Bala Kanda

Sarga 23: Accompanied by Rama and Lakshmana, Viswamitra reaches the hermitage of Kama at the confluence of Sarayu and Ganga.

बालकाण्डम् · सर्ग 23

21 shlokas

ShlokaShloka 1
प्रभातायां तु शर्वर्यां विश्वामित्रो महामुनि:। अभ्यभाषत काकुत्स्थौ शयानौ पर्णसंस्तरे।।1.23.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब रात बीती और प्रभात हुआ, तब महामुनि विश्वामित्र ने तिनकों और पत्तों के बिछौने पर सोये हुए उन दोनों ककुत्स्थवंशी राजकुमारों से कहा-
Show English Translation
When the night turned into daybreak, the eminent ascetic Viswamitra, addressing the descendants of Kakutstha (Rama and Lakshmana) who were lying on a bed of leaves said:
ShlokaShloka 2
कौसल्या सुप्रजा राम पूर्वा सन्ध्या प्रवर्तते। उत्तिष्ठ नरशार्दूल कर्तव्यं दैवमाह्निकम्।।1.23.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ राम! तुम्हारे-जैसे पुत्र को पाकर महारानी कौसल्या सुपुत्रजननी कही जाती हैं। यह देखो, प्रातःकाल की संध्या का समय हो रहा है; उठो और प्रतिदिन किये जाने वाले देव सम्बन्धी कार्यों को पूर्ण करो’
Show English Translation
"O beloved son of Kausalya, O Rama the day dawns. O best among men, awake, oblations to gods and other sacred rites are required to be performed".
ShlokaShloka 3
तस्यर्षे: परमोदारं वचश्श्रुत्वा नृपात्मजौ । स्नात्वा कृतोदकौ वीरौ जेपतु: परमं जपम्।।1.23.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
महर्षि का यह परम उदार वचन सुनकर उन दोनों नरश्रेष्ठ वीरों ने स्नान करके देवताओं का तर्पण किया और फिर वे परम उत्तम जपनीय मन्त्र गायत्री का जप करने लगे
Show English Translation
On hearing the very affectionate call of Viswamitra both the brave princes had their bath and offered oblations to Sungod (standing in the water) and recited the holy name of the Lord.
ShlokaShloka 4
कृताह्निकौ महावीर्यौ विश्वामित्रं तपोधनम्। अभिवाद्याभिसंहृष्टौ गमनायाभितस्थतु:।।1.23.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
नित्य कर्म समाप्त करके महापराक्रमी श्रीराम और लक्ष्मण अत्यन्त प्रसन्न हो तपोधन विश्वामित् रको प्रणाम करके वहाँ से आगे जाने को उद्यत हो गये
Show English Translation
On performing the morning rites, the two highly powerful and and energetic princes stood before Viswamitra who was richly endowed with asceticism. They prostrated before him. And stood ready for their onward journey.
ShlokaShloka 5
तौ प्रयातौ महावीर्यौ दिव्यां त्रिपथगां नदीम्। ददृशाते ततस्तत्र सरय्वास्सङ्गमे शुभे।।1.23.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
जाते-जाते उन महाबली राजकुमारों ने गंगा और सरयू के शुभ संगम पर पहुँचकर वहाँ दिव्य त्रिपथगा नदी गंगाजी का दर्शन किया
Show English Translation
Thereafter, having gone a little further both the heroic brothers looked at the confluence of holy Sarayu with divine Ganga divided into three branches.
ShlokaShloka 6
तत्राश्रमपदं पुण्यमृषीणामग्य्रतेजसाम् । बहुवर्षसहस्राणि तप्यतां परमं तप:।।1.23.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
संगम के पास ही शुद्ध अन्तःकरण वाले महर्षियों का एक पवित्र आश्रम था, जहाँ वे कई हजार वर्षों से तीव्र तपस्या करते थे
Show English Translation
There they saw a sacred hermitage of anchorites of great vitality performing severe austerities for thousands of years.
ShlokaShloka 7
तं दृष्ट्वा परमप्रीतौ राघवौ पुण्यमाश्रमम्। ऊचतुस्तं महात्मानं विश्वामित्रमिदं वच:।।1.23.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस पवित्र आश्रम को देखकर रघुकुलरत्न श्रीराम और लक्ष्मण बड़े प्रसन्न हुए उन्होंने महात्मा विश्वामित्र से यह बात कही—
Show English Translation
Exceedingly delighted to see the sacred hermitage, the two princes enquired from the illustrious sage Viswamitra:
ShlokaShloka 8
कस्यायमाश्रम: पुण्य: कोन्वस्मिन्वसते पुमान्। भगवन् श्रोतुमिच्छाव: परं कौतूहलं हि नौ।।1.23.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवन्! यह किसका पवित्र आश्रम है? और इसमें कौन पुरुष निवास करता है? यह हम दोनों सुनना चाहते हैं इसके लिये हमारे मन में बड़ी उत्कण्ठा है’
Show English Translation
"O worshipful one, whose sacred hermitage is this? Who lives here? Indeed, we are curious to know".
