Bala Kanda

Sarga 10: Sumantra narrates the manner in which Rsyasringa was brought to Anga--Romapada sends courtesans to lure Rsyasringa and to get him to faminestricken Anga--rains follow ending famine Rsyasringa marries Santa, daughter of Romapada.

बालकाण्डम् · सर्ग 10

30 shlokas

ShlokaShloka 1
सुमन्त्रश्चोदितो राज्ञा प्रोवाचेदं वचस्तदा। यथर्श्यशृङ्गस्त्वानीत श्श्रुणु मे मन्त्रिभिस्सह।।1.10.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा की आज्ञा पाकर उस समय सुमन्त्र ने इस प्रकार कहना आरम्भ किया-“राजन्! रोमपाद के मन्त्रियों ने ऋष्यशृंग को वहाँ जिस प्रकार और जिस उपाय से बुलाया था, वह सब मैं बता रहा हूँ। आप मन्त्रियों सहित मेरी बात सुनिये
Show English Translation
Thus prompted by king Dasaratha, Sumantra said, "I shall relate to you the manner in which Rsyasringa was brought to the court. Listen to me along with your ministers".
ShlokaShloka 2
रोमपादमुवाचेदं सहामात्य: पुरोहित:। उपायो निरपायोऽयमस्माभिरभिचिन्तित:।। 1.10.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उस समय अमात्यो सहित पुरोहित ने राजा रोमपाद से कहा- ’महाराज! हमलोगों ने एक उपाय सोचा है, जिसे काम में लाने से किसी भी विघ्न-बाधा के आने की सम्भावना नहीं है
Show English Translation
The priest accompanied by ministers said to Romapada, "We have thought over a plan which will never fail."
ShlokaShloka 3
ऋश्यशृङ्गो वनचरस्तपस्स्वाध्ययने रत:। अनभिज्ञस्स नारीणां विषयाणां सुखस्य च।1.10.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऋष्यशृंग मुनि सदा वन में ही रहकर तपस्या और स्वाध्याय में लगे रहते हैं। वे स्त्रियों को पहचानते तक नहीं हैं और विषयों के सुख से भी सर्वथा अनभिज्ञ हैं
Show English Translation
"Rsyasringa, residing in the forest, is engrossed in the study of the Vedas. He is not acquainted with women and sensual pleasures.
ShlokaShloka 4
इन्द्रियार्थैरभिमतैर्नरचित्तप्रमाथिभि: । पुरमानाययिष्याम: क्षिप्रं चाध्यवसीयताम्।। 1.10.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
“हम मनुष्यों के चित्त को मथ डालने वाले मनोवाञ्छित विषयों का प्रलोभन देकर उन्हें अपने नगर में ले आयेंगे; अतः इसके लिये शीघ्र प्रयत्न किया जाय
Show English Translation
By means of such things that can cause sensual pleasures and overpower the minds of men, we shall be able to bring him to the town. Let it be decided quickly (said the ministers)
ShlokaShloka 5
गणिकास्तत्र गच्छन्तु रूपवत्यस्स्वलङ्कृता:। प्रलोभ्य विविधोपायैरानेष्यन्तीह सत्कृता:।।1.10.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
“यदि सुन्दर आभूषणों से विभूषित मनोहर रूपवाली वेश्याएँ वहाँ जायँ तो वे भाँति-भाँति के उपायों से उन्हें लुभाकर इस नगर में ले आयेंगी; अतः इन्हें सत्कारपूर्वक भेजना चाहिये’
Show English Translation
Beautiful and welladorned courtesans, may be sent there. They will allure him by various means and honourably bring him here.
ShlokaShloka 6
श्रुत्वा तथेति राजा च प्रत्युवाच पुरोहितम्। पुरोहितो मन्त्रिणश्च तथा चक्रुश्च ते तदा।।1.10.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
“यह सुनकर राजा ने पुरोहित को उत्तर दिया, बहुत अच्छा, आपलोग ऐसा ही करें।’ आज्ञा पाकर पुरोहित और मन्त्रियों ने उस समय वैसी ही व्यवस्था की
Show English Translation
The king, having listened to these words, conveyed his approval saying, 'Let it be done that way'. The priests and ministers acted accordingly.
