Bala Kanda

Sarga 76: Rama bends the bow of Visnu--Parasurama returns to Mahendra mountain.

बालकाण्डम् · सर्ग 76

23 shlokas

ShlokaShloka 1
श्रुत्वा तज्जामदग्न्यस्य वाक्यं दाशरथिस्तदा। गौरवाद्यंन्त्रितकथ: पितू राममथाब्रवीत्।।1.76.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
दशरथनन्दन श्रीरामचन्द्र जी अपने पिता के गौरव का ध्यान रखकर संकोचवश वहाँ कुछ बोल नहीं रहे थे, परंतु जमदग्निकुमार परशुरामजी की उपर्युक्त बात सुनकर उस समय वे मौन न रह सके। उन्होंने परशुरामजी से कहा
Show English Translation
Hearing the words of the son of Jamadagni (Parasurama), Rama, the son of Dasaratha, avoiding further conversation out of respect for his father intercepted Parasurama saying:
ShlokaShloka 2
श्रुतवानस्मि यत्कर्म कृतवानसि भार्गव। अनुरुंध्यामहे ब्रह्मन् पितुरानृण्यमास्थितम्।।1.76.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भृगुनन्दन! ब्रह्मन्! आपने पिता के ऋण से ऊऋण होने की पिता के मारने वाले का वध करके वैर का बदला चुकाने की भावना लेकर जो क्षत्रिय-संहाररूपी कर्म किया है, उसे मैंने सुना है और हमलोग आपके उस कर्म का अनुमोदन भी करते हैं (क्योंकि वीर पुरुष वैर का प्रतिशोध लेते ही हैं)
Show English Translation
"O Descendant of Bhrigu I have listened to the (marvellous) acts you have performed. O Brahman I commend you for discharging your duty in repaying the debt to your father.
ShlokaShloka 3
वीर्यहीनमिवाशक्तं क्षत्रधर्मेण भार्गव। अवजानासि मे तेज: पश्य मेऽद्य पराक्रमम्।।1.76.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भार्गव! मैं क्षत्रियधर्म से युक्त हूँ (इसीलिये आप ब्राह्मण-देवता के समक्ष विनीत रहकर कुछ बोल नहीं रहा हूँ) तो भी आप मुझे पराक्रमहीन और असमर्थसा मानकर मेरा तिरस्कार कर रहे हैं। अच्छा, अब मेरा तेज और पराक्रम देखिये’
Show English Translation
You underrate me O Bhargava as though I am devoid of valour and incompetent to perform the duties of a Kshatriya. Now witness my energy and valour.
ShlokaShloka 4
इत्युक्त्वा राघव: क्रुद्धो भार्गवस्य शरासनम्। शरं च प्रतिजग्राह हस्ताल्लघुपराक्रम:।।1.76.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर शीघ्र पराक्रम करनेवाले श्रीरामचन्द्रजीने कुपित हो परशुरामजीके हाथसे वह उत्तम धनुष और बाण ले लिया (साथ ही उनसे अपनी वैष्णवी शक्तिको भी वापस ले लिया)
Show English Translation
Having spoken thus, the enraged Rama, gifted with quick vigour, seized the bow and arrow from Parasurama's hands.
ShlokaShloka 5
आरोप्य स धनू राम श्शरं सज्यं चकार ह। जामदग्न्यं ततो रामं राम: क्रुद्धोऽब्रवीद्वच:।।1.76.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस धनुषको चढ़ाकर श्रीरामने उसकी प्रत्यञ्चापर बाण रखा, फिर कुपित होकर उन्होंने जमदग्निकुमारपरशुरामजी से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Infuriated Rama bent the bow stretched it, fixed the arrow and addressed Parasurama, the son of Jamadagni:
ShlokaShloka 6
ब्राह्मणोऽसीति पूज्यो मे विश्वामित्रकृतेन च। तस्माच्छक्तो न ते राम मोक्तुं प्राणहरं शरम्।।1.76.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘(भृगुनन्दन) राम! आप ब्राह्मण होने के नाते मेरे पूज्य हैं तथा विश्वामित्रजी के साथ भी आपका सम्बन्ध है—इन सब कारणों से मैं इस प्राण-संहारक बाण को आपके शरीर पर नहीं छोड़ सकता
Show English Translation
"You are a brahmin, O Parasurama. You are also related to Viswamitra. Hence you are worthy of homage. I cannot, therefore, release this against you to take your life.
ShlokaShloka 7
इमां पादगतिं राम तपोबलसमार्जिताम्। लोकानप्रतिमान्वा ते हनिष्यामि यदिच्छसि ।।1.76.7।।
Show English Translation
I shall destroy your mobility, O Parasurama or the higher worlds earned through your matchless asceteic energy. Tell me which one you choose.
