Bala Kanda
Sarga 49: The Devatas restore the virility of Indra--Rama releases Ahalya from her curse Gautama and Ahalya extend hospitality to Rama.
बालकाण्डम् · सर्ग 49
20 shlokas
ShlokaShloka 1
अफलस्तु ततश्शक्रो देवानग्निपुरोगमान्।
अब्रवीत्त्रस्तवदनस्सर्षिस्सङ्घान् सचारणान्।।1.49.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर इन्द्र अण्डकोष से रहित होकर बहुत डर गये। उनके नेत्रों में त्रास छा गया। वे अग्नि आदि देवताओं, सिद्धों, गन्धर्वो और चारणों से इस प्रकार बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Deprived of testicles, Indra with a frightened face addressed hordes of rishis and charanas with agni in the forefront.
ShlokaShloka 2
कुर्वता तपसो विघ्नं गौतमस्य महात्मन:।
क्रोधमुत्पाद्य हि मया सुरकार्यमिदं कृतम्।।1.49.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवताओ! महात्मा गौतम की तपस्या में विघ्न डालने के लिये मैंने उन्हें क्रोध दिलाया है। ऐसा करके मैंने यह देवताओं का कार्य ही सिद्ध किया है
Show English TranslationEnglish Translation
'I have accomplished the objective of the devatas by creating obstacles to Gautama's austerities, evoking in consequence the wrath of the magnanimous sage'.
ShlokaShloka 3
अफलोऽस्मि कृतस्तेन क्रोधात्सा च निराकृता।
शापमोक्षेण महता तपोऽस्यापहृतं मया।।1.49.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मनि ने क्रोधपूर्वक भारी शाप देकर मुझे अण्डकोष से रहित कर दिया और अपनी पत्नी का भी परित्याग कर दिया। इससे मेरे द्वारा उनकी तपस्या का अपहरण हुआ है
Show English TranslationEnglish Translation
'By his (Gautama's) wrath I have been deprived of my testicles. She (Ahalya) has been deserted by him. He has lost his ascetic energy through the pronouncement of this great curse'.
ShlokaShloka 4
तस्मात्सुरवरास्सर्वे सर्षिस्सङ्घास्सचारणा: ।
सुरसाह्यकरं सर्वे सफलं कर्तुमर्हथ।।1.49.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि मैं उनकी तपस्या में विघ्न नहीं डालता तो वे देवताओं का राज्य ही छीन लेते अतः ऐसा करके मैंने देवताओं का ही कार्य सिद्ध किया है। इसलिये श्रेष्ठ देवताओ! तुम सब लोग, ऋषिसमुदाय और चारणगण मिलकर मुझे अण्डकोष से युक्त करने का प्रयत्न करो’
Show English TranslationEnglish Translation
'For that reason, O rishis, charanas and great devatas it is your duty to restore my testicles for the benefit I have given you'.
ShlokaShloka 5
शतक्रतोर्वचश्श्रुत्वा देवास्साग्निपुरोगमा:।
पितृदेवानुपेत्याहु स्सह सर्वैर्मरुद्गणै:।।1.49.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इन्द्रका यह वचन सुनकर मरुद्गणों सहित अग्नि आदि समस्त देवता कव्यवाहन आदि पितृदेवताओं के पास जाकर बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
'Hearing Indra, all the devatas accompanied by maruts. Lead by the Firegod devatas approached and said':
ShlokaShloka 6
अयं मेषस्सवृषणश्शक्रो ह्यवृषण: कृत:।
मेषस्य वृषणौ गृह्य शक्रायाऽशु प्रयच्छथ।।1.49.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पितृगण! यह आपका भेड़ा अण्डकोष से युक्त है और इन्द्र अण्डकोष रहित कर दिये गये हैं। अतः इस भेड़े के दोनों अण्डकोषों को लेकर आप शीघ्र ही इन्द्र को अर्पित कर दें
Show English TranslationEnglish Translation
'This ram (which has received the share of your sacrificial offerings) has testicles. As Indra has been deprived of his own take these testicles immediately and graft them on to Indra'.
