Bala Kanda

Sarga 16: Devatas urge Visnu to incarnate in human form to destroy Ravana--A celestial being from Prajapatya emerges from the sacrificial fire--gives a vessel containing payasam--his wives partake the payasam and become pregnant.

बालकाण्डम् · सर्ग 16

25 shlokas

ShlokaShloka 1
ततो नारायणो देवो नियुक्तस्सुरसत्तमै:। जानन्नपि सुरानेवं श्लक्ष्णं वचनमब्रवीत्।।1.16.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर उन श्रेष्ठ देवताओं द्वारा इस प्रकार रावणवध के लिये नियुक्त होने पर सर्वव्यापी नारायण ने रावणवध के उपाय को जानते हुए भी देवताओं से यह मधुर वचन कहा-
Show English Translation
Although Omniscient lord Narayana knew the means to be employed, when he was requested by the best of devatas he spoke to them softly:
ShlokaShloka 2
उपाय: को वधे तस्य रावणस्य दुरात्मन:। यमहं तं समास्थाय निहन्यामृषिकण्टकम्।।1.16.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवगण! राक्षसराज रावण के वध के लिये कौन-सा उपाय है, जिसका आश्रय लेकर मैं महर्षियों के लिये कण्टक रूप उस निशाचर का वध करूँ?’
Show English Translation
"What strategies should be adopted in the matter of destruction of that evilminded Ravana who is a thorn to the sages?".
ShlokaShloka 3
एवमुक्तास्सुरास्सर्वे प्रत्यूचुर्विष्णुमव्ययम्। मानुषीं तनुमास्थाय रावणं जहि संयुगे।।1.16.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके इस तरह पूछने पर सब देवता उन अविनाशी भगवान् विष्णु से बोले- ’प्रभो! आप मनुष्य का रूप धारण करके युद्ध में रावण को मार डालिये
Show English Translation
When the devatas were thus addressed by the imperishable Visnu, they replied him saying, "You may assume the form of a human being and slay Ravana in the battle".
ShlokaShloka 4
स हि तेपे तपस्तीव्रं दीर्घकालमरिन्दम । येन तुष्टोऽभवद्ब्रह्मा लोककृल्लोकपूर्वज:।।1.16.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस शत्रुदमन निशाचर ने दीर्घकाल तक तीव्र तपस्या की थी, जिससे सब लोगों के पूर्वज लोकस्रष्टा ब्रह्मा जी उस पर प्रसन्न हो गये
Show English Translation
"O destroyer of foes Lord Brahma was very pleased with Ravana's intense penance over a long time৷৷
ShlokaShloka 5
सन्तुष्ट: प्रददौ तस्मै राक्षसाय वरं प्रभु:। 04 नानाविधेभ्यो भूतेभ्यो भयं नान्यत्र मानुषात्।।1.16.5।। अवज्ञाता: पुरा तेन वरदाने हि मानवा:। 105
हिन्दी अर्थ देखें
उस पर संतुष्ट हुए भगवान् ब्रह्मा ने उस राक्षस को यह वर दिया कि तुम्हें नाना प्रकार के प्राणियों में से मनुष्य के सिवा और किसी से भय नहीं है
Show English Translation
Pleased, with the rakshasa Brahma granted a boon to the effect that except from men, there was, for him, no fear of death from any other living beings. Ravana ignored men while seeking the boon.
ShlokaShloka 6
एवं पितामहात्तस्माद्वरं प्राप्य स दर्पित:।।1.16.6।। उत्सादयति लोकान्त्रीन् स्त्रियश्चाप्यपकर्षति । तस्मात्तस्य वधो दृष्टो मानुषेभ्य: परन्तप।।1.16.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
पूर्वकाल में वरदान लेते समय उस राक्षस ने मनुष्यों को दुर्बल समझ कर उनकी अवहेलना कर दी थी। इस प्रकार पितामह से मिले हुए वरदान के कारण उसका घमण्ड बढ़ गया है
Show English Translation
Having obtained the boon from Brahma, Ravana, greed and arrogant went on bringing destruction to the three worlds. He carried away women by violence. O destroyer of foes his death is possible by men only."