ShlokaShloka 9
तयोस्तद्वचनं श्रुत्वा प्रहस्य मुनिपुङ्गव:। अब्रवीच्छ्रूयतां राम यस्यायं पूर्व आश्रम:।।1.23.9 ।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन दोनों का यह वचन सुनकर मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र हँसते हुए बोले- ’राम! यह आश्रम पहले जिसके अधिकार में रहा है, उसका परिचय देता हूँ, सुनो
Show English Translation
On having heard their words, the foremost of sages gently smiled and said, "O Rama listen, who this hermitage belonged to in the past".
ShlokaShloka 10
कन्दर्पो मूर्तिमानासीत्काम इत्युच्यते बुधै:। तपस्यन्तमिह स्थाणुं नियमेन समाहितम्।।1.23.10।। कृतोद्वाहं तु देवेशं गच्छन्तं समरुद्गगणम्। धर्षयामास दुर्मेधा हुङ्कृतश्च महात्मना।।1.23.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विद्वान् पुरुष जिसे काम कहते हैं, वह कन्दर्प पूर्वकाल में मूर्तिमान् था- शरीर धारण करके विचरता था। उन दिनों भगवान् स्थाणु (शिव) इसी आश्रम में चित्तको एकाग्र करके नियमपूर्वक तपस्या करते थे
Show English Translation
"Kandarpa (the god of love) once lived here in human form. He is called Kama by the learned. The wicked Kama on his way with the maruts (god of wind) insulted Siva, the god of gods, while he was absorbed in austere meditation along with his newly wedded consort. On seeing Kama Lord Siva roared at him (menacingly).
ShlokaShloka 11
अवदग्धस्य रौद्रेण चक्षुषा रघुनन्दन। व्यशीर्यन्त शरीरात्स्वात्सर्वगात्राणि दुर्मते:।।1.23.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘एक दिन समाधि से उठकर देवेश्वर शिव मरुद्गणों के साथ कहीं जा रहे थे। उसी समय दुर्बुद्धि काम ने उन पर आक्रमण किया। यह देख महात्मा शिव ने हुङ्कार करके उसे रोका
Show English Translation
"O descendant of Raghu, burnt down by his fierce (third) eye, all the limbs of the body of that evilminded Kama were consumed.
ShlokaShloka 12
तस्य गात्रं हतं तत्र निर्दग्थस्य महात्मना। अशरीर: कृत: काम: क्रोधाद्देवेश्वरेण हि।।1.23.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! भगवान् रुद्र ने रोष भरी दृष् टिसे अवहेलना-पूर्वक उसकी ओर देखा; फिर तो उस दुर्बुद्धि के सारे अंग उसके शरीर से जीर्ण-शीर्ण होकर गिर गये॥१२॥
Show English Translation
Having been completely burnt down by Lord Siva, Kama's body was destroyed. Mighty angry, Siva, reduced Kama to a 'disembodied being.
ShlokaShloka 13
अनङ्ग इति विख्यातस्तदाप्रभृति राघव। स चाङ्गविषयश्श्रीमान्यत्राङ्गं प्रमुमोच ह।।1.23.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वहाँ दग्ध हुए महामना कन्दर्पका शरीर नष्ट हो गया,देवेश्वर रुद्र ने अपने क्रोध से कामको अंगहीन कर दिया
Show English Translation
O descendant of the Raghus, from that time onwards, he was known as 'Ananga' (one without form). The beautiful place where he gave up his body is known as Angadesa.
ShlokaShloka 14
तस्यायमाश्रम: पुण्यस्तस्येमे मुनय: पुरा। शिष्या धर्मपरा नित्यं तेषां पापं न विद्यते।।1.23.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! तभीसे वह ‘अनंग’ नाम से विख्यात हुआ शोभाशाली कन्दर्प ने जहाँ अपना अंग छोड़ा था, वह प्रदेश अंगदेश के नाम से विख्यात हुआ
Show English Translation
This holy hermitage belongs to Kama. These ascetics are his disciples. They are always righteous and are free from sin.
