्वी पर खड़ा हो गया
Show English TranslationEnglish Translation
That rock fell on the chariot and got crushed along with its wheel and axle and with arrows.
ShlokaShloka 29
सभङ् क्त्वातुरथंतस्यहनुमान् मारुतात्मजः ।
रक्षसांकदनंचक्रेसस्कन्धविटपैर्द्रुमैः ।।6.52.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह शिला पहिये, कूबर, अश्व, ध्वज और धनुषसहित उसके रथ को चूर-चूर करके पृथ्वी पर गिर पड़ी
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman the son of WindGod in that way started destroying the chariot and the Rakshasa with tree trunks and stems.
ShlokaShloka 30
विभिन्नशिरसोभूत्वाराक्षसाश्शोणितोक्षिता: ।
द्रुमैःप्रमथिताश्चान्येनिपेतुर्धरणीतले ।।6.52.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार धूम्राक्ष के रथ को चौपट करके पवनपुत्र हनुमान् ने छोटी-बड़ी डालियोंसहित वृक्षों द्वारा राक्षसों का संहार आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
Some Rakshasas hit by trees with their heads broken, shedding blood fell on the ground.
ShlokaShloka 31
विद्राव्यराक्षसंसैन्यंहनुमान्मारुतात्मजः ।
गिरिशशिखरमादायधूम्राक्षमभिदुद्रुवे ।।6.52.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बहुतेरे राक्षसों के सिर फूट गये और वे रक्त से नहा उठे। दूसरे बहुत-से निशाचर वृक्षों की मार से कुचले जाकर धरती पर लोट गये
Show English TranslationEnglish Translation
Hanuman the son of WindGod, after chasing the army of Rakshasas reaching the top of the mountain, jumped on Dhumraksha.
ShlokaShloka 32
तमापतन्तंधूम्राक्षोगदामुद्यम्यवीर्यवान् ।
विनर्दमानःसहसाहनूमन्तमभिद्रवत् ।।6.52.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार राक्षससेना को खदेड़कर पवनकुमार हनुमान् ने एक पर्वत का शिखर उठा लिया और धूम्राक्ष पर धावा किया
Show English TranslationEnglish Translation
Lifting his mace on seeing Hanuman, heroic and brave Dhumraksha darted on Hanuman, roaring like a lion.
ShlokaShloka 33
तस्यक्रुद्धस्यरोषेणगदांतांबहुकण्टकाम् ।
पातयामासधूम्राक्षोमस्तकेऽथहनूमतः ।।6.52.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष ने कुपित हुए हनुमान जी के मस्तक पर बहुसंख्यक काँटों से भरी हुई वह गदा दे मारी
Show English TranslationEnglish Translation
And then lifting his mace fixed with many nails, Dhumraksha enraged lighted on Hanuman.
ShlokaShloka 34
ताडितःसतयातत्रगदयाभीमरूपया ।
सकपिर्मारुतबलस्तंप्रहारमचिन्तयन् ।।6.52.35।।
धूम्राक्षस्यशिरोमध्येगिरिशृङ्गमपातयत् ।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष ने कुपित हुए हनुमान जी के मस्तक पर बहुसंख्यक काँटों से भरी हुई वह गदा दे मारी
Show English TranslationEnglish Translation
That fierce mace fell on Hanuman's head. Hanuman who was equal to wind god without caring for the hit dropped the peak of the mountain on the centre of Dhumraksha's head.
ShlokaShloka 35
सविस्फारितसर्वाङ्गोगिरिशृङ्गेणताडितः ।
पपातसहसाभूमौविकीर्णइवपर्वतः ।।6.52.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष को मारा गया देख मरने से बचे हुए निशाचर भयभीत हो वानरों की मार खाते हुए लङ्का में घुस गये
Show English TranslationEnglish Translation
By the falling of the peak of the mountain on Dhumraksha, all his limbs broken to pieces and crushed fell on the ground like a mountain.
ShlokaShloka 36
धूम्राक्षंनिहतंदृष्टवाहतशेषानिशाचराः ।।6.52.37।।
त्रस्ताःप्रविविशुर्लङ्कांवध्यमानाःप्लवङ्गमैः ।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष को मारा गया देख मरने से बचे हुए निशाचर भयभीत हो वानरों की मार खाते हुए लङ्का में घुस गये
Show English TranslationEnglish Translation
Those Rakshasas who survived the onslaught, seeing Dhumraksha killed, reentered Lanka out of fear of being killed by Vanaras.
ShlokaShloka 37
सतुपवनसुतोनिहत्यशत्रून्क्षतजवहरिस्सरितश्चसन्निकीर्य ।
रिपुवधजनितश्रमोमहात्मामुदमगमत्कपिभिःसुपूज्यमानः ।।6.52.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धूम्राक्ष को मारा गया देख मरने से बचे हुए निशाचर भयभीत हो वानरों की मार खाते हुए लङ्का में घुस गये
Show English TranslationEnglish Translation
The son of wind god, the great soul, having killed the enemy in the battlefield and making the river of blood to flow, was exhausted by killing enemies. The monkeys started worshipping him in joy. ।। इत्यार्षेवाल्मीकीयेश्रीमद्रामायणेआदिकाव्येयुद्धकाण्डेद्विपञ्चाशस्सर्गः ।। This is the end of the fifty second sarga of Yuddha Kanda of the first epic the holy Ramayana composed by sage Valmiki.