ShlokaShloka 7
इत्येतद्वचनं श्रुत्वा सुराणां विष्णुरात्मवान्। पितरं रोचयामास तदा दशरथं नृपम्।।1.16.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
शत्रुओं को संताप देने वाले देव! वह तीनों लोकों को पीड़ा देता और स्त्रियों का भी अपहरण कर लेता है;अतः उसका वध मनुष्य के हाथ से ही निश्चित हुआ है’
Show English Translation
Having heard the words of devatas, selfpossessed Visnu chose king Dasaratha as his father.
ShlokaShloka 8
स चाप्यपुत्रो नृपतिस्तस्मिन्काले महाद्युति:। अयजत्पुत्रियामिष्टिं पुत्रेप्सुररिसूदन:।।1.16.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
समस्त जीवात्माओं को वश में रखने वाले भगवान् विष्णु ने देवताओं की यह बात सुनकर अवतारकाल में राजा दशरथ को ही पिता बनाने की इच्छा की
Show English Translation
At that time, the brilliant king (Dasaratha), destroyer of enemies, who had no sons was performing a sacrifice for sons.
ShlokaShloka 9
स कृत्वा निश्चयं विष्णुरामन्त्र्य च पितामहम्। अन्तर्धानं गतो देवै: पूज्यमानो महर्षिभि:।।1.16.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसी समय वे शत्रु सूदन महातेजस्वी नरेश पुत्रहीन होने के कारण पुत्र प्राप्ति की इच्छा से पुत्रेष्टियज्ञ कर रहे थे
Show English Translation
After Visnu had decided (to incarnate) and he was worshipped by devatas and maharshis he disappeared bidding farewell to Brahma.
ShlokaShloka 10
तो वै यजमानस्य पावकादतुलप्रभम्। प्रादुर्भूतं महद्भूतं महावीर्यं महाबलम्।।1.16.11।। कृष्णं रक्ताम्बरधरं रक्तास्यं दुन्दुभिस्वनम्। स्निग्धहर्यक्षतनुजश्मश्रुप्रवरमूर्धजम्।।1.16.12।। शुभलक्षणसम्पन्नं दिव्याभरणभूषितम्। शैलशृङ्गसमुत्सेथं दृप्तशार्दूलविक्रमम्।।1.16.13।। दिवाकरसमाकारं दीप्तानलशिखोपमम्। तप्तजाम्बूनदमयीं राजतान्तपरिच्छदाम्।।1.16.14।। दिव्यपायससम्पूर्णां पात्रीं पत्नीमिव प्रियाम्। प्रगृह्य विपुलां दोर्भ्यां स्वयं मायामयीमिव।।1.16.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें पिता बनाने का निश्चय करके भगवान् विष्णु पितामह की अनुमति ले देवताओं और महर्षियों से पूजित हो वहाँ से अन्तर्धान हो गये
Show English Translation
During the sacrifice, there emerged from the sacrificial fire a mighty being with unmatched splendour, his prowess and strength. He wore a black and crimson garment. He had a red face. His voice was similar to the sounds of a drum. He had whiskers of soft and shining tawny hair resembling the mane of a lion He had fine hair on his head. He was endowed with auspicious signs and adorned with splendid divine ornaments. His height resembled a mountain peak. He walked with the strides of a ferocious tiger. Similar to the Sun in radiance, he looked like the crest of a blazing fire. This divine being held like his beloved wife both hands, a large vessel made of gold purified, in fire, covered with a silver lid and filled with payasam (a preparation of rice in milk and sugar). It looked as though it was created by magic.
ShlokaShloka 11
समवेक्ष्याब्रवीद्वाक्यमिदं दशरथं नृपम्। प्राजापत्यं नरं विद्धि मामिहाभ्यागतं नृप।।1.16.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् पुत्रेष्टि यज्ञ करते हुए राजा दशरथ के यज्ञ में अग्निकुण्ड से एक विशालकाय पुरुष प्रकट हुआ। उसके शरीर में इतना प्रकाश था, जिसकी कहीं तुलना नहीं थी। उसका बल-पराक्रम महान् था॥११॥
Show English Translation
Having seen king Dasaratha, he said, "O King you know I have been sent by Prjapati (Brahma), and I am here".
ShlokaShloka 12
तत: परं तदा राजा प्रत्युवाच कृताञ्जलि:। भगवन् स्वागतं तेऽस्तु किमहं करवाणि ते।।1.16.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसकी अंगकान्ति काले रंग की थी। उसने अपने शरीर पर लाल वस्त्र धारण कर रखा था। उसका मुख भी लाल ही था। उसकी वाणी से दुन्दुभि के समान गम्भीर ध्वनि प्रकट होती थी। उसके रोम, दाढ़ी-मूंछ और बड़े-बड़े केश चिकने और सिंह के समान थे
Show English Translation
With folded palms the king replied, "O revered lord. Welcome to you. What can I do for you?".