ShlokaShloka 15
इहाद्य रजनीं राम वसेम शुभदर्शन। पुण्ययोस्सरितोर्मध्ये श्वस्तरिष्यामहे वयम्।।1.23.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह उन्हीं महादेवजी का पुण्य आश्रम है। वीर! ये मुनि लोग पूर्वकाल में उन्हीं स्थाणु के धर्मपरायण शिष्य थे,इनका सारा पाप नष्ट हो गया है
Show English Translation
O auspiciouslooking Rama, we will stay here tonight at the confluence of both these sacred rivers (Sarayu and Ganga) and cross over Ganga tomorrow.
ShlokaShloka 16
अभिगच्छामहे सर्वे शुचय: पुण्यमाश्रमम्। स्नाताश्च कृतजप्याश्च हुतहव्या नरोत्तम।।1.23.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शुभदर्शन राम! आज की रात में हम लोग यहीं इन पुण्यसलिला सरिताओं के बीच में निवास करें। कल सबेरे इन्हें पार करेंगे
Show English Translation
O best of men, after morning ablutions offering oblations to the sacred fire, all of us sanctified will enter this pious hermitage".
ShlokaShloka 17
तेषां संवदतां तत्र तपोदीर्घेण चक्षुषा। विज्ञाय परमप्रीता मुनयो हर्षमागमन्।।1.23.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हम सब लोग पवित्र होकर इस पुण्य आश्रम में चलें। यहाँ रहना हमारे लिये बहुत उत्तम होगा। नरश्रेष्ठ! यहाँ स्नान करके जप और हवन करने के बाद हम रात में बड़े सुख से रहेंगे’॥१७ १/२॥
Show English Translation
As they were conversing thus, the ascetics, with their far reaching spiritual vision (beyond the veil of time) recognised them and were immensely pleased.
ShlokaShloka 18
अर्घ्यं पाद्यं तथाऽतिथ्यं निवेद्य कुशिकात्मजे। रामलक्ष्मणयो: पश्चादकुर्वन्नतिथिक्रियाम्।।1.23.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे लोग वहाँ इस प्रकार आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि उस आश्रम में निवास करने वाले मुनि तपस्या द्वारा प्राप्त हुई दूर दृष्टि से उनका आगमन जानकर मन-ही-मन बड़े प्रसन्न हुए, उनके हृदयमें हर्षजनित उल्लास छा गया॥१८ १/२॥
Show English Translation
After extending hospitality to the son of Kusika (Viswamitra) with respectful offerings, and water for washing feet they played the host to Rama and Lakshmana.
ShlokaShloka 19
सत्कारं समनुप्राप्य कथाभिरभिरञ्जयन्। यथार्हमजपन् सन्ध्यामृषयस्ते समाहिता:।।1.23.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्होंने विश्वामित्रजी को अर्घ्य, पाद्य और अतिथि सत्कार की सामग्री अर्पित करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण का भी आतिथ्य किया॥१९ १/२॥
Show English Translation
Having received due hospitality, they delighted them (ascetics) with their talk. The rishis with composed minds recited their evening prayer as usual.
ShlokaShloka 20
तत्र वासिभिरानीता मुनिभिस्सुव्रतै: सह। न्यवसन् सुसुखं तत्र कामाश्रमपदे तदा।।1.23.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
यथोचित सत्कार करके उन मुनियों ने इन अतिथियों का भाँति-भाँति की कथा-वार्ताओं द्वारा मनोरञ्जन किया, फिर उन महर्षियों ने एकाग्रचित्त होकर यथावत् संध्यावन्दन एवं जप किया॥२० १/२॥
Show English Translation
The ascetics who resided there, faithful to their vows, took them in. There they staed happily in Kama's hermitage.
ShlokaShloka 21
कथाभिरभिरामाभिरभिरामौ नृपात्मजौ। रमयामास धर्मात्मा कौशिको मुनिपुङ्गव:।।1.23.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर वहाँ रहने वाले मुनियों ने अन्य उत्तम व्रतधारी मुनियों के साथ विश्वामित्र आदि को शयन के लिये उपयुक्त स्थान में पहुँचा दिया। सम्पूर्ण कामनाओं की पूर्ति करने वाले उस पुण्य आश्रम में विश्वामित्र आदि ने बड़े सुख से निवास किया॥२१ १/२॥
Show English Translation
Foremost among the ascetics the son of Kusika (Viswamitra) delighted the charming princes with enchanting tales. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे त्रयोविंशस्सर्ग:।। Thus ends the twentythird sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.