Bala Kanda

Sarga 36: The devatas create obstacles to the marital bliss of Maheswara and Parvati--Goddess Parvati curses the devatas and the mother earth.

बालकाण्डम् · सर्ग 36

24 shlokas

ShlokaShloka 1
उक्तवाक्ये मुनौ तस्मिन्नुभौ राघवलक्ष्मणौ। प्रतिनन्द्य कथां वीरावूचतुर्मुनिपुङ्गवम्।।1.36.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
विश्वामित्र जी की बात समाप्त होने पर श्रीराम और लक्ष्मण दोनों वीरों ने उनकी कही हुई कथा का अभिनन्दन करके मुनिवर विश्वामित्र से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
While Viswamitra preeminent ascetic among the sages was telling the story (of Ganga) to the heroic Rama and Lakshmana, they extolled it and enquired:
ShlokaShloka 2
धर्मयुक्तमिदं ब्रह्मन् कथितं परमं त्वया । दुहितुश्शैलराजस्य ज्येष्ठाया वक्तुमर्हसि।।1.36.2।। विस्तरं विस्तरज्ञोऽसि दिव्यमानुषसम्भवम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ब्रह्मन्! आपने यह बड़ी उत्तम धर्मयुक्त कथा सुनायी। अब आप गिरिराज हिमवान् की ज्येष्ठ पुत्री गंगा के दिव्यलोक तथा मनुष्यलोक से सम्बन्ध होने का वृत्तान्त विस्तार के साथ सुनाइये; क्योंकि आप विस्तृत वृत्तान्त के ज्ञाता हैं
Show English Translation
"O Brahman sage, this excellent story set in righteousness has been narrated by you. Since you are conversant with the details, you can befittingly tell the story in detail, pertaining to the eldest daughter of king of the mountains and the events that happened in the celestial and mortal worlds
ShlokaShloka 3
त्रीन् पथो हेतुना केन प्लावयेल्लोकपावनी।।1.36.3।। कथं गङ्गा त्रिपथगा विश्रुता सरिदुत्तमा। त्रिषु लोकेषु धर्मज्ञ कर्मभि: कैस्समन्विता।।1.36.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लोक को पवित्र करने वाली गंगा किस कारण से तीन मार्गों में प्रवाहित होती हैं? सरिताओं में श्रेष्ठ गंगाकी ‘त्रिपथगा’ नाम से प्रसिद्धि क्यों हुई?
Show English Translation
Why does Ganga, the purifier of the worlds overflow the three paths (worlds)? O knower of dharma what deed made, Tripathaga (flowing in three directions) Ganga wellknown in the three worlds as the best (holiest) of all rivers"?
ShlokaShloka 4
तथा ब्रुवति काकुत्स्थे विश्वामित्रस्तपोधन:। निखिलेन कथां सर्वामृषिमध्ये न्यवेदयत्।।1.36.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्मज्ञ महर्षे! तीनों लोकों में वे अपनी तीन धाराओं के द्वारा कौन-कौन-से कार्य करती हैं?’ श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रकार पूछने पर तपोधन विश्वामित्र ने मुनिमण्डली के बीच गंगाजी से सम्बन्ध रखनेवाली सारी बातें पूर्णरूप से कह सुनायीं-॥४ १/२॥
Show English Translation
Having heard the words of the son of the Kakusthas, Viswamitra, vested with the wealth of asceticism, revealed the complete story in detail in the presence of the sages.
ShlokaShloka 5
पुरा राम कृतोद्वाहो नीलकण्ठो महातपा:। दृष्ट्वा च स्पृहया देवीं मैथुनायोपचक्रमे।।1.36.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! पूर्वकाल में महातपस्वी भगवान् नीलकण्ठ ने उमादेवी के साथ विवाह करके उनको नववधूके रूपमें अपने निकट आयी देख उनके साथ रति-क्रीडा आरम्भ की॥५ १/२॥
Show English Translation
"O Rama, in ancient times, great ascetic the blueneck Lord Siva got married to goddess Uma charmed with her beauty he indulged in sexual enjoyment with intense passion.
