Bala Kanda
Sarga 58: Cursed by Vasishta's sons Trisanku takes refuge in Viswamitra
बालकाण्डम् · सर्ग 58
24 shlokas
ShlokaShloka 1
ततस्त्रिशङ्कोर्वचनं श्रुत्वा क्रोधसमन्वितम् ।
ऋषिपुत्रशतं राम राजानमिदमब्रवीत्।।1.58.1।।
Show English TranslationEnglish Translation
"O Rama to these words of king Trisanku, the hundred sons of the sage angrily reacted:
ShlokaShloka 2
प्रत्याख्यातो हि दुर्बुद्धे गुरुणा सत्यवादिना।
तं कथं समतिक्रम्य शाखान्तरमुपेयिवान्।।1.58.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन! राजा त्रिशंकु का यह वचन सुनकर वसिष्ठ मुनि के वे सौ पुत्र कुपित हो उनसे इस प्रकार बोले- ‘दुर्बुद्धे! तुम्हारे सत्यवादी गुरु ने जब तुम्हें मना कर दिया है, तब तुमने उनका उल्लङ्घन करके दूसरी शाखा का आश्रय कैसे लिया?
Show English TranslationEnglish Translation
'O Evilminded one having been refused by the Guru true to his word, how could you bypass him and approach us who are mere off shoots (of the main).
ShlokaShloka 3
इक्ष्वाकूणां हि सर्वेषां पुरोधा: परमो गुरु:।
न चातिक्रमितुं शक्यं वचनं सत्यवादिन:।।1.58.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘समस्त इक्ष्वाकुवंशी क्षत्रियों के लिये पुरोहित वसिष्ठजी ही परमगति हैं। उन सत्यवादी महात्मा की बात को कोई अन्यथा नहीं कर सकता
Show English TranslationEnglish Translation
For all the kings of the Ikshvakus race, their chief priest is their Guru. It is not possible to bypass the spiritual preceptor who is true to his word preceptor.
ShlokaShloka 4
अशक्यमिति चोवाच वसिष्ठो भगवानृषि:।
तं वयं वै समाहर्तुं क्रतुं शक्ता:कथं तव।।1.58.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिस यज्ञ कर्म को उन भगवान् वसिष्ठमुनि ने असम्भव बताया है, उसे हम लोग कैसे कर सकते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
When an adorable sage like Vasishta has already said, it is not possible, how can we help you conduct such a sacrifice?
ShlokaShloka 5
बालिशस्त्वं नरश्रेष्ठ गम्यतां स्वपुरं पुन:।
याजने भगवाञ्छक्तस्त्रैलोक्यस्यापि पार्थिव।।1.58.5।।
अवमानं च तत्कर्तुं तस्य शक्ष्यामहे कथम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! तुम अभी नादान हो, अपने नगर को लौट जाओ। पृथ्वीनाथ! भगवान् वसिष्ठ तीनों लोकों का यज्ञ कराने में समर्थ हैं, हम लोग उनका अपमान कैसे कर सकेंगे’॥५ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Best one among men you are childish. Return to your capital. O Monarch the most venerable Vasishta is capable of conducting sacrifices performed by anybody in the three worlds. How can we dishonour him'?
ShlokaShloka 6
तेषां तद्वचनं श्रुत्वा क्रोधपर्याकुलाक्षरम्।।1.58.6।।
स राजा पुनरेवैतानिदं वचनमब्रवीत्।
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the confused words uttered by the sages in a state of anger, the king said again:
ShlokaShloka 7
प्रत्याख्यातोऽस्मि गुरुणा गुरुपुत्रैस्तथैव च।।1.58.7।।
अन्यां गतिं गमिष्यामि स्वस्ति वोऽस्तु तपोधना:।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
गुरुपुत्रों का वह क्रोधयुक्त वचन सुनकर राजा त्रिशंकु ने पुनः उनसे इस प्रकार कहा- ’तपोधनो! भगवान् वसिष्ठ ने तो मुझे ठुकरा ही दिया था, आप गुरुपुत्र गण भी मेरी प्रार्थना नहीं स्वीकार कर रहे हैं; अतः आपका कल्याण हो, अब मैं दूसरे किसी की शरण में जाऊँगा’॥६-७ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
"O Men endowed with the wealth of asceticism I was rejected by my guru and now by his sons. I shall seek another way. Farewell to you".
ShlokaShloka 8
ऋषिपुत्रास्तु तच्छ्रुत्वा वाक्यं घोराभिसंहितम्।।1.58.8।।
शेपु: परमसङ्कृद्धाश्चण्डालत्वं गमिष्यसि।
Show English TranslationEnglish Translation
Having seen his fierce intent, the saint's sons were infuriated. They cursed him saying, "Be a Chandala"
ShlokaShloka 9
एवमुक्त्वा महात्मनो विविशुस्ते स्वमाश्रमम्।।1.58.9।।
अथ रात्र्यां व्यतीतायां राजा चण्डालतां गत:।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
त्रिशंकु का यह घोर अभिसंधिपूर्ण वचन सुनकर महर्षि के पुत्रों ने अत्यन्त कुपित हो उन्हें शाप दे दिया- ’अरे! जा तू चाण्डाल हो जायगा।’ ऐसा कहकर वे महात्मा अपने-अपने आश्रम में प्रविष्ट हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
With this the highsouled sons of Vasishta entered their hermitage. And one night after the king became a Chandala (a lowcaste man).