ShlokaShloka 7
अफलस्तु कृतो मेष: परां तुष्टिं प्रदास्यति।
भवतां हर्षणार्थाय ये च दास्यन्ति मानवा:।।1.49.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अण्डकोष से रहित किया हुआ यह भेड़ा इसी स्थान में आप लोगों को परम संतोष प्रदान करेगा। अतः जो मनुष्य आपलोगों की प्रसन्नता के लिये अण्डकोषरहित भेड़ा दान करेंगे, उन्हें आप लोग उस दान का उत्तम एवं पूर्ण फल प्रदान करेंगे’
Show English TranslationEnglish Translation
ShlokaShloka 8
अग्नेस्तु वचनं श्रुत्वा पितृदेवास्समागता:।
उत्पाट्य मेषवृषणौ सहस्राक्षे न्यवेशयन्।।1.49.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अग्नि की यह बात सुनकर पितृदेवताओं ने एकत्र हो भेड़े के अण्डकोषों को उखाड़कर इन्द्र के शरीर में उचित स्थान पर जोड़ दिया
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of the Firegod the pitrudevatas assembled, uprooted the testicles of the ram and grafted them on to Indra.
ShlokaShloka 9
तदा प्रभृति काकुत्स्थ पितृदेवास्समागता:।
अफलान् भुञ्जते मेषान् फलैस्तेषामय��जयन्।।1.49.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ककुत्स्थनन्दन श्रीराम! तभी से वहाँ आये हए समस्त पितृ-देवता अण्डकोषरहित भेड़ों को ही उपयोग में लाते हैं और दाताओं को उनके दान जनित फलों के भागी बनाते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"O Son of the Kakutsthas from then on the pitrudevatas have been accepting rams without testicles as offerings in a sacrifice, with ram's testicles fitted on to Indra.
ShlokaShloka 10
इन्द्रस्तु मेषवृषणस्तदाप्रभृति राघव।
गौतमस्य प्रभावेन तपसश्च महात्मन:।।1.49.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन! उसी समय से महात्मा गौतम के तपस्याजनित प्रभाव से इन्द्र को भेड़ों के अण्डकोष धारण करने पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
O Son of the Raghus illustrious Gautama's power of ascetism was such that thenceforth Indra possessed the testicles of a ram.
ShlokaShloka 11
तदागच्छ महातेज आश्रमं पुण्यकर्मण:।
तारयैनां महाभागामहल्यां देवरूपिणीम्।।1.49.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महातेजस्वी श्रीराम! अब तुम पुण्यकर्मा महर्षि गौतम के इस आश्रम पर चलो और इन देवरूपिणी महाभागा अहल्या का उद्धार करो
Show English TranslationEnglish Translation
"Most brilliant Rama therefore enter the hermitage of the pious (Gautama) and liberate this fortunate Ahalya of divine appearance (from the curse)."
ShlokaShloka 12
विश्वामित्रवचश्श्रुत्वा राघवस्सहलक्ष्मण:।
विश्वामित्रं पुरस्कृत्य तमाश्रममथाविशत्।।1.49.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विश्वामित्रजी का यह वचन सुनकर लक्ष्मणसहित श्रीराम ने उन महर्षि को आगे करके उस आश्रम में प्रवेश किया॥१२॥
Show English TranslationEnglish Translation
In response to the words of Viswamitra Rama and Lakshmana entered the hermitage, Viswamitra in front.
ShlokaShloka 13
ददर्श च महाभागां तपसा द्योतितप्रभाम्।
लोकैरपि समागम्य दुर्निरीक्ष्यां सुरासुरै:।।1.49.13।।
प्रयत्नान्निर्मितां धात्रा दिव्यां मायामयीमिव।
स तुषारावृतां साभ्रां पूर्णचन्द्रप्रभामिव।।1.49.14।।
मध्येंऽभसो दुराधर्षां दीप्तां सूर्यप्रभामिव।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वहाँ जाकर उन्होंने देखा- महासौभाग्यशालिनी अहल्या अपनी तपस्या से देदीप्यमान हो रही हैं। इस लोक के मनुष्य तथा सम्पूर्ण देवता और असुर भी वहाँ आकर उन्हें देख नहीं सकते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Rama beheld the highly fortunate Ahalya, shining brilliantly with the power of her asceticism. She could not be seen even by men, suras or asuras joined together. She looked divine and illusory as if created with special efforts by Brahma. Though not clearly visible, she was shining bright like the light of the full Moon muffled by mists in the sky and like the inviolable light of the Sun reflected in the water.
ShlokaShloka 14
सा हि गौतमवाक्येन दुर्निरीक्ष्या बभूव ह।।1.49.15।।
त्रयाणामपि लोकानां यावद्रामस्य दर्शनम्।
Show English TranslationEnglish Translation
By the words of Gautama, she became invisible to the three worlds till the appearance of Rama.