ShlokaShloka 6
शितिकण्ठस्य देवस्य दिव्यं वर्षशतं गतम्। न चापि तनयो राम तस्यामासीत् परन्तप।।1.36.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परम बुद्धिमान् महान् देवता भगवान् नीलकण्ठ के उमादेवी के साथ क्रीडा-विहार करते सौ दिव्य वर्ष बीत गये
Show English Translation
O Rama, tormentor of enemies, while Lord Siva was thus absorbed in sexual enjoyment, a hundred (celestial) years passed but no son was born to them.
ShlokaShloka 7
ततो देवास्समुद्विग्ना: पितामहपुरोगमा:। यदिहोत्पद्यते भूतं कस्तत्प्रतिसहिष्यते।।1.36.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुओं को संताप देने वाले श्रीराम! इतने वर्षोंतक विहार के बाद भी महादेवजी के उमा देवी के गर्भ से कोई पुत्र नहीं हुआ। यह देख ब्रह्मा आदि सभी देवता उन्हें रोकने का उद्योग करने लगे
Show English Translation
"Then the devatas led by Brahma were exceedingly alarmed. 'Who will be able to bear the power of the offspring if it is born here and now', they reflected.
ShlokaShloka 8
अभिगम्य सुरास्सर्वे प्रणिपत्येदमब्रुवन्। देव द��व महादेव लोकस्यास्य हिते रत ।।1.36.9।। सुराणां प्रणिपातेन प्रसादं कर्तुमर्हसि।
हिन्दी अर्थ देखें
“उन्होंने सोचा-इतने दीर्घकाल के पश्चात् यदि रुद्र के तेजसे उमादेवी के गर् भसे कोई महान् प्राणी प्रकट हो भी जाय तो कौन उसके तेज को सहन करेगा? यह विचारकर सब देवता भगवान् शिवके पास जा उन्हें प्रणाम करके यों बोले-
Show English Translation
All devatas approached Siva and paying their obeisance said, "O God of the gods engaged in the welfare of all O Mahadeva accept our salutations Be king which you can be (if you will)".
ShlokaShloka 9
न लोका धारयिष्यन्ति तव तेजस्सुरोत्तम ।।1.36.10।। ब्राह्मेण तपसा युक्तो देव्या सह तपश्चर। त्रैलोक्यहितकामार्थं तेजस्तेजसि धारय ।।1.36.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस लोक के हितमें तत्पर रहनेवाले देव देव महादेव! देवता आपके चरणोंमें मस्तक झुकाते हैं। इससे प्रसन्न होकर आप इन देवताओंपर कृपा करें॥९॥
Show English Translation
"O best among the gods, the worlds cannot contain your energy (the son born of your energy) You may engage yourself in penance in the company of Uma in conformity with the Vedas. Retain your energy in your body for the welfare of the three worlds."
ShlokaShloka 10
देवतानां वचश्श्रुत्वा सर्वलोकमहेश्वर:। बाढमित्यब्रवीत्सर्वान्पुनश्चैवमुवाच ह ।।1.36.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुरश्रेष्ठ! ये लोक आपके तेज को नहीं धारण कर सकेंगे; अतः आप क्रीडा से निवृत्त हो वेद बोधित तपस्या से युक्त होकर उमादेवी के साथ तप कीजिये
Show English Translation
Mahadeva, ruler of the all the worlds, having heard the words of devatas, said "Be it so" Further:
ShlokaShloka 11
धारयिष्याम्यहं तेजस्तेजस्येव सहोमया। त्रिदशा: पृथिवी चैव निर्वाणमधिगच्छतु।।1.36.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तीनों लोकोंके हितकी कामनासे अपने तेज (वीर्य) को तेजःस्वरूप अपने-आप में ही धारण कीजिये। इन सब लोकों की रक्षा कीजिये लोकोंका विनाश न कर डालिये’
Show English Translation
" "Together with Uma I will preserve the semen in my body thereby the devatas and also the earth will have peace.