ShlokaShloka 10
नीलवस्त्रधरो नील: पुरुषो ध्वस्तमूर्धज:।।1.58.10।।
चित्यमाल्यानुलेपश्च आयसाभरणोऽभवत्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर रात व्यतीत होते ही राजा त्रिशंकु चाण्डाल हो गये। उनके शरीर का रंग नीला हो गया। कपड़े भी नीले हो गये। प्रत्येक अंग में रुक्षता आ गयी। सिर के बाल छोटे-छोटे हो गये। सारे शरीर में चिता की राख-सी लिपट गयी। विभिन्न अंगों में यथास्थान लोहे के गहने पड़ गये॥१० १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
The king was tranformed into a darkcomplexioned dirty man with dishevelled hair. His body was besmeared with ashes and on his robes lay wreath collected from the cemetery. He had on him dark (soiled) clothes, and ornaments made of iron.
ShlokaShloka 11
तं दृष्टवा मन्त्रिणस्सर्वे त्यज्य चण्डालरूपिणम्।।1.58.11।।
प्राद्रवन् सहिता राम पौरा येऽस्यानुगामिन:।
Show English TranslationEnglish Translation
"O Rama seeing him in the form of a chandala, all his counsellors, inhabitants of the city including his followers fled away.
ShlokaShloka 12
एको हि राजा काकुत्स्थ जगाम परमात्मवान्।।1.58.12।।
दह्यमानो दिवारात्रं विश्वामित्रं तपोनिधिम्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! अपने राजा को चाण्डाल के रूप में देखकर सब मन्त्री और पुरवासी जो उनके साथ आये थे, उन्हें छोड़कर भाग गये। ककुत्स्थनन्दन! वे धीरस्वभाव नरेश दिन-रात चिन्ता की आग में जलने लगे और अकेले ही तपोधन विश्वामित्र की शरण में गये॥११-१२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Descendant of Kakustha wandering alone burning with distress night and day the king went to Viswamitra who was rich in asceticism.
ShlokaShloka 13
विश्वामित्रस्तु तं दृष्ट्वा राजानं विफलीकृतम्।
चण्डालरूपिणं राम मुनि: कारुण्यमागत:।।1.58.13।।
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama on seeing the king reduced to a useless a chandala, sage Viswamitra was touched with pity".
ShlokaShloka 14
कारुण्यात्स महातेजा वाक्यं परमधार्मिक:।
इदं जगाद भद्रं ते राजानं घोररूपिणम्।।1.58.14।।
Show English TranslationEnglish Translation
Exceedingly energetic and deeply pious, he looked at the king who was frightful in appearance and addressed him with compassion saying, "welfare to you".
ShlokaShloka 15
किमागमनकार्यं ते राजपुत्र महाबल।
अयोध्याधिपते वीर शापाच्चण्डालतां गत:।।1.58.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! विश्वामित्र ने देखा राजा का जीवन निष्फल हो गया है। उन्हें चाण्डाल के रूपमें देखकर उन महातेजस्वी परम धर्मात्मा मुनि के हृदय में करुणा भर आयी। वे दया से द्रवित होकर भयंकर दिखायी देने वाले राजा त्रिशंकु से इस प्रकार बोले—’महाबली राजकुमार! तुम्हारा भला हो, यहाँ किस काम से तुम्हारा आना हुआ है। वीर अयोध्यानरेश! जान पड़ता है तुम शाप से चाण्डाल भाव को प्राप्त हुए हो’॥१३–१५ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
"O Mighty prince what brings your here, for you are the heroic lord of Ayodhya? Whose curse turned you into a chandala"?
ShlokaShloka 16
अथ त��्वाक्यमाज्ञाय राजा चण्डालतां गत:।
अब्रवीत्प्राञ्जलिर्वाक्यं वाक्यज्ञो वाक्यकोविदम्।।1.58.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विश्वामित्र की बात सुनकर चाण्डालभाव को प्राप्त हुए और वाणी के तात्पर्य को समझने वाले राजा त्रिशंकु ने हाथ जोड़कर वाक्यार्थ कोविद विश्वामित्र मुनि से इस प्रकार कहा-॥१६ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
In response to his words the king, who had fallen into the state of a chandala yet proficient in expression, spoke to one (Viswamitra) expert in speech, with folded hands.
