Bala Kanda

Sarga 68: After receiving the message from Janaka, king Dasaratha accompanied by his ministers arrives at Mithila.

बालकाण्डम् · सर्ग 68

19 shlokas

ShlokaShloka 1
जनकेन समादिष्टा दूतास्ते क्लान्तवाहना:। त्रिरात्रमुषिता मार्गे तेऽयोध्यां प्राविशन् पुरीम्।।1.68.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा जनक की आज्ञा पाकर उनके दूत अयोध्या के लिये प्रस्थित हुए। रास्ते में वाहनों के थक जाने के कारण तीन रात विश्राम करके चौथे दिन वे अयोध्यापुरी में जा पहुँचे
Show English Translation
Commanded by Janaka the messengers travelled for three days, rested for three nights on the way and entered the city of Ayodhya along with their horses tired.
ShlokaShloka 2
राज्ञो भवनमासाद्य द्वारस्थानिदमब्रुवन्। शीघ्रं निवेद्यतां राज्ञे दूतान्नो जनकस्य च।।1.68.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा की आज्ञा से उनका राजमहल में प्रवेश हुआ,वहाँ जाकर उन्होंने देवतुल्य तेजस्वी बूढ़े महाराज दशरथ का दर्शन किया
Show English Translation
Reaching the king's palace the messengers said to the doorkeepers, "Let king Dasaratha be immediately informed that the messengers from Janaka have come".
ShlokaShloka 3
इत्युक्ता द्वारपालास्ते राघवाय न्यवेदयन्। ते राजवचनाद्दूता राजवेश्मप्रवेशिता:। ददृशुर्देवसङ्काशं वृद्धं दशरथं नृपम्।।1.68.3।।
Show English Translation
Having heard their words, the doorkeepers informed the descendant of Raghu (king Dasaratha). Thereafter, with the the king's permission, the messengers entered the royal palace and beheld the aged king Dasaratha who shone like a god.
ShlokaShloka 4
बद्धाञ्जलिपुटा स्सर्वे दूता विगतसाध्वसा:। राजानं प्रयता वाक्यमब्रुवन्मधुराक्षरम्।।1.68.4।।
Show English Translation
All the messengers, hands folded free from apprehensions, reverentially addressed the king in sweet words.
ShlokaShloka 5
मैथिलो जनको राजा साग्निहोत्रपुरस्कृतम् । कुशलं चाव्ययं चैव सोपाध्यायपुरोहितम्।।1.68.5।। मुहुर्मुहुर्मधुरया स्नेहसंयुक्तया गिरा। जनकस्त्वां महाराज पृच्छते सपुरस्सरम्।।1.68.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सभी दूतों ने दोनों हाथ जोड़ निर्भय हो राजा से मधुर वाणी में यह विनययुक्त बात कही- ’महाराज! मिथिलापति राजा जनक ने अग्निहोत्र की अग्नि को सामने रखकर स्नेहयुक्त मधुर वाणी में सेवकों सहित आपका तथा आपके उपाध्याय और पुरोहितों का बारम्बार कुशल-मंगल पूछा है॥३–५॥
Show English Translation
"O Great monarch Mithila's lord, king Janaka, with the sacred fire in front again and again enquires about your health and the spiritual wellbeing of your preceptors, priests and attendants in words filled with sweetness and affection.
ShlokaShloka 6
पृष्ट्वा कुशलमव्यग्रं वैदेहो मिथिलाधिप:। कौशिकानुमते वाक्यं भवन्तमिदमब्रवीत्।।1.68.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस प्रकार व्यग्रतारहित कुशल पूछकर मिथिलापति विदेहराजने महर्षि विश्वामित्रकी आज्ञासे आपको यह संदेश दिया है
Show English Translation
Janaka, the king of Mithila with the enquiry about your welfare, with the permission of the son of Kausika (Viswamitra) sends you this message:
ShlokaShloka 7
पूर्वं प्रतिज्ञा विदिता वीर्यशुल्का ममात्मजा। राजानश्च कृतामर्षानिर्वीर्या विमुखीकृता:।।1.68.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! आपको मेरी पहले की हुई प्रतिज्ञाका हाल मालूम होगा। मैंने अपनी पुत्री के विवाह के लिये पराक्रम का ही शुल्क नियत किया था। उसे सुनकर कितने ही राजा अमर्ष में भरे हुए आये; किंतु यहाँ पराक्रमहीन सिद्ध हुए और विमुख होकर घर लौट गये
Show English Translation
O King It is wellknown that formerly I had vowed to give my daughter to a groom as a reward for prowess. Disappointed when proved powerless, the kings became indignant and opposed me.