ShlokaShloka 12
यदिदं क्षुभितं स्थानान्मम तेजो ह्यनुत्तमम्। धारयिष्यति कस्तन्मे ब्रुवन्तु सुरसत्तमा:।।1.36.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवताओंकी यह बात सुनकर सर्वलोकमहेश्वर शिवने ‘बहुत अच्छा’ कहकर उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया; फिर उनसे इस प्रकार कहा-
Show English Translation
"Who will contain this exceptional vital fluid of mine if shaken from its own place? O best of devatas tell me".
ShlokaShloka 13
एवमुक्तास्सुरास्सर्वे प्रत्यूचुर्वृषभध्वजम्। यत्तेज: क्षुभितं ह्येतत्तद्धरा धारयिष्यति।।1.36.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
“देवताओ! उमा सहित मैं अर्थात् हम दोनों अपने तेज से ही तेज को धारण कर लेंगे। पृथ्वी आदि सभी लोकों के निवासी शान्ति लाभ करें
Show English Translation
Thus questioned, all the devatas replied to the bearer of the flag with bull as its symbol (Siva), saying, "The earth will contain the disturbed vital fluid".
ShlokaShloka 14
एवमुक्तस्सुरपति: प्रमुमोच महीतले। तेजसा पृथिवी येन व्याप्ता सगिरिकानना।।1.36.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘किंतु सुरश्रेष्ठगण! यदि मेरा यह सर्वोत्तम तेज (वीर्य) क्षुब्ध होकर अपने स्थान से स्खलित हो जाय तो उसे कौन धारण करेगा?- यह मुझे बताओ’
Show English Translation
Thus replied by the devatas, the god of the gods released his vital fluid on earth. It pervaded the entire earth including mountains and forests.
ShlokaShloka 15
ततो देवा: पुनरिदमूचुश्चाथ हुताशनम्। प्रविश त्वं महातेजो रौद्रं वायुसमन्वित:।।1.36.17।।
Show English Translation
Then, the devatas said to the firegod, "Enter this energy (creative power) related to Rudra followed by the windgod".
ShlokaShloka 16
तदग्निना पुनर्व्याप्तं सञ्जातश्श्वेतपर्वत:। दिव्यं शरवणं चैव पावकादित्यसन्निभम्।।1.36.18।। यत्र जातो महातेजा: कार्तिकेयोऽग्निसम्भव:।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवताओंका यह कथन सुनकर महाबली देवेश्वर शिव ने अपना तेज छोड़ा, जिससे पर्वत और वनों सहित यह सारी पृथ्वी व्याप्त हो गयी
Show English Translation
That energy pervaded by fire was transformed into the White Mountain. It turned the forest of reeds (Saravana) (blazing) like the fire or the Sun. From that fire was born the glorious Kartikeya.
ShlokaShloka 17
अथोमां च शिवं चैव देवास्सर्षिगणास्तदा। पूजयामासुरत्यर्थं सुप्रीतमनसस्तत:।।1.36.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तब देवताओंने अग्नि देव से कहा- ’अग्ने! तुम वायु के सहयोग से भगवान् शिवके इस महान् तेज को अपने भीतर रख लो’
Show English Translation
Thereafter highly pleased with the event the devatas along with the saints worshipped Siva and goddess Uma with deep devotion.