ShlokaShloka 8
न ह्ययं वैष्णवो दिव्य श्शर: परपुरञ्जय:। मोघ: पतति वीर्येण बलदर्पविनाशनः।।1.76.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! मेरा विचार है कि आपको जो सर्वत्र शीघ्रतापूर्वक आने-जाने की शक्ति प्राप्त हुई है उसे अथवा आपने अपने तपोबल से जिन अनुपम पुण्यलोकों को प्राप्त किया है उन्हीं को नष्ट कर डालूँ; क्योंकि अपने पराक्रम से विपक्षी के बलके घमंड को चूर कर देनेवाला यह दिव्य वैष्णव बाण, जो शत्रुओं की नगरी पर विजय दिलाने वाला है, कभी निष्फल नहीं जाता है’
Show English Translation
On conquering the hostile cities and destroying the pride and strength of the enemy by its prowess, this celestial arrow of Visnu shall not go in vain".
ShlokaShloka 9
वरायुधधरं रामं द्रष्टुं सर्षिगणा स्सुरा:। पितामहं पुरस्कृत्य समेतास्तत्र सङ्घश:।।1.76.9।। गन्धर्वाप्सरसश्चैव सिद्धचारणकिन्नरा:। यक्षराक्षसनागाश्च तद्द्रष्टुं महदद्भुतम्।।1.76.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय उस उत्तम धनुष और बाण को धारण करके खड़े हुए श्रीरामचन्द्रजी को देखने के लिये सम्पूर्ण देवता और ऋषि ब्रह्माजी को आगे करके वहाँ एकत्र हो गये
Show English Translation
The gods with the Grandsire, Brahma in the forefront, accompanied by sages in groups assembled there to see Rama holding that mighty bow. Gandharvas, apsaras, siddhas, charanas, kinnaras, yakshas, rakshsas and nagas also came there to witness that great wonder.
ShlokaShloka 10
जडीकृते तदाऽलोके रामे वरधनुर्धरे। निर्वीर्यो जामदग्न्योऽसौ रामो राममुदैक्षत।।।1.76.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
गन्धर्व, अप्सराएँ, सिद्ध, चारण, किन्नर, यक्ष, राक्षस और नाग भी उस अत्यन्त अद्भुत दृश्य को देखने के लिये वहाँ आ पहुँचे
Show English Translation
Then when Rama stretched the great bow, the world became motionless. The son of Jamadagni, Parasurama, bereft of prowess gazed at him with astonishment.
ShlokaShloka 11
तेजोभिहतवीर्यत्वाज्जामदग्न्यो जडीकृत:। रामं कमलपत्राक्षं मन्दं मन्दमुवाच ह।।1.76.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब श्रीरामचन्द्रजी ने वह श्रेष्ठ धनुष हाथ में ले लिया, उस समय सब लोग आश्चर्य से जडवत् हो गये। (परशुरामजी का वैष्णव तेज निकलकर श्रीरामचन्द्रजी में मिल गया इसलिये) वीर्यहीन हुए जमदग्निकुमार राम ने दशरथनन्दन श्रीराम की ओर देखा
Show English Translation
His energy subdued by Rama's prowess, the paralysed, Parasurama, son of Jamadagni spoke in gentle words to him whose eyes resembled the lotus petals:
ShlokaShloka 12
काश्यपाय मया दत्ता यदा पूर्वं वसुन्धरा। विषये मे न वस्तव्यमिति मां काश्यपोऽब्रवीत्।।1.76.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
तेज निकल जाने से वीर्यहीन हो जाने के कारण जडवत् बने हुए जमदग्निकुमार परशुराम ने कमलनयन श्रीराम से धीरे-धीरे कहा-॥१२॥
Show English Translation
"When I gave this entire earth to Kasyapa, he said to me, 'you shall not live in my country'.
ShlokaShloka 13
सोऽहं गुरुवच: कुर्वन् पृथिव्यां न वसे निशाम्। कृता प्रतिज्ञा काकुत्स्थ कृता भू: काश्यपस्य हि।।1.76.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! पूर्वकाल में मैंने कश्यपजी को जब यह पृथिवी दान की थी, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि ‘तुम्हें मेरे राज्य में नहीं रहना चाहिये’
Show English Translation
O Descendant of Kakustha having gifted this earth to Kasyapa, I promised him that I would not live here, during night time. For the earth belongs to him.
ShlokaShloka 14
तदिमां त्वं गतिं वीर हन्तुं नार्हसि राघव। मनोजवं गमिष्यामि महेन्द्रं पर्वतोत्तमम्।।1.76.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ककुत्स्थकुलनन्दन! तभी से अपने गुरु कश्यपजी की इस आज्ञा का पालन करता हुआ मैं कभी रात में पृथिवी पर नहीं निवास करता हूँ; क्योंकि यह बात सर्वविदित है कि मैंने कश्यप के सामने रात को पृथिवी पर न रहने की प्रतिज्ञा कर रखी है
Show English Translation
For this, you should not destroy my mobility, O valiant son of the Raghus. I shall go to Mahendra, the best of mountains, with the speed of mind.
