Bala Kanda

Sarga 34: The birth of Gadhicommendation of Kausikidescription of midnight.

बालकाण्डम् · सर्ग 34

23 shlokas

ShlokaShloka 1
कृतोद्वाहे गते तस्मिन् ब्रह्मदत्ते च राघव। अपुत्र: पुत्रलाभाय पौत्रीमिष्टिमकल्पयत्।।1.34.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनन्दन! विवाह करके जब राजा ब्रह्मदत्त चले गये, तब पुत्रहीन महाराज कुशनाभ ने श्रेष्ठ पुत्र की प्राप्तिके लिये पुत्रेष्टि यज्ञका अनुष्ठान किया
Show English Translation
"O son of Raghu's dynasty (Rama) Brahmadatta got married and left for his kingdom. Now a putreshti was performed by king Kusanabha in order to beget a son.
ShlokaShloka 2
इष्ट्यां तु वर्तमानायां कुशनाभं महीपतिम्। उवाच परमोदार: कुशो ब्रह्मसुतस्तदा।।1.34.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस यज्ञ के होते समय परम उदार ब्रह्मकुमार महाराज कुशने भूपाल कुशनाभ से कहा-
Show English Translation
Then, while putreshti was on Kusa the highly generous son of Brahma, said to king Kusanabha :
ShlokaShloka 3
पुत्रस्ते सदृश: पुत्र भविष्यति सुधार्मिक:। गाधिं प्राप्स्यसि तेन त्वं कीर्तिं लोके च शाश्वतीम्।।1.34.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटा! तुम्हें अपने समान ही परम धर्मात्मा पुत्र प्राप्त होगा। तुम ‘गाधि’ नामक पुत्र प्राप्त करोगे और उसके द्वारा तुम्हें संसार में अक्षय कीर्ति उपलब्ध होगी’
Show English Translation
"O son, a highly virtuous son named Gadhi, similar to you will be born. Because of him you will obtain everlasting fame throughtout this world".
ShlokaShloka 4
एवमुक्त्वा कुशो राम कुशनाभं महीपतिम्। जगामाकाशमाविश्य ब्रह्मलोकं सनातनाम्।।1.34.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम! पृथ्वीपति कुशनाभ से ऐसा कहकर राजर्षि कुश आकाश में प्रविष्ट हो सनातन ब्रह्मलोक को चले गये
Show English Translation
"O Rama so saying to king Kusanabha, Kusa left through space for the eternal Brahmaloka".
ShlokaShloka 5
कस्य चित्त्वथ कालस्य कुशनाभस्य धीमत:। जज्ञे परमधर्मिष्ठो गाधिरित्येव नामत:।।1.34.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
कुछ काल के पश्चात् बुद्धिमान् राजा कुशनाभके यहाँ परम धर्मात्मा ‘गाधि’ नामक पुत्र का जन्म हुआ
Show English Translation
After some time, a supremely righteous son by name Gadhi was born to the sagacious Kusanabha.
ShlokaShloka 6
स पिता मम काकुत्स्थ गाधि: परमधार्मिक:। कुशवंशप्रसूतोऽस्मि कौशिको रघुनन्दन ।।1.34.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
ककुत्स्थकुलभूषण रघुनन्दन! वे परम धर्मात्मा राजा गाधि मेरे पिता थे मैं कुशके कुल में उत्पन्न होनेके कारण ‘कौशिक’ कहलाता हूँ
Show English Translation
O son of Raghu's dynasty the highly virtuous Gadhi is my father. I am known as Kausika being born in the family of Kusa.
ShlokaShloka 7
पूर्वजा भगिनी चापि मम राघव सुव्रता। नाम्ना सत्यवती नाम ऋचीके प्रतिपादिता।।1.34.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
राघव! मेरे एक ज्येष्ठ बहिन भी थी, जो उत्तम व्रत का पालन करने वाली थी उसका नाम सत्यवती था वह ऋचीक मुनि को ब्याही गयी थी
Show English Translation
O Raghava adherent of best religious practices, is my elder sister well known by name Satyavati. She was bestowed in marriage to Richika.
ShlokaShloka 8
सशरीरा गता स्वर्गं भर्तारमनुवर्तिनी। कौशिकी परमोदारा प्रवृत्ता च महानदी।।1.34.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने पति का अनुसरण करने वाली सत्यवती शरीर सहित स्वर्गलोक को चली गयी थी। वही परम उदार महानदी कौशिकी के रूप में भी प्रकट होकर इस भूतल पर प्रवाहित होती है
Show English Translation
Following her husband my highly generous sister reached heaven with her human body and down assuming the form of a sacred river, flowed Kausiki.
