Bala Kanda

Sarga 30: Sri Rama slays rakshasas and protects the sacrifice of Viswamitra

बालकाण्डम् · सर्ग 30

25 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ तौ देशकालज्ञौ राजापुत्रावरिन्दमौ। देशे काले च वाक्यज्ञावब्रूतां कौशिकं वच:।।1.30.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर देश और काल को जानने वाले शत्रुदमन राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण जो देश और काल के अनुसार बोलने योग्य वचन के मर्मज्ञ थे, कौशिक मुनि से इस प्रकार बोले
Show English Translation
Thus spoke the two princes to Viswamitra. They were conscious of place and time to speak and capable of conquering enemies.
ShlokaShloka 2
भगवन् श्रोतुमिच्छावो यस्मिन् काले निशाचरौ। संरक्षणीयौ तौ ब्रह्मन्नातिवर्तेत तत्क्षणम्।।1.30.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवन्! अब हम दोनों यह सुनना चाहते हैं कि किस समय उन दोनों निशाचरों का आक्रमण होता है? जब कि हमें उन दोनों को यज्ञ भूमि में आने से रोकना है,कहीं ऐसा न हो, असावधानी में ही वह समय हाथ से निकल जाय; अतः उसे बता दीजिये’॥२॥।
Show English Translation
"O adorable Brahmarshi, we want to know around what time the rakshasas will make their appearance so that the sacrifice can be protected. Let not that moment pass".
ShlokaShloka 3
एवं ब्रुवाणौ काकुत्स्थौ त्वरमाणौ युयुत्सया। सर्वे ते मुनय: प्रीता: प्रशशंसुर्नृपात्मजौ।।1.30.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसी बात कहकर युद्ध की इच्छा से उतावले हुए उन दोनों ककुत्स्थवंशी राजकुमारों की ओर देखकर वे सब मुनि बड़े प्रसन्न हुए और उन दोनों बन्धुओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगे
Show English Translation
The sages (of the asrama) were very pleased. They extolled the princes of Kakustha dynasty, who were eager to fight the rakshasas.
ShlokaShloka 4
अद्यप्रभृति षड्रात्रं रक्षतं राघवौ युवाम्। दीक्षां गतो ह्येष मुनिर्मौनित्वं च गमिष्यति।।1.30.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोले- ’ये मुनिवर विश्वामित्रजी यज्ञ की दीक्षा ले चुके हैं; अतः अब मौन रहेंगे आप दोनों रघुवंशी वीर सावधान होकर आज से छः रातों तक इनके यज्ञ की रक्षा करते रहें’
Show English Translation
"O sons of Raghu's lineage protect the sacrifice for six nights from today. With the ceremoney initiated, the sage would observe silence said the inmates".
ShlokaShloka 5
तौ तु तद्वचनं श्रुत्वा राजपुत्रौ यशस्विनौ। अनिद्रौ षडहोरात्रं तपोवनमरक्षताम्।।1.30.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
मुनियोंका यह वचन सुनकर वे दोनों यशस्वी राजकुमार लगातार छः दिन और छः रात तक उस तपोवन की रक्षा करते रहे; इस बीच में उन्होंने नींद भी नहीं ली
Show English Translation
At these words of the sages the illustrious princes got ready to protect the tapovana for six days and six nights without sleep.
ShlokaShloka 6
उपासाञ्चक्रतुर्वीरौ यत्तौ परमधन्विनौ। ररक्षतुर्मुनिवरं विश्वामित्रमरिन्दमौ।।1.30.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुओं का दमन करने वाले वे परम धनुर्धर वीर सतत सावधान रहकर मुनिवर विश्वामित्र के पास खड़े हो उनकी (और उनके यज्ञ की) रक्षा में लगे रहे
Show English Translation
The two mighty, heroic archers (Rama and Lakshmana), destroyers of enemies attended upon the sacrifice in order to protect sage Viswamitra.