ShlokaShloka 8
सेयं मम सुता राजन् विश्वामित्रपुरस्सरै:। यदृच्छयागतैर्वीरैर्निर्जिता तव पुत्रकै:।।1.68.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरेश्वर! मेरी इस कन्या को विश्वामित्रजी के साथ अकस्मात् घूमते-फिरते आये हुए आपके पुत्र श्रीराम ने अपने पराक्रम से जीत लिया है
Show English Translation
O King that this daughter of mine has been won by your heroic son Rama who has come here casually led by Viswamitra.
ShlokaShloka 9
तच्च राजन् धनुर्दिव्यं मध्ये भग्नं महात्मना। रामेण हि महाराज महत्यां जनसंसदि।।1.68.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबाहो! महात्मा श्रीराम ने महान् जनसमुदाय के मध्य मेरे यहाँ रखे हुए रत्नस्वरूप दिव्य धनुष को बीच से तोड़ डाला है
Show English Translation
O Great king, Dasaratha the divine bow with its limitless glory was broken in the middle by the great self Rama in the assembly of people.
ShlokaShloka 10
अस्मै देया मया सीता वीर्यशुल्का महात्मने। प्रतिज्ञां कर्तुमिच्छामि तदनुज्ञातुमर्हसि।।1.68.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः मैं इन महात्मा श्रीरामचन्द्रजी को अपनी वीर्यशुल्का कन्या सीता प्रदान करूँगा। ऐसा करके मैं अपनी प्रतिज्ञा से पार होना चाहता हूँ। आप इसके लिये मुझे आज्ञा देने की कृपा करें॥१०॥
Show English Translation
Sita is fit to be given in marriage to this eminent Rama as a reward for his prowess. I request you to give your consent to fulfil my vow.
ShlokaShloka 11
सोपाध्यायो महाराज पुरोहितपुरस्सर:। शीघ्रमागच्छ भद्रं ते द्रष्टुमर्हसि राघवौ ।।1.68.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! आप अपने गुरु एवं पुरोहित के साथ यहाँ शीघ्र पधारें और अपने दोनों पुत्र रघुकुलभूषण श्रीराम और लक्ष्मण को देखें। आपका भला हो
Show English Translation
O Mighty king be blessed. Come here soon with your preceptors and priest. You ought to be reumitd with Rama amd Lakshmana.
ShlokaShloka 12
प्रीतिं च मम राजेन्द्र निर्वर्तयितुमर्हसि। पुत्रयोरुभयोरेव प्रीतिं त्वमपि लप्स्यसे।।1.68.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजेन्द्र! यहाँ पधार कर आप मेरी प्रतिज्ञा पूर्ण करें। यहाँ आने से आपको अपने दोनों पुत्रों के विवाहजनित आनन्द की प्राप्ति होगी
Show English Translation
O Indra among kings you will not only bring me pleasure, you will also be happy to see your sons.
ShlokaShloka 13
एवं विदेहाधिपतिर्मधुरं वाक्यमब्रवीत्।।1.68.14।। विश्वामित्राभ्यनुज्ञात श्शतानन्दमते स्थित:। इत्युक्त्वा विरता दूता राजगौरवशङ्किता:।।1.68.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! इस तरह विदेहराज ने आपके पास यह मधुर संदेश भेजा था। इसके लिये उन्हें विश्वामित्रजी की आज्ञा और शतानन्दजी की सम्मति भी प्राप्त हुई थी’
Show English Translation
The king of Videha (Janaka) with Viswamitra's approval and in line with Satananda's thinking has conveyed these sweet words". The messengers having said so concluded out of respect for their king (afraid that they might look overtalkative).