ShlokaShloka 9
दिव्या पुण्योदका रम्या हिमवन्तमुपाश्रिता। लोकस्य हितकामार्थं प्रवृत्ता भगिनी मम।।1.34.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
मेरी वह बहिन जगत् के हित के लिये हिमालय का आश्रय लेकर नदी रूप में प्रवाहित हुई। वह पुण्यसलिला दिव्य नदी बड़ी रमणीय है
Show English Translation
Conferring the benefit of the other world and worldly pleasures on men my sister Kausiki who is divine and beautiful having sacred waters took resort in Himavat mountain and started flowing from there.
ShlokaShloka 10
ततोऽहं हिमवत्पार्श्वे वसामि निरतस्सुखम्। भगिन्यां स्नेहसंयुक्त: कौशिक्यां रघुनन्दन।।1.34.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनन्दन! मेरा अपनी बहिन कौशिकी के प्रति बहुत स्नेह है; अतः मैं हिमालय के निकट उसी के ” तटपर नियमपूर्वक बड़े सुख से निवास करता हूँ
Show English Translation
O son of the Raghus', from then onwards with affection towards my sister Kausiki, I am living happily in the vicinity of Himavat mountains.
ShlokaShloka 11
सा तु सत्यवती पुण्या सत्ये धर्मे प्रतिष्ठिता। पतिव्रता महाभागा कौशिकी सरितां वरा।।1.34.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुण्यमयी सत्यवती सत्य धर्म में प्रतिष्ठित है। वह परम सौभाग्यशालिनी पतिव्रता देवी यहाँ सरिताओं में श्रेष्ठ कौशिकी के रूप में विद्यमान है
Show English Translation
Satyavati is sacred, firmly established in truth and righteousness. She is chaste holy and best among rivers. She is known as river Kausiki.
ShlokaShloka 12
अहं हि नियमाद्राम हित्वा तां समुपागत:। सिद्धाश्रममनुप्राप्य सिद्धोऽस्मि तव तेजसा।।1.34.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम! मैं यज्ञ सम्बन्धी नियमकी सिद्धि के लिये ही अपनी बहिनका सांनिध्य छोड़कर सिद्धाश्रम (बक्सर) में आया था। अब तुम्हारे तेज से मुझे वह सिद्धि प्राप्त हो गयी है॥१२॥
Show English Translation
Rama, for the sake of observance of austerity I have come to Siddhaashrama leaving her behind. Having reached here, I have fulfilled my desire through your valour.
ShlokaShloka 13
एषा राम ममोत्पत्तिस्स्वस्य वंशस्य कीर्तिता। देशस्य च महाबाहो यन्मां त्वं परिपृच्छसि।।1.34.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाबाहु श्रीराम! तुमने मुझसे जो पूछा था, उसके उत्तरमें मैंने तुम्हें शोणभद्रतटवर्ती देशका परिचय देते हुए यह अपनी तथा अपने कुलकी उत्पत्ति बतायी है
Show English Translation
O mightyarmed Rama since you asked me I narrated this, my origin, the history of my family and the history of this place.
ShlokaShloka 14
गतोऽर्धरात्र: काकुत्स्थ कथा: कथयतो मम। निद्रामभ्येहि भद्रं ते मा भूद्विघ्नोऽध्वनीह न:।।1.34.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
काकुत्स्थ! मेरे कथा कहते-कहते आधी रात बीत गयी। अब थोड़ी देर नींद ले लो तुम्हारा कल्याण हो। मैं चाहता हूँ कि अधिक जागरणके कारण हमारी यात्रा में विघ्न न पड़े
Show English Translation
O son of the Kakusthas while telling my stories, midnight has passed by. Go to sleep now. Prosperity to you. Let there be no obstacles on our way.
ShlokaShloka 15
निष्पन्दास्तरवस्सर्वे निलीनमृगपक्षिण:। नैशेन तमसा व्याप्ता दिशश्च रघुनन्दन।।1.34.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
सारे वृक्ष निष्कम्प जान पड़ते हैं- इनका एक पत्ता भी नहीं हिलता है। पशु-पक्षी अपने-अपने वासस्थान में छिपकर बसेरे लेते हैं। रघुनन्दन! रात्रि के अन्धकार से सम्पूर्ण दिशाएँ व्याप्त हो रही हैं
Show English Translation
O son of the Raghus' the trees stand motionless, with the beasts and birds calm, all directions are pervaded with darkness.