ShlokaShloka 18
अथ शैलसुता राम त्रिदशानिद���ब्रवीत्। समन्युरशपत्सर्वान् क्रोधसंरक्तलोचना।।1.36.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अग्नि से व्याप्त होने पर वह तेज श्वेत पर्वत के रूप में परिणत हो गया। साथ ही वहाँ दिव्य सरकंडों का वन भी प्रकट हुआ, जो अग्नि और सूर् यके समान तेजस्वी प्रतीत होता था॥१८॥
Show English Translation
"Rama thereafter Uma, daughter of the mountain (Himavan) with her eyes red with anger cursed all of them:
ShlokaShloka 19
यस्मान्निवारिता चैव सङ्गति: पुत्रकाम्यया। अपत्यं स्वेषु दारेषु तस्मान्नोत्पादयिष्यथ।।1.36.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उसी वनमें अग्निजनित महातेजस्वी कार्तिकेयका प्रादुर्भाव हुआ। तदनन्तर ऋषियों सहित देवताओं ने अत्यन्त प्रसन्नचित्त होकर देवी उमा और भगवान् शिवका बड़े भक्तिभावसे पूजन किया॥१९ १/२॥
Show English Translation
ShlokaShloka 20
अद्यप्रभृति युष्माकमप्रजास्सन्तु पत्नय:।।1.36.22।। एवमुक्त्वासुरान् सर्वान् शशाप पृथिवीमपि।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! इसके बाद गिरिराजनन्दिनी उमा के नेत्र क्रोध से लाल हो गये। उन्होंने समस्त देवताओं को रोषपूर्वक शाप दे दिया। वे बोलीं-॥२० १/२॥
Show English Translation
"From today onwards your wives will become childless" cursed Uma. The devatas were cursed this Even the earth:
ShlokaShloka 21
अवने नैकरूपा त्वं बहुभार्या भविष्यसि।।1.36.23।। न च पुत्रकृतां प्रीतिं मत्क्रोधकलुषीकृता । प्राप्स्यसि त्वं सुदुर्मेधे मम पुत्रमनिच्छती।।1.36.24।।
Show English Translation
"O Earth you will assume many forms and become wife of many masters. O evilminded one, you did not want me to bear a son. Having been fouled as a result of my anger, you will not have the pleasure of having a son, cursed Uma.
ShlokaShloka 22
तान् सर्वान् व्रीडितान् दृष्ट्वा सुरान्सुरपतिस्तदा। गमनायोपचक्राम दिशं वरुणपालिताम्।।1.36.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवताओ! मैंने पुत्र-प्राप्तिकी इच्छा से पति के साथ समागम किया था, परंतु तुमने मुझे रोक दिया अतः अब तुम लोग भी अपनी पत्नियों से संतान उत्पन्न करने योग्य नहीं रह जाओगे। आज से तुम्हारी पत्नियाँ संतानोत्पादन नहीं कर सकेंगी संतानहीन हो जायँगी’
Show English Translation
"The god of the gods (Mahesvara), seeing all the devatas humiliated began to depart in the westerly direction presided over by Varuna.
ShlokaShloka 23
स गत्वा तप आतिष्ठत्पार्श्वे तस्योत्तरे गिरौ। हिमवत्प्रभवे शृङ्गे सह देव्या महेश्वर:।।1.36.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सब देवताओं से ऐसा कहकर उमादेवी ने पृथिवी को भी शाप दिया- ’भूमे! तेरा एक रूप नहीं रह जायगा तू बहुतों की भार्या होगी
Show English Translation
"Mahesvara along with goddess Uma, went north of the Himavat mountain and performed penance on a peak.
ShlokaShloka 24
एष ते विस्तरो राम शैलपुत्र्या निवेदित:। गङ्गाया: प्रभवं चैव शृणु मे सहलक्ष्मण:।।1.36.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘खोटी बुद्धिवाली पृथ्वी! तू चाहती थी कि मेरे पुत्र न हो अतः मेरे क्रोध से कलुषित होकर तू भी पुत्रजनित सुख या प्रसन्नता का अनुभव न कर सकेगी’
Show English Translation
"O Rama this story of the daughter of the mountain has been narrated to you. Now listen with Lakshmana the tale of the birth of Ganga": इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे षट्त्रिंशस्सर्ग:।। Thus ends the thirtysixth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.