ShlokaShloka 14
दूतवाक्यं च तच्छ्रुत्वा राजा परमहर्षित:। वसिष्ठं वामदेवं च मन्त्रिणोऽन्यांश्च सोऽब्रवीत्।।1.68.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
संदेशवाहक मन्त्रियों का यह वचन सुनकर राजा दशरथ बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने महर्षि वसिष्ठ, वामदेव तथा अन्य मन्त्रियों से कहा-
Show English Translation
Exceedingly happy to hear the words of the messengers, the king said to Vasishta, Vamadeva and other ministers.
ShlokaShloka 15
गुप्त: कुशिकपुत्रेण कौसल्यानन्दवर्धन:। लक्ष्मणेन सह भ्रात्रा विदेहेषु वसत्यसौ।।1.68.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुशिकनन्दन विश्वामित्र से सुरक्षित हो कौसल्या का आनन्दवर्धन करने वाले श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ विदेह देश में निवास करते हैं
Show English Translation
"The enhancer of the joy of Kausalya (Rama) along with hs brother Lakshmana under the protection of Viswamitra is now staying in the coutry of the Videhas."
ShlokaShloka 16
दृष्टवीर्यस्तु काकुत्स्थो जनकेन महात्मना। सम्प्रदानं सुतायास्तु राघवे कर्तुमिच्छति।।1.68.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वहाँ महात्मा राजा जनक ने ककुत्स्थ कुलभूषण श्रीराम के पराक्रम को प्रत्यक्ष देखा है। इसलिये वे अपनी पुत्री सीता का विवाह रघुकुल रत्न राम के साथ करना चाहते हैं
Show English Translation
Illustrious Janaka desires to bestow his daughter on the descendat of Kakustha (Rama) whose prowess he has witnessed.
ShlokaShloka 17
यदि वो रोचते वृत्तं जनकस्य महात्मन:। पुरीं गच्छामहे शीघ्रं मा भूत्कालस्य पर्यय:।।1.68.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि आप लोगों की रुचि एवं सम्मति हो तो हमलोग शीघ्र ही महात्मा जनक की मिथिलापुरी को चलें इसमें विलम्ब न हो’
Show English Translation
If you approve the action, of the distinguished Janaka, let us hurry to the city of Mithila. Let there be no delay".
ShlokaShloka 18
मन्त्रिणो बाढमित्याहु: सह सर्वैर्महर्षिभि:। सुप्रीतश्चाब्रवीद्राजा श्वो यात्रेति स मन्त्रिण:।।1.68.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह सुनकर समस्त महर्षियों सहित मन्त्रियों ने ‘बहुत अच्छा’ कहकर एक स्वर से चलने की सम्मति दी। राजा बड़े प्रसन्न हुए और मन्त्रियों से बोले- ’कल सबेरे ही यात्रा कर देनी चाहिये’
Show English Translation
All the maharshis and the ministers said, 'certainly so'. And the king, overwhelmed with joy, said, "we start tomorrow".
ShlokaShloka 19
मन्त्रिणस्तु नरेन्द्रस्य रात्रिं परमसत्कृता:। ऊषु स्तेमुदिता स्सर्वे गुणै स्सर्वैस्समन्विता:।।1.68.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाराज दशरथ के सभी मन्त्री समस्त सद्गुणों से सम्पन्न थे। राजा ने उनका बड़ा सत्कार किया। अतः बारात चलने की बात सुनकर उन्होंने बड़े आनन्द से वह रात्रि व्यतीत की॥१९॥ इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टषष्टितमः सर्गः॥६८॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अड़सठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥६८॥
Show English Translation
The virtuous counsellors of the Indra among kings highly honoured spent the night happily. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे अष्टषष्टितमस्सर्ग:।। Thus ends the sixtyeighth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.