ShlokaShloka 16
शनैर्वियुज्यते सन्ध्या नभो नेत्रैरिवावृतम् । नक्षत्रतारागहनं ज्योतिर्भिरिव भासते।।1.34.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
धीरे-धीरे संध्या दूर चली गयी नक्षत्रों तथा ताराओं से भरा हुआ आकाश (सहस्राक्ष इन्द्रकी भाँति) सहस्रों ज्योतिर्मय नेत्रों से व्याप्त-सा होकर प्रकाशित हो रहा है
Show English Translation
Evening has gradually disappeared. The sky is littered with stars and planets gleaming points of light as though they are the eyes of the skies.
ShlokaShloka 17
उत्तिष्ठति च शीतांशुश्शशी लोकतमोनुद:। ह्लादयन् प्राणिनां लोके मनांसि प्रभया विभो।।1.34.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
सम्पूर्ण लोकका अन्धकार दूर करनेवाले शीतरश्मि चन्द्रमा अपनी प्रभासे जगत् के प्राणियों के मन को आह्लाद प्रदान करते हुए उदित हो रहे हैं*॥१७॥ *इस वर्णन से जान पड़ता है कि उस रात्रि को कृष्णपक्ष की नवमी तिथि थी।
Show English Translation
O Lord the Moon with his cool rays, dispelling the darkness of the earth and delighting the minds of all living beings in this world, is rising higher and higher.
ShlokaShloka 18
नैशानि सर्वभूतानि प्रचरन्ति ततस्तत:। यक्षराक्षससङ्घाश्च रौद्राश्च पिशिताशना:।।1.34.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
रात में विचरने वाले समस्त प्राणी-यक्ष-राक्षसों के समुदाय तथा भयंकर पिशाच इधर-उधर विचर रहे हैं
Show English Translation
All nocturnal creatures groups of yakshas and rakshasas and dreadful eaters of human flesh are moving here and there".
ShlokaShloka 19
एवमुक्त्वा महातेजा विरराम महामुनि:। साधु साध्विति तं सर्वे ऋषयो ह्यभ्यपूजयन्।।1.34.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर महातेजस्वी महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये। उस समय सभी मुनियों ने साधुवाद देकर विश्वामित्रजी की भूरि-भूरि प्रशंसा की-
Show English Translation
Having spoken thus the highly lustrous, great ascetic rested. All sages praised him, saying, "wellsaid wellsaid"
ShlokaShloka 20
कुशिकानामयं वंशो महान् धर्मपरस्सदा। ब्रह्मोपमा महात्मान: कुशवंश्या नरोत्तमा:।।1.34.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुशपुत्रोंका यह वंश सदा ही महान् धर्मपरायण रहा है। कुशवंशी महात्मा श्रेष्ठ मानव ब्रह्माजी के समान तेजस्वी हुए हैं
Show English Translation
This is the family of the Kusas, venerable always devoted to dharma, foremost of men, great like Lord Brahma.
ShlokaShloka 21
विशेषेण भवानेव विश्वामित्रो महायशा:। कौशिकी सरितां श्रेष्ठा कुलोद्योतकरी तव।।1.34.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महायशस्वी विश्वामित्रजी! अपने वंश में सबसे बड़े महात्मा आप ही हैं तथा सरिताओं में श्रेष्ठ कौशिकी भी आपके कुल की कीर्ति को प्रकाशित करने वाली है
Show English Translation
"Highly illustrious Viswamitra, you are similar to Brahma. Among the rivers, Kausiki is the best, refurbishing the image of your dynasty".
ShlokaShloka 22
इति तैर्मुनिशार्दूलै: प्रशस्त: कुशिकात्मज: । निद्रामुपागमच्छ्रीमान् अस्तंगत इवांशुमान्।।1.34.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार आनन्दमग्न हुए उन मुनिवरोंद्वारा प्रशंसित श्रीमान् कौशिक मुनि अस्त हुए सूर्य की भाँति नींद लेने लगे
Show English Translation
In this way, adored by the best of ascetics, the auspicious son of Kusika, went to sleep like the lustrous Sun setting.
ShlokaShloka 23
रामोऽपि सहसौमित्रि: किञ्चिदागतविस्मय:। प्रशस्य मुनिशार्दूलं निद्रां समुपसेवते।।1.34.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह कथा सुनकर लक्ष्मण सहित श्रीरामको भी कुछ विस्मय हो आया वे भी मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्रकी सराहना करके नींद लेने लगे॥२३॥ इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः॥३४॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३४॥
Show English Translation
Rama as well as Lakshmana, with a sense of wonder went to sleep full of admiration for the great ascetic. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डेण्डे चतुस्त्रिंशस्सर्ग:।। Thus ends the thirtyfourth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.