ShlokaShloka 7
वारमुख्याश्च तच्छ्रुत्वा वनं प्रविविशुर्महत्। आश्रमस्याविदूरेऽस्मिन् यत्नं कुर्वन्ति दर्शने।।1.10.7।। ऋषिपुत्रस्य धीरस्य नित्यमाश्रमवासिन:।
हिन्दी अर्थ देखें
“तब नगर की मुख्य-मुख्य वेश्याएँ राजा का आदेश सुनकर उस महान् वन में गयीं और मुनि के आश्रम से थोड़ी ही दूरपर ठहर कर उनके दर्शन का उद्योग करने लगीं
Show English Translation
Having heard this, beautiful courtesans entered the great forest and remaining at a place not far from the hermitage made efforts to steal a sight of this son of a sage (Rsyasringa), this forest dweller, this controller of the senses.
ShlokaShloka 8
पितुस्सनित्यसन्तुष्टो नातिचक्राम चाश्रमात्।।1.10.8।। न तेन जन्मप्रभृति दृष्टपूर्वं तपस्विना। स्त्री वा पुमान्वा यच्चान्यत्सर्वं नगरराष्ट्रजम्।। 1.10.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
“मुनिकुमार ऋष्यशृंग बड़े ही धीर स्वभाव के थे। सदा आश्रम में ही रहा करते थे। उन्हें सर्वदा अपने पिता के पास रहने में ही अधिक सुख मिलता था। अतः वे कभी आश्रम के बाहर नहीं निकलते थे
Show English Translation
He (Rsyasringa) was always content and never stirred out of his father's hermitage. Absorbed in penance he had never seen a woman or a man nor any of the creatures born in towns or cities right from his birth.
ShlokaShloka 9
तत: कदाचित्तं देशमाजगाम यदृच्छया। विभण्डकसुतस्तत्र ताश्चापश्यद्वराङ्गना:।।1.10.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन तपस्वी ऋषिकुमार ने जन्म से लेकर उस समय तक पहले कभी न तो कोई स्त्री देखी थी और न पिता के सिवा दूसरे किसी पुरुष का ही दर्शन किया था। नगर या राष्ट्र के गाँवों में उत्पन्न हुए दूसरे-दूसरे प्राणियों को भी वे नहीं देख पाये थे
Show English Translation
One day this son of Vibhandaka (Rsyasringa) accidentally came to the place where he saw the beautiful women.
ShlokaShloka 10
ताश्चित्रवेषा: प्रमदा गायन्त्यो मधुरस्वरा:। ऋषिपुत्रमुपागम्य सर्वा वचनमब्रुवन्।। 1.10.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
“तदनन्तर एक दिन विभाण्डककुमार ऋष्यशृंग अकस्मात् घूमते-फिरते उस स्थानपर चले आये, जहाँ वे वेश्याएँ ठहरी हुई थीं। वहाँ उन्होंने उन सुन्दरी वनिताओं को देखा
Show English Translation
Those wonderfully attired women singing with sweet voices approached the son of the sage (Rsyasringa) and said:
ShlokaShloka 11
कस्त्वं किं वर्तसे ब्रह्मन् ज्ञातुमिच्छामहे वयम्। एकस्त्वं विजने घोरे वने चरसि शंस न:।। 1.10.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन प्रमदाओं का वेष बड़ा ही सुन्दर और अद्भुत था। वे मीठे स्वर में गा रही थीं। ऋषिकुमार को आया देख सभी उनके पास चली आयीं और इस प्रकार पूछने लगीं-
Show English Translation
'O brahman Who are you? How are you subsisting? We wish to know why you are roaming alone in this dreadful forest? Could you tell us.'
