Bala Kanda

Sarga 26: Sri Rama kills Tataka

बालकाण्डम् · सर्ग 26

36 shlokas

ShlokaShloka 1
मुनेर्वचनमक्लीबं श्रुत्वा नरवरात्मज:। राघव: प्राञ्जलिर्भूत्वा प्रत्युवाच दृढव्रत:।।1.26.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
मुनि के ये उत्साह भरे वचन सुनकर दृढ़तापूर्वक उत्तम व्रत का पालन करने वाले राजकुमार श्रीराम ने हाथ जोड़कर उत्तर दिया-
Show English Translation
After listening to the manly command of ascetic Viswamitra, Rama, of the lineage of Raghu, the son of the foremost of men and firm in determination, replied with folded palms:
ShlokaShloka 2
पितुर्वचननिर्देशात्पितुर्वचनगौरवात्। वचनं कौशिकस्येति कर्तव्यमविशङ्कया।।1.26.2।।
Show English Translation
"As I have to fulfill the command of my father and honour his words and the instruction of Kausika (Viswamitra), I shall execute it (kill Tataka) without hesitation.
ShlokaShloka 3
अनुशिष्टोऽस्म्ययोध्यायां गुरुमध्ये महात्मना। पित्रा दशरथेनाहं नावज्ञेयं हि तद्वच:।।1.26.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवन्! अयोध्या में मेरे पिता महामना महाराजदशरथ ने अन्य गुरुजनों के बीच मुझे यह उपदेश दिया था कि ‘बेटा! तुम पिता के कहने से पिता के वचनों का गौरव रखने के लिये कुशिकनन्दन विश्वामित्र की आज्ञा का निःशङ्क होकर पालन करना कभी भी उनकी बात की अवहेलना न करना’
Show English Translation
In Ayodhya in the presence of elders and spiritual masters (of Dasaratha's court), I have been ordered by my magnanimous father to act according to your instructions and his words cannot be disobeyed.
ShlokaShloka 4
सोऽहं पितुर्वचश्श्रुत्वा शासनाद्ब्रह्मवादिन:। करिष्यामि न सन्देहस्ताटकावधमुत्तमम्।।1.26.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः मैं पिताजी के उस उपदेश को सुनकर आप ब्रह्मवादी महात्मा की आज्ञा से ताटका वध सम्बन्धी कार्य को उत्तम मानकर करूँगा- इसमें संदेह नहीं है
Show English Translation
As per the words of my father and the command of Viswamitra, who has the knowledge of the Brahman, I shall execute the welcome act of killing Tataka.
ShlokaShloka 5
गोब्राह्मणहितार्थाय देशस्यास्य सुखाय च। तव चैवाप्रमेयस्य वचनं कर्तुमुद्यत:।।1.26.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘गौ, ब्राह्मण तथा समूचे देश का हित करने के लिये मैं आप-जैसे अनुपम प्रभावशाली महात्मा के आदेश का पालन करने को सब प्रकार से तैयार हूँ’
Show English Translation
For the welfare of cows and brahmins and also for the good of this country, I am ready to perform such acts as commanded by you of boundless energy".
ShlokaShloka 6
एवमुक्त्वा धनुर्मध्ये बध्वा मुष्टिमरिन्दम:। ज्याशब्दमकरोत्तीव्रं दिशश्शब्देन नादयन्।।1.26.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर शत्रुदमन श्रीराम ने धनुष के मध्यभाग में मुट्ठी बाँधकर उसे जोर से पकड़ा और उसकी प्रत्यञ्चा पर तीव्र टङ्कार दी। उसकी आवाज से सम्पूर्ण दिशाएँ गूंज उठीं
Show English Translation
Rama, the destroyer of enemies having said so clinched the middle of the bow with his fist and filled the ten quarters with the resounding twanging of the bowstring.
ShlokaShloka 7
तेन शब्देन वित्रस्तास्ताटकावनवासिन:। ताटका च सुसंक्रुद्धा तेन शब्देन मोहिता।।1.26.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस शब्द से ताटका वन में रहने वाले समस्त प्राणी थर्रा उठे। ताटका भी उस टङ्कार-घोष से पहले तो किंकर्तव्यविमूढ़ हो उठी; परंतु फिर कुछ सोचकर अत्यन्त क्रोध में भर गयी
Show English Translation
The dwellers of the Tataka forest were terrified by the sound (of the bow). Tataka, was might angry and amazed.