ShlokaShloka 7
अथ काले गते तस्मिन् षष्ठेऽहनि समागते। सौमित्रिमब्रवीद्रामो यत्तो भव समाहित:।।1.30.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार कुछ काल बीत जाने पर जब छठा दिन आया, तब श्रीराम ने सुमित्राकुमार लक्ष्मण से कहा- ’सुमित्रानन्दन! तुम अपने चित्त को एकाग्र करके सावधान हो जाओ’
Show English Translation
Time passed. When the sixth day arrived Rama cautioned Lakshmana to be vigilant.
ShlokaShloka 8
रामस्यैवं ब्रुवाणस्य त्वरितस्य युयुत्सया। प्रजज्वाल ततो वेदिस्सोपाध्यायपुरोहिता।।1.30.8।।
Show English Translation
While he was fracing up for a fight, the fire on the sacrificial altar with the officiating priests and spiritual guides suddenly brightened.
ShlokaShloka 9
सदर्भचमसस्रुक्का ससमित्कुसुमोच्चया। विश्वामित्रेण सहिता वेदिर्जज्वाल सर्त्विजा।।1.30.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसके बाद कुश, चमस, मुक्, समिधा और फूलों के ढेरसे सुशोभित होनेवाली विश्वामित्र तथा ऋत्विजों सहित जो यज्ञ की वेदी थी, उसपर आहवनीय अग्नि प्रज्वलित हुई (अग्नि का यह प्रज्वलन यज्ञ के उद्देश्य से हुआ था)॥९॥
Show English Translation
The altar with Viswamitra and the officiating priests, kusa grass, ladles and square vessels, bundles of sticks and flowers, (used in the sacrificfial fire) got brightened up.
ShlokaShloka 10
मन्त्रवच्च यथान्यायं यज्ञोऽसौ सम्प्रवर्तते। आकाशे च महान् शब्द: प्रादुरासीद्भयानक:।।1.30.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर तो शास्त्रीय विधि के अनुसार वेद-मन्त्रों के उच्चारणपूर्वक उस यज्ञ का कार्य आरम्भ हुआ। इसी समय आकाश में बड़े जोर का शब्द हुआ, जो बड़ा ही भयानक था
Show English Translation
While the sacrifice was being performed in accordance with mantras, a great sound causing fear emerged from the sky.
ShlokaShloka 11
आवार्य गगनं मेघो यथा प्रावृषि निर्गत:। तथामायां विकुर्वाणौ राक्षसावभ्यधावताम्।।1.30.11।।
Show English Translation
Like the clouds in the rainy season, the two rakshasas (Maricha and Subahu), covering the sky through their power of illusion, came running (to the sacrificial place).
ShlokaShloka 12
मारीचश्च सुबाहुश्च तयोरनुचराश्च ये। आगम्य भीमसङ्काशा रुधिरौघमवासृजन्।।1.30.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे वर्षाकाल में मेघों की घटा सारे आकाश को घेरकर छायी हुई दिखायी देती है, उसी प्रकार मारीच और सुबाहु नामक राक्षस सब ओर अपनी माया फैलाते हुए यज्ञमण्डप की ओर दौड़े आ रहे थे। उनके अनुचर भी साथ थे। उन भयंकर राक्षसों ने वहाँ आकर रक्त की धाराएँ बरसाना आरम्भ कर दिया
Show English Translation
Maricha and Subahu of fearful appearance arrived with their followers and rained streams of blood (on the sacrificial altar).
ShlokaShloka 13
सा तेन रुधिरौघेण वेदिर्जज्वाल मण्डिता। सहसाऽभिद्रुतो रामस्तानपश्य त्ततो दिवि।।1.30.13।।
Show English Translation
Flames rose on the sacrificial altar drenched by the stream of blood. Immediately Rama rushed forward and beheld them in the sky.