ShlokaShloka 13
अथो पुनरिदं वाक्यं प्राजापत्यो नरोऽब्रवीत्। राजन्नर्चयता देवानद्य प्राप्तमिदं त्वया।।1.16.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह शुभ लक्षणों से सम्पन्न, दिव्य आभूषणों से विभूषित, शैलशिखर के समान ऊँचा तथा गर्वीले सिंह के समान चलने वाला था
Show English Translation
Thereafter the one who came from Prajapati answered, "O King you have obtained this payasam today in return for the worship offered to the devatas".
ShlokaShloka 14
इदं तु नृपशार्दूल पायसं देवनिर्मितम्। प्रजाकरं गृहाण त्वं धन्यमारोग्यवर्धनम्।।1.16.19।।
Show English Translation
"O Lion among kings, receive this payasam prepared by gods, conferring progeny, bestowing affluence and improving health.
ShlokaShloka 15
भार्याणामनुरूपाणामश्नीतेति प्रयच्छ वै। तासु त्वं प्राप्स्यसे पुत्रान्यदर्थं यजसे नृप।।1.16.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसकी आकृति सूर्य के समान तेजोमयी थी। वह प्रज्वलित अग्नि की लपटों के समान देदीप्यमान हो रहा था। उसके हाथ में तपाये हुए जाम्बूनद नामक सुवर्ण की बनी हुई परात थी, जो चाँदी के ढक्कन से ढंकी हुई थी। वह (परात) थाली बहुत बड़ी थी और दिव्य खीर से भरी हुई थी। उसे उस पुरुष ने स्वयं अपनी दोनों भुजाओं पर इस तरह उठा रखा था, मानो कोई रसिक अपनी प्रियतमा पत्नी को अंक में लिये हुए हो। वह अद्भुत परात मायामयी-सी जान पड़ती थी
Show English Translation
O King you are performing this sacrifice for the sake of sons. Give this to your worthy consorts to consume it. They will bear you sons".
ShlokaShloka 16
तथेति नृपति: प्रीतश्शिरसा प्रतिगृह्यताम्। पात्रीं देवान्नसम्पूर्णां द��वदत्तां हिरण्मयीम्।।1.16.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसने राजा दशरथ की ओर देखकर कहा- ’नरेश्वर! मुझे प्रजापतिलोक का पुरुष जानो। मैं प्रजापति की ही आज्ञा से यहाँ आया हूँ’
Show English Translation
Dasaratha was pleased to receive respectfully the golden vessel filled with the payasam prepared and bestowed by devatas.
ShlokaShloka 17
अभिवाद्य च तद्भूतमद्भुतं प्रियदर्शनम्। मुदा परमया युक्तश्चकाराभिप्रदक्षिणम्।।1.16.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब राजा दशरथ ने हाथ जोड़कर उससे कहा– ‘भगवन्! आपका स्वागत है। कहिये, मैं आपकी क्या सेवा करूँ?
Show English Translation
Overwhelmed with great joy, he, walked around that wonderful being of pleasant countenance again and again and saluated him respectfully.
ShlokaShloka 18
ततो दशरथ: प्राप्य पायसं देवनिर्मितम्। बभूव परमप्रीत: प्राप्य वित्तमिवाधन:।।1.16.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर उस प्राजापत्य पुरुष ने पुनः यह बात कही- ’राजन्! तुम देवताओं की आराधना करते हो; इसीलिये तुम्हें आज यह वस्तु प्राप्त हुई है
Show English Translation
Dasaratha who received the payasam prepared by devatas was highly pleased like a poor man who received wealth.
ShlokaShloka 19
ततस्तदद्भुतप्रख्यं भूतं परमभास्वरम्। संवर्तयित्वा तत्कर्म तत्रैवान्तरधीयत।।1.16.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
नृपश्रेष्ठ! यह देवताओं की बनायी हुई खीर है, जो संतान की प्राप्ति कराने वाली है। तुम इसे ग्रहण करो। यह धन और आरोग्य की भी वृद्धि करने वाली है
Show English Translation
Then that effulgent figure of wonderful form having given the bowl of payasam vanished from there.