ShlokaShloka 15
लोकास्त्वप्रतिमा राम निर्जितास्तपसा मया । जहि तान् शरमुख्येन मा भूत्कालस्य पर्यय:।।1.76.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये वीर राघव! आप मेरी इस गमनशक्ति को नष्ट न करें मैं मनके समान वेग से अभी महेन्द्र नाम क श्रेष्ठ पर्वत पर चला जाऊँगा
Show English Translation
Strike with the, principal arrow the unrivalled worlds conquered by my asceticism. Do not delay, O Rama
ShlokaShloka 16
अक्षय्यं मधुहन्तारं जानामि त्वां सुरेश्वरम्। धनुषोऽस्य परामर्शात् स्वस्ति तेऽस्तु परंतप।।1.76.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु श्रीराम! मैंने अपनी तपस्या से जिन अनुपम लोकों पर विजय पायी है, उन्हीं को आप इस श्रेष्ठ बाण से नष्ट कर दें; अब इसमें विलम्ब नहीं होना चाहिये
Show English Translation
By the fact that you have stretched this bow, I have come to know that you are Visnu, Lord of the gods, slayer of Madhu, O Imperishable one O Tormentor of enemies Fare well.
ShlokaShloka 17
एते सुरगणास्सर्वे निरीक्षन्ते समागता:। त्वामप्रतिमकर्माणमप्रतिद्वन्द्वमाहवे।।1.76.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुओं को संताप देने वाले वीर! आपने जो इस धनुष को चढ़ा दिया, इससे मुझे निश्चितरूप से ज्ञात हो गया कि आप मधु दैत्य को मारने वाले अविनाशी देवेश्वर विष्णु हैं। आपका कल्याण हो
Show English Translation
All your deeds are incomparable. You are unassailable in combat. All these hosts of gods have assembled here and are looking at you.
ShlokaShloka 18
न चेयं मम काकुत्स्थ व्रीडा भवितुमर्हति। त्वया त्रैलोक्यनाथेन यदहं विमुखीकृत:।।1.76.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये सब देवता एकत्र होकर आपकी ओर देख रहे हैं। आपके कर्म अनुपम हैं; युद्धमें आपका सामना करने वाला दूसरा कोई नहीं है
Show English Translation
I have been defeated by you, O Descendant of Kakustha lord of the three worlds. Therefore, it is not right for me to feel ashamed.
ShlokaShloka 19
शरमप्रतिमं राम मोक्तुमर्हसि सुव्रत। शरमोक्षे गमिष्यामि महेन्द्रं पर्वतोत्तमम्।।1.76.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ककुत्स्थकुलभूषण! आपके सामने जो मेरी असमर्थता प्रकट हुई, यह मेरे लिये लज्जाजनक नहीं हो सकती; क्योंकि आप त्रिलोकीनाथ श्रीहरि ने मुझे पराजित किया है
Show English Translation
You are faithful to vows O Rama This arrow has no equal in prowess. It behoves of you to release it against me. After its release I shall go to the excellent Mahendra mountain".
ShlokaShloka 20
तथा ब्रुवति रामे तु जामदग्नये प्रतापवान्। रामो दाशरथि श्श्रीमान् चिक्षेप शरमुत्तमम्।।1.76.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उत्तम व्रत का पालन करने वाले श्रीराम ! अब आप अपना अनुपम बाण छोड़िये; इसके छूटने के बाद ही मैं श्रेष्ठ महेन्द्र पर्वत पर जाऊँगा’
Show English Translation
Thus spoke Parasurama, son of Jamadagni to Rama, the valiant son of Dasaratha who (then) discharged the principal arrow.
ShlokaShloka 21
स हतान् दृश्य रामेण स्वांल्लोकांस्तपसार्जितान्। जामदग्न्यो जगामाशु महेन्द्रं पर्वतोत्तमम्।।1.76.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
जमदग्निनन्दन परशुरामजी के ऐसा कहने पर प्रतापी दशरथनन्दन श्रीमान् रामचन्द्रजी ने वह उत्तम बाण छोड़ दिया
Show English Translation
Having witnessed the destruction of those regions earned by him through asceticism, the son of Jamadagni left for the best of mountains Mahendra.
ShlokaShloka 22
ततो वितिमिरास्सर्वा दिशश्चोपदिशस्तथा। सुरा स्सर्षिगणा रामं प्रशशंसुरुदायुधम्।।1.76.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपनी तपस्या द्वारा उपार्जित किये हुए पुण्यलोकों को श्रीरामचन्द्रजी के चलाये हुए उस बाण से नष्ट हुआ देखकर परशुरामजी शीघ्र ही उत्तम महेन्द्र पर्वत पर चले गये
Show English Translation
Thereafter all the quarters including the intermediaries were cleared of darkness. Hosts of sages and gods extolled Rama when he wielded the bow.
ShlokaShloka 23
रामं दाशरथिं रामो जामदग्न्य: प्रशस्य च। तत: प्रदक्षिणी कृत्य जगामात्मगतिं प्रभु:।।1.76.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके जाते ही समस्त दिशाओं तथा उपदिशाओं का अन्धकार दूर हो गया। उस समय ऋषियों सहित देवता उत्तम आयुधधारी श्रीराम की भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगे
Show English Translation
Parasurama, the competent son of Jamadagni, having praised Rama, the son of Dasaratha circumbulated him and left for his abode. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे षट्सप्ततितमस्सर्ग:।। Thus ends the seventysixth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.