ShlokaShloka 14
तावापतन्तौ सहसा दृष्ट्वा राजीवलोचन:। लक्ष्मणं त्वभिसम्प्रेक्ष्य रामो वचनमब्रवीत्।।1.30.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
रक्त के उस प्रवाह से यज्ञ-वेदी के आस-पास की भूमि को भीगी हुई देख श्रीरामचन्द्र जी सहसा दौड़े और इधर-उधर दृष्टि डालने पर उन्होंने उन राक्षसों को आकाश में स्थित देखा। मारीच और सुबाहुको सहसा आते देख कमलनयन श्रीराम ने लक्ष्मण की ओर देखकर कहा-॥१३-१४॥ पश्य लक्ष्मण दुर्वृत्तान् राक्षसान् पिशिताशनान्। मानवास्त्रसमाधूताननिलेन यथा घनान्॥१५॥ करिष्यामि न संदेहो नोत्सहे हन्तुमीदृशान्। भावार्थ :- ‘लक्ष्मण! वह देखो, मांस भक्षण करने वाले दुराचारी राक्षस आ पहुँचे, मैं मानवास्त्रसे इन सबको उसी प्रकार मार भगाऊँगा, जैसे वायु के वेग से बादल छिन्न-भिन्न हो जाते हैं। मेरे इस कथनमें तनिक भी संदेह नहीं है,ऐसे कायरों को मैं मारना नहीं चाहता’॥१५ १/२॥
Show English Translation
Having seen them (Maricha and Subahu) suddenly advancing the lotuseyed Rama gazed at Lakshmana and said:
ShlokaShloka 15
पश्य लक्ष्मण दुर्वृत्तान् राक्षसान् पिशिताशनान्। मानवास्त्रसमाधूताननिलेन यथा घनान्।।1.30.15।।
Show English Translation
"O Lakshmana, behold, by manavaastra I shall chase, like clouds scattered by winds those wicked rakshasas who eat human flesh".
ShlokaShloka 16
मानवं परमोदारमस्त्रं परमभास्वरम्। चि���्षेप परमक्रुद्धो मारीचोरसि राघव:।।1.30.16।।
Show English Translation
The inflamed Rama hurled the highly powerful and effulgent Manavaastra on the chest of Maricha.
ShlokaShloka 17
स तेन परमास्त्रेण मानवेन समाहित:। संपूर्णं योजनशतं क्षिप्तस्सागरसम्प्लवे।।1.30.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर वेगशाली श्रीराम ने अपने धनुष पर परम उदार मानवास्त्रका संधान किया। वह अस्त्र अत्यन्त तेजस्वी था। श्रीरामने बड़े रोष में भरकर मारीच की छाती में उस बाण का प्रहार किया
Show English Translation
Smitten by that powerful Manavaastra, Maricha was thrown to a full distance of hundred yojanas into the surging high seas.
ShlokaShloka 18
विचेतनं विघूर्णन्तं शीतेषु बलताडितम्। निरस्तं दृश्य मारीचं रामो लक्ष्मणमब्रवीत्।।1.30.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस उत्तम मानवास्त्र का गहरा आघात लगने से मारीच पूरे सौ योजन की दूरी पर समुद्र के जल में जा गिरा॥१८॥
Show English Translation
Having seen Maricha beaten by the power of that coolarrowed astra, thrown to a distance, reeling and lying unconscious, Rama spoke to Lakshmana:
ShlokaShloka 19
पश्य लक्ष्मण शीतेषुं मानवं धर्मसंहितम्। मोहयित्वा नयत्येनं न च प्राणैर्व्ययुज्यत।।1.30.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
शीतेषु नामक मानवास्त्र से पीड़ित हो मारीच अचेत-सा होकर चक्कर काटता हुआ दूर चला जा रहा है यह देख श्रीरामने लक्ष्मणसे कहा-
Show English Translation
"O Lakshmana behold this Manavaastra associated with righteousness employing a cool arrow, which carries him away by making him unconscious and yet not taking his life.