ShlokaShloka 12
अदृष्टरूपास्तास्तेन काम्यरूपा वने स्त्रिय:। हार्दात्तस्य मतिर्जाता व्याख्यातुं पितरं स्वकम्।।1.10.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ब्रह्मन्! आप कौन हैं? क्या करते हैं? तथा इस निर्जन वन में आश्रम से इतनी दूर आकर अकेले क्यों विचर रहे हैं? यह हमें बताइये। हमलोग इस बात को जानना चाहती हैं’॥१२॥
Show English Translation
He had never seen such charming women in the forest. He developed affection towards them and a desire arose in him to speak about his father.
ShlokaShloka 13
पिता विभण्डकोऽस्माकं तस्याहं सुत औरस:। ऋश्यशृङ्ग इति ख्यातं नाम कर्म च मे भुवि।।1.10.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऋष्यशृंग ने वन में कभी स्त्रियों का रूप नहीं देखा था और वे स्त्रियाँ तो अत्यन्त कमनीय रूप से सुशोभित थीं; अतः उन्हें देखकर उनके मन में स्नेह उत्पन्न हो गया। इसलिये उन्होंने उनसे अपने पिता का परिचय देने का विचार किया
Show English Translation
'My father is Vibhandaka. I am his own son. My name is Rsyasringa. I am known the world over by this name associated with my karma'.
ShlokaShloka 14
इहाश्रमपदोऽस्माकं समीपे शुभदर्शना:। करिष्ये वोऽत्र पूजां वै सर्वेषां विधिपूर्वकम्।।1.10.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
“वे बोले- ’मेरे पिता का नाम विभाण्डक मुनि है। मैं उनका औरस पुत्र हूँ। मेरा ऋष्यशृंग नाम और तपस्या आदि कर्म इस भूमण्डल में प्रसिद्ध है
Show English Translation
'O auspiciouslooking women, our hermitage is nearby. I will extend to you due hospitality'.
ShlokaShloka 15
ऋषिपुत्रवचश्श्रुत्वा सर्वासां मतिरास वै। तदाश्रमपदं द्रष्टुं जग्मुस्सर्वाश्च तेन ता:।। 1.10.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
“यहाँ पास ही मेरा आश्रम है। आप लोग देखने में परम सुन्दर हैं। (अथवा आपका दर्शन मेरे लिये शुभकारक है।) आप मेरे आश्रम पर चलें। वहाँ मैं आप सब लोगों की विधिपूर्वक पूजा करूँगा’
Show English Translation
After listening to the words of the sage's son (Rsyasringa), all the beautiful women with a desire to see the hermitage accompanied him.
ShlokaShloka 16
आगतानां तत: पूजामृषिपुत्रश्चकार ह। इदमर्घ्यमिदं पाद्यमिदं मूलमिदं फलं च न:।।1.10.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऋषिकुमार की यह बात सुनकर सब उनसे सहमत हो गयीं। फिर वे सब सुन्दरी स्त्रियाँ उनका आश्रम देखने के लिये वहाँ गयीं
Show English Translation
Thereafter the son of ascetic respectfully received the the strangers saying, "(Accept) our offerings, here is water for washing feet and here are roots and fruits".
ShlokaShloka 17
प्रतिगृह्य च तां पूजां सर्वा एव समुत्सुका:। ऋषेर्भीताश्च शीघ्रं ता गमनाय मतिं दधु:।।1.10.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
“वहाँ जाने पर ऋषिकुमार ने ‘यह अर्घ्य है, यह पाद्य है तथा यह भोजन के लिये फल-मूल प्रस्तुत है’ ऐसा कहते हुए उन सबका विधिवत् पूजन किया
Show English Translation
The anxious courtesans received the offerings and afraid of the ascetic's return, made up their minds to withdraw immediately.