ShlokaShloka 8
तं शब्दमभिनिध्याय राक्षसी क्रोधमूर्छिता। श्रुत्वा चाभ्यद्रवद्वेगाद्यतश्शब्दो विनिस्सृत:।।1.26.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस शब्दको सुनकर वह राक्षसी क्रोध से अचेत-सी हो गयी थी। उसे सुनते ही वह जहाँ से आवाज आयी थी, उसी दिशाकी ओर रोषपूर्वक दौड़ी
Show English Translation
Hearing that sound, the demoness thought for a while and senseless with anger rushed in the direction where the sound had come from.
ShlokaShloka 9
तां दृष्ट्वा राघव: क्रुद्धां विकृतां विकृताननाम्। प्रमाणेनातिवृद्धां च लक्ष्मणं सोऽभ्यभाषत।।1.26.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसके शरीर की ऊँचाई बहुत अधिक थी। उसकी मुखाकृति विकृत दिखायी देती थी। क्रोध में भरी हुई उस विकराल राक्षसी की ओर दृष्टिपात करके श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा-
Show English Translation
Filled with wrath Rama saw Tataka, disfigured with a distorted face and gigantic in size. Turning to Lakshmana he said :
ShlokaShloka 10
पश्य लक्ष्मण यक्षिण्या भैरवं दारुणं वपु:। भिद्येरन् दर्शनादस्या भीरूणां हृदयानि च।।1.26.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण! देखो तो सही, इस यक्षिणी का शरीर कैसा दारुण एवं भयङ्कर है! इसके दर्शन मात्र से भीरु पुरुषों के हृदय विदीर्ण हो सकते हैं
Show English Translation
"O Lakshmana, behold, the sight of the dreadful hideous body of this yakshini will break timid hearts.
ShlokaShloka 11
एनां पश्य दुराधर्षां मायाबलसमन्विताम्। विनिवृत्तां करोम्यद्य हृतकर्णाग्रनासिकाम्।।1.26.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मायाबलसे सम्पन्न होने के कारण यह अत्यन्त दुर्जय हो रही है। देखो, मैं अभी इसके कान और नाक काटकर इसे पीछे लौटने को विवश किये देता हूँ
Show English Translation
See, she is unassailable because of the strength gained through black magic. I shall cut off her ears and the tip of her nose and make her turn away.
ShlokaShloka 12
न ह्येनामुत्सहे हन्तुं स्त्रीस्वभावेन रक्षिताम्। वीर्यं चास्यां गतिं चापि हनिष्यामीति मे मति:।।1.26.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह अपने स्त्री स्वभाव के कारण रक्षित है; अतः मुझे इसे मारने में उत्साह नहीं है। मेरा विचार यह है कि मैं इसके बल-पराक्रम तथा गमन शक्ति को नष्ट कर दूँ (अर्थात् इसके हाथ-पैर काट डालूँ)‘
Show English Translation
By virtue of being a woman, she is protected. I am not inclined to slay her but take away her prowess and power of motion".
ShlokaShloka 13
एवं ब्रुवाणे रामे तु ताटका क्रोधमूर्छिता। उद्यम्य बाहू गर्जन्ती राममेवाभ्यधावत।।1.26.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम इस प्रकार कह ही रहे थे कि क्रोध से अचेत हुई ताटका वहाँ आ पहुँची और एक बाँह उठाकर गर्जना करती हुई उन्हीं की ओर झपटी॥१३॥
Show English Translation
While Rama was still speaking, Tataka, incensed with fury rushed with her uplifted arms towards him roaring.
ShlokaShloka 14
विश्वामित्रस्तु ब्रह्मर्षिर्हुङ्कारेणाभिभर्त्स्यताम्। स्वस्ति राघवयोरस्तु जयं चैवाभ्यभाषत।।1.26.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह देख ब्रह्मर्षि विश्वामित्र ने अपने हुंकार के द्वारा उसे डाँटकर कहा–’रघुकुल के इन दोनों राजकुमारों का कल्याण हो इनकी विजय हो’
Show English Translation
Brahmarshi Viswamitra threatened her with hunkara (menacing sound), uttering, "Auspices to the Raghavas (Rama and Lakshmana) be aupicousness and success" victorious.
ShlokaShloka 15
उद्धून्वाना रजो घोरं ताटका राघवावुभौ। रजोमोहेन महता मुहूर्तं सा व्यमोहयत्।।1.26.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब ताटका ने उन दोनों रघुवंशी वीरों पर भयङ्कर धूल उड़ाना आरम्भ किया। वहाँ धूल का विशाल बादल-सा छा गया। उसके द्वारा उसने श्रीराम और लक्ष्मण को दो घड़ी तक मोह में डाल दिया
Show English Translation
Tataka raising a cloud of frightening dust left the descendants of Raghu bewildered quite for a moment.