ShlokaShloka 20
हर्षरश्मिभिरुद्योतं तस्यान्त:पुरमाबभौ। शारदस्याभिरामस्य चन्द्रस्येव नभोंऽशुभि:।।1.16.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजन्! यह खीर अपनी योग्य पत्नियों को दो और कहो- ’तुम लोग इसे खाओ।’ ऐसा करने पर उनके गर्भ से आपको अनेक पुत्रों की प्राप्ति होगी, जिनके लिये तुम यह यज्ञ कर रहे हो’
Show English Translation
The inner apartment, brightened with rays of happiness, shone like the autumnal sky in the glow of the moon.
ShlokaShloka 21
सोऽन्त:पुरं प्रविश्यैव कौसल्यामिदमब्रवीत्। पायसं प्रतिगृह्णीष्व पुत्रीयं त्विदमात्मन:।।1.16.26।।
Show English Translation
He entered the inner apartment and addressing queen Kausalya said, "Receive this payasam which has the power to give you sons".
ShlokaShloka 22
कौसल्यायै नरपति: पायसार्धं ददौ तदा। अर्धादर्धं ददौ चापि सुमित्रायै नराधिप:।।1.16.27।। कैकेय्यै चावशिष्टार्धं ददौ पुत्रार्थकारणात्। प्रददौ चावशिष्टार्धं पायसस्यामृतोपमम्।।1.16.28।। अनुचिन्त्य सुमित्रायै पुनरेव महीपति:। एवं तासां ददौ राजा भार्याणां पायसं पृथक् ।।1.16.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा ने प्रसन्नता पूर्वक ‘बहुत अच्छा’ कहकर उस दिव्य पुरुष की दी हुई देवान्न से परिपूर्ण सोने की थाली को लेकर उसे अपने मस्तक पर धारण किया। फिर उस अद्भुत एवं प्रियदर्शन पुरुष को प्रणाम करके बड़े आनन्द के साथ उसकी परिक्रमा की॥२१-२२॥
Show English Translation
Then Dasaratha gave half the portion of payasam to Kausalya, half of the remaining half to Sumitra, half of the remaining portion (oneeighth of original) to Kaikeyi for the sake of a son. On further thinking, he gave the remaining oneeighth portion to Sumitra. In this manner the king divided and distributed the payasam among his wives separately.
ShlokaShloka 23
तास्त्वेतत्पायसं प्राप्य नरेन्द्रस्योत्तमास्स्त्रय:। सम्मानं मेनिरे सर्वां: प्रहर्षोदितचेतस:।।1.16.30।।
Show English Translation
The virtuous wives of the king were exceedingly delighted and felt honoured after receiving the payasam .
ShlokaShloka 24
ततस्तु ता: प्राश्य तदुत्तमास्त्रियो महीपतेरुत्तमपायसं पृथक्। हुताशनादित्यसमानतेजसो ऽचिरेण गर्भान्प्रतिपेदिरे तदा।।1.16.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार देवताओं की बनायी हुई उस खीर को पाकर राजा दशरथ बहुत प्रसन्न हुए, मानो निर्धन को धन मिल गया हो। इसके बाद वह परम तेजस्वी अद्भुत पुरुष अपना वह काम पूरा करके वहीं अन्तर्धान हो गया
Show English Translation
Then the excellent consorts of the king who glowed like fire and the Sun, having consumed the choicest payasam, became pregnant in a short time.
ShlokaShloka 25
ततस्तु राजा प्रसमीक्ष्य ता: स्त्रिय: प्ररूढगर्भा: प्रतिलब्धमानस:। बभूव हृष्टस्त्रिदिवे यथा हरि: सुरेन्द्रसिद्धर्षिगणाभिपूजित:।।1.16.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय राजा के अन्तःपुर की स्त्रियाँ हर्षोल्लास से बढ़ी हुई कान्तिमयी किरणों से प्रकाशित हो ठीक उसी तरह शोभा पाने लगी, जैसे शरत्काल के नयनाभिराम चन्द्रमा की रम्य रश्मियों से उद्भासित होने वाला आकाश सुशोभित होता है
Show English Translation
The king now regained his composure of mind on seeing his pregnant wives. He looked delighted like Visnu worshipped by Indra, and hosts of siddhas and rishis. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे षोडशस्सर्ग:।। Thus ends the sixteenth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.