ShlokaShloka 18
अस्माकमपि मुख्यानि फलानीमानि वै द्विज । गृहाण प्रति भद्रं ते भक्षयस्व च मा चिरम्।।1.10.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऋषि की पूजा स्वीकार करके वे सभी वहाँ से चली जाने को उत्सुक हुईं। उन्हें विभाण्डक मुनिका भय लग रहा था, इसलिये उन्होंने शीघ्र ही वहाँ से चली जाने का विचार किया
Show English Translation
'O brahmin, these are excellent fruits. May prosperity be to you. Accept them and eat them without delay.'
ShlokaShloka 19
तत��्तास्तं समालिङ्ग्य सर्वा हर्षसमन्विता:। मोदकान्प्रददुस्तस्मै भक्ष्यांश्च विविधान् बहून्।।1.10.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
“वे बोलीं- ’ब्रह्मन्! हमारे पास भी ये उत्तम-उत्तम फल हैं। विप्रवर! इन्हें ग्रहण कीजिये। आपका कल्याण हो। इन फलों को शीघ्र ही खा लीजिये, विलम्ब न कीजिये’
Show English Translation
Then, all the courtesans embracing him with joy, offered plentiful sweets and various items of food.
ShlokaShloka 20
तानि चास्वाद्य तेजस्वी फलानीति स्म मन्यते। अनास्वादितपूर्वाणि वने नित्यनिवासिनाम्।।1.10.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ऐसा कहकर उन सब ने हर्ष में भरकर ऋषि का आलिंगन किया और उन्हें खाने योग्य भाँति-भाँति के उत्तम पदार्थ तथा बहुत-सी मिठाइयाँ दीं
Show English Translation
The lustrous (Rsyasringa) who had never tasted any food other than what was offered by the permanent forestdwellers mistook them for fruits.
ShlokaShloka 21
आपृच्छ्य च तदा विप्रं व्रतचर्यां निवेद्य च। गच्छन्ति स्मापदेशात्ता भीतास्तस्य पितुस्स्त्रिय:।।1.10.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उनका रसास्वादन करके उन तेजस्वी ऋषि ने समझा कि ये भी फल हैं; क्योंकि उस दिन के पहले उन्होंने कभी वैसे पदार्थ नहीं खाये थे। भला, सदा वन में रहने वालों के लिये वैसी वस्तुओं के स्वाद लेने का अवसर ही कहाँ है
Show English Translation
The ladies apprehensive of (the arrival of) his father took leave of him on the pretext of observance of (evening) rites.
ShlokaShloka 22
गतासु तासु सर्वासु काश्यपस्यात्मजो द्विज:। अस्वस्थहृदयश्चासीद्दु:खं स्म परिवर्तते।।1.10.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
“तत्पश्चात् उनके पिता विभाण्डक मुनि के डर से डरी हुई वे स्त्रियाँ व्रत और अनुष्ठान की बात बता उन ब्राह्मणकुमार से पूछकर उसी बहाने वहाँ से चली गयी
Show English Translation
When they all departed, Kasyapa's son, the brahmin roamed (Rsyasringa) with a restless mind charged with sorrow.
ShlokaShloka 23
ततोऽपरेद्युस्तं देशमाजगाम स वीर्यवान्। मनोज्ञा यत्र ता दृष्टा वारमुख्यास्स्वलङ्कृताः।।1.10.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन सबके चले जाने पर काश्यपकुमार ब्राह्मण ऋष्यशृंग मन-ही-मन व्याकुल हो उठे और बड़े दुःख से इधर-उधर टहलने लगे॥२३॥
Show English Translation
On the following day, the sage armed with the power of penance, came to the place where he had seen those enticing, welladorned courtesans.