ShlokaShloka 16
ततो मायां समास्थाय शिलावर्षेण राघवौ। अवाकिरत्सुमहता ततश्चुक्रोध राघव:।।1.26.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् माया का आश्रय लेकर वह उन दोनों भाइयों पर पत्थरों की बड़ी भारी वर्षा करने लगी। यह देख रघुनाथ जी उसपर कुपित हो उठे
Show English Translation
Then invoking the power of magic, she showered extensive rain of boulders on both the descendants of Raghu. Rama was enraged at this.
ShlokaShloka 17
शिलावर्षं महत्तस्याश्शरवर्षेण राघव:। प्रतिहत्योपधावन्त्या: करौ चिच्छेद पत्रिभि: ।।1.26.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुवीर ने अपनी बाण वर्षा के द्वारा उसकी बड़ी भारी शिलावृष्टि को रोककर अपनी ओर आती हुई उस निशाचरी के दोनों हाथ तीखे सायकों से काट डाले
Show English Translation
Rama retaliated that mighty rain of rocks with a volley of arrows. While she was advancing towards him, he cut off her hands.
ShlokaShloka 18
ततश्छिन्नभुजां श्रान्तामभ्याशे परिगर्जतीम्। सौमित्रिरकरोत्क्रोधाद्धृतकर्णाग्रनासिकाम्।।1.26.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
दोनों भुजाएँ कट जानेसे थकी हुई ताटका उनके निकट खड़ी होकर जोर-जोरसे गर्जना करने लगी। यह देख सुमित्राकुमार लक्ष्मणने क्रोधमें भरकर उसके नाक-कान काट लिये
Show English Translation
When she was tired and roaring in a nearby place with her hands chopped off, Lakshmana cut off her ears and the tip of her nose in indignation.
ShlokaShloka 19
कामरूपधरा सद्य: कृत्वा रूपाण्यनेकश: । अन्तर्धानं गता यक्षी मोहयन्तीव मायया ।।1.26.19।। अश्मवर्षं विमुञ्चन्ती भैरवं विचचार ह ।
हिन्दी अर्थ देखें
परंतु वह तो इच्छानुसार रूप धारण करने वाली यक्षिणी थी; अतः अनेक प्रकार के रूप बनाकर अपनी माया से श्रीराम और लक्ष्मण को मोह में डालती हुई अदृश्य हो गयी
Show English Translation
Capable of assuming forms at will, that yakshini intending to delude the princes through her power of magic, vanished from the sight. She then assumed various forms and released a rain of rocks. And started moving about frightfully.
ShlokaShloka 20
ततस्तावश्मवर्षेण कीर्यमाणौ समन्तत:।।1.26.20।। दृष्ट्वा गाधिसुतश्श्रीमानिदं वचनमब्रवीत्।
Show English Translation
On seeing them hit and thrown about by a rain of stones from all sides, the auspicious son of Gadhi, (Viswamitra) spoke these words:
ShlokaShloka 21
अलं ते घृणया राम पापैषा दुष्टचारिणी।।1.26.21।। यज्ञविघ्नकरी यक्षी पुरावर्धति मायया।
Show English Translation
"O Rama she does not deserve any more compassion. This yakshini who is sinful, wicked and obstructor of sacrifice will regain her strength by her magical powers ".
ShlokaShloka 22
वध्यतां तावदेवैषा पुरा सन्ध्या प्रवर्तते।।1.26.22।। रक्षांसि सन्ध्याकालेषु दुर्धर्षाणि भवन्ति वै।
हिन्दी अर्थ देखें
अब वह पत्थरों की भयङ्कर वर्षा करती हुई आकाश में विचरने लगी। श्रीराम और लक्ष्मण पर चारों ओर से प्रस्तरों की वृष्टि होती देख तेजस्वी गाधिनन्दन विश्वामित्र ने इस प्रकार कहा- ’श्रीराम! इसके ऊपर तुम्हारा दया करना व्यर्थ है। यह बड़ी पापिनी और दुराचारिणी है। सदा यज्ञों में विघ्न डाला करती है। यह अपनी मायासे पुनः प्रबल हो उठे, इसके पहले ही इसे मार डालो। अभी संध्याकाल आना चाहता है, इसके पहले ही यह कार्य हो जाना चाहिये; क्योंकि संध्याके समय राक्षस दुर्जय हो जाते हैं’॥२०–२२ १/२॥
Show English Translation
Kill her, for dusk is fast approaching. During evening the strength of rakshasas tends to increase and they become unassailable".