ShlokaShloka 20
इमानपि वधिष्यामि निर्घृणान् दुष्टचारिण:। राक्षसान् पापकर्मस्थान् यज्ञघ्नान् रुधिराशनान्।।1.30.20।।
Show English Translation
"I shall slay these merciless, wicked, doers of sinful acts, destroyers of sacrifices and blood-thirsty rakshasas".
ShlokaShloka 21
सङ्गृह्यास्त्रं ततो रामो दिव्यमाग्नेयमद्भुतम्। सुबाहूरसि चिक्षेप सविद्ध: प्रापतद्भुवि।।1.30.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अब यज्ञ में विघ्न डालने वाले इन दूसरे निर्दय, दुराचारी, पापकर्मी एवं रक्तभोजी राक्षसों को भी मार गिराता हूँ’
Show English Translation
Then Rama took hold of the celestial, marvellous Agneya weapon and hurled it into the chest of Subahu. Struck, Subahuhe fell down on the ground.
ShlokaShloka 22
शेषान् वायव्यमादाय निजघान महायशा:। राघव: परमोदारो मुनीनां मुदमावहन्।।1.30.22।।
Show English Translation
Illustrious and highly generous Rama killed the remaining rakshasas with the Vayavya weapon to the delight of the ascetics.
ShlokaShloka 23
स हत्वा राक्षसान् सर्वान् यज्ञघ्नान् रघुनन्दन:। ऋषिभि: पूजितस्तत्र यथेन्द्रो विजये पुरा।।1.30.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण से ऐसा कहकर रघुनन्दन श्रीराम ने अपने हाथ की फुर्ती दिखाते हुए-से शीघ्र ही महान् आग्नेयास्त्र का संधान करके उसे सुबाहु की छाती पर चलाया। उसकी चोट लगते ही वह मरकर पृथ्वी पर गिर पड़ा। फिर महायशस्वी परम उदार रघुवीर ने वायव्यास्त्र लेकर शेष निशाचरों का भी संहार कर डाला और मुनियों को परम आनन्द प्रदान किया॥२३॥ स हत्वा राक्षसान् सर्वान् यज्ञघ्नान् रघुनन्दनः। ऋषिभिः पूजितस्तत्र यथेन्द्रो विजये पुरा॥२४॥ भावार्थ :- इस प्रकार रघुकुलनन्दन श्रीराम यज्ञ में विघ्न डालने वाले समस्त राक्षसों का वध करके वहाँ ऋषियों द्वारा उसी प्रकार सम्मानित हुए जैसे पूर्वकाल में देवराज इन्द्र असुरों पर विजय पाकर महर्षियों द्वारा पूजित हुए थे
Show English Translation
Having killed the rakshasas, obstructors of sacrifices, Rama was worshipped by the hermits like Indra was honoured in the past when he was victorious.
ShlokaShloka 24
अथ यज्ञे समाप्ते तु विश्वामित्रो महामुनि:। निरीतिका दिशो दृष्टवा काकुत्स्थमिदमब्रवीत्।।1.30.24।।
Show English Translation
Thereafter, when the sacrifice was completed, maharshi Viswamitra beholding all the directions bereft of evils, said to Rama:
ShlokaShloka 25
कृतार्थोऽस्मि महाबाहो कृतं गुरुवचस्त्वया। सिद्धाश्रममिदं सत्यं कृतं राम महायश:।।1.30.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
यज्ञ समाप्त होने पर महामुनि विश्वामित्र ने सम्पूर्ण दिशाओं को विघ्न-बाधाओं से रहित देख श्रीरामचन्द्रजीसे कहा-
Show English Translation
"O mightyarmed Rama I am fulfilled. Your father's commands have been executed. O Illustrious one, Siddhaashrama has proved true to its name". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रिंशस्सर्ग:।।02 Thus ends the thirtieth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.