ShlokaShloka 24
दृष्ट्वैव च तास्तदा विप्रमायान्तं हृष्टमानसा:। उपसृत्य ततस्सर्वास्तास्तमूचुरिदं वच:।।1.10.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
“तदनन्तर दूसरे दिन फिर मन से उन्हीं का बारम्बार चिन्तन करते हुए शक्तिशाली विभाण्डक कुमार श्रीमान् ऋष्यशृंग उसी स्थान पर गये, जहाँ पहले दिन उन्होंने वस्त्र और आभूषणों से सजी हुई उन मनोहर रूपवाली वेश्याओं को देखा था॥२४ १/२॥
Show English Translation
All of them were rejoiced on seeing the brahmin approaching them, came nearer to him and said:
ShlokaShloka 25
एह्याश्रमपदं सौम्य ह्यस्माकमिति चाब्रुवन्। तत्राप्येष विधिश्श्रीमान् विशेषेण भविष्यति।।1.10.26।।
Show English Translation
'O handsome one, come to our hermitage. A special, sumptuous hospitality will be extended to you', they said.
ShlokaShloka 26
श्रुत्वा तु वचनं तासां सर्वासां हृदयङ्गमम्। गमनाय मतिं चक्रे तं च निन्युस्तदा स्त्रिय:।।1.10.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
“ब्राह्मण ऋष्यशृंग को आते देख तुरंत ही उन वेश्याओं का हृदय प्रसन्नता से खिल उठा। वे सब-की सब उनके पास जाकर उनसे इस प्रकार कहने लगी- ’सौम्य! आओ, आज हमारे आश्रम पर चलो
Show English Translation
Having heard their words pleasing to the mind, he agreed to go with them. And the women took him away.
ShlokaShloka 27
तत्र चानीयमाने तु विप्रे तस्मिन्महात्मनि। ववर्ष सहसा देवो जगत्प्रह्लादयंस्तदा।।1.10.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
यद्यपि यहाँ नाना प्रकार के फल-मूल बहुत मिलते हैं तथापि वहाँ भी निश्चय ही इन सबका विशेषरूप से प्रबन्ध हो सकता है’
Show English Translation
As the illustrious sage was being brought (to Anga) the god of rain (Parjanya) suddenly inundated the earth which looked cherful (with rain).
ShlokaShloka 28
वर्षेणैवागतं विप्रं विषयं स्वं नराधिप:। प्रत्युद्गम्य मुनिं प्रह्वश्शिरसा च महीं गत:।।1.10.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन सब के मनोहर वचन सुनकर ऋष्यशृंग उनके साथ जाने को तैयार हो गये और वे स्त्रियाँ उन्हें अंगदेश में ले गयीं
Show English Translation
The king (Romapada) went out to welcome the ascetic, the brahmin who brought along with him rains to his country. He humbly bowed down his head and prostrated before him.
ShlokaShloka 29
अर्घ्यं च प्रददौ तस्मै न्यायतस्सुसमाहित:। वव्रे प्रसादं विप्रेन्द्रान्मा विप्रं मन्युराविशेत्।।1.10.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन महात्मा ब्राह्मण के अंगदेश में आते ही इन्द्र ने सम्पूर्ण जगत् को प्रसन्न करते हुए सहसा पानी बरसाना आरम्भ कर दिया
Show English Translation
He gave that Indra among the brahmins offerings righteously with unstinted devotion and asked for his favour that he should not incur the wrath of the sage (his father Vibhandaka for having brought him to Anga).
ShlokaShloka 30
अन्त:पुरं प्रविश्यास्मै कन्यां दत्त्वा यथाविधि। शान्तां शान्तेन मनसा राजा हर्षमवाप स:।।1.10.31।। एवं स न्यवसत्तत्र सर्वकामैस्सुपूजित:।
हिन्दी अर्थ देखें
“वर्षा से ही राजा को अनुमान हो गया कि वे तपस्वी ब्राह्मणकुमार आ गये। फिर बड़ी विनय के साथ राजा ने उनकी अगवानी की और पृथ्वी पर मस्तक टेककर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया
Show English Translation
The king entered the inner apartment, duly offered him his daughter Shanta in marriage and experienced peace and satisfaction. Thus he (Rsyasringa) lived there, with all his desires fulfilled" (said Sumantra). इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे दशमस्सर्ग:।। Thus ends the tenth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.