ShlokaShloka 23
इत्युक्तस्तु तदा यक्षी अश्मवृष्ट्याभिवर्षतीम्।।1.26.23।। दर्शयन् शब्दवेधित्वं तां रुरोध स सायकै:।
हिन्दी अर्थ देखें
विश्वामित्रजी के ऐसा कहने पर श्रीराम ने शब्दवेधी बाण चलाने की शक्ति का परिचय देते हुए बाण मारकर प्रस्तरों की वर्षा करने वाली उस यक्षिणी को सब ओर से अवरुद्ध कर दिया॥२३ १/२॥
Show English Translation
Addressed thus (by Viswamitra), Rama attacked her exhibiting his skill in targetting her by the sound and prevented with arrows the yakshini from showering stones.
ShlokaShloka 24
सा रुद्धा शरजालेन मायाबलसमन्विता।।1.26.24।। अभिदुद्राव काकुत्स्थं लक्ष्मणं च विनेदुषी।
Show English Translation
. Prevented by a multitude of arrows, she with her magical powers, advanced towards Rama and Lakshmanaroaring.
ShlokaShloka 25
तामापतन्तीं वेगेन विक्रान्तामशनीमिव।।1.26.25।। शरेणोरसि विव्याथ सा पपात ममार च।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके बाण-समूह से घिर जानेपर मायाबल से युक्त वह यक्षिणी जोर-जोरसे गर्जना करती हुई श्रीराम और लक्ष्मण के ऊपर टूट पड़ी। उसे चलाये हुए इन्द्रके वज्र की भाँति वेग से आती देख श्रीराम ने एक बाण मारकर उसकी छाती चीर डाली तब ताटका पृथ्वी पर गिरी और मर गयी॥२४-२५ १/२॥
Show English Translation
Her chest pierced with an arrow, she rushing menacingly towards them like a thunderbolt fell down dead.
ShlokaShloka 26
तां हतां भीमसङ्काशां दृष्ट्वा सुरपतिस्तदा।।1.26.26।। साधु साध्विति काकुत्स्थं सुराश्च समपूजयन्।
हिन्दी अर्थ देखें
उस भयङ्कर राक्षसी को मारी गयी देख देवराज इन्द्र तथा देवताओं ने श्रीराम को साधुवाद देते हुए उनकी सराहना की॥२६ १/२॥
Show English Translation
Having seen the slain yakshini of terrible appearance, Indra and other celestials worshipped Rama, exclaiming "well done, well done ".
ShlokaShloka 27
उवाच परमप्रीत स्सहस्राक्ष: पुरन्दर:।।1.26.27।। सुराश्च सर्वे संहृष्टा विश्वामित्रमथाब्रुवन्।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय सहस्रलोचन इन्द्र तथा समस्त देवताओं ने अत्यन्त प्रसन्न एवं हर्षोत्फुल्ल होकर विश्वामित्रजीसे कहा-॥२७ १/२॥
Show English Translation
Then exceedingly pleased the thousandeyed Indra and all other delighted celestials said to Viswamitra:
ShlokaShloka 28
मुने कौशिक भद्रं ते सेन्द्रास्सर्वे मरुद्गणा:।।1.26.28।। तोषिता: कर्मणाऽनेन स्नेहं दर्शय राघवे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुने! कुशिकनन्दन! आपका कल्याण हो,आपने इस कार्य से इन्द्र सहित सम्पूर्ण देवताओं को संतुष्ट किया है। अब रघुकुलतिलक श्रीरामपर आप अपना स्नेह प्रकट कीजिये॥ २८ १/२॥
Show English Translation
"O ascetic Kausika, may prosperity be to you All devatas have been gratified by this act (of Rama) and have expressed their love for Rama.
ShlokaShloka 29
प्रजापतेर्भृशाश्वस्य पुत्रान् सत्यपराक्रमान्।।1.26.29।। तपोबलभृतो ब्रह्मन् राघवाय निवेदय।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ब्रह्मन्! प्रजापति कृशाश्व के अस्त्र-रूपधारी पत्रोंको, जो सत्यपराक्रमी तथा तपोबल से सम्पन्न हैं, श्रीरामको समर्पित कीजिये॥२९ १/२॥
Show English Translation
"O Brahmarshi, you may offer to Rama, the sons of Prajapati Brishasva who are the weapons bestowed with the power that comes from truth and ascetic energy".