ShlokaShloka 15
शापस्यान्तमुपागम्य तेषां दर्शनमागता।।1.49.16।।
राघवौ तु ततस्तस्या: पादौ जगृहतुस्तदा।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनका स्वरूप दिव्य था। विधाता ने बड़े प्रयत्न से उनके अंगों का निर्माण किया था। वे मायामयी-सी प्रतीत होती थीं। धूम से घिरी हुई प्रज्वलित अग्निशिखा-सी जान पड़ती थीं। ओले और बादलों से ढकी हुई पूर्ण चन्द्रमा की प्रभा-सी दिखायी देती थीं तथा जल के भीतर उद्भासित होने वाली सूर्य की दुर्धर्ष प्रभा के समान दृष्टिगोचर होती थीं
Show English TranslationEnglish Translation
With the expiry of the period of the curse, the Raghavas (Rama and Lakshmana) speared and she became perceptible when Rama touched her feet.
ShlokaShloka 16
स्मरन्ती गौतमवच: प्रतिजग्राह सा च तौ।।1.49.17।।
पाद्यमर्घ्यं तथाऽऽतिथ्यं चकार सुसमाहिता।
प्रतिजग्राह काकुत्स्थो विधिदृष्टेन कर्मणा।।1.49.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
गौतम के शापवश श्रीरामचन्द्रजी का दर्शन होने से पहले तीनों लोकों के किसी भी प्राणी के लिये उनका दर्शन होना कठिन था। श्रीराम का दर्शन मिल जाने से जब उनके शाप का अन्त हो गया, तब वे उन सबको दिखायी देने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Recalling the words of Gautama, she received them with water to wash their feet and offerings made with due devotion Rama accepted her hospitality extended in accordance tradition.
ShlokaShloka 17
पुष्पवृष्टिर्महत्यासीद्देवदुन्दुभिनिस्वनै:।
गन्धर्वाप्सरसां चैव महानासीत्समागम:।।1.49.19।।
Show English TranslationEnglish Translation
Amidst sounds of celestial kettledrums, devatas showered flowers, gandharvas sang and apsarasa danced. There was a great assemblage (of divinities).
ShlokaShloka 18
साधु साध्विति देवास्तामहल्यां समपूजयन्।
तपोबलविशुद्धाङ्गी गौतमस्य वशानुगाम्।।1.49.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय श्रीराम और लक्ष्मण ने बड़ी प्रसन्नता के साथ अहल्या के दोनों चरणोंका स्पर्श किया। महर्षिगौतम के वचनों का स्मरण करके अहल्या ने बड़ी सावधानी के साथ उन दोनों भाइयों को आदरणीय अतिथि के रूपमें अपनाया और पाद्य, अर्घ्य आदि अर्पित करके उनका आतिथ्य-सत्कार किया। श्रीरामचन्द्रजी ने शास्त्रीय विधि के अनुसार अहल्या का वह आतिथ्य ग्रहण किया
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing Ahalya, her body purified by the power of penance at Gautama's command, the devatas worshipfully exclaimed, 'Excellent, Excellent'
ShlokaShloka 19
गौतमोऽपि महातेजा अहल्यासहितस्सुखी।
रामं सम्पूज्य विधिवत्तपस्तेपे महातपा:।।1.49.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय देवताओं की दुन्दुभि बज उठी। साथ ही आकाश से फूलों की बड़ी भारी वर्षा होने लगी। गन्धर्वो और अप्सराओं द्वारा महान् उत्सव मनाया जाने लगा
Show English TranslationEnglish Translation
Brilliant Gautam, the great ascetic, along with Ahalya, worshipped Rama according to tradition, with delight and continued with his austerities.
ShlokaShloka 20
रामोऽपि परमां पूजां गौतमस्य महामुने:।
सकाशाद्विधिवत्प्राप्य जगाम मिथिलां तत:।।1.49.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महर्षि गौतम के अधीन रहने वाली अहल्या अपनी तपःशक्ति से विशुद्ध स्वरूप को प्राप्त हुईं- यह देख सम्पूर्ण देवता उन्हें साधुवाद देते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Having received due hospitality from the great ascetic Gautama Rama also set out towards Mithila. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनपञ्चाशस्सर्गः।। Thus ends the fortyninth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.