ShlokaShloka 17
प्रत्याख्यातोऽस्मि गुरुणा गुरुपुत्रैस्तथैव च।
अनवाप्यैव तं कामं मया प्राप्तो विपर्यय:।।1.58.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महर्षे! मुझे गुरु तथा गुरुपुत्रों ने ठुकरा दिया। मैं जिस मनोऽभीष्ट वस्तु को पाना चाहता था, उसे न पाकर इच्छा के विपरीत अनर्थ का भागी हो गया॥१७ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
"Rejected by my guru and his sons, what I achieved was disaster and what I could not was the fulfilment of my wish.
ShlokaShloka 18
सशरीरो दिवं यायामिति मे सौम्यदर्शनम्।
मया चेष्टं क्रतुशतं तच्च नाऽवाप्यते फलम्।।1.58.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सौम्यदर्शन मुनीश्वर! मैं चाहता था कि इसी शरीर से स्वर्ग को जाऊँ, परंतु यह इच्छा पूर्ण न हो सकी। मैंने सैकड़ों यज्ञ किये हैं; किंतु उनका भी कोई फल नहीं मिल रहा है॥१८ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Gentle sage it is my intention to enter heaven with my physical body. I performed a hundred sacrifices but did not reap its fruit.
ShlokaShloka 19
अनृतं नोक्तपूर्वं मे न च वक्ष्ये कदाचन।
कृच्छ्रेष्वपि गत स्सौम्य क्षत्रधर्मेण ते शपे।।1.58.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सौम्य! मैं क्षत्रिय धर्म की शपथ खाकर आपसे कहता हूँ कि बड़े-से-बड़े सङ्कट में पड़ने पर भी न तो पहले कभी मैंने मिथ्या भाषण किया है और न भविष्य में ही कभी करूँगा॥१९ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Gentle sage I have never told a lie in spite of troubled circumstances, I shall never dabble in falsehood. I swear upon it by kshatriya morality .
ShlokaShloka 20
यज्ञैर्बहुविधैरिष्टं प्रजा धर्मेण पालिता:।।1.58.20।।
गुरवश्च महात्मान श्शीलवृत्तेन तोषिता:।
Show English TranslationEnglish Translation
I have performed various sacirifices and ruled over my people guided by the law of righteousness. I have pleased eminent elders with my conduct and character.
ShlokaShloka 21
धर्मे प्रयतमानस्य यज्ञं चाहर्तुमिच्छत:।।1.58.21।।
परितोषं न गच्छन्ति गुरवो मुनिपुङ्गव ।
Show English TranslationEnglish Translation
O Preeminent among sages I endeavour to do my duty. I intend to perform a sacrifice. My gurus do not appreciate this.
ShlokaShloka 22
दैवमेव परं मन्ये पौरुषं तु निरर्थकम्।।1.58.22।।
दैवेनाक्रम्यते सर्वं दैवं हि परमा गति:।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैंने नाना प्रकार के यज्ञों का अनुष्ठान किया, प्रजाजनों की धर्मपूर्वक रक्षा की और शील एवं सदाचार के द्वारा महात्माओं तथा गुरुजनों को संतुष्ट रखने का प्रयास किया। इस समय भी मैं यज्ञ करना चाहता था; अतः मेरा यह प्रयत्न धर्म के लिये ही था। मुनिप्रवर! तो भी मेरे गुरुजन मुझ पर संतुष्ट न हो सके। यह देखकर मैं दैव को ही बड़ा मानता हूँ पुरुषार्थ तो निरर्थक जान पड़ता है॥२०–२२॥
Show English TranslationEnglish Translation
I consider destiny to be allpowerful. The effort of a man goes in vain. Everything is controlled by destiny. It is the supreme resort.
ShlokaShloka 23
तस्य मे परमार्तस्य प्रसादमभिकाङ्क्षत:।।1.58.23।।
कर्तुमर्हसि भद्रं ते दैवोपहतकर्मण:।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दैव सबपर आक्रमण करता है। दैव ही सबकी परमगति है। मुने! मैं अत्यन्त आर्त होकर आपकी कृपा चाहता हूँ। दैव ने मेरे पुरुषार्थ को दबा दिया है। आपका भला हो। आप मुझपर अवश्य कृपा करें
Show English TranslationEnglish Translation
My merits have been destroyed by destiny. Deeply afflicted, I crave a favour from you. You are fit to grant it. Wish you well
ShlokaShloka 24
नान्यां गतिं गमिष्यामि नान्यश्शरणमस्ति मे।।1.58.24।।
दैवं पुरुषकारेण निवर्तयितुमर्हसि।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अब मैं आपके सिवा दूसरे किसी की शरण में नहीं जाऊँगा। दूसरा कोई मुझे शरण देने वाला है भी नहीं। आप ही अपने पुरुषार्थ से मेरे दुर्दैव को पलट सकते हैं॥२४॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टपञ्चाशः सर्गः॥५८॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अट्ठावनवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५८॥
Show English TranslationEnglish Translation
I will not take refuge in anybody. There is no other protector for me. You are capable of averting my reverses in fate with human effort". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे अष्टपञ्चाशस्सर्ग:।। Thus ends the fiftyeighth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.