ShlokaShloka 30
पात्रभूतश्च ते ब्रह्मंस्तवानुगमने धृत:।।1.26.30।। कर्तव्यं च महत्कर्म सुराणां राजसूनुना।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विप्रवर! ये आपके अस्त्रदान के सुयोग्य पात्र हैं तथा आपके अनुसरण (सेवा-शुश्रूषा) में तत्पर रहते हैं। राजकुमार श्रीराम के द्वारा देवताओं का महान् कार्य सम्पन्न होनेवाला है’॥३० १/२॥
Show English Translation
"O Brahmarshi following you with firmness of mind, Rama is worthy to receive the weapons. He who is a prince has to accomplish many such great tasks for the benefit of the celestials".
ShlokaShloka 31
एवमुक्त्वा सुरास्सर्वे हृष्टा जग्मुर्यथागतम्।।1.26.31।। विश्वामित्रं पुरस्कृत्य ततस्सन्ध्या प्रवर्तते।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर सभी देवता विश्वामित्रजीकी प्रशंसा करते हुए प्रसन्नतापूर्वक आकाश मार्ग से चले गये तत्पश्चात् संध्या हो गयी॥३१ १/२॥
Show English Translation
Having said these words, the celestials were pleased. They honoured Viswamitra and returned to their abodes from where they had come. And then dusk set in.
ShlokaShloka 32
ततो मुनिवर: प्रीतस्ताटकावधतोषित:।।1.26.32।। मूर्ध्नि राममुपाघ्राय इदं वचनमब्रवीत्।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर ताटकावधसे संतुष्ट हुए मुनिवर विश्वामित्रने श्रीरामचन्द्रजीका मस्तक सूंघकर उनसे यह बात कही-॥३२ १/२॥
Show English Translation
Then, the best of ascetics Viswamitra rejoiced over the death of Tataka, kissed the forehead of Rama (fondly) and spoke these words:
ShlokaShloka 33
इहाद्य रजनीं राम वसेम शुभदर्शन।।1.26.33।। श्व: प्रभाते गमिष्यामस्तदाश्रमपदं मम।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शुभदर्शन राम! आजकी रात में हम लोग यहीं निवास करें कल सबेरे अपने आश्रम पर चलेंगे’॥३३ १/२॥
Show English Translation
"O auspiciouslooking Rama tonight we shall stay here. Tomorrow morning we proceed to my hermitage".
ShlokaShloka 34
विश्वामित्रवच: श्रुत्वा हृष्टो दशरथात्मज:।।1.26.34।। उवास रजनीं तत्र ताटकाया वने सुखम्।
हिन्दी अर्थ देखें
विश्वामित्रजी की यह बात सुनकर दशरथकुमार श्रीराम बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने ताटका वन में रहकर वह रात्रि बड़े सुख से व्यतीत की॥३४ १/२॥
Show English Translation
Having heard the words of Viswamitra, Rama rejoiced and rested happily that night in the Tataka forest .
ShlokaShloka 35
मुक्तशापं वनं तच्च तस्मिन्नेव तदाहनि।।1.26.35।। रमणीयं विबभ्राज यथा चैत्ररथं वनम्।
हिन्दी अर्थ देखें
उसी दिन वह वन शापमुक्त होकर रमणीय शोभा से सम्पन्न हो गया और चैत्ररथ वनकी भाँति अपनी मनोहर छटा दिखाने लगा
Show English Translation
Freed from the curse from that day that forest looked charming and shone like Chitraratha Kubera's (garden).
ShlokaShloka 36
निहत्य तां यक्षसुतां स राम: प्रशस्यमानस्सुरसिद्धसङ्घै:। उवास तस्मिन्मुनिना सहैव प्रभातवेलां प्रतिबोध्यमान:।।1.26.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
यक्षकन्या ताटका का वध करके श्रीरामचन्द्र जी देवताओं तथा सिद्ध समूहों की प्रशंसाके पात्र बन गये। उन्होंने प्रातःकाल की प्रतीक्षा करते हुए विश्वामित्रजी के साथ ताटका वन में निवास किया॥३६॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे षड्विंशः सर्गः ॥२६॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में छब्बीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥२६॥
Show English Translation
Rama having killed the daughter of yaksha was praised by multitudes of devatas and siddhas. He stayed in the same forest with the sage. At the first glimpse of dawn, he was awakened by the sage (Viswamitra). इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आ��िकाव्ये बालकाण्डे षड्विंशस्सर्ग:।।7 Thus ends the twentysixth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.